ब्रेकिंग न्यूज़
आज 19 जिलों में बारिश की संभावना:3 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून, तेज बारिश का अलर्ट; अब तक सामान्य से कम बरसात

राजस्थान में इस साल अब तक मानसून सीजन कमजोर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक सामान्य से 18 फीसदी कम बरसात हुई है। शुक्रवार को 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 20 जुलाई को 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही मानसून एक्टिविटी फिर से शुरू होने का भी अनुमान है। इधर, बारिश कम होने के कारण जयपुर सहित कुछ जिलों का तापमान बढ़ गया है। गुरुवार को चूरू में सर्वाधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा। सर्वाधिक तापमान में पिछले कुछ दिनों से श्रीगंगानगर टॉप पर था, लेकिन गुरुवार को हुई 17 एमएम बारिश के बाद यहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। राजस्थान में बारिश की स्थिति गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स खिसकी मानसून ट्रफ लाइन: मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर यानी हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गई है। आज यह ट्रफ लाइन जम्मू, बरेली और डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। गुरुवार को पूर्वी भारत के ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर एक ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ (WML – कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ था। इस मौसमी बदलाव के कारण राजस्थान में मानसून की परिस्थितियां कमजोर बनी हुई हैं। आज इन जिलों में बारिश की संभावना: 17 जुलाई को राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ जिलों में बारिश की संभावना है। जयपुर में काफी कम बारिश: बीते 11 दिन से जयपुर में एक मिमी भी पानी नहीं बरसने से बारिश का आंकड़ा औसत से नीचे चला गया है। अगर हम शहर की बात करें तो अब तक जून-जुलाई माह में 135 मिमी पानी बरसा। जून में 80 और जुलाई में 55 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई, जबकि जुलाई महीने में 180 मिमी औसत बारिश मानी जाती है। पिछले 10 साल में जुलाई में चार बार 200 मिमी से कम बारिश हुई। 21 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून: राज्य में कमजोर पड़े मानसून के बीच राहत की खबर यह है कि 21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी। पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में 21 जुलाई से मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद, 22-23 जुलाई से राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में भी बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। राजस्थान के मौसम की PHOTO ये शहर सबसे ज्यादा गर्म आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम जयपुर: प्रदेश की राजधानी जयपुर में गर्मी का असर बढ़ गया है। यहां गुरुवार को पारे में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 37.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, जयपुर में न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात में भी उमस भरी गर्मी का अहसास बना रहा। जोधपुर: जिले में गुरुवार को मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर करीब 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज धूप और हवा में भारी उमस रही। अलवर: जिले में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी का असर रहा। जिले का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है। उदयपुर: लेक सिटी उदयपुर में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस रही। हालांकि, शाम होते-होते ठंडी हवा चलने से मौसम में सुहावना हो गया। उदयपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कोटा: जिले में बारिश का दौर थमने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को कोटा का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश नहीं होने के कारण मौसम साफ है। लोग उमस व तेज धूप से परेशान हैं। सीकर: जिले में इस समय मौसम मुख्य रूप से शुष्क (ड्राई) बना हुआ है। गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रहने की वजह से हवा थम गई और उमस रही। जिले के फतेहपुर में दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर: यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उमस भी रही। तेज धूप कारण भी लोग परेशान रहे। हालांकि शाम को हवा में नमी कम होने से गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं, लेकिन आगामी दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

देहरादून में 7 हजार युवाओं से बातचीत करेंगे राहुल गांधी:बारिश के बीच शुरु हुआ 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, हिंदी गानों पर थिरके कांग्रेस लीडर्स

देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शुरू हो चुका है। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-युवा कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए हैं। राहुल गांधी कुछ ही देर में यहां करीब 7 हजार छात्रों और युवाओं से बातचीत करेंगे। उनके मंच पर पहुंचने से पहले फेमस रैपर डकैत की परफॉर्मेंस चल रही है। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि राहुल गांधी के अलावा मुख्य मंच पर कोई भी कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता मौजूद नहीं रहेगा। वरिष्ठ नेताओं के लिए मुख्य मंच के बगल में अलग व्यवस्था की गई है। राहुल गांधी के पहुंचने से पहले गणेश गोदियाल समेत प्रदेश कांग्रेस के कई नेता हिंदी गानों पर झूमते और डांस करते नजर आए। उधर, राहुल गांधी के दौरे को लेकर दोपहर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ‘राहुल वापस जाओ’ के नारे लगाए गए, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। तस्वीरें देखिए- राहुल गांधी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

PM मोदी का पंजाब-चंडीगढ़ दौरा:हरियाणा पहुंचे; लुधियाना में काफिले के घेराव का ऐलान करने वाले शिवसेना नेता नजरबंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 जुलाई) चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान वह ₹12,070 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर और उद्घाटन करेंगे। चंडीगढ़ में PM दोपहर करीब सवा 1 बजे आएंगे। फिर यहां 2 करोड़ रुपए के वाटरप्रूफ AC टेंट में रैली करेंगे। वे यहां 45 मिनट रुकेंगे। इसके बाद जालंधर में उनके 4 कार्यक्रम हैं। वह जालंधर से देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। दोनों जगह को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। पीएम के दौरे से पहले लुधियाना में शिवसेना नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली ने पहले ऐलान किया था कि लुधियाना में शिवसेना नेताओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे मामलों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का घेराव किया जाएगा। PM मोदी हरियाणा में जींद पहुंच चुके हैं। यहां वे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम की इस विजिट को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दौरे से पहले पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा- 17 जुलाई को जालंधर में होने वाली भाजपा की रैली के दौरान पंजाब के लोगों के बीच जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पंजाब के लोग बड़ी उम्मीद के साथ भाजपा की ओर देख रहे हैं। हमारी पार्टी का विकास का एजेंडा मेरे पंजाब के भाई-बहनों के लिए समृद्धि और जीवन को अधिक आसान तथा बेहतर बनाने को सुनिश्चित करेगा। PM के दौरे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

पुरी रथयात्रा में 10 लाख श्रद्धालु शामिल, दो की मौत:सरकार बोली- भगदड़ नहीं, बीमारी से जान गई; आज पूजा-भोग के बाद फिर शुरू होगी यात्रा

ओडिशा के पुरी में गुरुवार को लगातार बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा हुई। सरकार ने रथयात्रा के दौरान हुई दो श्रद्धालुओं की मौत पर कहा कि दोनों मौतें भगदड़ या भीड़ प्रबंधन में किसी कमी की वजह से नहीं हुईं। CMO के मुताबिक, रथयात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर 7 श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें 60 साल के एक श्रद्धालु की मौत हुई, जिसकी वजह का अभी पता लगाया जा रहा है। वहीं, 35 वर्ष से ज्यादा उम्र के दूसरे श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हुई। राज्य सरकार के मुताबिक, रथयात्रा में करीब 10 लाख श्रद्धालु शामिल हुए। देर शाम तक महाप्रभु जगन्नाथ का रथ 200 मीटर, भगवान बलभद्र का रथ 500 मीटर और देवी सुभद्रा का रथ 700 मीटर बढ़कर रुक गया। अब शुक्रवार सुबह 9:30 बजे पूजा-भोग के बाद रथ यात्रा फिर शुरू होगी। पुरी रथयात्रा की 3 तस्वीरें… सुबह से बारिश थी, ​थमते ही धक्का-मुक्की से श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा पुरी में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही थी। कई अनुष्ठान भी पानी के बीच हुए। शाम 5 बजे रथ आगे बढ़े। एक घंटा ही बीता था कि बारिश रुक गई। जो श्रद्धालु लॉज या होटल में रुके थे, वे भी इकट्‌ठा होने लगे। इसके चलते रथों के आसपास भीड़ बढ़ी और धक्का-मुक्की होने लगी। दरअसल, मौसम विभाग ने रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश का अंदेशा जताया था। तमाम तैयारियों के बावजूद पुलिस-प्रशासन का अनुमान था कि बारिश के चलते श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल होने से बचेंगे। लेकिन, बारिश थमते ही भीड़ बेकाबू हो गई। रथ यात्रा मार्ग पर हालात ये थे कि श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर रहे थे। रथयात्रा के दौरान 4 चूक हुई जिससे भगदड़ जैसे हालात हुए
गुंडिचा मंदिर क्यों जाते हैं जगन्नाथ? पुरी रथयात्रा: जानिए तीनों रथ तालध्वज, देवदलन और नंदीघोष के बारे में
—————————— यह खबर भी पढ़ें… पुरी रथयात्रा- 6 महीने पहले से होटल बुकिंग: ₹1500 वाले कमरों की ₹50 हजार में बुकिंग ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पहले ही शहर के सभी होटल और लॉज फुल हो गए थे। जिला प्रशासन के मुताबिक, इस साल फरवरी से ही बुकिंग शुरू हो गई थी। मांग बढ़ने के कारण पिछले साल के मुकाबले होटल और लॉज का किराया 10 गुना तक बढ़ गया। जिन लॉज का सामान्य किराया 1500 से 2000 रुपए था, वे रथयात्रा के दौरान तीन दिन के लिए 50 हजार रुपए तक में बुक हुए। पूरी खबर पढ़ें…

अमृतसर में बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने वाली युवती का VIDEO:पेट्रोल लेकर घर पहुंची, युवक हाथ जोड़ता रहा, वह पैर पर पैर रख अंगुली दिखाती रही

अमृतसर में बॉयफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जलाने वाली युवती 3 दिन पहले भी उसे जान से मारने की नीयत से उसके घर पहुंची थी। उस समय उसने युवक के परिजन को बताया था कि पेट्रोल गुरुद्वारे में दान करना है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी परिवार ने शेयर किया है। फुटेज में युवती लड़के के घर के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकान में दिखाई दे रही है। वीडियो में युवक हाथ जोड़कर युवती से विनती करता नजर आ रहा है। जबकि, युवती काउंटर पर पैर रखकर कुर्सी पर बैठी दिखाई देती है। वह उसे बार-बार उंगलियां दिखाकर धमका रही थी। करीब 10 मिनट के बाद युवती वहां से चली गई। इसके बाद, 15 जुलाई को युवती ने युवक को अपने घर बुलाया। वहां इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद युवती ने अपने चचेरे भाई की मदद से युवक को बांधा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी। पुलिस ने युवती और उसके चचेरे भाई समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मृतक के भाई ने युवती की यह जानकारी दी सरपंच बोले- रस्सियों से बांधकर जलाया होगा मनदीप के साथ मौके पर पहुंचे गांव बल खुर्द के सरपंच जसविंदर सिंह ने भी बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जहां संदीप की लाश पड़ी थी, वहां प्लास्टिक की रस्सियां एक तरफ बंधी हुई थीं। उन्हें पूरा शक है कि संदीप को पहले बांधा गया और फिर उसे जलाया गया। सरपंच ने कहा- आग लगने के बाद जब रस्सियां पिघली होंगी तो संदीप ने खुद को बचाने की कोशिश की होगी। इसी दौरान उस पर तेजधार हथियारों से वार किए गए, जिनके निशान संदीप के सिर पर भी मौजूद थे। इसी दौरान युवती और उसका भाई भी झुलसे होंगे, क्योंकि संदीप ने खुद को बचाने की कोशिश की होगी। SHO बोले- युवती को युवक की शादी का पता चल गया था वहीं, मजीठा थाने के SHO करमपाल सिंह ने कहा कि गांव बल खुर्द के निवासी संदीप सिंह को युवती ने बुलाकर परिवार के साथ वारदात को अंजाम दिया। संदीप और मजीठा की रहने वाली युवती राजविंदर कौर पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों एक साथ काम कर चुके थे। पुलिस के मुताबिक, संदीप की शादी करीब 2 महीने पहले हो गई थी। इसका जब राजविंदर कौर को पता चला तो संदीप को घर बुलाया। बुधवार को संदीप बाइक पर मजीठा में उसके घर पहुंचा। इसी दौरान दोनों में कुछ देर बातचीत के बाद बहस हो गई, जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया। SHO ने कहा- युवती ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर संदीप के ऊपर पेट्रोल डाल दिया। फिर गुस्से में आई युवती राजविंदर कौर और उसके चचेरे भाई हरपाल सिंह ने संदीप को आग लगा दी। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश के 60% हिस्से में फिर बादल छाए:यूपी-बिहार में 7 दिन तेज बारिश का अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में 15 दिन में 16 बार बादल फटे

देश के करीब 50-60% हिस्से में फिर बादल छाए दिख रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से यूपी, बिहार समेत पूर्वोत्तर में बारिश हो रही है। यहां अगले 7 दिनों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं ऑल इंडिया वेदर के मुताबिक भूमध्य रेखा के पास भी एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इन दो नए सिस्टम के एक्टिव होने से 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश समेत उत्तर और मध्य भारत में बारिश की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने के बाद जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 16 बार बादल फटे हैं। कश्मीर मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। तमिलनाडु में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अल नीनो की वजह से बारिश कम होने से जुलाई में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति… देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को पढ़ सकते हैं…

खबर हटके- रेस्टोरेंट का ऑफर, अजगर के बदले पिज्जा फ्री:कीड़े पकड़ने पर पैसे दे रही सरकार; दुनिया की सबसे बड़ी गुल्लक, जिसके अंदर जाते हैं लोग

कोलंबिया में दुनिया की सबसे बड़ी गुल्लक बनाई गई है, जिसके अंदर लोग घूम सकते हैं। वहीं, अमेरिका के एक रेस्टोरेंट ने अजगर के बदले फ्री पिज्जा दिया जा रहा है। इधर, मध्य प्रदेश सरकार कीड़े पकड़ने के लिए लोगों को रुपए दे रही है। रुस में लोग आईफोन तोड़ने का वीडियो बना रहे है। वहीं, बिहार में एक महिला ने 10 फीट लंबे किंग कोबरा को गले में लपेट लिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल:धनु राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है, मेष राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं

17 जुलाई, शुक्रवार को धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नया अवसर मिलने की संभावना है। मेष और कुंभ राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। वृष राशि के लोगों को नया प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मकर राशि वालों को स्थायी कॉन्ट्रैक्ट और वाणिज्य से जुड़े लोगों को बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा। मीन राशि के लोगों का कोई लंबा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – नाइन ऑफ कप्स
आज कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर घर का माहौल खुशनुमा बनाएगी। आर्थिक रूप से लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन और हंसी-मजाक में समय बीतेगा। आत्मविश्वास, संतोष और मानसिक शांति बनी रहेगी। करियर – मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की मेहनत के नतीजे सबके सामने आएंगे। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट की तारीफ हो सकती है। कला से जुड़े लोगों को सम्मान या पुरस्कार मिलने के योग हैं। वाणिज्य के क्षेत्र में पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। कानूनी मामले का फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।
लव – विवाहित लोगों को साथी के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। अविवाहित लोगों का किसी सच्चे और भरोसेमंद व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। पुराने रिश्ते में भरोसा और अपनापन लौटेगा। साथी के साथ हल्की-फुल्की बातचीत खुशी देगी। कुछ लोग अपने रिश्ते को नई दिशा देने का फैसला कर सकते हैं।
हेल्थ – पाचन सामान्य रहेगा और भोजन में रुचि बढ़ेगी। मानसिक तनाव से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। नींद गहरी और संतुलित रहेगी।
लकी कलर – वार्म येलो, लकी नंबर – 3 वृष – किंग ऑफ वांड्स
आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। परिवार के किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी राय निर्णायक हो सकती है। आर्थिक योजनाओं को लेकर सोच स्पष्ट रहेगी। घर में अनुशासन और रचनात्मकता का अच्छा तालमेल दिखाई देगा। परिवार में किसी नए काम की शुरुआत या योजना बन सकती है। मजबूत सोच के कारण सम्मान मिलेगा। करियर – तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को निवेशक या क्लाइंट का भरोसा जीतने का मौका मिलेगा। वाणिज्य में नई रणनीति से फायदा हो सकता है। शिक्षा क्षेत्र में सीनियर पद या दूसरों को मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी मिलेगी। कानूनी कामों में आपके मजबूत तर्क असरदार रहेंगे।
लव – प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास दिखाई देगा। पुराने रिश्ते में साफ बातचीत से संबंध मजबूत होंगे। कुछ लोगों को रिश्ते में आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी होगी। भावनाएं संतुलित रहेंगी। साथी की भावनाओं को समझकर फैसला लेना फायदेमंद होगा। प्रेम शब्दों से ज्यादा व्यवहार में दिखाई देगा।
हेल्थ – दिल की धड़कन तेज महसूस हो सकती है। ब्लड प्रेशर या तनाव से परेशान लोगों को ध्यान और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। शरीर में ऊर्जा और आत्मबल महसूस होगा।
लकी कलर – गोल्ड, लकी नंबर – 1 मिथुन – एट ऑफ कप्स
आज आत्ममंथन और भावनात्मक दूरी का दिन है। परिवार में कुछ बातें अनकही रह सकती हैं। बड़े लोगों से मतभेद होने के बाद आप शांति से परिस्थितियों पर विचार करेंगे। आर्थिक फैसला टालना बेहतर होगा। परिवार में ज्यादा बातचीत न होने के बावजूद एक-दूसरे की भावनाओं की समझ बनी रहेगी। पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है। मन की शांति के लिए किसी नई दिशा में आगे बढ़ने की इच्छा होगी। करियर – अपने काम और लक्ष्य की दोबारा समीक्षा करने का समय है। तकनीकी क्षेत्र के लोग किसी काम के नतीजे से असंतुष्ट हो सकते हैं। वाणिज्य में पुराने कारोबारी संबंध को छोड़ने या उसमें बदलाव करने की स्थिति बन सकती है। कला से जुड़े लोगों का अपनी रचनात्मक दिशा बदलने का मन होगा। अपने अनुभव और अंदर की आवाज पर भरोसा करना फायदेमंद रहेगा।
लव – विवाहित लोगों को कुछ समय की दूरी से रिश्ते की स्थिति समझने में मदद मिलेगी। कुछ लोगों को रिश्ते में भावनात्मक खालीपन महसूस हो सकता है। बातचीत कम रहेगी, लेकिन भावनाएं गहरी होंगी। कभी-कभी चुप रहना भी रिश्ते की स्थिति स्पष्ट कर सकता है। थोड़ा पीछे हटना कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश होगी। नई शुरुआत की इच्छा मन में बढ़ेगी।
हेल्थ – थकान और मानसिक बोझ महसूस हो सकता है। जोड़ों में अकड़न या शरीर में भारीपन रहेगा। आंखों में थकान या सिर में दबाव महसूस हो सकता है। मेडिटेशन और कुछ समय अकेले रहने से मन शांत होगा।
लकी कलर – प्लम, लकी नंबर – 9 कर्क – द टॉवर
परिवार में अचानक हुई घटना या फैसले से माहौल बदल सकता है। बड़े लोगों की बात से कोई सच्चाई सामने आएगी। बच्चों से जुड़ा नया अनुभव आपका नजरिया बदल सकता है। अचानक खर्च होने की आशंका है। घर में विवाद के बाद संबंधों और परिस्थितियों को लेकर स्पष्टता आएगी। छिपी हुई बात सामने आ सकती है। करियर – नई परिस्थिति का अचानक सामना करना पड़ सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को पुराने फैसले की समीक्षा करनी होगी। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट की गलती सामने आ सकती है, लेकिन उसे सुधारने का मौका भी मिलेगा। स्वतंत्र काम करने वालों को अपनी योजना में तुरंत बदलाव करना पड़ सकता है। कानूनी मामले की स्थिति अचानक बदल सकती है।
लव – प्रेम संबंध में कोई छिपी बात सामने आ सकती है। अविवाहित लोगों को किसी रिश्ते की असलियत समझ आएगी। ईमानदार बातचीत रिश्ते की आगे की दिशा तय करेगी। कोई भ्रम या गलतफहमी खत्म हो सकती है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन सच्चाई सामने आने से राहत भी मिलेगी। मजबूत और सच्चे रिश्ते इस बदलाव के बाद ज्यादा बेहतर हो सकते हैं।
हेल्थ – तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। किसी घटना के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन इससे अपनी सेहत को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी।
लकी कलर – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 5 सिंह – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
आज नई जानकारी और जिज्ञासा से भरा दिन रहेगा। परिवार के किसी युवा सदस्य के सवाल और उत्सुकता से माहौल सक्रिय रहेगा। बड़े लोगों की बातों से नई सीख मिलेगी। आर्थिक योजना सोच-समझकर शुरू करें। बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। छोटे आइडिया भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सतर्कता और जिज्ञासा साथ रखने से सफलता मिलेगी। करियर – मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को युवा सहकर्मी का सुझाव फायदेमंद लग सकता है। तकनीकी क्षेत्र के लोग नई पद्धति या अपडेट पर काम शुरू करेंगे। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को नए आइडिया मिल सकते हैं। वाणिज्य में जानकारी भेजने या साझा करने में सावधानी रखें। कानूनी क्षेत्र में रिसर्च और मजबूत तर्क पर ध्यान रहेगा। नई दिशा की शुरुआत सही जानकारी से होगी।
लव – विवाहित लोगों को साथी की सोच गहराई से समझने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों का बातचीत या ऑनलाइन माध्यम से किसी से जुड़ाव हो सकता है। पुराने रिश्ते में किसी बात को लेकर शक या सवाल उठ सकते हैं। साफ बातचीत करना जरूरी होगा। कुछ लोग अपनी भावनाएं स्पष्ट रूप से बताने का साहस करेंगे।
हेल्थ – आंखों पर दबाव पड़ने से थकान या जलन हो सकती है। जरूरत से ज्यादा सोचने से नींद प्रभावित होगी। पाचन सामान्य रहेगा। पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद होगा।
लकी कलर – मरीन ब्लू, लकी नंबर – 2 कन्या – फाइव ऑफ वांड्स
परिवार में विचारों को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन सभी का उद्देश्य एक ही रहेगा। बच्चों में प्रतियोगिता की भावना बढ़ेगी। आर्थिक मामले में मतभेद के बावजूद समाधान मिल जाएगा। घर में हलचल और बातचीत का दौर रहेगा। परिवार के बीच अपनी समझ और नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। बहस के बजाय समझदारी से सफलता मिलेगी। करियर – मैनेजमेंट के क्षेत्र में सहकर्मियों के बीच अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करनी होगी। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को नए प्रोजेक्ट में अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। वाणिज्य में प्रतियोगिता बढ़ सकती है। कला से जुड़े लोग अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को टीम के मतभेद संभालने होंगे। रणनीति और संयम दोनों जरूरी रहेंगे।
लव – प्रेम संबंध में विचारों का टकराव हो सकता है, लेकिन रिश्ते की नींव मजबूत रहेगी। अविवाहित लोगों को किसी व्यक्ति की ओर से स्पष्ट संकेत नहीं मिलेंगे। पुराने रिश्ते में छोटी बात पर असहमति हो सकती है। साथी के साथ खुलकर बातचीत करें। भावनाओं में बहकर विवाद करने से बचें।
हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव या थकान महसूस हो सकती है। लगातार खड़े होकर काम करने वाले लोगों को शरीर में दर्द या हल्का बुखार हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें। हल्का व्यायाम और संगीत तनाव कम करेंगे।
लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7 तुला – टू ऑफ पेंटाकल्स
परिवार के दो महत्वपूर्ण कामों के बीच तालमेल बनाना मुश्किल हो सकता है। बड़े लोगों की सलाह से कोई फैसला लेंगे। बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक कार्यक्रम के बीच समय बांटना पड़ेगा। आर्थिक मामले में दो विकल्पों में से किसी एक को चुनना होगा। समय और उपलब्ध साधनों का समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी रहेगा। करियर – काम ज्यादा रहेगा और एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को दो प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। तकनीकी क्षेत्र में काम की प्राथमिकता तय करना जरूरी होगा। वाणिज्य में दो सौदों के बीच संतुलन बनाना चुनौती रहेगा। कानूनी कामों में सही समय प्रबंधन से सफलता मिलेगी।
लव – विवाहित लोगों को साथी और परिवार के बीच प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। अविवाहित लोग दो रिश्तों या दो अलग विचारों को लेकर उलझ सकते हैं। पुराने संबंधों में व्यावहारिक जरूरत और भावनाओं के बीच खिंचाव रहेगा। दूर रहने के बावजूद रिश्ते में तालमेल बनाए रखना होगा।
हेल्थ – ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। योग और गहरी सांस लेने से फायदा होगा। काम और आराम के बीच संतुलन रखें। पर्याप्त पानी पिएं।
लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 6 वृश्चिक – सेवन ऑफ कप्स
परिवार में कई योजनाएं और विचार एक साथ सामने आ सकते हैं। बड़े लोगों की सलाह आपको वास्तविक स्थिति समझने में मदद करेगी। आर्थिक मामले में भ्रम रहेगा और सही योजना चुनना मुश्किल हो सकता है। बातचीत में भावनाएं ज्यादा रहेंगी, लेकिन फैसला लेने में समय लगेगा। व्यावहारिक सोच ही सही रास्ता दिखाएगी। अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने की शुरुआत करें। करियर – कई मौके सामने आएंगे, लेकिन एक लक्ष्य पर ध्यान रखना जरूरी होगा। तकनीकी क्षेत्र के लोग अलग-अलग संभावनाओं के कारण भ्रमित हो सकते हैं। वाणिज्य में कई निवेश प्रस्ताव आ सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को अपनी रचनात्मकता को एक दिशा देनी होगी। हर अवसर स्वीकार करने के बजाय सही विकल्प चुनें।
लव – प्रेम संबंधों में भावनाएं तेज रहेंगी। विवाहित लोगों को साथी के मन की स्थिति समझने की जरूरत होगी। किसी फैसले को लेकर परेशानी हो सकती है। पुराने संबंध में भ्रम या अनिश्चितता बनी रहेगी। साथी की कल्पना और वास्तविक स्थिति में फर्क समझें। अधूरे रिश्ते की याद दोबारा मन में आ सकती है।
हेल्थ – मन में बेचैनी रह सकती है। आंखों की थकान या सिर में भारीपन महसूस होगा। हार्मोन से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को मेडिटेशन और योग से राहत मिल सकती है।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 4 धनु – द वर्ल्ड
आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से नई शुरुआत का रास्ता खुलेगा। परिवार में लंबे समय से इंतजार कर रहे लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। बड़े लोगों के आशीर्वाद से घर में गर्व और संतोष का माहौल रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा फायदा होने की संभावना है। यात्रा या समारोह की योजना बन सकती है। परिवार के सदस्यों में तालमेल बना रहेगा। करियर – मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रमोशन या नया अवसर मिल सकता है। वाणिज्य से जुड़े लोगों को इंटरनेशनल संपर्क से फायदा होगा। स्वतंत्र काम करने वाले लोगों को बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा। कला से जुड़े लोगों के काम को बड़े स्तर पर पहचान मिल सकती है। लंबे समय से चल रहा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा।
लव – विवाहित लोगों को साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और संतोष महसूस होगा। रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है। कुछ लोग शादी या रिश्ते को औपचारिक रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। साथी के साथ यात्रा या साझा उपलब्धि से रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम में समझ और परिपक्वता दिखाई देगी।
हेल्थ – ऊर्जा और मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा। शरीर में हल्कापन महसूस होगा। जोड़ों या मांसपेशियों की पुरानी परेशानी में सुधार हो सकता है। यात्रा के दौरान थकान होगी, लेकिन काम करने की क्षमता बनी रहेगी। योग और ध्यान से मन शांत रहेगा।
लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8 मकर – द एम्प्रेस
आज समृद्धि, रचनात्मकता और संतोष का दिन है। परिवार में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। बड़े लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक स्थिरता मिलेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और किसी नए निवेश पर विचार हो सकता है। परिवार के सदस्यों में देखभाल की भावना बढ़ेगी। सुविधाओं और भावनात्मक शांति का अच्छा तालमेल रहेगा। करियर – रचनात्मक क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अच्छा है। कला और डिजाइन से जुड़े लोगों को खास पहचान मिल सकती है। वाणिज्य में स्थिर फायदा और बिजनेस बढ़ने की संभावना है। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को क्लाइंट से लंबे समय का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। काम में सहजता और बेहतर गुणवत्ता बनाए रखें।
लव – रिश्ते में अपनापन और रोमांस दोबारा बढ़ सकता है। कुछ लोग भविष्य की योजनाओं पर गंभीर बातचीत करेंगे। प्रेम में एक-दूसरे को समझने और ध्यान रखने की भावना मजबूत होगी। रिश्ते में भावनात्मक सुरक्षा और स्नेह बना रहेगा। प्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि भरोसे और जिम्मेदारी के रूप में दिखाई देगा।
हेल्थ – शरीर में ऊर्जा महसूस होगी। महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। त्वचा और बालों की स्थिति बेहतर रहेगी। पौष्टिक भोजन और पर्याप्त आराम से सेहत अच्छी रहेगी।
लकी कलर – पेस्टल पिंक, लकी नंबर – 3 कुंभ – द जजमेंट
आज आत्ममंथन और नए फैसलों का समय है। बड़े लोगों की सलाह से उलझे संबंधों में स्पष्टता आएगी। बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारी आपको अपने फैसलों पर दोबारा विचार करने के लिए प्रेरित करेगी। आर्थिक मामलों को नए नजरिये से समझना होगा। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी खुशी माहौल को हल्का करेगी। बीती बातों का अर्थ अब बेहतर तरीके से समझ आएगा। करियर – पिछले प्रयासों के नतीजे सामने आएंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को सीनियर अधिकारियों से तारीफ या पहचान मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र में आपके अनुभव का टीम को फायदा होगा। वाणिज्य से जुड़े लोगों को पुराने निवेश से सकारात्मक नतीजा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में पिछले काम का फायदा मिलेगा।
लव – प्रेम संबंधों में सच्चाई और स्पष्टता आएगी। कुछ लोगों को रिश्ते के भविष्य को लेकर फैसला लेना पड़ सकता है। पुरानी घटनाओं को अब नए नजरिये से समझेंगे। साथी के साथ खुली बातचीत से संबंध मजबूत होगा। फैसला लेते समय भावनाओं और समझ दोनों का संतुलन जरूरी होगा। पुराने दर्द और गलतफहमी से छुटकारा मिल सकता है।
हेल्थ – सांस या गले से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। मेडिटेशन और प्रार्थना से मानसिक राहत मिलेगी। लंबे समय से थकान या तनाव झेल रहे लोगों को आराम मिलेगा। नींद और खानपान व्यवस्थित रखें।
लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 6 मीन – टेन ऑफ कप्स
आज परिवार में खुशी और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। किसी शुभ कार्यक्रम या परिवार के दोबारा एक साथ आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। बड़े लोगों का आशीर्वाद और बच्चों की खुशी मन को सुकून देगी। आर्थिक रूप से स्थिरता और संतोष रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सफलता का उत्सव मनाया जा सकता है। प्रेम और आपसी एकता का अनुभव होगा। करियर – सहयोग और तालमेल से काम पूरे होंगे। मैनेजमेंट में टीम की एकता से सफलता मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र में लंबे प्रोजेक्ट के पूरा होने से राहत और गर्व महसूस होगा। वाणिज्य से जुड़े लोगों को स्थायी फायदा या पार्टनरशिप से संतोष मिलेगा। साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग बना रहेगा।
लव – विवाहित लोगों को परिवार और साथी के साथ प्रेम का नया अनुभव होगा। अविवाहित लोगों का किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है, जिसकी सोच और जीवन मूल्य उनसे मेल खाते हों। साथी के साथ समय बिताने से भरोसा और स्थिरता बढ़ेगी। रिश्ते में भावनात्मक नजदीकी और गहरा जुड़ाव महसूस होगा।
हेल्थ – दिल और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। नींद गहरी और आरामदायक रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
लकी कलर – रस्ट ऑरेंज, लकी नंबर – 9

चंडीगढ़ की 1980 से बंद VIP रोड आज फिर खुलेगी:PM मोदी का काफिला गुजरेगा; पंजाब सरकार ने SC जाकर आम लोगों की एंट्री बंद कराई

चंडीगढ़ में एक ऐसी रोड, जहां आम लोगों की एंट्री नहीं है। पिछले 45 साल से यह रास्ता बैरिकेड के पीछे बंद है। हाईकोर्ट के आदेश पर भी ये रोड नहीं खुली। हालांकि जैसे ही प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या कोई अन्य VIP शहर में आता है, बैरिकेड हट जाते हैं। VIP काफिला बड़े आराम से गुजरता है। PM नरेंद्र मोदी आज (17 जुलाई) को यहां आ रहे हैं तो उनके लिए भी नयागांव-चंडीगढ़ बैरियर के पास स्थित 500 मीटर लंबा VIP रोड एक बार फिर खोल दिया गया। बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस सड़क में ऐसा क्या है कि हाईकोर्ट इसे खोलना चाहता है, पंजाब सरकार इसका विरोध करती है और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। आखिर कौन-सी है यह सड़क? महज 500 मीटर लंबी यह रोड नयागांव बैरियर से शुरू होकर पंजाब के मुख्यमंत्री आवास, हरियाणा मुख्यमंत्री आवास, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय, सुखना लेक और पंजाब राजभवन तक जाता है। राजेंद्र पार्क हेलीपैड से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) और राजभवन पहुंचने का यह सबसे छोटा और सबसे सुरक्षित VIP कॉरिडोर माना जाता है। 1980 में ऐसा क्या हुआ कि सड़क बंद करनी पड़ी?
1980 में पंजाब में आतंकवाद के दौर में तत्कालीन मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए इस सड़क को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां सामान्य ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया। तभी से यह मार्ग केवल सुरक्षा एजेंसियों और VVIP मूवमेंट के लिए इस्तेमाल होता रहा है। फिर लोग इसे खुलवाने पर क्यों अड़े हैं?
इस सड़क के बंद होने का असर सिर्फ 500 मीटर तक सीमित नहीं है। नयागांव समेत करीब 25 गांवों के हजारों लोगों, वकीलों, कर्मचारियों और छात्रों को हाईकोर्ट, सचिवालय और सुखना लेक पहुंचने के लिए सेक्टर-3, 4 और 9 से लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। अगर यह सड़क खुल जाए तो हजारों लोगों का रोज का सफर छोटा हो जाएगा। टाइम और पेट्रोल-डीजल, दोनों की बचत होगी। शहर के कई बड़े चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा। वहीं हाईकोर्ट और सचिवालय तक सीधी पहुंच मिल जाएगी। कोर्ट में मामला कैसे पहुंचा, क्या आदेश आया?
इस सड़क को खोलने की मांग नई नहीं है। 2014 में एडवोकेट रंजन लखनपाल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि आतंकवाद का दौर खत्म हो चुका है, इसलिए सड़क खोल दी जानी चाहिए। करीब 10 साल तक चली सुनवाई के बाद 1 मई 2024 को हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को इस सड़क को ट्रायल आधार पर खोलने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि वर्किंग डेज में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक लोगों को यहां से गुजरने दिया जाए और चंडीगढ़ पुलिस ट्रैफिक प्लान तैयार करे। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यह भी माना कि सड़क बंद रहने से हजारों लोगों को रोजाना बेवजह लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। अदालत ने मुख्यमंत्री आवास और सड़क के बीच मौजूद ग्रीन बफर का भी जिक्र किया था। फिर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंची?
हाईकोर्ट के आदेश का पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन ने कड़ा विरोध किया। सरकार का कहना था कि मुख्यमंत्री आवास के सामने आम ट्रैफिक शुरू करना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा होगा। अदालत में यह दलील भी दी गई कि सुरक्षा एजेंसियों को हर बार सफल होना पड़ता है, जबकि आतंकियों को केवल एक बार सफल होना होता है। इसके बाद पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची और 3 मई 2024 को हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लग गई। तब से यह सड़क फिर आम लोगों के लिए बंद है। PM मोदी के लिए बार-बार यही सड़क क्यों चुनी जाती है?
यह पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रोड से गुजरेंगे। इससे पहले भी 3 दिसंबर 2024 को चंडीगढ़ आए थे, तब भी उनके काफिले ने इसी रोड का इस्तेमाल किया था। सुरक्षा एजेंसियां हर दौरे में कई रूट का आकलन करती हैं, लेकिन आखिरकार इसी रोड को प्राथमिकता देती हैं। वजह सिर्फ इसकी लंबाई नहीं, बल्कि इसका पूरा सुरक्षा कॉरिडोर है। इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें हैं…. सबसे बड़ा सवाल… क्या कभी आम लोगों के लिए खुलेगी?
फिलहाल इसका जवाब नहीं है। मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। जब तक अदालत या सरकार कोई नया फैसला नहीं लेती, यह सड़क आम लोगों के लिए बंद रहेगी। हां, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या अन्य VVIP मूवमेंट के दौरान सुरक्षा जरूरतों के मुताबिक इसे अस्थायी रूप से खोला जाता रहेगा।

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत के बीच चलेगी:PM मोदी कुछ देर में हरी झंडी दिखाएंगे; भारत ऐसा करने वाला दुनिया का 5वां देश

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी जींद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए हैं। कुछ देर में वह ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। PM के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री नायब सैनी और गवर्नर प्रो. असीम घोष मौजूद हैं। 10 कोच वाली यह ट्रेन इस रूट पर 14 स्टेशन के बीच मैक्सिमम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। किराया 5 से 25 रुपए के बीच होगा। इस रूट पर 89 किमी का सफर 2 घंटे में तय होगा। इसके बाद पीएम जींद में रैली को संबोधित करेंगे। यहां वे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दो मेडिकल कॉलेजों समेत 9 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन जाएगा। फिलहाल जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन ट्रेन चलती हैं। एक बार फ्यूल भरने के बाद ट्रेन 356 किमी चलेगी PM मोदी के दौरे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…