ब्रेकिंग न्यूज़
FSSAI की डाबर के '100%' दावे वाले प्रोडक्ट्स पर रोक:शहद और घी समेत कई सामान बेचना बैन; 15 दिन में रिपोर्ट मांगी

फूड रेगुलेटर FSSAI ने डाबर इंडिया पर भ्रामक और ‘100%’ दावों के साथ अपने कई खाद्य प्रोडक्ट्स को बेचने पर रोक लगा दी है। इसमें डाबर का शहद और गाय का घी भी शामिल हैं। FSSAI ने इन दावों को गुमराह करने वाला बताया है और कंपनी को तुरंत इन चिन्हित सामानों की बिक्री बंद करने का निर्देश दिया है। FSSAI ने डाबर से 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। किन-किन प्रोडक्ट्स पर लगी रोक? FSSAI की जांच में क्या पता चला FSSAI के अनुसार, कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों पर कई प्रकार के भ्रामक ‘100%’ दावे पाए गए थे। इनमें ‘100% नेचुरल’, ‘100% प्योर’, ‘100% प्यूरिटी गारंटिड’, ‘100% ऑर्गेनिक’ और ‘100% टेंडर कोकोनट वॉटर’ जैसे लेबल शामिल थे। रेगुलेटर का कहना है कि ‘100 प्रतिशत’ दावों का यह उपयोग FSS (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन करता है। ये दावे अस्पष्ट, असत्यापित और आम उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं। नियमों के अन्य बड़े उल्लंघन पहले भी दिया गया था नोटिस, कार्रवाई न होने पर लिया फैसला FSSAI ने बताया कि उसने पहले भी डाबर को नोटिस जारी कर इस प्रकार के भ्रामक “100%” दावों को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया था। हालांकि, कंपनी की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया, जिसके बाद FSSAI को यह कड़ा प्रोहिबिशन (बैन) ऑर्डर जारी करना पड़ा। अब डाबर को 15 दिनों के अंदर यह बताना होगा कि उन्होंने FSSAI के आदेश के बाद क्या कदम उठाए हैं। नॉलेज बॉक्स: 100% दावे पर रोक क्यों? खाद्य विज्ञान के अनुसार, लगभग किसी भी प्रोसेस्ड या पैक किए गए खाद्य पदार्थ में प्राकृतिक नमी, हवा या प्रोसेसिंग घटकों के कारण ‘100% शुद्ध’ होना वैज्ञानिक रूप से साबित करना लगभग असंभव होता है। इसलिए बिना पुख्ता लैबोरेटरी सबूत के यह लिखना कानूनन अपराध है। ये खबर भी पढ़ें… वॉट्सएप ने संदिग्ध यूजर्स के अकाउंट रिव्यू में डाले: बिना किसी वार्निंग के सभी फीचर्स ब्लॉक; कंपनी बोली- कभी-कभी हमसे गलती हो जाती है मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने भारत समेत कुछ अन्य देशों में कई यूजर्स के अकाउंट्स 24 घंटे के लिए रिव्यू में डाल दिए हैं। इस दौरान एप के सभी मैसेजिंग और कॉलिंग फीचर्स को ब्लॉक कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का PM आवास तक मार्च:दिल्ली पुलिस बोली- परमिशन नहीं; पूर्व CM का आरोप- सरकार ट्रम्प के दबाव में है

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पीएम आवास तक मार्च करेंगे। केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की थी कि वे 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे पीएम आवास तक जाएंगे। दिल्ली के पूर्व CM यह प्रदर्शन E20 पेट्रोल के खिलाफ कर रहे हैं। इस दौरान वे अपने साथ 100 लोगों को लेकर जाएंगे और जनहित याचिकाएं सौंपेंगे। केजरीवाल का आरोप है कि भारत ने अमेरिका से इथेनॉल खरीदने के लिए ट्रम्प के सामने घुटने टेक दिए हैं। सरकार दबाव में आकर E20 फ्यूल को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का E20 पर लगातार जोर देना किसी छिपे हुए एजेंडे की ओर इशारा करता है। लोग की गाड़ियों में कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि केजरीवाल को मार्च की इजाजत नहीं दी जाएगी। और किसी भी जुलूस को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम को सौंपेंगे 2 लाख लोगों के हस्ताक्षर केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने प्रधानमंत्री को लेटर लिखा था। जिसमें E20 पेट्रोल से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा के लिए समय मांगा था। केजरीवाल का दावा है कि उन्हें इस चिट्ठी का कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए अब वे खुद पीएम आवास जाकर जनता की साइन की हुई याचिकाएं सौंपेंगे। आम आदमी पार्टी संयोजन ने यह मांग भी रखी है कि पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और E20 दोनों के ऑप्शन मिलने चाहिए। E20 पेट्रोल की कीमतों में कटौती की जाए। बीजेपी बोली- केजरीवाल अराजकता की राजनीति कर रहे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल के मार्च के ऐलान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और केजरीवाल के बीच देश का नंबर 1 अराजकतावादी बनने की होड़ का हिस्सा है। मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि जब से कांग्रेस ने पीएम आवास पर प्रदर्शन किया है, केजरीवाल खुद को पीछे महसूस कर रहे हैं। बिना परमिशन धरना-प्रदर्शन करना और फिर विक्टिम कार्ड खेलना केजरीवाल की पुरानी राजनीतिक शैली है। उन्होंने दावा किया कि जब पुलिस उन्हें बिना अनुमति के पीएम आवास में घुसने से रोकेगी, तो केजरीवाल फिर से यही कहेंगे कि सरकार ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। ———————– कांग्रेस के पीएम हाउस घेराव से जुड़ी खबर भी पढ़ें… राहुल को धरने से पुलिस उठाकर ले गई: PM आवास पर प्रदर्शन के बाद एक्शन; सीक्रेट था प्लान, खड़गे के बर्थडे के बहाने नेताओं को बुलाया 21 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास कांग्रेस के सांसद धरने पर बैठ गए। इसमें राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ था कि पीएम आवास के पास किसी नेता प्रतिपक्ष ने धरना दिया हो। कांग्रेस ने प्लान बेहद सीक्रेट बनाया। खड़गे के बर्थडे के बहाने सांसदों और नेताओं को बुलाया था। पढ़ें पूरी खबर…

क्या 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फेक था?:बांकीपुर में बाजी पटलने वाले बयान की सच्चाई, प्रशांत किशोर से BJP क्यों हारी; 6 कारण

पटना का बांकीपुर…भाजपा का 30 साल पुराना अभेद्य किला 3 अगस्त को ढह गया। 9 महीना पहले 51,936 वोटों से जीतने वाली भाजपा अबकी बार कुल 51 हजार वोट तक नहीं पा सकी। प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से BJP के नीरज सिन्हा को बुरी तरह हरा दिया। 1995 से नहीं हारने वाली BJP आखिर प्रशांत किशोर से कैसे हार गई, यह हार नितिन नवीन और सम्राट चौधरी के लिए बड़ा झटका क्यों है, जानेंगे; बूझे की नाही में…। BJP की हार के 6 बड़े कारण 1. जेन-Z: लाठीचार्ज का बदला ‘स्कूल का बस्ता’ पर बटन दबाकर लिया 3.79 लाख वोटरों वाली बांकीपुर विधानसभा में 53,419 यानी 14% वोटर 29 साल से कम उम्र वाले हैं। मतलब जेन-Z वोटर हैं। भाजपा की हार में जेन-Z प्रोटेस्ट का बड़ा हाथ माना जा रहा है। 20 जुलाई के बाद बांकीपुर एरिया में जेन-Z वोटरों के बीच दिल्ली, पटना सहित बिहार भर में स्टूडेंट्स पर हुए लाठीचार्ज और गोली चलाने की घटना का वीडियो खूब सर्कुलेट किया गया। चूंकि पटना में जहां स्टूडेंट्स का प्रदर्शन हुआ, वह इलाका बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में ही पड़ता है। इसलिए इसका असर यहां के लोगों पर ज्यादा पड़ा। 2. UGC के नए नियम से नाराज सवर्णों ने बढ़ाई दूरी जनवरी में आए UGC इक्विटी रेगुलेशंस से सवर्ण समाज नाराज था। जहानाबाद NEET स्टूडेंट रेप-मर्डर केस और भरत तिवारी एनकाउंटर ने इस नाराजगी को और बढ़ा दिया। गैर कायस्थ सवर्णों (भूमिहार, ब्राह्मण, राजपूत) में नाराजगी वोटिंग के पहले और वोटिंग के दिन जमीन पर साफ दिख रही थी। इसकी भनक BJP को पहले से थी। यही कारण है कि भाजपा ने मैन टू मैन मार्किंग की। अपने सवर्ण नेताओं को गली-गली, सोसाइटी-सोसाइटी घुमाया। 40 स्टार प्रचारकों में से 15 सवर्ण रखे। अलग-अलग बैठकें की। वोटिंग के 3 दिन पहले पटना के एक होटल में कुछ लोगों की बड़ी बैठक हुई, लेकिन उसका ज्यादा फायदा नहीं हुआ। लोग अपने समाज के नेताओं से भी काफी नाराज दिखे। कुछ जगहों पर तो लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया। पूछा-UGC के नए नियम के समय आप कहां थे? इसे बोरिंग रोड स्थित एक अपार्टमेंट की घटना से समझिए… 3. ‘कुत्ता-बिल्ली’ वाले कथित बयान से लोग भड़के पूरे चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा, ‘भाजपा के नेता कहते हैं कि बांकीपुर हमारा ऐसा इलाका है, जहां से अगर कुत्ता-बिल्ली को भी खड़ा करेंगे तो लोग हमें जीता देंगे।’ प्रशांत किशोर ने यह बातें हर सभा में कही। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। भास्कर रिपोर्टर से भी कुछ लोगों ने वोटिंग के दिन इस बयान पर नाराजगी जाहिर की। इसका असर भाजपा के वोटों पर पड़ा। कुछ लोगों ने सबक सिखाने के लिए प्रशांत किशोर को वोट कर दिया। 4. प्रशांत किशोर की तुलना में नीरज सिन्हा कमजोर प्रत्याशी प्रशांत किशोर की तुलना में भाजपा के नीरज सिन्हा कमजोर प्रत्याशी थे। उनके सामने पूरे विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहचान का संकट था। नीरज सिन्हा ना कैमरे के सामने कंफर्टेबल थे और ना मुद्दों पर उनकी कोई स्पष्ट राय थी। यही कारण है कि कई बार भाजपा के बड़े नेता उनको माइक के सामने आने से रोक रहे थे। 5. प्रशांत किशोर के मुद्दों का काउंटर नहीं कर पाई BJP प्रशांत किशोर ने पूरे चुनावी कैंपेन को राज्य की शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और विकास को केंद्र में रखा। उन्होंने सरकारी स्कूलों को बेहतर करने, लोगों का पलायन रोकने की बातें कही। साथ ही उन्होंने बिहार की तुलना गुजरात से की। पूरे प्रचार के दौरान उन्होंने कहा- गुजरात से 25 सांसद जीतकर गए हैं, PM मोदी गुजरात की इतनी चिंता करते हैं कि सब कल-कारखाने वहां लगाते हैं। बिहार से भी 30 सांसद जिताकर लोगों ने भेजे हैं, लेकिन यहां की चिंता नहीं करते। यहां सिर्फ ट्रेन चलवाते हैं, ताकि लोगों को गुजरात जाकर कमाना पड़े। बिहार की चिंता क्यों नहीं करते। प्रशांत किशोर के मुद्दों का भाजपा काउंटर नहीं कर पाई। भाजपा नेता सिर्फ उनको हवा-हवाई रणनीतिकार बताते रहे। मुद्दों पर चुप्पी साध ली। इसका खामियाजा भी BJP को उठाना पड़ा। 6. अंदरूनी खींचतान में हार गई भाजपा पॉलिटिकल सर्किल में चर्चा है कि बांकीपुर में भाजपा की यह हार पार्टी की दिल्ली और पटना की अंदरूनी खींचतान का नतीजा है। बांकीपुर में हार, सम्राट-नितिन नवीन के लिए झटका क्यों… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के लिए बड़ा झटका है। इसे ऐसे समझिए… सम्राट चौधरी के खिलाफ PK खड़ी करेंगे एंटी इनकंबेंसी 15 अप्रैल को बिहार में भाजपा ने अपना पहला मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रूप में बनाया है। इसके बाद यह पहला चुनाव था। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी रणनीति और बयानों के जरिए इस चुनाव को सम्राट चौधरी वर्सेज प्रशांत किशोर बना दिया। वह लगातार जनसभा से लेकर मीडिया को दिए इंटरव्यू में कह रहे हैं- ‘यह सिर्फ एक सीट भर का चुनाव नहीं है, यह सम्राट चौधरी के नाम पर जनमत टेस्ट है। अगर यहां भाजपा हारी तो उसको मुख्यमंत्री बदलना होगा।’ 3 अगस्त को जीत के बाद प्रशांत किशोर ने फिर इस बात को दोहराया। उन्होंने कहा- ‘भाजपा को किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, जिसका आपराधिक चरित्र ना हो। कुशवाहा समाज से ही बनाए, लेकिन योग्य आदमी को बनाए।’ नितिन नवीन पर खड़े होंगे सवाल 1995 से यहां नितिन नवीन का परिवार जीत रहा था। इसे भाजपा और RSS का गढ़ माना जाता था। इतनी सुरक्षित सीट पर नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते पार्टी का हार जाना उनको मोरली डाउन करेगा।

संसद के मानसून सत्र का 12वां दिन:सरकार आयकर संशोधन समेत 5 बिल पास करने की कोशिश करेगी; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार

आज संसद के मानसून सत्र का 12वां दिन है। पिछले 31 जुलाई से राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा हो रहा है। कल लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या (CJI सहित) 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया। वहीं राज्यसभा ने ‘माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ पास कर दिया। इस सत्र के लिए 8 बिल लिस्ट किए गए थे, जिनमें से 3 बिल दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वंदे मातरम, पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) और सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वहीं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी नहीं मिली है। सरकार आज इन बिलों को दोनों सदनों में पास कराने की कोशिश कर सकती है। आज भी सदन में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। संसद में प्रदर्शन की 3 फोटोज… मानसून सत्र के पिछले 11 दिनों की कार्यवाही 3 अगस्तः राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर गई है। पूरी खबर पढ़ें… 31 जुलाईः संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… 30 जुलाईः राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें… 27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें… 24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ें… 22 जुलाई: राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर… 21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन की बैठक मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें… 20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें:बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, 200 यात्री फंसे; हरियाणा के अंबाला-झज्जर में सड़कें तालाब बनीं, दुकानों में पानी घुसा

देशभर में बारिश से आम लोगों का जीवन भी प्रभावित है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सोमवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में बिहार के अलग-अलग जिलों के 7 और बंगाल के हावड़ा के 4 लोग शामिल हैं। उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई। सड़क पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया। इसके कारण करीब 200 यात्री फंस गए हैं, जो सोमवार रात 9 बजे से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इधर, हरियाणा के अंबाला और झज्जर में रात भर बारिश हुई। इससे सड़कें तालाब बन गईं। दुकानों में पानी घुस गया। उत्तर प्रदेश के आगरा में रात 1 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बाराबंकी में दो घंटे की तेज बारिश से बस स्टेशन पर पानी भर गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

खबर हटके-लाइव टीवी शो पर एंकर सोई:चॉकलेट की खेती छोड़ी तो 20 साल जेल; जुड़वा भाइयों की जुड़वा बहनों से शादी, पादरी भी जुड़वा

अमेरिका में एक टीवी एंकर लाइव शो के दौरान सो गईं। वहीं, घाना में कोको यानी चॉकलेट की खेती छोड़ने पर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इधर, केरलम में जुड़वा भाइयों ने जुड़वा बहनों से शादी की, पादरी भी जुड़वा थे। एनिवर्सरी में मेहमान नहीं पहुंचे तो ₹500-₹500 जुर्माने के पोस्टर लगा दिए गए। वहीं, चीन ने अंतरिक्ष में चावल उगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

मोहाली में हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन:बोली- निकाह किया, सुहागरात के अगले दिन जिंदगी बर्बाद करने की धमकी, नशे में सिगरेट से प्राइवेट पार्ट्स दागे

मोहाली में रहने वाली एक हिंदू युवती ने बिहार के एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर 5 वर्ष तक संबंध बनाने, शादी करने के बाद शारीरिक प्रताड़ना देने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि युवक नशे का आदी था। शादी के बाद वह उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागता था, जिसके निशान उसके अंगों पर अब तक मौजूद हैं। दोस्तों के सामने जलील करता, गालियां देता और मारपीट भी करता था। इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि सुहागरात के अगले दिन ही उसने जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी। जब आरोपी युवक उसे छोड़कर वापस बिहार भाग गया, तब उसने SSP ऑफिस में पुलिस को शिकायत दी है। वहीं, जीरकपुर की ASP का कहना है कि अभी तक शिकायक उनके पास तक नहीं पहुंची है। युवती ने युवक पर ये आरोप लगाए दहेज की मांग और जान से मारने की धमकी का आरोप पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोपी के चाचा और अन्य परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि शादी के बाद उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़िता का आरोप है कि उसे यह कहकर घर छोड़ने के लिए कहा गया कि वह दूसरे धर्म से है और बिना दहेज के परिवार में स्वीकार नहीं किया जाएगा। घर छोड़कर बिहार भागने का आरोप पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ मारपीट करने के बाद जीरकपुर का किराए का मकान छोड़ दिया और अपने गृह राज्य बिहार चला गया। आरोप है कि उसने मकान मालिक से भी युवती को कमरा खाली कराने के लिए कहा। जब पीड़िता ने फोन पर संपर्क किया तो आरोपी ने साथ रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पति समेत उसके परिजन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… बठिंडा में महिला का चिट्‌टा बेचने का VIDEO:तराजू पर नशा तोला, ₹100-500 के नोट गिनती नजर आई; खरीदार से बोली- पैसे कम हैं बठिंडा में महिला का चिट्टा (हेरोइन) बेचते का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला तराजू पर चिट्टा तोलती और 100-500 के नोट गिनती नजर आई रही है। इस दौरान उसने चिट्‌टा खरीदने आए शख्स से कहा कि पैसे कम हैं। वीडियो में महिला के साथ 5 से 6 शख्स दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

सिख गुरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी, निहंगों ने युवक को पकड़ा:मां-बाप ने थप्पड़ मारे; पहले गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका

सिख गुरू श्री गुरू नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को निहंगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे गुरुद्वारे में ले गए। जहां उससे माफी मंगाई गई। उसके माता-पिता भी साथ में पहुंचे। उन्होंने भी बेटे की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे थप्पड़ मारे। निहंगों ने चेतावनी दी कि इस बार तो माफी मिल गई। अगली बार ऐसा हुआ तो फिर इसके बाद कहीं और माफी नहीं मिलेगी। इसका वीडियो निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस युवक की यह पहली हरकत नहीं है। इससे पहले वह गुरूग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका है। तब हिंदू संगठनों ने उसे पीटा था। उससे माफी मंगवाने के बाद उस पर FIR भी दर्ज कराई थी। पहले जानिए, वायरल वीडियो में क्या दिखा?
कुछ दिन पहले निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाइव स्ट्रीम का वीडियो साझा किया। वीडियो में एक युवती लाइव दिखाई देती है, जिसके पीछे श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर लगी हुई है। इसी लाइव में जुड़े एक युवक ने युवती से पूछा, “पीछे किसकी तस्वीर लगी है?” युवती ने जवाब दिया, “श्री गुरु नानक देव जी की।” इसके बाद युवक ने पूछा, “क्या तुम इन्हें मानती हो?” युवती ने कहा, “मैं सरदारों के घर की हूं, फिर क्यों नहीं मानूंगी?” युवक ने फिर सवाल किया, “तुम्हें किसने कहा कि इन्हें मानना चाहिए?” इस पर युवती ने जवाब दिया, “मेरे घर वालों ने।” इसी बातचीत के दौरान दूसरा युवक हंसता हुआ दिखाई देता है। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद का कारण बना। वीडियो वायरल होने के बाद क्या हुआ?
वीडियो सामने आने के बाद सिख संगत और निहंगों में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले दो युवकों में से एक को निहंगों ने पकड़ लिया। इसके लिए निहंग उसके गुरूग्राम स्थित घर पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस भी वहां आई। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो के अनुसार, उसे गुरुद्वारे ले जाकर संगत के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। वीडियो में उसके माता-पिता भी दिखाई देते हैं, जो बेटे के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आते हैं। युवक ने कहा- मुझसे गलती हुई है। वैसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा। इस मामले में पुलिस या संबंधित युवकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले दूसरे युवक के बारे में फिलहाल कोई नई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गुरूग्राम में गाय को खिलाए थे चिकन मोमोज इन युवकों की इस तरह की यह पहली हरकत नहीं है। करीब 8 महीने पहले इन दोनों युवकों ने गुरूग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला दिए थे। युवक को सोशल मीडिया एप पर मोमोज खाने का टास्क मिला था, लेकिन वह पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद सेक्टर 56 में उसने बचे हुए मोमोज की प्लेट गाय के सामने कर दी। युवक लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यह सब किया। युवक की वीडियो वायरल होकर गौरक्षकों तक पहुंच गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पकड़कर धुनाई कर डाली। साथ ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक के रूप में हुई है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA इंग्लिश ऑनर्स का स्टूडेंट है। इसके पिता दुकानदार और मां डॉक्टर है। गाय को देखकर बोला था, ये खतरनाक है
गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो 4 मिनट 7 सेकेंड का था। इसमें ऋतिक ‘प्रिज्म’ एप पर लाइव था। वीडियो में उसने दुकानदार को पूछा- “मोमोज में चिकन ही है ना?” दुकानदार के हां कहने पर, एक गाय ऋतिक की तरफ आती है। ऋतिक यह कहता हुआ उससे दूर हो जाता है कि यह खतरनाक है। आगे जाकर ऋतिक कहता है कि ये मोमोज मुझसे नहीं खाए जा रहे। ये खाने वाले चैलेंज बकवास होते हैं। अभी तक 16 मोमोज हो चुके हैं। इसके बाद वह फिर मोमोज खाने लग जाता है। फिर वह गाय की तरफ प्लेट करके कहता है, “खाने हैं क्या भाई?” और गाय को मोमोज खिला देता है। साथ ही कहता है कि “मुझसे नहीं खाए जा रहे।” ऋतिक पूरी प्लेट गाय को खिला देता है और कहता है, “वेस्ट कहां करना है। ये तो पनीर है, खा ले। आज से हम दोस्त हैं।” इसके बाद ऋतिक कहता है कि “पेमेंट कर देते हैं, 2 प्लेट हो गई, मुझसे तीसरी नहीं खाई जा रही।” युवक ने पिछले साल 7 दिसंबर को यह हरकत की थी। उसके अगले ही दिन हिंदू संगठनों ने उसे पकड़ लिया था। ************** ये खबर भी पढ़ें: गोल्डन टेंपल के पास होटल में लड़की से रेप: नाबालिग को ब्लैकमेल कर अमृतसर लाया युवक, निहंगों ने आरोपी पकड़ा; होटल मालिक भी गिरफ्तार अमृतसर में गोल्डन टेंपल के नजदीक होटल के युवक ने 14 साल की लड़की का रेप कर दिया। इसका पता चलने पर परिवार के लोगों ने निहंगों से संपर्क किया। जिसके बाद निहंग परमजीत सिंह अकाली अपने साथियों के साथ होटल पहुंच गए। वहां उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

कश्मीर में टारगेट किलिंग रोकने की तैयारी:प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे, थाने में देनी होगी जानकारी; 4 दिन पहले 2 की हत्या हुई थी

कश्मीर के कुलगाम में 4 दिन पहले दो बाहरी मजदूरों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नई सुरक्षा रणनीति पर चर्चा तेज कर दी है। कश्मीर घाटी में इस वक्त करीब 4 लाख प्रवासी मजदूर रहते हैं। LG मनोज सिन्हा ने इनकी सुरक्षा को लेकर अहम बैठक की है। इसमें कुछ निर्देश तय हुए हैं। प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन निर्देशों में दो बातें सबसे अहम हैं। बडगाम और दक्षिण कश्मीर पर मुख्य फोकस घाटी में सैकड़ों ईंट-भट्ठे हैं, अकेले 199 रजिस्टर्ड भट्ठे। ज्यादातर मध्य कश्मीर के बडगाम और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा में हैं। पुलिस के अनुसार प्रवासियों को व्यक्तिगत सुरक्षा देना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इसलिए ईंट-भट्टों और बागानों में काम करने वाले यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बिखरी हुई झोपड़ियों के बजाय ‘नामित सुरक्षित क्लस्टरों’ में भेजना शुरु कर दिया है। बाहरियों की सुरक्षा चुनौती बनी 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से घाटी में गैर स्थानीय प्रवासियों पर हमले बढ़े हैं। संसदीय आंकड़ों और गृह मंत्रालय के आधिकारिक बयानों के अनुसार इन सात साल में आतंकवादी अब तक करीब 23 प्रवासियों की टारगे​ट किलिंग कर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में जुलाई में हुई दो आतंकी घटनाएं

भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्कूल पाठ्यक्रम में नशामुक्ति (ड्रग डी-एडिक्शन) से जुड़े पाठ शामिल करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार स्कूलों में एंटी-ड्रग गाइडेंस और काउंसिलिंग कमेटियां बनाएगी और ‘ड्रग-फ्री स्कूल’ अभियान भी चलाएगी। मुख्यमंत्री ने छात्रों को साइबर फ्रॉड और नशे की लत से बचाने के लिए स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को NEP 2020, RTE के तहत 35 लाख छात्रों को मिलने वाले लाभ, आधार ऑथेंटिकेशन, ‘पवित्र’ शिक्षक भर्ती पोर्टल और PM SHRI स्कूलों की प्रगति की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। फडणवीस ने कहा कि राज्य के प्रयासों से NCERT की किताबों में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को ज्यादा जगह मिली है। उन्होंने इसे और विस्तृत करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि SSC, CBSE, ICSE और IB बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में मराठी पढ़ाना और मराठी में परीक्षा कराना अनिवार्य कर दिया गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… केरलम के पैसेंजर ने प्लेन के टॉयलेट में स्मोकिंग की, मुंबई में गिरफ्तार; सऊदी से आ रही थी फ्लाइट मुंबई पुलिस ने सऊदी-मुंबई फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। सहर पुलिस ने सऊदी अरब से मुंबई आ रही फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। फ्लाइट में ‘नो-स्मोकिंग’ का साइन लगा होने के बावजूद, यात्री ने सऊदी से उड़ान भरने के बाद यह हरकत की। केरलम के रहने वाले 34 साल के नूरी बहुलेयन को केबिन क्रू ने तब पकड़ा जब फ्लाइट के टॉयलेट से धुआं निकलने पर उन्होंने उसे बाहर आते देखा। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बहुलेयन को अरेस्ट कर लिया गया। नूरी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और एयरक्राफ्ट एक्ट 1937 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बंगाल STF ने हावड़ा से जैश ऑपरेटिव हमीम मंडल के साथी को गिरफ्तार किया बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार को हावड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध ऑपरेटिव हमीम मंडल के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य सिंह के तौर पर हुई है। इसे पड़ोसी हावड़ा के बेलिलियस रोड से पकड़ा गया। आदित्य को हमीम और अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पकड़ा गया। STF अफसर ने कहा, “मंडल ने उसे शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा था। शक है कि उसने उनसे जुड़ी जानकारी इकट्ठा की और आरोपी के साथ शेयर की।”