भीलवाड़ा में धूप-छांव के बाद हल्की बरसात:उमस से नहीं मिली राहत; अगले दो दिन तेज हवा और बारिश का अलर्ट

भीलवाड़ा में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिनभर धूप-छांव की स्थिति के बाद दोपहर बाद शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने जिले में अगले दो दिन बारिश, बादल और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने और हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना जताई गई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक चली बूंदाबांदी से सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। उमस से नहीं मिली पूरी राहत पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन उमस का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम में बदलाव के चलते दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहा। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दो दिन मौसम रहेगा बदला हुआ मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को जिले में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से सामान्य बारिश की संभावना है। लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *