बीकानेर में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान:पारा 41.6 डिग्री पर पहुंचा, दूसरे सप्ताह में बारिश की संभावना

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून एक्टिव हो चुका है, लेकिन बीकानेर में भीषण गर्मी और उमस बरकरार है। मानसून के इंतजार के बीच जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली और तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण उमस का असर बना रहा। फिलहाल बीकानेर में बारिश की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बीकानेर में बारिश की संभावना नहीं है। अगले तीन से पांच दिनों तक जिले में व्यापक बारिश के आसार बेहद कम हैं। हालांकि पूर्वी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं और वातावरण में नमी भी बढ़ रही है। इसके चलते धीरे-धीरे मानसून पश्चिमी राजस्थान की ओर आगे बढ़ेगा। बीकानेर संभाग के चूरू में बुधवार को बारिश होने की उम्मीद जताई गई है, ऐसे में दोपहर तक बादल बीकानेर पहुंचकर राहत भरी बारिश कर सकते हैं। दूसरे सप्ताह में बारिश संभव मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो जुलाई के पहले सप्ताह के बाद बीकानेर में भी मानसून की पहली बारिश हो सकती है। तब तक जिले में गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

CBSE-12वीं सप्लीमेंट्री के लिए आवेदन शुरू:28 जुलाई को होगा एग्जाम, इम्प्रूवमेंट वाले भी कर सकेंगे अप्लाई;जानिए कब है लास्ट डेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रेग्यूलर व प्राइवेट स्टूडेन्ट्स की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) सबमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर सब्जेक्ट के लिए 320 रुपए फीस देनी होगी। आवेदन की लास्ट डेट 8 जुलाई है, वहीं एग्जाम 28 जुलाई को होगा। इस दौरान किसी विषय में इम्प्रूवमेंट करने वाले स्टूडेन्ट्स भी आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार- स्कूल मैनेजमेंट परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से सप्लीमेंट्री देने वाले स्टूडेंट्स के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिन स्टूडेंट्स ने शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में रेगुलर स्टूडेंट्स के रुप में परीक्षा दी और उनके कम्पार्टमेंट या सप्लीमेंट्री आई है, वे स्कूल से संपर्क करें। साथ ही स्कूलों को भी ऐसे विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा की सूचना देनी होगी। स्कूलों को एलओसी में सप्लीमेंट्री देने वाले विद्यार्थियों का नाम सबमिट करना होगा। बतादें, बीते 13 मई को बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी किया था। पूरक परीक्षा 28 जुलाई को होगी। एक दिन में ही साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स संकाय के 90 विषयों की परीक्षा होगी। इन विषयों की सूची अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है। …… पढें ये खबर भी… लेक्चरर-कोच भर्ती एग्जाम-10 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की जारी:आज से दर्ज करा सकेंगे कैंडिडेट्स आपत्ति; 3 जुलाई लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर एंड कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, म्यूजिक, ड्राइंग, उर्दू, पंजाबी, एग्रीकल्चर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस एवं राजस्थानी विषय की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। पूरी खबर पढें

चलती ट्रेन में BSF के हेड-कॉन्स्टेबल को जहर दिया:काठगोदाम रेलवे स्टेशन में मिला शव; छुट्टी पर जैसलमेर से लौट रहे थे घर

उत्तराखंड के एक जवान को चलती ट्रेन में जहर दे दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान BSF के हेड कॉन्स्टेबल सत्यपाल सिंह के रूप में हुई है। वह हरिद्वार के रुड़की के रहने वाले थे और जैसलमेर में तैनात थे। 29 जून की सुबह ट्रेन के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जनरल डिब्बे में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला। जीआरपी ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहले पुलिस ने शव को अज्ञात समझकर कार्रवाई में ढिलाई बरती, लेकिन मंगलवार को मृतक की जेब में रखे आधार कार्ड से उनकी पहचान होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस के मुताबिक, सत्यपाल सिंह इन दिनों जैसलमेर में 20वीं बटालियन में तैनात थे। मेडिकल चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि सत्यपाल रविवार सुबह रुड़की आ रहे थे। जोधपुर पहुंचने पर उन्होंने बेटे को फोन कर बताया था कि वह ट्रेन से निकल रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान अज्ञात जहरखुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनका सामान, मोबाइल, पर्स और दस्तावेज चोरी कर लिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज यानी बुधवार को GRP थाना काठगोदाम ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर… 1. घर के लिए निकले थे जवान- मृतक जवान की पहचान सत्यपाल सिंह (53) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राज विहार कॉलोनी, मिलापनगर, सिविल लाइंस, रुड़की (जिला हरिद्वार, उत्तराखंड) के रहने वाले थे और वर्तमान में जैसलमेर (राजस्थान) में BSF के हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। वह छुट्टी लेकर अपने घर लौटने के लिए 27 जून को रानीखेत एक्सप्रेस में सवार हुए थे। 2. रास्ते में रास्ता चूके या हुए हादसे का शिकार- शेड्यूल के मुताबिक, सत्यपाल सिंह को दिल्ली में उतरकर वहां से हरिद्वार-रुड़की के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन वह दिल्ली में नहीं उतर पाए और ट्रेन में ही आगे बढ़ गए। जोधपुर से काठगोदाम के बीच की दूरी 960 किलोमीटर से भी अधिक है। हैरानी की बात यह रही कि पूरे सफर के दौरान जनरल बोगी में किसी भी सहयात्री या रेल कर्मी की नजर उनकी इस हालत पर नहीं पड़ी। 3. काठगोदाम स्टेशन पर मची खलबली- 29 जून की सुबह जब रानीखेत एक्सप्रेस अपने आखिरी स्टेशन काठगोदाम पहुंची, तो ट्रेन के जनरल डिब्बे की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति बेसुध हालत में मिला। स्टेशन पर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 4. जेब में रखे दस्तावेज से हुई पहचान- शुरुआत में पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर कार्रवाई में थोड़ी ढिलाई बरती थी। लेकिन मंगलवार को जब मृतक के सामान और जेब की तलाशी ली गई, तो उसमें रखे आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से उनकी पहचान BSF जवान सत्यपाल सिंह के रूप में हुई। पहचान स्पष्ट होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई तेज की और जैसलमेर स्थित BSF हेडक्वार्टर को घटना की आधिकारिक सूचना दी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 5. लगातार सामने आ रहे जहरखुरानी के मामले- काठगोदाम और हल्द्वानी के बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर पिछले कुछ समय में जहरखुरानी (यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटना) के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस घटना से पहले भी कुछ बड़े मामले सामने आ चुके हैं- मामलों को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आसपास पुलिस की गश्त लगातार बढ़ा दी गई है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। GRP थाना काठगोदाम के प्रभारी कमल कोरंगा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए BNS की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोटा पुलिस रेंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:12 इंस्पेक्टर्स का किया ट्रांसफर, 10 नए अधिकारियों को मिली एंट्री; जानिए किसे मिली नई पोस्टिंग

राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 100 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के तबादला आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी ट्रांसफर संबंधित अधिकारियों की स्वयं की प्रार्थना (Self Request) के आधार पर किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार 12 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का कोटा रेंज से तबादला हुआ है। जबकि 10 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को कोटा रेंज में लगाया है। इनका हुआ ट्रांसफर दिग्विजय सिंह, रमेश चंद मीणा, राजेश कुमार, रामकेश मीणा,मांगेलाल,हरलाल, दयाराम मीणा मुकेश चौधरी,तेजपाल सैनी, मुकेश कुमार मीणा, विनोद कुमार शर्मा, हीरालाल का कोटा रेंज से तबादला हुआ है। रेंज को मिले 10 नए इंस्पेक्टर

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 यात्रियों की मौत:8 गंभीर घायल; बठिंडा में ट्राला से टकराई टेंपो ट्रैवलर, 4 फीट तक पिचकी

पंजाब में बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्राला से टकरा गया। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना खतरनाक हुआ कि टेंपो ट्रैवलर करीब 4 फीट तक पिचक गया। घायलों को तत्काल बठिंडा के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शवों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद की 3 PHOTOS…
राजस्थान से अमरनाथ जा रहे थे लोग जानकारी के अनुसार, राजस्थान से टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर 11 से 12 लोग अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे उकना टेंपो ट्रैवलर बठिंडा के डाबा जोर गांव, जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच पहुंचा, जहां पर पहले से ही सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा हुआ था। जिसमें टेंपो ट्रैवलर पीछे से घुस गया और उसके परखच्चे उड़ गए। टेंपो ट्रैवलर करीब 3 से 4 फीट तक पिचक गया। उसके अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मंच गई। हादसे में करीब 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 8 लोग गंभीर घायल हैं। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें कंट्रोल रूम में सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सभी घायलों के तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों को एम्स में कराया भर्ती सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉ. लवदीप सिंह ने बताया कि सहारा जन सेवा संस्था द्वारा लाए गए इस मामले में तीन लोगों की मौत सिविल अस्पताल में हुई है, जबकि एक मृतक को एम्स भेजा गया था। सभी घायल यात्रियों का इलाज एम्स अस्पताल में किया जा रहा है। *********** ये खबर भी पढ़ें: जालंधर में 2 कारें भिड़ी, 4 की मौत: इनमें एक ही परिवार के 3 लोग शामिल, 5 घायल; बेकाबू बलेनो डिवाइडर पार कर क्रेटा से टकराई
जालंधर में जम्मू नेशनल हाईवे पर क्रेटा और बलेनो कार की टक्कर हो गई। बलेनो सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि क्रेटा सवार 5 लोग गंभीर घायल हैं। मृतकों में 2 साल का बच्चा, फौजी, उनकी पत्नी और एक अन्य महिला शामिल है। (पढ़ें पूरी खबर)

'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट में हल:निगम की एक्सईएन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, पार्क, सड़कें बदहाल, बेसहारा पशु और नियमित सफाई बड़ी समस्या

राजधानी जयपुर में आम आदमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। झोटवाड़ा में नियमित कचरा नहीं उठ रहा है तो कहीं कॉलोनी के लोग बारिश में खुदी सड़क से परेशान हैं। विद्याधर नगर के वार्ड में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा है तो वैशाली जैसे पॉश एरिया में भी पार्क की मेंटीनेंस जीरो है। ‘भास्कर समाधान‘ आम आदमी की इन समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचा रहा है। जमीनी हकीकत जानने के बाद अधिकारी भी समाधान में सहयोग कर रहे हैं। कई मामलों में लोगों को तुरंत राहत भी मिली है। जयपुर से आम पब्लिक की भेजी हुई ऐसी ही पोस्ट, उनके वार्ड की जमीनी हकीकत और अधिकारियों के करवाए चुनिंदा समाधानों पर डालते हैं एक नजर… खुले में कचरा डाल रहे लोग जयपुर के झोटवाड़ा के उदयनगर से यूनुस खान ने जगन्नाथ पुरी में नियमित सफाई न होने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इलाके में लाेगों ने अनाधिकृत डंपिंग जोन बना दिया है, जहां बाहर के लोग भी कचरा डाल रहे हैं। नियमित रूप से कचरा न उठने से स्थानीय लोगों की समस्या और बढ़ गई है। सड़क खोदी, अब काम किया बंद जयपुर से ओंकार सिंह ने आनंद विहार कॉलोनी के डी ब्लॉक से सीवरेज लाइन से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में 8–10 दिन पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए रोड खोद दी गई। लेकिन अब काम भी बंद पड़ा है। बारिश में पूरी कॉलोनी में हर तरफ कीचड़ और पानी हो गया है। बेसहारा पशु बने लोगों की परेशानी नया खेड़ा, अम्बाबाड़ी से घनश्याम दास ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इलाके में प्रस्तावित पुलिस चौकी की खाली जमीन पर दिनभर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। बाउंड्री न होने से यह समस्या और बढ़ गई है। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। पॉश एरिया में भी पार्क बदहाल गौतम मार्ग, वैशाली नगर, ब्लॉक ई से सतीश अग्रवाल ने पार्क की बदहाली की तस्वीरें शेयर करते हुए लिख है कि न तो पार्क में लाइटें जलती हैं न ही मेंटीनेंस पर ध्यान है। बारिश में बिजली की डीपी खुली पड़ी हैं। खम्भे की लाइट या तो खराब हैं या जलाई ही नहीं जातीं। इससे एरिया के लोगों को असुविधा हो रही है। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए…
पोस्ट के बाद हुआ चैम्बर का काम जयपुर के श्याम नगर, न्यू सांगानेर रोड से सुनील सांखला ने खराब स्ट्रीट लाइट और चैम्बर के टूटे जाल की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि यहां कई दिनों से रोड लाइट खराब है और सीवर के ऊपर पड़ा जाल भी सही नहीं लगा हुआ है। इस पर संबंधित विभाग ने लाइट और जाल की समस्या का समाधान करवा दिया है। XEN निधी जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ जयपुर के मालवीय नगर, सेक्टर 4 के ब्लॉक बी से सतीश जनयानी ने बी 439 के सामने लगे पोल की एलईडी लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि इस वजह से इस पूरी गली में अंधेरा छाया रहता है। पोस्ट के बाद समस्या सामने आने पर निगम की बिजली विभाग की एक्सईएन निधी जैन ने समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं ‘स्टार ऑफिसर’:वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त 2. दादी का फाटक अंडरपास बना तालाब:कनक विहार में अंधेरे का संकट; पार्षद ने दूर की वार्ड की दिक्कतें 3.जयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां:उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका काम हुआ पूरा 4.जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में उफनता सीवर:जवाहर नगर में सालों से कीचड़, लाल डूंगरी के पास जर्जर श्मशान घाट और गांधी नगर में सड़क टूटी 5.जनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक:जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब्लिक का स्टार’ का सम्मान 6.जयपुर में माविका चौराहे पर चमकी सड़कें:खातीपुरा में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, सांगानेर की कॉलोनी में मुख्य रोड ऊंची और गलियां नीची होने से जलभराव 7.हनुमान वाटिका में 1 साल से टूटी रोड:मानसरोवर में बीच सड़क पर गैस पाइपलाइन का टैंक, पानी के संकट पर पार्षद शिव सोनी ने लिया एक्शन 8.कचरा, जलभराव और टूटी सड़कें बनी बड़ी समस्या:‘भास्कर समाधान’ पर उठी नागरिकों की आवाज, बनी पार्क और सांगानेर में हुआ समाधान 9.जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:हरमाड़ा और विद्याधर नगर में चमकीं बंद पड़ी रोड लाइटें, शिकायत के महज 24 घंटे के अंदर जागा प्रशासन 10.जयपुर में कीचड़, धूल और अंधेरे से जनता परेशान:भास्कर समाधान से जनता को मिली राहत, शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन

‘भास्कर समाधान’ से मिल रहा हल:उदयपुर में खुले में पड़ा कचरा तो कहीं दरिया बनी सड़कें, विभागों को फिक्र ही नहीं

उदयपुर में बिजली, सड़क, पानी, बेसहारा पशु और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से लोग परेशान हैं। उदयपुर में सफाई के बाद रोड लाइट और जाम नालियां बड़ी समस्या हैं। दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ शहर के लोगों के लिए अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त जरिया बन चुका है। लोग अपने वार्ड की समस्याओं के फोटो वीडियो शेयर कर जिम्मेदारों से जवाब मांग रहे हैं। लोगों की समस्याओं के समाधान में ‘भास्कर समाधान‘ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग के जिम्मेदार भी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। एक नजर डालते हैं लोगों की पोस्ट की गई ऐसी ही समस्याओं पर जो उनके रोजमर्रा की जिंदगी से गहराई से प्रभावित भी कर रही हैं… डस्टबिन नहीं, खुले में पड़ा कचरा उदयपुर के घंटाघर के जगदीश चौक से एक शिकायतकर्ता ने खुले में कचरा डालने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इलाके में स्थानीय लोगों के साथ ही टूरिस्ट्स भी घूमते हैं लेकिन खुले में कचरा पड़ा होने से शहर की छवि पर बहुत खराब असर पड़ता है। कचरा पात्र न होने से लोग यहीं खुले में कचरा डाल रहे हैं। नाला चोक होने से बढ़ी परेशानी उदयपुर के एयरपोर्ट रोड, प्रताप नगर से गोपाल भाटिया ने चोक नाले की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इलाके में थोड़ी सी बारिश होते ही शिव मंदिर के पास बना नाला वोक हो जाता है। इससे सारा पानी दुकानों में भरने लगता है। सड़क पर भी तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। नालियां साफकर मलबा छोड़ा हाउसिंग बोर्ड, हिरण मगरी सेक्टर 4 से नंदकिशोर साहू ने जाम नालियों की शिकायत लिखकर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि उनके एरिया में करीब डेढ़ साल बाद नालियों की सफाई की गई। लेकिन निगम के सफाईकर्मी मलबा उठाने की बजाय उसे वहीं छोड़ गए। बारिश में ये मलबा वापस बहकर नालियों में ही जमा होगा। जरा सी बारिश में कॉलोनी में जलभराव फतेहपुरा की खारोल कॉलोनी की गली नंबर चार से नफीसा कागजी ने जलभराव की समस्या लिखकर भेजी है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सभी नालियां जाम हैं। जरा सी बारिश होते ही गलियों और सड़कों पर जलभराव हो जाता है। कई दिनों तक पानी उतरता नहीं है। आने–जाने में बहुत असुविधा होती है। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… जर्जर जाम नाली की हुई मरम्मत उदयपुर के हिरण मगरी के वर्धमान नगर सेक्टर 14 से कमल व्यास ने घर के बाहर बनी नाली में मलबा जमा होने की समस्या पोस्ट की थी। साथ ही यह भी बताया था कि जर्जर होने से नाली धंस भी गई है। नाली का लेवल सही नहीं होने से पानी एक जगह इकट्‌ठा हो जाता है। इस समस्या का नगर निगम ने समाधान करवा दिया है। हरीश मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ उदयपुर के न्यू नवरत्न कॉम्प्लेक्स इलाके में स्थित महावीर ग्रीन पार्क में स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत वहां के स्थानीय निवासी बृजेंद्र सिंह गहलोत ने भास्कर एप्प पर दर्ज कराई। उदयपुर विकास प्राधिकरण की स्ट्रीट लाइट विंग से लाइनमैन हरीश मीणा ने बंद स्ट्रीट लाइट को चालू कर इस समस्या का समाधान किया। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा

सीकर में सड़क, रोड लाइट और लटकते तारों की समस्या से लोग परेशान हैं। कचरा और बेसहारा पशु गली–गली की समस्या बने हुए हैं। समाधान की आस लगाए लोग अब दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ पर हल की उम्मीद में लगातार समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। सिर्फ एक क्लिक पर पोस्ट के जरिये यूजर अपने गली–मोहल्ले की लंबित समस्याओं की फोटो–वीडियो अपलोड कर जिम्मेदारों से जवाब तलब कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिन समस्याओं को आसानी से हल किया जा सकता है उनके समाधान में भी विभाग महीनों लगा देते हैं। इससे प्रशासन की गुड गवर्नेंस की छवि पर भी असर पड़ता है। ‘भास्कर समाधान‘ पर शहर के अलग–अलग हिस्सों की जमीनी हकीकत जानने के बाद अधिकारी भी समाधान में सहयोग कर रहे हैं। कई मामलों में लोगों को तुरंत राहत भी मिली है। इस पहल के माध्यम से न केवल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है, बल्कि उनके समाधान की दिशा में भी सार्थक प्रयास हो रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं ‘भास्कर समाधान’ पर उठाए गए कुछ प्रमुख समस्याओं मुद्दों और उनके समाधानों पर… 7 साल में एक महीने ही जली लाइट सीकर के रामलीला मैदान के भैरव मंदिर के पास लगी चौराहे की लाइट की समस्या राजेश ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि यह लाइट करीब सात साल पहले लगाई गई थी, लेकिन महज एक महीने ही जली है। यह लाइट इतने सालों से खराब ही पड़ी है जिसकी वजह से यहां एक्सीडेंट, मंदिरों में चोरी का हमेशा डर बना रहता है। कचरे से अटी नाली, सफाई नहीं सीकर के बजाज रोड, बीएसएनएल रेजीडेंसी से योगेन्द्र सिंह ने नाली में कचरा भरा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जनाना हॉस्पिटल, नेहरु पार्क के सामने हॉस्पिटल में सफाई व्यवस्था बेहद लचर है। मुख्य गेट पर बनी नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं। बीच सड़क जानलेवा गड्‌ढा अनिल सोनी ने फतेहपुर रोड पर बीच सड़क जानलेवा गड्‌ढे की समस्या फोटो के साथ हमें शेयर की है। उन्होंने बताया कि रोड के बीच सड़क अूटने से गड्‌ढा बन गया है और मेनहोल का ढक्कन भी उभर आया है। इससे तेज गति में आ रहे वाहन हादसेका शिकार हो सकते हैं। बेसहारा पशुओं से हो रही परेशानी जागृति विहार से मनीष कुमार सैनी ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में बेसहारा पशु दिनभर गली में टहलते रहते हैं। वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है और कई बार ये आक्रामक होकर एकदूसरे से लड़ने भी लगते हैं जिससे हादसे का डर बना रहता है। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… पोस्ट के बाद सुधारा सीवरेज चैम्बर सीकर की किसान कॉलोनी, नवलगढ़ रोड से महेन्द्र कुमार ने सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने और पानी घरों में वापस आने की समस्या पोस्ट थी। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन का मेनहोल खुला हुआ है और गंदा पानी टॉयलेट के रास्ते वापस आ रहा है। इस पर संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान करवा दिया है। AEN विवेक ओला बने ‘स्टार ऑफिसर’ सीकर के श्याम नगर से अशोक कुमार ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज के सामने लाइब्रेरी वाली गली में बिजली का तार खम्भे से नीचे की ओर लटका हुआ है। इस पर एक्शन लेते हुए एईएन सीएसडी 3 विवेक कुमार ओला ने समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए 1.’भास्कर समाधान’ का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 2.सीकर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत 3.सीकर में खुली समस्याओं की पोल:एक तरफ ट्रांसफॉर्मर का खौफ, तो दूसरी तरफ लाइट चालू और सड़क निर्माण के साथ एक्शन में आया प्रशासन 4.सीकर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:सीवर लाइन दुरुस्त होने से राहत, कचरे से अटी नाली साफ, नगर परिषद AEN अमित स्वामी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 5.JEN हरिराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’:एक ही दिन में पानी की 3 समस्याओं का किया समाधान, ‘भास्कर समाधान’ बना प्रशासन और जनता के बीच का ब्रिज 6.सीकर में कहीं टूटी नई सड़क तो कहीं जलभराव:क्षेत्र में अंधेरे से लोग परेशान, कई समस्याओं का हुआ समाधान, नगर परिषद AEN सुरेंद्र गोदारा बने ‘स्टार ऑफिसर’ 7.रोशनगंज मोहल्ले में जर्जर मकान से खतरा:वैष्णव कॉलोनी में गंदी पड़ी नालियां; न्यू इंदिरा कॉलोनी में हुआ समाधान 8.बारिश से पहले नालियों की सफाई की मांग तेज:टूटी सड़कें, गड्ढे और खराब स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी, सीकर शहर की अलग-अलग कॉलोनियों से उठी समस्याएं 9.सीकर में भास्कर समाधान का असर, शिकायतों पर लिया एक्शन:उठीं सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं; अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 10.भास्कर समाधान: बिजली की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, सीवरेज और जलभराव की समस्याओं से लोग परेशान, कई समाधानों का अब भी इंतजार

भास्कर समाधान का असर:बिजली का खम्भा झुका, तीन साल से नहीं बनाई सड़क, स्ट्रीट लाइट और बेसहारा पशुओं से लोग परेशान

अजमेर में बिजली, सड़क, पानी, बेसहारा पशु और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से लोग परेशान हैं। शहर में सीवर लाइन डालने के बाद टूटी सड़क और चोक नालियां सबसे बड़ी समस्या हैं। कहीं बिजली का टेढा़ खंभा परेशानी बना हुआ है तो कहीं बेसहारा पशुओं से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ लोगों की समस्याओं का हल करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग के जिम्मेदार भी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। एक नजर डालते हैं लोगों की पोस्ट की गई ऐसी ही समस्याओं पर जो उनके रोजमार्रा की जिंदगी से गहराई से प्रभवित भी कर रही हैं… तीन साल से नहीं बनाई खुदी सड़क अजमेर के अरावली विहार से सुरभी मिश्रा ने खुदी हुई सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनके क्षेत्र में तीन साल पहले सीवरेज की लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। सीवर लाइन डाले हुए भी तीन साल हो गए लेकिन आज तक कॉलोनी की सड़क को पहले जैसा नहीं बनाया गया है। बिजली का ढेढ़ा खम्भा बना परेशानी अजमेर के वार्ड 80 के मित्र नगर से संजय ने बिजली विभाग की लापरवाही से जुड़ी एक समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मेरी गली में बिजली का एक खम्भा काफी दिनों से टेढ़ा हो गया है। कई बार बिजली विभाग में कॉलोनीवासी कम्प्लेंट कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बेसहारा पशुओं का लगा रहता जमावड़ा हाथी खेड़ा रोड़, कोटड़ा से देबाशीष कुन्डू ने बेसहारा पशुओं की परेशानी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारी कॉलोनी में जगह–जगह आवारा पशु खुले में घूमते हें। पूरा झुंड गलियों में मेन गेट पर टहलता रहता है। लोगों को हमेशा र लगात रहता है। स्ट्रीट लाइट की समस्या बरकरार रावत नगर से एडवोकेट जितेन्द्र गौड़ ने स्ट्रीट लाइट की समस्या शेयर की है। उन्होंने लिखा कि हमारे यहां लगे दोनों पोल्स की लाइट कई दिन से नहीं जल रही हैं। विभाग के कर्मचारियों को भी कई बार कह चुके लेकिन समाधान नहीं हो रहा। अंधेरे के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… पोस्ट के बाद बंद पड़ी लाइट हुई ठीक अजमेर के वार्ड 80 के अरावली विहार कॉलोनी से मुकेश कुमार अकोदिया ने खराब स्ट्रीट लाइट्स की समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि दो बार शिकायत कर चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर संबंधित विभाग ने समस्या पोस्ट होने के बाद समाधान करवा दिया है। पृथ्वी सिंह जोधा बने ‘स्टार ऑफिसर’ अजमेर के प्रगति नगर, कोटड़ा से गौरव ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि निराला हिल्स अपार्टमेंट से लेकर मंगलम अपार्टमेंट तक मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में बेसहारा पशु रात–दिन बैठे रहते हैं। इन पशुओं के कारण यातायात भी बाधित होता है। नगर निगम के पशु चिकित्सक पृथ्वी सिंह जोधा ने समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

होटल में तोड़फोड़, संचालक पर जानलेवा हमला,VIDEO:बकाया पैसे मांगने पर विवाद, सविना थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उदयपुर की सविना थाना पुलिस ने होटल संचालक पर तलवार से जानलेवा हमला और तोड़फोड़ करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि कमलेश उर्फ चीकू (28) पिता केशुलाल निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी सविना को गिरफ्तार किया है। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपी तलवार से तोड़फोड़ करते दिख रहा है। इसके खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रयास, मारपीट, जूआ, एससी-एसटी और जालसाजी के 7 से अधिक मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी ने बताया कि घटना 20 जून 2026 की रात करीब 11:40 बजे की है। प्रार्थी महिपाल सिंह पिता इन्द्र सिंह निवासी सलूंबर ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि कमलेश उर्फ चीकू मेरे होटल हनी दाल बाटी व पंजाबी फैमिली रेस्टोरेंट पर आया। मुझे खाना पैक करने के लिए बोला। इस पर मैंने कहा कि पहले के बकाया रुपए जमा कराओ। इसी बात पर नाराज होकर आरोपी अपने घर से कार में सवार होकर तलवार लेकर आया। तलवार से महिपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने फोरच्यूनर गाडी से होटल के शटर पर टक्कर मारी। सीसीटीवी कैमरे तोड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा आरोपी इधर, रिपोर्ट दर्ज होते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। सीसीटीवी में वारदात का पता लगते ही पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश थी।​ जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। माफी मांगते हुए बोला-मैंने होटल संचालक पर हमला किया और तलवारबाजी की। भविष्य में अब ऐसी गलती नहीं करूंगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।