CBSE-12वीं सप्लीमेंट्री के लिए आवेदन शुरू:28 जुलाई को होगा एग्जाम, इम्प्रूवमेंट वाले भी कर सकेंगे अप्लाई;जानिए कब है लास्ट डेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रेग्यूलर व प्राइवेट स्टूडेन्ट्स की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) सबमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर सब्जेक्ट के लिए 320 रुपए फीस देनी होगी। आवेदन की लास्ट डेट 8 जुलाई है, वहीं एग्जाम 28 जुलाई को होगा। इस दौरान किसी विषय में इम्प्रूवमेंट करने वाले स्टूडेन्ट्स भी आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार- स्कूल मैनेजमेंट परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से सप्लीमेंट्री देने वाले स्टूडेंट्स के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिन स्टूडेंट्स ने शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में रेगुलर स्टूडेंट्स के रुप में परीक्षा दी और उनके कम्पार्टमेंट या सप्लीमेंट्री आई है, वे स्कूल से संपर्क करें। साथ ही स्कूलों को भी ऐसे विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा की सूचना देनी होगी। स्कूलों को एलओसी में सप्लीमेंट्री देने वाले विद्यार्थियों का नाम सबमिट करना होगा। बतादें, बीते 13 मई को बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी किया था। पूरक परीक्षा 28 जुलाई को होगी। एक दिन में ही साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स संकाय के 90 विषयों की परीक्षा होगी। इन विषयों की सूची अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है। …… पढें ये खबर भी… लेक्चरर-कोच भर्ती एग्जाम-10 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की जारी:आज से दर्ज करा सकेंगे कैंडिडेट्स आपत्ति; 3 जुलाई लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर एंड कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, म्यूजिक, ड्राइंग, उर्दू, पंजाबी, एग्रीकल्चर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस एवं राजस्थानी विषय की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। पूरी खबर पढें

