‘भास्कर समाधान’ से मिल रहा हल:उदयपुर में खुले में पड़ा कचरा तो कहीं दरिया बनी सड़कें, विभागों को फिक्र ही नहीं

उदयपुर में बिजली, सड़क, पानी, बेसहारा पशु और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से लोग परेशान हैं। उदयपुर में सफाई के बाद रोड लाइट और जाम नालियां बड़ी समस्या हैं। दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ शहर के लोगों के लिए अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त जरिया बन चुका है। लोग अपने वार्ड की समस्याओं के फोटो वीडियो शेयर कर जिम्मेदारों से जवाब मांग रहे हैं। लोगों की समस्याओं के समाधान में ‘भास्कर समाधान‘ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग के जिम्मेदार भी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। एक नजर डालते हैं लोगों की पोस्ट की गई ऐसी ही समस्याओं पर जो उनके रोजमर्रा की जिंदगी से गहराई से प्रभावित भी कर रही हैं… डस्टबिन नहीं, खुले में पड़ा कचरा उदयपुर के घंटाघर के जगदीश चौक से एक शिकायतकर्ता ने खुले में कचरा डालने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इलाके में स्थानीय लोगों के साथ ही टूरिस्ट्स भी घूमते हैं लेकिन खुले में कचरा पड़ा होने से शहर की छवि पर बहुत खराब असर पड़ता है। कचरा पात्र न होने से लोग यहीं खुले में कचरा डाल रहे हैं। नाला चोक होने से बढ़ी परेशानी उदयपुर के एयरपोर्ट रोड, प्रताप नगर से गोपाल भाटिया ने चोक नाले की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इलाके में थोड़ी सी बारिश होते ही शिव मंदिर के पास बना नाला वोक हो जाता है। इससे सारा पानी दुकानों में भरने लगता है। सड़क पर भी तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। नालियां साफकर मलबा छोड़ा हाउसिंग बोर्ड, हिरण मगरी सेक्टर 4 से नंदकिशोर साहू ने जाम नालियों की शिकायत लिखकर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि उनके एरिया में करीब डेढ़ साल बाद नालियों की सफाई की गई। लेकिन निगम के सफाईकर्मी मलबा उठाने की बजाय उसे वहीं छोड़ गए। बारिश में ये मलबा वापस बहकर नालियों में ही जमा होगा। जरा सी बारिश में कॉलोनी में जलभराव फतेहपुरा की खारोल कॉलोनी की गली नंबर चार से नफीसा कागजी ने जलभराव की समस्या लिखकर भेजी है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सभी नालियां जाम हैं। जरा सी बारिश होते ही गलियों और सड़कों पर जलभराव हो जाता है। कई दिनों तक पानी उतरता नहीं है। आने–जाने में बहुत असुविधा होती है। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… जर्जर जाम नाली की हुई मरम्मत उदयपुर के हिरण मगरी के वर्धमान नगर सेक्टर 14 से कमल व्यास ने घर के बाहर बनी नाली में मलबा जमा होने की समस्या पोस्ट की थी। साथ ही यह भी बताया था कि जर्जर होने से नाली धंस भी गई है। नाली का लेवल सही नहीं होने से पानी एक जगह इकट्‌ठा हो जाता है। इस समस्या का नगर निगम ने समाधान करवा दिया है। हरीश मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ उदयपुर के न्यू नवरत्न कॉम्प्लेक्स इलाके में स्थित महावीर ग्रीन पार्क में स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत वहां के स्थानीय निवासी बृजेंद्र सिंह गहलोत ने भास्कर एप्प पर दर्ज कराई। उदयपुर विकास प्राधिकरण की स्ट्रीट लाइट विंग से लाइनमैन हरीश मीणा ने बंद स्ट्रीट लाइट को चालू कर इस समस्या का समाधान किया। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *