होटल में तोड़फोड़, संचालक पर जानलेवा हमला,VIDEO:बकाया पैसे मांगने पर विवाद, सविना थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उदयपुर की सविना थाना पुलिस ने होटल संचालक पर तलवार से जानलेवा हमला और तोड़फोड़ करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि कमलेश उर्फ चीकू (28) पिता केशुलाल निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी सविना को गिरफ्तार किया है। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपी तलवार से तोड़फोड़ करते दिख रहा है। इसके खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रयास, मारपीट, जूआ, एससी-एसटी और जालसाजी के 7 से अधिक मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी ने बताया कि घटना 20 जून 2026 की रात करीब 11:40 बजे की है। प्रार्थी महिपाल सिंह पिता इन्द्र सिंह निवासी सलूंबर ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि कमलेश उर्फ चीकू मेरे होटल हनी दाल बाटी व पंजाबी फैमिली रेस्टोरेंट पर आया। मुझे खाना पैक करने के लिए बोला। इस पर मैंने कहा कि पहले के बकाया रुपए जमा कराओ। इसी बात पर नाराज होकर आरोपी अपने घर से कार में सवार होकर तलवार लेकर आया। तलवार से महिपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने फोरच्यूनर गाडी से होटल के शटर पर टक्कर मारी। सीसीटीवी कैमरे तोड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा आरोपी इधर, रिपोर्ट दर्ज होते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। सीसीटीवी में वारदात का पता लगते ही पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। माफी मांगते हुए बोला-मैंने होटल संचालक पर हमला किया और तलवारबाजी की। भविष्य में अब ऐसी गलती नहीं करूंगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

