‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा

सीकर में सड़क, रोड लाइट और लटकते तारों की समस्या से लोग परेशान हैं। कचरा और बेसहारा पशु गली–गली की समस्या बने हुए हैं। समाधान की आस लगाए लोग अब दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ पर हल की उम्मीद में लगातार समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। सिर्फ एक क्लिक पर पोस्ट के जरिये यूजर अपने गली–मोहल्ले की लंबित समस्याओं की फोटो–वीडियो अपलोड कर जिम्मेदारों से जवाब तलब कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिन समस्याओं को आसानी से हल किया जा सकता है उनके समाधान में भी विभाग महीनों लगा देते हैं। इससे प्रशासन की गुड गवर्नेंस की छवि पर भी असर पड़ता है। ‘भास्कर समाधान‘ पर शहर के अलग–अलग हिस्सों की जमीनी हकीकत जानने के बाद अधिकारी भी समाधान में सहयोग कर रहे हैं। कई मामलों में लोगों को तुरंत राहत भी मिली है। इस पहल के माध्यम से न केवल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है, बल्कि उनके समाधान की दिशा में भी सार्थक प्रयास हो रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं ‘भास्कर समाधान’ पर उठाए गए कुछ प्रमुख समस्याओं मुद्दों और उनके समाधानों पर… 7 साल में एक महीने ही जली लाइट सीकर के रामलीला मैदान के भैरव मंदिर के पास लगी चौराहे की लाइट की समस्या राजेश ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि यह लाइट करीब सात साल पहले लगाई गई थी, लेकिन महज एक महीने ही जली है। यह लाइट इतने सालों से खराब ही पड़ी है जिसकी वजह से यहां एक्सीडेंट, मंदिरों में चोरी का हमेशा डर बना रहता है। कचरे से अटी नाली, सफाई नहीं सीकर के बजाज रोड, बीएसएनएल रेजीडेंसी से योगेन्द्र सिंह ने नाली में कचरा भरा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जनाना हॉस्पिटल, नेहरु पार्क के सामने हॉस्पिटल में सफाई व्यवस्था बेहद लचर है। मुख्य गेट पर बनी नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं। बीच सड़क जानलेवा गड्‌ढा अनिल सोनी ने फतेहपुर रोड पर बीच सड़क जानलेवा गड्‌ढे की समस्या फोटो के साथ हमें शेयर की है। उन्होंने बताया कि रोड के बीच सड़क अूटने से गड्‌ढा बन गया है और मेनहोल का ढक्कन भी उभर आया है। इससे तेज गति में आ रहे वाहन हादसेका शिकार हो सकते हैं। बेसहारा पशुओं से हो रही परेशानी जागृति विहार से मनीष कुमार सैनी ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में बेसहारा पशु दिनभर गली में टहलते रहते हैं। वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है और कई बार ये आक्रामक होकर एकदूसरे से लड़ने भी लगते हैं जिससे हादसे का डर बना रहता है। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… पोस्ट के बाद सुधारा सीवरेज चैम्बर सीकर की किसान कॉलोनी, नवलगढ़ रोड से महेन्द्र कुमार ने सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने और पानी घरों में वापस आने की समस्या पोस्ट थी। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन का मेनहोल खुला हुआ है और गंदा पानी टॉयलेट के रास्ते वापस आ रहा है। इस पर संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान करवा दिया है। AEN विवेक ओला बने ‘स्टार ऑफिसर’ सीकर के श्याम नगर से अशोक कुमार ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज के सामने लाइब्रेरी वाली गली में बिजली का तार खम्भे से नीचे की ओर लटका हुआ है। इस पर एक्शन लेते हुए एईएन सीएसडी 3 विवेक कुमार ओला ने समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए 1.’भास्कर समाधान’ का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 2.सीकर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत 3.सीकर में खुली समस्याओं की पोल:एक तरफ ट्रांसफॉर्मर का खौफ, तो दूसरी तरफ लाइट चालू और सड़क निर्माण के साथ एक्शन में आया प्रशासन 4.सीकर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:सीवर लाइन दुरुस्त होने से राहत, कचरे से अटी नाली साफ, नगर परिषद AEN अमित स्वामी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 5.JEN हरिराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’:एक ही दिन में पानी की 3 समस्याओं का किया समाधान, ‘भास्कर समाधान’ बना प्रशासन और जनता के बीच का ब्रिज 6.सीकर में कहीं टूटी नई सड़क तो कहीं जलभराव:क्षेत्र में अंधेरे से लोग परेशान, कई समस्याओं का हुआ समाधान, नगर परिषद AEN सुरेंद्र गोदारा बने ‘स्टार ऑफिसर’ 7.रोशनगंज मोहल्ले में जर्जर मकान से खतरा:वैष्णव कॉलोनी में गंदी पड़ी नालियां; न्यू इंदिरा कॉलोनी में हुआ समाधान 8.बारिश से पहले नालियों की सफाई की मांग तेज:टूटी सड़कें, गड्ढे और खराब स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी, सीकर शहर की अलग-अलग कॉलोनियों से उठी समस्याएं 9.सीकर में भास्कर समाधान का असर, शिकायतों पर लिया एक्शन:उठीं सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं; अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 10.भास्कर समाधान: बिजली की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, सीवरेज और जलभराव की समस्याओं से लोग परेशान, कई समाधानों का अब भी इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *