रिटायरमेंट से 6 दिन पहले रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया इंजीनियर, 5 लाख कैश बरामद; आलीशान घर की छत पर स्विमिंग पूल

ओडिशा विजिलेंस के अधिकारियों ने एक ऑपरेशन में रायगढ़ के RWD-I के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रसन्ना कुमार पटनायक को एक कॉन्ट्रैक्टर से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

हिमाचल में HRTC कर्मियों की हड़ताल टली:सरकार ने ड्राइवर-कंडक्टरों की कई मांगें मानी; 35 करोड़ के वित्तीय लाभ देने का भरोसा

हिमाचल प्रदेश के HRTC ड्राइवर-कंडक्टर अब हड़ताल पर नहीं जाएंगे। HRTC कर्मचारियों की आज शाम के वक्त सचिवालय शिमला में एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (ACS) परिवहन के साथ सवा दो घंटे चली मीटिंग में सहमति बनने के बाद हड़ताल स्थगित की गई। ACS परिवहन आरडी नजीम ने कर्मचारियों की अधिकांश मांगें पूरी करने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने आज रात 12 बजे से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। मीटिंग के बाद ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि ACS ने 12 महीने का 23 करोड़ का नाइट ओवर टाइम एक सप्ताह में देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि एक वर्दी के 1.50 करोड़, 4-9-14 टाइम स्केल की बहाली, वेतन विसंगति को भी दूर और हर महीने की पहली तारीख को सैलरी देने का भी ACS ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंदोलन के दौरान जिन कर्मचारियों की ट्रांसफर की है, उनके तबादला आदेश भी वापस लेने का भरोसा दिया है। इसके बाद HRTC कर्मचारी अब हड़ताल नहीं करेंगे। इस फैसले के बाद प्रदेशवासियों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि HRTC बसों में रोजाना लगभग 5 लाख लोग सफर करते हैं। HRTC में ड्राइवर भर्ती को पहुंचे 2095 अभ्यर्थी इससे पहले, आज राज्य के 21 क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) कार्यालयों में टेम्परेरी ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया चलती रही। इसके लिए लगभग 2095 आवेदन मिले। मगर अब ड्राइवर-कंडक्टर की स्ट्राइक खत्म होने के बाद इन्हें नियुक्ति नहीं दी जाएगी। 656 टेम्परेरी ड्राइवरों की नियुक्ति सरकार वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर करने जा रही थी। इस भर्ती को लेकर यु‌वाओं में भी खूब उत्साह देखा गया। ‘दैनिक भास्कर एप’ से बातचीत में ठियोग के कंदरू निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें मालूम है कि HRTC ड्राइवर-कंडक्टर की स्ट्राइक खत्म होते ही उन्हें नौकरी से हटा दिया जाएगा। ये जानते हुए भी वह भर्ती होने को तैयार है। उन्होंने बताया कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। इसलिए, युवा कुछ दिन भी ड्राइवर बनने को तैयार है। मुझे मालूम है कि नौकरी से हटा दिया जाएगा: मोंटू कुमारसैन निवासी मोंटू ने बताया कि वह टेम्परेरी ड्राइवर भर्ती के लिए इंटरव्यू देने आए हैं। वह 10-12 सालों से हैवी व्हीकल चला रहे हैं। उन्हें मालूम है कि यह टेम्परेरी भर्ती है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर भर्ती के लिए अभी उनसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और मेट्रिक की मार्कशीट मांगी जा रही है। इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट होगा। वहीं चंबा में ड्राइवर भर्ती को पहुंचे युवा इंटरव्यू देने से मुकर गए। इन्होंने HRTC ड्राइवर-कंडक्टर की हड़ताल का समर्थन किया। डिप्टी सीएम ने हड़ताल को अवैध और गैर कानूनी बताया ACS के साथ कर्मचारियों की मीटिंग से पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने एसेंशियल सर्विस मेंटेनेंस एक्ट (ESMA) लागू कर रखा है। उन्होंने ड्राइवर-कंडक्टरों की हड़ताल को अवैध और गैर कानूनी बताकर हड़ताल नहीं करने की अपील की थी। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने गाड़ियों की चाबियां HRTC को हैंडओवर के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में युवा इंटरव्यू देने पहुंच रहे: मुकेश डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं तो HRTC ड्राइवरों की भर्ती की जा रहा है। कहा कि कल से सरकार नए भर्ती किए जा रहे ड्राइवरों को गाड़ियों की चाबियां सौंपेगी और रूट पर भेजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी हड़ताल पर गए तो इससे HRTC को रोजाना ढाई करोड़ रुपए का नुकसान होगा। आज रात 12 बजे से प्रस्तावित थी हड़ताल बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर HRTC ड्राइवर-कंडक्टरों की हड़ताल आज रात 12 बजे से प्रस्तावित थी। इससे सरकार और कर्मचारी आमने-सामने आ गए थे। प्रदेशवासी भी परेशान थे और कर्मचारी भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। आखिरकार आज शाम पांच बजे ACS और कर्मचारियों के बीच सचिवालय में मीटिंग शुरू हुई और इसमें सहमति भी बन गई।

गुरुग्राम में पंजाब CM पर सीक्रेट मीटिंग का VIDEO:फाइव स्टार होटल में फर्जी रिपोर्ट की डील, बिल सामने आए; मान बोले-भाजपा ने लैब वालों को धमकाया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो को लेकर चल रहे विवाद में तेजी से नए खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को गुरुग्राम के एक फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज और वॉट्सएप चैट सामने आई। दावा है कि होटल में पंजाब के अफसरों के साथ 16 जून को एक सीक्रेट मीटिंग हुई, जिसमें मान से जुड़े वीडियो को डीपफेक बताने वाली रिपोर्ट पर चर्चा हुई। CCTV फुटेज में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और SP जशनदीप गिल बताए जा रहे हैं। ये लोग लैब में काम करने वाले दो युवकों के साथ बैठे दिख रहे हैं। इसके अलावा SP जशन गिल पंजाब के नाम से सेव एक नंबर की वॉट्सएप चैट भी सामने आई है। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने होटल क्राउन प्लाजा के बिल जारी कर कहा कि 15 से 17 जून के बीच दोनों अधिकारी वहां ठहरे थे। शिकायतकर्ता और फोरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह ने भी एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने क्राउन प्लाजा में उससे 10 लाख रुपए में डील की थी। उधर, इस मामले में हरियाणा BJP के ऑफिशियल अकाउंट से होटल की फुटेज के साथ पोस्ट डाली गई है। इसमें लिखा- पहले सिखों के पवित्र स्वरूप का अपमान, फिर फर्जी रिपोर्ट बनाकर अकाल तख्त के आदेश को चुनौती… सच चाहे जितना दबाने की कोशिश की जाए, वह सामने आ ही जाता है। वहीं, पंजाब सीएम भगवंत मान ने प्रेस वार्ता में कहा कि गुरुग्राम की जिस लैब में टेस्ट हुए उसके मालिकों को FIR की धमकी देकर डराया गया है। भाजपा खुद फंस गई है। गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा की दो वीडियो फुटेज… दावा- CCTV में दो मुख्य आरोपी, एक शिकायतकर्ता और 2 IPS CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 16 जून को सुबह 10 बजे होटल क्राउन प्लाजा में पांच लोग बैठकर बात कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें से दो व्यक्ति इस मामले के मुख्य आरोपी हैं, जबकि एक व्यक्ति शिकायतकर्ता है। इसके अलावा मीटिंग में मौजूद दो अन्य लोग पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और SP जशनदीप गिल बताए जा रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान के वीडियो मामले की जांच को प्रभावित करने और उनके पक्ष में एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने के मकसद से की गई थी। होटल के बिल सामने आए, CP स्वपन शर्मा ने रूम बदला इसी बीच अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा के बिल जारी किए हैं। मजीठिया का दावा है कि 15 जून से 17 जून तक होटल में कमरा बुक कराया गया। इसी दिन DIG (लुधियाना CP) स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल होटल क्राउन प्लाजा पहुंचे। SP का रूम नंबर 3000 था। 15 से 16 जून तक DIG स्वपन शर्मा का रूम नंबर 3004 था। 17 जून को स्वपन शर्मा रूम नंबर 6004 में शिफ्ट हो गए। हालांकि भास्कर इन बिलों की पुष्टि नहीं करता। अकाली नेता की ओर से जारी होटल के बिलों की कॉपी…

अब जानिए शिकायतकर्ता ने वीडियो जारी कर क्या कहा…. SP के नाम वाली वॉट्सऐप चैट में रिपोर्ट में बदलाव कराने की बातचीत का दावा CCTV फुटेज के अलावा इस मामले से जुड़ी कुछ वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है। इसमें SP जश्न गिल पंजाब नाम के व्यक्ति से रिपोर्ट तैयार करने और उसमें बदलाव कराने को लेकर बातचीत दिखाई दे रही है। चैट में पेज-3 से एक पैराग्राफ हटाने, रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए टूल्स को जोड़ने, तकनीकी ऑब्जर्वेशन वाले हिस्से में बदलने और कन्क्लूजन को बेहतर बनाने जैसी बातें लिखी गई हैं। इसके अलावा एक मैसेज में भगवंत मान से संबंधित वीडियो के बारे में पूछी गई क्वेरी को “ज्यों का त्यों” रिपोर्ट में शामिल करने और फिर उसे “डिनाय” करने की बात भी लिखी दिखाई देती है। एक मैसेज में “डिनायल” को लेकर मजबूत बयान लिखवाने का जिक्र भी है। SP जश्न गिल पंजाब के नाम से सेव नंबर से ये वॉट्सऐप चैट पढें.. पंजाब सीएम बोले-मेरा फैसला तो जनता कर देगी पंजाब सीएम भगवंत मान ने विवादित वायरल वीडियो को लेकर भाजपा और अकाली दल पर हमला बोला। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिन लैब में टेस्ट हुए उसके मालिकों को FIR की धमकी देकर डराया गया है। भाजपा खुद फंस गई है। पंजाब में भाजपा-अकाली और कांग्रेस तीनों एक साथ आ गए हैं। सीएम ने कहा कि जब किसी और तरफ इनका बस नहीं चला तो यह मुझे धर्म वाली साइड से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछली दिनों जो वीडियो थी, उसमें मेरी शारीरिक बनावट नहीं मिलती। सरेआम पता चल रहा है कि वीडियो नकली है। उसके बाद हमने भी फोरेंसिक लैब से जांच करवाई। सीएम ने कहा कि जिन फॉरेंसिक लैब्स में वायरल वीडियो का टेस्ट हुआ, उनके मालिकों को भाजपा ने धमकाया-टॉर्चर किया और ये कहने को कहा गया कि उन्हें रिपोर्ट बदलने के लिए पैसे का ऑफर हुआ था। लैब मालिकों को केस करने की धमकी दी गई। सीएम ने कहा कि ऐसी राजनीति कभी सफल नहीं होती, मेरा फैसला तो जनता कर ही देगी। SGPC प्रवक्ता बोले- कार्रवाई हो मामले में प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि झूठी रिपोर्ट तैयार करने और करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। ——————– ये खबर भी पढ़ें :- गुरुग्राम पुलिस का दावा-पंजाब CM के VIDEO की रिपोर्ट फर्जी:शिकायतकर्ता बोला- फेक रिपोर्ट बनाने को कार में ₹10 लाख डाले, जींद-सिरसा के युवकों पर FIR
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम के डीएलएफ थाने में जींद के अंकित व सिरसा के अरुण महेंद्रू को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली गई है। जिसमें पंजाब के कई बड़े अधिकारियों के नामों का भी जिक्र है। पढ़ें पूरी खबर…

आज का मौसमः कहां तक पहुंचा मानसून? बिहार से लेकर मुंबई तक आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट; दिल्ली में बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र और तेलंगाना के और हिस्सों में आगे बढ़ गया है, साथ ही कर्नाटक के बाकी हिस्सों को कवर करते हुए छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक फैल गया है।

भास्कर अपडेट्स:CPIM नेता आरिफ की याचिका खारिज, 2024 लोकसभा चुनाव में अलप्पुझा सीट से कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की जीत को दी थी चुनौती

केरल हाईकोर्ट ने 2024 लोकसभा चुनाव में अलप्पुझा सीट से कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की जीत को चुनौती देने वाली CPI(M) नेता एएम आरिफ की चुनाव याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि याचिका में ऐसा कोई वैध कानूनी आधार नहीं है, जिसके आधार पर चुनाव परिणाम को रद्द किया जा सके। जस्टिस जी गिरीश ने याचिका को प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज करते हुए कहा कि यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत टिकाऊ कानूनी कारण (Cause of Action) प्रस्तुत नहीं करती। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने अलप्पुझा संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने तत्कालीन सांसद और सीपीएम नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के उम्मीदवार एएम आरिफ को हराया था। आरिफ ने अदालत से वेणुगोपाल के चुनाव को निरस्त करने और स्वयं को निर्वाचित उम्मीदवार घोषित करने की मांग की थी। याचिका में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(3), 123(3A) और 123(4) के तहत भ्रष्ट आचरण (Corrupt Practices) के आरोप लगाए गए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… मिजोरम CM लालदुहोमा ने ZPM-NDA गठबंधन का दावा खारिज किया, बोले- मोदी-शाह ने कई बार बुलाया, लेकिन यह हमारे एजेंडे में नहीं मिज़ोरम के मुख्यमंत्री और ZPM नेता लालदुहोमा ने बुधवार को BJP के नेतृत्व वाले NDA के साथ किसी भी औपचारिक गठबंधन की संभावना खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि उस गठबंधन में शामिल होना पार्टी के एजेंडे में न कभी था और न अब है। उनका यह बयान ऐसे समय आया, जब सत्ताधारी ZPM के NDA में औपचारिक रूप से शामिल होने के दावे किए जा रहे थे। लालदुहोमा ने मीडिया से कहा कि पार्टी केंद्र के साथ अच्छे संबंधों को महत्व देती है, लेकिन हमें NDA के साथ तुरंत औपचारिक गठबंधन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ZPM राष्ट्रीय सोच वाली क्षेत्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में अपनी पहचान बनाए रखेगी। लालदुहोमा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने पार्टी को गठबंधन में शामिल होने के लिए कई बार आमंत्रित किया है। हालांकि, ZPM ने बिना औपचारिक जुड़ाव के सहयोगपूर्ण संबंध बनाए रखना बेहतर समझा है। CRPF ने DIG को सस्पेंड किया, CAPF बिल का विरोध करने वाले मैसेज शेयर किए थे CRPF ने एक सीनियर DIG-रैंक के अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने हाल ही में CAPF बिल पास होने के दौरान सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट शेयर किया था। इन फोर्सेज के कैडर अधिकारियों ने इस बिल को भेदभावपूर्ण बताया था। देश की 10 लाख जवानों वाली सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) में लीडरशिप की भूमिका निभाने वाले लगभग 15,000 कैडर अधिकारियों में से यह अपनी तरह का पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि जिस अधिकारी पर कार्रवाई हुई है, वे अगरतला में फोर्स के त्रिपुरा सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) बीसी पात्रा हैं। 1994-बैच के CRPF कैडर अधिकारी पात्रा, फेडरल काउंटर-टेररिस्ट कमांडो फोर्स NSG के साथ डेप्युटेशन पर काम करने के बाद अप्रैल में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में लौटे थे।अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच पूरी होने तक पात्रा को कुछ दिन पहले CCS (CCA) रूल्स, 1965 के रूल 10 के सब-रूल (1) के तहत सस्पेंड कर दिया गया था। तमिलनाडु गैस लीक हादसे में मृतकों की संख्या 10 हुई, ओडिशा की एक और महिला श्रमिक की मौत तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित एक सी-फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट यूनिट में हुए अमोनिया गैस लीक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। बुधवार को ओडिशा की एक और महिला श्रमिक की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतका की पहचान सुबासी जुआंगा के रूप में हुई है। 22 जून को हुए हादसे से कुल 83 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 68 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। भर्ती मरीजों में 65 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 17 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, 21 को नाक के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है, जबकि 30 मरीजों की हालत स्थिर है। उपचार के बाद अब तक 5 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मुंबई लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद, यात्री की चाकू मारकर हत्या मुंबई में लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद ने एक यात्री की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम मयंक लोहार है। वह अंधेरी वेस्ट स्थित वेस्टसाइड स्टोर में ड्यूटी करके घर लौट रहा था। मयंक चर्चगेट-नालासोपारा लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में था। तेज बारिश के बीच कोच का दरवाजा बंद रखने को लेकर उनकी एक अन्य यात्री से विवाद हुआ। इसी बहस में आरोपी ने मयंक के पेट में चाकू घोंपा था। कोलकाता में निर्माणाधीन शेड की छत गिरी, कई मजदूर घायल; कईयों के मलबे में दबे होने की आशंका कोलकाता के तारातला इलाके के ब्रेस ब्रिज क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम शेड की छत अचानक ढह गई। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए, जबकि कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान शेड की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के साथ भारी लोहे के बीम और कंक्रीट का मलबा भी नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। हालांकि, अभी तक घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। वैष्णो देवी यात्रा ने 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार किया, पिछले साल से 10.86 लाख ज्यादा पहुंचे भक्त जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा ने इस साल 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया है। श्राइन बोर्ड के अनुसार, अब तक 50.70 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल इस समय तक यह संख्या 39.84 लाख थी। इस तरह इस साल 10.86 लाख ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन किए हैं। बोर्ड के मुताबिक, यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार के कारण श्रद्धालुओं का भरोसा बढ़ा है। साल के बीच में ही 50 लाख का आंकड़ा पार होना संकेत देता है कि आने वाले महीनों में भी यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। पुणे में स्टील कारोबारी के गोदाम के बाहर फायरिंग, फोन पर खुद को अर्जु बिश्नोई बताकर फिरौती मांगी महाराष्ट्र के पुणे में एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के बाद उसके स्टील गोदाम के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, अमोल राजेंद्र चमडई को मंगलवार शाम एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को अर्जु बिश्नोई बताते हुए फिरौती की मांग की। अमोल राजेंद्र शिकायत दर्ज कराने के लिए चमडई पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान रात में मंतरवाड़ी स्थित उनकी कंपनी एचविकास पाइप्स एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम के बाहर दो बाइक सवार बदमाशों ने हवा में चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिल्ली में उद्योग भवन के पास झुग्गियों में आग लगी, 20 दमकल गाड़ियां पहुंचीं दिल्ली में उद्योग भवन के पास झुग्गियों में बुधवार सुबह आग लग गई। 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। केरल के कोल्लम में बस स्टॉप में घुसा मिट्टी से भरा टिपर, 3 की मौत; 5 घायल केरल के कोल्लम जिले के कोट्टारक्करा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। नीलेश्वरम इलाके में मिट्टी से भरा एक टिपर लॉरी (डंपर) अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसा। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहा टिपर मिट्टी लेकर जा रहा था। अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे बस स्टॉप पर खड़े लोगों से टकरा गया। हादसे के दौरान गाड़ी में भरी मिट्टी लोगों के ऊपर गिर गई, जिससे कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों में एक स्कूली छात्र भी शामिल है, जो स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी

लखनऊ अग्निकांड में मरने वाले 15 युवाओं में अनामिका और नीलेश भी थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। इनकी शादी होने वाली थी। अनामिका पश्चिम बंगाल में न्यू अलीपुर और नीलेश लखनऊ के रहने वाले थे। दोनों हेड हॉपर एनिमेशन कंपनी में जॉब करते थे। अनामिका के पिता नीलेश के घर रिश्ता लेकर 3 बार आ चुके थे। मंगलवार को अनामिका के पिता विश्वनाथ सामंता मेडिकल कॉलेज (KGMU) के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। उनका रो रोकर बुरा हाल था। बेटी की लाश देखकर यही कह रहे थे- मेरा सब कुछ लुट गया। बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था, आज हमारा परिवार ही उजड़ गया। अनामिका की मां बार-बार बेहोश हो रही थीं। विश्वनाथ अपने आंसुओं को छिपाते हुए उन्हें संभालते रहे। भाई का कहना है कि हादसे से कुछ देर पहले बहन से बातचीत हुई थी। वहीं, हादसे में मरने वाले सौमल्य की दिसंबर में शादी होनी थी। अनुछा सोमवार का व्रत थीं। ज्योति परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए कम उम्र में ही जॉब कर रही थीं। पढ़िए लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले युवाओं की पूरी कहानी… अनामिका के पिता बोले- शादी की बातचीत कर रहे थे अनामिका के पिता विश्वनाथ ने कहा- शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। नीलेश के यहां हम 2-3 बार जा चुके हैं। उसके मां और पिता से भी मिले थे। दोनों में अफेयर का पता नहीं, लेकिन एकसाथ ऑफिस में काम कर रहे थे। हमारी इच्छा थी कि उनकी शादी कराई जाए। सुबह फोन पर बात हुई, दोपहर में मौत हो गई अनामिका के भाई आकाश ने बताया- हमारे माता-पिता एक हफ्ते पहले ही बहन से मिलने आए थे। सुबह उससे फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था- मैं अब जॉब पर जा रही हूं। उसके बाद दोपहर में मौत हो गई। वह एनिमेशन आर्टिस्ट थी। तीन साल से यहां जॉब कर रही थी। इससे पहले, चंडीगढ़ में थी। 7 साल का एक्सपीरियंस था। नीलेश के परिजन बोले- पोस्टमॉर्टम हाउस से फोन आया, तब हादसे का पता चला नीलेश (28) लखनऊ के हजरतगंज के रहने वाले थे। उनके पिता शत्रुघ्न लाल यूपी बिजली विभाग से रिटायर्ड हैं। नीलेश चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। परिवार ने बताया कि हादसे के बारे में सोमवार शाम पोस्टमॉर्टम हाउस से फोन आने पर जानकारी मिली। हालांकि, उन्होंने इमारत में आग लगने की खबरें देखी थीं, लेकिन यह पता नहीं था कि उनके बेटे की भी इस घटना में मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि वे नीलेश के रिश्ते की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। भाई की दिसंबर में शादी होनी थी, उसी की तैयारी में था सौमल्य की डेडबॉडी लेने पश्चिम बंगाल से उनके चचेरे भाई शुभम आए थे। उन्होंने कहा- सौमल्य पहले अहमदाबाद में काम करता था। 2-3 साल पहले यहां काम करने आया। इतना कहते ही वह रोने लगे। उन्होंने कहा- रात में 1 बजे खबर मिली। हमको पुलिस का फोन आया कि सौमल्य की मौत हो गई है। सौमल्य की इसी साल दिसंबर में शादी होने वाली थी। उसी की तैयारियों में वह लगा था। सोमवार को व्रत रहती थी अनुछा, बिना कुछ खाए ऑफिस गई हादसे में जान गंवाने वाली अनुछा राय मोहनलालगंज के धोधनखेड़ा की रहने वाली थीं। छोटी बहन ईशा राय ने बताया- सोमवार सुबह बड़ी बहन अनुछा से उनकी आखिरी बार बात हुई थी। अनुछा सोमवार को व्रत रहती थीं, इसलिए वे सुबह जल्दी उठकर पूजा करती थीं। ईशा ने बताया कि घर से व्रत के लिए फल और साबूदाने से बनी चीजें ले जाने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने उस दिन कुछ खाने की इच्छा नहीं जताई थी। बहन की दोस्त ने फोन कर बताया- ऑफिस में आग लगी ईशा ने बताया कि अनुछा सुबह जल्दी काम पर चली जाती थीं और शाम को लौटती थीं, इसलिए दोनों की बातचीत अक्सर सुबह या शाम को ही हो पाती थी। सोमवार शाम छह बजे बहन की दोस्त वर्षा का फोन आया। उन्होंने पूछा कि अनुछा कहां हैं? इस पर ईशा ने बताया कि वह अभी दफ्तर में होंगी, क्योंकि उनकी ड्यूटी अक्सर शाम सात से साढ़े सात बजे तक रहती थी। कुछ देर बाद वर्षा ने दोबारा फोन कर बताया कि ऑफिस में आग लग गई है। यह सुनकर ईशा ने अनुछा के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। दूसरी बार कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि अनुछा का मोबाइल उनके पास है। उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचना चाहिए, क्योंकि आग बेहद भीषण थी। घर का खर्च चलाने के लिए कमाने लगी बेटी हादसे में जान गंवाने वाली चिनहट की ज्योति का बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में पिता हरिचरण कश्यप और मां कुसुम हैं। ज्योति के चार भाई हैं। पिता की कमता में मिठाई की दुकान है। ज्योति ने इसी साल नौकरी जॉइन की थी। वे जूनियर कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं। अब पढ़िए हादसे के चश्मदीदों की जुबानी- ‘अफरा-तफरी मची थी, लोग ईंट मारकर शीशा तोड़ रहे थे’ हादसे की चश्मदीद कामिनी ने बताया- जब आग लगी तो मैं घर पर ही थी। चीख पुकार मचने पर बाहर निकली तो देखा कि अफरा-तफरी का माहौल था। लोग इमारत पर ईंट मार रहे थे, ताकि शीशा टूट जाए और धुआं बाहर निकल जाए। शीशा टूटते ही इमारत से लटककर लोग कूद रहे थे। चाहकर भी हम, लोगों की मदद नहीं कर पाए। फायर की गाड़ियां भी देर से आईं। इसलिए बहुत समस्या हुई। ‘50 से ज्यादा पक्षी और बिल्लियां थीं’ विशाल सिंह राजपूत ने बताया- मैं एक-दो दिन पहले पेट्स की दुकान पर आया था। दुकान पर 50 से ज्यादा बर्ड्स हुआ करती थीं। एशियाई कैट्स थीं। पॉपुलर शॉप थी, इसलिए यहां पर लोग दूर-दूर से आते थे। ‘आग की लपटें विकराल हो चुकी थीं’ चश्मदीद राहुल सिंह बताते हैं- जब मौके पर पहुंचा तो आग की लपटें पूरी इमारत में फैल चुकी थीं। मेरा घर इस इमारत के पीछे है। हम लोगों को सूचना तुरंत मिल गई थी। अंदर काफी बच्चे चिल्ला रहे थे। बिल्डिंग में पहले भी हम लोगों ने देखा है कि एंट्री पॉइंट एक ही तरफ से था, जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। बिल्डिंग की साइड की दोनों दीवारें 9 इंच मोटी थीं। इसीलिए फायर कर्मियों को दीवार तोड़ने में काफी परेशानी हुई। रेस्क्यू में देरी हुई। ‘लोग बचने की कोशिश कर रहे थे, तब तक फायर की गाड़ी आ गई’ चश्मदीद अभय माहेश्वरी बताते हैं- इमारत के अंदर बच्चे फंसे हुए थे। वे चिल्ला रहे थे। मदद मांग रहे थे। फायर विभाग की गाड़ियां थोड़ा लेट आईं, इसलिए तमाम लोगों को बचाया नहीं जा सका। शायद समय से आतीं तो बचाया जा सकता था। इमारत के मालिक ने इंटीग्रेटेड और एग्जिट गेट बना रखा था, वह बिल्कुल पैक था। बाहर निकलने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। सबसे नीचे पेट्स स्टोर चलता था। ऊपर एनिमेशन की कोचिंग थी। पेट्स स्टोर में काफी डॉग्स और बिल्लियां भी थीं। यह बहुत ही दुखद घटना है। 3 वजहों से तेजी से फैली आग- 1. ज्वलनशील सामान ने आग को बड़ा बना दिया पेट्स शॉप में बड़ी मात्रा में पेडिग्री, प्लास्टिक पैकिंग, कार्डबोर्ड और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसके अलावा, इमारत के कुछ हिस्सों में एल्यूमीनियम शीट और प्लास्टिक आधारित स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया था। इससे आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत में घना धुआं भर गया। 2. एक ही एंट्री और एग्जिट पॉइंट बना मौत का कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत में आने-जाने का प्रमुख रास्ता एक ही था। आग लगने के बाद रास्ता धुएं और लपटों से घिर गया, जिससे ऊपर मौजूद लोगों के पास बचने का कोई विकल्प नहीं बचा। 3. 2 मंजिला इमारत में इमरजेंसी एग्जिट नहीं भवन में आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए केवल एक ही रास्ता मौजूद था। भूतल पर पेट शॉप और क्लीनिक, ऊपर लाइब्रेरी, ऑफिस और एनीमेशन क्लासें चल रही थीं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं दिखाई दिए। अब पूरी घटना जानिए- लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर ढाई बजे आग लग गई। इसमें दम घुटने से 15 लोगों की मौत हो गई। जांच में पता चला है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अवैध थी। इसे गिराने का आदेश 2016 में हुआ था, लेकिन बाद में निरस्त कर दिया गया था। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया- बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। ————— लखनऊ अग्निकांड से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड- जहां 15 लाशें मिलीं, वहां पहुंचे भास्कर रिपोर्टर: दो मंजिला बिल्डिंग में खिड़की-एग्जॉस्ट तक नहीं; दरवाजा डबल लॉक था लखनऊ की बिल्डिंग में लगी आग में 15 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। सभी ने बाहर निकलने की जद्दोजहद की, लेकिन धुंआ और गेट लॉक होने की वजह से बाहर नहीं निकल सके। जिस हेड हॉपर स्टूडियो से 15 लाशें निकाली गईं, भास्कर रिपोर्टर्स ने उसके अंदर जाकर पड़ताल की। हमारी पड़ताल में अंदर के हालात भयावह दिखे। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब CM वायरल VIDEO विवाद में 3 नए खुलासे:सीक्रेट मीटिंग की फुटेज, CP-SP के रूम बिल, वॉट्सऐप चैट सामने आई; मान बोले- BJP खुद फंसी

पंजाब के CM भगवंत मान से जोड़े जा रहे शराब के छींटे वाले वायरल वीडियो को लेकर बुधवार को 3 नए खुलासे हुए। गुरुग्राम में फर्जी रिपोर्ट का केस दर्ज कराने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने दावा किया कि पंजाब के बड़े अफसरों ने गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में एक सीक्रेट मीटिंग कर फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई। 16 जून 2026 को हुई इस मीटिंग का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल भी शामिल थे। दैनिक भास्कर ने इस बारे में दोनों अफसरों से बात करनी चाही तो CP स्वप्न शर्मा ने कॉल रिसीव नहीं की। SP गिल के दोनों नंबर स्विच ऑफ मिले। इसके अलावा, SP जशन गिल पंजाब के नाम से मोबाइल में सेव एक नंबर की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है। इसमें CM की वीडियो रिपोर्ट में बदलाव को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस CCTV फुटेज और वॉट्सऐप चैट की पुष्टि नहीं करता। इसी बीच लुधियाना के पुलिस कमिश्नर DIG स्वपन शर्मा और SP जशनदीप सिंह के गुरुग्राम के क्राउन प्लाजा होटल में ठहरने के बिल भी सामने आए हैं। CM भगवंत मान ने भी इसको लेकर कहा कि जिन लैब में टेस्ट हुए उसके मालिकों को FIR की धमकी देकर डराया गया है। भाजपा खुद फंस गई है। यह मुझे धर्म वाली साइड से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछली दिनों जो वीडियो थी, उसमें मेरी शारीरिक बनावट नहीं मिलती। सरेआम पता चल रहा है कि वीडियो नकली है। उसके बाद हमने भी फोरेंसिक लैब से जांच करवाई। सीएम ने कहा कि जिन फॉरेंसिक लैब्स में वायरल वीडियो का टेस्ट हुआ, उनके मालिकों को भाजपा ने धमकाया और ये कहने को कहा गया कि उन्हें रिपोर्ट बदलने के लिए पैसे का ऑफर हुआ था। लैब मालिकों को केस करने की धमकी दी गई। सीएम ने कहा कि ऐसी राजनीति कभी सफल नहीं होती, मेरा फैसला तो जनता कर ही देगी। बता दें कि NRI जगमन समरा ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने दावा किया कि इसमें दिखने वाला व्यक्ति सीएम भगवंत मान हैं। वह व्यक्ति कमरे में लगी सिख गुरूओं की तस्वीरों पर शराब के छींटे मार रहा था और जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो से भी आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। अकाल तख्त ने इस वीडियो को सही ठहराया लेकिन CM भगवंत मान ने कहा कि इसमें दिखने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं। दावा- CCTV में दो मुख्य आरोपी, एक शिकायतकर्ता और 2 अधिकारी
16 जून की CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सुबह 10 बजे होटल क्राउन प्लाजा में पांच लोग बैठकर बात कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें एक व्यक्ति शिकायतकर्ता यानी जसप्रीत जस्सी है। इसके अलावा मीटिंग में मौजूद दो अन्य लोग पंजाब के बड़े अधिकारी बताए जा रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान के वीडियो मामले की जांच को प्रभावित करने और उनके पक्ष में एक फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने के मकसद से की गई थी। होटल क्राउन प्लाजा का CCTV फुटेज:- होटल के बिल सामने आए, CP स्वपन शर्मा ने रूम बदला इसी बीच अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा के बिल जारी किए हैं। मजीठिया का दावा है कि 15 जून से 17 जून तक होटल में कमरा बुक कराया गया। इसी दिन DIG (लुधियाना CP) स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल होटल क्राउन प्लाजा पहुंचे। SP का रूम नंबर 3000 था। 15 से 16 जून तक DIG स्वपन शर्मा का रूम नंबर 3004 था। 17 जून को स्वपन शर्मा रूम नंबर 6004 में शिफ्ट हो गए। हालांकि भास्कर इन बिलों की पुष्टि नहीं करता। होटल के बिलों की कॉपी… SP के नाम वाली वॉट्सऐप चैट में रिपोर्ट में बदलाव कराने की बातचीत का दावा
CCTV फुटेज के अलावा इस मामले से जुड़ी कुछ वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है। इसमें SP जश्न गिल पंजाब नाम के व्यक्ति से रिपोर्ट तैयार करने और उसमें बदलाव कराने को लेकर बातचीत दिखाई दे रही है। चैट में पेज-3 से एक पैराग्राफ हटाने, रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए टूल्स को जोड़ने, तकनीकी ऑब्जर्वेशन वाले हिस्से में बदलने और कन्क्लूजन को बेहतर बनाने जैसी बातें लिखी गई हैं। इसके अलावा एक मैसेज में भगवंत मान से संबंधित वीडियो के बारे में पूछी गई क्वेरी को “ज्यों का त्यों” रिपोर्ट में शामिल करने और फिर उसे “डिनाय” करने की बात भी लिखी दिखाई देती है। एक मैसेज में “डिनायल” को लेकर मजबूत बयान लिखवाने का जिक्र भी है। SP जश्न गिल पंजाब के नाम से सेव नंबर से ये वॉट्सऐप चैट पढें.. SGPC प्रवक्ता बोले- कार्रवाई हो
मामले में प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि झूठी रिपोर्ट तैयार करने और करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। शिकायतकर्ता ने वीडियो में क्या कहा, सिलसिलेवार जानिए… फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी का पूरा VIDEO देखिए:- मामले में नेताओं ने क्या-क्या कहा, जानिए… CM के विवादित वीडियो का पूरा घटनाक्रम ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा पुलिस का दावा- CM मान के वीडियो की रिपोर्ट फर्जी, ₹10 लाख में बनवाई पंजाब CM भगवंत मान ने जिन 2 लैब रिपोर्ट के जरिए खुद को विवादित वीडियो से क्लीन चिट दी थी, उसे हरियाणा पुलिस ने फर्जी करार दिया है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम में 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

शादी से मना किया तो हनीमून की डीपफेक तस्वीरें बनाईं:एक दिन में 500 टैक्सी घर भेजीं; गोद भराई के फर्जी कार्ड बंटवा दिए

एमपी की युवती का राजस्थान के युवक से शादी का इनकार पूरे परिवार के लिए मुसीबत बन गया। युवक ने उसके नाम–पते पर एक दिन में 500 टैक्सियां बुक कर दीं। युवती के उत्पीड़न का ये सिलसिला यहीं नहीं थमा। युवक ने AI से अपने साथ हनीमून, निजी पलों और गोदभराई के फोटो बनाकर फर्जी आईडी से पोस्ट कर दिए। इनका स्टेटस लगाया। युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिर राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई। मामले की शुरुआत मेट्रिमोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम से होती है, जहां भोपाल की युवती की बहन ने प्रोफाइल बनाई। युवती के मुताबिक, इस दौरान उसकी बातचीत राजस्थान के उदयपुर निवासी युवक से हुई। परिवार की मौजूदगी में दोनों की एक मुलाकात भी हुई, लेकिन युवक का व्यवहार संदिग्ध लगा। परिवार ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। यही इनकार परेशानी का कारण बन गया। कॉल और मैसेज से परेशान होकर ब्लॉक किया आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार कॉल और मैसेज करने लगा। इससे परेशान युवती ने जुलाई 2025 में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बावजूद वह अलग-अलग नंबरों से संपर्क करता रहा और परिवार के अन्य सदस्यों को भी परेशान करने लगा। युवती ने बताया कि आरोपी ने अपने सारे कॉल उसके नंबर पर फॉरवर्ड कर दिए थे। पुलिस भी जब आरोपी को कॉल कर रही थी तो कॉल युवती के फोन पर आ रहा था। एक दिन में 500 टैक्सी–बाइक पहुंचीं घर युवती ने आयोग को बताया कि जनवरी 2026 में आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर ओला, उबर और रैपिडो जैसी सेवाओं पर लगातार बुकिंग कराईं। एक दिन में करीब 500 टैक्सी और बाइक उसके घर पहुंच गईं। वो मेरे लोकेशन से उज्जैन के लिए टैक्सी बुक करता था, जिससे ज्यादा कमाई के लिए टैक्सी ड्राइवर दूर दूर से राइड एक्सेप्ट कर लेते थे। इससे न सिर्फ परिवार परेशान हुआ बल्कि कई ड्राइवर भी बिना सवारी के घर तक पहुंचकर परेशान होते रहे। बाद में टैक्सी चालकों ने भी युवती के लिए गवाही देने को कहा। एक्सपर्ट बोलीं- ऐसे टैक्सी बुक करना ऑनलाइन उत्पीड़न साइबर एक्सपर्ट शृंगारिता खरे के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के नाम या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर बार-बार कैब बुक करता है, तो इसे ऑनलाइन उत्पीड़न माना जा सकता है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) में ऐसे मामलों में कार्रवाई का प्रावधान है। गोदभराई के कार्ड बंटवाए, मेहमानों से चांदी के सिक्के का वादा किया युवती का दावा है कि ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर लगाकर नई प्रोफाइल बनाई। इसके जरिए वह यह पता लगाने की कोशिश करता रहा कि युवती किसी दूसरे रिश्ते के लिए बातचीत कर रही है या नहीं। आरोप है कि उसने युवती की गोद भराई के फर्जी इन्विटेशन कार्ड भी छपवाए। कार्ड में मेहमानों को चांदी का सिक्का देने का उल्लेख किया गया था, ताकि ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचें। बाद में ये कार्ड हॉकर के जरिए पूरी कॉलोनी में बंटवा दिए।

हिमाचल के कई जिलों में तेज बारिश:किन्नौर में फटा बादल, 29-30 को जमकर बरसेंगे बादल; तापमान में आई गिरावट

हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले आज (बुधवार को) कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सुंदरनगर में सबसे ज्यादा 30 मिमी, शिमला में 9.6 मिमी और सोलन 12 मिमी बादल बरसे। पहाड़ों पर ताजा बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इससे कई शहरों का तापमान चार से पांच डिग्री तक नीचे गिरा है। शिमला का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री गिरने के बाद 21.3 डिग्री और सोलन का 3.2 डिग्री कम होने के बाद 29.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन कुछेक स्थानों पर 30 जून तक हल्की बारिश जारी रहने के आसार है। खासकर 29 व 30 जून को राज्य के कुछेक भागों में तेज बारिश का अलर्ट दिया गया है। किन्नौर के निचार में फटा बादल वहीं, किन्नौर जिला के निचार में आज सुबह तड़के चार बजे बादल फटने के बाद कुछ देर तक भारी बारिश हुई। इसके बाद काचरंग नाला में फ्लैश फ्लड आ गया। डीसी किन्नौर अमित शर्मा ने बताया कि इससे किसी प्रकार के जान व माल को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ग्रामीणों का रास्ता फ्लैश फ्लड में जरूर बह गया। राज्य में देरी से पहुंचेगा मानसून प्रदेश में मानसून की एंट्री की नॉर्मल डेट (22 जून) बीत चुकी है, लेकिन अभी तक दस्तक के संकेत नहीं मिल रहे। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान भी मानसून पहुंचने की संभावना कम है। ऐसे में राज्य में मानसून पहुंचने में इस बार काफी देरी हो सकती है। अब तक सामान्य से 25% कम बारिश राज्य में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। IMD के मुताबिक 1 से 23 जून तक हिमाचल में सामान्य तौर पर 66.7 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार अभी तक केवल 49.9 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। सोलन जिले को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है।

मानसून MP पहुंचा, 9 दिन लेट एंट्री:4 दिन में पूरा राज्य कवर करेगा; मुंबई में बारिश से पेड़ उखड़े, कई गाड़ियां दबीं

मध्य प्रदेश-गुजरात में बुधवार को 9 दिन की देरी से मानसून की एंट्री हुई। दोनों राज्यों में मानसून आने की सामान्य तारीख 15 जून रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर सकता है। इसी के साथ मानसून ने अब देश के 22 राज्यों को कवर कर दिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। वहीं, मंगलवार को मुंबई में 13 दिन की देरी से मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद से मुंबई में तेज बारिश जारी है। मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे तक मलवणी फायर स्टेशन में 334mm और एफ/साउथ वार्ड में 328mm बारिश हुई। 27 इलाकों में 200mm से 300mm के बीच बारिश हुई। मुंबई में अंधेरी सब-वे में पानी भर गया। इसे अस्थाई रूप से बंद किया गया है। विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़े, जिसकी चपेट में आने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। इधर, अरुणाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से तेज बारिश जारी है। आज सुबह कीयी पन्योर जिले में याजाली सर्किल के नीपको प्रोजेक्ट कॉलोनी में बाढ़ आ गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, 4 लोग लापता हो गए। 17 घायल हुए हैं, 18 घरों को नुकसान पहुंचा है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। देश के 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। मंगलवार को बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश में पहुंच सकता है। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… मुंबई में बारिश के असर की 5 तस्वीरें… बारिश की अन्य तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.3°C दर्ज किया गया। वहीं बिहार के बौधगया में 40.8°C, राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में 40.8°C, झारखंड के डाल्टनगंज में 41.2°C, गुजरात के राजकोट में 40.5°C और एमपी के खजुराहो 40.4°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल

25 जून: 26 जून: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 9 दिन की देरी से पहुंचा मानसून,अगले 3-4 दिन में प्रदेश के कई हिस्सों तक पहुंचेगा; 33 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में आखिरकार बुधवार (24 जून) को मानसून की एंट्री हो गई। मौसम विभाग ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। मानसून बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी के रास्ते पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 16 जिलों में आज बारिश और 38 जिलों में हीटवेव का अलर्ट उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में तेज धूप का असर है, जिसके चलते आज 38 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। राज्य का बांदा 43.8°C तापमान के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, ओलावृष्टि की आशंका; तापमान में गिरावट राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बीकानेर, कोटा संभाग में कई स्थानों पर बारिश हुई। जयपुर में भी हल्की बारिश रही। आज और कल जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आंधी, बारिश और बिजली से 11 लोगों की मौत: मुजफ्फरपुर में 8वीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद बिहार में मंगलवार को आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 5 जिलों में 11 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें भागलपुर में हुईं। मुजफ्फरपुर में तेज गर्मी जारी है, इसके चलते यहां 8वीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पंचकुला, अंबाला समेत 7 जिलों में 40kmph से 50kmph की रफ्तार से आंधी की संभावना पंजाब के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण हरियाणा में अगले 3 दिन तक मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में 40kmph से 50kmph से आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…