सिया ने केतन से ₹1 करोड़ लेकर चेतन को दिए:कैब ड्राइवर का दावा- सिया बाली नहीं जाना चाहती थी, केतन का पासपोर्ट गायब किया

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सिया ने केतन से शादी की शॉपिंग के नाम पर ₹1 करोड़ लिए थे। इन पैसों से शॉपिंग नहीं की, बल्कि पूरी रकम प्रेमी चेतन चौधरी को दे दी थी। केतन-सिया की बाली प्री-वेडिंग ट्रिप के लिए 6 जून को उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने वाले कैब ड्राइवर वैभव जाधव का बयान सामने आया। उसके मुताबिक सिया बाली नहीं जाना चाहती थी। रास्ते में उसकी अपने भाई साहिल से किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। वैभव ने बताया- कुछ देर बाद गाड़ी एक स्थान पर रुकी, जहां 4 अन्य लोग सवार हुए। बाद में गाड़ी फूड कोर्ट पर रुकी। सभी लोग खाने-पीने चले गए। कुछ देर बाद सिया आई। गाड़ी से कुछ सामान निकालकर अपने बूट में छिपा लिया और वापस चली गई वैभव ने कहा कि मैंने सभी लोगों को एयरपोर्ट छोड़ा। बाद में कॉल आया कि केतन का पासपोर्ट कैब में छूट गया है। मैं एयरपोर्ट पहुंचा। गाड़ी की सभी ने तलाशी ली, लेकिन गाड़ी में पासपोर्ट नहीं मिला। सिया के वकील बोले- पुलिस हिरासत में दिया बयान सबूत नहीं सिया गोयल के वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस हिरासत में आरोपी का दिया बयान अदालत में सबूत नहीं माना जाता। उन्होंने कहा कि कोर्ट में यह सवाल उठाएंगे कि पहले इस मामले को हादसा क्यों माना गया और बाद में हत्या का केस कैसे बना। उनका कहना है कि पुलिस सिया से पूछताछ के लिए काफी समय ले चुकी है। अब उसे और पुलिस रिमांड में रखने की जरूरत नहीं है। पुलिस के 3 और दावे, इशारा मिलते ही केतन को धक्का दिया हत्या से 6 दिन के अंदर आरोपी अरेस्ट 18 जून को केतन की हत्या से छह दिन के अंदर पुलिस ने आरोपी सिया और चेतन को अरेस्ट कर लिया। जांच के दौरान दोनों आरोपी एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पुलिस दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी कर चुकी है। 31 मई को मर्डर का आइडिया आया, 18 जून को मर्डर ——————- ये खबर भी पढ़ें… सिया के सामने केतन मर्डर का सीन रीक्रिएट किया गया: पुलिस लोहगढ़ किला ले गई, दीवार से डमी गिराकर देखा पुणे मर्डर केस में पुलिस ने रविवार को केतन को लोहगढ़ किले से गिराने का सीन रीक्रिएट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए पुलिस सुबह 6.30 बजे आरोपी सिया गोयल को लोहगढ़ किले लेकर पहुंची। टीम करीब 2.30 घंटे किले पर रही। पूरी खबर पढ़ें…

अकाल तख्त का आदेश-1 महीने में बेअदबी कानून संशोधित करो:AAP विधायकों ने कबूला, बिना पढ़े साइन किए; जत्थेदार ने CM मान के 2 वीडियो दिखाए

श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को बेअदबी कानून जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 में एक महीने में संशोधन करने का आदेश दिया है। सोमवार (29 जून) को हुई सुनवाई के दौरान अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कानून पर 6 एतराज जताए। उन्होंने कहा कि सरकार बेअदबी करने वालों को सजा देने के लिए कानून बनाए, इस पर कोई एतराज नहीं है, लेकिन सिख शब्दावली, मर्यादा और पंथ से जुड़े मामलों में विधानसभा फैसला नहीं कर सकती। तब तक इस कानून को होल्ड किया जाए। जत्थेदार ने 2 सवाल पूछे। इस दौरान विधायकों ने माना कि कानून को बिना पढ़े सहमति दी। सुनवाई से पहले जत्थेदार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दो वीडियो भी सुनवाए। पेशी के लिए AAP के सभी सिख मंत्री और विधायक नंगे पैर लिखित स्पष्टीकरण के साथ अकाल तख्त पहुंचे। कांग्रेस, अकाली दल और निर्दलीय विधायक भी सुनवाई में मौजूद रहे। पहला सवाल: अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने सीएम भगवंत मान के 2 बयान सुनवाए। जिनमें वह कह रहे हैं कि अगर बेअदबी करने वाला मानसिक रोगी हुआ तो उसके मां-बाप या कस्टोडियन को सजा मिलेगी। उन्होंने AAP मंत्री-विधायकों से पूछा कि क्या ये बात कानून में लिखी है। कृषि मंत्री गुरमीत खुडि्डयां कोई स्पष्ट बात नहीं कर सके। इस पर विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि इस सुनवाई का लाइव टेलीकास्ट नहीं करना चाहिए, यह संवेदनशील मसला है। इस पर अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा कि सीएम ने ही हर कार्रवाई का लाइव टेलीकास्ट करने को कहा था। इसके लिए अकाल तख्त को ललकारा भी था। दूसरा सवाल: अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि सरकार अपने कानून बनाए, अकाल तख्त को कोई एतराज नहीं लेकिन सिखों के लिए कोई कानून बने तो उसमें सिखों की राय लेनी चाहिए। उस कानून में शोध करनी थी तो हमें भी बुलाते। कानून में जो शोध की है उसके लिए क्या शिरोमणि कमेटी से कोई राय ली। इस पर AAP विधायक इंद्रवीर निज्जर ने कहा कि जब सुझाव मांगे थे तब एसजीपीसी को बुलाया था। निज्जर ने कहा कि कमेटी की तरफ से कोई चिट्‌ठी नहीं भेजी गई। सरकार का मुझे नहीं पता। कांग्रेस MLA प्रताप बाजवा ने कहा कि मैंने इस बारे में सदन में मांग उठाई थी। स्पीकर ने नहीं मानी। आप विधायक जगरूप सिंह ने कहा कि कानून को सहमति दी। लेकिन पढ़ा नहीं। अकाली MLA गनीव कौर ने कहा कि ये (AAP) बोलने पर बेइज्जती करते हैं। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि कानून नहीं पढ़ा। जत्थेदार ने बताए एतराज वहीं पेशी से पहले अकाल तख्त पहुंचे जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा- अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा- पिछले काफी लंबे समय से खालसा पंथ की मर्जी के बिना और सिख संस्थाओं को बाईपास कर 2008 के कानून में संशोधन किया गया। गुरू और सिख के बीच कानून के जरिए सरकार आ गई है। सरकार ने हमारे धर्म में दखल दिया। अकाल तख्त की अथॉरिटी में दखल दिया, इसको लेकर सिख MLA और कैबिनेट को बुलाया। पेशी से जुड़ी 2 अहम बातें:- अकाल तख्त के बारे में जानिए:- अकाल तख्त में पेशी का वीडियो… पेशी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

आवास खाली करने से पहले राबड़ी ने चार्ज रजिस्टर मांगा:कहा- सामान का मिलान जरूरी, 5 जुलाई तक वक्त मिले; राबड़ी आवास पहुंचे तेजप्रताप

तेजस्वी यादव ने सोमवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास खाली कर दिया है। अब वे 1 पोलो रोड स्थित अपने आवास में शिफ्ट हो गए हैं। बंगला खाली करने के नोटिस का आज आखिरी दिन है। इस बीच राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने भवन निर्माण विभाग को लेटर लिखकर 5 जुलाई तक आवास खाली करने का वक्त मांगा है। 5 जुलाई को ही राजद का स्थापना दिवस भी है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी की ओर से जो भवन निर्माण विभाग को चिट्ठी लिखी गई है, उसमें कहा गया है कि विभाग की तरफ से चार्ज रजिस्टर उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है। इस रजिस्टर में उन सभी सामानों की लिस्ट दर्ज है, जिन्हें इस बंगले में शिफ्ट होते वक्त राबड़ी देवी को उपलब्ध करवाया गया था। ये चार्ज रजिस्टर राबड़ी देवी को साल 2006 में उपलब्ध करवाया गया था। राबड़ी देवी ने इस लेटर के जरिए चार्ज रजिस्टर दोबारा से उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि सामानों के मिलान में किसी तरह का कन्फ्यूजन न हो। इधर, तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे। जब मीडिया उनके पास पहुंची, तो उन्होंने खुद वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, “ये लोग सम्राट चौधरी के आदमी हैं। मेरी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं।” 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले से आई कुछ तस्वीरें देखिए… सरकारी बंगला खाली करने की आज डेडलाइन भवन निर्माण विभाग ने लालू फैमिली को 22 जून को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर आवास खाली करने का निर्देश दिया था। ऐसे में आज सरकारी आवास खाली करने की समय-सीमा का आखिरी दिन है। इससे पहले भी चार बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 29 जून तक आवास खाली नहीं होने पर बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सरकार पहले ही यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर चुकी है, लेकिन राबड़ी देवी के कब्जे में होने के कारण नए आवंटी को अब तक इसका कब्जा नहीं मिल सका है। 39 हार्डिंग रोड वाले बंगले में अभी काम चल रहा है राबड़ी देवी को सरकार ने 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है, लेकिन फिलहाल वहां शिफ्ट होना संभव नहीं माना जा रहा है। बंगले का लगभग 70 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। कई कमरों में पेंटिंग बाकी है, पूरे परिसर की साफ-सफाई पूरी नहीं हुई है, फर्नीचर अभी तक नहीं लगाया गया है। कमरों में एसी भी नहीं लगाए गए हैं। अंदर में गेटों की पेंटिंग का काम भी अधूरा है। लालू प्रसाद यादव के लिए तैयार किए जा रहे विशेष कमरे में भी अभी फर्नीचर और इंटीरियर का काम बाकी है। निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए 50 से अधिक मजदूर लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह आवास पूरी तरह रहने के लिए तैयार नहीं है। 7 दिनों का और समय लग सकता है। कौटिल्य नगर वाले निजी आवास का क्या हाल लालू परिवार का कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास भी अभी निर्माणाधीन है। यहां इलेक्ट्रिकल फिटिंग, इंटीरियर, फॉल्स सीलिंग, फर्नीचर और फिनिशिंग से जुड़े कई काम बाकी हैं। मजदूर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी इसे पूरी तरह तैयार होने में करीब 15 से 20 दिन का समय और लग सकता है। इसलिए फिलहाल यहां शिफ्ट होने की संभावना नहीं है। महुआ बाग वाला घर भी तैयार नहीं लालू परिवार का दूसरा निजी आवास महुआ बाग में भी बन रहा है। यहां भी निर्माण कार्य अभी अधूरा है। भवन के अंदर फिनिशिंग, इंटीरियर, इलेक्ट्रिकल और अन्य कई काम बाकी हैं। जानकारी के मुताबिक इस आवास को पूरी तरह तैयार होने में अभी तीन से चार महीने का समय लग सकता है। ऐसे में फिलहाल यहां शिफ्ट होने का सवाल नहीं उठता। सरकारी सामानों की सूची क्यों मांगी गई राबड़ी देवी के सहायक ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर और विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी सरकारी सामानों की सूची मांगी थी। पत्र में कहा गया है कि आवास खाली करते समय हर सामान का सही मिलान हो सके और भविष्य में किसी तरह का विवाद या भ्रम की स्थिति पैदा न हो। साथ ही इस बात की भी आशंका न रहे कि सरकारी सामान अपने साथ ले जाया गया। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

मोदी कैबिनेटः बिहार के 2 मंत्री हो सकते हैं बाहर:नीतीश को आया कॉल, क्या शामिल होंगे, 3 नए चेहरे की चर्चा

जुलाई के पहले सप्ताह में संभावित मोदी कैबिनेट फेरबदल को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी तेज है। कौन बनेगा, कौन हटेगा, इसकी कयासबाजी जोरों पर है। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर है, जिनके मोदी कैबिनेट में शामिल होने की बातें कही जा रही हैं। नीतीश कुमार क्या कैबिनेट में शामिल होंगे, बिहार के किस नेता की कुर्सी खतरे में है और क्यों, जानेंगे आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाही में…। सिलसिलेवार तरीके से जानिए, कौन मंत्री की रेस में और क्यों नीतीश कुमारः मोदी-शाह की चाहत, अंतिम फैसला नीतीश करेंगे 14 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने वाले नीतीश कुमार का नाम नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने वालों में प्रमुखता से चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी और अमित शाह दोनों नीतीश कुमार को कैबिनेट में शामिल करने की इच्छा रखते हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार को भाजपा की टॉप लीडरशिप की राय बता दी गई है। हालांकि, अंतिम फैसला नीतीश कुमार को ही करना है। नीतीश कुमार को लेकर मंत्री बनने और नहीं बनने, दोनों तरह की चर्चा है। जानिए… नीतीश को मंत्री बनाने के पीछे 3 कारण हालांकि, उनके मंत्री नहीं बनने की चर्चा करने वालों के 2 तर्क गिरिराज सिंहः बढ़ती उम्र के कारण हो सकती है छुट्टी केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर चर्चा है कि उनको मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है। उनकी जगह पर भूमिहार कोटे से नवादा सांसद विवेक ठाकुर को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। हालांकि, गिरिराज सिंह को लेकर दोनों तरह की चर्चा है। उनको लेकर हर बार चर्चा होती है, लेकिन वह पद पर बने रहते हैं। गिरिराज सिंह की क्यों हो सकती है छुट्टी, 2 तर्क गिरिराज सिंह क्यों मंत्री बने रह सकते हैं गिरिराज की जगह विवेक ठाकुर क्यों हालांकि, केंद्रीय स्तर पर बड़े मंत्रालय को संभालने का उनके पास पहले का कोई प्रशासनिक या कैबिनेट अनुभव नहीं है, जो उनके आड़े आ सकता है। सतीश चंद्र दुबेः नितिन नवीन की टीम में हो सकते हैं शामिल केंद्रीय कोयला और खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे को लेकर चर्चा है कि उनको मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है। उनकी जगह पर ब्राह्मण कोटे से राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बिहार में बीजेपी को आगामी संगठनात्मक चुनौतियों के लिए जमीन पर मजबूत और सक्रिय चेहरों की जरूरत है। दुबे को संगठन में कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि नितिन नवीन की नई टीम में उन्हें स्थान मिल सकता है। चंपारण और ब्राह्मण समाज के भीतर सतीश चंद्र दुबे की पकड़ मजबूत मानी जाती है। वे जमीन से जुड़े नेता हैं और पार्टी के वफादार रहे हैं। दुबे की जगह मनन मिश्रा की चर्चा क्यों हालांकि, वे मुख्य रूप से कानूनी और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े रहे हैं, इसलिए विशुद्ध चुनावी राजनीति और मास-लीडरशिप के पैमाने पर नेतृत्व अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकता है। जनार्दन सिंह सिग्रीवालः चर्चा ज्यादा, लेकिन राह में रोड़े भी महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा है। बिहार कोटे से मोदी कैबिनेट में राजपूत समाज से अभी कोई मंत्री नहीं है। सिग्रीवाल क्यों मंत्री बन सकते हैं हालांकि, उनके मंत्री बनने की राह में उनका अपना समाज ही रोड़ा है। फिलहाल राजपूत कोटे से बिहार में बीजेपी के पास कई अन्य सीनियर और बड़े नाम जैसे-राधामोहन सिंह, राजीव प्रताप रूड़ी भी रेस में शामिल हैं, जिससे अंदरुनी दांव-पेच इनका काम बिगाड़ सकता है।

उत्तराखंड से पंजाब लौटे निहंग की आपत्तिजनक PHOTOS लीक:दूसरे निहंग के साथ दिख रहे जसदीप; विक्की थॉमस ने VIDEO शेयर किया

मोहाली के ऐतिहासिक सोहाना साहिब गुरुद्वारे में रविवार को जिस निहंग जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई, उसी निहंग के कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं। ये फोटो निहंग विक्की थॉमस सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किए। इनमें विक्की थॉमस ने दावा किया है कि इन तस्वीरों में निहंग जसदीप सिंह है, जो बिना कपड़ों के एक अन्य सिख युवक के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की थॉमस ने कहा- मेरे दिल में तुम्हारे लिए जो सम्मान और जो छवि एक रोशनी की तरह जगमगा रही थी, तुमने अपनी इस हरकत से उसे एक ही पल में बुझा दिया। बड़ी बात यह है कि जसदीप सिंह ने खुद भी माना है कि ये फोटो उसी के हैं। विक्की थॉमस ने यह कन्फर्म करने के लिए जसदीप को वीडियो कॉल किया था, जिसमें जसदीप कह रहा है कि फोटो में वही है। वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी विक्की थॉमस ने अपने पेज पर शेयर की है। विक्की थॉमस की पोस्ट के बाद मामला सामने आया जानिए, दोनों के बीच वीडियो कॉल में क्या बातचीत हुई… विक्की: मेरे को बता, ये फोटो जो हैं, ये तू है कि नहीं? हां या न?
जसदीप: हां, यह मैं ही हूं। मैं एग्री करता हूं। विक्की: ओके।
जसदीप: देखो, जो गलतियां हुई हैं, मैं मानता हूं, उन सब चीजों को और एक चीज और… विक्की (बीच में टोकते हुए): गुनाह बोलते हैं इसको, गलती नहीं। गुनाह बोलते हैं इसको, क्योंकि जो तूने किया है न, वह तो इसके सामने एक परसेंट का भी नहीं है। बाणा धारण किया है तूने।
जसदीप: नहीं… विक्की भाई… देखो, मैं… आपकी पीठ सुनती है। हर एक को मैंने यही बोला कि जिस टाइम मैं अंदर था, उस टाइम मेरा साथ किसी ने नहीं दिया। उस टाइम विक्की भाई ने मेरे घर पर भी फोन कर ये चीज बोली। यहां तक कि मेरे साथ भी, जिस टाइम हमारे ऊपर केस हुआ, सब हुआ, तो मेरे पापा को भी ये बात बोली कि अंकल अगर आपको किसी चीज की जरूरत है, कुछ भी है, तो मैं इनके साथ हूं, मैं खड़ा हुआ हूं। कोई भी दिक्कत नहीं है। किसी भी चीज की जरूरत पड़े तो आप मुझे फोन करना, मैं हाजिर हूं। और जब हमारे ऊपर, जिस टाइम ये बीता, जलालाबाद वाले केस की, आपसे बात भी हुई है। आपकी पीठ सुनती है, किसी से भी पूछ लेना, अगर मैंने किसी को न बोला हो कि, ‘हां भाई साहब… विक्की (गुस्से में): मेरे को… तू जो सब… तेरे से, अभी के अभी, जिसके भी मोबाइल में ये फोटो रहेंगे, जिसके भी मोबाइल में, अभी के अभी डिलीट करवा।
जसदीप: मैं इसी करके, मैंने आपको बीच में बताया था न। मैंने देग बंद कर दिया था बिल्कुल ही। मैंने छोड़ दिया था। विक्की: मेरे भाई देख, मैं अब भी देग पिया हुआ हूं। तेरे को दिखाऊं? रगड़ा अभी भी तैयार है मेरा, बेटा। मैं तेरे सामने पिया हुआ हूं। देख, शक है, कभी ये चीज नहीं बोलना… ये… ये अपना… ये गलत काम करना। और ये बंदा कौन था, जो तेरे साथ है? ये बंदा कौन था? ये भी निहंग था?
जसदीप: हम्म… हम्म… विक्की: ये कौन है? मेरे को ये बंदा चाहिए। तेरे सिर पर केश हैं महाराज के। तू गुरु का सिंह है। तू कभी कुछ भी करेगा, महाराज मेरे को देगा मेरे हाथ में। और एक बात, मेरे को चुकाने वाला वर्ल्ड में पैदा नहीं हुआ, या तो मैं मर जाऊंगा। मैं सच में जी रहा हूं मरने के लिए, आज तेरे मुंह पर बोलता हूं। मेरे को कोई फर्क नहीं पड़ता।
जसदीप: विक्की भाई… विक्की: मैं बोलता हूं, तेरा इमेज है न, मेरे दिल में एक रोशनी की तरह था। तूने एक झटके में बुझा दिया रे। और आज मैं रोता क्यों हूं? मैं दर्द में हूं, मैं टूटकर बोल रहा हूं। जसदीप को माफी मांगने बुलाया वीडियो में एक हिस्सा यह भी है कि निहंग जसदीप सिंह को विक्की थॉमस ने माफी मांगने के लिए बुलाया। इस दौरान उससे कहा गया कि गुरू महाराज के 5 ककार त्याग दे। हालांकि, जसदीप सिंह ने ऐसा नहीं किया और वह वहां से उठकर चला गया। वीडियो में यह जिक्र नहीं है कि विक्की ने जसदीप को कब और कहां मिलने के लिए बुलाया था? यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहा है। लोग जसदीप सिंह को गालियां दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक अकाल तख्त या SGPC की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जसदीप सिंह ने संगत से मांगी माफी जसदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मैं पंजाब और देश-विदेश में बसने वाली गुरु नानक नाम लेवा संगत से माफ़ी मांगता है कि विक्की थॉमस द्वारा मेरी कुछ तस्वीरें वायरल की जा रही हैं, जिसकी वजह से सभी सिखों की छवि खराब हुई है।
लेकिन मैं गलत हूं या सही, इसका फैसला ‘पंज प्यारे साहिबान’ और संगत करेगी, क्योंकि अभी मैंने अपना पक्ष ‘पंज प्यारों’ के सामने नहीं रखा है। दास बहुत जल्द ‘श्री अकाल तख्त साहिब’ में पेश होगा और अपना पक्ष रखेगा। उसके बाद, अगर मैं निर्दोष पाया गया तो मुझे माफ़ किया जाए, और अगर गलती साबित होती है, तो सिख परंपराओं के अनुसार मुझे जो भी सजा मिलेगी, मैं उसे सिर माथे स्वीकार करूँगा। बस एक बात पर गौर कीजिएगा कि यह सब तभी क्यों हुआ जब हम उत्तराखंड वाला मोर्चा फतह करके आए। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… मोहाली के गुरुद्वारे में निहंग पर हमला, समर्थकों ने हमलावर को पकड़कर पीटा, कपड़े फाड़े
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मामले में रिहा होकर पंजाब लौटे निहंगों के स्वागत समारोह के दौरान रविवार को मोहाली के गुरुद्वारे में हंगामा हो गया। समारोह के बीच एक व्यक्ति ने निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला करने की कोशिश की। इससे गुरुद्वारा परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर…

22 राज्यों तक पहुंचे मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी:असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट; 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी

मानसून ने 24 जून तक देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है, लेकिन बीते 5 दिन से इसकी रफ्तार धीमी पड़ी है। यह मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। 6 राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों और सिक्किम में आज तेज बारिश और कुछ जगहों के लिए बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में रविवार को बड़वानी के सेंधवा में उफनाए पुल पार करते समय एक ट्रैक्टर और उसका ड्राइवर बह गया। ड्राइवर अभी भी लापता है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को बारिश से कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई, हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई। सुकमा के गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, 4 अन्य घायल हैं। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40° पार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा राजस्थान के फलोदी में 43.8°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के आगरा में 41.3°C, हरियाणा के भिवानी में 42.3°C, एमपी के दतिया में 42.2 °C, दिल्ली में 41.9°C और गुजरात के अहमदाबाद में 40°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 जून: 1 जुलाई: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल, रायसेन समेत 40 जिलों को बारिश का यलो अलर्ट, उज्जैन-देवास में भारी बारिश का संभावना मध्य प्रदेश के 6 जिले उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में आज भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 100mm से ज्यादा बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, रायसेन समेत 40 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ-अयोध्या समेत 5 शहरों में आंधी-बारिश, 46 में अलर्ट; राज्य को मानसून का इंतजार उत्तर प्रदेश में प्री- मानसून की बारिश जारी है। आज भी लखनऊ-अयोध्या समेत 5 शहरों में आंधी-बारिश का असर है। साथ ही 46 शहरों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून बीते 16 दिन से राज्य के बॉर्डर वाले जिलों तक ही अटका हुआ है। आगे नहीं बढ़ा है। अगले 2-3 दिन में यह आगे बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान 44°C से ज्यादा राजस्थान में जयपुर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। अगले तीन दिन बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में मानसून के आने में देरी हो रही है, प्री-मानसून बारिश का असर जारी है। रविवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: बेमेतरा में बारिश से दीवार ढही, 2 बच्चियों की मौतच; सुकमा में बिजली गिरने से युवक की जान गई छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन दिन तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा। सोमवार को बेमेतरा के राऊरपुर में बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढहने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। सुकमा में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बगहा, बक्सर खगड़िया में बारिश, 25 जिलों में अलर्ट; अब तक 50% कम हुई बरसात बिहार में इस साल मानसून ने समय से पहले 11 जून को ही दस्तक दे दी थी, लेकिन एंट्री के तुरंत बाद कमजोर पड़ गया। 28 जून तक बिहार में सामान्य होने वाली 140.4mm बारिश के मुकाबले 69.8mm हो सकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 38 में से 6 जिलों में ही सामान्य या उससे अधिक बरसात हुई है। 18 जिलों में 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई है। आज 25 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

खबर हटके-दूल्हा दुबला था इसलिए जयमाला के बाद शादी तोड़ी:चोरों को खंभों से बांधकर पीट रहा बैटमैन; लड़की ने कॉकरोच का मेकअप किया

उत्तर प्रदेश में एक दुल्हन ने जयमाला के बाद इसलिए शादी तोड़ दी क्योंकि दूल्हा ज्यादा दुबला था। वहीं, मेक्सिको में एक अनजान शख्स बाइक चोरों को बिजली के खंभों से बांधकर पीटता है और भाग जाता है जिसे लोग बैटमैन कहने लगे हैं। उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कॉकरोच का मेकअप करती दिखती है। अमेरिका में एक पुलिस कार्रवाई के बीच डिलीवरी रोबोट घुस गया और हटने से इनकार कर दिया। वहीं, गुजरात में एक ऐसा क्लब भी है, जहां लोग मजे करने नहीं, बल्कि रोने जाते हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति को मंजूरी दी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि दिल्ली कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि इस नीति के 1 जुलाई से लागू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के अनुसार, नई ईवी नीति का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को तेजी से बढ़ाना है। सरकार का कहना है कि नई नीति के तहत ईवी अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… उड़ीसा में ड्रोन उड़ाकर लिंगराज मंदिर का वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर के ऊपर बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी का ड्रोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ड्रोन और उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आरोपी को नोटिस भी जारी किया गया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है। लिंगराज मंदिर ओडिशा के सबसे प्रमुख और श्रद्धेय शिव मंदिरों में से एक है। यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक है। ऐसे संरक्षित स्थलों के ऊपर बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने ड्रोन किस उद्देश्य से उड़ाया था और क्या उसने संबंधित अधिकारियों से कोई अनुमति ली थी। महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे धामणगांव रेलवे सीमा के पास हुआ। चंद्रपुर निवासी परिवार अकोला में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। मृतकों की पहचान भास्कर जिवने, उनके बेटे और कार चालक रमेश जिवने, रमेश की पत्नी लता, बहू आरती तथा 10 साल की पोती तृषा के रूप में हुई है। नोएडा के सेक्टर-119 की सोसाइटी के फ्लैट में आग लगी, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के एक फ्लैट में सोमवार को आग लग गई। घटना सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही CISF जवानों की बस पलटी, 8 जवान और ड्राइवर घायल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के ताराकोट मार्ग पर CISF जवानों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। हादसे में 8 CISF जवान और बस चालक घायल हो गए। इनमें तीन जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय CISF के जवान ड्यूटी पूरी कर मंदिर क्षेत्र से अपने कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान ताराकोट मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सैमी कुमार, हेड कांस्टेबल एम.एम. दुबे और कांस्टेबल पी.के. त्राया को इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य घायल जवानों और बस चालक वीरेंद्र सिंह का कटड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है। अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में केश दान किए, सुप्रभात सेवा में हिस्सा लिया रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने रविवार सुबह तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। अनंत शनिवार रात 1 बजे तिरुमाला पहुंचे थे। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के चरणों में अपने केश समर्पित कर सदियों पुरानी परंपरा निभाई। अनंत ने सुबह करीब 3:30 बजे पवित्र सुप्रभात सेवा में हिस्सा लिया, जो भगवान के जागने की रस्म है। इसके बाद, मंदिर के पुजारियों ने उन्हें वैदिक आशीर्वाद दिया, जबकि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी ने उन्हें पवित्र स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किया। केरल में पानी से भरी खदान में डूबने से 2 छात्रों की मौत; 3 दोस्तों के साथ नहाने गए थे केरल के कोट्टायम जिले में मुक्कूटुथारा के पास पानी से भरी बंद पड़ी खदान में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे हुआ। दोनों तीन अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए खदान में उतरे थे। मृतकों की पहचान एशले सैंथोस (19) और आशेर सुधीश (15) के रूप में हुई है। दोनों कोडिथोट्टम के रहने वाले थे। एशले ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग का छात्र था, जबकि आशेर प्लस-वन में पढ़ता था। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को कंजीरापल्ली तालुक अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजा गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा- दस्तावेज पूरे हों, तभी मानसरोवर यात्रा पर जाएं; चीन का वीजा और एंट्री परमिट नहीं होने से नेपाल में फंस रहे यात्री विदेश मंत्रालय ने निजी टूर ऑपरेटरों के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा कि कई यात्री चीन का वीजा और जरूरी एंट्री परमिट लिए बिना नेपाल पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें नेपाल में ही रुकना पड़ रहा है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। मंत्रालय ने यात्रियों से कहा है कि सभी जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद ही भारत से यात्रा शुरू करें। साथ ही, जिस टूर ऑपरेटर के जरिए यात्रा बुक कर रहे हैं, उसके रजिस्टर्ड और अधिकृत होने की भी पहले पुष्टि कर लें।

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही CISF जवानों की बस पलटी, 8 जवान और ड्राइवर घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के ताराकोट मार्ग पर CISF जवानों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। हादसे में 8 CISF जवान और बस चालक घायल हो गए। इनमें तीन जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय CISF के जवान ड्यूटी पूरी कर मंदिर क्षेत्र से अपने कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान ताराकोट मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सैमी कुमार, हेड कांस्टेबल एम.एम. दुबे और कांस्टेबल पी.के. त्राया को इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य घायल जवानों और बस चालक वीरेंद्र सिंह का कटड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है।

उद्धव ठाकरे ने BJP को 'बाबर जनता पार्टी' बताया:कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी से बागी 6 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘अगर देश में कानून का राज है तो इन सांसदों को अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। ये सांसद विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए गए हैं।’ उद्धव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर BJP का ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा, ‘बाबर ने राम मंदिर तोड़ा था। अब बाबर जनता पार्टी नए बने राम मंदिर को लूट रही है। दोनों में क्या फर्क है?’ उद्धव इन दिनों मराठवाड़ा के दौरे पर हैं। बाकी सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने परभणी और धाराशिव में अलग-अलग सभाओं को संबोधित किया। ठाकरे बोले- वे महाराष्ट्र धर्म और मराठी अस्मिता खत्म करना चाहते हैं सांसदों को तोड़ने को ऑपरेशन देवेंद्र बताया परभणी में ही उद्धव ने कहा कि छह सांसदों का दल-बदल ‘ऑपरेशन देवेंद्र’ का हिस्सा है। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व पहले अपने ही नेताओं के पर काटता है। शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि गडकरी के पर इसलिए काटे गए, ताकि वे प्रधानमंत्री न बन सकें। अगर वे दूसरी बार बीजेपी अध्यक्ष बनते तो RSS के समर्थन से प्रधानमंत्री बन सकते थे। शिवसेना को तोड़ने के पीछे भी देवेंद्र फडणवीस को रोकने की राजनीति है। वे दिल्ली जाने का सपना देख रहे हैं। यह महाराष्ट्र के लिए एक और झटका होगा। 22 जून: उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए 22 जून को उद्धव ठाकरे की शिवसने से लोकसभा के कुल 9 में से 6 सांसद पार्टी से अलग होकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। लोकसभा में अब शिंदे के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है। उद्धव की लीडरशिप में शिवसेना 4 साल में 2 बार टूटी… उद्धव ठाकरे की शिवसेना 4 साल में 2 बार टूटी। शिवसेना के 55 विधायक थे। एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ अलग हो गए। अब 10 सांसदों में से 7 पार्टी से अलग हो गए हैं। —————— ये खबर भी पढ़ें… शिवसेना उद्धव गुट को संसद में ऑफिस खाली करना होगा: टूट के बाद सांसदों की संख्या 5 से कम हुई; 2 सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे शिवसेना (UBT) को संसद भवन में अपना मौजूदा ऑफिस खाली करना पड़ सकता है। संसद भवन के नियमों के मुताबिक, सिर्फ 5 या उससे ज्यादा सांसदों वाली पार्टी को संसद भवन में ऑफिस मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें…