पंजाब CM वायरल VIDEO विवाद में 3 नए खुलासे:सीक्रेट मीटिंग की फुटेज, CP-SP के रूम बिल, वॉट्सऐप चैट सामने आई; मान बोले- BJP खुद फंसी

पंजाब के CM भगवंत मान से जोड़े जा रहे शराब के छींटे वाले वायरल वीडियो को लेकर बुधवार को 3 नए खुलासे हुए। गुरुग्राम में फर्जी रिपोर्ट का केस दर्ज कराने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने दावा किया कि पंजाब के बड़े अफसरों ने गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में एक सीक्रेट मीटिंग कर फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई। 16 जून 2026 को हुई इस मीटिंग का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल भी शामिल थे। दैनिक भास्कर ने इस बारे में दोनों अफसरों से बात करनी चाही तो CP स्वप्न शर्मा ने कॉल रिसीव नहीं की। SP गिल के दोनों नंबर स्विच ऑफ मिले। इसके अलावा, SP जशन गिल पंजाब के नाम से मोबाइल में सेव एक नंबर की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है। इसमें CM की वीडियो रिपोर्ट में बदलाव को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस CCTV फुटेज और वॉट्सऐप चैट की पुष्टि नहीं करता। इसी बीच लुधियाना के पुलिस कमिश्नर DIG स्वपन शर्मा और SP जशनदीप सिंह के गुरुग्राम के क्राउन प्लाजा होटल में ठहरने के बिल भी सामने आए हैं। CM भगवंत मान ने भी इसको लेकर कहा कि जिन लैब में टेस्ट हुए उसके मालिकों को FIR की धमकी देकर डराया गया है। भाजपा खुद फंस गई है। यह मुझे धर्म वाली साइड से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछली दिनों जो वीडियो थी, उसमें मेरी शारीरिक बनावट नहीं मिलती। सरेआम पता चल रहा है कि वीडियो नकली है। उसके बाद हमने भी फोरेंसिक लैब से जांच करवाई। सीएम ने कहा कि जिन फॉरेंसिक लैब्स में वायरल वीडियो का टेस्ट हुआ, उनके मालिकों को भाजपा ने धमकाया और ये कहने को कहा गया कि उन्हें रिपोर्ट बदलने के लिए पैसे का ऑफर हुआ था। लैब मालिकों को केस करने की धमकी दी गई। सीएम ने कहा कि ऐसी राजनीति कभी सफल नहीं होती, मेरा फैसला तो जनता कर ही देगी। बता दें कि NRI जगमन समरा ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने दावा किया कि इसमें दिखने वाला व्यक्ति सीएम भगवंत मान हैं। वह व्यक्ति कमरे में लगी सिख गुरूओं की तस्वीरों पर शराब के छींटे मार रहा था और जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो से भी आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। अकाल तख्त ने इस वीडियो को सही ठहराया लेकिन CM भगवंत मान ने कहा कि इसमें दिखने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं। दावा- CCTV में दो मुख्य आरोपी, एक शिकायतकर्ता और 2 अधिकारी
16 जून की CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सुबह 10 बजे होटल क्राउन प्लाजा में पांच लोग बैठकर बात कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें एक व्यक्ति शिकायतकर्ता यानी जसप्रीत जस्सी है। इसके अलावा मीटिंग में मौजूद दो अन्य लोग पंजाब के बड़े अधिकारी बताए जा रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान के वीडियो मामले की जांच को प्रभावित करने और उनके पक्ष में एक फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने के मकसद से की गई थी। होटल क्राउन प्लाजा का CCTV फुटेज:- होटल के बिल सामने आए, CP स्वपन शर्मा ने रूम बदला इसी बीच अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा के बिल जारी किए हैं। मजीठिया का दावा है कि 15 जून से 17 जून तक होटल में कमरा बुक कराया गया। इसी दिन DIG (लुधियाना CP) स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल होटल क्राउन प्लाजा पहुंचे। SP का रूम नंबर 3000 था। 15 से 16 जून तक DIG स्वपन शर्मा का रूम नंबर 3004 था। 17 जून को स्वपन शर्मा रूम नंबर 6004 में शिफ्ट हो गए। हालांकि भास्कर इन बिलों की पुष्टि नहीं करता। होटल के बिलों की कॉपी… SP के नाम वाली वॉट्सऐप चैट में रिपोर्ट में बदलाव कराने की बातचीत का दावा
CCTV फुटेज के अलावा इस मामले से जुड़ी कुछ वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है। इसमें SP जश्न गिल पंजाब नाम के व्यक्ति से रिपोर्ट तैयार करने और उसमें बदलाव कराने को लेकर बातचीत दिखाई दे रही है। चैट में पेज-3 से एक पैराग्राफ हटाने, रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए टूल्स को जोड़ने, तकनीकी ऑब्जर्वेशन वाले हिस्से में बदलने और कन्क्लूजन को बेहतर बनाने जैसी बातें लिखी गई हैं। इसके अलावा एक मैसेज में भगवंत मान से संबंधित वीडियो के बारे में पूछी गई क्वेरी को “ज्यों का त्यों” रिपोर्ट में शामिल करने और फिर उसे “डिनाय” करने की बात भी लिखी दिखाई देती है। एक मैसेज में “डिनायल” को लेकर मजबूत बयान लिखवाने का जिक्र भी है। SP जश्न गिल पंजाब के नाम से सेव नंबर से ये वॉट्सऐप चैट पढें.. SGPC प्रवक्ता बोले- कार्रवाई हो
मामले में प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि झूठी रिपोर्ट तैयार करने और करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। शिकायतकर्ता ने वीडियो में क्या कहा, सिलसिलेवार जानिए… फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी का पूरा VIDEO देखिए:- मामले में नेताओं ने क्या-क्या कहा, जानिए… CM के विवादित वीडियो का पूरा घटनाक्रम ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा पुलिस का दावा- CM मान के वीडियो की रिपोर्ट फर्जी, ₹10 लाख में बनवाई पंजाब CM भगवंत मान ने जिन 2 लैब रिपोर्ट के जरिए खुद को विवादित वीडियो से क्लीन चिट दी थी, उसे हरियाणा पुलिस ने फर्जी करार दिया है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम में 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

शादी से मना किया तो हनीमून की डीपफेक तस्वीरें बनाईं:एक दिन में 500 टैक्सी घर भेजीं; गोद भराई के फर्जी कार्ड बंटवा दिए

एमपी की युवती का राजस्थान के युवक से शादी का इनकार पूरे परिवार के लिए मुसीबत बन गया। युवक ने उसके नाम–पते पर एक दिन में 500 टैक्सियां बुक कर दीं। युवती के उत्पीड़न का ये सिलसिला यहीं नहीं थमा। युवक ने AI से अपने साथ हनीमून, निजी पलों और गोदभराई के फोटो बनाकर फर्जी आईडी से पोस्ट कर दिए। इनका स्टेटस लगाया। युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिर राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई। मामले की शुरुआत मेट्रिमोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम से होती है, जहां भोपाल की युवती की बहन ने प्रोफाइल बनाई। युवती के मुताबिक, इस दौरान उसकी बातचीत राजस्थान के उदयपुर निवासी युवक से हुई। परिवार की मौजूदगी में दोनों की एक मुलाकात भी हुई, लेकिन युवक का व्यवहार संदिग्ध लगा। परिवार ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। यही इनकार परेशानी का कारण बन गया। कॉल और मैसेज से परेशान होकर ब्लॉक किया आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार कॉल और मैसेज करने लगा। इससे परेशान युवती ने जुलाई 2025 में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बावजूद वह अलग-अलग नंबरों से संपर्क करता रहा और परिवार के अन्य सदस्यों को भी परेशान करने लगा। युवती ने बताया कि आरोपी ने अपने सारे कॉल उसके नंबर पर फॉरवर्ड कर दिए थे। पुलिस भी जब आरोपी को कॉल कर रही थी तो कॉल युवती के फोन पर आ रहा था। एक दिन में 500 टैक्सी–बाइक पहुंचीं घर युवती ने आयोग को बताया कि जनवरी 2026 में आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर ओला, उबर और रैपिडो जैसी सेवाओं पर लगातार बुकिंग कराईं। एक दिन में करीब 500 टैक्सी और बाइक उसके घर पहुंच गईं। वो मेरे लोकेशन से उज्जैन के लिए टैक्सी बुक करता था, जिससे ज्यादा कमाई के लिए टैक्सी ड्राइवर दूर दूर से राइड एक्सेप्ट कर लेते थे। इससे न सिर्फ परिवार परेशान हुआ बल्कि कई ड्राइवर भी बिना सवारी के घर तक पहुंचकर परेशान होते रहे। बाद में टैक्सी चालकों ने भी युवती के लिए गवाही देने को कहा। एक्सपर्ट बोलीं- ऐसे टैक्सी बुक करना ऑनलाइन उत्पीड़न साइबर एक्सपर्ट शृंगारिता खरे के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के नाम या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर बार-बार कैब बुक करता है, तो इसे ऑनलाइन उत्पीड़न माना जा सकता है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) में ऐसे मामलों में कार्रवाई का प्रावधान है। गोदभराई के कार्ड बंटवाए, मेहमानों से चांदी के सिक्के का वादा किया युवती का दावा है कि ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर लगाकर नई प्रोफाइल बनाई। इसके जरिए वह यह पता लगाने की कोशिश करता रहा कि युवती किसी दूसरे रिश्ते के लिए बातचीत कर रही है या नहीं। आरोप है कि उसने युवती की गोद भराई के फर्जी इन्विटेशन कार्ड भी छपवाए। कार्ड में मेहमानों को चांदी का सिक्का देने का उल्लेख किया गया था, ताकि ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचें। बाद में ये कार्ड हॉकर के जरिए पूरी कॉलोनी में बंटवा दिए।

हिमाचल के कई जिलों में तेज बारिश:किन्नौर में फटा बादल, 29-30 को जमकर बरसेंगे बादल; तापमान में आई गिरावट

हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले आज (बुधवार को) कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सुंदरनगर में सबसे ज्यादा 30 मिमी, शिमला में 9.6 मिमी और सोलन 12 मिमी बादल बरसे। पहाड़ों पर ताजा बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इससे कई शहरों का तापमान चार से पांच डिग्री तक नीचे गिरा है। शिमला का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री गिरने के बाद 21.3 डिग्री और सोलन का 3.2 डिग्री कम होने के बाद 29.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन कुछेक स्थानों पर 30 जून तक हल्की बारिश जारी रहने के आसार है। खासकर 29 व 30 जून को राज्य के कुछेक भागों में तेज बारिश का अलर्ट दिया गया है। किन्नौर के निचार में फटा बादल वहीं, किन्नौर जिला के निचार में आज सुबह तड़के चार बजे बादल फटने के बाद कुछ देर तक भारी बारिश हुई। इसके बाद काचरंग नाला में फ्लैश फ्लड आ गया। डीसी किन्नौर अमित शर्मा ने बताया कि इससे किसी प्रकार के जान व माल को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ग्रामीणों का रास्ता फ्लैश फ्लड में जरूर बह गया। राज्य में देरी से पहुंचेगा मानसून प्रदेश में मानसून की एंट्री की नॉर्मल डेट (22 जून) बीत चुकी है, लेकिन अभी तक दस्तक के संकेत नहीं मिल रहे। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान भी मानसून पहुंचने की संभावना कम है। ऐसे में राज्य में मानसून पहुंचने में इस बार काफी देरी हो सकती है। अब तक सामान्य से 25% कम बारिश राज्य में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। IMD के मुताबिक 1 से 23 जून तक हिमाचल में सामान्य तौर पर 66.7 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार अभी तक केवल 49.9 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। सोलन जिले को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है।

मानसून MP पहुंचा, 9 दिन लेट एंट्री:4 दिन में पूरा राज्य कवर करेगा; मुंबई में बारिश से पेड़ उखड़े, कई गाड़ियां दबीं

मध्य प्रदेश-गुजरात में बुधवार को 9 दिन की देरी से मानसून की एंट्री हुई। दोनों राज्यों में मानसून आने की सामान्य तारीख 15 जून रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर सकता है। इसी के साथ मानसून ने अब देश के 22 राज्यों को कवर कर दिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। वहीं, मंगलवार को मुंबई में 13 दिन की देरी से मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद से मुंबई में तेज बारिश जारी है। मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे तक मलवणी फायर स्टेशन में 334mm और एफ/साउथ वार्ड में 328mm बारिश हुई। 27 इलाकों में 200mm से 300mm के बीच बारिश हुई। मुंबई में अंधेरी सब-वे में पानी भर गया। इसे अस्थाई रूप से बंद किया गया है। विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़े, जिसकी चपेट में आने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। इधर, अरुणाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से तेज बारिश जारी है। आज सुबह कीयी पन्योर जिले में याजाली सर्किल के नीपको प्रोजेक्ट कॉलोनी में बाढ़ आ गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, 4 लोग लापता हो गए। 17 घायल हुए हैं, 18 घरों को नुकसान पहुंचा है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। देश के 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। मंगलवार को बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश में पहुंच सकता है। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… मुंबई में बारिश के असर की 5 तस्वीरें… बारिश की अन्य तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.3°C दर्ज किया गया। वहीं बिहार के बौधगया में 40.8°C, राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में 40.8°C, झारखंड के डाल्टनगंज में 41.2°C, गुजरात के राजकोट में 40.5°C और एमपी के खजुराहो 40.4°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल

25 जून: 26 जून: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 9 दिन की देरी से पहुंचा मानसून,अगले 3-4 दिन में प्रदेश के कई हिस्सों तक पहुंचेगा; 33 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में आखिरकार बुधवार (24 जून) को मानसून की एंट्री हो गई। मौसम विभाग ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। मानसून बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी के रास्ते पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 16 जिलों में आज बारिश और 38 जिलों में हीटवेव का अलर्ट उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में तेज धूप का असर है, जिसके चलते आज 38 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। राज्य का बांदा 43.8°C तापमान के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, ओलावृष्टि की आशंका; तापमान में गिरावट राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बीकानेर, कोटा संभाग में कई स्थानों पर बारिश हुई। जयपुर में भी हल्की बारिश रही। आज और कल जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आंधी, बारिश और बिजली से 11 लोगों की मौत: मुजफ्फरपुर में 8वीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद बिहार में मंगलवार को आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 5 जिलों में 11 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें भागलपुर में हुईं। मुजफ्फरपुर में तेज गर्मी जारी है, इसके चलते यहां 8वीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पंचकुला, अंबाला समेत 7 जिलों में 40kmph से 50kmph की रफ्तार से आंधी की संभावना पंजाब के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण हरियाणा में अगले 3 दिन तक मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में 40kmph से 50kmph से आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में री-नीट एग्जाम की तारीफ की:कहा- मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल हर चुनौती से निपटने की गारंटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में NEET-UG री-एग्जाम के सुचारू संचालन के लिए प्रयासों की तारीफ की। यह दावा न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से किया है। इस दौरान मोदी ने विभिन्न विभागों के बीच तालमेल पर भी जोर दिया। मीटिंग से एक दिन पहले दो हलचल देखने को मिली थीं। दरअसल मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया था और भाजपा ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। कुरियन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसी बीच शाम को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह के बाद पीएम ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। ऐसे में चर्चा चल रही थी कि केंद्र सरकार जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल कर सकती है। हालांकि अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कैबिनेट फेरबदल के 2 संकेत… दो मंत्रियों को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया भाजपा ने हालिया राज्यसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हुआ और उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया। रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल भी खत्म हो गया है, लेकिन उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। नियमों के अनुसार बिट्टू छह महीने तक सांसद बने बिना मंत्री रह सकते हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने संकेत दिए हैं कि वह पंजाब की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वह चुनाव लड़ सकते हैं और पंजाब में काम करना चाहते हैं। ‘एक व्यक्ति-एक पद’ फॉर्मूले का असर भाजपा के भीतर ‘वन मैन, वन पोस्ट’ सिद्धांत भी फेरबदल की वजह माना जा रहा है। हर्ष मल्होत्रा को हाल ही में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वे केंद्र में मंत्री भी हैं। पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हैं और वित्त राज्य मंत्री भी। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने के बाद इन नेताओं को मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। फेरबदल के पीछे तीन बड़े राजनीतिक समीकरण 1. दल बदलकर आए नेताओं को जगह देना 2. संसद में दो-तिहाई बहुमत का गणित भाजपा और एनडीए संसद में अपनी संख्या और मजबूत करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि भविष्य में कुछ संवैधानिक संशोधनों के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। इसलिए नए सहयोगियों और समर्थक सांसदों को साथ रखना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। 3. पंजाब और उत्तर प्रदेश चुनाव अगले साल पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकती है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… दावा-उद्धव के 7वें सांसद भी शिंदे-गुट में आना चाहते थे: शिवसेना नेता बोले- मंत्री पद चाहते थे शिवसेना नेता रामदास कदम ने दावा किया है कि उद्धव गुट के छह सांसदों के अलावा एक और सांसद एकनाथ शिंदे के साथ शामिल होना चाहते थे। कदम ने सोमवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत में कहा कि सातवें सांसद ने भी कागज पर साइन कर दिए थे, लेकिन उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद की मांग रखी। एकनाथ शिंदे ने इनकार कर दिया, जिसके बाद वह वापस चले गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबर हटके- सड़क पर दिखी जूते जैसी कार:₹1.50 लाख की बाइक पर ₹2.36 लाख जुर्माना; कुत्ते ने लॉटरी खाई, मालकिन ने केस ठोका

अमेरिका में सड़क पर जूते जैसी कार चलती देखी गई। वहीं, हरियाणा में ₹1.50 लाख की बाइक पर 107 चालान और ₹2.36 लाख जुर्माना मिला। उधर, अमेरिका में ही एक महिला का उसके पालतू डॉग ने लॉटरी टिकट खा लिया जिसके बाद उसने अपने डॉग पर ही केस कर दिया। राजस्थान में तबादलों की अर्जियों के लिए विधायक ने अपने कार्यालय में मंदिर बनवा दिया। वहीं, महाराष्ट्र में एक गांव ऐसा भी है जहां लोग जहरीले सांपों के साथ बड़े आराम से रहते हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके बोले- हम करदाता हैं:हमारे माता-पिता करदाता हैं, हमें आतंकवादी कहा जा रहा है, क्या यह शर्मनाक नहीं है?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार पांचवें दिन अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के मामले में केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि अधिकारियों ने कार्रवाई के कारणों की जानकारी देने से इनकार कर दिया। दीपके ने कहा- हम करदाता हैं, हमारे माता-पिता करदाता हैं। हमें आतंकवादी कहा जा रहा है। क्या यह शर्मनाक नहीं है? उन्होंने किसानों और डॉक्टरों को भी अतीत में आतंकवादी कहे जाने के आरोपों का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि आखिर अब कौन बचा है जिसे ऐसा नहीं कहा गया।
अभिजीत ने कहा- जब हर चीज को गोपनीय बताया जा रहा है तो फिर NEET पेपर गोपनीय क्यों नहीं रखा जा सका। उन्होंने कहा कि यदि पेपर लीक नहीं होता तो कई छात्रों की जान नहीं जाती। इससे पहले X पर एक और पोस्ट में दीपके ने लिखा था- ‘धर्मेंद्र प्रधान हमें आतंकवादी कहते हैं। विडंबना यह है कि उनके हाथ 17 से ज्यादा छात्रों के खून से रंगे हैं।’ शिक्षा मंत्री बोले थे- जिन्हें डेमोक्रेसी ने रिजेक्ट किया, वे भेष बदलकर वापस आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को NDTV को दिए इंटरव्यू में कहा कि जिन्हें डेमोक्रेसी में रिजेक्ट कर दिया गया था, वे भेष बदलकर आए हैं और अब सिस्टम के पीछे पड़े हैं। वे उन लोगों के लिए नारे लगाते हैं, जो देश को बांटना चाहते हैं। उनकी पहचान हो गई है। प्रधान ने ये भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर शिक्षा को डिरेल करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर चाहे वो कोचिंग सेंटर वाले हों या फिर शिक्षा माफिया हों, इन पर नजर रखी जा रही है। हम इन्हें घुटने पर लाएंगे, नहीं तो हम देश के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित नहीं कर सकते। CJP का 15 दिनों में 8 शहरों में प्रदर्शन CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए। 22 मई को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया। 10 जून तक CJP ते इंस्टाग्राम पर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स थे। अब इसमें दो लाख की गिरावट आई है। फिर भी यह संख्या भाजपा के 94 लाख और कांग्रेस के 1.37 करोड़ फॉलोअर्स से ज्यादा है। एक्स पर CJP के 2.79 लाख फॉलोअर्स हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत AAP से जुड़े थे 30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन रात को भी जारी: शाम तक की परमिशन थी; फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन कर रही है। CJP को शनिवार शाम 5 बजे तक ही प्रदर्शन की अनुमति थी लेकिन फाउंडर अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारी रातभर वहां मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…

सरकार बोली- एथेनॉल फ्यूल में चीटियां लगने का वीडियो फेक:पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाने की बात गलत; इंजन खराब की कोई रिपोर्ट नहीं

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एथेनॉल फ्यूल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को खारिज कर दिया। मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाना पूरी तरह से साइंटिफिक है और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वाहन के फ्यूल टैंक के पास चींटियां दिखाई गई थीं। इस पर भारत पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ईंधन ग्रेड एथेनॉल में कोई शर्करा (चीनी) नहीं होती। मंत्रालय के अनुसार, कुछ लोग पुराने वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर दोबारा शेयर कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। सरकार ने कहा कि E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन खराब होने की कोई रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। E20 पेट्रोल से वाहन बीमा पर कोई असर नहीं केंद्र सरकार ने यह भी साफ किया है कि E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल फ्लेक्स ईंधन) के इस्तेमाल से वाहन बीमा (इंश्योरेंस) की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ता। इस तरह की आशंकाएं गलत हैं और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद इन्हें खारिज कर दिया गया है। सरकार के अनुसार, अमेरिका, ब्राजील और जापान जैसे देशों में एथेनॉल मिश्रित ईंधन का सफलतापूर्वक उपयोग हो रहा है। ब्राजील में तो E27 लंबे समय से ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एथेनॉल के इस्तेमाल से सरकार ने 3 फायदे गिनाए क्या होता है एथेनॉल? एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जो स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में इको-फ्रैंडली फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के रस से होता है, लेकिन स्टार्च कॉन्टेनिंग मटेरियल्स जैसे मक्का, सड़े आलू, कसावा और सड़ी सब्जियों से भी एथेनॉल तैयार किया जा सकता है। फर्स्ट जनरेशन एथेनॉल : फर्स्ट जनरेशन एथेनॉल गन्ने के रस, मीठे चुकंदर, सड़े आलू, मीठे ज्वार और मक्का से बनाया जाता है। सेकेंड जनरेशन एथेनॉल : सेकेंड जनरेशन एथेनॉल सेल्युलोज और लिग्नोसेल्यूलोसिक मटेरियल जैसे- चावल की भूसी, गेहूं की भूसी, कॉर्नकॉब (भुट्टा), बांस और वुडी बायोमास से बनाया जाता है। थर्ड जनरेशन बायोफ्यूल : थर्ड जनरेशन बायोफ्यूल को एल्गी से बनाया जाएगा। अभी इस पर काम चल रहा है। 15 दिन पहले लॉन्च हुआ था E85 फ्यूल, बायोफ्यूल पर सरकार का फोकस 15 दिन पहले सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E85 ईंधन पेश किया था। दिल्ली में E85 फ्यूल की कीमत ₹82.12 प्रति लीटर तय की गई। यह दिल्ली में बिक रहे रेगुलर E20 पेट्रोल से पूरे ₹20 कम है। यह ईंधन एक ऐसा मिश्रण है जिसमें 85% तक इथेनॉल और 15% पेट्रोल मिलाया जाता है। अब 100% इथेनॉल को मंजूरी मिलने से देश में ग्रीन एनर्जी और बायोफ्यूल के सेक्टर में एक नया चैप्टर शुरू हो गया है। अभी बाजार में 4 तरह के फ्लेक्स-फ्यूल बिक रहे हैं। सिर्फ इन चुनिंदा गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा E85 फ्यूल को सामान्य पेट्रोल गाड़ियों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए गाड़ियों का इंजन खास तौर पर ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ तकनीक पर आधारित होना चाहिए। ————————– ये खबरें भी पढ़ें… एथेनॉल से पेट्रोल टैंक में जम रही काली फंगस:माइलेज घटा, सर्विसिंग का खर्च दोगुना, नमी से इंजन में जंग का दावा सोशल मीडिया पर भी एथेनॉल फ्यूल से गाड़ियों में गड़बड़ी का दावा करने वाले ढेरों वीडियो शेयर हो रहे हैं। दिल्ली में 20 साल से कार रिपेयरिंग का काम कर रहे दीपक राज बताते हैं,, ‘2 साल से गाड़ियों में फ्यूल से जुड़ी दिक्कतें बढ़ गई हैं। फ्यूल टैंक में काई जमा होने की शिकायतें मिल रही हैं। फ्यूल के सेंसर खराब हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी: गडकरी बोले- प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार, 13 जून को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली में बच्ची से रेप-हत्या, आरोपी को गोली मारी:पुलिस का दावा- भागने की कोशिश कर रहा था; अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में 11 साल की बच्ची से रेप और उसकी हत्या का आरोपी मंगलवार रात पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि उसे क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की। रोकने के लिए उसे पैर में गोली मार दी गई। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित बच्ची गुब्बारा बेचती थी। सोमवार सुबह फुटपाथ पर सो रही थी। आरोप है कि टैक्सी ड्राइवर बबलू ने उसे अगवा किया। उसका रेप किया और हत्या कर लाश महरौली के जंगल में फेंक दी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे परिवार ने PCR कॉल के जरिए महरौली थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से चार घंटे में ही बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एनकाउंटर की 3 तस्वीरें… नींद में बच्ची को उठाया, जंगल में ले गया आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सड़क से गुजरते समय उसने सीडीआर चौक के पास फुटपाथ पर बच्ची को सोते हुए देखा था। उसने नींद में ही बच्ची को उठाया और कार की पिछली सीट पर लिटाकर महरौली के जंगलों में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार फुटपाथ पर ही सोता था। बच्ची गुब्बारे बेचती थी, जबकि माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं, जिसमें ये 11 साल की बच्ची भी शामिल थी। पीड़ित परिवार और आरोपी बिहार के रहने वाले महरौली पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार पहले किराए पर रहता था। गरीबी के चलते किराया नहीं दे पाए तो घर खाली करना पड़ा। इसके बाद परिवार फुटपाथ पर ही रहने लगा था। वहीं, एप बेस्ड कैब चलाने वाला आरोपी ड्राइवर भी बिहार का ही रहने वाला है। उसके ऊपर पहले से भी मारपीट और नशे में टैक्सी चलाने के कुछ केस दर्ज हैं। —————————— ये खबर भी पढ़ें… फगवाड़ा में ग्रंथी के बेटे ने 4 साल की बच्ची का रेप किया, गुरुद्वारे में माथा टेकने जाती थी बच्ची कपूरथला के फगवाड़ा में 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। आरोप है कि ग्रंथी का बेटा उसे बहला-फुसला कर आपने साथ कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। मासूम ने घर लौटकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। पूरी खबर पढ़ें…

सरकार ने NGOs के लिए FCRA नियम सख्त किए, विदेशी फंडिंग के नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने में संशोधन किया

एनजीओ द्वारा विदेशी चंदा लेने और इस्तेमाल करने से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने में सरकार ने संशोधन किया है।