दोस्त ने दोस्त की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका:छोटा भाई बोला- राजस्थान पुलिस की तैयारी कर रहा था भाई, दोस्त से मिलने से पहले बहन से बात की थी

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में 2 जुलाई को झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। आज उसकी शिनाख्त हो गई है। मृतक के भाई का कहना है कि सुगम के दोस्त ने ही उसकी हत्या की है। जिसके बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया है। राजस्थान पुलिस की तैयारी कर रहा था युवक केशव निवासी नगला छतरी थाना लखनपुर ने बताया कि मेरा बड़ा भाई सुगम (22) भरतपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह ब्लिंकिट में पार्ट टाइम नौकरी और राजस्थान पुलिस की तैयारी कर रहा था। सुगम ने वैष्णव धर्मशाला में किराए पर कमरा ले रखा था। सुगम मोबाइल के जरिए परिवार के संपर्क में रहता था। बहन को बताया था दोस्त से मिलने जा रहा है 1 जुलाई को सुगम ने अपनी बहन भुपेश को फोन किया। सुगम ने अपनी बहन को बताया कि वह अपने दोस्त दिनेश गुर्जर के पास जा रहा है। दिनेश गुर्जर एम्युनेशन डिपो में फायरमैन पर तैनात है। 2 जुलाई को उसे दिल्ली पेपर देने के लिए जाना है। बहन से बात करने के बाद सुगम अपने दोस्त से मिलने के लिए चला गया। 3 दिन तक परिजन सुगम को ढूंढते रहे शाम करीब 6 बजे भूपेश ने वापस अपने भाई सुगम को फोन किया। भूपेश ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई। परिजन 3 दिन तक सुगम को ढूंढते रहे। उसका कुछ पता नहीं लगा। कल परिजनों को पता लगा कि सुगम का शव आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा हुआ है। तब उन्होंने अस्पताल में आकर सुगम के शव की शिनाख्त की थी। 2 जुलाई को मिला था सुगम का शव दूसरी तरफ 2 जुलाई को सेवर पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय हॉस्पिटल के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सुगम की जीभ निकली हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर FSL की टीम बुलाकार मौके से साक्ष्य जुटाए थे। दोस्त पर हत्या का आरोप सुगम के भाई का आरोप है कि दिनेश गुर्जर ने ही उसकी हत्या की है। क्योंकि सुगम का शव दिनेश के सरकारी क्वार्टर से 5 सौ मीटर की दूरी पर पाया था। उसने ही सुगम की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका है। शव का मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम सेवर थाने SI करतार सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को झाड़ियों में एक शव मिला था। आज उसकी शिनाख्त हो गई है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने FIR दर्ज करवा दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *