एमपी में बिजली गिरने से 4 की मौत:मानसून 22 राज्यों में पहुंचा, आज यूपी में एंट्री संभव; राजस्थान में पारा 43°C पार

देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। हालांकि, सात राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में पारा 43°C से ज्यादा दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश के बीच शनिवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग झुलस गए। शिवपुरी में तेज हवा से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। एक ढाबा और मकान ढह गया। कार, बाइक और पेट्रोल पंप को नुकसान पहुंचा। रतलाम में बारिश से सड़कों और अंडरब्रिज में पानी भर गया। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भी बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। राजस्थान के 16 जिलों में बारिश हुई। बिहार के बेगूसराय, बांका समेत 6 जिलों में तेज बारिश हो रही है। मुजफ्फरपुर में 1 घंटे की बारिश से कई जगह पानी जमा हो गया है। मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। यूपी में मानसून 9 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार 16 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका हुआ है। यह आज बिहार बॉर्डर से प्रदेश में एंट्री कर सकता है। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 3 तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40° पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा राजस्थान के फलोदी में 43.8°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के आगरा और प्रयागराज में 43.2°C, हरियाणा के भिवानी में 43°C, एमपी के उमरिया में 42°C, दिल्ली में 41.9°C और गुजरात के राजकोट में 40.9°C रहा। यूपी के अलीगढ़ में गर्मी की वजह से 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 29 जून: 30 जून: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40°C पार मध्य प्रदेश में 24 जून को मानसून ने एंट्री की थी, लेकिन बीते 4 दिन से मानसून उन्हीं 15 जिलों में ठहरा हुआ है, जहां से दाखिल हुआ था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिन मानसून राज्य में आगे बढ़ सकता है। पूरे राज्य को कवर कर सकता है। इधर, राज्य में तेज गर्मी भी जारी है। शनिवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40°C से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: प्री-मानसून बारिश के बीच 50 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, प्रयागराज देश का दूसरा सबसे गर्म शहर यूपी में प्री-मानसून बारिश के बीच तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज बांदा, कौशाम्बी समेत 50 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवार रात लखनऊ, कानपुर और उन्नाव में तेज बारिश हुई। लखनऊ में सुबह भी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, बांसवाड़ा-पाली में 76mm बारिश; जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 43°C पार राजस्थान के 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। प्री-मानसून बारिश का असर 1 जुलाई तक रहेगा। शनिवार को उदयपुर, बांसवाड़ा, पाली समेत में 76mm बारिश हुई। उदयपुर में बाकल नदी बहने लगी, पहले इसमें कम पानी था। इसके अलावा राज्य में तेज गर्मी का भी असर है। बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43°C पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 17 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना में छाए बादल; 28 जून को 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी बिहार के 17 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 60kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में तेज गर्मी और उमस की भी स्थिति है। शनिवार को 41.7°C अधिकतम तापमान के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। बक्सर का तापमान 41.2°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

TMC बागी गुट की 47 पूर्व पार्षदों के साथ बैठक:ममता गुट ने शिकायत दर्ज कराई, कहा- पार्टी के नाम-सिंबल का गलत इस्तेमाल हुआ

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट ने शनिवार को एक हफ्ते में दूसरी बार मीटिंग की। इसमें 47 पूर्व पार्षदों शामिल हुए। बैठक पूर्वी कोलकाता के टॉपसिया इलाके में हुई। इससे पहले 22 जून को न्यू टाउन में भी बागी गुट की बैठक हुई थी। दोनों बैठकों में TMC का नाम और चुनाव चिह्न इस्तेमाल किया गया, लेकिन ममता बनर्जी की तस्वीर नहीं लगाई गई। इधर, ममता बनर्जी गुट की डोला सेन ने न्यू टाउन और प्रगति मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक संदेश प्रसारित करने के साथ बिना अनुमति बैठक करने का भी आरोप लगाया गया है। बागी गुट बोला- हम ही असली TMC बागी विधायक संदीपन साहा ने कहा कि उनकी ही असली तृणमूल कांग्रेस है। हमारे पास पर्याप्त संख्या है। हम विधानसभा में प्रमुख विपक्ष हैं। साहा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन हो चुका है और जल्द ही राजनीतिक कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई। इस साल दिसंबर में चुनाव हो सकते है। दरअसल, 8 जून को कोलकाता नगर निगम का बोर्ड भंग कर दिया गया था। इसके बाद सभी पार्षदों, चेयरपर्सन और मेयर-इन-काउंसिल के सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया। प्रशासनिक जिम्मेदारी प्रशासक को सौंप दी गई। पूर्व मेयर फिरहाद हकीम इस बैठक में शामिल नहीं हुए। दोनों गुटों ने रैली की अनुमति मांगी 21 जुलाई को शहीद दिवस पर होने वाली रैली के लिए ममता बनर्जी गुट और बागी गुट, दोनों ने कोलकाता के धर्मतला में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी है। ममता गुट का कहना है कि वह पिछले 33 वर्षों से वहीं रैली करता आ रहा है। वहीं, बागी गुट ने भी उसी जगह रैली करने के लिए आवेदन देने की बात कही है। हालांकि, अनुमति नहीं मिलने पर उसने वैकल्पिक स्थान पर कार्यक्रम करने का संकेत दिया है। बागी विधायक अखरुज्जमान ने कहा कि इस बार शहीदों के परिजनों को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महुआ मोइत्रा बोलीं- जनादेश ममता के साथ TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि पार्टी का सिंबल और जनसमर्थन ममता बनर्जी के नेतृत्व से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ विधायक, सांसद या पार्षद पार्टी छोड़ दें, इससे जनादेश नहीं बदलता। 22 जून: बागी गुट ने TMC की पैरलल वर्किंग कमेटी बनाई TMC के बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने 22 जून को TMC की पैरलल वर्किंग कमेटी का ऐलान किया था। विधायक अरूप रॉय अध्यक्ष चुना गया। बागी गुट ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का भी ऐलान किया था। पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास, फिरहाद हकीम, रथिन घोष और सबीना यास्मीन को वाइस-चेयरमैन बनाया गया। जबकि ऋतब्रत बनर्जी, जावेद खान और संदीपन साहा जनरल सेक्रेटरी बने। विधायक अखरुज्जमान अंसारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋतब्रत ने दावा किया कि यह पूरा अधिवेशन पार्टी संविधान के अनुरूप आयोजित किया गया और इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दी जाएगी। ————– ये खबर भी पढ़ें… TMC ने ममता को पार्टी प्रमुख बताया:चुनाव आयोग को वर्किंग कमेटी की लिस्ट भेजी; एक दिन पहले बागी गुट ने अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना था असली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लेकर ममता बनर्जी और बागी गुट में खींचतान तेज हो गई है। बागी गुट के दावे के एक दिन बाद TMC ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी है। पूरी कॉपी पढ़ें…

खबर हटके- रील के लिए मरा सांप मुंह में रखा:सोशल मीडिया लाइव से मिला खोया हुआ डॉग; मुर्गों की बांग से परेशान हुआ विदेशी

उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने रील बनाने के लिए मरा हुआ सांप मुंह में रख लिया जिसके बाद उसे भर्ती कराना पड़ा। वहीं, मेक्सिको में वर्ल्ड कप जश्न की लाइवस्ट्रीम के दौरान एक परिवार को एक महीने बाद उनका खोया हुआ कुत्ता मिल गया। उधर, थाइलैंड में मुर्गों की बांग से परेशान शख्स ने नगर पालिका में शिकायत कर दी। दुबई की एक महिला ने अपनी शादी का सोना बेचकर उसकी जगह हर्मीस के लग्जरी हैंडबैग खरीदने शुरू कर दिए। वहीं, तेलंगाना में एक चोर ने घर से सोना-नकदी के साथ आचार और अन्य राशन का सामान भी चुरा लिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई:सरकार ने कहा- यह दावा सही नहीं, रक्षा मंत्री का बयान गलत तरीके से दिखाया

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 शहीद जवानों के नाम सार्वजनिक करने के बाद विवाद हो गया है। कांग्रेस ने सरकार पर शहीदों के नाम छिपाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, ‘सरकार ने इन जवानों की शहादत एक साल तक सार्वजनिक नहीं की। उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।’ उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए एक बयान का वीडियो X पर शेयर किया। इसमें राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। खेड़ा ने कहा, ‘दो ही संभावनाएं हैं। या तो रक्षा मंत्री को उस समय छह जवानों की शहादत की जानकारी नहीं थी या उन्होंने संसद को गुमराह किया। दोनों ही स्थितियां गंभीर हैं।’ उधर, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ के संसद में दिए गए बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस पर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह दावा गलत है कि शहीदों को पहली बार सम्मान मिला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। 26 जून: 6 जवान शहीद का नाम वॉर मेमोरियल में दर्ज रक्षा मंत्रालय बोला- शहीद जवानों की जानकारी पर लग रहे आरोप गलत रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में यह गलत दावा किया जा रहा है कि छह शहीदों को पहली बार अब सार्वजनिक सम्मान मिला है। यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। रक्षा मंत्रालय ने राजनाथ के बयान पर भी सफाई दी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए भाषण के एक हिस्से को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया। इससे यह गलत संदेश देने की कोशिश की गई कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में किसी भारतीय सैनिक के शहीद नहीं होने की बात कही थी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह का बयान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के पायलटों के मारे जाने के दावों का खंडन करने के लिए था। राजनाथ सिंह ने 28 जुलाई 2025 को संसद में कहा था- हमारे विपक्ष के लोग पूछते हैं कि हमारे कितने विमान गिरे। उन्होंने कभी हमसे ये नहीं पूछा कि हमारी सेना ने दुश्मनों के कितने विमान मार गिराए। अगर आपको सवाल पूछना है तो ये पूछिए कि क्या इस ऑपरेशन में हमारे बहादुर सैनिकों को कोई क्षति हुई है? तो इसका जवाब है- नहीं। 6 मई 2025: सेना ने PoK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। भारत सरकार ने कहा था कि इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी। भारत की एयरस्ट्राइक में कई पाकिस्तानी एयरबेस तबाह हुए थे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर (Maxar) के सैटेलाइट ने इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की थीं। मक्सर ने पाकिस्तान के जिनकी फोटोज जारी की, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस थे। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी। सेना ने बताया था कहां-कहां की थी एयरस्ट्राइक सेना ने 7 मई 2025 की सुबह बताया था कि पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे। इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए। इनके नाम हैं.. …………… ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक:5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान, 2 को वीरता सम्मान मिला; वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 जवान शहीद हुए थे। केंद्र सरकार ने 13 महीनों बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर इनके नाम सार्वजनिक किए। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई:रक्षा मंत्रालय बोला- शहीदों को शुरू से सम्मान मिला, राजनाथ का बयान गलत संदर्भ में दिखाया

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शहीद 6 जवानों के नाम शुक्रवार को सार्वजनिक किए। इसके एक दिन बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, ‘सरकार ने इन जवानों की शहादत एक साल तक सार्वजनिक नहीं की। उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।’ पवन खेड़ा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए बयान का वीडियो X पर शेयर किया। इसमें राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में किसी जवान को नुकसान नहीं हुआ। पोस्ट में पवन खेड़ा ने लिखा- दो ही संभावनाएं हैं। या तो रक्षा मंत्री को उस समय छह जवानों की शहादत की जानकारी नहीं थी या उन्होंने संसद को गुमराह किया। दोनों ही स्थितियां गंभीर हैं। रक्षा मंत्रालय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शहीदों को शुरू से सम्मान दिया गया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए बयान को संदर्भ से काटकर पेश किया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 जवान… रक्षा मंत्रालय बोला- आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में यह गलत दावा किया जा रहा है कि छह शहीदों को पहली बार अब सार्वजनिक सम्मान मिला है। यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। ‘वार मेमोरियल पर नाम दर्ज करने की तय प्रक्रिया है’ रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों के नाम दर्ज करने की एक तय प्रक्रिया और प्रोटोकॉल है। सभी नाम उसी प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जाते हैं। इसलिए यह कहना कि नाम दर्ज करने में देरी हुई या शहीदों को अब पहली बार सम्मान मिला है, सही नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने शहीदों के परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। छहों शहीद राष्ट्रीय नायक हैं। उनका बलिदान हमेशा सम्मान के साथ याद रखा जाएगा। राजनाथ के बयान पर भी दी सफाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए भाषण के एक हिस्से को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया। इससे यह गलत संदेश देने की कोशिश की गई कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में किसी भारतीय सैनिक के शहीद न होने की बात कही थी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह का बयान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के पायलटों के मारे जाने के दावों का खंडन करने के लिए था। मंत्रालय के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उनके बयान के एक हिस्से को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया। पूरा भाषण देखने पर स्पष्ट है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम का जिक्र किया था। 6 मई 2025: सेना ने PoK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। भारत सरकार ने कहा था कि इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी। भारत की एयरस्ट्राइक में कई पाकिस्तानी एयरबेस तबाह हुए थे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर (Maxar) के सैटेलाइट ने इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की थीं। मक्सर ने पाकिस्तान के जिनकी फोटोज जारी की, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस थे। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी। सेना ने बताया था कहां-कहां की थी एयरस्ट्राइक सेना ने 7 मई 2025 की सुबह बताया था कि पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे। इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए। इनके नाम हैं.. …………… ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक:5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान, 2 को वीरता सम्मान मिला; वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 जवान शहीद हुए थे। केंद्र सरकार ने 13 महीनों बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर इनके नाम सार्वजनिक किए। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

भास्कर अपडेट:दिल्ली में राहुल गांधी को गुमशुदा बताने वाले पोस्टर लगे; लिखा- तलाश जारी है

दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गुमशुदा बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी पर कई टिप्पणियां की गई हैं। इनमें लिखा है कि वे अक्सर विदेश में पाए जाते हैं, किसी पब में हो सकते हैं, किसी बीच पर दिख सकते हैं और अंत में तलाश जारी है लिखा गया है। यह मामला BJP द्वारा राहुल गांधी पर संसद, चुनाव या पार्टी को जरूरत पड़ने पर अनुपस्थित रहने का आरोप लगाने के एक दिन बाद सामने आया है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया था कि राहुल गांधी एक और विदेश यात्रा पर हैं। पीटीआई के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का मतलब पर्यटन और पार्टी करने वालों का नेता बन गया है। पूनावाला ने एक वीडियो में कहा कि राहुल गांधी को अपने पद का नाम बदलकर पर्यटन और पार्टी करने वालों का नेता रख लेना चाहिए, क्योंकि वे हमेशा पार्टी करने, पर्यटन करने और विदेश यात्रा पर जाने में व्यस्त रहते हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… लद्दाख में पैंगोंग झील में ऑफ-रोडिंग करने पर 4 पर्यटकों पर ₹2 लाख का जुर्माना लद्दाख प्रशासन ने पैंगोंग झील और अन्य संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में अवैध ऑफ-रोडिंग करने वाले 4 पर्यटकों पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। प्रशासन के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार ऐसे मामले में इतनी सख्त कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर की गई। हाल के दिनों में पर्यटकों द्वारा झीलों, नालों और संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों को नुकसान पहुंच रहा था। वन्यजीव विभाग ने 26 जून को हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश के चार वाहन मालिकों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जांच के दौरान चारों वाहनों को जब्त कर लिया गया था। जुर्माना जमा करने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। प्रशासन के मुताबिक, ये मामले वन विभाग की नियमित गश्त और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सामने आए। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पर्यटकों और वाहन मालिकों से अपील की कि वे लद्दाख घूमने के दौरान जिम्मेदारी से व्यवहार करें और संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में वाहन ले जाने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाती हैं। केरल के त्रिशूर में दो महिलाओं समेत सात गिरफ्तार 308 ग्राम MDMA बरामद केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर 308 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद की है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई शुक्रवार रात वानियामपारा में वाहन जांच के दौरान शुरू हुई, जब एक कार में सवार महिला के निजी अंग में छिपाई गई 2 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शिफाज के घर से 13 ग्राम और उसके साथियों की निशानदेही पर थाइक्काड स्थित एक एल्यूमीनियम फैब्रिकेशन वर्कशॉप से 288.8 ग्राम एमडीएमए जब्त की। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
केरल में नदी से 7 साल की बच्ची का शव मिला, परिवार के चारों सदस्यों की मौत केरल के पिरावोम के पास रविवार को पुलिस ने नदी से 7 साल की बच्ची का शव बरामद किया। इसके साथ ही एक ही परिवार के चारों सदस्यों के शव मिल चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है। इससे पहले शुक्रवार शाम को नदी से दृष्टिबाधित महिला विजी और 2 साल के बेटे का शव बरामद किए गए थे। जांच में उनकी पहचान कोठामंगलम में किराए के मकान में रहने वाले परिवार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने विजी के पति नारायणन और उनकी बेटी की तलाश शुरू की, क्योंकि दोनों लापता थे। शनिवार को पुलिस ने नदी से नारायणन का शव भी बरामद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, नारायणन पलक्कड़ के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ कोठामंगलम में किराए के मकान में रहते थे। जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी के कारण नारायणन और उनका परिवार कोठामंगलम पुलिस के पास मदद मांगने पहुंचा था। वे अपने किराए के मकान का किराया भी नहीं चुका पा रहे थे। पुलिस ने उनके लिए रहने की दूसरी जगह की व्यवस्था भी कराई थी और परिवार को रविवार को नए घर में शिफ्ट होना था। दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक को गिरफ्तार किया, करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दवाइयों, सर्जिकल सामान और मेडिकल उपकरणों की खरीद में करोड़ों रुपए के घोटाले मामले में स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्व महानिदेशक (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी शनिवार को हुई। इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में डॉ. विजय कुमार रंगा को भी गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। ACB के मुताबिक, मामला DGHS के तहत काम करने वाली सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) की सैकड़ों करोड़ रुपए की खरीद में वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा है। जांच की शुरुआत तब हुई, जब विजिलेंस निदेशालय ने संदिग्ध लेनदेन और नियमों के उल्लंघन की जानकारी दी। जांच एजेंसी का आरोप है कि पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, बेडशीट और लिनेन, सी-आर्म रेडियोलॉजी उपकरण, एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, ओआरएस, सर्जिकल सामान और दवाइयों की खरीद टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर कर बाजार कीमत से काफी ज्यादा दाम पर की गई। शिकायत के आधार पर ACB ने 2 जून को मामला दर्ज किया था। जांच में खरीद से जुड़े रिकॉर्ड, टेंडर फाइलें और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने जांच के बाद 5 फार्मासिस्ट और CPA के 2 अधिकारियों को निलंबित किया है। तेलंगाना सरकार VB-G RAM G कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा है कि राज्य सरकार विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G) कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रही है। यह कानून महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह लाया गया है। इस मुद्दे पर गठित राज्य सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी के प्रमुख रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार VB-G RAM G को मौजूदा स्वरूप में स्वीकार नहीं करेगी। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को सब-कमेटी के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। बैठक में यह प्रस्ताव भी रखा गया कि कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर यह पता लगाया जाए कि क्या दोनों राज्य इस कानून के खिलाफ साझा कानूनी रणनीति या अन्य कदम उठाने के लिए तैयार हैं। सरकार का मानना है कि इससे राज्यों के अधिकारों और वित्तीय हितों की रक्षा की जा सकेगी। सब-कमेटी का कहना है कि प्रस्तावित कानून के राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभावों के बारे में अभी तक आम लोगों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इस मुद्दे को 2 जुलाई को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। महाराष्ट्र के भिवंडी में टायर गोदाम में आग लगी, तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची महाराष्ट्र के भिवंडी में मुंबई-नासिक हाईवे स्थित निंबावली इलाके में रविवार तड़के टायर और लकड़ी के पैलेट रखने वाले एक गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर भिवंडी फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड के फायरमैन सुरेश ने बताया कि सूचना सुबह करीब 3:17 बजे मिली थी। गोदाम में नए और पुराने दोनों तरह के टायर रखे थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट; मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दोनों राज्यों में मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों, पुलिस प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और उत्तराखंड में कई जगहों को निशाना बनाया जा सकता है। इसमें कुछ राजनीतिक नेताओं का भी जिक्र किया गया है। हालांकि अब तक किसी हमले के समय या जगह को लेकर कोई ठोस इनपुट नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ईमेल की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगा रही है। साइबर एक्सपर्ट्स इसकी डिजिटल ट्रेल की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लाल किला बम धमाका में खुलासा; फरीदाबाद में बन रहे थे बम, कश्मीर से आती थी हथियारों की खेप राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लाल किला बम धमाका मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की है। जांच में खुलासा हुआ है कि फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के एक गुप्त ठिकाने पर टीएटीपी आधारित आईईडी बनाए, उनकी टेस्टिंग की जाती थी और उन्हें छिपाकर रखा जाता था। वहीं, जम्मू-कश्मीर से एके-47, क्रिंकोव राइफल, पिस्तौल और कारतूस मॉड्यूल तक पहुंचाए जाते थे। एनआईए के मुताबिक, फरार बाल रोग विशेषज्ञ मुजफ्फर अहमद अल-कायदा से जुड़े एजीयूएच इंटरिम मॉड्यूल का संस्थापक सदस्य और साजिश का प्रमुख सूत्रधार है। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। जांच एजेंसी के अनुसार, जून 2022 में श्रीनगर के ईदगाह में इस आतंकी मॉड्यूल का गठन हुआ था। चार्जशीट में जम्मू-कश्मीर के तुफैल अहमद भट पर तीन लाख रुपए लेकर हथियार पहुंचाने और जमीर अहमद आहंगर पर हथियार, गोला-बारूद व नकदी उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है। NIA के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 को लाल किला क्षेत्र में हुआ विस्फोट टीएटीपी आधारित वाहन-जनित आईईडी से किया गया था। टीएटीपी बेहद संवेदनशील विस्फोटक होता है, जो हल्के झटके, गर्मी या घर्षण से भी फट सकता है।

भास्कर अपडेट:दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट; मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी

खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दोनों राज्यों में मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों, पुलिस प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और उत्तराखंड में कई जगहों को निशाना बनाया जा सकता है। इसमें कुछ राजनीतिक नेताओं का भी जिक्र किया गया है। हालांकि अब तक किसी हमले के समय या जगह को लेकर कोई ठोस इनपुट नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ईमेल की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगा रही है। साइबर एक्सपर्ट्स इसकी डिजिटल ट्रेल की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

युवती पर खौलता पानी फेंकने वाला पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:इलाज का खर्च उठाएगी सरकार; आर्थिक मदद और डेयरी बूथ देने की भी घोषणा

जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी के मोमोज बेचने वाली युवती पर खौलता पानी फेंकने के मामले में पुलिस विभाग ने एक्शन लिया है। आरोपी कॉन्स्टेबल नरेंद्र को शनिवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही सरकार ने पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च उठाने, आर्थिक सहायता देने और परिवार के पुनर्वास के लिए डेयरी बूथ आवंटित करने की घोषणा की है। दरअसल, मामला 19 जून की शाम पौने सात बजे का है। घटना को लेकर 22 जून को पीड़िता रेशु गुप्ता (27) की बड़ी बहन खुशबू ने FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनकी कार्ट (ठेला) को धक्का देकर पलट दिया था। वहीं, पुलिस के अनुसार जगतपुरा के महल रोड से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था। इससे कुछ मिनट पहले पुलिसकर्मी सड़क किनारे के ठेले हटवा रहे थे। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 19 जून को रामनगरिया क्षेत्र में सीएम के काफिले के गुजरने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान हुई घटना में रेशु गुप्ता अपने ठेले पर रखे गर्म पानी से झुलस गई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर किया है। निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। वहीं, नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त ओम कसेरा और उपायुक्त नीलम मीना प्रतापनगर स्थित व्यास अपार्टमेंट में पीड़िता के घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इलाज का खर्च उठाएगी सरकार सरकार ने स्पष्ट किया है कि रेशु गुप्ता के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इसके अलावा पीड़ित परिवार को रोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्थायी रोजगार के लिए डेयरी बूथ आवंटित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। 25 दिन पहले ही कार्ट लगानी शुरू की थी रेशु ने बताया था- पिता लाल बहादुर गुप्ता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी मेरे और बड़ी बहन खुशबू गुप्ता पर आ गई थी। बीएससी करने के बाद मैंने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं, लेकिन चयन नहीं होने पर करीब 25 दिन पहले महल रोड स्थित कैपिटल हाई स्ट्रीट पर ‘हेल्दी आटा मोमोज’ नाम से कार्ट लगानी शुरू की थी। … ये खबर भी पढ़ें… पुलिस ने खौलता पानी फेंका, युवती की छाती जली:पीड़िता बोलीं- शादी भी नहीं हुई, भविष्य की कल्पना करके रूह कांप जाती है जयपुर के रामनगरिया इलाके में पुलिस वालों की ओर से खौलता पानी फेंकने से झुलसी युवती बोलीं- छाती का एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। मेरी शादी भी नहीं हुई है। मेरा आने वाला भविष्य कैसा होगा। इसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकती, मेरी रूह कांप जाती है। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर-मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने खौलता पानी फेंका:बुरी तरह जली; सीएम काफिले के लिए रोड क्लियर करवा रहे थे, एक-दूसरे पर आरोप जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में मोमोज बेचने वाली युवती और पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उनकी कार्ट (ठेला) को धक्का देकर पलट दिया। फिर खौलते पानी को युवती पर फेंक दिया। मामला 19 जून की शाम पौने सात बजे का है। (पूरी खबर पढ़ें)

दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में शनिवार शाम 7.04 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर अफगानिस्तान समेत 8 देश भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में देखा गया। देश में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में भी झटके महसूस किए गए। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में कलाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर था और गहराई 215km थी। श्रीनगर के रहने वाले इम्तियाज अहमद ने बताया कि वह घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। तभी कुर्सी और बिजली की तारें हिलने लगीं। वहीं स्टूडेंट वहीद ने कहा कि वह रास्ते में थे तभी उन्हें हल्के झटके महसूस हुए। पिछले 24 घंटों में देश में 2, पाकिस्तान में 4 भूकंप आए भूकंप तीव्रता 6.5 से ज्यादा होने पर नुकसान जहां भूकंप का केंद्र होता है वहां तेज झटके महसूस किए जाते हैं। जैसे जैसे केंद्र से दूरी बढ़ती है उतने तेज झटके महसूस नहीं होते हैं। आमतौर पर भूकंप की तीव्रता 6.5 या उससे ज्यादा होने पर जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। 6 या उससे कम तीव्रता का भूकंप आने पर लोगों और सामान्य जनजीवन पर कम असर होता है। अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं? अंतरराष्ट्रीय संगठन रेड क्रॉस के मुताबिक, अफगानिस्तान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां भारतीय (इंडियन) और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इस टक्कर से जमीन के अंदर लगातार दबाव बनता रहता है, जो समय-समय पर भूकंप के रूप में बाहर निकलता है। इसके अलावा अफगानिस्तान का हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र कई सक्रिय भू-भ्रंश (फॉल्ट लाइन) पर स्थित है। इसलिए यहां अक्सर तेज और गहरे भूकंप आते हैं, जिनके झटके भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया के कई देशों तक महसूस होते हैं। ——————————————– जून में भूकंप की दो बड़ी घटनाएं- 8 जून: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं:37 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इमारतों में ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक अब तक 37 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें… 24 जून: वेनेजुएला में फिर भूकंप के झटके, 920 मौतें, करीब 3300 घायल, 51 हजार लापता दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, राजधानी कराकास और माराके में भी झटके महसूस किए गए। पूरी खबर पढ़ें…

कर्नाटक में हाईवे पर कार में धमाका, युवक की मौत:साथ बैठी युवती को चाकू मारा तो वह चलती टैक्सी से कूद गई, ड्राइवर भी जख्मी

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में शनिवार को नेशनल हाईवे पर कार में हुए धमाके में युवक की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने कार के अंदर देसी बम या किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया। धमाके की असली वजह और कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल हुआ, इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मारे गए युवक की पहचान 30 साल के नागेंद्र के रूप में हुई है। घटना में 23 साल की युवती रम्या उल्लास और ड्राइवर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, नागेंद्र ने बेंगलुरु के जयनगर इलाके के सिद्धापुरा से कार बुक की थी। उसने रम्या को कार में बैठाया और अपने साथ लेकर निकला था। कार तुमकुरु जिले के सिरा तालुक के कल्लंबेला इलाके के पास पहुंची, तभी यह घटना हुई। घटना की चार तस्वीरें: ड्राइवर ने बताया- सफर के दौरान विवाद हुआ ड्राइवर ने पुलिस को बताया, ‘कार में सफर के दौरान युवक-युवती के बीच विवाद हुआ था।’ इसी दौरान नागेंद्र ने रम्या पर चाकू से हमला किया। घायल होने के बावजूद वह चलती कार से कूद गईं।’ रम्या ने ड्राइवर को यह भी बताया कि नागेंद्र के पास बम है। इसके बाद ड्राइवर ने कार सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल गया। तभी कार में धमाका हो गया। युवक ने खुद को कार में बंद कर लिया था। ड्राइवर भी घायल हुआ है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें: खड़ी कार का एयरबैग खुलने से युवक की मौत:15 साल पुरानी थी कार, अचानक एक्टिव हुआ सेफ्टी सिस्टम; महाराष्ट्र के ठाणे की घटना महाराष्ट्र के ठाणे में एक खड़ी कार में अचानक एयरबैग खुलने से 25 साल के कार डीलर की मौत हो गई। युवक का नाम मोहित सोनी है। वह एक 15 साल पुरानी कार के अंदर बैठा था। तभी अचानक गाड़ी का सेफ्टी सिस्टम एक्टिव हो गया। पढ़ें पूरी खबर…