किरोड़ीलाल मीणा बोले- मुकदमे राजनीतिक द्वेष भाव से लगाए गए:1980 से अब तक 156 मुकदमे लगे, अब 13 बचे; जनहित में लड़ा

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- मुकदमे राजनीतिक द्वेष भाव से लगाए गए। हम आंदोलन करते थे तो मुकदमे लगा देते थे। 1980 से अब तक 156 मुकदमे लगे, अब 13 बचे हैं। जनता के हित में लड़ने के कारण मुकदमे लगे। लेकिन जो अपराधी कानून को हाथ में लेता है वो बचना नहीं चाहिए। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। किरोड़ी ने कहा- ये वही कैंपस है जहां हमने आंदोलन किया था, पुलिस ने यहां हमें बहुत मारा था। जोगाराम जी कह रहे थे कि सवाई माधोपुर में तपिश ज्यादा है। एक तपिश का तो जवाहर बेढमजी का कल ही समाधान किया है। पांचना बांध की तपिश। डॉ. किरोड़ीलाल मीणा गुरुवार को सवाई माधोपुर में जिला कलक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित अभियोजन भवन के लोकार्पण में बोल रहे थे। मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य विभाग मंत्री जोगाराम पटेल, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक तथा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ा तो मंत्री बना मंच से संबोधित करते हुए मंत्री किरोड़ी ने कहा- मैं 1980 से चुनाव लड़ रहा हूं, चारों तरफ राजस्थान में चुनाव लड़ा है। जब मैं सवाई माधोपुर में चुनाव लड़ता हूं तभी मंत्री बनता हूं। पहले 2003 में हुआ, इसके बाद चारों तरफ घूमने के बाद भी मंत्री नहीं बना तो फिर घूम कर यही आया। बिरला के साथ सीमेंट फैक्ट्री आंदोलन चलाया मंत्री किरोड़ी ने कहा- यह वहीं जमीन है जहां पर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सीमेंट फैक्ट्री आंदोलन चलाया था। बिरला जी कोटा से लोग लेकर आते थे और हम इसी कलेक्ट्रेट परिसर में आंदोलन करते हैं। हमने यहीं पुलिस की लाठियां भी खाई है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि जब सभी जगह से लोगों को न्याय की उम्मीद उठ जाता है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभियोजन पक्ष का उद्देश्य पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना होना चाहिए। प्रदेश की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डोटासरा बोले- कांग्रेस राज में मुझसे गलतियां हो गईं:4-5 बेईमानों को अच्छी जगह रखवा दिया; बीजेपी वाले खच्चर खरीद रहे नाम ‘ऑपरेशन-टाइगर’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- कांग्रेस राज के दौरान मुझसे गलती हुई और मैंने चार-पांच बेईमानों को अच्छी जगह पर नियुक्त कर दिया (रख दिया)। (पढ़ें पूरी खबर)

ACB डीजी बोले-डांट पड़ी..एक कान से सुनी, दूसरे से निकाली:एक चिड़चिड़ा बूढ़ा कोच दिनभर आप पर चिल्लाता रहे- 'अपना काम करो'

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक (डीजी) गोविंद गुप्ता की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। गोविंद गुप्ता ने पोस्ट में लिखा- ‘डांट पड़ी… एक कान से सुनी… दूसरे से निकाली।’ गोविंद गुप्ता ने पोस्ट में पूर्व अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी टॉम ब्रैडी का एक कोट (कथन) भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘मैं चाहता हूं कि आप खुद को उन विचारों से चुनौती दें जो आपको असहज करते हैं और ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हों। भले ही उन लोगों में से कोई एक चिड़चिड़ा बूढ़ा कोच हो, जो अपनी स्वेटशर्ट की आस्तीनें काट देता है और दिनभर आप पर चिल्लाता रहता है- अपना काम करो। ठीक है, मेरे अनुभव के हिसाब से यह उदाहरण कुछ ज्यादा ही खास हो गया। आप लोग मेरी बात समझ गए होंगे।‘ गोविंद गुप्ता ने पोस्ट गुरुवार सुबह करीब 10 बजे साझा की थी, जिसे करीब सवा पांच घंटे बाद दोपहर 3:15 बजे एडिट किया। अब देखिए, यह सोशल मीडिया पोस्ट… सकारात्मक रहकर आगे बढ़ें युवा पोस्ट को लेकर एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने कहा- यह पोस्ट स्टूडेंट्स और युवाओं को प्रेरित (मोटिवेट) करने के लिए साझा की थी। यह बच्चों और स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से है, ताकि यदि कोई उन्हें डांटे तो वे घबराएं या नाराज न हों, बल्कि सकारात्मक रहकर आगे बढ़ें। जो बच्चे ग्रेजुएशन कर चुके हैं और जब वे नई-नई नौकरी (जॉब) शुरू करेंगे, तब यदि बॉस उन्हें डांटे तो उन्हें बुरा नहीं मानना चाहिए और न ही डरना चाहिए, बल्कि अपने काम के दम पर आगे बढ़ना चाहिए। यह कोट विदेश की एक यूनिवर्सिटी में दिए गए भाषण के आधार पर हिंदी भाषी स्टूडेंट्स को प्रेरित करने के लिए पोस्ट किया गया है। किरोड़ी के एसीबी ऑफिस पहुंचने के बाद पोस्ट चर्चा में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा 19 जून को एसीबी मुख्यालय पहुंचे थे। मंत्री के एसीबी ऑफिस पहुंचने के 7 दिन बाद एसीबी डीजी की ओर से की गई पोस्ट चर्चा में है। मंत्री ने बीज निगम के नामित डायरेक्टर और कृषि विभाग के कर्मचारियों से जुड़े मामले में कहा था कि यदि जांच में वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए। लेकिन यदि वे निर्दोष हैं तो एसीबी को सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। … यह खबर भी पढ़िए… किरोड़ीलाल पहुंचे ACB मुख्यालय, बोले-दोषी हूं तो गिरफ्तार करो:गहलोत ने कहा-सीएम सच्चाई बताएं, डोटासरा बोले-मंत्री किस डर से इतना तिलमिला रहे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा शुक्रवार दोपहर ACB मुख्यालय पहुंचे। मंत्री एसीबी में पकड़े गए बीज निगम के नामित डायरेक्टर और कृषि विभाग के कर्मचारियों के मामले में खुलकर बोले। उन्होंने कहा-‘यदि मैं जांच में दोषी हूं तो मुझे गिरफ्तार किया जाए, लेकिन यदि निर्दोष हूं तो ACB को सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए।’ पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल के राजस्व मंत्री भंडारी की नियुक्ति पर भड़के:बोले-BJP की ‘B’ टीम अब कांग्रेस की ‘A’ टीम; कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर

हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निगम भंडारी की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत में जगत नेगी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ काम करने वाले लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जगत नेगी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग चुनावों के दौरान अंदरखाते BJP के लिए काम करते रहे। ऐसे लोगों को नेतृत्व सौंपना कांग्रेस की विचारधारा की हार है। उन्होंने कहा कि यदि उनसे राय ली जाती तो यह गलत फैसला न होता। मंत्री का यह बयान कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर भी सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि इकलौती विधानसभा सीट वाले किन्नौर जिला से जगत नेगी मंत्री भी है। पार्टी हाईकमान ने उनके प्रतिद्वंदी माने जाने वाले युवा नेता को समानंतर खड़ा कर दिया है। इससे संगठन में आने वाले दिनों में तनातनी और बढ़ सकती है। जगत नेगी कह चुके हैं कि ‘जिनसे मेरे राजनीतिक संबंध तक नहीं हैं, वह मेरे जिला अध्यक्ष कैसे हो सकता हैं।’ निगम भंडारी की नियुक्ति से BJP खुश: जगत जगत नेगी ने निगम भंडारी की नियुक्ति पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग इस फैसले से खुश हैं। उनके अनुसार, भाजपा की ‘बी टीम’ अब कांग्रेस की “ए टीम” बन गई है। इस तरह, सुक्खू कैबिनेट के मंत्री ने न केवल निगम भंडारी बल्कि हाईकमान को भी चुनौती दी है। कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई खुलकर सामने आई राजस्व मंत्री के इस बयान के बाद किन्नौर कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। निगम भंडारी की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर नई बहस शुरू हो गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने हाल ही में निगम भंडारी को किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। निगम भंडारी वर्तमान में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी हैं। इससे पहले वह हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट का दावेदार माना जा रहा था। किन्नौर में बढ़ेगी गुटबाजी राजनीति के जानकारों की माने तो इससे किन्नौर कांग्रेस में खेमेबाजी बढ़ेगी, जिला अध्यक्ष की नियुक्ति लटकने की वजह भी यही थी। इसी अंदरूनी लड़ाई की वजह से लगभग 19 महीने बाद कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति हो पाई है। जगत नेगी ने जिला अध्यक्ष के लिए उमेश नेगी, प्रेम कुमार और निर्मल चंद के नाम आगे कर रखे थे। पार्टी हाईकमान ने मंत्री की बात को तवज्जो न देकर युवा चेहरे को आगे लाया है।

कोलकाता गोदाम हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हुई:आज 5 लोगों को रेस्क्यू किया, अभी भी कई फंसे; तलाश के लिए सेना का रडार लगाया

कोलकाता के गोदाम हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 11 हो गया है। गुरुवार को 6 और लोगों के शव मिले। इसके अलावा, अब तक 30 लोगों को बचाया गया है। इनमें 2 ICU में है। 18 की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के करीब 26 घंटे बाद भी सेना, NDRF, SDRF, कोलकाता पुलिस, दमकल विभाग, सेना और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से मलबा हटाने और फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। सेना ने इसके लिए ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) सिस्टम भी लगाया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसकी वजह निर्माण संबंधी तकनीकी खामी या संरचनात्मक कमजोरी की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन की 7 तस्वीरें… ब्रोकर से लेकर अब तक 5 गिरफ्तार CM ने कहा- कोलकाता में सभी निर्माणाधीन इमारतों का होगा ऑडिट सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता नगर निगम (KMC) क्षेत्राधिकार में आने वाली सभी निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का ऑडिट कराने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि यह ऑडिट उन सभी प्रोजेक्ट्स का होगा, जिन्हें पिछली TMC सरकार के कार्यकाल में मंजूरी दी गई थी। सरकार के अनुसार, ऑडिट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानदंडों के अनुसार हो रहा है या नहीं। जिन प्रोजेक्ट्स में अनियमितता या सुरक्षा संबंधी खामियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बिना छुए ही वस्तु या ढांचे की पहचान कर सकता है GPR ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो किसी वस्तु या ढांचे को छुए बगैर ही उसके नीचे मौजूद कंक्रीट, केबल, धातु, पाइप या अन्य वस्तुओं की पहचान कर सकती है। इसकी मदद 8-10 मीटर तक की वस्तुओं का पता लगाने में ली जाती है। जीपीआर मूल रूप से 1930 के दशक में ग्लेशियर की मोटाई मापने के लिए विकसित किया गया था। बाद में जीपीआर के लिए 1960 में हार्डवेयर और 1970 में सॉफ्टवेयर विकसित हुए। अब यह टेक्नोलॉजी और भी हाईटेक हो चुकी है। ——————– ये खबर भी पढ़ें…. कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढही, मलबे में दबा मजदूर बोला- मेरा पैर काट लो; लेकिन मुझे बचा लो
दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर 12:07 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिर गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबे 20 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें दो आईसीयू में है। अन्य 18 की हालत खतरे से बाहर है। पूरी खबर पढ़ें…

नर्सिंग कॉलेज में स्टूडेंट्स को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ:डॉक्टर बोले- तंबाकू और शराब का सेवन पब्लिक हेल्थ के लिए बड़ी चुनौती

टोंक में राजकीय नर्सिंग कॉलेज में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी, वरिष्ठ मनोरोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ राजकीय सआदत जिला चिकित्सालय टोंक के डॉ. योगेश कुमार ने बताया- सआदत अस्पताल के कमरा नं. 3 में मरीजों को ईलाज और परामर्श दिया जाता हैं। तंबाकू और शराब का सेवन बड़ी चुनौती डॉ. योगेश कुमार ने बताया- नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6( NFHS-6 ) 2026 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में तंबाकू और शराब का सेवन पब्लिक हेल्थ के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.भारत में हर तीसरा पुरुष तंबाकू खा रहा है । NFHS-6 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 36.3% पुरुष तंबाकू और 18.9% पुरुष शराब के आदी हैं, जिनमें शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण आबादी की संख्या अधिक है, जो गंभीर बीमारियों को दावत दे रही है। नशे की आदत को जल्द छोड़े प्रधानाचार्य प्रदीप चौधरी ने बताया- हर साल 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस का आयोजन कर आमजन को नशा समबन्धित जागरूक किया जाता है। नशे के कारण मनुष्य के शारिरिक, आर्थिक, सामाजिक, व्यावसायिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं। जितना जल्दी हो सके नशे की आदत को फौरन छोड़ दें। अगर आपको किसी प्रकार के नशे की लत छोडनी है तो सबसे पहले इसके लिए आप खुद अपनी इच्छाशक्ति को जागृत करें तथा अपने निर्णय पर दृढ़ बने रहें। नशा छोड़ने की सलाह दी नर्सिंग ट्यूटर राजेंद्र जाखड ने बताया- नशे की समस्याओं से बचने के लिए नशा मुक्ति विशेषज्ञ से सलाह ले, 7-8 घंटे नींद लें, नियमित व्यायाम करें, पौष्टिक आहार लें, परिवार और मित्रों के साथ समय व्यतीत करें एवं सकारात्मक सोच रखें। उन्होंने कहा- भारत सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 14416 पर मनोरोग,नशामुक्ति संबंधित परामर्श ले सकते हैं। नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने रोल प्ले और पोस्टर प्रतियोगिता के द्वारा नशामुक्ति समबन्धित जानकरी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भविष्य मे किसी प्रकार के नशा नहीं करने की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग ट्यूटर नाज़िया, आशा शर्मा, समा खान, वसी खान,रमेश सीताराम एवं नर्सिंग कोलेज के छात्र मौजूद रहे।

राज्यपाल बोले-संत समाज ने इंदिरा गांधी को दिया था श्राप:बिना नाम लिए ममता बनर्जी पर भी कसा तंज; प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार को पाली के सादड़ी में कहा कि साधुओं की हत्या के बाद संत समाज ने इंदिरा गांधी को श्राप दिया था। स्वामी करपात्री जी महाराज ने इतना बोला था कि साधुओं की जैसी हत्या हुई, ऐसे रास्ते से आप जाएंगी। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए ममता बनर्जी पर तंज कसा। राज्यपाल नागेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने आए थे। सुबह करीब 11 बजे राज्यपाल बस स्टैंड स्थित आजाद मैदान शिवनगरी पहुंचे। जहां उन्होंने व्यासपीठ पूजन किया। इस दौरान मंदिर निर्माण में विशेष योगदान देने वाली दानदाता लाड़ कंवर को सम्मानित किया। इसके बाद मंदिर स्थल जाटों के डोरण पहुंचे। यहां उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया और गाय का पूजन किया। गौरक्षा आंदोलन पर चलवाई थी गोलियां-राज्यपाल कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वामी करपात्री जी महाराज के नेतृत्व में 6 नवंबर 1966 को एक बड़ा गौरक्षा आंदोलन किया गया था। उस समय गौहत्या बंदी का वादा किया गया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। इसके विरोध में संसद के बाहर देश का पहला बड़ा गौरक्षा आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की बात कही जाती है। इसके बाद संत समाज ने सरकारी दमन के खिलाफ विरोध जताया और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्राप दिया था। उन्होंने जो श्राप दिया वह आगे हुआ भी। स्वामी करपात्री जी महाराज ने इतना बोला था कि साधुओं की जैसी हत्या हो गई। ऐसे रास्ते से आप जाएंगी। बिना नाम लिए ममता बनर्जी पर तंज कसा राज्यपाल ने महाराणा प्रताप के राजतिलक का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए ममता बनर्जी पर भी तंज कसा। राज्यपाल ने कहा- महाराणा उदय सिंह के निधन के बाद महाराणा प्रताप के राजतिलक की बात आई तब पहले वहां राजगद्दी पर जगमाल बैठा था, तब जगमाल ने कहा था कि मैं नही उठूंगा, उदयसिंह महाराज ने मुझे राजा बोला है। राज्यपाल ने कहा-पद नहीं छोड़ने की यह परंपरा अभी भी चालू है। मैं नहीं हटूंगी। मैं नहीं हारी। मैं मुख्यमंत्री से नही हटूंगी। शायद उन्होंने जगमाल को पढ़ा होगा। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अचलाराम मेघवाल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, एसपी मोनिका सेन, डीएसपी चैनसिंह महेचा, एडीएम शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम दिनेश बिश्नोई समेत जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ……… राज्यपाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राज्यपाल ने महाराणा प्रताप की सौतेली मां को कैकेयी बताया:बेटे को गद्दी पर बैठाने का वचन लिया था, लोगों ने हाथ पकड़कर उठाया था राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा- अयोध्या की तरह राजस्थान में भी एक कैकेयी थी। वह थी महाराणा प्रताप की सौतेली मां धीर कंवर। (पूरी खबर पढ़ें…)

'सपना डॉक्टर बनने का है,पेपर लीक का डर सताता है':स्टूडेंट ने कहा-सिस्टम पर आखिर यकीन कैसे करें?, विधायक बोलीं-सड़क से संसद तक लड़ेंगे

झुंझुनूं के अंबेडकर भवन में पेपर लीक से आहत युवाओं ने ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में दर्द बयां किया। एक छात्र ने कहा – मेरा सपना डॉक्टर बनने का है, लेकिन मेरे पिता एक साधारण मजदूर हैं। बड़ी मुश्किल से वे मेरी पढ़ाई का खर्च उठा पा रहे हैं। अगर इतनी मेहनत और घर की सीमित जमा-पूंजी लगाने के बाद भी पेपर लीक हो गया, तो हम खुद को और अपने परिवार को कैसे संभालेंगे? हम इस सिस्टम पर आखिर यकीन कैसे करें? ‘आपकी लड़ाई कांग्रेस की लड़ाई है’, रीटा चौधरी ने दिलाया भरोसा छात्रों की पीड़ा सुनते हुए विधायक रीटा चौधरी ने कहा – गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि उनके सपनों और भविष्य की पूंजी होती हैं। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी चिंताएं पूरी तरह जायज हैं। राहुल गांधी ने युवाओं के इसी दर्द को महसूस करते हुए ‘शिक्षा न्याय संवाद’ अभियान शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। कोटा में आयोजित प्रोग्राम का हुआ सीधा प्रसारण कोटा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलसीडी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसके बाद छात्रों के साथ खुला संवाद सत्र आयोजित हुआ। इसमें युवाओं ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, मानसिक तनाव और भविष्य की अनिश्चितता जैसे मुद्दों पर अपने विचार और समस्याएं साझा कीं। कार्यक्रम में जिलेभर से आए स्कूली विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें…

नेत्रा AWACS को मिला फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेन्स, जानें क्यों इसे कहते हैं भारत की आसमानी आंख

भारत के स्वदेशी Airborne Early Warning and Control यानी दुश्मन की गतिविधियों पर दूर से ही नजर रखने वाले विमान नेत्रा AWACS को फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेन्स मिल गया है। आइए जानते हैं कि इस विमान की खूबियां क्या है।

रेवाड़ी में बोलेरो पलटने से 6 श्रद्धालु घायल:रॉन्ग साइड में जाकर ट्राले से टकराई; खाटू श्याम से लौटते समय हादसा

रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। निखरी फ्लाईओवर के पास खाटू श्याम धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड में चली गई और एक ट्रॉला से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर की बोलेरो कार जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। वाहन में खाटू श्याम धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु सवार थे। निखरी फ्लाईओवर के पास अचानक ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद बोलेरो डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रॉला से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई। महिलाओं समेत सभी को आई चोटें बताया जा रहा है कि बोलेरो में महिलाओं समेत 7 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में महिलाओं सहित सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे के एक हिस्से पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। राहगीरों ने दिखाई तत्परता हादसे के तुरंत बाद आसपास से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की पहचान और वे किस क्षेत्र के रहने वाले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसका भी अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

मंत्री बोले-1 लाख प्रसूताओं में 48 की मौत,ये बेहतर आंकड़े:खींवसर ने कहा- ये मेरी सरप्राइज विजिट, जिला हॉस्पिटल में सबको दौरे की जानकारी थी

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा-कोटा और बीकानेर में प्रसूताओं की मौत के मामले का आपस में कोई संबंध नहीं है। राजस्थान में फिलहाल प्रति 1 लाख प्रसव (डिलीवरी) पर करीब 48 प्रसूताओं की मौत होती है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय मानकों से कहीं ज्यादा बेहतर है। मंत्री ने यह बात गुरुवार को अलवर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। गजेंद्र सिंह खींवसर सरप्राइज विजिट पर अलवर आए थे। वह रास्ते में बगड़ का तिराहा पीएचसी पर रुके। वहां 5 में से 4 स्टाफ छुट्टी पर था, इकलौता डॉक्टर बचा वो भी पीजी करने जा चुका था। पीएचसी पर कोई नहीं था। इस पर मंत्री ने तुरंत डॉक्टर लगाने और अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद अलवर सर्किट हाउस पहुंचे वहां मंत्री ने सीएमएचओ, पीएमओ व मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल से चर्चा की है। इसके बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करने गए। प्रदेश में प्रसूताओं की मौत को लेकर विपक्ष (कांग्रेस) के हमलों पर पलटवार करते हुए मंत्री ने दावा किया कि राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से काफी बेहतर हैं। कोटा और बीकानेर में हाल ही में हुई प्रसूताओं की मौत के मामले में विपक्ष के कांग्रेस के नेताओं पर पलटवार करते हुए चिकित्सा मंत्री ने आंकड़ों का हवाला दिया। मंत्री ने कहा-कोटा और बीकानेर में प्रसूताओं की मौत के मामले का आपस में कोई संबंध नहीं है। राजस्थान में फिलहाल प्रति 1 लाख प्रसव (डिलीवरी) पर करीब 48 प्रसूताओं की मौत होती है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय मानकों से कहीं ज्यादा बेहतर है। मंत्री ने सरप्राइज विजिट का मतलब समझाया बगड़ तिराहा पीएचसी पर 4 में से 3 नर्सिंगकर्मियों के छुट्टी और डॉक्टर न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा-सरप्राइज विजिट का मतलब यही है कि धरातल की हकीकत सामने आए। बगड़ तिराहे पीएचसी का डॉक्टर पीजी करने गया है, वहां तुरंत नया डॉक्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। मंत्री ने अलवर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का भी औचक निरीक्षण किया। हालांकि, वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने सीएमएचओ (CMHO), पीएमओ (PMO) और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। मंत्री ने कहा कि बिना किसी को सूचना के विजिट है, जबकि अलवर मेडिकल कॉलेज व अलवर अस्पताल आने से पहले अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग की है। उससे पहले ही अलवर जिला अस्पताल में सबको पता चल गया था कि मंत्री आने वाले हैं। किसान ने मंत्री से कहा- मेरी सुनो खींवसर जनाना अस्पताल पहुंचे तो एक व्यक्ति ने तेज आवाज में मंत्री को आवाज लगाते हुए कहा कि मेरी सुनो, लेकिन वो अनसुना करते हुए निकल गए। बाद में व्यक्ति ने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बड़ी परेशानी होती है। तुरंत सुनवाई नहीं होती है। — ये खबर भी पढ़ें.. डिलीवरी के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, डायलिसिस शुरू:गर्भ में ही हो गई थी बच्चे की मौत, ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से हालत गंभीर कोटा जेके लोन अस्पताल में डिलीवरी के बाद गंभीर रूप से बीमार हुई मध्य प्रदेश की शबाना को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रविवार को हालत बिगड़ने के बाद उसे सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक (एसएसबी) के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। (पूरी खबर पढ़ें)