किरोड़ीलाल मीणा बोले- मुकदमे राजनीतिक द्वेष भाव से लगाए गए:1980 से अब तक 156 मुकदमे लगे, अब 13 बचे; जनहित में लड़ा

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- मुकदमे राजनीतिक द्वेष भाव से लगाए गए। हम आंदोलन करते थे तो मुकदमे लगा देते थे। 1980 से अब तक 156 मुकदमे लगे, अब 13 बचे हैं। जनता के हित में लड़ने के कारण मुकदमे लगे। लेकिन जो अपराधी कानून को हाथ में लेता है वो बचना नहीं चाहिए। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। किरोड़ी ने कहा- ये वही कैंपस है जहां हमने आंदोलन किया था, पुलिस ने यहां हमें बहुत मारा था। जोगाराम जी कह रहे थे कि सवाई माधोपुर में तपिश ज्यादा है। एक तपिश का तो जवाहर बेढमजी का कल ही समाधान किया है। पांचना बांध की तपिश। डॉ. किरोड़ीलाल मीणा गुरुवार को सवाई माधोपुर में जिला कलक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित अभियोजन भवन के लोकार्पण में बोल रहे थे। मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य विभाग मंत्री जोगाराम पटेल, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक तथा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ा तो मंत्री बना मंच से संबोधित करते हुए मंत्री किरोड़ी ने कहा- मैं 1980 से चुनाव लड़ रहा हूं, चारों तरफ राजस्थान में चुनाव लड़ा है। जब मैं सवाई माधोपुर में चुनाव लड़ता हूं तभी मंत्री बनता हूं। पहले 2003 में हुआ, इसके बाद चारों तरफ घूमने के बाद भी मंत्री नहीं बना तो फिर घूम कर यही आया। बिरला के साथ सीमेंट फैक्ट्री आंदोलन चलाया मंत्री किरोड़ी ने कहा- यह वहीं जमीन है जहां पर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सीमेंट फैक्ट्री आंदोलन चलाया था। बिरला जी कोटा से लोग लेकर आते थे और हम इसी कलेक्ट्रेट परिसर में आंदोलन करते हैं। हमने यहीं पुलिस की लाठियां भी खाई है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि जब सभी जगह से लोगों को न्याय की उम्मीद उठ जाता है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभियोजन पक्ष का उद्देश्य पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना होना चाहिए। प्रदेश की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डोटासरा बोले- कांग्रेस राज में मुझसे गलतियां हो गईं:4-5 बेईमानों को अच्छी जगह रखवा दिया; बीजेपी वाले खच्चर खरीद रहे नाम ‘ऑपरेशन-टाइगर’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- कांग्रेस राज के दौरान मुझसे गलती हुई और मैंने चार-पांच बेईमानों को अच्छी जगह पर नियुक्त कर दिया (रख दिया)। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *