जयपुर में कुरैशियान के ताजिये में लगी आग:आतिशबाजी के दौरान हुआ हादसा; बड़ी चौपड़ पर मची अफरा-तफरी; कोई जनहानि नहीं

जयपुर के बड़ी चौपड़ क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां प्रसिद्ध ‘कुरैशियान के ताज़िये’ को घुमाते समय उसके गुम्बद में अचानक आग लग गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। ताजिये में आग भड़कते ही मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आतिशबाजी की रोशनी से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान जब ताज़िये को घुमाया जा रहा था, उसी समय आतिशबाजी की रोशनी (पटाखे/स्पार्कलर) जलाई जा रही थी। इसी आतिशबाजी की चिंगारी से ताज़िये के ऊपरी हिस्से (गुम्बद) ने आग पकड़ ली। प्रशासन की मुस्तैदी आई काम गनीमत यह रही कि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था के तहत बड़ी चौपड़ पर दमकल (फायर ब्रिगेड) और प्रशासनिक टीमें पहले से ही तैनात थीं। आग लगते ही दमकल कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई के कारण आग फैल नहीं सकी और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। कोई जनहानि नहीं, स्थिति सामान्य राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासन की सतर्कता के चलते स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया।

कर्बला के शहीदों को किया याद, मनाया मुहर्रम:ताजियों पर पेश किए अकीदत के फूल, राहगीरों को पिलाई छबील

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हसन-हुसैन सहित कर्बला के शहीदों की याद में शुक्रवार को शहर में मुहर्रम का पर्व अकीदत (श्रद्धा) के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर आस्था के प्रतीक ताजिये खड़े किए गए, जिन पर अकीदतमंदों ने खिराजे-अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की। इन ताजियों के आसपास आज दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा। ताजियों पर अकीदत के फूल पेश करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग उमड़ पड़े। यहाँ शीरीनी चढ़ाई गई और छबील लगाकर शरबत पिलाया गया, साथ ही हलीम बनाकर बांटा गया। मुहर्रम एकता कमेटी के अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने बताया- मोती चौक, लखारा बाजार, उम्मेद चौक, गोलनाडी, गुलजारपुरा, खांडा फलसा, नियारियों का मोहल्ला, इस्हाकिया स्कूल, शाहों का बास, मसूरिया, खेतानाडी और सूरसागर कबीर नगर आदि क्षेत्रों में करीब 27 ताजिए खड़े किए गए हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में शहीद-ए-आजम हजरत इमाम हुसैन की याद में मस्जिदों में तकरीरों के आयोजन के साथ दलीम, शरबत, खीर, दलिया, चावल व अन्य सामग्री बनाकर लोगों में तकसीम (वितरित) की गई। देर रात ताजियों को मुकाम से हटाकर इमामबाड़े पहुँचाया गया।” करतब भी दिखाए हाजी हमीम बक्ष ने बताया- छोटे बच्चों को नजर नहीं लगे, इसके लिए ताजियों के नीचे से निकालकर उनकी बीमारियों को दूर करने, लम्बी उम्र व खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस मौके पर कौमी एकता, भाईचारा और सद्भाव भी नजर आया। मुसलमानों के साथ ही गैर मुस्लिमों ने भी अच्छी सेहत और दीर्घायु के लिए अपने बच्चों को ताजिये के नीचे से निकालने की परंपरा कायम रखी। ताजिये के पास लाइसेंसधारी अखाड़े के उस्तादों की सरपरस्ती में करतब दिखाए गए। युवाओं की ओर से कर्बला के शहीदों के नारे लगा कर माहौल में जोश भरने के साथ गमगीन बनाया गया। मुस्लिम मोहल्लों में ताजियों पर आज अकीदत के फूल पेश करने वालों का तांता लगा रहा। इन इलाकों में छबील की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही हलीम बनाया गया जो सात अन्न से तैयार किया जाता है। बता दे कि शहीदें कर्बला के तमाम शहीदों की याद मे चांद की 9 व 10 तारीख को रोजा रख कर उन्हें याद किया जाता है। जगह-जगह लंगर ए हुसैनी में हलीम, दलिया चावल, खीर, शर्बत तकसीम किया जाता है। जोधपुर में ताजियों का जुलूस नहीं निकलता। यहां ताजिये एक ही स्थान पर खड़े रहते है और फिर उन्हें कर्बला में दफना दिया जाता है। प्रशासन का जताया आभार प्रवक्ता माजिद खान ने बताया कि मोहर्रम के आखरी दिन यौमे आशूरा पर लायकान, गोलनाड़ी, महावतों की मस्जिद सहित कई जगहों पर कमेटी का माला-साफा, स्मृति चिन्ह देकर आमजन ने सम्मान किया गया। आशूरा के दिन मुस्लिम समाज के लोग रोजे, कुरआन, नमाज पढ़ने के साथ पूरे दिन इबादत में मशगूल रहे। मुहर्रम पर्व को लेकर शहर में पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद नजर आई। शांतिपूर्वक ढंग से पर्व को सम्पन्न कराने पर मोहर्रम एकता कमेटी ने पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया।

युवक की मौत के बाद शव छोड़कर भागे पत्नी-साडू:पुलिस बोली- फंदे पर लटकता देख घबरा गए थे, दोनों को थाने बुलाया

जोधपुर में एक युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी और साडू दोनों उसका शव कमरे में ही छोड़कर भाग गए। घटना शहर के बासनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि युवक ने सुसाइड (आत्महत्या) किया था। लेकिन, जब उसकी मौत हो गई तो उसके परिजन शव छोड़कर भाग खड़े हुए। फंदे से उतारा शव और फिर भागे बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि मोनू (25) यूपी का रहने वाला था। पुलिस को घर में शव होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर युवक के गले में फंदा लगा हुआ मिला। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पत्नी व साडू के मोबाइल नंबर खंगाले। जब पुलिस ने दोनों से फोन पर बात की, तो उन्होंने बताया कि फंदे पर शव लटकता देख वे बुरी तरह घबरा गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों ने पहले शव को फंदे से नीचे उतारा और जब उन्हें पता चला कि मोनू की मौत हो चुकी है, तो वे शव को वहीं छोड़कर भाग गए। साडू भी करता था मजदूरी, पुलिस ने दोनों को बुलाया थानाधिकारी ने बताया कि मृतक और उसका साडू दोनों इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को एम्स (AIIMS) की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पत्नी और साडू दोनों को शनिवार को थाने बुलाया गया है। उनसे पूछताछ और मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आयरलैंड ने भारत को हराया, टोंक में मना जश्न:जय मूंदड़ा ने संजू सैमसन का विकेट लिया तो बहन खुशी से झूमीं

राजस्थान के टोंक निवासी जय मूंदड़ा ने शुक्रवार को टी20 में भारत के खिलाफ आयरलैंड की ओर से ऐतिहासिक इंटरनेशनल डेब्यू किया। जय ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे का विकेट भी अपने नाम किया। आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार बॉलिंग की बदौलत आयरलैंड ने मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को हरा दिया। भारत की हार के साथ- साथ जय मूंदड़ा के शानदार प्रदर्शन से टोंक में उनके घर पर खुशी का माहौल रहा। उनकी मां विद्या मूंदड़ा, बहन मानसी मूंदड़ा समेत अन्य रिश्तेदारों ने टीवी पर मैच देखा। जय के हर अच्छे प्रदर्शन पर तालियां बजाई तो भारतीय टीम द्वारा लगाए चौकों-छक्कों पर भी परिवार खुशी जताता रहा। हालांकि जब जय ने विकेट लिए तो टीवी देख रहे परिजन खुशी से झूम उठे। जय की मां विद्या मूंदड़ा ने कहा- बेटे ने अपने पहले मैच की पहली गेंद पर विकेट लेकर टोंक और पूरे राजस्थान का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आयरलैंड की तरफ से पारी का दूसरा ओवर फेंका
बता दें कि जय ने आयरलैंड की ओर से पारी का दूसरा ओवर फेंका। अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन का विकेट लेकर उन्होंने यादगार शुरुआत की। इस ओवर में उन्होंने सात रन दिए। इसके बाद कप्तान ने उन पर भरोसा जताते हुए पांचवां ओवर भी सौंपा, जिसमें उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल चार रन खर्च किए। मैच के 16वें ओवर में जय ने एक बार फिर कमाल दिखाया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे का विकेट लिया। खास बात यह रही कि दुबे का कैच जय ने अपनी ही गेंद पर लपककर शानदार प्रदर्शन किया। इस ओवर में उन्होंने छह रन दिए। 18वें ओवर में भी जय ने प्रभावशाली गेंदबाजी की। हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित राणा का कैच छूट गया, जिससे उनके तीसरे विकेट का मौका हाथ से निकल गया। इस ओवर में उन्होंने आठ रन दिए, जिसमें एक छक्का शामिल था। बाद में हर्षित राणा अगले ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। 2025 मिली आयरलैंड की नागरिकता
28 साल के जय 2021 में एम.टेक की पढ़ाई करने स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे। इसी दौरान वहां नौकरी की और साल 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिल गई। आक्रामक बॉलिंग और शानदार बैटिंग के लिए उनका आयरलैंड की क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है। टोंक शहर में रहने वाले उनका परिवार इस अचीवमेंट पर बहुत खुश है। आयरलैंड में शुरुआत में वे डबलिन के फेमस क्रिकेट क्लब लेनस्टर से खेलते थे। फिर साल 2023 में आयरिश सीनियर कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा टोंक में पढ़ाई के दौरान टोंक और राजस्थान अंडर-14 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। उनका पूरा टोंक शहर में ही रहता है और मोटर पार्ट्स की दुकान संभालते हैं। ये खबर भी पढ़िए…
राजस्थान का क्रिकेटर आयरलैंड टीम में, इंडिया के खिलाफ उतरेंगे:मां बोलीं- बेटे ने सपना सच किया; भाई स्वीडन की क्रिकेट टीम का प्लेयर राजस्थान के जय मूंदड़ा का चयन आयरलैंड की क्रिकेट टीम में हुआ है। टोंक के रहने वाले जय 26 जून से होने वाली T20 सीरीज में भारत के खिलाफ खेलेंगे। पूरी खबर पढ़िए

जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल से 4 प्रसूताएं डिस्चार्ज:कल से शुरू होगा ऑपरेशन ​थियेटर; 2 प्रसूताओं को कल करेंगे डिस्चार्ज

जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी आठ प्रसूताओं की तबीयत में अब पहले से सुधार है। शुक्रवार को पावटा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल से चार प्रसूताओं को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इधर, पावटा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में सात दिन बाद कल, 27 जून से दोबारा ऑपरेशन थिएटर शुरू होने जा रहा है। पीएमओ डॉ. कुलबीर चोपड़ा ने बताया कि सभी प्रसूताओं की हालत में सुधार है। बाकी दो प्रसूताओं को शनिवार को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व गुरुवार को यहाँ एक नॉर्मल डिलीवरी कराई गई थी। चार प्रसूताओं को दी छुट्टी, दो शनिवार को होंगी डिस्चार्ज पीएमओ डॉ. कुलबीर चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को तसलीम शाह (23), नंदू कंवर (27), पायल (28) और प्रियंका (31) को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि गट्टू (23) और संतोष (31) को शनिवार को डिस्चार्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों एक दिन और ट्रीटमेंट लेना चाहती थीं, इसलिए वे अभी हॉस्पिटल में रुकी हुई हैं। पीएमओ डॉ. चोपड़ा ने बताया कि अब सभी प्रसूताओं की तबीयत में काफी सुधार है और उनकी सभी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई हैं। ओटी में नहीं मिला था किसी तरह का इंफेक्शन इससे पूर्व बुधवार को पावटा के ओटी की कल्चर रिपोर्ट आ गयी थी। इस रिपोर्ट में ओटी में किसी तरह का संक्रमण नहीं मिला था। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज की टीम को प्रसूताओं को दी गयी मेडिसिन की रिपोर्ट का इंतजार है। इधर, ओटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज ने भी इसे शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद हॉस्पिटल ने इसे कल से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह खबर भी पढ़िए… एम्स में भर्ती प्रसूता को वेंटिलेटर से हटाया:दो दिन में शुरू होगी ओटी; सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी 8 प्रसूताओं की तबीयत पावटा अस्पताल की ओटी में नहीं मिला इंफेक्शन:प्रसूता का पति बोले- अब मूवमेंट करने लगी पत्नी; अगले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं ऑपरेशन पावटा हॉस्पिटल की ओटी में नहीं मिला इंफेक्शन:एडमिट 6 महिलाओं में हल्का इंफेक्शन; इनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव; एम्स टीम ने लिए बयान जोधपुर में सिजेरियन के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी:2 ICU में; चिकित्सा मंत्री बोले- 50% महिलाएं सीजेरियन चाहती हैं, वे दर्द नहीं चाहती प्रसूताओं को लगाए गए ड्रिप सहित 25 दवा-इंजेक्शन पर रोक:7 दिन पहले हुई थी पहले बैच की सप्लाई, पहली बार 8 महिलाओं को लगा था गहलोत बोले-वसुंधरा सरकार में अच्छे मंत्री थे खींवसर:इस बार पता नहीं कौनसा ग्रहण लग गया, बयान उल्टे पड़ रहे है प्रसूता का पति बोला- डिलीवरी से पहले सही थी पत्नी:अब कुछ हो गया तो कौन लेगा जिम्मेदारी; फेफड़ों में पानी भरा, लीवर-किडनी पर असर

सीकर‌ की धोद और पलसाना नगरपालिका में स्टाफ लगाया:ईओ‌ समेत 9-9 कर्मचारी लगाए, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश

सीकर जिले के पलसाना और धोद में नवसृजित नगर पालिकाओं में स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। शुक्रवार को राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पलसाना और धोद नगर पालिकाओं में नौ-नौ कार्मिकों के स्टाफ की मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार ने बजट 2026-27 में पलसाना और धोद को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद से अभी तक कार्य व्यवस्था के तहत अस्थाई रूप से कर्मचारियों को लगाया गया था। पलसाना और धोद नगर पालिकाओं में स्थायी कर्मचारियों की मंजूरी मिलने के बाद अब विकास कार्यों में तेजी आएगी। नेशनल हाईवे-52 पर बसे पलसाना कस्बे में रीको (RIICO) एरिया भी है। अब नगर पालिका बनने के बाद पलसाना कस्बे की रेवेन्यू इनकम (राजस्व आय) भी बढ़ेगी। वहीं, धोद कस्बा भी उपखंड और विधानसभा मुख्यालय है। धोद में नगर पालिका कार्मिकों की नियुक्ति के बाद आमजन को भूखंड के पट्टों के लिए बड़ी राहत मिलेगी। दोनों जगह चतुर्थ श्रेणी (फोर्थ कैटेगरी) नगर पालिका के तहत कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। नगरपालिका में ये कार्मिक नियुक्त होंगे

दलोट में कुएं से मिला अधेड़ का शव:कट्टे में बंद था, पास से गुजरने वाले लोगों को बदबू आई तो देखा

प्रतापगढ़ के दलोट गांव में एक बिना मुंडेर के कुएं में बोरे में बंद एक अधेड़ का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद सालमगढ़ थाना और निनॉर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। निनॉर चौकी प्रभारी सूरजमल मीणा ने बताया- मोबाइल के जरिए चौकी पर सूचना प्राप्त हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दलोट कस्बे के एक बिना मुंडेर के कुएं में एक कट्टे में बंधा हुआ शव पानी के ऊपर तैर रहा था। मृतक का मुंह कट्टे से बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। सूरजमल मीणा के अनुसार, आसपास के खेतों में जाने वाले लोगों को कुएं के पास से गुजरते समय दुर्गंध महसूस हुई थी। वहां काफी मक्खियां भी भिनभिना रही थीं। पास जाकर देखने पर पानी पर एक कट्टा तैरता हुआ नजर आया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जोधपुर-चेन्नई समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन कल से होगी शुरू:जयपुर और भोपाल सहित 29 स्टेशनों पर ठहराव, जैसलमेर-हावड़ा एकतरफा स्पेशल ट्रेन भी शनिवार से चलेगी

गर्मी की छुट्टियों के के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा जोधपुर और चेन्नई के बीच विशेष साप्ताहिक समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शनिवार ( 27 जून) से शुरू होगी। पांच ट्रिप के लिए संचालित की जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन से राजस्थान और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। शनिवार की रात को होगी रवाना उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच साप्ताहिक समर हॉलीडे स्पेशल 27 जून से 25 जुलाई तक (5 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होगी और सोमवार रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर समर हॉलीडे स्पेशल 30 जून से 28 जुलाई तक (5 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार शाम 5.15 बजे चेन्नई से प्रस्थान कर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन कुल 19 आईसीएफ कोच के साथ संचालित होगी। रैक संरचना में 2 सेकंड एसी,15 थ्री टियर एसी कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल किए गए हैं। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 29 स्टेशनों पर ठहरेगी। इनमें मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना,कुचामन,फुलेरा,जयपुर,दुर्गापुरा,सवाई माधोपुर,सोगरिया, बारा,छबड़ा,गुगोर, रुठियाई,गुना,बीना,भोपाल,इटारसी,नागपुर,बल्हारशाह,सिरपुर कागजनगर,मंचियारल,वारंगल,खम्मम, विजयवाड़ा,बापटला,चिराला,ओंगोल,नेल्लौर,गुडूर और नयाडुपेटा शामिल हैं। जैसलमेर-हावड़ा एकतरफा स्पेशल ट्रेन भी कल से चलेगी वहीं , जैसलमेर-हावड़ा एकतरफा स्पेशल ट्रेन भी शनिवार को जैसलमेर से रवाना होगी और राजस्थान से पूर्वी भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04803 जैसलमेर-हावड़ा एकतरफा स्पेशल ट्रेन 27 जून को जैसलमेर से सुबह 8.15 बजे रवाना होगी। ट्रेन जोधपुर स्टेशन पर दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी तथा 2.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 6.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव यह विशेष ट्रेन मार्ग में रामदेवरा,फलोदी,जोधपुर,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना,फुलेरा,जयपुर,भरतपुर,ईदगाह,टूण्डला,ईटावा,गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,भबुआ रोड,सासाराम,डेहरी ऑन सोन,अनुग्रह नारायण रोड,गया, कोडरमा,पारसनाथ,धनबाद, आसनसोल,दुर्गापुर,वर्द्धमान तथा बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। कोच में होंगे कुल 16 डिब्बे इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 10 स्लीपर कोच,6 जनरल श्रेणी कोच और 2 गार्ड कोच सहित 16 डिब्बे लगाए जाएंगे।

स्कूल में मिले क्लर्क के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ:कलेक्टर- एसपी से मिले जांच के आश्वासन के बाद परिजन हुए सहमत

पाली के एडी डागा स्कूल में फंदे पर लटके मिले बाबू(क्लर्क) के शव का शुक्रवार को बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। उसके बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। बता दें कि प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन अड़े हुए थे। उन्होंने गुरुवार को जिला कलेक्टर और एसपी को भी ज्ञापन सौंपा था। शुक्रवार को निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजन बॉडी के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए थे। दरअसल, पाली शहर के सर्किट हाऊस के निकट एडी डागा स्कूल में गुरुवार(25 जून) सुबह आग लगने की सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे थे। स्कूल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग बुझाने के दौरान उनकी नजर हॉल में गई तो वहा शव लटकता दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मृतक की पहचान पाली के टैगोर नगर निवासी राघवेन्द्र शर्मा(32) पुत्र एसएन शर्मा के रूप में हुई थी। मृतक स्कूल में बाबू (क्लर्क) था। परिजनों को हत्या की आशंका, स्कूल प्रबंधन बोला- लाखों रुपए की हेराफेरी की
मृतक के मामा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें मृतक की हत्या कर शव लटकाने और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में स्कूल ट्रस्ट अध्यक्ष केसी डागा ने आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक राघवेन्द्र ने 17 मई से 20 जून तक स्कूल अकाउंट से करीब 51 लाख रुपए खुद के खाते में ट्रांसफर किए। स्कूल अकाउंट में महज 12 रुपए ही बचे। मामले में सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें- पाली में स्कूल हॉल में फंदे पर लटका युवक: स्कूल का रेकर्ड रूम, डीवीआर जला, धुंआ उठता देख किया फायर बिग्रेड को कॉल पत्नी बोलीं-वॉचमैन नहीं था, स्कूल में सोने गए थे: मां ने कहा-धोखे से बुलाकर बेटे की हत्या की, ट्रस्टी बोले–एक महीने में 51 लाख ट्रांसफर हुए राघवेंद्र के अकाउंट में

उदयपुर में 2 लाख के आईफोन समेत पर्स लूटा:युवती को धक्का मारकर गिराया, भूपालपुरा में 1 घंटे में 2 वारदात

उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक घंटे में चेन स्नैचिंग और पर्स लूट की 2 अलग-अलग वारदातों ने सनसनी फैला दी। बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार रात करीब 10 बजे पैदल चल रही महिला के साथ चेन स्नैचिंग की। वहीं, इस घटना के करीब एक घंटे बाद ही यूनिवर्सिटी रोड पर स्कूटी सवार युवती के साथ पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों घटनाओं ने पुलिस की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोनों वारदात एक ही गैंग ने की है। पुलिस आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़िता के हैंडबैग में 2 लाख का आईफोन था पहली घटना सुभाष नगर क्षेत्र की है। जहां अंजना लावटी(52) पत्नी दीपक लावटी अपने पति के साथ आयड आईनॉक्स मॉल से भोजन करके पैदल घर लौट रही थीं। तभी बाइक पर आए अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। घटना के बाद घबराए दंपति भूपालपुरा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, दूसरी घटना भूपालपुरा थाना क्षेत्र के हीरा बाग, 100 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। जहां जिज्ञा जैन(22) पुत्री राजेश जैन अशोक नगर से आईनॉक्स मॉल होते हुए आयड पुलिया की तरफ से 100 फीट रोड होते हुए हीरा बाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और चेन छीनने का प्रयास किया। चेन नहीं निकलने पर बदमाशों ने उनके कंधे पर टंगा हैंडबैग झपट लिया, जिसमें करीब 2 लाख कीमत का आईफोन मोबाइल सहित अन्य सामान था। वारदात के दौरान बदमाशों ने युवती को धक्का मारा। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। वारदात के बाद से डरी-सहमी है बच्ची: पार्षद पीड़िता जिज्ञा जैन के अंकल और निवर्तमान पार्षद राकेश जैन ने बताया कि वारदात के बाद बच्ची जिज्ञा बहुत डरी-सहमी हुई है। एक ही थाना क्षेत्र में एक घंटे के भीतर दो घटनाएं होना क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रहा है। हमने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, अपराधियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।