उदयपुर में 2 लाख के आईफोन समेत पर्स लूटा:युवती को धक्का मारकर गिराया, भूपालपुरा में 1 घंटे में 2 वारदात

उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक घंटे में चेन स्नैचिंग और पर्स लूट की 2 अलग-अलग वारदातों ने सनसनी फैला दी। बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार रात करीब 10 बजे पैदल चल रही महिला के साथ चेन स्नैचिंग की। वहीं, इस घटना के करीब एक घंटे बाद ही यूनिवर्सिटी रोड पर स्कूटी सवार युवती के साथ पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों घटनाओं ने पुलिस की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोनों वारदात एक ही गैंग ने की है। पुलिस आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़िता के हैंडबैग में 2 लाख का आईफोन था पहली घटना सुभाष नगर क्षेत्र की है। जहां अंजना लावटी(52) पत्नी दीपक लावटी अपने पति के साथ आयड आईनॉक्स मॉल से भोजन करके पैदल घर लौट रही थीं। तभी बाइक पर आए अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। घटना के बाद घबराए दंपति भूपालपुरा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, दूसरी घटना भूपालपुरा थाना क्षेत्र के हीरा बाग, 100 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। जहां जिज्ञा जैन(22) पुत्री राजेश जैन अशोक नगर से आईनॉक्स मॉल होते हुए आयड पुलिया की तरफ से 100 फीट रोड होते हुए हीरा बाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और चेन छीनने का प्रयास किया। चेन नहीं निकलने पर बदमाशों ने उनके कंधे पर टंगा हैंडबैग झपट लिया, जिसमें करीब 2 लाख कीमत का आईफोन मोबाइल सहित अन्य सामान था। वारदात के दौरान बदमाशों ने युवती को धक्का मारा। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। वारदात के बाद से डरी-सहमी है बच्ची: पार्षद पीड़िता जिज्ञा जैन के अंकल और निवर्तमान पार्षद राकेश जैन ने बताया कि वारदात के बाद बच्ची जिज्ञा बहुत डरी-सहमी हुई है। एक ही थाना क्षेत्र में एक घंटे के भीतर दो घटनाएं होना क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रहा है। हमने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, अपराधियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *