ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' के बाद परिवार पर हमला:निहंगों ने मोर्चा संभाला, बोले- अपने स्टाइल में कार्रवाई करेंगे; आरोपी घर बंद कर भागे

लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के बाद हालात ऐसे बने कि अब गांव में निहंगों को मोर्चा संभालना पड़ा। यहां पुलिस की रेड के अगले ही दिन एक परिवार के घर पर हमला हो गया। परिवार का आरोप है कि तस्करों ने मुखबिरी के शक में उन पर हमला किया। उन्होंने ये भी कहा कि जब कंप्लेंट लेकर थाने गए तो पुलिस ने उन पर ही केस दर्ज करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने निहंगों को बुला लिया। सोमवार को निहंग गांव चौंता पहुंचे तो ग्रामीणों के मुताबिक, जिन परिवारों पर चिट्टा बेचने के आरोप हैं, उनके घरों पर ताले लगे मिले। गुरुद्वारा साहिब में बैठक कर निहंगों ने चेतावनी दी कि नशा नहीं रुका तो अगली बार वे अपने स्टाइल में कार्रवाई करेंगे। महिलाओं से निपटने के लिए महिला निहंगों को लाएंगे, ताकि उनकी भी तलाशी हो सके। पुलिस की रेड, फिर हमला… 72 घंटे में गांव का पूरा घटनाक्रम पीड़ित ने निहंगों के सामने सुनाई पूरी कहानी:- आरोपियों के परिजन बोले- नशा नहीं बेचते
इस मामले में आरोपियों के परिजन भी निहंगों से मिले। एक बुजुर्ग महिला ने निहंगों को कहा कि उनके घर लोग नशा नहीं बेचते हैं। नशा तो पूरा गांव करता है। महिला का कहना है कि इनकी आपस में लड़ाई हुई है। इस मामले को अब नशे से जोड़ा जा रहा है। गुरुद्वारा पहुंचे युवक को रोका, पैरों पर मिले इंजेक्शन के निशान
गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे एक युवक को निहंगों ने रोककर पूछताछ की। ग्रामीणों ने उस पर नशा बेचने का आरोप लगाया। जांच के दौरान उसके पैरों पर नशे के इंजेक्शन लगाने के कई निशान दिखाई दिए। युवक ने स्वीकार किया कि वह खुद भारी नशा करता है, लेकिन तस्करों के डर से नशा बेचने से इनकार किया। इसके बाद निहंगों ने उसे चेतावनी दी कि दोबारा नशा तस्करी में मिला तो अपने तरीके से कार्रवाई करेंगे। SHO के जवाब: धमकी से लेकर निहंगों तक हर सवाल पर पुलिस ने क्या कहा

'नेता साथ छोड़ रहे, आपको लड़ना होगा…':प्रशांत किशोर की हार लगभग तय, फिर बांकीपुर से चुनावी मैदान में क्यों कूदे; अंदर की पूरी कहानी

भाजपा के गढ़ में हार तय होने के बावजूद प्रशांत किशोर उपचुनाव क्यों लड़ रहे हैं? यह सवाल बिहार में सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसी को जानेंगे, आज बूझे की नाही में… …क्यों कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर की हार तय है? इसका जवाब जानने के लिए आपको बांकीपुर विधानसभा के चुनावी गणित को समझना होगा। 3.79 लाख वोटरों वाले बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा 1995 से कोई भी चुनाव नहीं हारी है। और वोट हमेशा 50% से ज्यादा मिला है। भाजपा मजबूत क्यों… भाजपा जमीन पर कितनी मजबूत है, इसका आइडिया प्रशांत किशोर को भी है। तभी तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘RJD-कांग्रेस के सपोर्ट करने से हम नहीं जीतेंगे। हमने काफी मुश्किल सीट चुनी है। हमारी जीत तब होगी जब लंबे समय से भाजपा को वोट दे रहा एक बड़ा तबका बदलाव के नाम पर हमको वोट देगा।’ हालांकि, चुनाव में कागजी गणित से ज्यादा जमीन पर केमिस्ट्री मायने रखती है। इसलिए अभी कहना कि प्रशांत किशोर हार ही जाएंगे, उचित नहीं है। हार तय होने के बावजूद प्रशांत किशोर क्यों लड़ रहे उपचुनाव प्रशांत किशोर इसे सिर्फ एक सीट का उपचुनाव भर नहीं मानते हैं। वह कह रहे हैं कि यह उपचुनाव बिहार के आगे की राजनीति तय करने वाला चुनाव है। वहीं, पॉलिटिकल एनालिस्टों का कहना है- यह बिहार की राजनीति तय करने वाला चुनाव है कि नहीं, यह तो समय बताएगा। लेकिन इतना जरूर है कि यह चुनाव प्रशांत किशोर को बिहार में अपनी राजनीति की दूसरी पारी को जिंदा रखने, साख कायम करने का जरिया जरूर बन सकता है। पूरी बात को 2 पॉइंट में समझिए… 1. जनसुराज पार्टी को बचाने के लिए चुनाव में उतरे सूत्रों के मुताबिक, 14 नवंबर 2025 को आए बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी निराशा थी। लोग साथ छोड़ रहे थे। इसको लेकर पार्टी खासा चिंतित थी। कार्यकर्ताओं के अंदर की इस निराशा को दूर करने के लिए रणनीति बनाई जा रही थी, तभी मार्च में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया। इसके बाद पार्टी के कोर ग्रुप के मेंबरों ने प्रशांत किशोर को चुनाव लड़ने का सुझाव दिया। उन्हें बताया गया कि वापस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आपको मैदान में उतरना होगा। अगर आप (प्रशांत किशोर) चुनावी मैदान में उतरे तो बिना खर्च की पब्लिशिटी होगी और कार्यकर्ताओं में जोश आएगा। चूंकि इस चुनाव के बाद फिलहाल कोई चुनाव संभावित नहीं था। सीधे नवंबर में स्नातक कोटे की विधान परिषद की सीट पर चुनाव होना था। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने पार्टी के कोर ग्रुप के सुझाव को माना और अपनी रणनीति को धार देने और जनता के बीच माहौल बनाने के लिए अप्रैल से पार्टी ने बांकीपुर में छोटी-छोटी बैठक और सर्वे करना शुरू किया। इससे जनता के बीच धीरे-धीरे चर्चा शुरू हुई और आखिर में 5 जुलाई को प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया गया। हार के बाद 3 बड़े लोगों ने छोड़ा साथ बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद 3 बड़े नेताओं ने प्रशांत किशोर का साथ छोड़ दिया। 2. भाजपा को सीधी चुनौती देकर नैरेटिव सेट करना खुद प्रशांत किशोर कहते हैं- ‘यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं है, सम्राट चौधरी के खिलाफ भी जनमत टेस्ट है। क्योंकि नीतीश कुमार के नाम पर वोट लेकर भाजपा ने अपना आदमी सेट किया है। यहां अगर भाजपा हारी तो इसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी।’ मतलब प्रशांत किशोर इस चुनाव को सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के कामकाज का लिटमस टेस्ट मान रहे हैं। और ऐसा ही प्रचारित भी कर रहे हैं। पॉलिटिकल एनालिस्ट संजय सिंह कहते हैं- ‘प्रशांत किशोर पर अब तक भाजपा का मददगार होने का ठप्पा विपक्षी पार्टियां लगाती रही हैं। उन्होंने सीधे गढ़ में चुनौती देकर यह जताने का प्रयास किया है कि हम मिले हुए नहीं हैं। हमारी तरह भाजपा को घर में घुसकर सीधी चुनौती देने की ताकत तेजस्वी यादव के पास भी नहीं।’ संजय सिंह कहते हैं- ‘ऐसा करके प्रशांत किशोर दो तरह के समीकरण को प्रभावित कर रहे हैं। बांकीपुर का एक इतिहास यह भी

36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा:गुरुग्राम में हाईवे धंसा, 10km लंबा जाम; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी

गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 18 इंच बारिश हुई। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। सड़कों पर कारें बह गईं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद हैं। लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर गया। दिल्ली-जयपुर NH-48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। एक नाले में स्कूल बस भी फंस गई। पुलिस ने कंपनियों से अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) देने की अपील की है। इधर, राजस्थान के जालोर में एक जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई। मानसून ने देश का 95% हिस्सा कवर किया अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से 94 हजार लोग प्रभावित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं। इधर, कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोगा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का प्लान टल सकता है:एंड्रॉएड यूजर्स का फ्री स्टोरेज जल्दी फुल होगा; 15% तक महंगा हो सकता है मोबाइल रिचार्ज

कल की बड़ी खबर एथेनॉल से जुड़ी रही। पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने के विरोध के बीच इसकी मात्रा बढ़ाकर 25% करने की योजना को सरकार फिलहाल आगे बढ़ा सकती है। वहीं अगर आप एंड्रॉएड स्मार्टफोन यूजर हैं और अपने फोन का बैकअप गूगल अकाउंट पर रखते हैं, तो अब अकाउंट का फ्री 15GB स्टोरेज जल्दी फुल हो सकता है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का प्लान टल सकता है: अभी 20% मिलाया जा रहा; इससे माइलेज घटने का दावा, पार्ट्स खराब होने की शिकायत पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने के विरोध के बीच इसकी मात्रा बढ़ाकर 25% करने की योजना को सरकार फिलहाल आगे बढ़ा सकती है। सरकार इस ट्रांजिशन को जल्दबाजी में करने के बजाय धीरे-धीरे और व्यवस्थित तरीके से लागू करना चाहती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. एंड्रॉएड यूजर्स का फ्री स्टोरेज जल्दी फुल होगा: कॉल हिस्ट्री और SMS बैकअप 15GB में जुड़ेगा, एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए प्लान ₹59 से शुरू अगर आप एंड्रॉएड स्मार्टफोन यूजर हैं और अपने फोन का बैकअप गूगल अकाउंट पर रखते हैं, तो अब अकाउंट का फ्री 15GB स्टोरेज जल्दी फुल हो सकता है। क्योंकि, गूगल ने अपनी स्टोरेज पॉलिसी बदल दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सरकार ने एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च किया: अब भारत आने वाले हर यात्री को हेल्थ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना जरूरी; जानें प्रोसेस भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा पोर्टल को नए रूप में ‘एयर सुविधा 2.0’ नाम से दोबारा शुरू किया है। अब यूएई सहित दुनिया के किसी भी शहर से भारत आने वाले हर अंतरराष्ट्रीय यात्री को उड़ान भरने से पहले यह ऑनलाइन हेल्थ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टाटा ग्रुप में नई पीढ़ी को कमान सौंपने की रणनीति: नोएल टाटा की बेटी माया संभालेंगी रिटेल चेन ‘वेस्टसाइड’ का ई-कॉमर्स टाटा ग्रुप की फैशन रिटेल चेन ‘वेस्टसाइड’ के ई-कॉमर्स मार्केटिंग की कमान नोएल टाटा की बेटी माया टाटा (37 साल) संभालेंगी। सोमवार को हुए इस बदलाव का मकसद वेस्टसाइड की ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. 15% तक महंगा हो सकता है मोबाइल रिचार्ज: अगले 3-4 महीने में बढ़ोतरी हो सकती है, जियो-एयरटेल का मार्केट शेयर और बढ़ेगा अगले 3 से 4 महीने में मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट प्लान महंगे हो सकते हैं। सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में 12 से 15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार मार्केट में अब मुख्य रूप से 3 प्राइवेट और 1 सरकारी यानी BSNL कंपनी ही बची हैं, जिससे कंसॉलिडेशन यानी बाजार का सिमट गया है। ऐसे में कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाने का माहौल बन गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

बुधवार का टैरोकार्ड राशिफल:मेष राशि वालों को रुका प्रमोशन मिल सकता है, धनु राशि वालों को मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है

बुधवार, 8 जुलाई को मेष राशि वालों की रुकी पदोन्नति कन्फर्म हो सकती है। वृष राशि वालों की पदोन्नति का मामला अंतिम चरण में पहुंच सकता है। सिंह राशि वालों को कंपनी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धनु राशि वालों को मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है और कुंभ राशि वालों को मीडिया या जर्नलिज्म फील्ड में बड़ा ब्रेक मिलने के योग हैं। मेष – टू ऑफ कप्स
आज का दिन आपसी तालमेल का अच्छा उदाहरण पेश करेगा। पारिवारिक मामलों में पुराना तनाव आज आसानी से सुलझ सकता है। कोई खास दोस्त अचानक आपसे मिलने घर आ सकता है। आर्थिक मामलों में आपका निर्णय फायदेमंद साबित होगा। मन की बातें परिवार वालों के सामने खुलकर जरूर रखें। करियर – रुकी हुई पदोन्नति कन्फर्म हो सकती है। सहकर्मियों के साथ आपकी बॉन्डिंग आज बहुत अच्छी रहेगी। मेडिकल प्रोजेक्ट को बड़े इन्वेस्टर का मजबूत सपोर्ट मिल सकता है। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। मैनेजमेंट आपके काम की खुले तौर पर तारीफ करेगा।
लव – सिंगल लोगों की लाइफ में नए इंसान की एंट्री हो सकती है। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में नया और गहरा विश्वास बनेगा। पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आप साथी को कोई खास सरप्राइज दे सकते हैं। रिश्ते की पुरानी अनबन सुलझ जाएगी। रोमांस के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ – अच्छे थेरेपिस्ट की सलाह से मानसिक शांति मिलेगी। बदलते मौसम के कारण हल्का वायरल फीवर परेशान कर सकता है। डेली रूटीन में मेडिटेशन को शामिल करना जरूरी है।
लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2 वृष – सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन निवेश और लंबे इंतजार के परिणाम से जुड़ा रहेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाना बहुत जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर जश्न मनाया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। बिजनेसमैन आज अपने पुराने काम का विस्तृत मूल्यांकन जरूर करेंगे। करियर – नए क्लाइंट के साथ जुड़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपकी पदोन्नति का मामला अंतिम चरण में पहुंच सकता है। अधिकारियों के साथ अपनी नेटवर्किंग को मजबूत बनाएं। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और अनुशासन की प्रशंसा होगी। मार्केटिंग पेशेवरों को अपने लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी।
लव – लंबी दूरी के रिश्ते में आपसी कम्युनिकेशन बेहतर होगा। रिश्ते में आ रहे उतार-चढ़ाव शांत होंगे। पार्टनर की किसी बड़ी उपलब्धि पर आपको गर्व महसूस होगा। सिंगल लोगों को अपनी पसंद का इंसान मिल सकता है। दोस्ती का रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल सकता है।
हेल्थ – डाइजेस्टिव सिस्टम सही रखने के लिए फाइबर वाला भोजन लें। एसिडिटी की समस्या आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने के लिए योग का नियमित अभ्यास करें।
लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7 मिथुन – द एम्परर
आपके भीतर आज अनुशासन देखने को मिलेगा। परिवार के मामलों में आपका फैसला महत्वपूर्ण रहेगा। कोई पुराना संपत्ति विवाद आज सुलझ सकता है। पिता या किसी बुजुर्ग का सहयोग आपको हिम्मत देगा। आर्थिक मामलों में आपका रवैया सख्त और तार्किक रहेगा। किसी भी काम में लापरवाही न करें। करियर – सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी नए जॉब ऑफर को आप आसानी से स्वीकार कर सकते हैं। आपके लीडरशिप स्किल्स को कॉर्पोरेट सेक्टर में पहचान मिलेगी। काम के प्रति आप काफी फोकस्ड रहेंगे। सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों को कोई बड़ा अधिकार मिल सकता है।
लव – रिश्ते में किसी बात पर ईगो का टकराव हो सकता है। कम्युनिकेशन में विनम्रता बनाए रखें। आपका सख्त रवैया पार्टनर को थोड़ा परेशान कर सकता है। पुरानी किसी बात को लेकर बहस न करें। साथी की भावनाओं का भी पूरा आदर करें। अपने वहम को रिश्ते के बीच न आने दें।
हेल्थ – माइग्रेन का दर्द दोबारा उभर सकता है। मेंटल स्ट्रेस कम करने के लिए प्रकृति के करीब समय बिताएं। डिजिटल स्क्रीन से कुछ समय का ब्रेक लेना जरूरी है।
लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4 कर्क – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
भागदौड़ से आज कुछ समय का ब्रेक जरूर लें। परिवार में किसी भी तरह की बहस से दूर रहें। घर का माहौल काफी रिलैक्स रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई नया और बड़ा कदम न उठाएं। अकेले समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने विवादों को भूलकर खुद को हील करने की कोशिश करें। यह समय आपके लिए सेल्फ केयर और इंट्रोस्पेक्शन का है। करियर – आर्ट्स फील्ड से जुड़े लोगों को अपनी कला निखारने का समय मिलेगा। रचनात्मक विचारों को आकार देने के लिए यह ब्रेक जरूरी है। पेंटर्स या राइटर्स को कोई नया और शानदार आइडिया मिलेगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को अलग रखना फायदेमंद रहेगा। क्रिएटिव माइंड रिलैक्स होने के बाद अच्छा काम करेगा।
लव – रिश्ते में थोड़े पर्सनल स्पेस की जरूरत होगी। पार्टनर के साथ बिना बात की बहस से बचें। इमोशनल थकान दूर करने के लिए अकेले समय बिताना अच्छा रहेगा। सिंगल लोग डेटिंग के विचार से थोड़ा दूर रहेंगे। ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए खुद को समय दें। दिल की आवाज सुनने के लिए शांत रहना जरूरी है।
हेल्थ – रात में सोने से पहले मेडिटेशन करें या शांत संगीत सुनें। अपने स्लीप साइकिल को सुधारने पर ध्यान दें। कैफीन वाले ड्रिंक्स से दूर रहें। नर्वस सिस्टम को शांत रखने के लिए मसाज थेरेपी अपना सकते हैं।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 3 सिंह – टू ऑफ वांड्स
आज आप बड़ी योजनाओं पर काम करेंगे। विदेश यात्रा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की शिक्षा के लिए आप कोई बड़ा कदम उठाएंगे। घर का माहौल सकारात्मक और विजनरी रहेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की प्लानिंग आज सफल हो सकती है। सफलता के लिए आपका विजन आज काफी स्पष्ट रहेगा। करियर – मैनेजमेंट फील्ड के लोगों के लिए बड़े अवसर सामने आएंगे। आपको अपनी कंपनी में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ट्रांसफर की खबर पक्की हो सकती है। करियर को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की प्लानिंग करें। एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में मुनाफा होगा।
लव – किसी अजनबी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। ऑनलाइन डेटिंग के जरिए किसी अच्छे इंसान से लंबी बातचीत हो सकती है। किसी नए क्रश के साथ आपका संबंध जल्दी गहरा हो सकता है। प्यार के मामले में आपका नजरिया ज्यादा स्पष्ट रहेगा। आपसी समझ से आपका प्रेम जीवन खुशहाल बनेगा।
हेल्थ – कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम अच्छी स्थिति में रहेगा। अपनी फिटनेस रूटीन में कुछ नए बदलाव करना फायदेमंद होगा। सुबह की ताजी हवा में जॉगिंग करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1 कन्या – फाइव ऑफ कप्स
किसी बात को लेकर आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। जो चीजें आपके पास हैं, उन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें। परिवार के सदस्यों का सपोर्ट आपको इस उदासी से बाहर निकालेगा। आर्थिक मामलों में हुए छोटे नुकसान पर ज्यादा दुखी न हों। सकारात्मक नजरिया बिगड़ी हुई परिस्थितियों को जल्दी सुधार देगा। अतीत की गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। बीती बातों को भुलाकर नई शुरुआत करना आपके लिए बेहतर होगा। करियर – लॉ फील्ड से जुड़े लोगों को थोड़ी चुनौती मिल सकती है। किसी कोर्ट केस के परिणाम में अप्रत्याशित देरी हो सकती है। किसी भी कानूनी दस्तावेज को बिना पढ़े साइन न करें। पुरानी जॉब के रिजेक्शन का दुख पूरी तरह भूल जाएं। सहकर्मियों की आलोचना को दिल पर न लगाएं।
लव – रिश्ते में किसी पुरानी बात को लेकर ट्रस्ट इश्यूज उभर सकते हैं। पार्टनर की छोटी गलतियों को दिल से माफ कर दें। खोए हुए प्यार का दुख मनाने से कुछ हासिल नहीं होगा। अपने वर्तमान रिश्ते की अच्छाइयों पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। भावनाओं को काबू में रखकर सही और तार्किक निर्णय लें।
हेल्थ – ऑर्थोपेडिक या हड्डियों से जुड़ी समस्या फिर परेशान कर सकती है। कैल्शियम और विटामिन डी का सप्लीमेंट लेना आपके लिए जरूरी रहेगा। जॉइंट्स की मोबिलिटी बढ़ाने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करें।
लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9 तुला – एइट ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन मेहनत और एकाग्रता से जुड़ा रहेगा। अपने स्किल्स को सुधारने के लिए आप ज्यादा प्रयास करेंगे। पारिवारिक कार्यों में रूटीन काफी व्यस्त रहेगा। आर्थिक मामलों में की गई मेहनत अच्छा फल देगी। घर की सजावट या मरम्मत के काम में आप लगे रहेंगे। छोटे भाई-बहनों की पढ़ाई में आप पूरी मदद करेंगे। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बिना रुके काम करें। करियर – मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग फील्ड के लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपकी टेक्निकल स्किल्स में अपग्रेड देखने को मिलेगा। ऑफिस में आपके डेडीकेशन की खुले तौर पर तारीफ होगी। अप्रेंटिस या ट्रेनी लोगों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपकी परफेक्शन की आदत आपको करियर में आगे ले जाएगी। किसी भी काम में शॉर्टकट न अपनाएं।
लव – किसी सहकर्मी के साथ गहरा रोमांस शुरू हो सकता है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आप मेहनत करेंगे। प्यार में अच्छी स्टेबिलिटी देखने को मिलेगी। रिश्ते में कमिटमेंट और ईमानदारी आज ऊंचे स्तर पर रहेगी। दोनों मिलकर अपने रिश्ते की छोटी कमियों को आसानी से दूर करेंगे।
हेल्थ – स्किन एलर्जी या डर्मेटाइटिस की हल्की समस्या हो सकती है। धूल-मिट्टी से खुद को बचाकर रखना जरूरी है। स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5 वृश्चिक – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन दान-पुण्य और दूसरों की मदद से जुड़ा रहेगा। परिवार में अच्छा सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा। किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करके आपको खुशी मिलेगी। आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा। समाज के कामों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। परिवार के हर सदस्य की जरूरत को आप आसानी से पूरा करेंगे। करियर – कॉमर्स और फाइनेंशियल सेक्टर के प्रोफेशनल्स को लाभ होगा। बैंकर्स को अपने टारगेट आसानी से हासिल होंगे। किसी बड़ी संस्था से ग्रांट या फंडिंग मिल सकती है। आपके बॉस आपके काम से संतुष्ट और खुश रहेंगे। सैलरी बढ़ने या बोनस मिलने की प्रबल संभावना है।
लव – रिश्ते में आज गिव एंड टेक का अच्छा बैलेंस रहेगा। आप एक-दूसरे की पूरी इज्जत करेंगे। जरूरत के समय पार्टनर का साथ आपको हिम्मत देगा। प्रेम में खूबसूरत हार्मनी देखने को मिलेगी। प्यार का इजहार महंगे गिफ्ट के साथ कर सकते हैं। रिश्ते में सम्मान और त्याग की भावना बढ़ेगी।
हेल्थ – इम्यून सिस्टम अच्छे तरीके से काम करेगा। मौसमी इन्फेक्शन से बचने में आप सक्षम रहेंगे। अपनी डाइट में विटामिन्स और मिनरल्स सही मात्रा में लें।
लकी कलर – टील ब्लू, लकी नंबर – 2 धनु – नाइन ऑफ कप्स
आज कोई पुरानी और बड़ी मुराद पूरी हो सकती है। परिवार के साथ किसी शानदार सोशल गैदरिंग का हिस्सा बनेंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। जीवन के सुखों का आज आप खुलकर आनंद लेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी करने का अच्छा अवसर सामने आएगा। हर परिस्थिति में आपका मन संतुष्ट और शांत रहेगा। करियर – एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में सफलता मिलेगी। आपके कमर्शियल सपने हकीकत में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी का ऑफर लेटर आपके हाथ में आ सकता है। क्लाइंट्स आपके प्रोडक्ट और सर्विस से संतुष्ट रहेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिल सकती है।
लव – अपने सपनों का सच्चा सोलमेट मिल सकता है। रिश्ते में खुशी का सुखद एहसास होगा। पार्टनर के साथ आप अच्छी और रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। लव लाइफ को लेकर आपकी उम्मीदें सच हो सकती हैं। प्यार के मामले में आज आप खुद को लकी महसूस करेंगे।
हेल्थ – मेटाबॉलिज्म रेट संतुलित रहेगा। ओवरईटिंग या मीठा खाने की आदत पर आज लगाम लगाएं। अच्छी सेहत का आनंद लेने के लिए खुद को फिट रखें। फिटनेस आपकी पर्सनालिटी को अलग निखार देगी।
लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8 मकर – द हायरोफैंट
आज आप परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका समय अच्छे तरीके से बीतेगा। समाज के नियमों का पालन करना आपको मानसिक शांति देगा। घर में किसी बड़े अनुष्ठान या पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। सही और गलत के बीच आप स्पष्ट अंतर समझ पाएंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद आपको जीवन के हर कदम पर मिलेगा। करियर – एकेडमिक्स और टीचिंग फील्ड के लोगों को सम्मान मिलेगा। किसी बड़े संस्थान में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। कॉर्पोरेट सेक्टर में भी आपको अच्छी और स्थिर ग्रोथ मिलेगी। बॉस आपके विचारों और अनुभव को महत्व देंगे। रिसर्च से जुड़े काम में शानदार सफलता मिल सकती है। करियर के लिहाज से यह समय सुरक्षित और अच्छा है।
लव – ट्रेडिशनल वैल्यूज को मानकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। अरेंज मैरिज के लिए बात पक्की हो सकती है। प्रेम जीवन में अच्छा मोड़ आएगा। सिंगल लोगों को परिवार की पसंद से अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। अपने कमिटमेंट पर मजबूती से कायम रहेंगे। प्यार को समाज की स्वीकृति मिलना सुकून देगा।
हेल्थ – कैविटी या मसूड़ों की समस्या से बचने के लिए ओरल हाइजीन रखें। मीठी चीजों के सेवन से आज बचना चाहिए। डेंटिस्ट के पास जाकर रूटीन चेकअप करवाना फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7 कुंभ – व्हील ऑफ फॉर्च्यून
आज बड़े सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। किस्मत का पहिया आपके पक्ष में घूम सकता है। रुके हुए पारिवारिक मामले अचानक आसानी से सुलझेंगे। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। बिना ज्यादा मेहनत के भी आज कुछ अच्छा और बड़ा हासिल हो सकता है। समय का पूरा फायदा उठाएं और अपने महत्वपूर्ण काम आज ही पूरे करें। करियर – मीडिया और जर्नलिज्म फील्ड के लोगों को अचानक बड़ा ब्रेक मिल सकता है। प्रमोशन की पेंडिंग फाइल अचानक तेजी से पास हो सकती है। ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े लोगों की पॉपुलैरिटी बढ़ेगी। जोखिम भरे प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आपके टैलेंट को आज बड़ा और नेशनल मंच मिल सकता है।
लव – प्रेम में रोमांटिक और सरप्राइजिंग ट्विस्ट आ सकते हैं। आपका क्रश आज आपको खूबसूरत प्रपोजल दे सकता है। बिगड़े हुए रिश्ते भाग्य की मदद से आसानी से सुधरेंगे। डेस्टिनी आपको आपके सच्चे सोलमेट से मिलवा सकती है। प्यार के मामले में किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।
हेल्थ – मौसम के अचानक बदलाव से जॉइंट पेन की समस्या थोड़ी बढ़ सकती है। शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी है। नया डाइट प्लान आज आपके शरीर पर अच्छा असर दिखाएगा।
लकी कलर – मैजेंटा, लकी नंबर – 6 मीन – टेन ऑफ वांड्स
आज जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है। परिवार के सभी काम अकेले संभालने से आप थोड़े दबाव में रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर कोई बड़ा और भारी रिस्क न लें। लोगों को ना कहना सीखें, वरना तनाव बढ़ सकता है। आज अपनी समस्याओं को दूसरों के साथ बांटने की कोशिश करें। अपनी क्षमता से ज्यादा काम हाथ में लेना आज सही नहीं है। करियर – कॉर्पोरेट और एडमिन सेक्टर के लोगों पर काम का भारी प्रेशर रहेगा। डेडलाइन पूरी करने के चक्कर में आपको ज्यादा ओवरटाइम करना पड़ सकता है। बॉस की ज्यादा उम्मीदें आज आपके लिए बड़ा स्ट्रेस बन सकती हैं। ब्रेक लेकर काम करें, ताकि बर्नआउट की स्थिति से खुद को बचा सकें।
लव – पार्टनर को पर्याप्त समय न दे पाने से रिश्ते में थोड़ी निराशा आ सकती है। अपनी थकान का गुस्सा जीवनसाथी पर न निकालें। प्यार के रिश्ते को बोझ समझने की गलती न करें। रिश्ते की जटिलताओं को कम करने के लिए आपसी संवाद जरूरी है। पार्टनर के साथ मिलकर रिश्ते की भारी जिम्मेदारियां बांटें।
हेल्थ – लगातार भारी काम करने से नेक पेन या गर्दन में जकड़न हो सकती है। सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की समस्या थोड़ा परेशान कर सकती है। पोश्चर को सही रखना आपकी स्पाइनल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।
लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

पंजाब कांग्रेस में कलह, बघेल बोले- प्रधान नहीं बदलेगा:चन्नी गुट अब भी अड़ा, मीटिंग का लगातार बायकॉट; सवाल- चन्नी का अगला कदम क्या होगा?

पंजाब कांग्रेस में चुनाव से 8 महीने पहले अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही। प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के पांच दिवसीय दौरे के 2 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके गुट ने अब तक उनसे दूरी बनाए रखी है। बघेल ने 2 नेताओं के जरिए बातचीत की कोशिश की, लेकिन चन्नी गुट उनकी किसी भी मीटिंग में नहीं पहुंचा। बघेल भी कह रहे हैं कि पंजाब में कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को नहीं बदला जाएगा। इसे देखते हुए चन्नी गुट ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह अपनी नाराजगी सीधे हाईकमान के सामने ही रखेगा। उधर, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का खेमा लगातार बघेल के साथ खड़ा नजर आया। ऐसे में अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि चन्नी गुट को बातचीत की टेबल तक कैसे लाया जाए और उससे भी बड़ा सवाल यह कि चन्नी का अगला कदम क्या होगा?। चन्नी को मनाने के बघेल के 3 दांव फेल:- नए कार्यकारी अध्यक्षों की जिम्मेदारियां तय… 2 दिन… मीटिंग पर मीटिंग, लेकिन चन्नी गुट नदारद
पहले दिन बघेल ने पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन विजय इंदर सिंगला और मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन सांसद अमर सिंह के साथ बैठक की। हालांकि कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी और कोर कमेटी के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह रंधावा इन बैठकों से दूर रहे। दूसरे दिन उन्होंने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों, स्टेट बॉडी और जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। यहां भी चन्नी गुट के नेता शामिल नहीं हुए। वड़िंग गुट का शक्ति प्रदर्शन, चन्नी गुट का साइलेंट प्रोटेस्ट
बैठकों के बाद राजा वड़िंग गुट के नेता बड़ी संख्या में बघेल से मिलने पहुंचे और उनका स्वागत किया। इसे संगठन पर अपनी पकड़ का संदेश देने की कोशिश माना जा रहा है। वहीं चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके समर्थक पूरे दिन किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए। सूत्रों के मुताबिक, चन्नी गुट का रुख साफ है कि जिस मंच पर राजा वड़िंग मौजूद होंगे, उस मंच पर वे शामिल नहीं होंगे। वे अपनी बात सीधे हाईकमान के सामने रखना चाहते हैं। आज सबसे अहम दिन, वन टु वन बैठकों पर नजर
बुधवार को भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग वन टु वन बैठक करेंगे। सबसे ज्यादा नजर इस बात पर रहेगी कि क्या चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा उनसे मुलाकात करते हैं या दूरी बनाए रखते हैं। इन्हीं बैठकों से यह संकेत भी मिल सकता है कि पंजाब कांग्रेस में सुलह की शुरुआत होगी या टकराव और लंबा चलेगा। ————– यह खबर भी पढ़ें-पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले टूट का खतरा बढ़ा:प्रभारी बघेल बोले- राजा वड़िंग ही प्रधान रहेंगे; चन्नी ने नेताओं से मुलाकात की रील शेयर की पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टूट का खतरा बढ़ गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने मीटिंग में नेताओं को भरोसा दिलाया कि पंजाब कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला अध्यक्षों के साथ मीटिंग की। पूर्व CM चरणजीत चन्नी के गुट ने इसका बायकॉट किया। पूरी खबर पढ़ें…

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:सही मार्ग वही है, जिसमें ईमानदारी से धन कमाया जाता है और रिश्तों का सम्मान बना रहता है

सही मार्ग वही है, जिसमें ईमानदारी और मेहनत से धन कमाया जाता है। धन कमाने के लिए किसी प्रकार का छल, कपट या धोखा नहीं करना चाहिए। ऐसा जीवन अपनाना चाहिए, जिससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे, परिवार और रिश्तों का सम्मान बना रहे, आसपास का वातावरण स्वच्छ और पवित्र रहे। हमें अपने माता-पिता, परिवार, रिश्तेदारों और समाज को कभी नहीं भूलना चाहिए। जीवन में सफलता तभी सार्थक होती है जब वह अच्छे आचरण, मेहनत और सच्चाई के साथ प्राप्त होती है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन में सिद्धि कैसे मिलती है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

10 जुलाई को योगिनी एकादशी:व्रत करना चाहते हैं, तो दशमी तिथि की शाम को करें भगवान विष्णु की पूजा, एकादशी पर करें दान-पुण्य

शुक्रवार, 10 जुलाई को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, इसे योगिनी एकादशी कहते हैं। यह व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने की इच्छा से किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। इस व्रत से वैसा ही पुण्य मिलता है, जैसा पुण्य यज्ञ करने से मिलता है। एकादशी व्रत करना चाहते हैं, तो इसकी तैयारी दशमी तिथि की शाम से करनी चाहिए। इस बार तिथियों की घट-बढ़ की वजह से कई पंचांग में 11 जुलाई को भी एकादशी तिथि बताई गई है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, योगिनी एकादशी व्रत में जो लोग निराहार यानी भूखे नहीं रह पाते हैं, वे एक समय फलाहार कर सकते हैं, इसके साथ ही दूध और फलों का रस भी पी सकते हैं। जो लोग एकादशी व्रत नहीं कर पा रहे हैं, वे इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा कर सकते हैं, अगर विधिवत पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो विष्णु जी को जल और तुलसी चढ़ाकर भी सामान्य पूजा कर सकते हैं। ग्रंथों में लिखा है कि भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करने से भी पूरे व्रत का पुण्य मिल सकता है। ऐसे कर सकते हैं एकादशी व्रत

संत की दुखी व्यक्ति को सीख:कथा- सभी समस्याएं एक साथ कभी खत्म नहीं होतीं, समस्याओं को स्वीकार करें और उनका समाधान खोजने की कोशिश करें

एक लोक कथा है, पुराने समय में किसी गांव में एक बहुत मेहनती और ईमानदार व्यक्ति जीवन की परेशानियों से निराश हो गया था। कभी आर्थिक समस्या, तो कभी परिवार से जुड़ी चिंताएं उसे घेर लेतीं। वह हर समय यही सोचता था कि आखिर कब उसके जीवन की सभी परेशानियां खत्म होंगी। धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास कमजोर होने लगा और वह सुबह से शाम तक उदास रहने लगा। एक दिन उस गांव में एक संत का आगमन हुआ। दूर-दूर से लोग उनके दर्शन करने और अपनी समस्याओं का समाधान पूछने के लिए आने लगे। युवक को भी उम्मीद जगी कि शायद संत उसकी सभी परेशानियां एक साथ दूर करने का कोई उपाय बता देंगे। वह संत के पास पहुंचा और हाथ जोड़कर बोला, “गुरुदेव, मैं अपने जीवन की परेशानियों से बहुत दुखी हूं। कृपा करके मुझे ऐसा रास्ता बताइए, जिससे मेरी सभी समस्याएं एक साथ समाप्त हो जाएं और मेरा जीवन सुखी हो जाए।” संत ने युवक की बात ध्यान से सुनी और मुस्कुराते हुए कहा, “मैं तुम्हें तुम्हारी परेशानियों से निपटने का रास्ता जरूर बताऊंगा, लेकिन पहले तुम्हें मेरा एक काम करना होगा।” युवक ने तुरंत कहा, “गुरुदेव, मैं आपका काम करने के लिए तैयार हूं।” संत ने कहा, “आज रात तुम्हें मेरी गौशाला में गायों की देखभाल करनी है। जब सभी गाय सो जाएं, तब तुम भी आराम करना, सो जाना।” युवक गौशाला में चला गया। पूरी रात वह गायों की देखभाल करता रहा। वह एक गाय को बैठा हुआ देखता तो दूसरी गाय खड़ी हो जाती। वह दूसरी को संभालता तो तीसरी उठ जाती। इसी तरह पूरी रात बीत गई और युवक एक पल भी नहीं सो पाया और सुबह हो गई। सुबह होते ही वह संत के पास पहुंचा। संत ने पूछा, “बताओ, रात को तुम्हें अच्छी नींद आई?” युवक ने जवाब दिया, “नहीं गुरुदेव, मैं पूरी रात सो नहीं सका, क्योंकि सभी गायें एक साथ सोई ही नहीं। एक सोती थी तो दूसरी जाग जाती थी।” संत ने कहा, “यही जीवन का सत्य है। हमारी परेशानियां भी इन गायों की तरह ही हैं। जीवन में सभी समस्याएं एक साथ समाप्त नहीं होतीं। जब एक समस्या दूर होती है तो दूसरी चुनौती सामने आ सकती है। इसलिए परेशानियों से भागना नहीं चाहिए, बल्कि धैर्य और साहस के साथ उनका सामना करना चाहिए। जीवन में समस्याएं आती-जाती रहेंगी, हमें इनकी वजह से निराश नहीं होना चाहिए।” युवक को संत की बात समझ आ गई। उसने शिकायत करना छोड़ दिया और हर समस्या का समाधान खोजने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ समय बाद उसका जीवन पहले से अधिक शांत और संतुलित हो गया। संत की सीख

खबर हटके- टीवी देखे बिना दूध नहीं देती भैंस:ऐसे ग्रह जहां बरसते हैं हीरे; बिना सड़क वाला गांव, छतों पर चलते हैं लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भैंस टीवी देखती नजर आ रही है और मालकिन के हटाने पर भी नहीं हटती। वहीं, सौरमंडल में दो ऐसे ग्रह हैं जहां हीरे की बारिश होती है। ईरान में एक ऐसा गांव है जहां पर कोई सड़क नहीं है, यहां लोग छतों पर ही चलते हैं। उधर, केरलम में कटहल के बीज से कॉफी बनाई जा रही है। वहीं, मध्य प्रदेश हाइकोर्ट में एक वकील ने अपने ही 6 क्लाइंट को जेल भिजवा दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…