खबर हटके-दूल्हा दुबला था इसलिए जयमाला के बाद शादी तोड़ी:चोरों को खंभों से बांधकर पीट रहा बैटमैन; लड़की ने कॉकरोच का मेकअप किया

उत्तर प्रदेश में एक दुल्हन ने जयमाला के बाद इसलिए शादी तोड़ दी क्योंकि दूल्हा ज्यादा दुबला था। वहीं, मेक्सिको में एक अनजान शख्स बाइक चोरों को बिजली के खंभों से बांधकर पीटता है और भाग जाता है जिसे लोग बैटमैन कहने लगे हैं। उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कॉकरोच का मेकअप करती दिखती है। अमेरिका में एक पुलिस कार्रवाई के बीच डिलीवरी रोबोट घुस गया और हटने से इनकार कर दिया। वहीं, गुजरात में एक ऐसा क्लब भी है, जहां लोग मजे करने नहीं, बल्कि रोने जाते हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति को मंजूरी दी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि दिल्ली कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि इस नीति के 1 जुलाई से लागू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के अनुसार, नई ईवी नीति का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को तेजी से बढ़ाना है। सरकार का कहना है कि नई नीति के तहत ईवी अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… उड़ीसा में ड्रोन उड़ाकर लिंगराज मंदिर का वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर के ऊपर बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी का ड्रोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ड्रोन और उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आरोपी को नोटिस भी जारी किया गया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है। लिंगराज मंदिर ओडिशा के सबसे प्रमुख और श्रद्धेय शिव मंदिरों में से एक है। यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक है। ऐसे संरक्षित स्थलों के ऊपर बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने ड्रोन किस उद्देश्य से उड़ाया था और क्या उसने संबंधित अधिकारियों से कोई अनुमति ली थी। महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे धामणगांव रेलवे सीमा के पास हुआ। चंद्रपुर निवासी परिवार अकोला में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। मृतकों की पहचान भास्कर जिवने, उनके बेटे और कार चालक रमेश जिवने, रमेश की पत्नी लता, बहू आरती तथा 10 साल की पोती तृषा के रूप में हुई है। नोएडा के सेक्टर-119 की सोसाइटी के फ्लैट में आग लगी, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के एक फ्लैट में सोमवार को आग लग गई। घटना सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही CISF जवानों की बस पलटी, 8 जवान और ड्राइवर घायल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के ताराकोट मार्ग पर CISF जवानों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। हादसे में 8 CISF जवान और बस चालक घायल हो गए। इनमें तीन जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय CISF के जवान ड्यूटी पूरी कर मंदिर क्षेत्र से अपने कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान ताराकोट मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सैमी कुमार, हेड कांस्टेबल एम.एम. दुबे और कांस्टेबल पी.के. त्राया को इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य घायल जवानों और बस चालक वीरेंद्र सिंह का कटड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है। अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में केश दान किए, सुप्रभात सेवा में हिस्सा लिया रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने रविवार सुबह तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। अनंत शनिवार रात 1 बजे तिरुमाला पहुंचे थे। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के चरणों में अपने केश समर्पित कर सदियों पुरानी परंपरा निभाई। अनंत ने सुबह करीब 3:30 बजे पवित्र सुप्रभात सेवा में हिस्सा लिया, जो भगवान के जागने की रस्म है। इसके बाद, मंदिर के पुजारियों ने उन्हें वैदिक आशीर्वाद दिया, जबकि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी ने उन्हें पवित्र स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किया। केरल में पानी से भरी खदान में डूबने से 2 छात्रों की मौत; 3 दोस्तों के साथ नहाने गए थे केरल के कोट्टायम जिले में मुक्कूटुथारा के पास पानी से भरी बंद पड़ी खदान में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे हुआ। दोनों तीन अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए खदान में उतरे थे। मृतकों की पहचान एशले सैंथोस (19) और आशेर सुधीश (15) के रूप में हुई है। दोनों कोडिथोट्टम के रहने वाले थे। एशले ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग का छात्र था, जबकि आशेर प्लस-वन में पढ़ता था। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को कंजीरापल्ली तालुक अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजा गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा- दस्तावेज पूरे हों, तभी मानसरोवर यात्रा पर जाएं; चीन का वीजा और एंट्री परमिट नहीं होने से नेपाल में फंस रहे यात्री विदेश मंत्रालय ने निजी टूर ऑपरेटरों के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा कि कई यात्री चीन का वीजा और जरूरी एंट्री परमिट लिए बिना नेपाल पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें नेपाल में ही रुकना पड़ रहा है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। मंत्रालय ने यात्रियों से कहा है कि सभी जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद ही भारत से यात्रा शुरू करें। साथ ही, जिस टूर ऑपरेटर के जरिए यात्रा बुक कर रहे हैं, उसके रजिस्टर्ड और अधिकृत होने की भी पहले पुष्टि कर लें।

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही CISF जवानों की बस पलटी, 8 जवान और ड्राइवर घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के ताराकोट मार्ग पर CISF जवानों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। हादसे में 8 CISF जवान और बस चालक घायल हो गए। इनमें तीन जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय CISF के जवान ड्यूटी पूरी कर मंदिर क्षेत्र से अपने कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान ताराकोट मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सैमी कुमार, हेड कांस्टेबल एम.एम. दुबे और कांस्टेबल पी.के. त्राया को इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य घायल जवानों और बस चालक वीरेंद्र सिंह का कटड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है।

उद्धव ठाकरे ने BJP को 'बाबर जनता पार्टी' बताया:कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी से बागी 6 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘अगर देश में कानून का राज है तो इन सांसदों को अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। ये सांसद विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए गए हैं।’ उद्धव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर BJP का ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा, ‘बाबर ने राम मंदिर तोड़ा था। अब बाबर जनता पार्टी नए बने राम मंदिर को लूट रही है। दोनों में क्या फर्क है?’ उद्धव इन दिनों मराठवाड़ा के दौरे पर हैं। बाकी सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने परभणी और धाराशिव में अलग-अलग सभाओं को संबोधित किया। ठाकरे बोले- वे महाराष्ट्र धर्म और मराठी अस्मिता खत्म करना चाहते हैं सांसदों को तोड़ने को ऑपरेशन देवेंद्र बताया परभणी में ही उद्धव ने कहा कि छह सांसदों का दल-बदल ‘ऑपरेशन देवेंद्र’ का हिस्सा है। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व पहले अपने ही नेताओं के पर काटता है। शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि गडकरी के पर इसलिए काटे गए, ताकि वे प्रधानमंत्री न बन सकें। अगर वे दूसरी बार बीजेपी अध्यक्ष बनते तो RSS के समर्थन से प्रधानमंत्री बन सकते थे। शिवसेना को तोड़ने के पीछे भी देवेंद्र फडणवीस को रोकने की राजनीति है। वे दिल्ली जाने का सपना देख रहे हैं। यह महाराष्ट्र के लिए एक और झटका होगा। 22 जून: उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए 22 जून को उद्धव ठाकरे की शिवसने से लोकसभा के कुल 9 में से 6 सांसद पार्टी से अलग होकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। लोकसभा में अब शिंदे के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है। उद्धव की लीडरशिप में शिवसेना 4 साल में 2 बार टूटी… उद्धव ठाकरे की शिवसेना 4 साल में 2 बार टूटी। शिवसेना के 55 विधायक थे। एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ अलग हो गए। अब 10 सांसदों में से 7 पार्टी से अलग हो गए हैं। —————— ये खबर भी पढ़ें… शिवसेना उद्धव गुट को संसद में ऑफिस खाली करना होगा: टूट के बाद सांसदों की संख्या 5 से कम हुई; 2 सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे शिवसेना (UBT) को संसद भवन में अपना मौजूदा ऑफिस खाली करना पड़ सकता है। संसद भवन के नियमों के मुताबिक, सिर्फ 5 या उससे ज्यादा सांसदों वाली पार्टी को संसद भवन में ऑफिस मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

उद्धव ठाकरे ने BJP को 'बाबर जनता पार्टी' बताया:कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए छह 6 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘अगर देश में कानून का राज है तो इन सांसदों को अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। ये सांसद विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए गए हैं।’ उद्धव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हुए BJP का ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा, ‘बाबर ने राम मंदिर तोड़ा था। अब बाबर जनता पार्टी नए बने राम मंदिर को लूट रही है। दोनों में क्या फर्क है?’ उद्धव इन दिनों मराठवाड़ा के दौरे पर हैं। बाकी सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने परभणी और धाराशिव में अलग-अलग सभाओं को संबोधित किया। ठाकरे बोले- वे महाराष्ट्र धर्म और मराठी अस्मिता खत्म करना चाहते हैं सांसदों को तोड़ने को ऑपरेशन देवेंद्र बताया परभणी में ही उद्धव ने कहा कि छह सांसदों का दल-बदल ‘ऑपरेशन देवेंद्र’ का हिस्सा है। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व पहले अपने ही नेताओं के पर काटता है। शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि गडकरी के पर इसलिए काटे गए, ताकि वे प्रधानमंत्री न बन सकें। अगर वे दूसरी बार बीजेपी अध्यक्ष बनते तो RSS के समर्थन से प्रधानमंत्री बन सकते थे। शिवसेना को तोड़ने के पीछे भी देवेंद्र फडणवीस को रोकने की राजनीति है। वे दिल्ली जाने का सपना देख रहे हैं। यह महाराष्ट्र के लिए एक और झटका होगा। 22 जून: उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए 22 जून को उद्धव ठाकरे की शिवसने से लोकसभा के कुल 9 में से 6 सांसद पार्टी से अलग होकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। लोकसभा में अब शिंदे के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है। ————–

जोधपुर में कल चार घंटे तक नहीं आएगी बिजली:लाइनों के मेंटेनेंस के कारण पावरकट रहेगा, शहर के ये इलाके होंगे प्रभावित

जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई कॉलोनी में सोमवार को बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 8 से 11 बजे तक यहां नहीं आएगी बिजली आदित्य द्वारकाधीश, श्याम बाग, मानपुरा नैनोमेक्स टॉउनशिप, दूधयालों की ढाणी, नैनो की ढाणी, उचियाड़ा गांव और 33/11 केवी उचियाड़ा सब-स्टेशन से संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र। सुबह 6 से 10 बजे तक यहां रहेगा पावरकट गांधी नागर, सज्जून नागर, शिवाजी नगर, मिया का बेरा, बलदेव नागर, बापू नागर, सेठ सांवरिया नगार, शिक्सागर, ओयू नागर, मन्दिर वाला बेरा, भादवा बरा, मान मगर, मेघ विहार, आबा रामदेव नागर, कृष्णा नगर विनायक विहार आदि 11KV गाधी नगर फीडर से संबंधित क्षेत्र में।

जोधपुर में ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग:थाने के बाहर घटना; आधे घंटे तक नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड कर्मचारी, युवक ने बाल्टियों से डाला पानी

जोधपुर के सिटी पुलिस थाने के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में रविवार रात 9 बजे अचानक आग लग गई। इसके चलते ट्रांसफार्मर जल गया। बाद में स्थानीय निवासी एक युवक ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि सूचना देने के करीब आधा घंटे तक फायर ब्रिगेड से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कचरा और ऑयल से आग फैली स्थानीय लोगों के मुताबिक- रात करीब 9 बजे आग लगी थी। ट्रांसफार्मर के आस-पास कचरा और ऑयल चिपका हुआ था। इसके चलते आग तेजी से फैल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई देर तक सूचना देने के बाद भी लाइट नहीं काटी गई। इससे आग बढ़ गई। बाद में स्थानीय निवासी संजय आसोपा ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि नागौरी गेट से फायर ब्रिगेड की टीम करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया।

कॉल्विन शील्ड के रोमांचक फाइनल में जीती सीकर:उदयपुर को पहली पारी की बढ़त से हराया; गर्ल्स के लिए नई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जल्द

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की राज्यस्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रोमांच अपने चरम पर रहा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीकर ने उदयपुर को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ऑलराउंडर हिमांशु नेहरा के दमदार खेल ने सीकर को चैंपियन बना दिया। मैच के बाद आरसीए एडहॉक कमेटी ने खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए भविष्य में खिलाड़ियों को अधिक अवसर और नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में एडहॉक कमेटी के सदस्य आशीष तिवाड़ी, सुशील जैन और आरसीए के पूर्व सचिव सुभाष जोशी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए। इस मौके पर आशीष तिवाड़ी ने कहा- यह मुकाबला आरसीए के इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल मैचों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवा खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें बेहतर अवसर देने की है। एडहॉक कमेटी इसी दिशा में लगातार काम कर रही है और जल्द ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं की विजेता और उपविजेता टीमों के लिए नकद पुरस्कार राशि की घोषणा भी की जाएगी। गर्ल्स के लिए नई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जल्द आशीष तिवाड़ी ने बताया- राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट का नाम बदलने पर विचार कर रही है। साथ ही लड़कियों के लिए भी नई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। वहीं, भविष्य में कॉल्विन शील्ड की मूल ट्रॉफी हर वर्ष विजेता टीम को ही सौंपी जाएगी। इससे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की परंपरा और गौरव को बनाए रखा जा सके। डे-नाइट मुकाबले किए जाएंगे आयोजित आरसीए एडहॉक कमेटी के सदस्य सुशील जैन ने घोषणा की कि पुरुष वर्ग में शेष राजस्थान और कॉल्विन शील्ड विजेता सीकर, जबकि महिला वर्ग में शेष राजस्थान और सीनियर महिला विजेता सीकर के बीच डे-नाइट मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान राजस्थान क्रिकेटर संगठन के पूर्व सेक्रेटरी सुभाष जोशी ने सभी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए। सीकर ने पहली पारी में बनाए 437 रन फाइनल में सीकर ने पहली पारी में 437 रन बनाए। टीम के लिए अंकित कुमार और हिमांशु नेहरा ने 84-84 रन की शानदार पारियां खेलीं, जबकि योगेंद्र कुमार ने 36 रन बनाए। उदयपुर की ओर से हर्षित दक ने 80 रन देकर 5 विकेट लिए। पुष्पेंद्र सिंह और अनिरुद्ध सिंह ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उदयपुर ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए समर्पित जोशी के 150, निखिल शुक्ला के 89, मोहित जैन के 73 और विश्वजीत सिंह भाटी के नाबाद 48 रन की मदद से बड़ा स्कोर बनाया। विश्वजीत भाटी की पारी ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। हालांकि सीकर के गेंदबाज अभिषेक मूंड और हिमांशु नेहरा ने पांच-पांच विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद सीकर ने उसी आधार पर खिताब अपने नाम कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हिमांशु नेहरा को फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 84 रन बनाने के साथ पांच विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए जयपुर के रोहन राजभर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जयपुर के आयुष अमेरिया को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सीकर के हिमांशु नेहरा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

NEET स्टूडेंट्स को हॉस्टल के बाउंसरों ने पाइप से पीटा:दूसरे छात्र के परिजनों को वीडियो कॉल कर दिखाया; मोबाइल छीनने का भी आरोप

सीकर में हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रहे 2 छात्रों का किसी दूसरे छात्र के साथ झगड़ा हो गया। इस पर हॉस्टल संचालक ने 3 बाउंसर्स के साथ दोनों छात्रों को पाइप से बुरी तरह पीटा। इस दौरान वीडियो कॉल कर दूसरे छात्र के परिजनों को दिखाया। आरोपियों ने मारपीट के दौरान कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। पीड़ित छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल संचालक ने हमारे मोबाइल छीन लिए और परिजनों से बात नहीं करने दी। हमें बाउंसर के साथ कोचिंग भेजा और वापस हॉस्टल ले गए। मारपीट की घटना 26 जून की रात 2 बजे शहर के पिपराली रोड स्थित एक बॉयज हॉस्टल में हुई। दोनों छात्रों के रविवार को परिजनों ने हॉस्टल संचालक, बाउंसर्स समेत 4 नामजद लोगों पर मारपीट करने और बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया है। मोबाइल छीना, परिजनों से बात नहीं करने दी
पीड़ित छात्रों ने बताया- मारपीट के बाद हमारे मोबाइल छीन लिए और हमें परिजनों से बात नहीं करने दी। हमें कोई इलाज या दवा भी उपलब्ध नहीं कराई गई। अगले दिन बाउंसर्स के साथ हमें कोचिंग भेजा गया और वापस हॉस्टल ले जाया गया। हमने एक रूममेट के फोन से परिजनों को मारपीट की घटना की जानकारी दी। छात्रों के परिजनों ने दर्ज कराए 2 मुकदमे
मारपीट के मामले में छात्रों के परिजनों ने 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पीड़ित स्टूडेंट्स के परिजन ने बताया- मेरा बेटा करीब डेढ़ साल से एक कोचिंग में NEET फाउंडेशन की तैयारी कर रहा है। 26 जून को मेरे बेटे और एक अन्य छात्र की किसी दूसरे स्टूडेंट से लड़ाई हो गई। इसके बाद हॉस्टल संचालक 3 बाउंसर्स के साथ आया और दोनों बच्चों को पाइपों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान दूसरे छात्र के परिजनों को वीडियो कॉल कर दोनों बच्चों को पीटते हुए दिखाया। इस दौरान आरोपियों ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। CI राजेश बुडानिया ने बताया- वायरल वीडियो, उपलब्ध सबूतों और पीड़ितों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच RPS अधिकारी को दी गई है।

17 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 40 अतिरिक्त कोच:जोधपुर से गुजरने वाली कई गाड़ियों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी बढ़ेगी; यात्रियों को मिलेगी राहत

ट्रेनों में लगातार बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 से 31 जुलाई तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। इस अवधि में 17 जोड़ी ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध होने के साथ वेटिंग लिस्ट में भी कमी आएगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- बढ़ाए जा रहे अतिरिक्त कोचों में एसी, शयनयान और सामान्य श्रेणी शामिल हैं। इन ट्रेनों में लगेंगे कोच रेलवे प्रशासन ने कहा- जुलाई महीने के दौरान अतिरिक्त डिब्बों की इस व्यवस्था से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट बढ़ेंगी।