भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने श्री राणी भटियाणी मंदिर में किए दर्शन:संगठन महामंत्री अजय कुमार भी रहे साथ, रिफाइनरी उद्घाटन की सफलता के लिए प्रार्थना की

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बाड़मेर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश, किसानों की खुशहाली, सामाजिक समरसता और 4 जुलाई को प्रस्तावित रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की। श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोलधाम में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री सवाई सिंह जी, श्री लाल बन्ना सा, श्री खेतलाजी और श्री काला-गौरा भैरूजी के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर प्रदेश की शांति, जनकल्याण, राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि की कामना की गई। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम ओड (रामदेवरा), नरेश ओझा सहित प्रदेश, जिला और स्थानीय स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर संस्थान ने अतिथियों को बताई इतिहास और विकास कार्यों की जानकारी मंदिर संस्थान के प्रवक्ता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशचंद्र सिंह जसोल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को मंदिरों के इतिहास, धार्मिक परंपराओं और संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं के लिए संचालित सेवा, प्रबंधन और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। दर्शन-पूजन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर में विकसित दर्शन व्यवस्था, आवास सुविधा, प्रसाद वितरण, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और अन्य श्रद्धालु सुविधाओं का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल के मार्गदर्शन में किए गए विकास कार्यों और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अन्य धार्मिक संस्थानों के लिए प्रेरणादायक बताया। अजय कुमार ने पहली बार किए जसोलधाम के दर्शन भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार पहली बार जसोलधाम पहुंचे। उन्होंने सभी प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की। इसी दौरान आगामी 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। देशणोक करणी मंदिर ट्रस्ट ने भी किया व्यवस्थाओं का अध्ययन श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास, देशणोक के अध्यक्ष बादल सिंह और ट्रस्ट मंडल के सदस्यों ने भी जसोलधाम पहुंचकर मंदिरों में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर संस्थान की कार्यप्रणाली, श्रद्धालुओं के लिए विकसित सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि देशणोक करणी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से जसोलधाम की व्यवस्थाओं का अध्ययन किया गया, ताकि यहां की उत्कृष्ट और श्रद्धालु-केंद्रित व्यवस्थाओं को आवश्यकतानुसार वहां भी लागू किया जा सके। मालाजाल और पालिया के मंदिरों में भी की विशेष पूजा-अर्चना जसोलधाम के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने संत शिरोमणि श्री रावल मल्लीनाथ जी मंदिर, मालाजाल और श्री राणी रूपादे जी मंदिर, पालिया (तिलवाड़ा) में भी विधिवत दर्शन-पूजन किया। यहां प्रदेश में समय पर अच्छी बारिश, किसानों की समृद्धि, गौ-संवर्धन, सामाजिक सौहार्द और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की गई। हरिशचंद्र सिंह जसोल ने कराया धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व से परिचय श्री रावल मल्लीनाथ–श्री राणी रूपादे संस्थान, तिलवाड़ा के ट्रस्टी एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह जसोल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए दोनों देवस्थलों के इतिहास, धार्मिक महत्व, लोकआस्था और संस्थान की ओर से संचालित संरक्षण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसरों का अवलोकन कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। प्रदेश की खुशहाली और किसानों की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद दर्शन-पूजन के दौरान भाजपा नेताओं ने संत शिरोमणि श्री रावल मल्लीनाथ जी और श्री राणी रूपादे जी के श्रीचरणों में प्रदेश में पर्याप्त वर्षा, किसानों की खुशहाली, जनकल्याण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम के सफल, भव्य और निर्विघ्न आयोजन की भी मंगलकामना की।

₹52000 करोड़ की डिफेंस डील को मंजूरी:आर्मी में आकाश तरंग, कामिकाजे ड्रोन समेत कई हाईटेक हथियार शामिल होंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक हुई। इसमें भारतीय सेना की युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 52,000 करोड़ रुपए के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए कई अत्याधुनिक हथियार और डिफेंस सिस्टम शामिल हैं। सेना के लिए आकाश तरंग एंटी-ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM), मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (MRSAM), वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (V-SHORADS), टैंकों के लिए एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम और जेट आधारित कामिकाजे ड्रोन सिस्टम की खरीद को मंजूरी मिली है। ड्रोन हमलों से प्रभावी सुरक्षा देगा MPATGM रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, आकाश तरंग सेना के कई फॉर्मेशन को ड्रोन हमलों से प्रभावी सुरक्षा देगा। MPATGM दुश्मन के बख्तरबंद वाहनों से मुकाबले में पैदल सेना की क्षमता बढ़ाएगी। MRSAM मध्यम दूरी से आने वाले हवाई खतरों से सुरक्षा प्रदान करेगी, जबकि V-SHORADS मल्टी-स्पेक्ट्रल सेंसर के जरिए कम दूरी की वायु रक्षा को और मजबूत बनाएगा। 14.50 किलो वजन और 4.3 फीट है लंबाई MPATGM हथियार प्रणाली का वजन 14.50 किलोग्राम है और लंबाई 4.3 फीट है। इसे दागने के लिए 2 लोगों की जरूरत होती है। इसकी रेंज 200 मीटर से लेकर 2.50 किलोमीटर है। इसमें टैंडम चार्ज हीट और पेनेट्रेशन वॉरहेड लगा सकते हैं। भारत में तैयार हो रहा स्वदेशी कामिकाजे ड्रोन भारत स्वदेशी कामिकाजे ड्रोन बना रहा है। यह ड्रोन 1,000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकेगा। इसमें घरेलू इंजन लगाया जा रहा है। ये मानव रहित ड्रोन टारगेट पर जाकर नष्ट हो जाते हैं। नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज (NAL) ये ड्रोन बना रही है। इस तरह के ड्रोन रूस-यूक्रेन और गाजा में इजराइल-हमास संघर्ष में इस्तेमाल हो रहे हैं। यूक्रेन ने इनका उपयोग रूस की पैदल सेना और बख्तरबंद वाहनों को टारगेट करने के लिए बड़े पैमाने पर किया है। समुद्र में दुश्मन के जहाजों को निशाना बनाएगी MIGM भारतीय नौसेना के लिए मल्टी इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM), नेवल शिपबोर्न अनमैन्ड एरियल सिस्टम (NSUAS) और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम खरीदने की मंजूरी दी गई है। मंत्रालय के मुताबिक, MIGM दुश्मन की समुद्री गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद करेगा, जबकि NSUAS उन्नत सेंसर के जरिए नौसेना की निगरानी क्षमता बढ़ाएगा। नौसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने पिछले साल (5 मई, 2025) देश में ही बनी मल्टी-इंफ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण में कम विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया गया, ताकि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा सके। यह माइन समुद्र के नीचे दुश्मन के जहाजों को निशाना बनाने में सक्षम है। इसे भारत में पहली बार पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है। इसका इस्तेमाल नौसेना की ताकत बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में किया जाएगा। कई महीनों तक बिना रुके उड़ सकता है FW-HAPS भारतीय वायुसेना के लिए फिक्स्ड-विंग बेस्ड हाई एल्टीट्यूड प्सूडो सैटेलाइट (FW-HAPS) समेत अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। यह प्रणाली लंबी अवधि तक इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस (ISR), दूरसंचार और रिमोट सेंसिंग जैसे मिशनों को अंजाम देने में सक्षम होगी। FW-HAPS एक अत्यधिक उन्नत मानवरहित हवाई वाहन (UAV) है जो लगभग 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर सौर ऊर्जा से संचालित होकर कई महीनों तक बिना रुके उड़ सकता है। यह उपग्रहों की तरह काम करता है, लेकिन इसे अंतरिक्ष में भेजने की आवश्यकता नहीं होती। इसमें लगे सौर पैनल दिन के समय बैटरी को चार्ज करते हैं, जिससे यह रात में भी लगातार उड़ता रहता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन खरीद प्रस्तावों का उद्देश्य तीनों सेनाओं की युद्ध तैयारी को और मजबूत करना तथा आधुनिक तकनीकों से लैस रक्षा प्रणाली विकसित करना है। ————–
ये खबर भी पढ़ें… भारतीय सेना को मिले 106 कामिकाजे ड्रोन:180 किमी की रेंज, 450kmph की रफ्तार; न जैमिंग का असर, न टारगेट से भटकेंगे भारतीय सेना की मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वदेशी रक्षा कंपनी SMPP ने सेना को 106 टर्बोजेट इंजन से चलने वाले ‘कामिकाजे’ ड्रोन सौंप दिए हैं। इन्हें ‘पीसकीपर (अग्निवेग)’ नाम दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

रिश्वतखोर कृषि अधिकारियों के घर एसीबी ने किया सर्च:एक अफसर के पास दिल्ली में फ्लैट; दूसरे के पास 10 प्लॉट-1 किलो चांदी के गहने

खाद कंपनियों पर कार्रवाई का डर दिखाकर रिश्वत वसूलने में अरेस्ट आरोपी कृषि अधिकारियों के घर पर एसीबी ने शुक्रवार को सर्च किया। एसीबी को तलाशी के दौरान गहने-कैश और प्लॉट-फ्लैट के डॉक्यूमेंट मिले। दोनों घूसखोर कृषि अधिकारियों के करोड़पति होने के सबूत एसीबी के हाथ लगे हैं। बता दें कि कोटपूतली-बहरोड़ और भिवाड़ी में खाद कंपनियों पर कार्रवाई के नाम पर अफसरों ने रुपए वसूले थे। इस पर एसीबी ने गुरुवार को उनकी गाड़ी से रुपए बरामद किए थे। एसीबी टीमों ने जगतपुरा के प्रेम नगर में कृषि अधिकारी महेश मीणा के घर पर तलाशी ली। सर्च में घर से 5 लाख रुपए कैश सहित दिल्ली में एक फ्लैट और दौसा में एक प्लॉट होने के डॉक्यूमेंट मिले। वहीं कृषि अधिकारी भगवान सहाय यादव के कालवाड़ रोड गोकुलपुरा स्थित घर पर एसीबी ने सर्च किया। यहां तलाशी में भगवान सहाय के घर से 10 प्लॉट और 1 फ्लैट के डॉक्यूमेंट मिले। इसके अलावा 10 बैंक अकाउंट के साथ ही अलमारी में 184 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी के गहने और दो कारें मिली हैं। कृषि अधिकारी चंदाराम और ड्राइवर रमेश मीणा के घर पर सर्च में कुछ खास नहीं मिल सका। अब गिरफ्तार दोनों कृषि अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज होगा। एसीबी टीम फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ये था मामला एसीबी ने गुरुवार को शाहपुरा के पास हाईवे पर कृषि अधिकारियों की सरकारी गाड़ी को रुकवाकर चेकिंग की थी। चेकिंग में इनके पास बैग में रखे सैंपल पैकेटों में 2.63 लाख रुपए छिपा कर रखे थे। जांच में मिले रुपए भिवाड़ी और कोटपूतली-बहरोड़ में संचालित खाद कंपनियों पर कार्रवाई का डर दिखाकर वसूला करते हुए पाए गए। गाड़ी में कृषि अधिकारी भगवान सहाय यादव और ड्राइवर रमेश चंद्र मीणा भी बैठे थे।
यह खबर भी पढ़ें… कृषि अधिकारियों की गाड़ी से 2.63 लाख रुपए जब्त:ACB टीम को खाद फैक्ट्री से अवैध वसूली की मिली थी सूचना; जयपुर-दिल्ली हाईवे पर कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कृषि विभाग के अधिकारियों से 2 लाख 63 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं। एसीबी की स्पेशल इनवेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शाहपुरा पुलिया के पास टाटा सफारी गाड़ी को रोककर तलाशी ली, जिसमें यह नकदी मिली। (पूरी खबर पढ़ें)

श्रीगंगानगर में बच्चों को बचाने सांड से भिड़ा पिता, VIDEO:बेटे-बेटी की चीख सुनकर दौड़कर आया और मुक्के मारकर भगाया

श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा में माथा टेकने घर से निकले मासूम भाई-बहन पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। सींगों से दोनों मासूमों पर कई वार किए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर से पिता दौड़कर बाहर आए और सांड से भिड़ गए। घूंसों से सांड के चेहरे पर लगातार वार किए और बच्चों को बचाया। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के केसरीसिंहपुर के वार्ड नंबर-14 के सिंधी मोहल्ले में गुरुवार सुबह हुई, जिसका एक सीसीटीवी भी शुक्रवार को सामने आया है। पहले देखिए- सिलसिलेवार तस्वीरें स्कूल जाने से पहले गुरुद्वारा जा रहे थे
घटना जिले के केसरीसिंहपुर के वार्ड नंबर-14 के सिंधी मोहल्ले में गुरुवार सुबह हुई। जानकारी के अनुसार, घर से स्कूल जाने से पहले रोज की तरह गुरुद्वारा माथा टेकने निकले सारांश(4) और उसकी बहन टीवीशा(7) पर अचानक एक सांड ने हमला बोल दिया। सांड की टक्कर और सींगों से बचते-बचाते दोनों बच्चे घर की ओर भागे, लेकिन सांड ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। सांड ने गेट के पास उन पर हमला कर दिया और सींग से दोनों पर कई वार किए। इससे सारांश का लिवर भी डैमेज हो गया। दोनों बच्चों की चीख सुनकर घर से किराना कारोबारी पिता संजय कुमार दौड़कर बाहर आए और बच्चों को बचाने की कोशिश की। लेकिन बेकाबू सांड ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद बच्चों के लिए संजय सांड से भिड़ गए और लगातार उसके चेहरे पर कई वार किए। इससे सांड पीछे हटा तो संजय ने घर में घुसकर जान बचाई। बेटे की हालत गंभीर, बेटी भी घायल
सांड के हमले से सारांश के पेट में गहरा घाव हो गया और लिवर भी डैमेज हुआ है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है। जबकि बेटी टीवीशा की हालत स्थिर बनी हुई है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि सांड लंबे समय से इलाके में घूम रहा था और पहले भी लोगों को परेशान कर चुका था। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे आवारा पशुओं पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि जिले में लगातार सांड के आतंक की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने में प्रशासन फिलहाल नाकाम बना हुआ है।
………..
ये खबर भी पढ़िए…
बेटी को बचाने के लिए गाय से भिड़े मां-बाप; VIDEO:2 बार जमीन पर पटका, छाती में सींग मारा, पसलियां टूटीं ट्यूशन पढ़कर लौट रही 5 साल की बच्ची पर घर के सामने ही गाय ने अचानक हमला कर दिया। बच्ची की मां ने जैसे ही यह देखा, उसके होश उड़ गए। वह जान की परवाह किए बिना गाय से भिड़ गई। दोनों सींग पकड़ लिए। पूरी खबर पढ़िए

बेटे के सामने युवक ने नहर में लगाई छलांग:3 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव, जेसीबी की मदद से उतरी नाव

कोटा शहर में शुक्रवार शाम को युवक ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब युवक को नहर में छलांग लगाते देखा, तो तुरंत नगर निगम के गोताखोरों को इसकी सूचना दी। घटना मानपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमानपुरा सब्जी मंडी के पास स्थित दायीं मुख्य नहर की है। मौके पर मौजूद लोगों और युवक के बेटे ने भी उसे अपनी आंखों के सामने नहर में कूदते हुए देखा था। करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने नहर से युवक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान घोड़ा बस्ती निवासी प्रभु भोई (35) के रूप में हुई है। इसके बाद शव को गुमानपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए MBS अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है। 70 फीट गहरी नहर में जेसीबी की मदद से उतरी नाव, नगर निगम के गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन नहर में रेस्क्यू अभियान चलाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। नहर की दीवारें कई स्थानों पर टूटी हुई हैं, जिससे लोग आसानी से वहां चले जाते हैं। करीब 70 फीट की गहराई में नाव उतारने के लिए कोई स्थायी रास्ता नहीं होने के कारण टीम को जेसीबी (JCB) मशीन की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद गोताखोरों ने नाव के जरिए तलाशी अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। टूटी दीवारें ठीक हों और नाव उतारने का बने स्थायी रास्ता हादसे के बाद गोताखोरों ने प्रशासन से नहर की सुरक्षा को लेकर गंभीर मांग की है। उन्होंने कहा कि नहर की टूटी हुई दीवारों की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए ताकि लोग वहां तक न पहुंच सकें। इसके साथ ही, आपातकालीन स्थिति में रेस्क्यू नाव को नीचे उतारने के लिए एक स्थायी रास्ता बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी हादसे के दौरान रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा सके और समय रहते लोगों की जान बचाई जा सके।

नगर निगम के गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन नहर में रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि नहर की दीवारें कई स्थानों पर टूटी हुई हैं, जिससे लोग आसानी से नीचे उतर जाते हैं। वहीं करीब 70 फीट गहराई में नाव उतारने के लिए कोई स्थायी रास्ता नहीं होने से जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद गोताखोरों ने नाव के जरिए तलाशी अभियान चलाया और कई घंटे की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने भी प्रभु भोई को नहर में कूदते हुए देखा था और घटना के समय उसका बेटा भी वहीं मौजूद था। गोताखोरों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर की टूटी हुई दीवारों की जल्द मरम्मत कराई जाए और नाव उतारने के लिए एक स्थायी रास्ता बनाया जाए, ताकि भविष्य में रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा सके और समय रहते लोगों की जान बचाई जा सके।

हाईकोर्ट ने तहसीलदार-पटवारी को किया सस्पेंड:कहा- इन्होंने कोर्ट का अपमान किया; अधिकारियों ने 2 महीने तक नहीं हटाया था अतिक्रमण

राजस्थान हाईकोर्ट ने अदालत के आदेशों की पालना नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने करौली जिले की नादौती तहसील के तहसीलदार दीनदयाल शर्मा और पटवारी भरत सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने कहा- इन अधिकारियों के मन में कोर्ट के आदेशों के प्रति कोई सम्मान नहीं है, बल्कि इन्होंने कोर्ट का अपमान किया है। इसके साथ ही ये दोनों स्पष्ट रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने के दोषी हैं। हाईकोर्ट ने राजस्व सचिव को निर्देश दिया है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए। विभागीय जांच पूरी होने तक दोनों अधिकारी निलंबित ही रहेंगे। अधिकारियों ने 2 महीने तक आदेश की पालना नहीं की
याचिकाकर्ता के वकील ने बताया- नादौती तहसील में अतिक्रमण को लेकर रूपराज प्रजापत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि एक निश्चित क्षेत्र में बार-बार अतिक्रमण हटाने के बाद भी अतिक्रमणकारी उस जगह पर फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं। इस पर हाईकोर्ट ने इन्हें आदतन अतिक्रमणकारी मानते हुए 27 अप्रैल 2026 को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। 30 अप्रैल को मामला फिर से कोर्ट में आने पर हाईकोर्ट ने तहसीलदार और पटवारी से स्पष्टीकरण मांगा और मामला 20 मई को सूचीबद्ध करने के लिए कहा, लेकिन मामला उस दिन लिस्ट नहीं हो सका। इसके बाद 2 जुलाई को मामले पर सुनवाई के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वीकार किया कि अतिक्रमण मौजूद है और उन्हें हटाने के लिए 7 दिन का समय और दिया जाए। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह हमारे लिए आश्चर्य की बात है कि दोनों आराम से स्वीकार कर रहे हैं कि कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हुआ है। हम अवमानना की कार्रवाई जैसा कदम नहीं उठा रहे हैं
कोर्ट ने कहा- हालांकि हम दोनों अधिकारियों के खिलाफ फिलहाल अवमानना की कार्रवाई शुरू करने जैसा कदम नहीं उठा रहे हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि इन्होंने अतिक्रमण हटाने के अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया, जबकि इन्हें अच्छे से पता था कि यह अतिक्रमण बार-बार हो रहा है। कोर्ट ने सरकार को निर्देशित किया कि वह संबंधित SHO और राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करें, ताकि अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए और अगली सुनवाई से पहले इसकी पालना रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए। कोर्ट अब 8 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई करेगी। ये खबर भी पढ़ें राज्यपाल के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई:कहा- ये दुर्भावनापूर्ण और मनमाना; दिव्यांग यूनिवर्सिटी के कुलपति को बर्खास्त किया था राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की ओर से जारी बर्खास्तगी के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इससे राजस्थान यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में धांधली के आरोप में हटाए गए कुलपति देव स्वरूप को बड़ी अंतरिम राहत मिली है। कोर्ट ने कहा- यह आदेश पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण और मनमाना है। (पूरी खबर पढ़ें)

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री ने जसोलधाम में किए दर्शन:प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण के लिए की मंगलकामना की

जसोलधाम स्थित श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान में शुक्रवार को भाजपा और विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे। सभी अतिथियों ने श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री सवाई सिंह जी, श्री लाल बन्ना सा, श्री खेतलाजी एवं श्री काला-गौरा भैरूजी के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, जनकल्याण और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए विशेष मंगलकामना की। साथ ही, प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम की सफलता के लिए भी प्रार्थना की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किए दर्शन इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम ओड (रामदेवरा) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन महामंत्री अजय कुमार ने पहली बार जसोलधाम पहुंचकर दर्शन किए। भाजपा कार्यकर्ता नरेश ओझा के साथ प्रदेश, जिला एवं स्थानीय स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मंदिर संस्थान के प्रवक्ता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशचंद्र सिंह जसोल ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। दर्शन-पूजन के दौरान वे प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहे और उन्हें समस्त मंदिरों के इतिहास, धार्मिक महत्व, परंपराओं एवं मंदिर संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं के हित में संचालित सेवा, प्रबंधन एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल ने 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान की रिफाइनरी परियोजना के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम की सफलता, प्रदेश की खुशहाली, राष्ट्र की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए समस्त आराध्य देवस्थलों में विशेष प्रार्थना की। विशेष उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने प्रथम बार जसोलधाम पधारकर सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। दर्शन-पूजन के उपरांत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मां का प्रसाद ग्रहण किया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विकसित दर्शन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, प्रसाद वितरण प्रणाली, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विश्राम व्यवस्था सहित विभिन्न जनसुविधाओं का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने सुविधाओं की सराहना की प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान अध्यक्ष किशन सिंह जसोल के मार्गदर्शन में मंदिर संस्थान द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विकसित आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सेवा, उत्कृष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं अनुशासित व्यवस्था की दृष्टि से श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोलधाम ने एक अनुकरणीय कार्यसंस्कृति स्थापित की है, जो अन्य धार्मिक संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इसी क्रम में कैलाशचंद्र (क्षेत्रीय प्रौढ़ कार्य प्रमुख, राजस्थान), अशोक (पर्यावरण संयोजक, जयपुर प्रांत) तथा कृष्णा (जिला प्रचारक, बालोतरा) भी जसोलधाम पहुँचे। उन्होंने मंदिर प्रांगण स्थित समस्त मंदिरों के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली, सामाजिक समरसता तथा अपने जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। दर्शन उपरांत उन्होंने हरिशचंद्र सिंह जसोल से शिष्टाचार भेंट कर मंदिरों के इतिहास, धार्मिक महत्त्व तथा संस्थान द्वारा संचालित सेवा एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। मंदिर संस्थान की कार्यप्रणाली देखी इस अवसर पर श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास, देशणोक के अध्यक्ष बादल सिंह सहित ट्रस्ट मंडल के माननीय सदस्य भी जसोलधाम पहुंचे। उन्होंने समस्त मंदिरों में दर्शन-पूजन के पश्चात हरिशचंद्र सिंह जसोल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें मंदिर संस्थान की कार्यप्रणाली, श्रद्धालुओं के लिए विकसित दर्शन एवं आवास व्यवस्था, प्रसाद वितरण प्रणाली, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा वर्तमान में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर एवं श्रद्धालु सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास, देशणोक में भी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से वे श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोलधाम की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने आए हैं, ताकि यहां विकसित उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं श्रद्धालु-केंद्रित व्यवस्थाओं का आवश्यकतानुसार अपने संस्थान में भी क्रियान्वयन किया जा सके।

बदमाश ने पीछे से चाकू मारकर लूटा सोने का मादलिया:घर में अकेली थीं बुजुर्ग; बच्चे बाहर काम करते हैं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।

उदयपुर में एक बुजुर्ग महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर बदमाश उसके गले से मादलिया लूटकर फरार हो गए। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसके चेहरे और हाथ पर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों को जब तक पता चलता, तब तक हमलावर भाग चुके थे। पड़ोसियों द्वारा घायल बुजुर्ग महिला को तुरंत स्थानीय सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालते हुए लुटेरों की तलाश में जुटी है। यह मामला कानोड़ थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ले का है और घटना शुक्रवार शाम की है।” घर में अकेली बैठी थीं, पीछे से बदमाशों ने किया हमला थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया- घटना कुम्हारों का मोहल्ला क्षेत्र में शुक्रवार शाम की है। जब 75 वर्षीय घीसी बाई खटीक घर में अकेली बैठी हुई थीं, तभी अज्ञात बदमाशों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद बदमाश उनके गले से सोने का मादलिया लूटकर फरार हो गए। महिला के चीखने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तो बुजुर्ग महिला को घायल अवस्था में देखकर दंग रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। थानाधिकारी ने बताया- घीसी बाई घर में अकेली रहती हैं और उनके बच्चे बाहर काम करते हैं।

ब्याज वसूली के लिए की थी फायरिंग:वारदात के बाद कार को छिपाकर भागे, पीछा कर हरियाणा से पकड़े तीनों बदमाश

जयपुर में फायरिंग मामले में झोटवाड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात खुलासा किया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीनों बदमाशों को अरेस्ट किया है। जिनके कब्जे से वारदात में यूज कार व पिस्टल जब्त कर ली है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- फायरिंग मामले में आरोपी यश अहलावत उर्फ सूरज (23) व उसके भाई आकाश उर्फ विशाल (21) निवासी झझर हरियाणा हाल सिरसी रोड करधनी और अमन जाट (23) निवासी झझर हरियाणा हाल सिरसी रोड करधनी को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को हरियाणा से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में यूज कार व पिस्टल-कारतूस बरामद किए है। पुलिस जांच में पिस्टल लाइसेंसी होना पाया गया है, लेकिन लाइसेंस जारी होने वाले राज्य की पुष्टि की जा रही है। डरा-धमकाकर वसूलते है ब्याज
जांच में सामने आया कि आरोपी यश अहलावत उर्फ सूरज व आकाश उर्फ विशाल आपस में दोनों सगे भाई है। दोनों भाईयों का अमन दोस्त है। ये तीनों मिलकर जययपुर शहर में फाइनेंस के नाम पर लोगों को रुपए उधार देकर मोटा ब्याज वसूलते है। रुपए-ब्याज नहीं देने पर डराने-धमकाने के साथ मारपीट करते है। झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, करधनी, करणी विहार इलाके में रुपए उधार देकर ब्याज वसूलने के नाम पर आरोपियों ने दबदबा बना रखा है। पीड़ित जितेंद्र शर्मा ने भी आरोपियों से उधार रुपए लिए थे। उधार रुपए चुकाने के बाद भी ब्याज के नाम पर काफी समय से डरा-धमका रहे थे। जबरन रुपए वसूली के लिए दबाव बनाने पर पीड़ित ने मना कर दिया। इस बात को लेकर तीनों आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए मारपीट कर फायरिंग की। कार छिपाकर चले गए हरियाणा
झोटवाड़ा थाने में जितेंद्र शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। निवारू रोड पर महालक्ष्मी मोटर्स एण्ड कार बाजार नाम से उनका वर्कशॉप है। 1 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वर्कशॉप पर यश अहलावत, अमन और आकाश कार से आए। आते ही उससे उधार लिए रुपयों को लेकर झगड़ा करने लगे। तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके और उसके भाई के साथ लोहे के पाइप से मारपीट की। जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस कम्पलेंड का पता चलने पर कार को छिपाकर दूसरी गाड़ी से हरियाणा चले गए।

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल जिसका पीएम उद्घाटन करेंगे,VIDEO:मोदी ने रिफाइनरी का फोटो शेयर करके लिखा- बालोतरा में कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। उड़ान योजना के सेकेंड फेज की शुरुआत भी करेंगे। मोदी ने जोधपुर दौरे से पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया X पर जोधपुर एयरपोर्ट की फोटो शेयर की। लिखा- 4 जुलाई जोधपुरवासियों के लिए बेहद खास दिन है। पीएम मोदी ने बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी का फोटो भी शेयर करते हुए लिखा- बालोतरा में कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें 1.06 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के कामों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसमें पचपदरा में इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी शामिल है। यह प्रोजेक्ट भारत के एनर्जी और पेट्रोकेमिकल सेक्टर को बढ़ावा देगा। इससे कई लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वीडियो इस वीडियो को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शेयर किया है। अब देखें नए एयरपोर्ट के PHOTOS… मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। दोनों ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं सुबह सीएस वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा ने भी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निरीक्षण किया। साथ ही यहां की सिक्योरिटी, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं का भी रिव्यू किया। जोधपुर से बालोतरा जाएंगे पीएम मोदी पीएम मोदी शनिवार सुबह 10:45 बजे जोधपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यहीं से उड़ान योजना के सेकेंड फेज की शुरुआत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12:15 बजे बालोतरा जाएंगे। वहां रिफाइनरी के साथ लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आदि मौजूद रहेंगे। साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु भी जोधपुर आएंगे। वे सुबह 7:45 से 9 बजे तक जोधपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। पीएम ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की फोटो की शेयर पीएम मोदी ने जोधपुर दौरे से पहले नए एयरपोर्ट टर्मिनल की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- कल 4 जुलाई जोधपुरवासियों के लिए बेहद खास दिन है। जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन होगा। भारत में पर्यटन के लिहाज से जोधपुर का विशेष महत्व है। इस उन्नत बुनियादी ढांचे से जोधपुर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। Tomorrow, 4th July, is a very special day for the people of Jodhpur. The New Terminal Building of Jodhpur Airport will be inaugurated. Jodhpur has a very important place as far as tourism in India is concerned. This upgraded infrastructure will encourage more tourists to come to… pic.twitter.com/GdOuk4NgCr— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2026
जोधपुर से संशोधित उड़ान योजना शुरू की जाएगी। इससे अधिक से अधिक लोगों को हवाई यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। भारत में कनेक्टिविटी में सुधार होगा। योजना का मुख्य उद्देश्य मौजूदा हवाई पट्टियों से 100 नए हवाई अड्डों का विकास करना, संचालन और रखरखाव करना है 480 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया एयरपोर्ट जोधपुर का नया एयरपोर्ट 480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसका नया टर्मिनल 37 एकड़ में तैयार किया गया है। यह पुराने एयरपोर्ट से 6 गुना बड़ा है। इस एयरपोर्ट में एंट्री गेट से फ्लाइट में डायरेक्ट एंट्री के लिए 6 एयरोब्रिज बनाए गए हैं। पीएम ने रिफाइनरी का फोटो शेयर किया पीएम ने रिफाइनरी का फोटो शेयर करते हुए लिखा- बालोतरा में कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें 1.06 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के कामों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसमें पचपदरा में इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी शामिल है। यह प्रोजेक्ट भारत के एनर्जी और पेट्रोकेमिकल सेक्टर को बढ़ावा देगा। इससे कई लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। ………. यह खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन:ढाई महीने पहले आग लगने से टल गया था; जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी करेंगे शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। पचपदरा रिफाइनरी का पहले 21 अप्रैल को उद्घाटन होना था। इससे एक दिन पहले यानी 20 अप्रैल को रिफाइनरी में आग लग गई थी। इसके बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित करना पड़ा था। अब पीएम मोदी रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)