ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब कांग्रेस में टूट का खतरा बढ़ा:सांसद गुट-कांग्रेस प्रभारी की मीटिंग टली, 2 शर्तों से बिगड़ी बात; राहुल से मिलकर बड़ा फैसला लेंगे चन्नी

पंजाब कांग्रेस में चुनाव से करीब 8 महीने पहले टूट का खतरा बढ़ गया है। बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी के गुट की प्रभारी भूपेश बघेल से मीटिंग टल गई है। चन्नी गुट की शर्तों के बाद यह मीटिंग कैंसिल कर दी गई। अब ये मीटिंग कल हो सकती है। मीटिंग को लेकर चन्नी गुट की 2 शर्तें थीं, जिनमें कांग्रेस भवन में न मिलने और उसमें प्रधान राजा वड़िंग के मौजूद न होने की बात कही गई थी। माना जा रहा है कि इन पर सहमति नहीं बनी। चन्नी के करीबी सोर्सेज का कहना है कि वह दिल्ली में ही राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं ताकि अगर उन्हें चुनाव में बड़ी भूमिका मिलती है तो उस पर बघेल नहीं बल्कि सीधे राहुल गांधी की मुहर हो। इसके बाद ही वह आगे कोई बड़ा फैसला लेंगे। वहीं कांग्रेस हाईकमान के किनारा करने के बावजूद पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी ने AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के आगे सरेंडर से इनकार कर दिया है। बघेल 4 दिन से चंडीगढ़ में डटे हैं लेकिन चन्नी उनसे मिलने के लिए नहीं गए। आज (10 जुलाई) को खत्म होने वाला बघेल का 5 दिन का दौरा 3 दिन के लिए बढ़ सकता है। हालांकि इतना जरूर है कि चन्नी हाईकमान पर प्रेशर बनाने में कामयाब नहीं हो सके। उनके बातचीत के लिए राजी होने से 3 दिन से हाईकमान पर बना प्रेशर रिलीज हो गया। वहीं राजा वड़िंग पावरफुल बनकर निकले हैं। वह लगातार अपनी ताकत दिखा रहे हैं। बघेल भी हाईकमान के फैसले को सही ठहराने के लिए पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल जैसे नॉन एक्टिव नेताओं से तक मुलाकात करने के लिए उनके घर जा रहे हैं। खबर आगे पढ़ने से पहले महत्वपूर्ण पोल पर अपनी राय जरूर दें… जानिए, कांग्रेस के मौजूदा हालात में 2 एक्सपर्ट क्या कहते हैं? ******************
ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट: 2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे; सांसद रंधावा, MLA राणा-परगट के भी बोल बदले पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी हाईकमान के किनारा करने के बाद झुक गए हैं। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा, कपूरथला से MLA राणा गुरजीत और जालंधर कैंट से MLA परगट सिंह के बोल बदल गए हैं। चन्नी गुट के 2 नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इनमें सांसद रंधावा भी शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है (पढ़ें पूरी खबर)

रेवाड़ी-रींगस की 2 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई ट्रिप:10 से 14 जुलाई तक अतिरिक्त चक्कर बढ़ाए गए, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत

हरियाणा के रेवाड़ी, नारनौल, अटेली, कुंड और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने आज से रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी मार्ग पर चलने वाली 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे खाटूश्यामजी और रींगस की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। जिसका लाभ दक्षिणी हरियाणा के लोगों विशेषकर गुरुग्राम, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले को होगा। आज से ये ट्रेन लगाएगी अतिरिक्त फेरे उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन आगे भी जारी रहेगा। यह ट्रेन रेवाड़ी से 10 जुलाई और 13 जुलाई 2026 को 2 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेगी। वहीं, रींगस से 11 जुलाई और 14 जुलाई 2026 को 2 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इस ट्रेन का भी किया गया विस्तार इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि का भी विस्तार किया गया है। यह ट्रेन रेवाड़ी से 10 जुलाई और 13 जुलाई 2026 को2 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी। जबकि रींगस से भी 10 जुलाई और 13 जुलाई 2026 को 2 अतिरिक्त ट्रिप संचालित की जाएंगी। भीड़ को देखते लिया निर्णय रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और त्योहारों व धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रा को सुगम बनाना है। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत इन ट्रेनों के संचालन से दक्षिण हरियाणा के यात्रियों को रींगस और खाटूश्यामजी की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और संचालन की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मोदी बोले-ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग का ओपनिंग मैच भारत में होगा:चेन्नई में खेला जाएगा, भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला; पीएम न्यूजीलैंड रवाना

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा। मुकाबला चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 12 दिसंबर को होगा। यह पहली बार होगा, जब किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में होगा। पीएम मोदी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। पीएम इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे। पीएम के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दौरे की 3 तस्वीरें… BBL पहली बार ऑस्ट्रेलिया से बाहर होगा BBL के 15 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब लीग का कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने और लीग को वैश्विक पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है। पीएम के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे:यूपी में बारिश से 10 की मौत; राजस्थान में 6 ट्रेन रद्द, मकान ढहा

मानसून के पूरे देश को कवर करने के बाद कई राज्यों में बारिश जारी है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 30 शहरों में बारिश हुई। बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की जान गई। हरदोई में 2 बहनें नदी में बह गईं। राजस्थान के धौलपुर में बारिश के चलते मकान ढह गया और 6 लोग मलबे में दब गए। अजमेर के किशनगढ़ में भी कच्चा मकान ढहने से माता-पिता और बच्चा दब गया। राज्य में 6 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। कई ट्रेनें लेट भी हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब 1000 यात्री फंसे हैं। 10 जिलों में बारिश के कारण आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग चट्टानें गिरने से बंद है। हरिद्वार में सड़कों पर 3-4 फीट पानी भर गया। दिल्ली में बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। कई जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम लगा। देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें… मानसून ने पूरे देश को कवर किया मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल:सिंह राशि वालों को नए मौके मिलेंगे और धनु राशि के लोगों को प्रॉपर्टी के काम में सफलता मिल सकती है

शुक्रवार, 10 जुलाई को मिथुन राशि वालों को बड़ी सफलता और पहचान मिल सकती है। सिंह राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे और कन्या राशि वाले बचत या निवेश की नई योजना शुरू कर सकते हैं। धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों को काम में सम्मान मिल सकता है। मीन राशि वालों के लिए कोई क्रिएटिव प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – टू ऑफ पेंटाकल्स
आज संतुलन बनाकर चलना बहुत जरूरी रहेगा। आर्थिक बजट को लेकर सावधानी से विचार करें। दो अलग-अलग कामों को एक साथ आसानी से संभाल लेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी बातचीत होगी। परिवार का बजट संतुलित रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी। बदलते हालात के साथ आप खुद को जल्दी ढाल लेंगे। करियर – ह्यूमन रिसोर्स प्रोफेशनल्स को जरूरी फैसले लेने होंगे। कार्यस्थल पर टाइम मैनेजमेंट का सख्ती से पालन करें। नई बिजनेस स्ट्रैटजी कंपनी को अच्छा लाभ पहुंचाएगी। पार्ट टाइम नौकरी ढूंढ रहे लोगों को कामयाबी मिलेगी। संसाधनों का सही उपयोग आपको आगे ले जाएगा।
लव – रिश्ते और काम के बीच बैलेंस जरूर बनाएं। साथी के साथ शाम को अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएं। पार्टनर की व्यक्तिगत जरूरतों का पूरा ध्यान रखें। आपसी समझ से रिश्ते की हर चुनौती आसानी से सुलझेगी। लव लाइफ में लचीलापन लाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
हेल्थ – वर्टिगो या चक्कर आने की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त पानी पिएं। शारीरिक स्थिरता के लिए नियमित योगाभ्यास जरूर करें।
लकी कलर – पीकॉक ब्लू, लकी नंबर – 8 वृष – फाइव ऑफ पेंटाकल्स
आज आपको थोड़ा अकेलापन महसूस हो सकता है। किसी बड़े व्यक्ति की अच्छी सलाह काम आएगी। आर्थिक मामलों में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी मुश्किलें करीबी दोस्तों के साथ खुलकर शेयर करें। खराब समय में परिवार का साथ आपको हिम्मत देगा। किसी बाहरी व्यक्ति से आर्थिक मदद लेने से बचें। अपने बजट का सोच-समझकर सही इस्तेमाल करें। करियर – चैरिटी या एनजीओ में काम करने वालों को संतुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल पर थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है। कंपनी में छंटनी की अफवाहों से खुद को दूर रखें। सहकर्मियों की पॉलिटिक्स से बचकर रहें। संघर्ष का यह दौर आपको बड़ी सीख देगा।
लव – रिश्ते में इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। अकेलेपन की भावना को जीवनसाथी के साथ खुलकर शेयर करें। एक-दूसरे के सच्चे सहयोग से हर मुश्किल आसानी से टलेगी। सिंगल लोगों को आज प्यार के मामलों में थोड़ी निराशा हो सकती है।
हेल्थ – इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए जरूरी सप्लीमेंट्स लें। मौसमी बुखार और ठंड से खुद को बचाकर रखें। होलिस्टिक थेरेपी की मदद से शारीरिक कमजोरी दूर हो सकती है।
लकी कलर – डार्क ग्रे, लकी नंबर – 4 मिथुन – सिक्स ऑफ वांड्स
किसी बड़ी सफलता का उत्सव मन सकता है। समाज में आपके काम को अच्छी पहचान मिलेगी। माता-पिता को आपकी तरक्की पर गर्व होगा। समाज के लोग आपकी अच्छी लीडरशिप की खुलकर तारीफ करेंगे। कई कामों में सफलता मिलने के योग हैं। करियर – पब्लिक रिलेशंस के प्रोफेशनल्स को तारीफ मिलेगी। आपकी अच्छी प्रेजेंटेशन को आज किसी बड़े कॉर्पोरेट अवॉर्ड सेरेमनी में सराहा जा सकता है। मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर आप बड़ी संख्या में लोगों को प्रेरित करेंगे। कंपनी के अहम लक्ष्य आज आसानी से पूरे हो सकते हैं।
लव – सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार खुलकर और आत्मविश्वास से करेंगे। शादी की आधिकारिक घोषणा करने के लिए दिन अच्छा है। प्यार के रिश्ते में आपको गहरा सम्मान और महत्व मिलेगा। आपके लव रिलेशन की अच्छी मिसाल दी जा सकती है।
हेल्थ – किसी पुरानी गंभीर बीमारी से अच्छी रिकवरी मिलेगी। स्टैमिना मजबूत रहेगा। रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया पूरे शरीर पर अच्छा असर दिखाएगी।
लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 3 कर्क – एइट ऑफ स्वॉर्ड्स
पारिवारिक नियमों के बीच आप खुद को काफी बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। अपनी उलझनों से बाहर निकलने की कोशिश करें। बेकार रूढ़िवादी सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिवार के सामने अपनी सही बात रखने की हिम्मत जुटाएं। नकारात्मक विचारों के कारण थोड़ी बेचैनी हो सकती है। खुद पर भरोसा रखेंगे, तो हर मुश्किल बाधा पार कर लेंगे। करियर – मौजूदा नौकरी में आगे बढ़ने का साफ रास्ता नहीं दिखेगा। खुद को अपग्रेड करने के लिए नई स्किल सीखना जरूरी है। पुरानी असफलताओं के डर को अपने नए करियर पर हावी न होने दें। बाधाएं तोड़कर अपनी क्षमता को पूरी तरह पहचानें।
लव – टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलने के लिए कड़ा फैसला लेना होगा। अपनी सच्ची भावनाओं को दबाकर रखने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। रिश्ते में अपनी व्यक्तिगत आजादी बनाए रखना जरूरी है। सिंगल लोग पुरानी खराब यादों के कारण नए रिश्ते में जाने से डर सकते हैं।
हेल्थ – मानसिक बाधाएं दूर करने के लिए शांत मेडिटेशन जरूरी है। शरीर को रिलैक्स रखने के लिए खुली हवा में टहलना आपके लिए अच्छा रहेगा।
लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6 सिंह – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
आपके भीतर नई जिज्ञासा देखने को मिलेगी। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर ठोस योजना बनाएंगे। किसी समस्या को अपनी तेज बुद्धि से सुलझा लेंगे। हर नई जानकारी को बारीकी से इकट्ठा करना आपकी प्राथमिकता होगी। सच जानने की आपकी जिज्ञासा आपको आगे ले जाएगी। करियर – रिसर्च एनालिस्ट्स को बड़े प्रोजेक्ट में कामयाबी मिलेगी। नए सर्टिफिकेशन कोर्स में दाखिला लेने के लिए दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर आपकी तेज और विश्लेषणात्मक सोच कंपनी के काम आएगी। सूचना तकनीक के क्षेत्र में नए और अच्छे अवसर मिलेंगे।
लव – रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोगों की किसी नए इंसान से रोचक ऑनलाइन चैटिंग हो सकती है। आपकी हाजिरजवाबी और ह्यूमर से पार्टनर प्रभावित होगा। बिना सोचे-समझे कड़वे शब्द बोलने से बचें।
हेल्थ – वोकल कॉर्ड में तनाव या गले में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। अपनी आवाज को आराम देने के लिए कम और धीमे बोलें। गले की सिकाई से राहत मिलेगी।
लकी कलर – आइस ब्लू, लकी नंबर – 1 कन्या – पेज ऑफ पेंटाकल्स
परिवार के लिए नई बचत योजना शुरू कर सकते हैं। घर के व्यावहारिक और आर्थिक लक्ष्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। सुरक्षित और मजबूत भविष्य की नींव रखने के लिए समय अच्छा है। परिवार के बुजुर्ग आपके गंभीर और समझदार रवैये की तारीफ करेंगे। छोटे निवेश से बड़े वित्तीय लक्ष्यों की अच्छी शुरुआत होगी। करियर – वोकेशनल ट्रेनिंग या स्किल डेवलपमेंट कोर्स आपके करियर को नई दिशा देगा। ऑफिस में अपने काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। धीमी, लेकिन ठोस प्रगति आपको अच्छी सफलता दिलाएगी। नए बिजनेस की सुरक्षित योजना आकार ले सकती है।
लव – प्यार के मामले में आपका रवैया व्यावहारिक और यथार्थवादी रहेगा। रिश्ते में भरोसेमंद और वफादार साथी का होना गहरा सुकून देगा। सिंगल लोग किसी सुलझे हुए इंसान की तरफ आकर्षित होंगे।
हेल्थ – पीठ और रीढ़ की हड्डी के लिए फिजिकल थेरेपी लें। डाइट में विटामिन्स का पर्याप्त सेवन करें। लगातार बैठे रहने से बचें और हर थोड़ी देर में छोटी वॉक जरूर लें।
लकी कलर – पेस्टल ग्रीन, लकी नंबर – 5 तुला – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
पुरानी पीड़ा को भूलकर नई शुरुआत करें। बुरे हालात के निचले स्तर से अब ऊपर उठने का समय है। पीठ पीछे होने वाली पॉलिटिक्स और धोखा आपके सामने आ सकता है। अपनों का असली चेहरा पहचानकर आप अपने भविष्य का सही फैसला लेंगे। यह अंत आपके जीवन में अच्छी शुरुआत ला सकता है। करियर – नुकसान में चल रहे पुराने बिजनेस को बंद करने का समय है। अचानक नौकरी जाने के डर को आज खुद पर हावी न होने दें। असफलता से बड़ा सबक सीखकर अपने भविष्य की रूपरेखा तैयार करें। ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को पूरी तरह दूर रखें।
लव – टॉक्सिक और खराब रिश्ते का आज अंत हो सकता है। एक्स पार्टनर की बुरी और दर्दभरी यादों से खुद को आजाद करें। दिल टूटने के बाद खुद को मानसिक रूप से मजबूत और हील करेंगे। अब आपके प्रेम जीवन में सच्चा और पारदर्शी रिश्ता ही जगह बनाएगा।
हेल्थ – क्रॉनिक बैक पेन ठीक करने के लिए एक्यूपंक्चर थेरेपी अपना सकते हैं। शारीरिक थकावट के कारण आपको आराम की सख्त जरूरत है। स्पाइनल कॉर्ड के दर्द को मैनेज करने के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से मिलें।
लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8 वृश्चिक – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स
परिवार के फालतू ड्रामे से खुद को दूर रखें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में किसी नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें। बिना किसी को बताए अपना जरूरी काम पूरा करना सही रहेगा। समझदारी और कूटनीति से आप पारिवारिक विरोधियों को मात दे सकते हैं। करियर – साइबर सिक्योरिटी के प्रोफेशनल्स को कामयाबी मिलेगी। स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग में आपके अच्छे आइडियाज कंपनी को बड़ा मुनाफा दिलाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को अपनी कूटनीतिक चाल से मात देना आपके लिए आसान होगा। कार्यस्थल पर छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें।
लव – पार्टनर से किसी भी तरह का छोटा या बड़ा झूठ बोलने से बचें। प्रेम में ईमानदार और स्पष्ट नियम बनाएं। सिंगल लोग किसी चालाक व्यक्ति के झांसे में आने से बचें। रिश्ते में छिपी हुई बातों को शांति से सामने लाएं।
हेल्थ – साइकोलॉजिकल स्ट्रेस से बचने के लिए दिमाग को शांत और रिलैक्स रखें। सही डायग्नोसिस के लिए अपनी सभी हेल्थ रिपोर्ट्स की बारीकी से जांच करवाएं।
लकी कलर – कारमेल, लकी नंबर – 7 धनु – किंग ऑफ पेंटाकल्स
आप परिवार के लिए मजबूत सहारा साबित होंगे। आर्थिक मामलों में आपका नियंत्रण परिवार को सुरक्षित भविष्य देगा। अपनी पुरानी विरासत को और मजबूत बनाने पर फोकस रखें। प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। जिम्मेदार और अच्छे मुखिया के रूप में समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। करियर – कॉर्पोरेट सीईओ और बड़े डायरेक्टर्स को कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की आर्थिक रणनीतियां आज अच्छा काम करेंगी। आपके नेतृत्व में टीम के सभी काम अच्छे तरीके से पूरे होंगे।
लव – रिश्ते में वफादारी और कमिटमेंट देखने को मिलेगी। जीवनसाथी की हर छोटी-बड़ी भौतिक जरूरत को पूरा करेंगे। लव लाइफ में स्टेबिलिटी और शांत माहौल रहेगा। सिंगल लोगों को सेटल्ड और कामयाब इंसान का प्रपोजल मिल सकता है।
हेल्थ – मेटाबॉलिक सिंड्रोम से बचने के लिए अपनी डाइट पर नियंत्रण रखें। ब्लड शुगर संतुलित रखने के लिए नियमित वॉक करें। लग्जरी वैलनेस स्पा में जाकर शरीर को आराम दे सकते हैं।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 मकर – क्वीन ऑफ कप्स
आज आप परिवार में सभी को गहरा इमोशनल सपोर्ट देंगे। आपकी सहानुभूति और अच्छा व्यवहार घर के माहौल को सकारात्मक और शांत बनाएगा। बच्चों की भावनाओं को आप अपनी समझदारी से आसानी से सुलझाएंगे। माता या किसी बड़े बुजुर्ग का प्यार आपको मानसिक सुकून देगा। अपनी इमोशनल इंटेलिजेंस से आप बड़ा विवाद भी आसानी से खत्म कर सकते हैं। करियर – काउंसलिंग साइकोलॉजी से जुड़े लोगों को आज अपने काम में अच्छी संतुष्टि मिलेगी। नर्सिंग और मेडिकल स्टाफ के सेवा भाव की तारीफ होगी। लीडरशिप में सहानुभूति का सही इस्तेमाल आपको सम्मान दिलाएगा। मानव सेवा से जुड़े एनजीओ को फंडिंग मिल सकती है।
लव – बिना शर्त सच्चा प्यार और समर्पण आपके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। जीवनसाथी के लिए इमोशनल सेफ स्पेस बनाएंगे। आपसी भावनाओं को बिना शब्दों के समझने की आपकी कला रिश्ते को मजबूत करेगी। सिंगल लोगों को संवेदनशील और अच्छा पार्टनर मिल सकता है।
हेल्थ – हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए सही डाइट जरूरी है। वॉटर रिटेंशन या सूजन की समस्या से बचने के लिए नमक का सेवन कम करें। हाइड्रोथेरेपी शरीर को रिलैक्सेशन और गहरी शांति देगी।
लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5 कुंभ – द हर्मिट
आज भीड़भाड़ से दूर जाकर थोड़ा शांत एकांत तलाशें। आत्मनिरीक्षण करके आप जीवन की कई बड़ी समस्याओं का हल निकालेंगे। अपने भीतर की आवाज सुनने के लिए समय अच्छा है। सोशल मीडिया और बाहरी शोर-शराबे से खुद को दूर रखें। आध्यात्मिक विचारों से आपका मन शांत रहेगा। करियर – इंडिपेंडेंट रिसर्च करने वालों को आज अपने विषय में गहरी जानकारी मिलेगी। कार्यस्थल से छोटा सा सैबेटिकल लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिना किसी दखल के अकेले में काम करना सफलता दिलाएगा। एकेडमिक राइटिंग से जुड़े लोगों का बड़ा पेपर पब्लिश हो सकता है।
लव – रिलेशनशिप और डेटिंग से ब्रेक लेना पसंद करेंगे। खुद से प्यार करना और सेल्फ लव को प्राथमिकता देना आज जरूरी है। पार्टनर से थोड़ा पर्सनल स्पेस मांगना रिश्ते के भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। अंदरूनी शांति खोजने के लिए लव लाइफ को थोड़ा पॉज करना फायदेमंद होगा।
हेल्थ – डिजिटल डिटॉक्स करके अपने दिमाग को मोबाइल स्क्रीन के असर से आराम दें। नर्वस सिस्टम की हीलिंग के लिए प्राकृतिक और शांत माहौल चुनें।
लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7 मीन – नाइट ऑफ कप्स
कोई नया क्रिएटिव और कलात्मक प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। जीवन में कोई भावुक और खूबसूरत प्रस्ताव दस्तक दे सकता है। अपनी कल्पनाओं को साकार करने के लिए दिन अच्छा है। घर का माहौल रोमांटिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर – फाइन आर्ट्स और पोएट्री से जुड़े लोगों को बड़ी पहचान मिलेगी। रोमांटिक फिक्शन लिखने वाले लेखकों का नया काम पब्लिश हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई कलात्मक और अच्छा आइडिया आपको सफलता दिलाएगा। फैशन और डिजाइन फील्ड के लोगों को कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव – पोएटिक अंदाज में प्रपोजल मिल सकता है। पार्टनर के सरप्राइज और खूबसूरत ग्रैंड जेस्चर से आप प्रभावित होंगे। प्रेम जीवन में आज रोमांस और नई ऊर्जा रहेगी। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी चार्मिंग इंसान की एंट्री हो सकती है।
हेल्थ – आर्ट थेरेपी शुरू करें। मूड स्थिर रखने के लिए मधुर और शांत संगीत सुनें। शरीर में अच्छे हार्मोन्स बढ़ाने के लिए अपनी पसंद का कोई क्रिएटिव काम करें।
लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

पंजाब- खेड़ी वाले बाबा का दावा, अफीम खानी छोड़ी:कहा- अगर मेरी सरदारनी पर गलत कमेंट किया तो उसके घर का कुत्ता भी जिंदा नहीं छोडूंगा

पंजाब के चर्चित खेड़ी वाले बाबा यानी बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी पत्नी पर कमेंट करने वालों पर भड़क गए। बाबा ने धमकी दी कि अगर किसी ने मेरी सरदारनी का माइंड अपसेट किया तो उनके घर का कुत्ता भी जिंदा नहीं छोडूंगा। वहीं बाबा ने दावा किया कि उन्होंने अफीम खानी छोड़ दी है। इससे पहले वे अफीम की खेती का समर्थन करते थे। बाबा ने कहा कि यह बदलाव उनकी दूसरी पत्नी की वजह से आया है, जिससे उन्होंने 5 महीने पहले लव मैरिज की थी। बाबा ने फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सर्बजीत सिंह के बयान पर भी गुस्सा जताया और कहा कि सारी पार्टियां मेरे पीछे टिकट देने के लिए घूमती हैं। अब बाबा के वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जानिए बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी से जुड़े विवाद:- **************** ये खबरें भी पढ़ें… खेड़ी वाले बाबा बोले- पत्नी की सैलरी सवा ₹2 लाख:पूरी फिट, सुंदर इतनी कि मिस यूनिवर्स बना दो संगरूर के रहने वाले बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने घोड़े ‘पंजाब श्रृंगार’ के कारण पहचान बनाने वाले बाबा ने लव मैरिज करने के बाद हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी की सुंदरता, फिटनेस और सैलरी का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी पत्नी की महीने की इनकम सवा दो लाख रुपए है। हमारी पत्नी इतनी सुंदर है कि उसे मिस यूनिवर्स बना दो। उसे किसी तरह के फेम की जरूरत नहीं है। वह केवल मुझसे प्यार करती है। वह फोटो खिंचवाने से बचती है। वह मेरे साथ रिश्तेदारी में शादी में तक नहीं जाती, ताकि कोई फोटो न खींच ले (पढ़ें पूरी खबर)

लॉर्ड्स विमेंस टेस्ट: भारत 285 रन पर ऑलआउट:पहली पारी में मंधाना, हरमन और दीप्ति शर्मा की फिफ्टी; जवाब में इंग्लैंड- 21/1

लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट में भारत की पहली पारी 285 रन पर सिमट गई। पहले दिन ओपनर स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने फिफ्टी लगाई। इंग्लैंड के लिए स्पिनर सोफी एक्लेस्टन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने दिन की समाप्ति पर 1 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रही टैमी ब्यूमोंट सिर्फ 2 रन बनाकर क्रांति गौड़ की गेंद पर LBW आउट हुईं। माया बाउशियर 17 रन और हीदर नाइट 1 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत ने शुरुआती झटकों के बाद संभाली पारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। शेफाली वर्मा दूसरे ओवर में बिना खाता खोले लॉरेन फिलर की बॉल पर आउट हुईं। इसके बाद यस्तिका भाटिया भी 12 रन बनाकर लॉरेन बेल की गेंद पर बोल्ड हो गईं। 37 रन पर दो विकेट गिरने के बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर पारी को संभाला। जेमिमा 38 गेंदों पर 35 रन बनाकर इजी वोंग की गेंद पर बोल्ड हुईं। जेमिमा के आउट होने के बाद कप्तान हरमन क्रीज पर उतरीं। उन्होंने स्मृति के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। इस साझेदारी की बदौलत टीम ने 2 विकेट पर 190 रन बना लिए थे। 300वें मैच में मंधाना का रिकॉर्ड 29 साल की स्मृति मंधाना ने अपने करियर का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली भारत की तीसरी और दुनिया की 12वीं महिला क्रिकेटर बनीं। साथ ही, सबसे कम उम्र में 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी भी बन गईं। उनकी 83 रन की पारी में 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। मंधाना इजी वॉन्ग की गेंद पर कैच आउट हुईं। दीप्ति ने टीम को 250 रन के पार पहुंचाया भारत को दूसरे सेशन के आखिरी ओवर बड़ा झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 58 रन बनाकर मैडी विलियर्स की गेंद पर बोल्ड हुईं। इसके बाद दीप्ति ने ऋचा घोष (13 रन) के साथ 27 रन की साझेदारी की। फिर सातवें विकेट के लिए स्नेह राना (13 रन) के साथ 45 रन जोड़कर टीम को 250 रन के पार पहुंचाया। दीप्ति ने 57 रन बनाए। इसके बाद 285 रन पर क्रांति गौड़ का आखिरी विकेट गिरा। टीम 274/6 के स्कोर से 285 रन पर ऑलआउट हो गई। एक्लेस्टन के अलावा इजी वॉन्ग, लॉरेन फिलर और मैडी विलियर्स ने 2-2 विकेट लिए। लॉरेन बेल को एक विकेट मिला। लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट यह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के 142 साल के इतिहास का पहला महिला टेस्ट मैच है। भारत और इंग्लैंड के बीच यह 16वां महिला टेस्ट है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 15 टेस्ट में भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 1 मैच जीता, जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे। इंग्लैंड की ब्यूमोंट का आखिरी मैच इंग्लैंड की ओपनर टैमी ब्यूमोंट का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है। 35 साल की ब्यूमोंट 17 साल के करियर के बाद संन्यास ले रही हैं। उन्होंने 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए महिला वनडे में सबसे ज्यादा 12 शतक लगाए हैं। प्लेइंग-11 भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़। इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, माया बाउशियर, हीदर नाइट, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इजी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर।

भास्कर अपडेट्स:राम मंदिर दान चोरी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को करेगा सुनवाई

अयोध्या राम मंदिर के दान में चोरी के मामले में CBI जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच इस मामले से जुड़ी तीन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। एक याचिका में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन की CAG से ऑडिट कराने और CBI जांच की मांग की गई है। दूसरी याचिका में भी CBI जांच की मांग की गई है। वहीं, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रस्ट के पूरे वित्तीय रिकॉर्ड का फोरेंसिक ऑडिट, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच और सभी बैंक रिकॉर्ड, UPI ट्रांजैक्शन और डिजिटल दस्तावेज सुरक्षित रखने के निर्देश देने की मांग की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर हाईकोर्ट की अंतरिम मंजूरी मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र जारी करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने साफ किया कि ये नियुक्तियां अस्थायी होंगी और मामले में आगे आने वाले अदालत के आदेशों के अधीन रहेंगी। मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। इस मामले में एक वकील ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि करूर भगदड़ से जुड़ी कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आने तक सरकार नियुक्ति आदेश जारी न करे और न ही उन्हें लागू करे। करूर में 27 सितंबर 2025 में एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की पहली चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस साल तमिलनाडु में TVK की सरकार बनी। राज्य के मुख्यमंत्री बने विजय ने मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया। इसी फैसले को चुनौती देते हुए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जबकि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है। पाकिस्तानी ISI हैंडलर से लिंक का शक, महाराष्ट्र ATS की कई शहरों में छापेमारी महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने शुक्रवार को पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े लोगों के खिलाफ राज्यभर में कई जगह छापेमारी की। यह कार्रवाई मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, बांद्रा, कुर्ला, जोगेश्वरी, मीरा रोड, भायंदर, सांगली, सतारा और छत्रपति संभाजीनगर समेत कई शहरों में की गई। ATS के मुताबिक, जिन लोगों के ठिकानों पर छापे मारे गए, उन पर सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने का आरोप है। मामले में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा हाल ही में छह संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद की गई है। जांच में सामने आया था कि आरोपी शहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली में पेट्रोल बम हमलों की साजिश रच रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने राजधानी के कई संवेदनशील इलाकों की रेकी की थी और उनके वीडियो प्रतिबंधित मैसेजिंग ऐप के जरिए पाकिस्तान भेजे थे। मामले की जांच जारी है। कर्नाटक के हॉस्टल में खाना खाने के बाद 50 स्टूडेंट्स बीमार, कई बच्चों की हालत गंभीर कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के दंडोटी स्थित मुरारजी देसाई हॉस्टल में रात का खाना खाने के बाद 50 स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ गई। सभी छात्रों को पेट दर्द की शिकायत होने पर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें 31 छात्रों को चित्तापुर अस्पताल, 10 को गुंडगुर्ती अस्पताल, 5 को मलखेड़ अस्पताल और 1 छात्र को दंडोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई छात्रों की हालत गंभीर है। मामले की जानकारी मिलने पर कलबुर्गी के डिप्टी कमिश्नर इकरामुल्ला शरीफ और जिला स्वास्थ्य अधिकारी शरणबसप्पा चित्तापुर अस्पताल पहुंचे। पानी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। वायनाड लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 7 हुई, एक और शव मिला; एक व्यक्ति अब भी लापता केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड के मलबे से शुक्रवार को एक और शव बरामद किया गया। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है और एक व्यक्ति अब भी लापता है। सर्च टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। नासिक के धर्मांतरण केस में गर्भवती TCS कर्मचारी निदा खान को जमानत; कोर्ट ने फैसले में श्रीकृष्ण जन्म का दिया हवाला महाराष्ट्र के नासिक में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले की आरोपी पूर्व TCS कर्मचारी निदा खान को अदालत ने जमानत दे दी है। अदालत ने कहा कि निदा पांच महीने की गर्भवती हैं और जेल में बच्चे को जन्म देने का मानसिक आघात किसी भी महिला के लिए असहनीय होता है। अदालत ने भगवान श्रीकृष्ण के जेल में जन्म का भी जिक्र किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश केजी जोशी ने कहा कि नवजात के भविष्य और मां की स्थिति को देखते हुए आरोपी को जमानत देना सही है। अदालत ने यह भी माना कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो गई है, इसलिए आरोपी को जेल में रखने की जरूरत नहीं है। निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था। वह करीब 25 दिन से फरार थीं। निदा खान पर आरोप है कि उन्होंने अपनी एक सहकर्मी पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया। IVF क्लीनिकों की निगरानी सख्त, NCW ने विशेषज्ञ समिति बनाई देश में तेजी से बढ़ रहे असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (ART) सेक्टर में अनियमितताओं की बढ़ती घटनाओं के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने IVF क्लीनिकों से जुड़े कानूनों की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (सेवानिवृत्त) आशा मेनन करेंगी। समिति में न्यायपालिका, चिकित्सा, फॉरेंसिक विज्ञान, कानून प्रवर्तन, स्त्री रोग विशेषज्ञों, सार्वजनिक नीति और स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। बंगाल सरकार ने ASHA कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया, 1 अगस्त से ₹11,250 मिलेंगे पश्चिम बंगाल सरकार ने मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ASHA) के मासिक मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने ASHA कार्यकर्ताओं का मासिक निश्चित मानदेय 6,250 रुपए से बढ़ाकर 11,250 रुपए कर दिया है। नई दरें 1 अगस्त 2026 से लागू होंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को जारी ज्ञापन में कहा गया है कि ASHA कार्यकर्ताओं के मासिक निश्चित मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव लंबे समय से राज्य सरकार के विचाराधीन था। सरकार का यह फैसला ASHA कार्यकर्ताओं के लंबे आंदोलन और लगातार उठाई जा रही मांगों के बाद आया है। दिल्ली में 1.08 करोड़ वोटरों तक पहुंचे SIR फॉर्म, 5.75 लाख आवेदन डिजिटाइज दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब तक 1.08 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। वहीं, 5.75 लाख से अधिक भरे हुए फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो गया है। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 9 जुलाई तक राजधानी के कुल 1,45,10,298 मतदाताओं में से 1,08,39,896 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 74.70 प्रतिशत है। TRS अध्यक्ष के. कविता ने कहा- पिता की पार्टी में नहीं जाऊंगी। तेलंगाना रक्षा सेना (TRS) की अध्यक्ष के. कविता ने अपने पिता के. चंद्रशेखर राव (KCR) की अगुवाई वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) में वापसी की सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह जीवनभर BRS में वापस नहीं जाएंगी। कोठागुडेम में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कविता ने कहा, “मैं जब तक जिंदा हूं, BRS में दोबारा शामिल नहीं होऊंगी। उनके साथ हाथ मिलाने का कोई सवाल ही नहीं है।” कविता ने आरोप लगाया कि BRS ने उनकी पार्टी के नाम के संक्षिप्त रूप ‘TRS’ को लेकर चुनाव आयोग में एक हजार शिकायतें भेजी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नाम को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।

कप्तान श्रेयस ने कोहली की बराबरी की:इंग्लैंड ने पहली बार भारत से 2+ मैचों की टी-20 सीरीज जीती; वैभव फिर फ्लॉप रहे

इंग्लैंड ने चौथे टी-20 में भारत को 9 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पहली बार भारत को दो या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज में हराया। 2018 के बाद यह पहली बार है, जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में सीरीज हारा है। ब्रिस्टल में कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार छठा टॉस जीतकर विराट कोहली की बराबरी की, लेकिन उनकी नाबाद 80 रन की पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सकी। वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. 12 साल बाद इंग्लैंड ने भारत को हराया 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। दोनों टीमों के बीच अब तक 10 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारत ने 5 और इंग्लैंड ने 4 जीती है। एक सीरीज ड्रॉ रही थी। 2. श्रेयस ने लगातार छठा टॉस जीता श्रेयस ने टी-20 में टॉस जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। उन्होंने लगातार छठवीं बार टॉस जीता। भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने 2010 से 2012 के बीच 7 टॉस जीते थे। श्रेयस ने कप्तानी डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बतौर कप्तान अपने सभी 6 मैचों में टॉस जीते। श्रेयस ने पाकिस्तान के शादाब खान का रिकॉर्ड तोड़ा। शादाब ने 2020 से 2023 के बीच बतौर कप्तान लगातार 5 टॉस जीते थे। 3. भारतीय इलेवन में 8 लेफ्ट हैंड बैटर खेले भारत ने 8 लेफ्टी बैटर को प्लेइंग-11 में खिलाया। टी-20 में तीसरी बार भारत 8 बाएं हाथ के बल्लेबाजों से खेला। इससे पहले एशियन गेम्स 2023 में भारत सेमीफाइनल और फाइनल में इसी कॉम्बिनेशन के साथ उतरा था। 4. श्रेयस ने राशिद के खिलाफ 44 रन बनाए श्रेयस ने आदिल राशिद के खिलाफ 16 गेंदों में 44 रन बनाए है। वे टी-20 में किसी एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। इस लिस्ट में संजू सैमसन टॉप पर हैं। सैमसन ने 2024 हैदराबाद में बांग्लादेश के रिशाद हुसैन के खिलाफ 10 गेंदों में 45 रन बनाए थे। 6. इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में टारगेट चेज किया इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में 37 गेंद रहते 159 रन का टारगेट हासिल किया। यह 150 या उससे ज्यादा रन के टारगेट में तीसरा सबसे तेज रनचेज है। पहले स्थान पर भारत है। टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 में 60 गेंद रहते 150+ का रनचेज किया था। यह टी-20 में भारत की तीसरी सबसे बड़ी हार भी है। टीम को सबसे बड़ी हार 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में 60 गेंद रहते भारत को हराया था। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. वैभव फिर फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप साबित हुए। वे तीसरे ओवर में ही जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कैच आउट हुए। ओवर की चौथी गेेंद जोफ्रा ने ऑफ-स्टंप से बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ डाली। वैभव ने पुल करने का प्रयास किया। गेंद बल्ले के टॉप एज से लगकर हवा में खड़ी हो गई। मिड-ऑन पर खड़े सैम करन ने आसान कैच पकड़ लिया। 2. श्रेयस ने छक्के से फिफ्टी पूरी की कप्तान श्रेयस ने 15वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। राशिद ने ओवर की पांचवी गेंद 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट पिच डाली। जिस पर कप्तान श्रेयस ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से पुल शॉट खेला और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। 3. अक्षर आखिरी गेंद पर रनआउट हुए अक्षर पटेल पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुए। आर्चर ने स्लोअर गेंद डाली। श्रेयस फ्लिक करने से चूके और गेंद थाई-पैड से लगकर पिच पर ही रुक गई। नॉन-स्ट्राइक पर खड़े अक्षर सिंगल के लिए दौड़े। इस दौरान आर्चर ने फुटबॉल की तरह गेंद को किक मारी। गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी। रिप्ले में दिखा कि अक्षर का बल्ला क्रीज से रह गया। ————————————– भारत के इंग्लैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… भारत 12 साल बाद इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारा, चौथा मैच 9 विकेट से गंवाया भारत 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हार गया। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए चौथे टी-20 में इंग्लैंड ने 159 रन का टारगेट सिर्फ 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। पढ़ें पूरी खबर

स्पेन के खिलाफ कोई टीम गोल नहीं कर सकी:क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से मुकाबला; फुटबॉल वर्ल्ड कप में तीसरी बार आमने-सामने

FIFA वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में स्पेन का मुकाबला बेल्जियम से होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं। स्पेन के खिलाफ कोई टीम एक गोल भी नहीं कर सकी है। मुकाबला लॉस एंजिल्स स्टेडियम में आज रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी। स्पेन के 18 साल के लामिन यमाल पर नजरें होंगी। वे टूर्नामेंट में 1 गोल कर चुके हैं। मैच 98- स्पेन और बेल्जियम की वर्ल्ड कप में तीसरी भिड़ंत स्पेन और बेल्जियम के बीच 22 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है। स्पेन ने 12 मैचों में जीतें हैं, जबकि बेल्जियम को 5 में जीत मिली है। वहीं 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले 1986 के वर्ल्ड कप में बेल्जियम ने पेनाल्टी में स्पेन को 5-4 से हराया था। वहीं 1990 में स्पेन ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। स्पेन ने 4 मुकाबले जीते स्पेन ने 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की है। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। ग्रुप स्टेज में स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 और उरुग्वे को 1-0 से हराया। वहीं काबो वर्डे से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। राउंड ऑफ 32 में टीम का सामना ऑस्ट्रिया से हुआ। इसमें टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। फिर राउंड ऑफ 16 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। बेल्जियम भी अब तक कोई मैच नहीं हारी बेल्जियमभी इस वर्ल्ड कप में अब तक कोई मैच नहीं हारी है। टीम ने 5 मैचों में 3 जीत और 2 ड्रॉ दर्ज किए हैं। ग्रुप स्टेज में टीम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया। वहीं ईरान से 0-0 और मिस्र से 1-1 से ड्रॉ खेला। राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम का सामना सेनेगल से हुआ। इसमें टीम ने 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की। इसके बाद राउंड ऑफ 16 में मेजबान अमेरिका को 4-1 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। यमाल का अटैक Vs बेल्जियम का मिडफील्ड स्पेन की टीम युवा स्टार विंगर लामिन यमाल से आक्रामक खेल चाहेगी। उनपर बेल्जियम के डिफेंस को तोड़ने की जिम्मेदारी होगी। वे टूर्नामेंट में अब तक उम्मीद जितना परफॉर्मेंस नहीं दे पाए हैं। दूसरी ओर बेल्जियम स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन और स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू के दम पर स्पेन के खिलाफ गोल का चांस बनाएगी। हालांकि मैच में स्पेन का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: स्पेन: डेविड राया, डैनी कार्वहाल, रॉबिन ले नॉर्मैंड, अयामेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्रि, फैबियन रुइज, पेड्रि, लामिन यमाल, अल्वैरो मोराटा, निको विलियम्स। बेल्जियम: कास्टील्स, फाएश, वर्तोंघेन, थीएट, कास्टाग्ने, ओनाना, मोंगाला, डोकू, डी ब्रुइन, ट्रोसार्ड, लुकाकू।