ब्रेकिंग न्यूज़
गोल्डन टेंपल में निक्कर पहने विदेशी कपल को रोका,VIDEO:पूछा- कितने का टिकट; सिख बोला- एंट्री फ्री, पहले पूरे कपड़े पहनकर आओ

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में निक्कर पहन कर माथा टेकने जा रहे विदेशी कपल को सिख ने रोक दिया। महिला और युवक दोनों ने निक्कर पहनी हुई थी। सिख ने उन्हें गेट पर रोका और नियमों के बारे में बताया। सिख ने बताया कि निक्कर पहनकर अंदर जाना मना है। इस दौरान विदेशी महिला ने टिकट के बारे में भी पूछा, जिस पर उसे बताया गया कि यहां एंट्री पूरी तरह फ्री है। दोनों को पूरे कपड़े पहनकर आने की सलाह दी। नियम समझने के बाद विदेशी महिला ने सहमति जताई। ये वीडियो 4 जुलाई का है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुघर की मर्यादा से अवगत कराने के लिए सूचना बोर्ड लगाया गया है। इन पर स्पष्ट लिखा है कि कैप, शॉर्ट पैंट (निक्कर), कैप्री, मोजे और मिनी स्कर्ट पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है। श्रद्धालुओं से सिर ढकने और पूरे कपड़े पहनकर ही गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करने की अपील की गई है। अब पढ़ें वीडियो क्या है…
वीडियो में दिख रहा कि एक विदेशी महिला और उसके साथ मौजूद युवक गोल्डन टेंपल में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक सिख ने उन्हें बताया कि गुरुद्वारा साहिब के अंदर निक्कर या हाफ पैंट पहनकर जाना मना है। उन्होंने समझाया कि दर्शन करने के लिए पूरे कपड़े या पजामा पहनना जरूरी है। बातचीत के दौरान विदेशी महिला ने पूछा कि क्या अंदर जाने के लिए किसी प्रकार का टिकट लेना पड़ता है। इस पर स्पष्ट किया कि गोल्डन टेंपल में प्रवेश पूरी तरह फ्री है और केवल गुरुघर की मर्यादा के अनुसार कपड़े पहनना जरूरी है। इसके बाद महिला ने अपने साथी की ओर इशारा करते हुए पूछा कि क्या उन पर भी यही नियम लागू होता है। सिख ने बताया कि यह नियम सभी श्रद्धालुओं और टूरिस्टों पर समान रूप से लागू होता है, चाहे वे किसी भी देश या धर्म से संबंध रखते हों। सिख ने दोनों को पास के बाजार से पायजामा या पूरे कपड़े खरीदने की सलाह भी दी। सिख और विदेशी महिला के बीच हुई बातचीत… सिख: “इनसाइड द गुरुद्वारा साहिब, प्लीज वियर द प्रॉपर पायजामा। (गुरुद्वारा साहिब के अंदर, कृपया पूरा पायजामा पहनें)
विदेशी महिला: ओके, वेल (अच्छा, ठीक है) सिख: मार्केट की तरफ इशारा करते हुए यू शुड ट्राय द मार्केट एंड बाय फ्रॉम देयर। देन यू कैन गो इनसाइड द गुरुद्वारा। (आप मार्केट जाकर वहां से खरीद सकती हैं। उसके बाद आप गुरुद्वारा साहिब के अंदर जा सकती हैं।)
विदेशी महिला: आई वॉज गोइंग देयर। व्हेयर आई बाय द टिकट? (मैं वहीं जा रही थी। मुझे टिकट कहां से मिलेगी?) सिख: आह नो, देयर इज नो टिकट। टिकट इज नो टिकट। यू शुड वियर द प्रॉपर क्लोथ्स, देन यू कैन गो। (अरे नहीं, यहां कोई टिकट नहीं है। कोई टिकट नहीं लगती। आपको बस सही कपड़े पहनने होंगे, फिर आप जा सकती हैं।)
विदेशी महिला: अपने साथी की तरफ इशारा करते हुए) ही इज फाइन?(क्या ये ठीक हैं?) सिख: नो, ही इज ऑल्सो… निक्कर इज नॉट अलाउड। दिस इज नॉट अलाउड। (नहीं, ये भी… निक्कर यहां अलाउड नहीं है। यह पहनना मना है।)
विदेशी महिला: ओके। (ठीक है।) सिख: यू वियर प्रॉपर पायजामा, फुल पैंट, देन यू कैन गो। (आप लोग पूरा पायजामा या फुल पैंट पहनें, फिर आप अंदर जा सकते हैं।)
विदेशी महिला: ओके। (ठीक है।) गोल्डन टेंपल में लगाया बोर्ड… ——— ये खबर भी पढ़ें…. गोल्डन टेंपल में भगवंत मान की फोटो वाले आईकार्ड उतरवाए अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में शनिवार को नया विवाद हो गया। यहां मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर वाले पहचान पत्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालुओं के गले से ये पहचान पत्र उतरवाए गए। (पढ़ें पूरी खबर)

महाराष्ट्र के नासिक में बादल फटने की चेतावनी:त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद, 24 घंटे में 300mm बारिश का अनुमान; जम्मू में बाढ़, मलबे में गाड़ियां फंसीं

महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। नासिक में बादल फटने की आशंका भी जताई है। नासिक के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे। रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मकान का हिस्सा ढह गया। एक महिला को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। वहीं, दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। इधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी, पत्थर और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया। सड़कों पर कई गाड़ियां मलबे में फंस गईं। वहीं, राजस्थान के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर में सोमवार को 3 इंच बारिश हुई। जोधपुर में बारिश के बाद हाईवे पर पानी भर गया। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल:वृष राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है, मकर राशि वालों के लिए नई शुरुआत के लिहाज से अच्छा दिन है

7 जुलाई, मंगलवार को टैरो कार्ड्स कई राशियों के लिए काम, पैसा और रिश्तों में निर्णायक मोड़ के संकेत दे रहे हैं। वृष राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कर्क राशि वालों के संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। सिंह राशि वालों को प्रतियोगी परीक्षा या करियर में सफलता के संकेत हैं। कन्या राशि वालों को विदेश या बड़े अनुबंध से जुड़ा मौका मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के सरकारी या कानूनी काम पक्ष में सुलझ सकते हैं। धनु राशि वालों को विदेशी कंपनी या अंतरराष्ट्रीय काम से आर्थिक लाभ हो सकता है। मकर राशि वालों के लिए नई शुरुआत भविष्य बदलने वाली साबित हो सकती है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – द हैंग्ड मैन
आज का दिन परिस्थितियों को नए नजरिए से देखने का है। महत्वपूर्ण फैसले पर ठहरकर गहराई से विचार करना जरूरी होगा। बच्चों की कोई अनोखी मांग आपको सोच में डाल सकती है। पैसों के मामले में बड़ा जोखिम लेने से बचें। कोई पारिवारिक काम अचानक टल सकता है, जो आपके हित में रहेगा और अशांत मन को सुकून देगा। करियर – किसी समस्या पर नए सिरे से सोचना होगा। फ्रीलांसर्स को नए एग्रीमेंट तय करने में देरी हो सकती है। तबादले की खबर पक्की होने में अभी और समय लगेगा। जल्दबाजी में नया नौकरी प्रस्ताव स्वीकार न करें। मैनेजमेंट से जुड़े लोग अपने दीर्घकालिक टारगेट्स को पूरी तरह स्पष्ट रखें।
लव – रिश्तों में एक-दूसरे से थोड़ी दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। छोटी सी बात पर बेवजह गलतफहमी हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में संवाद की कमी महसूस होगी। चुभने वाली बातों पर तुरंत और उग्र प्रतिक्रिया देने से बचें। बातों को कुछ समय के लिए टालना आज सही फैसला रहेगा।
हेल्थ – उमस के कारण त्वचा एलर्जी या फंगल इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। व्यक्तिगत स्वच्छता पर खास ध्यान दें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फलों का नियमित सेवन करें।
लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 2 वृष – एट ऑफ वांड्स
आज का दिन तेज गति और गतिविधियों से भरा रहेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। दूर के रिश्तेदारों के आने से आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। आपके रुके हुए कामों में तेजी आएगी। घर के सभी सदस्यों का ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समय आपके पक्ष में है, इसलिए काम तुरंत निपटाएं। करियर – विमानन और डाक सेवा से जुड़े प्रोफेशनल्स को तुरंत फैसले लेने होंगे। आपके पक्ष में कोई बड़ा सरकारी या कानूनी फैसला आ सकता है। ऑफिस में दस्तावेजों का रुका काम तेजी से निपटेगा। अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे, इसलिए सतर्क रहें और हर मौके का पूरा लाभ उठाएं।
लव – प्रेम संबंधों में रूठे हुए साथी जल्दी मान सकते हैं। किसी आकर्षक व्यक्ति से अचानक सुखद मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में नई और सुखद स्थिति बनेगी। मैसेजेस का आदान-प्रदान रिश्ते में नई ऊर्जा भरेगा। लंबी बातचीत के बजाय छोटी और मीठी बातें ज्यादा असरदार साबित होंगी।
हेल्थ – हृदय गति सामान्य रखने के लिए भरपूर तरल पदार्थ लें। बाहर के भारी और तले हुए भोजन से दूर रहें। इससे आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा।
लकी रंग – बेज, लकी नंबर – 7 मिथुन – पेज ऑफ कप्स
आज आपके भीतर का मासूम बच्चा प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से छोटा और प्यारा उपहार मिल सकता है। एकांत में बैठने पर अनोखी शांति और आनंद का अनुभव होगा। नए कलात्मक विचारों से पूरा दिन खुशनुमा और जीवंत बनेगा। मन की सच्ची आवाज सुनने के लिए दिन अनुकूल है। करियर – डिजाइन क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अच्छा है। बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। रचनात्मक प्रोजेक्ट्स में शुरुआती लेकिन ठोस सफलता मिलेगी। अनोखे विचारों को उच्च प्रबंधन के सामने निडरता से रखें। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार मधुर और सहयोगात्मक रहेगा।
लव – नए रिश्ते की खूबसूरत शुरुआत हो सकती है। कोई मीठा और अप्रत्याशित संदेश आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। लव लाइफ में मासूमियत और सच्चाई का असर रहेगा। बिना किसी स्वार्थ के जुड़ने का अनुभव सुखद रहेगा। सच्चा प्रेम आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा।
हेल्थ – लगातार काम करने से आंखों पर दबाव महसूस हो सकता है। कंप्यूटर स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखना जरूरी है। डेली डाइट में ताजी सब्जियां और फल शामिल करें।
लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 2 कर्क – टेन ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन पैतृक मामलों से जुड़ा रहेगा। संपत्ति से जुड़ा पुराना मसला शांतिपूर्वक सुलझ सकता है। परिवार के साथ शानदार डिनर होने की संभावना है। घर के माहौल में सुरक्षा और संपन्नता की भावना रहेगी। पीढ़ियों पुरानी परंपरा आज पूरे विधि-विधान से निभाई जा सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच एकता देखने को मिलेगी। करियर – जमीन और संपत्ति से जुड़े बड़े सौदे आसानी से पूरे हो सकते हैं। पुरानी व्यवसायिक विरासत को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा। निवेश के नजरिए से दिन सुरक्षित और लाभदायक रहेगा। बड़े अधिकारियों से पूरा सहयोग और अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।
लव – प्रेमी की मुलाकात परिवार के बड़े सदस्यों से करवाने के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते में स्थिरता का एहसास होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल और समर्पण बहुत अच्छा रहेगा। साथी का सच्चा सहयोग हर मुश्किल में आपके काम आएगा। रिश्तों की यह डोर भविष्य में और मजबूत होगी।
हेल्थ – घुटनों में हल्का दर्द उभर सकता है। शरीर में कैल्शियम और विटामिन्स की कमी पर ध्यान दें। हड्डियों की मजबूती के लिए सुबह की धूप लेना लाभकारी रहेगा।
लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8 सिंह – सेवन ऑफ वांड्स
आज अपनी सीमाओं और सिद्धांतों की मजबूती से रक्षा करनी होगी। दखल देने वालों को साफ शब्दों में मना करें। विरोध और आलोचनाओं के बावजूद आपका आत्मविश्वास नहीं डगमगाएगा। चुनौतियों का निडर होकर सामना करेंगे। लोग आपकी परीक्षा ले सकते हैं, लेकिन आप अपने विचारों से नहीं डिगेंगे। इच्छाशक्ति आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। करियर – प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। मीटिंग में अपने विचारों पर अडिग रहना फायदेमंद रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके अच्छे प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। आपकी मेहनत करियर में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
लव – कठिन समय में आप साथी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। रिश्ते की भलाई के लिए कुछ कड़े लेकिन जरूरी फैसले लेने होंगे। बाहरी लोगों की दखलअंदाजी सख्ती से रोकें। सच्चा समर्पण बड़ी मुश्किल को भी आसान बना देगा। आपसी विश्वास से प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
हेल्थ – मौसम बदलने से गले में खराश या इंफेक्शन की आशंका है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गर्म काढ़े का सेवन करें। धूल-मिट्टी और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें।
लकी रंग – रूबी रेड, लकी नंबर – 9 कन्या – थ्री ऑफ वांड्स
आज किसी बड़ी योजना का नया खाका तैयार करना होगा। विदेश यात्रा के वीजा आवेदन की तैयारी हो सकती है। दूर से आने वाले महत्वपूर्ण कूरियर का इंतजार रहेगा। आपकी सोच और सकारात्मक नजरिया व्यापक होगा। यह बदलाव आपके जीवन में नई ऊर्जा लाएगा। दूर की सोच से आज आप बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। करियर – आयात-निर्यात व्यवसाय में अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा। दूरदर्शी उद्यमियों के लिए दिन गेम चेंजर साबित हो सकता है। जॉब के लिए बड़े विदेशी अनुबंधों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। आपकी समझ बड़े आर्थिक लाभ लेकर आएगी।
लव – लव लाइफ में दूरी के बावजूद भावनात्मक जुड़ाव और गहरा विश्वास बना रहेगा। लंबी वीडियो कॉल के जरिए आप करीब महसूस करेंगे। दूर रहकर एक-दूसरे का सम्मान रिश्ते की ताकत बनेगा। आने वाले समय में आप दोनों का मिलन शानदार होगा।
हेल्थ – लंबे समय तक खड़े रहने से कमर में अकड़न आ सकती है। मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए स्ट्रेचिंग जरूरी है। कुर्सी पर बैठते समय पीठ सीधी रखें और पोश्चर सही रखें।
लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4 तुला – नाइन ऑफ पेंटाकल्स
आज आप स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। खुद को समय देने के लिए स्पा या आरामदायक गतिविधि चुन सकते हैं। कोई कीमती चीज या महंगे कपड़े खरीदने का मन करेगा। यह दिन कड़ी मेहनत का जश्न मनाने के लिए है। आत्मप्रेम आपके भीतर नई ऊर्जा जगाएगा। खुश रहना आज आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। करियर – बुटीक चलाने वालों की दैनिक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। बड़े निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आत्मनिर्भरता का एहसास मजबूत होगा। अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान रखना आपको और अच्छे परिणाम देगा।
लव – खुद से प्यार करना आज आपकी बड़ी प्राथमिकता रहेगा। प्रेम और डेटिंग के मामले में आपके मानक काफी ऊंचे रहेंगे। आप तभी जुड़ेंगे, जब सामने वाला आपकी आर्थिक और निजी स्वतंत्रता का सम्मान करेगा। भावनात्मक दबाव या रिश्ते की जल्दबाजी को आज नकारेंगे। अपनी शर्तों पर जीना आपको मानसिक संतुष्टि देगा। अकेले रहकर भी आप खुश और संतुष्ट रहेंगे।
हेल्थ – त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें। शारीरिक सुंदरता के साथ मानसिक शांति भी मिलेगी। पौष्टिक डाइट और ताजे फल सेहत को बेहतर बनाएंगे।
लकी रंग – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 5 वृश्चिक – जस्टिस
लंबे समय से उलझे सरकारी या कानूनी कामकाज आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। महत्वपूर्ण दीर्घकालिक व्यापारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का शुभ समय है। हर पहलू में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। ईमानदारी और निष्पक्षता आपके व्यवहार में साफ दिखेगी। आपकी सच्चाई आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। करियर – ऑडिटिंग और टैक्स से जुड़े लोगों का काम पूरा होगा। पुराने टैक्स फाइलिंग के जटिल मामले आपकी समझ से सुलझेंगे। पारदर्शी कार्यशैली की बड़े अधिकारियों द्वारा सराहना होगी। आपके निष्पक्ष फैसले कंपनी को बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकते हैं।
लव – प्रेम संबंध में बराबरी का एहसास सुखद रहेगा। पुरानी कड़वी बहस का तार्किक और शांतिपूर्ण समाधान निकल सकता है। रिश्ते में नई और गहरी परिपक्वता आएगी। निष्पक्षता वैवाहिक जीवन की मुश्किलों को आसान करेगी।
हेल्थ – नमक कम खाएं और पर्याप्त साफ पानी पिएं। संतुलित आहार अच्छी सेहत देगा। मेडिटेशन आपको मानसिक रूप से मजबूत और शांत रखेगा।
लकी रंग – डार्क ब्राउन, लकी नंबर – 7 धनु – द वर्ल्ड
आपके जीवन का महत्वपूर्ण और लंबा अध्याय सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। कठिन कोर्स या उच्च डिग्री पूरी होने की खुशी मिलेगी। वैश्विक स्तर की कोई बड़ी खबर परिवार को प्रभावित कर सकती है। भीतर पूर्णता, शांति और गहरी संतुष्टि का एहसास होगा। रुका हुआ काम अपने अंतिम मुकाम तक पहुंच सकता है। यह दिन पुराने संघर्षों का मीठा परिणाम देगा। करियर – पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े लोगों का अभियान सफल होगा। विदेशी मल्टीनेशनल कंपनी से बड़े आर्थिक लाभ की संभावना है। इनकम में बढ़ोतरी से बैंक बैलेंस बेहतर होगा। बड़े क्लाइंट आपके काम की प्रशंसा करेंगे। ग्लोबल सोच आपको सफलता के ऊंचे मुकाम तक ले जाएगी।
लव – जीवनसाथी के साथ विवाह की सालगिरह या कोई खास अवसर मनाएंगे। महसूस होगा कि पार्टनर के साथ आपका संसार पूरा है। यह दिन रिश्ते में ऊंचा मुकाम हासिल करने का है। आपसी समझ और मजबूत विश्वास रिश्ते को पूर्णता देंगे।
हेल्थ – आयुर्वेदिक इलाज से फायदा मिल सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी। प्राकृतिक हवा और धूप आपके शरीर को भीतर से ऊर्जा देगी।
लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 मकर – ऐस ऑफ वांड्स
आज नए काम को पूरे जोश और आत्मविश्वास से हाथ में लेंगे। एक नई शुरुआत आपके भविष्य को बदल सकती है। भीतर की सकारात्मक ऊर्जा आपको बड़े लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। आपका उत्साह आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेगा। करियर – नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। प्रेरक वक्ता के रूप में अपनी बात रखने का बड़ा मंच मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता आपको भीड़ से अलग पहचान दिलाएगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके नए उत्साह से प्रभावित होंगे। नौकरी में नई शुरुआत के प्रबल योग हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम जल्दी सामने आएगा।
लव – अनजान व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक और सुखद साबित हो सकती है। लव लाइफ में नया जोश और बेबाकी देखने को मिलेगी। सिंगल लोग किसी आकर्षक व्यक्ति की तरफ आकर्षित होंगे। संबंध कम समय में गहरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में आनंद मिलेगा।
हेल्थ – मांसपेशियों को मजबूत बनाने और जिम जाने के लिए समय अच्छा है। डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स की मात्रा बढ़ाएं। भारी वर्कआउट के बाद शरीर को पर्याप्त आराम देना न भूलें।
लकी रंग – ऑरेंज, लकी नंबर – 9 कुंभ – टू ऑफ वांड्स
आज दूरगामी फैसला लेने का महत्वपूर्ण दिन है। दो अलग विकल्पों के बीच अंतिम निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा की विस्तृत योजना बनाएंगे। दूरदर्शी सोच से आगे के रास्ते आसान होंगे। फैसला लेने की आपकी क्षमता आज बेहतरीन परिणाम दे सकती है। करियर – लॉजिस्टिक्स से जुड़े लोग व्यापार के लिए नए और सुरक्षित रास्ते बनाएंगे। व्यापार विस्तार किसी दूसरे राज्य में करने की सोच आकार ले सकती है। साझेदारी के मामलों में सोच-समझकर और लिखित रूप में कदम बढ़ाएं। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी।
लव – समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का बड़ा फैसला ले सकते हैं। दूरदर्शी सोच से रिश्ते की पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। कड़े फैसले लेने से लव लाइफ सुखद बन सकती है। साथी के साथ मिलकर आगे बढ़ना आपको खुशी और ताकत देगा। यह रिश्ता भविष्य की मजबूत नींव तैयार करेगा।
हेल्थ – ताजी हवा में लंबी सैर करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। सांसों को नियंत्रित करने वाले योग पर ध्यान दें। ताजी हवा और ऑक्सीजन से शरीर को राहत मिलेगी।
लकी रंग – सफायर ब्लू, लकी नंबर – 8 मीन – द सन
आज जीवन के हर क्षेत्र में खुशी और स्पष्टता मिलेगी। परिवार में नवजात शिशु के आने की शुभ खबर मिल सकती है। हर तरफ खुशी का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास और सकारात्मकता से दिन बेहतर बनेगा। करियर – शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को अप्रत्याशित मुनाफा हो सकता है। हर प्रोजेक्ट में बिना रुकावट सफलता मिलेगी। अधिकारी आपकी काम करने की शैली से प्रभावित होंगे। सफलता आपको समाज में प्रतिष्ठित मुकाम दिला सकती है।
लव – साथी के साथ शांतिपूर्ण समय बिताएंगे। रिश्ते में सच्चाई, गहराई और सुकून देने वाली गर्माहट बढ़ेगी। एक-दूसरे की बाहों में आपको गहरी शांति मिलेगी। रोमांस और सच्चे प्यार से भरा दिन रहेगा।
हेल्थ – विटामिन की कमी दूर करने के लिए सुबह की धूप लें। पुरानी बीमारी और दर्द से राहत मिल सकती है। मानसिक रूप से तनावमुक्त और सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे।
लकी रंग – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3

दिलजीत की 'सतलुज' OTT पर लौट सकती है:केंद्र ने रिव्यू कमेटी बनाई; जसवंत खालड़ा की पत्नी ने गवाह नहीं मुकरने दिए तो सजा हुई

केंद्र सरकार ने पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर रिव्यू कमेटी का गठन किया है। भाजपा के पंजाब प्रधान केवल ढिल्लो की अपील के बाद यह कमेटी बनाई गई। इसकी पुष्टि भाजपा नेता आरपी सिंह ने की। कमेटी फिल्म की सामग्री, तथ्यों और प्रस्तुत किए गए विषयों का अध्ययन करेगी। दावा है कि फिल्म सेंसर बोर्ड से अप्रूवल नहीं थी। यह फिल्म् पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित थी। खालड़ा ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार युवाओं को मारने का दावा किया था। यह फिल्म 3 साल की रोक के बाद 2 दिन पहले ही नाम बदलकर रिलीज की गई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। लेकिन फिर इसे अचानक हटा दिया गया। जसवंत खालड़ा की पत्नी का संघर्ष भी जानिए पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज (पंजाब 95) रिलीज के 2 ही दिन बाद OTT प्लेटफॉर्म से हटने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा फिर चर्चा में हैं। जसवंत खालड़ा ने श्मशान घाट, नगर निगम समेत अन्य जगहों से रिकॉर्ड इकट्‌ठा कर दावा किया था कि आतंकवाद के दौर में पंजाब में पुलिस के फर्जी एनकाउंटर में 25 हजार युवकों की हत्या की गई। फिर उन्हें लावारिस की तरह फूंक दिया गया। जसवंत खालड़ा को घर के बाहर से किडनैप कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने 16 साल की लंबी लड़ाई लड़ी। जिसके बाद दोषी पुलिस वालों को सजा हुई। वह पति के इंसाफ के लिए ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ीं। हालांकि उन्हें आज भी इस बात का मलाल है कि उन्होंने दोषियों को तो सजा दिला दी लेकिन उनके पति के साथ क्या हुआ, आज तक पता नहीं चला। घर से किडनैपिंग के बाद उनका कत्ल कैसे किया गया, किसी ने इसके बारे में राज नहीं उगला। पति को इंसाफ दिलाने के लिए बीबी खालड़ा ने क्या किया, गवाह न मुकरें, इसके लिए क्या कोशिश की, आखिर कैसे CBI जांच शुरू हुई, ये सब जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट….
पति को इंसाफ के लिए परमजीत कौर खालड़ा का संघर्ष जानिए:- ***************
ये खबर भी पढ़ें… दिलजीत की 2 दिन पहले रिलीज ‘सतलुज’ OTT से हटाई:फिल्म में दावा- पंजाब में फर्जी मुठभेड़ में 25 हजार मारे; दोसांझ ने पायरेसी की अपील की पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फिल्म को अचानक OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। खालड़ा ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार युवाओं को मारने का दावा किया था। यह फिल्म 3 साल की रोक के बाद 2 दिन पहले ही नाम बदलकर रिलीज की गई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था (पढ़ें पूरी खबर)

2 करोड़ का प्लॉट बेचने के 2 महीने बाद हत्या:झज्जर में दोस्त संग डेडबॉडी मिली; साथ रहने वाले दो गायब, इन्होंने एक्सीडेंट बताया था

झज्जर में मिली दो लाशों के मामले में खुलासा हुआ है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे इरशाद (40) के भाई हकीकत ने सतीश और सिकंदर पर शक जताया है। उनका कहना है कि दोनों इनके साथ ही रहते थे। 6 जुलाई को सतीश ने फोन कर पहले दोनों के एक्सीडेंट की सूचना दी थी। बाद में वह और सिकंदर अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद वहां से चले गए। अब दोनों गायब हैं। इनके खिलाफ शिकायत दी है। यह भी सामने आया है कि कामिल (50) ने दो महीने पहले ही मेरठ में 2 करोड़ रुपए में प्लॉट बेचा था। वो 4 जुलाई को इरशाद के साथ ब्लैक स्कॉर्पियो में राजस्थान के नीमराना के लिए निकला था। कामिल प्रॉपर्टी का काम करता था। कामिल उसके साथ मुंशी का काम संभालता था। पहले जानिए, डबल मर्डर का पूरा घटनाक्रम… 6 जुलाई को आया एक्सीडेंट का फोन इरशाद के भाई हकीकत ने बताया कि कामिल के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उसके 2 बेटों की शादी हो चुकी है। वहीं इरशाद के परिवार में तीन बेटियां हैं। 20 साल से दोनों साथ ही थे। इस कारण पारिवारिक रिश्ता बन गया था। 6 जुलाई को सतीश ने कामिल के बेटे को फोन कर कहा था कि कामिल और इरशाद का एक्सीडेंट हो गया है। हकीकत ने आगे बताया- सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सतीश और सिकंदर अस्पताल भी आए थे, लेकिन कुछ देर बाद वहां से चले गए। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी और कामिल का कारोबार भी अच्छी तरह चल रहा था। इसलिए उन्हें सतीश और सिकंदर पर शक है। पुलिस दोनों से पूछताछ भी कर चुकी है। SHO बोले- गिरफ्तारी के लिए टीमें लगीं सदर थाना SHO परमजीत ने बताया- दोनों मृतकों का आज बोर्ड की तरफ से पोस्टमॉर्टम कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें लगी हुई हैं। जो मौके पर ड्रम मिला है, वह ज्यादा बड़ा नहीं था। शवों को जलाने की कोशिश के एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। दोनों के मोबाइल भी गायब हैं। —————- यह खबर भी पढ़ें… झज्जर में डबल मर्डर में बड़ा खुलासा:यूपी के रहने वाले थे दोनों, राजस्थान में PG चलाते थे; नीले ड्रम में शव जलाने की कोशिश झज्जर में गुरुग्राम रोड पर सोमवार सुबह सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले अर्धनग्न शवों की पहचान हो गई। दोनों यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे और राजस्थान के नीमराना में एक PG चलाते थे। (पूरी खबर पढ़ें)

पंजाब कांग्रेस में कलह, राहुल गांधी आज विदेश से लौटेंगे:चन्नी वड़िंग के 3 बयानों की रिपोर्ट लेकर दिल्ली पहुंचे; प्रधान का उनके समर्थकों पर एक्शन शुरू

पंजाब कांग्रेस में चुनाव से 8 महीने पहले नेताओं में कलह तेज हो गई है। पूर्व CM व जालंधर सांसद मौजूदा प्रधान राजा वड़िंग की बयानबाजियों का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। वहां वे सांसद सुखजिंदर रंधावा, प्रगट सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे। राहुल गांधी आज विदेश से लौट रहे हैं। चन्नी को अब तक एक सांसद और 6 MLA का समर्थन मिल चुका है। वहीं राजा वड़िंग ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर चन्नी की मीटिंग को वह यूनिटी ऑफ स्ट्रेंथ (एकता की ताकत) बता रहे और उनके समर्थकों पर एक्शन भी शुरू कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अनुशासनिक कमेटी के चेयरमैन व जालंधर नॉर्थ से MLA बावा हैनरी ने पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर को नोटिस निकालकर 3 दिन में जवाबतलबी कर ली है। वड़िंग को फिलहाल एक सांसद का समर्थन मिला है। MLA कोई खुलकर उनके साथ नहीं आया। वहीं कांग्रेस इंचार्ज व छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी पंजाब में डेरा डाल लिया है। वह 5 दिन यहां रहेंगे। सोमवार को उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा से मुलाकात की। इसके बाद राजा वड़िंग के साथ मीटिंग करने के लिए पहुंचे। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ:- गुटबाजी को लेकर किसने क्या कहा:- ******************* ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले बगावत:चन्नी गुट वड़िंग का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंचा, इंचार्ज बघेल की मीटिंग का बायकॉट पंजाब कांग्रेस में खुली बगावत हो गई है। पूर्व CM व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल की मीटिंग का बायकॉट कर दिया है। चन्नी अपने समर्थक सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों से मीटिंग के बाद प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वे हाईकमान से मिलेंगे। चन्नी समर्थकों ने बघेल को रिसीव तक नहीं किया (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब कांग्रेस की लड़ाई में सिद्धू गुट की एंट्री: पूर्व DGP मुस्तफा बोले- मजबूत नेता को कमान दो पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टूट के आसार बढ़ गए हैं। पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की लड़ाई में नवजोत सिद्धू गुट की भी एंट्री हो गई है। सिद्धू के करीबी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के पति पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने राजा वड़िंग के इस्तीफे की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:अच्छी प्रेरणाएं और बड़ा लक्ष्य व्यक्ति को बुरी आदतों के साथ-साथ नकारात्मक सोच से भी दूर रखते हैं

अगर व्यक्ति को अच्छी प्रेरणाएं मिलती हैं और वह जीवन में बड़ा लक्ष्य बनाता है, तो वह बुरी आदतों और नकारात्मक सोच से दूर रह सकता है। इसके लिए मेहनत करना बहुत जरूरी है। हमें हमेशा काम में लगे रहना चाहिए और समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए। नई-नई बातें सीखनी चाहिए, नए विचार अपनाने चाहिए और कुछ अलग करने का प्रयास करना चाहिए। नवाचार करने से मन में उत्साह बढ़ता है। नए कार्य और नए विचार जीवन को आगे बढ़ाते हैं। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन लक्ष्य पूरे करने के लिए क्या करें? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

कथा: ठग ने विश्वास जीत कर साधु को दिया धोखा:किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसके इरादों को समझें, तुरंत विश्वास करना नुकसान का कारण बन सकता है

एक लोक कथा है, पुराने समय में एक गांव के मंदिर में एक साधु रहता था। वह अपनी तपस्या, अनुशासन और सादगी के लिए प्रसिद्ध था। लोग उसे बहुत सम्मान देते थे और उसे दान भी देते थे। कभी वस्त्र, कभी भोजन, कभी पैसे। धीरे-धीरे उस साधु के पास काफी धन इकट्ठा हो गया। इस धन के साथ ही साधु के मन में भय भी बढ़ता गया। उसे हर समय यह चिंता सताती रहती थी कि कहीं उसका धन चोरी न हो जाए। इसी डर के कारण उसने सारी जमा पूंजी एक पोटली में बांध ली और उसे हमेशा अपने साथ रखना शुरू कर दिया। वह न तो किसी पर भरोसा करता था और न ही किसी को अपने पास आने देता था। उसी गांव में एक चालाक ठग भी रहता था, जिसकी नजर लंबे समय से उस साधु के धन पर थी। वह जानता था कि सीधा तरीके से इस साधु से धन लेना आसान नहीं है, इसलिए उसने एक योजना बनाई। उसने एक भोले-भाले विद्यार्थी का रूप धारण किया और साधु के पास जाकर विनती की कि वह उसे अपना शिष्य बना ले। उसने मीठी-मीठी बातें कीं और साधु की प्रशंसा की, जिससे साधु प्रसन्न हो गया और उसे अपना शिष्य बना लिया। ठग ने साधु की खूब सेवा की और विनम्रता का दिखावा किया। वह मंदिर की सफाई करता, साधु के कामों में मदद करता और हमेशा आज्ञाकारी बना रहता। उसका व्यवहार इतना प्रभावशाली था कि साधु ने कुछ ही समय में उस पर पूरा विश्वास कर लिया। अब वह अपनी वस्तुएं भी उसके पास रखने लगा। कुछ समय बाद साधु को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूसरे गांव जाना था। वह अपने शिष्य के साथ यात्रा पर निकल पड़ा और अपनी धन की पोटली भी साथ ले ली। रास्ते में नदी आई और साधु ने स्नान करने का निर्णय लिया। उसने पोटली को एक कंबल में लपेटकर नदी किनारे रख दिया और शिष्य से उसकी देखभाल करने को कहा। जैसे ही साधु नदी में गया, ठग को मौका मिल गया। वह तुरंत पोटली उठाकर वहां से भाग गया। जब साधु वापस आया तो सब कुछ लुट चुका था। इस घटना से साधु को गहरा सबक मिला कि बिना जांचे-परखे किसी पर अंधा विश्वास करना कितना खतरनाक हो सकता है। कहानी की सीख

आज वक्री बुध मिथुन राशि में प्रवेश:बुध के लिए करें मूंग का दान और ॐ बुं बुधाय नमः जपें, जानिए सभी 12 राशियों पर इस ग्रह का असर

आज दोपहर करीब 1.20 बजे वक्री बुध कर्क से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ग्रह का वक्री होना यानी पीछे की ओर चलना। 24 जुलाई को बुध वक्री से मार्गी हो जाएगा यानी आगे की ओर चलने लगेगा। इसके बाद 5 अगस्त को बुध फिर से कर्क राशि में आ जाएगा। बुध की वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, सोचे हुए काम बीच में अटक सकते हैं, योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए मिथुन राशि में वक्री बुध का कैसा असर हो सकता है… मेष राशि के लिए बुध की यह स्थिति साहस, संचार और पराक्रम को प्रभावित करेगी। 7 से 24 जुलाई तक वक्री बुध के कारण भाई-बहनों से मतभेद, यात्रा में बदलाव हो सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों में सावधानी रखने की जरूरत होगी। 24 जुलाई के बाद बुध के मार्गी होते ही रुके हुए काम पूरे होंगे, संचार कौशल आकर्षक होगा। नौकरी-व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। वृषभ राशि वालों के लिए बुध धन और वाणी के भाव में रहेगा। वक्री बुध खर्चों को बढ़ाएगा। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में बातचीत के दौरान संयम रखें। 24 जुलाई के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी, रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं और व्यापार में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। बुध इसी राशि में रहेगा, वक्री बुध आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव बढ़ाएगा और बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी से बचना होगा। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें। 24 जुलाई के बाद व्यक्तित्व में निखार आएगा, निर्णय क्षमता मजबूत होगी। करियर और व्यापार में नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे। कर्क राशि वालों के लिए बुध बारहवें भाव में आ जाएगा। वक्री बुध अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और मानसिक तनाव भी रहेगा। विदेश कार्यों में देरी संभव है। बुध के मार्गी होने के बाद खर्चों में कमी आएगी, योजनाएं स्पष्ट होंगी और रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगे। सिंह राशि के लिए बुध लाभ भाव यानी ग्याहरवें भाव में रहेगा। वक्री बुध मित्रों से मतभेद करवा सकता है। लाभ मिलने में देरी हो सकती है। निवेश और साझेदारी के मामलों में सावधानी रखें। 24 जुलाई के बाद आय के नए स्रोत बन सकते हैं, पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी। कन्या राशि का स्वामी बुध दशम भाव में रहेगा, करियर पर इसका सीधा असर होगा। वक्री बुध कार्यस्थल पर गलतफहमी बढ़ा सकता है, निर्णयों में देरी या वरिष्ठों से तालमेल की चुनौती आ सकती है। 24 जुलाई के बाद पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और व्यवसाय में विस्तार के अवसर बनेंगे। तुला राशि के लिए बुध नवम भाव में रहेगा। वक्री अवधि में योजनाओं में बदलाव, उच्च शिक्षा या कानूनी मामलों में देरी संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 24 जुलाई को बुध के मार्गी होने के बाद भाग्य का साथ मिलेगा, यात्रा सफल होगी और करियर में सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे। वृश्चिक राशि के लिए बुध अष्टम भाव में रहेगा। वक्री बुध की वजह से गोपनीय मामलों, निवेश और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। किसी भी दस्तावेज पर सोच-समझकर ही हस्ताक्षर करें। 24 जुलाई के बाद आर्थिक मामलों में सुधार होगा, शोध, तकनीकी और गूढ़ विषयों से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। धनु राशि वालों के लिए बुध सप्तम भाव में रहेगा। बुध की वक्री अवधि में वैवाहिक जीवन और साझेदारी में बातचीत की कमी से तनाव हो सकता है। नए समझौते करने से पहले सभी शर्तों की जांच करें। बुध के मार्गी होने पर रिश्तों में मधुरता आएगी, व्यापारिक साझेदारी मजबूत होगी और नए अनुबंध लाभ देंगे। मकर राशि के लिए बुध षष्ठम भाव में रहेगा। वक्री बुध के कारण कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कर्ज या विवाद के मामलों में धैर्य रखें। 24 जुलाई के बाद विरोधियों पर विजय मिलेगी, कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा और नौकरी में प्रगति के संकेत मिलेंगे। कुंभ राशि वालों के लिए बुध पंचम भाव में रहेंगे। वक्री अवधि में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां हो सकती हैं। संतान से जुड़े मामलों में धैर्य रखें। बुध के मार्गी होने के बाद शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रचनात्मक कार्यों और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। मीन राशि के लिए बुध चतुर्थ भाव में रहेगा। वक्री बुध की वजह से परिवार, वाहन और संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी रखें। घर के वातावरण में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। 24 जुलाई के बाद पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा, संपत्ति संबंधी कार्यों में गति आएगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।

खबर हटके- बाढ़ में फ्रिज के अंदर बैठकर बचाई जान:मॉल के अंदर धान बोने का कॉम्पिटीशन; बछड़े-बछिया की शादी, गीत गाकर विदाई हुई

ब्राजील में बाढ़ में एक युवक ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की जान फ्रिज में बैठाकर बचाई। वहीं, चीन में मॉल के अंदर धान बोने का कॉम्पटीशन हुआ। इधर, राजस्थान में बछड़ा-बछड़ी की शादी कराई गई और गीत गाकर विदाई भी हुई। उत्तर प्रदेश में एक युवक ने अपने दोस्त के अपॉइंटमेंट लेटर पर RPF की ट्रेनिंग में हिस्सा ले लिया। वहीं, कर्नाटक में एक सरकारी बस की हेडलाइट खराब होने पर मोबाइल टॉर्च का इस्तेमाल किया गया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…