भास्कर समाधान का असर:बिजली का खम्भा झुका, तीन साल से नहीं बनाई सड़क, स्ट्रीट लाइट और बेसहारा पशुओं से लोग परेशान

अजमेर में बिजली, सड़क, पानी, बेसहारा पशु और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से लोग परेशान हैं। शहर में सीवर लाइन डालने के बाद टूटी सड़क और चोक नालियां सबसे बड़ी समस्या हैं। कहीं बिजली का टेढा़ खंभा परेशानी बना हुआ है तो कहीं बेसहारा पशुओं से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ लोगों की समस्याओं का हल करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग के जिम्मेदार भी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। एक नजर डालते हैं लोगों की पोस्ट की गई ऐसी ही समस्याओं पर जो उनके रोजमार्रा की जिंदगी से गहराई से प्रभवित भी कर रही हैं… तीन साल से नहीं बनाई खुदी सड़क अजमेर के अरावली विहार से सुरभी मिश्रा ने खुदी हुई सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनके क्षेत्र में तीन साल पहले सीवरेज की लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। सीवर लाइन डाले हुए भी तीन साल हो गए लेकिन आज तक कॉलोनी की सड़क को पहले जैसा नहीं बनाया गया है। बिजली का ढेढ़ा खम्भा बना परेशानी अजमेर के वार्ड 80 के मित्र नगर से संजय ने बिजली विभाग की लापरवाही से जुड़ी एक समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मेरी गली में बिजली का एक खम्भा काफी दिनों से टेढ़ा हो गया है। कई बार बिजली विभाग में कॉलोनीवासी कम्प्लेंट कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बेसहारा पशुओं का लगा रहता जमावड़ा हाथी खेड़ा रोड़, कोटड़ा से देबाशीष कुन्डू ने बेसहारा पशुओं की परेशानी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारी कॉलोनी में जगह–जगह आवारा पशु खुले में घूमते हें। पूरा झुंड गलियों में मेन गेट पर टहलता रहता है। लोगों को हमेशा र लगात रहता है। स्ट्रीट लाइट की समस्या बरकरार रावत नगर से एडवोकेट जितेन्द्र गौड़ ने स्ट्रीट लाइट की समस्या शेयर की है। उन्होंने लिखा कि हमारे यहां लगे दोनों पोल्स की लाइट कई दिन से नहीं जल रही हैं। विभाग के कर्मचारियों को भी कई बार कह चुके लेकिन समाधान नहीं हो रहा। अंधेरे के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… पोस्ट के बाद बंद पड़ी लाइट हुई ठीक अजमेर के वार्ड 80 के अरावली विहार कॉलोनी से मुकेश कुमार अकोदिया ने खराब स्ट्रीट लाइट्स की समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि दो बार शिकायत कर चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर संबंधित विभाग ने समस्या पोस्ट होने के बाद समाधान करवा दिया है। पृथ्वी सिंह जोधा बने ‘स्टार ऑफिसर’ अजमेर के प्रगति नगर, कोटड़ा से गौरव ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि निराला हिल्स अपार्टमेंट से लेकर मंगलम अपार्टमेंट तक मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में बेसहारा पशु रात–दिन बैठे रहते हैं। इन पशुओं के कारण यातायात भी बाधित होता है। नगर निगम के पशु चिकित्सक पृथ्वी सिंह जोधा ने समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

होटल में तोड़फोड़, संचालक पर जानलेवा हमला,VIDEO:बकाया पैसे मांगने पर विवाद, सविना थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उदयपुर की सविना थाना पुलिस ने होटल संचालक पर तलवार से जानलेवा हमला और तोड़फोड़ करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि कमलेश उर्फ चीकू (28) पिता केशुलाल निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी सविना को गिरफ्तार किया है। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपी तलवार से तोड़फोड़ करते दिख रहा है। इसके खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रयास, मारपीट, जूआ, एससी-एसटी और जालसाजी के 7 से अधिक मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी ने बताया कि घटना 20 जून 2026 की रात करीब 11:40 बजे की है। प्रार्थी महिपाल सिंह पिता इन्द्र सिंह निवासी सलूंबर ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि कमलेश उर्फ चीकू मेरे होटल हनी दाल बाटी व पंजाबी फैमिली रेस्टोरेंट पर आया। मुझे खाना पैक करने के लिए बोला। इस पर मैंने कहा कि पहले के बकाया रुपए जमा कराओ। इसी बात पर नाराज होकर आरोपी अपने घर से कार में सवार होकर तलवार लेकर आया। तलवार से महिपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने फोरच्यूनर गाडी से होटल के शटर पर टक्कर मारी। सीसीटीवी कैमरे तोड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा आरोपी इधर, रिपोर्ट दर्ज होते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। सीसीटीवी में वारदात का पता लगते ही पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश थी।​ जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। माफी मांगते हुए बोला-मैंने होटल संचालक पर हमला किया और तलवारबाजी की। भविष्य में अब ऐसी गलती नहीं करूंगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सवाई माधोपुर में 6 जुलाई तक दस्तक देगा मानसून:मौसम विभाग ने 2-4 जुलाई तक आंधी का अलर्ट किया जारी

सवाई माधोपुर जिले में बारिश का दौर 6 जलाई तक शुरू होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 2 से 4 जुलाई के बीच पूर्वी जिलों में तेज धूलभरी हवा चलने और अंधड़ आने का अलर्ट भी जारी किया है। जिसका असर सवाई माधोपुर जिले पर भी दिखाई देगा। इससे पहले यहां मंगलवार को पूरे दिन मौसम सुहावना रहा। इस दौरान यहां आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे मौसम में ठंडक घुली रही। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 2 या 3 जुलाई को मानसून प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में 2 जुलाई से ही आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 3 से 6 जुलाई के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। सवाई माधोपुर में 6 जुलाई तक पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में मानसून 6 जुलाई तक दस्तक देगा। जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। वहीं मंगलवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जगन हत्याकांड को सुसाइड रूप देने की कोशिश:बैरक में पंखे से लटका मिला गमछा; रिकॉर्डिंग से बचने के लिए CCTV पर टूथपेस्ट लगाया

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की जिस गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई, वह पंखे पर लटका मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद आरोपी विष्णु जाट ने उसे सुसाइड का रूप देने का प्रयास किया था, लेकिन जगन के भारी भरकम शरीर के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। जेल प्रशासन के मुताबिक, पंखा 13 फीट ऊपर है और ऐसे में किसी को लटकाना तो दूर की बात, कोई खुद भी नहीं लटक सकता। गमछे के पंखे पर मिलने के कारण इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि विष्णु ने ऐसा सोचा हो। दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था और न ही कोई पहले से प्लानिंग थी, लेकिन आपत्तिजनक टिप्पणी से खफा होकर विष्णु ने आवेश में यह कदम उठाया। कैमरे पर लगाया था टूथपेस्ट जेल में कुल 315 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसमें से 280 कैमरे पूरी तरह से चल रहे हैं। इसमें जेल की सभी गतिविधियों को देखा जा सकता है। अन्य कैमरे तकनीकी खराबी या छेड़छाड़ करने से बंद हैं। जगन के ब्लॉक का कैमरा भी सही है। इसमें दोनों की गतिविधियों को देखा गया है, जबकि उसकी सेल में लगे कैमरे में टूथपेस्ट जैसा सफेद पदार्थ लगा है। हालांकि कैमरा चालू है। ब्लॉक के फुटेज से स्पष्ट है कि उसके (जगन गुर्जर) सेल में और कोई नहीं गया। तीन मिनट में थमी जगन की सांसें डकैत जगन गुर्जर की मौत गले और गर्दन पर गंभीर दबाव पड़ने से हुई। छह सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की ओर से किए गए पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया कि ज्यादा दबाव से उसकी गर्दन की हड्डी (हायोड बोन) टूट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में गर्दन के बीच वाले हिस्से में अंदरूनी रक्तस्राव (हेमरेज) मिला। सांस नली (ट्रेकिया) और भोजन नली (इसोफेगस) के आसपास भी गंभीर चोट के संकेत मिले हैं। गर्दन की महत्वपूर्ण हड्डी और आसपास के ऊतकों को भी नुकसान पहुंचा था। प्रारंभिक मेडिकल निष्कर्षों के अनुसार घटना के बाद 3 ​मिनट में जगन की सांसें थम गईं। हालांकि मेडिकल विशेषज्ञों का कहना है कि किसी व्यक्ति की मौत कितनी देर में होगी, यह चोट की प्रकृति, दबाव की तीव्रता और उसकी शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। अंतिम राय एफएसएल और हिस्टोपैथोलॉजी की रिपोर्ट मिलने के बाद दी जाएगी। जगन के नाखूनों के नमूने सुरक्षित कर एफएसएल को भेजे गए हैं। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई थी हत्या 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। वह धौलपुर के डांग के भवुतीपुरा का रहने वाला था। आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर हत्या की थी। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। हत्या के बाद विष्णु ने खुद बाहर आकर कबूल कर लिया। जगन के भाई पप्पू गुर्जर को मंगलवार देर रात करीब एक बजे पुलिस सुरक्षा के बीच अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से धौलपुर रवाना कर दिया गया। पप्पू अपने भाई जगन के अंतिम संस्कार में शामिल होगा। ———— ये खबरें भी पढ़िए… 1- छावनी बना डकैत जगन का गांव, 9 थानों की पुलिस तैनात; धौलपुर में होगा अंतिम संस्कार कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में कुछ ही देर में होगा। जगन के पैतृक गांव में इसकी तैयारियां चल रही हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे जगन का शव गांव पहुंचा। गांव में 9 थानों की पुलिस तैनात है। पढ़ें पूरी खबर… 2- अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी ने तौलिए से गला घोंटा अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में सोमवार को डकैत जगन गुर्जर की हत्या हो गई। भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। पढ़ें पूरी खबर…

नाबालिग से गैंगरेप, 3 होटलों पर चला बुलडोजर:पुलिस को बंधक मिली थी; संचालक समेत 14 आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग से हुए गैंगरेप मामले में आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन होटलों को तोड़ दिया। बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस और प्रशासन की भारी मौजूदगी में जेसीबी व हाइड्रोलिक मशीनें मौके पर पहुंचीं और होटल खुंगर, जॉय इन तथा होटल सफायर को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अब पढ़िए … सिलसिलेवार घटनाक्रम 1. छापेमारी में होटल से बंधक मिली थी नाबालिग 23 जून को पुलिस ने शहर के एक होटल में छापेमारी की थी। इस दौरान 13 साल की नाबालिग लड़की बंधक अवस्था में बरामद हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि होटल संचालक और मैनेजर उसे होटल में रखकर अन्य लोगों को बुलाते थे और गैंगरेप करवाते थे। 2. रिक्शा चालक ने होटल संचालकों को बेचा, शहर में फूटा गुस्सा पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक रिक्शा ड्राइवर उसे होटल संचालकों के पास बेच गया था। घटना सामने आने के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन किए। बढ़ते जनदबाव के बाद प्रशासन ने तीनों होटलों पर बुलडोजर कार्रवाई की। 3. तड़के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान बुधवार तड़के हुई कार्रवाई के दौरान एसडीएम नयन गौतम, एएसपी दीपक शर्मा, सीओ सिटी विष्णु खत्री, कोतवाल सहित 50 से अधिक पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 4. अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी एसपी हरी शंकर ने बताया – मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की जांच जारी है और जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

छावनी बना डकैत जगन का गांव,9 थानों की पुलिस तैनात:धौलपुर में कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार, तीनों भाइयों का किया जा रहा इंतजार

कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में कुछ ही देर में होगा। जगन के पैतृक गांव में इसकी तैयारियां चल रही हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे जगन का शव गांव पहुंचा। गांव में 9 थानों (सोने का गुर्जा, बाड़ी सदर, बाड़ी कोतवाली, बसई डांग, कंचनपुर, निहालगंज, धौलपुर सदर, राजाखेड़ा, मनिया) की पुलिस तैनात है। एएसपी श्रवण कुमार और सीओ महेंद्र कुमार खुद चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। उधर, जगन गुर्जर की मौत गले और गर्दन पर गंभीर दबाव पड़ने से हुई। छह सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की ओर से किए गए पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया कि अत्यधिक दबाव से उसकी गर्दन की हड्‌डी (हायोड बोन) टूट गई। इसी से उसकी मौत हुई। पोस्टमॉर्टम में गर्दन के बीच वाले हिस्से में अंदरूनी ब्लीडिंग (हेमरेज) मिली। सांस की नली (ट्रेकिया) और भोजन नली (इसोफेगस) के आसपास भी गंभीर चोट के संकेत मिले हैं। शुरुआती जांच में यही सामने आया कि 3 मिनट में उसकी सांसें थम गई थीं। 29 जून को अजमेर जेल में हुई थी हत्या 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। इसके बाद परिवार वाले धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार को परिवार वालों के साथ सहमति बनने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम अजमेर में कराया गया था। जगन गुर्जर के गांव की PHOTOS… जगन हत्याकांड को सुसाइड रूप देने की कोशिश:बैरक में पंखे से लटका मिला गमछा; रिकॉर्डिंग से बचने के लिए CCTV पर टूथपेस्ट लगाया आठ मर्डर, वारदात के बाद खोया-पनीर खाता था जगन गुर्जर:महिला डकैत के लिए सरेंडर, पत्नी को लड़वाया था विधानसभा चुनाव; डकैत की क्राइम कुंडली पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

राजस्थान का हॉस्पिटल… डॉक्टर नहीं, रेडियोलॉजिस्ट इलाज करता है:गहलोत से कहा- जब से आप गए हैं..; 'खास मुखौटा' लगाकर आया चोर

नमस्कार, मोदीजी का मुखौटा लगाए हुए एक चोर CCTV में कैद हो गया। कविराज ने अशोक गहलोतजी को कविता सुनाई, जिसका उनवान यानी शीर्षक था- जब से आए गए हैं। अजमेर और नावां के अस्पतालों के हालात देखकर लगता है कि ढर्रा सुधरा नहीं। राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में.. 1. चेहरे पर कपड़ा ही बांध लेते चोर महोदय आपको चेहरा ही छुपाना था तो मुंह पर कपड़ा बांध जाते। वह भी मंजूर नहीं तो मार्केट में एक से बढ़कर एक मास्क आए हुए हैं। उदयपुर वाले चोरों से सबक लेते। उन्होंने लंगूर का मुखौटा लगाकर चोरी की कोशिश की थी। लेकिन यह क्या? आपने मोदीजी का मुखौटा लगाकर ताला तोड़ने की कोशिश की। कोशिश ही नहीं की बल्कि कामयाब हो गए। 35 मोबाइल चुरा ले गए। आपने चोरी को राजनीतिक रंग में रंग दिया। अब मार्केट में चोरी से ज्यादा आपके मुखौटे की चर्चा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि आप उनके जबरा फैन हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह विरोधियों की साजिश है। हकीकत क्या है, यह तो तब पता चलेगा, जब आप पकड़े जाओगे और पुलिस डंडा फटकार पर पूछेगी- चोरी करने के लिए यही एक मुखौटा रह गया था? 2. पूर्व CM को सुनाई कविता कविराज ने मंच पर ही पर्चा खोल लिया। इस पर्चे से कविता लीक हुई। कविराज पूर्व मुखियाजी (अशोक गहलोत) की मौजूदगी से उत्साहित थे। कविता का उनवान था- जब से आए गए हैं। कविराज ने सुनाया- RGHS बंद है..जब से आए गए हैं। जनसेवा महज कविता का एक छंद है..जब से आप गए हैं। मुफ्त इलाज हो गया नानी-दादी की कहानी। प्रसूताओं को इंजेक्शन में लगाया जा रहा पानी। जब से आप गए हैं, जब से आप गए हैं। पूर्व मुखियाजी मंत्रमुग्ध होकर अपनी ‘विदाई’ की तुकबंदी सुनते रहे। कविराज का फोकस व्यवस्था की ओर था। लेकिन बारम्बार वे ‘गए हैं-गए हैं’ कहकर पूर्व मुखियाजी का दर्द कुरेदते रहे। वैसे पूर्व मुखियाजी जब मुखिया थे, तब कुछ लोग ‘मानेसर’ भी चले गए थे। मुखियाजी भी तब से आज तक कविता की तरह वे लाइनें दोहराते हैं- जब से आप गए हैं…जब से आप गए हैं। 3. चलते-चलते तो भैया कुल मिलाकर बात ये है कि हेल्थ विभाग की हालत पतली चल रही है। बीकानेर में तो विरोधियों ने कलेक्ट्रेट घेर लिया। टीकाराम जूली ने कहा- ये क्या व्यवस्था है? मजाक बना रखा है? अब सरकार शेखावाटी के लिए पानी लाने का रास्ता बना लाई तो उन्हें भी घेरने के लिए कुछ चाहिए। बाकी हेल्थ डिपार्टमेंट का यकीनन किसी की नजर लग गई है। बात अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल की है। यहां इमारत नई बन गई, लेकिन नर्सिंग स्टाफ का ढर्रा वही पुराना है। अटेंडेंट से एक महिला नर्सिंगकर्मी अबे-तबे करते हुए नजर आई। वह नंबर लगाकर बैठा था। लेकिन चौथा नंबर काफी देर से चौथे पर ही रुका था। कृपा कहां अटकी है, वह समझ नहीं पाया। समझने के लिए उसने स्टाफ से शिकायत की तो वह गरजी- तेरे जैसे यहां 315 आते हैं। बदतमीजी से बात करती महिला कर्मचारी ने अटेंडेंट से कहा- तमीज से रहो। ये हालात तो नई इमारत के थे। अब नए जिले की सुनो। डीडवाना-कुचामन जिले में नावां के सरकारी हॉस्पिटल की बात है। पत्रकार साहब पीक आवर्स में हॉस्पिटल पहुंच गए। वहां देखा कि मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे हैं। फलां डॉक्टर साहब की कुर्सी- खाली। फलां डॉक्टर महोदय- गायब। फलां डागडर जी- नदारद। पत्रकारजी उस दिशा में बढ़े, जहां CMO बैठा करते हैं। CMO साहब की कुर्सी भी खाली। हालांकि उन्हीं की टेबल पर बराबर की कुर्सी पर एक डॉक्टर साहब मरीजों को चेक कर रहे थे। दवा की पर्ची लिख रहे हैं। उन्हें देख पत्रकार साहब भौचक्के रह गए, क्योंकि मरीज देख रहे साहब डॉक्टर नहीं, बल्कि रेडियोलॉजिस्ट थे। इनपुट सहयोग- मनीष जैन (भीलवाड़ा), प्रकाश तंवर (नागौर), भरत मूलचंदानी (अजमेर)। वीडियो देखने के लिए सबसे ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब कल सुबह 7 बजे मुलाकात होगी।

सिया-केतन के वेडिंग फंक्शन का VIDEO:'बस आज की रात है जिंदगी' गाने पर झूमा था परिवार; आज आरोपी चेतन को किला ले जाया गया

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर मामले में पुलिस आरोपी और सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी को लोगगढ़ किला ले गई। यहां उसका गेट एनालिसिस हुआ। दरअसल, 18 जून को हत्या के दिन पुलिस को CCTV फुटेज मिला था। इसमें एक शख्स हुडी में जाता दिखा। पुलिस को अंदेशा है कि यह सिया का प्रेमी चेतन है। आज सुबह चेतन को किले पर चलाकर देखा गया। उसकी हुडी पहनने की स्टाइल और बॉडी लैंग्वेंज रिकॉर्ड की गई। अब इसका फुटेज से मिलान किया जाएगा। उधर, सिया और चेतन की प्री-वेडिंग के एक फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पूरा परिवार ‘बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां” पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में केतन हैं, लेकिन सिया नहीं दिख रही है। आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं। चेतन को लोहगढ़ किला ले जाने की 2 फोटोज आरोपी चेतन का गेट एनालिसिस हुआ केतन का मर्डर 18 जून को हुआ था। किले के सीसीटीवी में हुडी में एक युवक नजर आया था। दावा है कि यह चेतन था, जिसने अपना चेहरा छिपा रखा था। पुलिस सीसीवीटी फुटेज में नजर आ रहे शख्स और चेतन की चाल, बॉडी लैंग्वेज को मैच कराकर देखेगी, इसी टेस्ट को गेट एनालिसिस कहा जाता है। प्री-वेडिंग फंक्शन: सिंगर रीतू शर्मा ने पोस्ट किया पुलिस के 3 और दावे, इशारा मिलते ही केतन को धक्का दिया हत्या से 6 दिन के अंदर आरोपी अरेस्ट 18 जून को केतन की हत्या से छह दिन के अंदर पुलिस ने आरोपी सिया और चेतन को अरेस्ट कर लिया। जांच के दौरान दोनों आरोपी एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पुलिस दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी कर चुकी है। 31 मई को मर्डर का आइडिया आया, 18 जून को मर्डर 31 मई को लोहगढ़ किले की ट्रैकिंग के दौरान सिया के मन में कथित तौर पर केतन की हत्या का प्लान आया। 5 जून को उसने दोबारा किले पर चलने का दबाव बनाया, लेकिन केतन नहीं माना। 6 जून की बाली ट्रिप रुकवाने के लिए सिया ने उसका पासपोर्ट भी छिपा दिया। 14 जून को पुलिस के अनुसार सिया ने लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की कथित कोशिश की, लेकिन पेड़ का सहारा मिलने से वह बच गया। सिया ने इसे सांप से बचाने की कोशिश बताया और केतन ने भी परिवार को यही बात बताई। 18 जून को प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने सिया केतन को फिर लोहगढ़ किले ले गई। आरोप है कि वहां सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसे खाई में धक्का दे दिया, जबकि अगले दिन 19 जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए केतन ने महाबलेश्वर में रिजॉर्ट बुक किया था। ——————- ये खबर भी पढ़े… पुणे मर्डर- क्या हुडी में दिखा व्यक्ति चेतन ही था:पुलिस चलने का तरीका जांचेगी, सिया का केस लड़ने पर 2 वकीलों का दावा पुपुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस आरोपी चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस करेगी। गेट एनालिसिस यानी पुलिस चेतन के चलने का तरीका, बॉडी मूमेंट, कदमों की लंबाई की जांच करेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि दावा है कि 18 जून को (मर्डर वाले दिन) लोहगढ़ फोर्ट पर हुडी पहने दिखा युवक चेतन ही था। पूरी खबर पढ़ें…

चंडीगढ़ के रास्ते पंजाब में मानसून की एंट्री:कल तक पूरे प्रदेश को कवर करेगा; 3 जिलों में तेज बारिश, सड़कों पर 4 फीट पानी भरा

चंडीगढ़ से होते हुए मानसून की पंजाब में एंट्री हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पहले यह 30 जून को चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन एक दिन की देरी से आज पहुंचा। मानसून का रूट पिछले 5 सालों से एक जैसा है। यह उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा के ऊपरी जिलों अंबाला-पंचकूला से चंडीगढ़ में प्रवेश किया और फिर पंजाब के रोपड़, होशियारपुर, पठानकोट की तरफ निकला। सुबह के वक्त चंडीगढ़, गुरदासपुर, पठानकोट और मोहाली में भी जमकर बारिश हुई। जबकि कई जगह बालद छाए रहे। पठानकोट में करीब 5 घंटे हुई बारिश के बाद शहर में सड़कों पर करीब 3 से 4 फीट तक जगह-जगह पानी भर गया। इसक अलावा खड्डी नाला उफान पर आ गया, जिससे पानी पुल के ऊपर से जाने लगा। जालंधर में आंधी से कोर्ट रोड पर सफेदे का पेड़ गाड़ियों पर गिर गया। इससे 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद के PHOTOS… बाकी जिलों में गुरुवार तक पहुंचेगा मानसून मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब के बाकी जिलों में भी गुरुवार तक मानसून पहुंचने की संभावना है। पठानकोट और पंजाब के दूसरे इलाकों में जो बारिश हो रही है, उसकी वजह एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। जो पाकिस्तान की तरफ से उठा था। बारिश के चलते औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पंजाब का औसत तापमान अब भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मंगलवार को फरीदकोट राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल क्या बोले? सवाल- चंडीगढ़ और पंजाब में अभी मानसून की क्या स्थिति है?
जवाब: मानसून आज चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर गया है और अभी बारिश भी हो रही है। खासकर जहां मानसून ने प्रवेश किया है, वह नॉर्थ-ईस्टर्न बेल्ट है, जैसे करनाल, गुरदासपुर और जम्मू। यह पूरा ईस्टर्न बेल्ट है। अगले दो से तीन दिनों में यह पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों में भी पहुंच जाएगा। 5 और 6 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना है। सवाल- पिछले दो-तीन साल की तुलना करें तो मानसून कैसा रहने वाला है?
जवाब: मानसून पिछले साल से कम रहने की संभावना है। सवाल- पठानकोट में पहले बारिश हो रही थी, क्या मानसून पहले वहां पहुंच गया था?
जवाब: मानसून की हवाएं वहां नहीं थीं। आज मानसून प्रतीत हो रहा है। काले बादल हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही थी। 5 और 6 जुलाई में तेज बारिश होगी। सवाल- मानसून का रूट क्या रहा
जवाबः मानसून दक्षिण से आता है। वेस्ट यूपी की तरफ से पहले बिहार, यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड, वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों, हरियाणा, करनाल और पानीपत तक पहुंचता है। धीरे-धीरे यह आगे बढ़ेगा। अब जम्मू की तरफ जाएगा। फिर पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों को कवर करेगा। मौसम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

राजस्थान- 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, 24 जिलों में अलर्ट:3 दिन तक अंधड़ की भी चेतावनी, जुलाई में सामान्य से कम बरसात की आशंका

राजस्थान में इस साल साल मानसून 8 दिन की देरी से अगले 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है। एक्सपर्ट का दावा है कि 13 साल में ये तीसरा मौका है, जब मानसून जुलाई में एंट्री करेगा। इसके प्रभाव से कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। इस साल जुलाई महीने में राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश होने की आशंका है। मानसून के पहुंचने से पहले आज भी 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले तीन दिन अंधड़ की भी चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS… ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म गर्मी-बारिश की बड़ी अपडेट्स पूर्वी हिस्से से एंट्री की संभावना: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 2 या 3 जुलाई को मानसून प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में 2 जुलाई से ही आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर संभाग में अंधड़ की चेतावनी: बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिलों में 2 से 4 जुलाई के बीच अंधड़ आ सकता है। इस दौरान 50-60 Km प्रतिघंटा या उससे ज्यादा की स्पीड से हवा चलने के साथ धूल का बवंडर भी आ सकता है। इस दौरान इन एरिया के साथ-साथ जोधपुर, फलोदी, जालोर के एरिया में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दिनभर तेज धूप-उमस, लेकिन तापमान में गिरावट: पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष राज्य में मौसम ड्राय रहा। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के सभी जिलों में दिनभर धूप, उमस रही। हालांकि इस बीच कुछ जगह हवाएं चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। कोटा में एक इंच बरसात: कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। कोटा के मंडाना में 30MM, पीपल्दा में 9, झालावाड़ के बाकनी में 13, धौलपुर के बसेड़ी में 12, बारां के किशनगंज में 14MM बरसात दर्ज हुई। आगे कैसा रहेगा मौसम…. राजस्थान के प्रमुख शहरों का मौसम जयपुर : राजधानी में मंगलवार को दिनभर तेज धूप और उमस का असर रहा, जिससे हल्की गर्म हवाएं (लू) भी चलीं। जयपुर में भीषण गर्मी और उमस के कारण दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आंशिक गिरावट के बावजूद हवा में नमी होने से लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पाई। जोधपुर : मंगलवार को मौसम सोमवार की तुलना में थोड़ा राहत भरा रहा। पिछले 24 घंटों में यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह में जोधपुर में बारिश होने की संभावना जताई है। उदयपुर : मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दिनभर भारी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। जिले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में कमी के बावजूद न्यूनतम तापमान बढ़ने से हवा में नमी बनी रही, जिससे दिनभर चिपचिपी गर्मी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश होने से उमस से राहत मिल सकती है। अजमेर: मंगलवार सुबह से ही तेज गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। जिले का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि सोमवार की तुलना में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। अलवर: मंगलवार दोपहर को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बारिश थमने के बाद उमस काफी बढ़ गई। हवा में नमी बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शहर के कुछ इलाकों में तेज तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, जिससे कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। मंगलवार को अलवर का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जिले में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सीकर: गर्मी का तीखा असर जारी है। जून महीने के अंतिम दिनों में भी लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर सहित पूरे शेखावाटी इलाके में दिनभर तेज धूप और उमस का मौसम बना रहा। कोटा: कोटा शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां दिनभर लोग तेज गर्मी और उमस से परेशान रहे। कोटा के ग्रामीण क्षेत्र मंडाना में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से मंडाना और आसपास के इलाकों का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।