छावनी बना डकैत जगन का गांव,9 थानों की पुलिस तैनात:धौलपुर में कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार, तीनों भाइयों का किया जा रहा इंतजार
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में कुछ ही देर में होगा। जगन के पैतृक गांव में इसकी तैयारियां चल रही हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे जगन का शव गांव पहुंचा। गांव में 9 थानों (सोने का गुर्जा, बाड़ी सदर, बाड़ी कोतवाली, बसई डांग, कंचनपुर, निहालगंज, धौलपुर सदर, राजाखेड़ा, मनिया) की पुलिस तैनात है। एएसपी श्रवण कुमार और सीओ महेंद्र कुमार खुद चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। उधर, जगन गुर्जर की मौत गले और गर्दन पर गंभीर दबाव पड़ने से हुई। छह सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की ओर से किए गए पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया कि अत्यधिक दबाव से उसकी गर्दन की हड्डी (हायोड बोन) टूट गई। इसी से उसकी मौत हुई। पोस्टमॉर्टम में गर्दन के बीच वाले हिस्से में अंदरूनी ब्लीडिंग (हेमरेज) मिली। सांस की नली (ट्रेकिया) और भोजन नली (इसोफेगस) के आसपास भी गंभीर चोट के संकेत मिले हैं। शुरुआती जांच में यही सामने आया कि 3 मिनट में उसकी सांसें थम गई थीं। 29 जून को अजमेर जेल में हुई थी हत्या 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। इसके बाद परिवार वाले धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार को परिवार वालों के साथ सहमति बनने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम अजमेर में कराया गया था। जगन गुर्जर के गांव की PHOTOS… जगन हत्याकांड को सुसाइड रूप देने की कोशिश:बैरक में पंखे से लटका मिला गमछा; रिकॉर्डिंग से बचने के लिए CCTV पर टूथपेस्ट लगाया आठ मर्डर, वारदात के बाद खोया-पनीर खाता था जगन गुर्जर:महिला डकैत के लिए सरेंडर, पत्नी को लड़वाया था विधानसभा चुनाव; डकैत की क्राइम कुंडली पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

