करौली में लिपिक भर्ती परीक्षा में 74% अभ्यर्थी हुए शामिल:12 केंद्रों पर पहली पारी संपन्न, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश

करौली में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित लिपिक ग्रेड द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर 2 पारियों में आयोजित की जा रही है। पहली पारी का एग्जाम हो चुका है। पहली पारी में कुल 4512 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3350 मौजूद रहे, जबकि 1162 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इस पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 74.25 रहा, वहीं अनुपस्थिति 25.75 प्रतिशत दर्ज की गई।
परीक्षा की पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। शाम 6 बजे तक होगा दूसरी पारी का एग्जाम
दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित थी। जिले में कुल 4512 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया था। परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर महावीर सिंह को परीक्षा समन्वयक और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त समन्वयक नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने परीक्षा से पहले सभी केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *