कपड़ा सप्लाई की आड़ में नशे की तस्करी:लोडिंग टैक्सी के टूल बॉक्स में मिली एमडी ड्रग्स, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

जोधपुर के उदयमंदिर थाना क्षेत्र में एक लोडिंग टैक्सी सवार युवकों से पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ MD बरामद की है। उदय मंदिर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर मोहनपुरा पुलिया के पास एक टैक्सी को रुकवाया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 136 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद की गई। इस पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दोनों से इस पूरे मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में खमूराम (24) पुत्र आदुराम जाट निवासी एकलखोरी पुलिस थाना ओसियां व सुनील (33) पुत्र मामराज विश्नोई निवासी अजासर पुलिस थाना चाखु जिला फलोदी को गिरफ्तार किया। टैक्सी में कपड़े की गांठें थी जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने लोडिंग टैक्सी को रुकवाया। टैक्सी के अंदर कपड़े की गांठें भरी हुई थी और टैक्सी के टूल बॉक्स में MD छुपाई गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोडिंग टैक्सी में सामान परिवहन करते थे, किसी को आसानी से शक भी नहीं होता कि उसमें MD छुपाई गई है। फिलहाल दोनों आरोपी कहां से मादक पदार्थ खरीदकर लाए थे, इसकी जांच की जा रही है। ANTF की सूचना पर कार्रवाई वहीं इस पूरे मामले को लेकर उदय मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि ANTF की सूचना पर कार्रवाई की अंजाम दिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि शहर में अब अवैध अफीम, डोडा से ज्यादा MD ड्रग के मामले सामने आने लगे हैं। पूर्व में भी कई जगहों पर MD की फैक्ट्रियां भी पकड़ी जा चुकी है।

तहसीलदार बोले- अपनी औकात में रह, अंदर टिका दूंगा:पूर्व सरपंच के ससुर ने कहा- एक निर्माण से आपको क्या लगाव; अतिक्रमण कार्रवाई पर अधिकारियों से उलझे

बाड़मेर में अवैध निर्माण की कार्रवाई के दौरान सरपंच ससुर और तहसीलदार, DSP और ASP के बीच बहस हो गई। सरपंच ससुर ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने यहां कब्जे करवाए हैं। उनकी बात तहसीलदार भड़क गए। कहा- अपनी औकात में रह, होश में बोलना, तुरंत टिका दूंगा याद रखना… वहीं सरपंच ससुर ने ASP से कह दिया कि आपका इस एक निर्माण से क्या लगाव है जो इसे छोड़ दिया। ASP ने सरपंच ससुर से कहा- बकवास मत करो, वहां जाकर बैठ जाओ। इस दौरान बाड़मेर DSP रमेश कुमार शर्मा भी भड़क गए और सरपंच ससुर की ओर इशारा करते हुए कहा- गाड़ी में बैठाओ इसको… दरअसल, बुधवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई थी। इसमें मौके पर तहसीलदार हुक्मीचंद, एएसपी नितेश आर्य और DSP राकेश शर्मा मौके पर मौजूद थे। इसमें प्रशासन ने कच्चे निर्माण हटाए थे। इस दौरान एक कमरे को नहीं हटाने को लेकर सरपंच ससुर खैराजराम प्रजापत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इस अतिक्रमण को नहीं हटाना प्रशासन का पक्षपात करने का रवैया है। इसके बाद उनकी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बहस हो गई। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन ने बुधवार 8 बजे कार्रवाई की थी। बाड़मेर ग्रामीण ग्राम पंचायत की खसरा संख्या 2546/1211 आगौर की जमीन पर बीते कई सालों से अतिक्रमण हैं। वहां पर कई भूमाफियाओं ने पक्के निर्माण तक करवा दिए गए। ASP भड़के बोले- बकवास मत करो सरपंच ससुर ने एएसपी नितेश आर्य पर आरोप लगाते हुए कहा- आप का इस एक अतिक्रमण से क्या लगाव है, आपने आते ही रोकने का कह दिया। एएसपी ने क्या बकवास कर रह हो, उधर जाकर बैठ जाओ। अब पढ़िए मौके पर हुई बहस… प्रजापत- अतिक्रमण हटाना तहसीलदार साहब को देखना है। 20 बार मैंने इनको हटाने का कहा था।, सरकारी जमीन पर कब्जा भी तहसीलदार साहब ने करवाया, मैं तो मुंह पर कहता हूं। तहसलीदार- होश में है, मैं पहले से कह रहा हूं नाटक मत कर। प्रजापत- नाटक क्या? मेरे पास तो रिकॉर्डिग पड़ी है। तहसीलदार- होश में बोलना, तुरंत टिका दूं याद रखना… प्रजापत- मुकदमा करवा देना, इससे डरते नहीं हैं। आपको तो नौकरी करनी है आप जैसे भ्रष्ट अधिकारी की वजह से अतिक्रमण हो रहे हैं। तहसीलदार- तू अपनी औकात में रह, ध्यान रखना, यहां से भाग जा, बकवास कर रहा है। प्रजापत- तहसीलदार साहब ने कब्जा करवाया, मेरे पास सबूत हैं। तहसीलदार- मैं कह रहा हूं इसको उठाओ। परेशान कर रखा है। डीएसपी- आरोप लगा रहे हो बिना मतलब के, उठाओ इसको गाड़ी में डालो प्रजापत- मेरे पास में रिकॉर्डिग है। तहसीलदार- कर लेना वायरल। तहसीलदार- फिर बोल रहा है यह, मैं कह रहा हूं इसको गिरफ्तार कर लो, क्या मांग रहा है यहां पर। मेरा खिलाफ मुकदमा कर लो, गिरफ्तार कर इसको। प्रजापत- करा लो गिरफ्तार ! तहसीलदार- क्या मांग रहा है तू इसको कह दे सोच-समझकर बोले। प्रजापत- गलती कर रहे हो और धमकियां दे रहे हो। तहसीलदार- डिप्टी साहब ! इसको गिरफ्तार करो, कर ले कार्रवाई किसने रोका है। डीएसपी- मनोज जी ले जाओ इसको (प्रजापत को पुलिस साथ ले गई) तहसीलदार- बोले जा रहा है सबके सामने यहां पर, मीडिया के सामने फिर मतलब नहीं है। इसके बाद सरपंच ससुर के समर्थक वहीं पर धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लग गए। पुलिस ने लोगों से समझाइश की। भेदभाव का आरोप; DSP बोले- बकवास मत करो प्रजापत- आप अतिक्रमण हटाने में दोहरी नीति क्यूं अपना रहे हो, आप कर्मचारी हो आपको इससे क्या लेना-देना है आप क्यूं नहीं हटा रहे हो डीएसपी- हमारी दोहरी नीति नहीं है, प्रशासन निर्णय लेगा कौनसा अतिक्रमण है और कौनसा नहीं है। हम प्रशासन के साथ में है। प्रजापत- ग्राम पंचायत ने नोटिस दिया है। डीएसपी- प्रशासन अगर नहीं कर रहा है आप कलेक्टर मैडम से जाकर मिल लो। प्रजापत- कलेक्टर मैडम से मेरी बात हो गई है। डीएसपी- कलेक्टर मैडम कह रहे है तो हटाओ अतिक्रमण हमारा क्या लेना-देना, हमारी पुलिस साथ में है। प्रजापत- आप इतना भेदभाव मत करो, रिक्वेस्ट है भेदभाव मत करो, आपकी वजह से रुका है, आपका इससे क्या लगाव है एएसपी- कोई भेदभाव नहीं कर रहे है। किसी का कोई लगाव नहीं है। क्या बकवास किए जा रहे हो। इस तरीके से क्यूं लगाव की बात कर रहे हो। वहां जाकर बैठे जाओ। डीएसपी- क्यूं आरोप लगा रहे हो, प्रशासन चाहेगा तो हटेगा देगा। ———————————————————————————————- इससे जुड़ी खबर पढ़ें… लड़की झोपड़ी में घुसी तो खींचकर निकाला:बाड़मेर में सरकारी जमीन से हटाए कब्जे; पुलिस से नोक-झोंक का VIDEO

धौलपुर में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:दहेज हत्या मामले में 17 महीने से था फरार, कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था

धौलपुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में 17 महीने से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस और शहर वृत्त की टीमों ने यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान महावीर (26) निवासी बड़ का पुरा, हिंडौन, जिला करौली के रूप में हुई है। पत्नी की हत्या के बाद हो गया था फरार
धौलपुर सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि महावीर के खिलाफ कुछ वर्ष पूर्व दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और गुजरात में मजदूरी कर रहा था। हिंडौन में दबोचा
मामले की जांच के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी और सीओ ऑफिस में कार्यरत कॉन्स्टेबल धर्मा के साथ मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी में सदर थाना प्रभारी सहित शहर वृत्त की विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पति ने बुआ के बेटों से कराया पत्नी का रेप:विवाहिता को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश; दो महीने पहले ही हुई थी शादी

अलवर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने शादी के महज कुछ सप्ताह बाद ही अपनी बुआ के बेटों और अन्य परिचित युवकों से उसके साथ रेप कराया और उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने का प्रयास किया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित की शादी अप्रैल 2026 को गांव गई हुई थी। विवाह के बाद वह ईद का त्योहार मनाने अपने पीहर गई थी। 29 मई को पति उसे वापस ससुराल लेकर आया। पीड़िता का आरोप है कि 1 जून की रात उसके पति ने अपनी बुआ के बेटे को घर बुलाकर उसके कमरे में भेजा, जहां विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और रेप किया गया। बुआ के तीन बेटों से कराया पत्नी का रेप महिला ने आरोप लगाया कि इसके कुछ दिन बाद दूसरे बुआ के बेटे और फिर तीसरे बुआ के बेटे रात के समय घर आए और उन्होंने भी उसके साथ रेप किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे पैसे देने का प्रयास किया, लेकिन उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया। सास-ससुर को बताया तो चुप रहने को कहा पीड़ित के अनुसार जब उसने सास-ससुर और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उसे चुप रहने के लिए कहा गया। महिला का आरोप है कि उसका पति लगातार उस पर देह व्यापार करने का दबाव बना रहा था और कहता था कि यदि उसके साथ रहना है तो यह काम करना पड़ेगा। आखिरकार पीड़ित ने अपने पिता और भाई को पूरी घटना बताई, जिसके बाद गोविन्दगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या:पूजा पाठ करने का काम करता था बुजुर्ग, गले और पेट में मारी गोली, साढ़ू के बेटे ने फोन कर बुलाया था

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में कल एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कल शाम को पुलिस को बुजुर्ग का शव सेक्टर-13 में पड़ा मिला। बुजुर्ग पूजा पाठ का काम करता था। बुजुर्ग को उसके साढ़ू के लड़के ने फोन कर भरतपुर बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि उसने ही काली चरण की हत्या की है। आज हुआ शव का पोस्टमार्टम कालीचरण (65) निवासी लाल बाग़ बयाना के शव का कल पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आज सुबह मेडिकल बोर्ड द्बारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। कालीचरण के परिजनों का आरोप है कि उनके साढ़ू के लड़के राजू ने ही उनकी हत्या की है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सेमरी गांव जाने वाले थे दोनों कालीचरण के परिजनों ने बताया कि कल सुबह राजू निवासी भरतपुर का उनके पास फोन आया था। राजू ने कालीचरण से कहा कि वह भरतपुर आ जायें। राजू ने कालीचरण से सेमरी गांव जाने की बात कही थी। जिसके बाद कल कालीचरण राजू के पास आ गया। सेक्टर-13 में पड़ा मिला शव शाम को सेक्टर-13 के पास कालीचरण का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली तो, शव की शिनाख्त हो सकी। कालीचरण पूजा पाठ करने का काम करता था। हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पुलिस को कालीचरण के मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस राजू की तलाश कर रही है। जिससे मौत के कारणों का पता लग सके। कालीचरण के दो बेटे हैं बड़ा विनोद गोयल और छोटा बेटा लक्ष्मण गोयल है। बड़ा बेटा हलवाई का काम करता है और छोटा बेटा ऑटो चलाता है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में ट्रस्ट ने FIR कराई:टिन्नू यादव समेत 8 के नाम; महासचिव चंपत राय समेत बड़े चेहरों को बचाया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करीब 18 दिनों बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिरकार गुरुवार को FIR दर्ज करा दी। इसमें ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 आरोपी बनाए गए हैं। हालांकि FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। FIR दर्ज होने के तुरंत बाद 3 आरोपी टिन्नू, लवकुश और अनुकल्प को अरेस्ट कर लिया गया है। बाकी 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। आने वाले समय में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने जांच के लिए 13 जून को SIT बनाई थी। 23 जून को इसने अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी। सूत्रों का कहना है कि चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और डॉ.अनिल मिश्रा का इस्तीफा लिखवा लिया गया है। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, FIR से मैं बहुत संतुष्ट हूं। लेकिन, जिनका नाम FIR में नहीं है, उसकी भी जांच होनी चाहिए। जिन 8 आरोपियों पर FIR, उन्हें जानिए FIR में चंपत राय का नाम तय माना जा रहा था इससे पहले सूत्रों से जानकारी सामने आई थी कि SIT ने जांच रिपोर्ट में चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों को आरोपी माना था। इनके खिलाफ FIR होना लगभग तय माना जा रहा था। SIT को जांच के दौरान दानपात्रों की चाबियां टिन्नू के पास मिलीं थी। SIT ने ऐसे करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों को चिह्नित किया था, जिनकी आर्थिक स्थिति में 22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदलाव आया। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी गिरफ्तार होंगे चढ़ावा चोरी की FIR में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट यानी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगाई गई है। इसके तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर ही कार्रवाई होती है। इससे साफ है कि आने वाले समय में चढ़ावे की रकम की गिनती और उसको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में जमा कराने के दौरान लगे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। इससे पहले 19 जून को अयोध्या में सीएम योगी ने कहा था कि SIT की निष्पक्ष जांच से ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होकर रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अजमेर देहात कांग्रेस की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित:कईं पुराने प्रमोट, नए चेहरों को मौका; जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहमति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी-अजमेर ग्रामीण (देहात) की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश संगठन महासचिव ललित तूनवाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, देहात जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी की इस नई टीम में कुल 51 लोगों को नियुक्ति दी है। इसमें कई पुराने चेहरों को प्रमोट कर मौका दिया है। वहीं नए चेहरों को भी जिम्मेदारी मिली है। वहीं शहर जिला कार्यकारिणी फिलहाल घोषित नहीं हुई है। जानिए किसे-क्या जिम्मेदारी मिली? — ये खबर भी पढ़ें— अजमेर में पूर्व डिप्टी सीएम पायलट की नहीं चली:गहलोत के करीबी बने कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष, डोटासरा के खास को मिली देहात की जिम्मेदारी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद पर डॉ. राजकुमार जयपाल और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी को देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। डॉ. जयपाल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट से आते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

गोवा में समुद्र की लहरों के साथ खिलवाड़ कर रहा था पर्यटक, देखते ही देखते चली गई जान-VIDEO

कर्नाटक से गोवा घूमने आया पर्यटक समुद्र तट के एकदम नजदीक बैठा हुआ था। समुद्र में तेज लहरें उठ रहीं थी। तभी वह समुद्र में जा गिरा। दोस्त इस घटना का वीडियो बना रहे थे।

कर्नाटक के मंड्या में कावेरी नदी में फोटो खिंचवाने के दौरान डूबे एक ही परिवार के 5 सदस्य, सभी की मौत

कर्नाटक के मांड्या जिले के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट मुथाथी में कावेरी नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। यह दुखद घटना तब हुई जब वे मंदिर दर्शन के लिए गए थे।

5वां रणथंभौर इंटरनेशनल टाइगर वीक कल से:एक्टर राहुल सिंह, पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीपी बदनोर आएंगे

वाइल्ड लाइफ से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मंथन करने के उद्देश्य से लिव4फ्रीडम एलएलपी की ओर से 5वें रॉयल रणथंभौर इंटरनेशनल टाइगर वीक (आईटीडब्ल्यू) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 26 से 28 जून तक रणथंभौर के आमाघाटी वाइल्डलाइफ रिज़ॉर्ट और कैसल झूमर बावड़ी में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की थीम सर्वश्रेष्ठ बाघों का संरक्षण (कंजर्व इंडियाज़ फाइनेस्ट टाइगर्स) रखी गई है। टाइगर के भविष्य पर होगी चर्चा फिल्म अभिनेता राहुल सिंह करेंगे शिरकत दूसरे दिन एक्टर, स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर राहुल सिंह बाघ संरक्षण में सिनेमा के योगदान पर प्रकाश डालेंगे। वाइल्डलाइफ एसओएस के कोफाउंडर और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण बाघ संरक्षण के उपायों पर चर्चा करेंगे। ‘ज़िम्मेदार सफ़ारी: अधिकार, नियम और सम्मान’ विषय पर आउटलुक ट्रैवलर की डिजिटल एडिटर अंतारा चटर्जी, इंडिट असोसिएट्स के पार्टनर अभिषेक कुमार, क्लाइमेट बॉन्ड्स की साउथ एशिया हेड नेहा कुमार और मंडावा ग्रुप ऑफ होटल्स के डायरेक्टर कुंवर अंगद देव विचार रखंगे। इन 11 श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे सम्मान • टाइगर रिजर्व ऑफ द ईयर
• मुख्यमंत्री ऑफ द ईयर – वाइल्डलाइफ लीडरशिप अवॉर्ड
• वाइल्डलाइफ वार्डन ऑफ द ईयर
• एंटी-पोचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड
• कॉर्पोरेट लीडरशिप इन कंजर्वेशन अवॉर्ड
• वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर / फिल्म ऑफ द ईयर
• जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर – वाइल्डलाइफ एवं पर्यावरण
• इनोवेटिव कंजर्वेशन प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर
• ह्यूमन-वाइल्डलाइफ को-एग्जिस्टेंस अवॉर्ड
• कंजर्वेशनिस्ट ऑफ द ईयर
• लाइफटाइम अचीवमेंट इन वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन इन पुरस्कारों का चयन एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता श्री वी. पी. सिंह बदनौर, पंजाब के पूर्व राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के पूर्व प्रशासक करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर की वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा टाइगर कंजर्वेशन पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे आमजन की संरक्षण गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, वन संरक्षण की अग्रिम पंक्ति में कार्यरत वनकर्मियों के योगदान और समर्पण को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कल्याणकारी पहल भी संचालित की जाएगी।