महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की, पेपर ठाणे से बरामद; सरकारी टीचर्स के लिए ये परीक्षा जरूरी

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। राज्य सरकार ने पेपर लीक की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पेपर लीक की सूचना के बाद ठाणे के भिवंडी इलाकों के कई जगहों पर छापेमारी की। इसके बाद एग्जामिनेशन काउंसिल के अफसरों को बुलाया और जब्त पेपर को वेरिफाई कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि संख्या नहीं बताई है। यह कार्रवाई एग्जाम के 24 घंटे पहले की गई। परीक्षा में 4.28 लाख ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। महाराष्ट्र में टीचर बनने के लिए या जो पहले से सरकारी टीचर हैं, उनके लिए भी TET कंपलसरी है। बड़े इंतजाम के बाद भी पेपर लीक, 1,729 सेंटर पर होनी थी परीक्षा इससे पहले NEET और यूपी पुलिस भर्ती का भी पेपर लीक हुआ पिछले 5 साल में देश में 10 बड़े पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। इनमें राजस्थान रीट (REET), यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और हाल ही में मई 2026 में हुए नीट यूजी (NEET-UG) जैसे बड़े एग्जाम्स शामिल हैं। क्‍या है TET एग्‍जाम टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी TET एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जो यह तय करती है कि कोई अभ्यर्थी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा 1 से 8 तक) में टीचर बनने के योग्य है या नहीं। इस परीक्षा को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (NCTE) ने 2010 में अनिवार्य कर दिया था। केंद्र सेंट्रल TET और राज्य स्टेट TET करवाते हैं। 2 सितंबर, 2025: सुप्रीम कोर्ट का आदेश- शिक्षकों को TET पास करना ही होगा सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 2 सितंबर कहा था कि शिक्षकों को सेवा में बने रहने या प्रमोशन के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास करना जरूरी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने कहा था कि जिन शिक्षकों की नौकरी 5 साल से ज्यादा बची है, वे सभी इस नियम के दायरे में होंगे। कोर्ट ने TET पास करने की समय सीमा 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी। टीईटी पास न करने वालों को या तो इस्तीफा देना होगा या फिर कंपल्सरी रिटायरमेंट लेना होगा। कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए ये निर्देश दिए। राहुल बोले- शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था वसूली का सिस्टम बन गई पेपर लीक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक और पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हो गई। इस बार महाराष्ट्र की TET परीक्षा। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था वसूली का सिस्टम बन गई है। इससे देश का हर युवा असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की चोरी है।
——————————— ये खबर भी पढ़ें… MP के 1.5 लाख शिक्षकों को TET पास करना अनिवार्य:SC ने कहा- बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं, पात्रता परीक्षा जरूरी; 1 साल का अतिरिक्त समय मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) देनी ही पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रिव्यू पिटीशनों पर फैसला सुनाते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर शैक्षणिक विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का TET पास करना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, एग्जाम कल होना था:पेपर ठाणे से बरामद हुआ, अब परीक्षा रद्द हो सकती है; पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का क्वेश्चन पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लीक हुआ क्वेश्चन पेपर बरामद कर लिया और कई लोगों को हिरासत में लिया है। पेपर लीक के बाद कल होने वाली TET परीक्षा रद्द किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, विभाग जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम पर प्रेस नोट जारी करेगा। इसके साथ ही परीक्षा रद्द करने की घोषणा भी की जाएगी। ऐसे में विभाग परीक्षा की नई तारीख का भी जल्द ऐलान कर सकता है। इससे पहले NEET और यूपी पुलिस भर्ती का भी पेपर लीक हुआ पिछले 5 साल में देश में 9 बड़े पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। इनमें राजस्थान रीट (REET), यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और हाल ही में मई 2026 में हुए नीट यूजी (NEET-UG) जैसे बड़े एग्जाम्स शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट बोला- शिक्षकों को TET पास करना ही होगा सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई को स्पष्ट किया कि स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकों के लिए टीचर इलिजिबिलटी टेस्ट (TET) पास करना अनिवार्य है। कोर्ट ने TET पास करने की समयसीमा 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इसके बाद कोई और समय नहीं दिया जाएगा। कोर्ट ने कहा, बिना TET योग्यता वाले शिक्षक सेवा में बने रहे तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों की शिक्षा पर पड़ेगा। फैसले का असर देश के 20 लाख से ज्यादा शिक्षकों पर होगा। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… MP के 1.5 लाख शिक्षकों को TET पास करना अनिवार्य:SC ने कहा- बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं, पात्रता परीक्षा जरूरी; 1 साल का अतिरिक्त समय मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) देनी ही पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रिव्यू पिटीशनों पर फैसला सुनाते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर शैक्षणिक विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का TET पास करना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…

गुजरात के खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका:6 मजदूर घायल; इनमें दो गंभीर, आवाज 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी

गुजरात में खेड़ा जिले के कपडवंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को धमाका हो गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो मजदूर गंभीर हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसा 9:30 बजे हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के गांवों में धरती कांप उठी। धमाके की आवाज 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए। हादसे की 4 तस्वीरें:

विस्फोट की आवाज सुनकर भागे लोग धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भयभीत होकर अपने घरों से बाहर भागे और घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय विधायक अधिकारी और अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस बात का संदेह है कि कारखाना बिना अनुमति के चल रहा है। प्रांतीय अधिकारी अनिल झाला ने बताया कि घटना के समय कारखाने में 5 से 6 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें आगे के इलाज के लिए नाडियाड और अहमदाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कारखाना कितने समय से चल रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस कारखाने की जानकारी क्यों नहीं थी? कारखाने को बिजली कनेक्शन के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। इसकी अनुमति किससे ली गई थी? फैक्ट्री का मालिक अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, इस फैक्ट्री का मालिक अहमदाबाद में रहता है। —————————– ये खबर भी पढ़ें: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत:इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार (19 अप्रैल 2026) को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है। 6 घायलों को ICU में भर्ती कराया गया है। अब तक 19 शवों की पहचान हो चुकी है। इनमें 16 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

गुजरात के खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका:6 मजदूर घायल; इनमें दो गंभीर, आवाज 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी

गुजरात में खेड़ा जिले के कपडवंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को धमाका हो गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो मजदूर गंभीर हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसा 9:30 बजे हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के गांवों में धरती कांप उठी। धमाके की आवाज 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए। हादसे की 4 तस्वीरें:

विस्फोट की आवाज सुनकर भागे लोग धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भयभीत होकर अपने घरों से बाहर भागे और घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय विधायक अधिकारी और अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस बात का संदेह है कि कारखाना बिना अनुमति के चल रहा है। प्रांतीय अधिकारी अनिल झाला ने बताया कि घटना के समय कारखाने में 5 से 6 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें आगे के इलाज के लिए नाडियाड और अहमदाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कारखाना कितने समय से चल रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस कारखाने की जानकारी क्यों नहीं थी? कारखाने को बिजली कनेक्शन के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। इसकी अनुमति किससे ली गई थी? फैक्ट्री का मालिक अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, इस फैक्ट्री का मालिक अहमदाबाद में रहता है। —————————– ये खबर भी पढ़ें: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत:इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार (19 अप्रैल 2026) को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है। 6 घायलों को ICU में भर्ती कराया गया है। अब तक 19 शवों की पहचान हो चुकी है। इनमें 16 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

पत्नी को मामा के बेटे से प्यार, पति मार डाला:मानसा में परने से गला घोंटा; खुद पुलिस बुलाई, फिर बोली- पता नहीं कौन मार गया

पंजाब के मानसा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति का शव उसके घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या के बाद खुद पुलिस को शिकायत देकर कहा कि पति को कुछ अनजान लोगों ने मार डाला है। शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में पूरा मामला सुलझा दिया। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही पति को मारा। उसका पति के मामा के बेटे संग ही अफेयर चल रहा था। SSP भगीरत मीना ने बताया कि मामले में आरोपी पत्नी-बॉयफ्रेंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पढ़िए क्या है पूरा मामला… ऐसे हुआ हत्या का खुलासा हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके घर में पहले भी क्लेश रहता था और भाई की पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध थे। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो अफेयर की बात सामने आई। पत्नी जगजीत कौर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद सारा खुलासा कर दिया। पुलिस बोली- तीनों गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करेंगे पुलिस ने जगमीत कौर, दीप सिंह उर्फ कालू और गोबिंद सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया है। SSP भगीरत मीना ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि हत्या में इस्तेमाल किया गया परना, मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें। ————– पंजाब- बॉयफ्रेंड संग फरार 10वीं स्टूडेंट थाने पहुंची:पुलिस से बोली- शादी करूंगी तो इसी से, डेयरी पर मुलाकात के बाद अफेयर में आई
पंजाब के अबोहर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार 10वीं की एक नाबालिग स्टूडेंट चार दिन बाद खुद पुलिस थाने पहुंच गई। थाने में पहुंचते ही वो कहने लगी कि मेरी इसी से शादी करवाओ, मैं इसी के साथ रहूंगी। पूरी खबर पढ़ें…

सोनिया बोलीं- गाजा में बच्चों को खत्म करने की कोशिश:भारत अकेला जिसने चुप्पी साधी; दुनिया इजराइल से दूर जा रही, भारत पास

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई पर मोदी सरकार के स्टैंड पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, ‘संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की जून 2026 की रिपोर्ट बताती है कि इजराइल गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के इरादे से बच्चों को निशाना बना रहा है। इतनी गंभीर रिपोर्ट आने के बाद भी मोदी सरकार चुप है।’ सोनिया ने लिखा कि इस आयोग की अगुआई अब भारत के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस. मुरलीधर कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में जारी 94 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल की कार्रवाई का मकसद गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करना है और इसके लिए बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। सोनिया बोलीं- रिपोर्ट में बच्चों पर हमलों के बड़े दावे सोनिया बोलीं- भारत अकेली आवाज, जिसने चुप्पी साधी सोनिया गांधी ने कहा कि जब पूरी दुनिया में इजराइल के खिलाफ विरोध बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय गाजा में हुई तबाही को गंभीरता से देख रहा है, तब भारत सरकार अकेली ऐसी आवाज बन गई है, जिसने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि जस्टिस एस. मुरलीधर की रिपोर्ट पर भी मोदी सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने अपने लेख में जस्टिस मुरलीधर के दिल्ली हाईकोर्ट से तबादले का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उनका तबादला उस समय हुआ था, जब उन्होंने 2020 के दिल्ली दंगों से पहले BJP नेताओं के कथित भड़काऊ बयानों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए थे। सोनिया गांधी ने कहा कि भारत कभी उपनिवेशवाद के खिलाफ एक मजबूत आवाज था। देश राष्ट्रीय संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय शांति और विकासशील देशों के साथ एकजुटता की नीति के लिए जाना जाता था। लेकिन आज भारत वैश्विक नियमों के खुले उल्लंघन, ग्लोबल साउथ के लोगों की पीड़ा और गाजा व पश्चिमी तट में मानव गरिमा पर हो रहे हमलों के प्रति उदासीन दिखाई दे रहा है। सोनिया बोलीं- इजराइल को अमेरिका का सपोर्ट सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि इजराइल के ऐसे बयानों के बावजूद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार के समर्थन ने इजराइल को अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखने का मौका दिया। हालांकि दुनिया के बाकी देशों का जमीर जागा है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल की कार्रवाई के खिलाफ आवाज तेज होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के विरोध की वजह से संयुक्त राष्ट्र कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका, लेकिन उसकी एजेंसियों ने इजराइल के कथित युद्ध अपराधों का डिटेल डॉक्यूमेंटेशन किया। उन्होंने लिखा कि फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे पश्चिमी देशों ने दशकों की उदासीनता के बाद फिलिस्तीन को मान्यता दी है। सोनिया गांधी ने कहा कि भारत के पुराने सहयोगी दक्षिण अफ्रीका ने 1948 के नरसंहार सम्मेलन के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इजराइल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में मामला दायर किया। कई यूरोपीय देशों ने इजराइल को हथियारों की बिक्री पर रोक या प्रतिबंध लगाए। कई लैटिन अमेरिकी देशों ने इजराइल से अपने कूटनीतिक संबंध घटा दिए या खत्म कर दिए। सोनिया ने 5 साल की बच्ची हिंद रजब का जिक्र किया सोनिया ने अपने आर्टिकल में पांच साल की फिलिस्तीनी बच्ची हिंद रजब का जिक्र किया। उन्होंने लिखा… हिंद रजब की कहानी गाजा की त्रासदी की सबसे दर्दनाक मिसाल है। हिंद अपने परिवार के साथ गाजा सिटी से निकल रही थी, तभी इजराइली सैनिकों ने उनकी कार पर 335 गोलियां चलाईं। उसके छह परिजनों की मौके पर ही मौत हो गई। हिंद कई घंटे तक कार में अपने परिजनों के शवों के बीच फंसी रही, जबकि पैरामेडिक्स उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। बाद में हिंद और उसे बचाने पहुंचे दो पैरामेडिक्स भी मारे गए। सोनिया ने लिखा कि भारत के लोगों को हिंद रजब और गाजा के हजारों दूसरे बच्चों की कहानी जानने का अधिकार है। इजराइल की संवेदनशीलता का हवाला देकर इस घटना पर बनी फिल्म को भारत में कई महीनों तक रोके रखा गया और भारी सार्वजनिक दबाव के बाद ही उसे मंजूरी मिली। सोनिया ने लिखा- दुनिया इजराइल से दूर जा रही, लेकिन भारत पास सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की चुप्पी सिर्फ नैतिक रूप से गलत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों के लिहाज से भी समझ से परे है। भारत ऐसे समय में इजराइल के और करीब जा रहा है, जब दुनिया का बड़ा हिस्सा उससे दूरी बना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह दौरा ऐसे समय हुआ, जब कुछ ही दिनों बाद इजराइल ने ईरान पर हमला किया और वहां के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व की हत्या हुई। इतिहास इस फैसले को एक हैरान करने वाले रणनीतिक कदम के रूप में याद करेगा। सोनियां बोलीं- पाकिस्तान ने स्थित का फायदा उठाया सोनिया गांधी ने लिखा कि भारत की चुप्पी का फायदा पाकिस्तान ने उठाया है। उसने खुद को मध्यस्थ के तौर पर पेश करने की कोशिश की, जबकि भारत अपने पुराने संबंधों की वजह से स्वाभाविक रूप से यह भूमिका निभा सकता था। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने रणनीतिक हितों और नैतिक मूल्यों दोनों से समझौता किया, लेकिन बदले में उसे सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दोस्ती मिली। उन्होंने लिखा कि नेतन्याहू आज अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में आलोचना का सामना कर रहे हैं। भारतीय राष्ट्र की भावना यह मांग करती है कि भारत फिलिस्तीनी भाइयों-बहनों, खासकर बच्चों के समर्थन में आवाज उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित भी यही कहते हैं कि भारत गाजा में इजराइल की कार्रवाई और पश्चिमी तट में लाखों फ़िलिस्तीनी परिवारों के विस्थापन और बेदखली के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाए। ………………… सोनिया गांधी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सोनिया बोलीं-खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी से हैरानी: यह न्यूट्रल रहना नहीं, जिम्मेदारी से पीछे हटना; यह पीएम की ईरान पर हमले की अनदेखी कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर भारत सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए थे। 2 मार्च 2026 को उन्होंने कहा था कि दिल्ली की चुप्पी हैरान करने वाली है, यह तटस्थता (न्यूट्रल) नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है। पूरी खबर पढ़ें…

थरूर बोले- पासपोर्ट पर सरकार के फैसले बेतुके:इससे जनता में भ्रम फैल रहा; पासपोर्ट और आधार कार्ड को नागरिकता प्रमाण माना जाए

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा, ‘केंद्र सरकार का ये कहना की पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है, एक बेतुका कानूनी विरोधाभास है।’ उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार का फैसला भ्रम पैदा कर रहा है। इसने राजनीतिक बहस शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘हमेशा से पासपोर्ट को सबसे विश्वसनीय सरकारी पहचान दस्तावेज माना जाता रहा है। अगर पासपोर्ट से देश के भीतर नागरिकता साबित नहीं होती, तो फिर किस दस्तावेज से होगी।’ दरअसल, विदेश मंत्रालय ने 24 जून को जारी आदेश में कहा कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं, सिर्फ एक यात्रा दस्तावेज है। इससे पहले SIR से जुड़ी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि आधार कार्ड पहचान का दस्तावेज है, नागरिकता का नहीं। थरूर का सुझाव- पासपोर्ट और आधार कार्ड को नागरिकता प्रमाण माना जाए पासपोर्ट विवाद पर बयान अमित मालवीय (BJP नेता और IT सेल के प्रमुख): उन्होंने साफ किया कि सरकार ने कोई नया नियम नहीं बनाया है, बल्कि यह पुराना कानून ही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके समर्थन में पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 20 का हवाला दिया, जिसके तहत विशेष परिस्थितियों में जनहित में गैर-नागरिकों को भी भारत सरकार पासपोर्ट जारी कर सकती है। कपिल सिब्बल (वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद): अगर पासपोर्ट नागरिकता का दस्तावेज नहीं है, तो फिर नागरिकता का प्रमाण कौन सा दस्तावेज है? बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मेरी नागरिकता पर संदेह कर सकता है। जावेद अख्तर (मशहूर गीतकार और लेखक): उन्होंने विदेश मंत्रालय के इस बयान को पूरी तरह तर्कहीन बताया। उन्होंने कहा कि क्या मंत्रालय गैर-भारतीय नागरिकों को भी भारतीय पासपोर्ट जारी कर रहा है जो वह ऐसा बयान दे रहा है? सरकार ने पासपोर्ट की संख्या को लेकर क्या कहा है? मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दशक में पासपोर्ट सेवा केंद्र और संबंधित सुविधाओं की संख्या 77 से बढ़कर 545 हो गई है। 2025 में शुरू हुए चिप आधारित ई-पासपोर्ट की अब तक 1.47 करोड़ प्रतियां जारी की जा चुकी हैं। आवेदन निपटाने का औसत समय घटकर 5-6 दिन रह गया है। 2019 के 16 देशों के मुकाबले अब 27 देश भारतीयों को वीजा-फ्री प्रवेश देते हैं। नहीं। भारत कोई ऐसा एक दस्तावेज जारी नहीं करता है जो सभी नागरिकों के लिए नागरिकता का अंतिम प्रमाण माना जाए। नागरिकता इस बात पर तय होती है कि इसे कैसे हासिल किया गया और नागरिकता कानून के तहत कौन से रिकॉर्ड मौजूद हैं। 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना या री-इश्यू कराना महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए से बढ़कर 2,500 रुपए हो जाएगी। वहीं, तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपए देने होंगे, जो पहले 3,500 रुपए थी। 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है। इसकी सामान्य फीस 2,000 रुपए से बढ़कर 3,500 रुपए और तत्काल फीस 4,000 रुपए से बढ़कर 6,000 रुपए हो जाएगी। मंत्रालय ने पासपोर्ट रूल्स, 1980 में संशोधन के बाद नई दरों को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। ये बढ़ोतरी 14 साल बाद की गई है। इससे पहले 2012 में फीस में बदलाव हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… —————————————— ये खबर भी पढ़ें… सरकार ने कहा- पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं:कांग्रेस ने पूछा- फिर सबूत क्या है; 8 सवाल-जवाब से पूरे मामले को समझें विदेश मंत्रालय ने 24 जून को कहा कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं, ये सिर्फ एक यात्रा दस्तावेज है। 14वीं पासपोर्ट सेवा दिवस सरकार ने कहा कि पासपोर्ट केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा के लिए जारी किया जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन CCU पर शिफ्ट:BJP धरने के दौरान चक्कर आया, लड़खड़ाकर गिरे; नेताओं ने संभाला, डॉक्टर बोले- घबराने की जरूरत नहीं

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को इमरजेंसी वार्ड से सीसीसी (कोरोनरी केयर यूनिट) में शिफ्ट किया गया है। उनकी स्ट्रोक हिस्ट्री को देखते हुए डॉक्टरों ने यह फैसला लिया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और घबराने की जरूरत नहीं है। हर्ष महाजन ने भी दोपहर बाद खुद एक वीडियो डालकर अपने स्वस्थ होने और स्वास्थ्य लाभ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें डॉयरिया हो गया था। इससे उनका बीपी लो हो गया था। अब वह स्वस्थ है। दरअसल, हर्ष महाजन की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी। वह, शिमला के डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें चक्कर (सिंकोप अटैक) आ गया। धरने के बाद हर्ष महाजन ने मीडिया को बयान दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। महाजन के बाद चौपाल से बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा मीडिया से बातचीत करने लगे, तब हर्ष महाजन, बलवीर वर्मा की बगल में खड़े थे। लड़खड़ाने पर बीजेपी नेताओं ने संभाला इस दौरान वह अचानक लड़खड़ाने और जमीन पर गिरने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। इससे हड़कंप मच गया और महाजन की हालत देखकर सब घबरा गए। HRTC टैक्सी से IGMC पहुंचाया इसके बाद हर्ष महाजन को आनन-फानन में डीसी ऑफिस के पास खड़ी एचआरटीसी की टैक्सी से आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। उनके सभी टेस्ट किए जा रहे हैं। डायरिया से पीड़ित हैं महाजन: MS IGMC के सीनियर MS डॉक्टर राहुल राव ने बताया कि हर्ष महाजन डायरिया से पीड़ित है। एक-दो दिन से थोड़े अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह ब्रेकफॉस्ट में भी कुछ नहीं खाया। शुगर की भी प्रॉब्लम है। इससे उन्हें चक्कर आ गया। उन्होंने बताया कि हर्ष महाजन स्टेबल है। IGMC की लिफ्ट खराब स्ट्रेचर पर उठाकर CCU ले जाया गया आईजीएमसी के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के बाद उन्हें सीसीयू (कोरोनरी केयर यूनिट)) शिफ्ट किया गया। इमरजेंसी वार्ड से सीसीयू के लिए उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा, क्योंकि अस्पताल की लिफ्ट खराब पड़ी थी।
साल 2024 में राज्यसभा सांसद बने बता दें कि हर्ष महाजन फरवरी 2024 में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। इससे पहले वह कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं और प्रदेश की राजनीति में उनका बड़ा नाम माना जाता है।

शिमला रिज पर बीयर पीते पकड़े टूरिस्ट, VIDEO:पुलिस ने नियमों का पाठ पढ़ाया, चेतावनी देकर छोड़ा; सार्वजनिक स्थानों पर बैन है ड्रिंकिंग-स्मोकिंग

शिमला के ऐतिहासिक रिज पर दो पर्यटक खुलेआम बीयर पीते हुए पकड़े गए। इसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पर्यटक सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीते नजर आ रहे हैं। मामला वीरवार देर शाम का है। मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों पर्यटकों को रोककर सार्वजनिक स्थान पर नशा करने से संबंधित नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने समझाने के बाद उन्हें इस बार चेतावनी देकर छोड़ दिया। साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। हिमाचल में सार्वजनिक स्थलों पर ड्रिंकिंग-स्मोकिंग बैन रिज और माल रोड क्षेत्र शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। रिव व माल रोड समेत राज्य के सभी सार्वजनिक क्षेत्र नो-स्मोकिंग जोन घोषित है, सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी, सिगरेट समेत दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन प्रतिबंधित है। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। माल रोड क्षेत्र में धूम्रपान करते पकड़े जाने पर चालान किया जा सकता है। पुलिस ने पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखने की अपील की पुलिस ने टूरिस्ट और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे शहर के पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखें और सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राममंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री भावुक, बोले-भगवान महादंड देंगे:केजरीवाल को VIP ट्रीटमेंट पर भड़के अजय राय, पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है

अयोध्या राम मंदिर चोरी पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए। इंडोनेशिया के जकार्ता में शुक्रवार को कहा- रावण तो ये भी हैं बस रूप बदल गए हैं। रावण ने तो केवल माता जानकी जी की चोरी की थी। राम मंदिर के दानपात्र से लाखों-करोड़ों लोगों की श्रद्धा और भरोसा चोरी हुआ। हमें खबर मिली है कि FIR हुई है। अभी और जांच हो। पक्का है और पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा- सच तो सच है, जिसको बुरा लगता है उसे लगे। रावण ने माता जानकी जी की चोरी की थी, उसका परिणाम ये निकला कि उसका परिवार नाश हो गया। चढ़ावा चोरी करने वाले सरकारी दंड तो पाएंगे ही ही, भगवान भी महादंड देंगे। जेल सूत्रों ने मुताबिक, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को फैजाबाद जेल में पहली रात नींद नहीं आई। सभी करवटें बदलते रहे। इस कांड को लेकर सभी आपस में चर्चा करते और कहासुनी भी करते रहे। सोमवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर में अरविंद केजरीवाल के VIP ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए हैं। ‘X’ पर दो तस्वीरें शेयर कर पूछा- केजरीवाल के लिए कैमरे और विशेष छूट, लेकिन बाकियों के लिए कड़े नियम? कुछ दिन पहले जब मैंने दर्शन किए, तब व्यवस्था अलग थी। सरकार बताए कि ये रिश्ता क्या कहलाता है? ट्रस्ट में 14 सदस्य, चंपत-अनिल का इस्तीफा SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…