ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 82 एसएचओ के तबादले:प्रकाश राम विश्नोई खोह नागोरियान थाने में ही रहेंगे, नौ इंस्पेक्टर संभालेंगे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

जयपुर कमिश्नरेट में बुधवार रात पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने एक आदेश जारी कर 82 निरीक्षकों (SHO) के तबादले किए हैं। सचिन मित्तल के कमिश्नर बनने के बाद पहली बार एसएचओ लेवल की ये सबसे बड़ी तबादला सूची जारी की गई है। इनमें 42 थानों के एसएचओ बदल दिए। जबकि चार थानों में अस्थायी लगे एसएचओ को स्थायी किया है। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 9 इंस्पेक्टर लगाए हैं, जबकि 10 को लाइन हाजिर किया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेशों के क्रम में पांच अधिकारियों का नियमित पदस्थापन भी किया है। इनमें प्रहलाद नारायण को यातायात जयपुर, प्रकाश राम विश्नोई को खोह नागोरियान, रामधन मीणा को बजाज नगर, रतन सिंह को जामड़ोली और श्याम सुंदर (उप निरीक्षक) को लालकोठी थाने का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। एक एसआई को थाने की कमान बता दें कि एक एसआई को थाने की कमान दी गई है। एसआई श्याम सुंदर लालकोठी थाने में पुलिस निरीक्षक का पदभार संभाले रहेंगे। प्रकाश राम विश्नोई को लालकोठी थाने से खोह नागोरियान थाने में पटाखा अग्निकांड के बाद फेरबदल कर वहां लगाया गया था। जिसका इनाम उन्हें खोह नागोरियान में बतौर एसएचओ बरकरार रखा गया है। नॉर्थ जिले में इनको लगाया कमिश्नर मित्तल के आदेशानुसार उत्तर जिले के थाना सुभाष चौक में कमलेश कुमार, जयसिंहपुरा खोर में रघुवीर सिंह, कोतवाली में भूरी सिंह, नाहरगढ़ में सज्जन कुमार, जालूपुरा में सुनील कुमार, भट्टा बस्ती में सुरेन्द्र कुमार सैनी, पर्यटक थाने में शशिकला चौधरी, अपराध सहायक निरीक्षक पद पर सीमा पठान, मानव तस्करी विरोधी यूनिट में पूरणमल यादव, एसआईयूसीएसडब्ल्यू निरीक्षक पद पर शंकुतला को लगाया है। साउथ जिले में इनको लगाया थाना खोटखावदा में हवा सिंह मंगवा, महेश नगर में मदनलाल कड़वासरा, मानसरोवर में सतीशचंद, अशोक नगर में मनोहरलाल, ज्योति नगर में गुंजन वर्मा, सोडाला में मनोज बेरवाल, श्याम नगर में हरि सिंह दूधवाल, नारायण विहार में छोटेलाल मीणा, शिप्रापथ में हितेश शर्मा, पत्रकार कॉलोनी में उदयसिंह यादव, मुहाना में मुकेश कुमार खारड़िया, सांगानेर सदर में गुरु भूपेन्द्र सिंह, चाकसू में कृष्ण कुमार, शिवदासपुरा में राजेश गौतम, मानव तस्करी विरोधी यूनिट में निरीक्षक पद पर नवरतन धौलिया, अपराध सहायक निरीक्षक पद पर कविता शर्मा को लगाया है। ईस्ट जिले में इनको लगाया थाना प्रताप नगर में विक्रांत शर्मा, मालवीय नगर में गौरव प्रधान, एयरपोर्ट में विनोद कुमार वर्मा, बस्सी में सत्यपाल सिंह यादव, तूंगा में सज्जन सिंह, एसएमएस अस्पताल में जितेन्द्र कुमार वर्मा, आदर्श नगर में छगन लाल, ट्रांसपोर्ट नगर में राजेन्द्र प्रसाद मीणा, महिला थाना में मंजू कुमारी, एसआईयूसीएडब्ल्यू में निरीक्षक पद पर संतरा मीणा, मानव तस्करी विरोधी यूनिट में निरीक्षक पद पर प्रदीप सिंह को लगाया है। वेस्ट जिले में इनको लगाया थाना बनीपार्क में सुरेश कुमार यादव, सिंधीकैम्प में धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, वैशाली नगर में अरविंद सिंह शेखावत, चित्रकूट में विक्रम सिंह, भांकरोटा में दीपक त्यागी, बिंदायका में अनिल कुमार जैमनी, सेज में वंदना नयला, हरमाड़ा में महेश चंद शर्मा, दौलतपुरा में महेन्द्र सिंह यादव, झोटवाड़ा में रायसल सिंह शेखावत, कालवाड़ में दिलीप सिंह, मानव तस्करी विरोधी यूनिट निरीक्षक पद पर रामशरण, एसआईयूसीएडब्ल्यू निरीक्षक पद पर सरोज कुमारी कुंतल, अपराध सहायक निरीक्षक पद पर उदय सिंह शेखावत को लगाया है। इनके अलावा मेट्रो थानाधिकारी पद पर मंजू तंवर व विशेष अपराध एवं साइबर थाने में मनफूल सिंह को लगाया है। इनको यहां लगाया यातायात में निरीक्षक सुरेश सिंह, दशरथ वर्मा, श्रीराम मीणा, अरूण कुमार, राजेन्द्र सिंह शेखावत, भंवरलाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद, राकेश यादव को, पुलिस उपायुक्त अपराध के स्टाफ ऑफिसर पद पर वीरेन्द्र सिंह, पुलिस आयुक्त के स्टाफ ऑफिसर पद पर लखन सिंह खटाना, कार्यालय पुलिस आयुक्त अपराध शाखा में श्रीनिवास जांगिड़ व प्रभू सिंह को, विशेष पुलिस आयुक्त के स्टाफ ऑफिसर पद पर सुधीर कुमार उपाध्याय, अतिरिक्त आयुक्त अतिरिक्त यातायात एवं प्रशासन के स्टाफ ऑफिसर पद पर रामेश्वर लाल, अतिरिक्त उपायुक्त अपराध के कार्यालय में महेन्द्र सिंह, आयुक्तालय सीएसटी में भंवर सिंह राठौड़, आसूचना एवं सुरक्षा में ओमवीर सिंह, पुलिस नियंत्रण कक्ष में भरतलाल मीणा को लगाया है। वहीं इंदु शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, विजय सिंह, बलवीर कस्वां, राजेश कुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, रूप नारायण, मोतीलाल शर्मा, मंजू चौधरी, माधो सिंह को लाइन भेज दिया। पांच का पदस्थापन हुआ नियमित प्रहलाद नारायण को यातायात जयपुर, प्रकाश राम विश्नोई को खोह नागोरियान, रामधन मीणा बजाज नगर, रतन सिंह जामडोली, श्याम सुंदर उपनिरीक्षक को लालकोठी थाने में नियमित किया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट सीआई तबादला सूची (मुख्य नियुक्तियां) 🔹 जयपुर उत्तर कमलेश कुमार– सुभाष चौक रघुवीर सिंह– जयसिंहपुरा खोर भूरी सिंह– कोतवाली सज्जन कुमार– नाहरगढ़ सुनील कुमार– जालूपुरा सुरेन्द्र कुमार सैनी– भट्टा बस्ती शशिकला चौधरी– पर्यटक थाना सीमा पठान– अपराध सहायक पूरणमल यादव– मानव तस्करी विरोधी यूनिट शकुन्तला– एसआईयू-सीएडब्ल्यू 🔹 जयपुर दक्षिण हवा सिंह मंगावा– कोटखावदा मदन लाल कड़वासरा– महेश नगर सतीश चन्द– मानसरोवर मनोहर लाल– अशोक नगर गुंजन वर्मा– ज्योति नगर मनोज बेरवाल– सोडाला हरि सिंह दूधवाल– श्याम नगर छोटे लाल मीणा– नारायण विहार हितेश शर्मा– शिप्रा पथ उदय सिंह यादव– पत्रकार कॉलोनी मुकेश कुमार खारड़िया– मुहाना गुरु भूपेन्द्र सिंह– सांगानेर सदर कृष्ण कुमार– चाकसू राजेश गौतम– शिवदासपुरा नवरतन धौलिया– मानव तस्करी विरोधी यूनिट कविता शर्मा– अपराध सहायक 🔹 जयपुर पूर्व 🔹 जयपुर पश्चिम 🔹 यातायात शाखा 🔹 मुख्यालय एवं विशेष शाखाएं यहां देखें सूची

धौलपुर में रेलवे ट्रैक का काम 22 दिन से अधूरा:NH-44 सर्विस रोड पर दिनभर लगता है जाम, एक तरफ से चल रहा यातायात

धौलपुर में धौलपुर-गंगापुर रेलवे लाइन निर्माण कार्य के दौरान रेलवे अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे-44 की सर्विस रोड पर मयूरी हॉस्पिटल के पास स्थित रेलवे फाटक पर पिछले 22 दिनों से ज्यादा समय से कार्य अधूरा है, जिसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन फाटक के एक ओर रेलवे लाइन पर अभी तक गिट्टी नहीं डाली गई है। इस अधूरे कार्य के कारण दोनों दिशाओं का यातायात केवल एक तरफ से संचालित किया जा रहा है। दिनभर लगता है जाम
इसके परिणामस्वरूप सुबह से देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। राहगीरों, मरीजों, स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, और उन्हें घंटों जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कार्य अधिकतम 2 दिनों में पूरा किया जा सकता था। हालांकि, रेलवे अधिकारियों की अनदेखी और ठेकेदार की लापरवाही के कारण 22 दिन बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। समस्या के समाधान के लिए नहीं उठाया ठोस कदम
जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस को लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि फाटक की दूसरी ओर भी जल्द से जल्द गिट्टी डलवाकर निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, ताकि दोनों तरफ से यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सके और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

बुजुर्ग महिला के सिर पर गिरा छज्जा, हालत गंभीर:घर के बाहर बैठी थी, लोहे के गर्डर समेत अचानक ढह गई छत

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बड़बरा गांव में गुरुवार सुबह मकान का छज्जा लोहे के गर्डर समेत अचानक गिर गया। हादसे के वक्त छज्जे के नीचे बैठी 70 साल की दिव्यांग बुजुर्ग महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिनको अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के समय घर में चीख पुकार मच गई। घर के बाहर बैठी थीं चिरौंजा देवी बड़बरा निवासी चिरौंजा देवी (70) पत्नी फूल सिंह गुर्जर घर के बाहर बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक मकान का छज्जा सिर पर आ गिरा। मलबे में दबने से बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर काफी खून बह गया। अलवर रेफर, सिर में आए कई टांके परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को गोविंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के सिर में गहरा घाव होने के कारण कई टांके लगाने पड़े हैं। चिरौंजा देवी पहले से ही दिव्यांग हैं।

पुरानी रंजिश में मारपीट-फायरिंग, 1 युवक की मौत:आगरा में इलाज के दौरान तोड़ा दम, 4 आरोपी हिरासत में

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में घायल 1 युवक की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश पुत्र ऐदल सिंह के रूप में हुई है। इस हमले में दूसरा युवक हिम्मत सिंह पुत्र रामभरोसी भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार भदियाना निवासी मुकेश और हिम्मत सिंह अपनी बहन के घर चपरौली गांव से लौट रहे थे। कमलापुरा मोड़ रोड पर पहले से घात लगाए बैठे 12 से ज्यादा हमलावरों ने उनकी बाइक रोककर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों युवकों पर फायरिंग की, जिससे उनके पैरों में गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
घटना की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को धौलपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां आगरा में इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई। थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने युवक की मौत की पुष्टि की और बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। देर रात करीब 12 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक का उसके गांव में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी
एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर, एएसपी वैभव शर्मा और सीओ मनियां खलील अहमद के पर्यवेक्षण में, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने इस वारदात में शामिल 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमले में शामिल कुछ आरोपी नकाबपोश थे, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को ही घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। इलाज के दौरान बुझ गया घर का चिराग
फायरिंग में गंभीर रूप से घायल मुकेश ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में पुलिस अलर्ट
युवक की मौत के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जोधपुर के 350 साल पुराने मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा:श्रीनाथजी जैसा शृंगार, नाथद्वारा से मंगवाए मुकुट और ड्रेस; फोटोग्राफी करते नजर आए टूरिस्ट

जोधपुर शहर में आज कई इलाकों से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। मुख्य रथयात्रा सुनारों की घाटी स्थित जगदीश मंदिर से निकाली जाएगी। मंदिर के पुजारी गौरव गौड़ ने बताया- जगदीश मंदिर में विराजित भगवान जगन्नाथ के शृंगार के लिए नाथद्वारा से मुकुट और पोशाक मंगवाई गई है। जगन्नाथपुरी से चावल-भात का प्रसाद और ध्वजा मंगवाई है। चावल-भात का ये प्रसाद रथयात्रा में भ​क्तों को बांटा जाएगा। ये मंदिर करीब 350 साल पुराना है। हमारे पूर्वज जगन्नाथ पुरी से इसे लेकर आए थे। प्रतिमा चंदन की लकड़ी से बनी है। रथयात्रा के लिए रथ अजमेर से मंगाया है। ये रथ सोने जैसे रंग में रंगा है। साथ ही रथयात्रा में होने वाला शृंगार नाथद्वारा के श्रीनाथजी के स्वरूप जैसा होगा। इसके साथ ही पोशाक और मुकुट समेत अन्य शृंगार भी नाथद्वारा से मंगवाया गया है। इसके अलावा रथ को सजाने के लिए 200 किलो फूल कोलकाता से मंगवाए गए हैं। पहले देखिए रथयात्रा के PHOTOS… ये रहेगा रूट इसके बाद शहर सुनारों की घाटी से घंटाघर और फिर दोबारा मंदिर तक रथयात्रा निकाली जाएगी। सुबह 121 किलो पंच मेवे का भोग भी लगेगा। फिर महाआरती के बाद इसका समापन होगा।

डीग में कलेक्टर के आदेश बेअसर, कचरे के लगे ढेर:नगर परिषद की कार्यशैली पर उठे सवाल, 2 दिन बाद भी नहीं हुई सफाई

डीग में जिला कलेक्टर मयंक मनीष के सख्त निर्देशों के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। कलेक्टर ने मंगलवार को शहर का निरीक्षण कर गंदगी पर नाराजगी जताई थी और तत्काल सफाई के आदेश दिए थे, लेकिन 2 दिन बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। कलेक्टर मयंक मनीष ने मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और बाजार क्षेत्रों का सघन दौरा किया था। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को तत्काल सफाई अभियान चलाने और शहर को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने कहा था- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
उन्होंने नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह को विशेष रूप से कचरे के ढेर हटाने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने चेतावनी दी थी कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि कलेक्टर के निर्देशों के 2 दिन बाद भी शहर के कई मुख्य मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर अब भी मौजूद हैं। गंदगी के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था लंबे समय से खराब है। कचरा समय पर नहीं उठाए जाने से बदबू फैल रही है, जिससे बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कलेक्टर के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है।

12 साल पहले घूस में मांगा था कैश और मुर्गा:थाने में रिश्वत लेते पकड़ा गया था एएसआई, 4 साल की कैद और जुर्माना लगाया

एसीबी कोर्ट ने 12 साल पुराने रिश्वत के मामले में फैसला सुनाते हुए जहाजपुर थाने के तत्कालीन एएसआई कालू राम कहार पुत्र नाहरा कहार निवासी कलिंजरी गेट शाहपुरा को 4 साल के कठोर कारावास और 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी ने जमीन विवाद के मामले में कार्रवाई और चालान पेश करने के बदले 500 रुपए कैश लेने के साथ शेष राशि के अलावा एक मुर्गा देने की भी मांग की थी। यह था मामला विशिष्ट लोक अभियोजक कृष्ण कांत शर्मा ने बताया कि परिवादी रमेश चंद मीणा और उनके भाई फोरू लाल मीणा ने 10 बीघा जमीन पर पड़ोसी द्वारा जबरन कब्जा करने की रिपोर्ट जहाजपुर थाने में दर्ज कराई थी। मामले की जांच एएसआई कालू राम कर रहे थे। आरोपी एएसआई ने मामले में कार्रवाई करने और चालान जल्द पेश करने के बदले रिश्वत की मांग की। रिश्वत में मांगा कैश और मुर्गा आरोपी ने 3,000 रुपए की मांग की, 1000 रुपए वह पहले ही घर आकर ले चुका था।एसीबी ने सत्यापन के दौरान, आरोपी ने 500 रुपए कैश लिए और बाकी रकम के साथ एक मुर्गा देने की भी मांग रखी थी। 25 जुलाई 2014 को एसीबी ने एएसआई कालू राम को परिवादी से 1000 रुपए रिश्वत लेते जहाजपुर थाने में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई एसीबी कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश पवन कुमार सिंघल ने फैसला सुनाते हुए एएसआई को चार साल के कठोर कारावास और 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।

उदयपुर में जगन्नाथ रथयात्रा आज,कई रूट्स पर रहेगी नो एंट्री:चांदपोल से भटियानी चौहट्टा तक रास्ते बंद रहेंगे, जाने नो व्हीकल और नो पार्किंग जोन

उदयपुर में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के मद्देनजर उदयपुर पुलिस ने शहर में व्यापक यातायात एवं ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत उदयपुर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। दोपहर 11 बजे से रात तक का शेड्यूल है और इसमें नो व्हीकल और नो पार्किंग जोन भी निर्धारित किए गए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा ने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे जगदीश मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथजी की रथ यात्रा रवाना होगी, जो घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, संतोषी माता मंदिर, तीज का चौक, धानमंडी, मार्शल चौराहा, अस्थल मंदिर, आरएमवी रोड, कैलाश कॉलोनी, कालाजी-गोराजी, रंग निवास और भटियानी चौहट्टा होते हुए देर रात करीब 12 बजे पुनः जगदीश मंदिर पहुंचेगी। रथ यात्रा के दौरान दोपहर 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शोभायात्रा में शामिल वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का रथ यात्रा मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग पर वाहन पार्क नहीं करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नो व्हीकल और नो पार्किंग जोन

पीएम मोदी कल करेंगे दौसा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन:15 करोड़ की लागत से हुआ रिनोवेशन, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से दौसा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंजाब के जालंधर से आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही राजस्थान के सात अन्य रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण किया जाएगा। राजस्थान के 8 रेलवे स्टेशनों का होगा उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इनमें राजस्थान के दौसा, बाड़मेर, डीग, गंगापुर सिटी, गोटन, जैसलमेर, खैरथल और सोमेसर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन भवनों को आधुनिक स्वरूप देने के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है। दौसा स्टेशन पर प्रतिदिन 15 हजार यात्री करते हैं सफर दिल्ली-अहमदाबाद रेल मार्ग पर स्थित दौसा रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल है। स्टेशन पर वर्तमान में 74 ट्रेनों का ठहराव है और यहां से प्रतिदिन औसतन 15 हजार यात्री यात्रा करते हैं। बढ़ते यात्री भार को देखते हुए स्टेशन का करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन भवन को दिया गया आधुनिक स्वरूप पुनर्विकास कार्य के तहत स्टेशन भवन को पूरी तरह नवीनीकृत किया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया को सुविधा क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है तथा अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। स्टेशन भवन में पोर्च का निर्माण भी किया गया है। स्टेशन के वेटिंग हॉल और भवन के अंदर भारतीय कला, विरासत और संस्कृति को दर्शाने वाले चित्र भी बनाए गए हैं। 4.10 करोड़ रुपए की लागत से बना फुट ओवरब्रिज यात्रियों की सुविधा के लिए 4.10 करोड़ रुपए की लागत से नया फुट ओवरब्रिज बनाया गया है। इसमें रैंप और कवरिंग शेड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था विकसित की गई है। दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं स्टेशन पर शौचालय ब्लॉकों का आधुनिकीकरण किया गया है। दिव्यांग यात्रियों के लिए हेल्प बूथ, शौचालय, वाटर बूथ, रैंप, अलग पार्किंग, साइन बोर्ड और बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही 1.08 करोड़ रुपए की लागत से दो लिफ्ट भी स्थापित की गई हैं। सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर स्टेशन पर ट्रेन इन्फॉर्मेशन बोर्ड और कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट स्थापित किए गए हैं। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सोलर पावर से जुड़े कार्य भी किए गए हैं।

बाइक की टक्कर से 5 साल की मासूम की मौत:सड़क पार करते समय भाई-बहन को मारी टक्कर, 6 साल का बच्चा गंभीर घायल

डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गलंदर गांव में एक सड़क हादसे में 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिसमें 6 साल का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतका के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। रामसागड़ा थाने के एएसआई विद्याशंकर ने बताया कि गलंदर निवासी 6 वर्षीय हिमांशु अपनी 5 वर्षीय बहन संतोष के साथ घर से दुकान पर सामान लेने पैदल जा रहे थे। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच वर्षीय संतोष कटारा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। फरार बाइक सवार की तलाश जारी
हादसे के बाद बाइक सवार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामसागड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हिमांशु को तुरंत इलाज के लिए डूंगरपुर के जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका संतोष के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी गई है।