‘भास्कर समाधान’ पर समस्याओं का हो रहा हल:कोटा में रोड के बीच गड्ढा, खराब रोड लाइट, अतिक्रमण से जाम की समस्या, घरों में घुस रहा नाले का पानी
कोटा में सड़क, बिजली, सफाई, जलनिकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं कई वार्डों में लोगों की रोजमर्रा की परेशानी बनी हुई हैं। कहीं सड़क के बीच गड्ढा हादसों का कारण बन रहा है तो कहीं नाले का पानी घरों तक पहुंच रहा है। ऐसे मुद्दों को लेकर लोग दैनिक भास्कर की पहल ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछ रहे हैं। विभागों के चक्कर लगाकर थक चुके लोगों के लिए ‘भास्कर समाधान’ जिम्मेदार अधिकारियों तक सीधे पहुंचने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। कई मामलों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने समाधान की दिशा में कदम भी उठाए हैं। रोड के बीच गड्ढा, गिर रहे लोग दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ पर तलवंडी से कृष्ण कुमावत ने समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि अमर पंजाबी के सामने वाली गली में बीते एक साल से रोड के बीच एक गड्ढा बना हुआ है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इसमें फंसकर गिर रहे हैं। रात को और ज्यादा परेशानी होती है। आंधी में गिरी रोड लाइट, लगाई नहीं कोटा शहर के नयागांव से कपिल शर्मा ने रोड लाइट की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि बीते दिनों आई आंधी में घर के सामने लगे पोल की लाइट टूटकर नीचे गिर गई। लेकिन विभाग ने अब तक दूसरी लाइट नहीं लगाई है। इससे पूरी गली में अंधेरा रहता है। अतिक्रमण से सर्किल से चौराहे तक जाम महावीर नगर विस्तार योजना से संजय कुमार ने संतोषी माता सर्किल से केशवपुरा चौराहे तक ट्रैफिक जाम की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इस रोड पर सड़क किनारे इतना ज्यादा अतिक्रमण है कि अगर शाम को एक कार भी थोड़ी देर रुक जाए तो लंबा जाम लग जाता है। नाली जाम, घरों में घुस रहा पानी कोटा के रंगबाड़ी से आदी ने लालबाई माता जी के चौक से नालियों की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि चौक में कई दिनों से मुख्य सीवर लाइन के जाम होने से पूरे चौक में गंदा पानी भर रहा है। थोड़ी सी बरसात होते ही स्थिति और खराब हो जाती है। पानी वापस आसपास के घरों में घुस रहा है। इस समस्या का तुरंत समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… रोड के बीच था गड्ढा, हुआ पैच वर्क कोटा से अभय सिंह चारण ने बारां रोड, मानपुरा चौराहे के बीच करीब एक फुट गहरे और चार फुट चौड़े गड्ढे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा कि इसकी वजह से चौपहिया और दोपहिया वाहन चालक काफी परेशान होते हैं। इस पर एक्शन लेते हुए संबंधित विभाग ने गड्ढे का पैचवर्क कर समाधान करवा दिया है। डेढ़ महीने से बंद लाइट हुई चालू अमन कॉलोनी से एक यूजर ने बताया कि उनकी गली में जामा मस्जिद रोड पर डेढ़ महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। अंधेरे में वाहनचालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है। इस पर एक्शन लेते हुए स्थानीय जन प्रतिनिधी ने समस्या का समाधान करवा दिया है। तबस्सुम मिर्जा बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ कोटा के विज्ञान नगर की अमन कॉलोनी से अब्दुल कादिर ने नूरी जामा मस्जिद रोड पर बंद पड़ी लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बीते डेढ़ महीने से यह लाइट बंद है और इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इस पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पार्षद तबस्सुम मिर्जा ने लाइट सही करवाकर समाधान कर दिया। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 3.जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’

