सोडाला में सीवर की समस्या दूर:गोकुलपुरा में टला बड़ा हादसा, बिजली के पोल पर झुके पेड़ को विभाग ने मुस्तैदी से हटाया

जयपुर। राजधानी जयपुर के कई वार्डों और कॉलोनियों से बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और उनके समाधान की मिली-जुली तस्वीरें सामने आई हैं। दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर नागरिकों की सक्रियता रंग ला रही है, जिसके तहत सोडाला में पिछले एक महीने से आ रहे गंदे सीवर पानी की गंभीर समस्या को निवर्तमान पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने तुरंत ऐक्शन लेकर दूर कर दिया, जिससे वे जनता के ‘स्टार’ बन गए हैं। वहीं, गोकुलपुरा में बिजली के पोल पर झुके खतरनाक पेड़ को भी विभाग ने हटा दिया है। दूसरी ओर, शहर के अन्य हिस्सों में प्रशासनिक लापरवाही बरकरार है; गोपालपुरा के महेश नगर में महीनों से रोड लाइटें बंद हैं और हालिया बारिश से मेन गेट पर जानलेवा गड्ढा हो गया है। इसके अलावा, पांच्यावाला के रघुनाथ विहार में एक महीने से सड़क का काम अधूरा पड़ा है और मोदीखाना में दो महीने से नाली का मुख्य चैंबर चोक है, जिससे स्थानीय जनता बेहद त्रस्त है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) C-335 ब्लॉक में बंद लाइटों की समस्या
जयपुर शहर के गोपालपुरा के महेश नगर से आशीष ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्या पोस्ट की है। आशीष के लिखा कि महेश नगर के C-335 ब्लॉक में पिछले लंबे समय से रोड लाइट बंद पड़ी हैं, जिसके चलते पूरी कॉलोनी में रात के समय घना अंधेरा हो जाता है। इस गंभीर लापरवाही के कारण स्थानीय राहगीरों और निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए रात में घर से बाहर निकलना असुरक्षित हो गया है।
पांच्यावाला के रघुनाथ विहार में बढ़ीं मुश्किलें
पांच्यावाला क्षेत्र की रघुनाथ विहार कॉलोनी से अवदेश सिंह ने समस्या पोस्ट की है कि 1 महीने से इलाके में रोड का काम अधूरा पड़ा हुआ है। जिसे कछुआ गति या लापरवाही के कारण बीच में ही छोड़ दिया गया है। सड़क पूरी न होने की वजह से पूरी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में मिट्टी और कंक्रीट फैली हुई है। स्थिति तब और बदतर हो जाती है जब थोड़ी सी भी बारिश होने पर यहाँ भयंकर जलभराव हो जाता है, जिससे पूरी सड़क दलदल और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। इस बदहाली के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले बुजुर्गों-बच्चों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। परेशान नागरिकों ने अब प्रशासन से इस अधूरी सड़क को जल्द से जल्द पूरा कराकर जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
2 महीने से बंद पड़ा है नाली का चैंबर
जयपुर शहर के ऐतिहासिक परकोटा क्षेत्र स्थित मोदीखाना अजबघर के रास्ते से एक ड्रेनेज की समस्या सामने आई है, जहां स्थानीय निवासी गणेश कुमार स्वामी ने ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है। गणेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नाली का मुख्य चैंबर पिछले 2 महीने से पूरी तरह से बंद और जाम पड़ा हुआ है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण यह चैंबर और पूरा नाला कचरे, प्लास्टिक और मिट्टी से बुरी तरह पट चुका है, जिसके चलते पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। नाला चोक होने की वजह से सड़कों पर गंदा पानी जमा होने लगा है।
महेश नगर में एक बारिश में हुआ गहरा गड्ढा
गोपालपुरा के महेश नगर क्षेत्र से बारिश के बाद पैदा हुई एक समस्या सामने आई है, स्थानीय निवासी लोकेश पुरोहित ने ‘भास्कर समाधान’ पर लिखा कि कल रात हुई तेज बारिश के कारण महेश नगर कॉलोनी के मेन गेट के ठीक सामने की सड़क बुरी तरह धंस गई है और वहाँ एक बेहद गहरा व जानलेवा गड्ढा हो गया है। कॉलोनी का मुख्य प्रवेश द्वार होने के कारण यहाँ से दिन-रात सैकड़ों वाहनों और लोगों की आवाजाही लगी रहती है, जिससे इस गड्ढे के कारण हर समय बड़े हादसों का अंदेशा बना हुआ है। रात के अंधेरे में या पानी भरे होने की स्थिति में यह गड्ढा दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है।
झुके हुए पेड़ की समस्या का समाधान
शहर के गोकुलपुरा के अशोक विहार एक्सटेंशन से सुमित सिंह ने दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान पर कुछ दिन पहले पेड़ झुका हुआ होने की समस्या लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि बिजली के पोल के ऊपर पेड़ झुक गया है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके चलते हर समय तारों के टूटने, शॉर्ट सर्किट होने और किसी बड़ी अनहोनी या हादसे का अंदेशा बना हुआ था। दैनिक भास्कर पर समस्या के प्रमुखता से उजागर होने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी से कार्रवाई की और बिजली के पोल पर झुके हुए पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटाकर समस्या का पूरी तरह समाधान कर दिया है।
सोडाला में गंदे पानी की समस्या खत्म
जयपुर के सोडाला क्षेत्र से नागरिक जागरूकता और जनप्रतिनिधियों की त्वरित प्रतिक्रिया की एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। यहां के स्थानीय निवासी राहुल वर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी कॉलोनी की एक गंभीर पानी की समस्या पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले करीब 1 महीने से इलाके में सीवर का गंदा पानी सप्लाई हो रहा था। इस दूषित पानी के कारण पूरी कॉलोनी में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का भयंकर खतरा बना हुआ था, जिससे लोग बेहद भयभीत और परेशान थे। दैनिक भास्कर पर समस्या प्रमुखता से उजागर होने के बाद स्थानीय निवर्तमान पार्षद ने मामले को पूरी गंभीरता से लिया और तुरंत ऐक्शन लेते हुए सीवर के गंदे पानी की इस समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया। इतना ही नहीं, पार्षद ने सजगता दिखाते हुए इस डिजिटल पोस्ट पर खुद कमेंट करके कार्य पूरा होने की आधिकारिक जानकारी भी साझा की है। इस समाधान के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और ‘भास्कर समाधान’ के साथ-साथ पार्षद का आभार व्यक्त किया है।
दशरथ सिंह शेखावत बने आज ‘पब्लिक के स्टार’
सोडाला में पिछले 1 महीने से आ रहे गंदे सीवर के पानी की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल गई है। स्थानीय निवासी राहुल वर्मा द्वारा ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट करने के बाद निवर्तमान पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने न सिर्फ समस्या का स्थाई समाधान करवाया, बल्कि पोस्ट पर कमेंट कर इसकी जानकारी भी दी। राहत मिलने पर जनता ने उन्हें ‘पब्लिक का स्टार’ बताया है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ से कई इलाकों की समस्याएं खत्म:बंद लाइटें, टूटी सड़कें और कचरे से मिली राहत, कुछ क्षेत्रों में अब भी समाधान का इंतजार जारी 2.जयपुर में अंधेरे और अतिक्रमण का संकट:जगदीश विहार में 4 दिन से बंद रोड लाइट, मालवीय नगर में अवैध पार्किंग से घरों के रास्ते हुए जाम 3.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट में हल:निगम की एक्सईएन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, पार्क, सड़कें बदहाल, बेसहारा पशु और नियमित सफाई बड़ी समस्या 4.भास्कर समाधान: पेड़ की समस्या का हुआ समाधान:सीवर, बदहाल सड़कें और आवारा पशुओं से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी कई इलाकों में इंतजार 5.जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं ‘स्टार ऑफिसर’:वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त 6. दादी का फाटक अंडरपास बना तालाब:कनक विहार में अंधेरे का संकट; पार्षद ने दूर की वार्ड की दिक्कतें 7.जयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां:उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका काम हुआ पूरा 8.जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में उफनता सीवर:जवाहर नगर में सालों से कीचड़, लाल डूंगरी के पास जर्जर श्मशान घाट और गांधी नगर में सड़क टूटी 9.जनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक:जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब्लिक का स्टार’ का सम्मान 10.जयपुर में माविका चौराहे पर चमकी सड़कें:खातीपुरा में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, सांगानेर की कॉलोनी में मुख्य रोड ऊंची और गलियां नीची होने से जलभराव

उदयपुर के भुवाना में सुरक्षा भगवान भरोसे:तुलसी नगर RAC ऑफिस के सामने रोड लाइट गायब, अंधेरे में हादसों का डर

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर के कई इलाकों से आम सुविधाओं की बदहाली और प्रशासनिक समाधान की मिली-जुली तस्वीरें सामने आई हैं। दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर नागरिकों की सजगता रंग ला रही है, जिसके तहत हाथीपोल सर्किल में नए बिजली मीटर की समस्या का निपटारा करते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम की एआरओ पूनम बंसल ने त्वरित कार्रवाई की, जिसके लिए उन्हें ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया है। वहीं, प्रताप नगर चौक में खाली प्लॉट से कचरे के ढेर को साफ करवाकर जनता को बड़ी राहत दी गई है। इसके उलट, शहर के अन्य हिस्सों में नागरिक अब भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गिरवा के सुखनाका रोड पर पिछले 15-20 दिनों से सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है, तो बड़गांव में नालियों की गंदगी ट्यूबवेल के पीने वाले पानी में मिल रही है। इसके अलावा, झनों की सराय में अघोषित बिजली कटौती और भुवाना के तुलसी नगर में रोड लाइट न होने से आमजन बेहद परेशान हैं। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) रोड पर बहते गंदे पानी से लोग परेशानी
उदयपुर शहर के गिरवा क्षेत्र स्थित सुखनाका रोड के निवासी मनीष पालीवाल ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सवालिया धाम बिल्डिंग का सीवर पिछले 15-20 दिनों से सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
ट्यूबवेल के पानी में मिल रही सीवर की गंदगी
बड़गांव के श्री महालक्ष्मी नगर निवासी संदीप कुमार पालीवाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि आरा मशीन वाली गली में गंदे पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। नालियों का गंदा पानी ट्यूबवेल के पानी में मिल रहा है, जिससे प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ गया है। इस समस्या से क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
हर दिन घंटों के लिए बिजली का शटडाउन
उदयपुर के NH-27 स्थित झनों की सराय क्षेत्र से आशीष ने दैनिक भास्कर पर बिजली आपूर्ति की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्रतिदिन बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों तक बिजली का शटडाउन लिया जाता है। विभाग जब चाहे बिजली बंद कर देता है और अपनी सुविधा के अनुसार ही आपूर्ति बहाल करता है। समस्या की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन वे फोन भी नहीं उठाते। इससे क्षेत्रवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आरएसीबी ऑफिस के सामने रोड लाइट नहीं
भुवाना के महाप्रज्ञा विहार निवासी नरेंद्र सिंह चौहान ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि तुलसी नगर में आरएसीबी ऑफिस के सामने सड़क पर लगे बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। इसके कारण रात के समय पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है और आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।
कचरे की समस्या का हुआ समाधान
उदयपुर शहर के प्रताप नगर चौक निवासी प्रवीण सेजू ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर खाली प्लॉट में कचरा डाले जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कॉलोनी के लोग खाली प्लॉट में कचरा डाल रहे थे, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, ‘भास्कर समाधान’ पर मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए प्लॉट की सफाई करवा दी और समस्या का समाधान कर दिया है।
बिजली के मीटर की समस्या का समाधान
उदयपुर शहर के हाथीपोल सर्किल क्षेत्र से मोहम्मद अनीस ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर नए बिजली के मीटर नहीं लगाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि आसपास की सभी दुकानों पर नए बिजली मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन उनकी दुकान पर अब तक मीटर नहीं लगाया गया था। मामला सामने आने के बाद अजमेर विद्युत वितरण निगम की एआरओ ने संज्ञान लेते हुए उनकी समस्या का समाधान करवाया और दुकान पर नया बिजली मीटर लगवा दिया।
पूनम बंसल बनीं ‘स्टार ऑफिसर’
उदयपुर के हाथीपोल के रहने वाले मोहम्मद अनीस ने एक समस्या भास्कर एप पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि उनकी शॉप पर बिजली विभाग ने नया मीटर नहीं लगाया जबकि आसपास की सभी दुकानों पर मीटर लग गए है। उनकी शिकायत पर अजमेर विद्युत वितरण निगम की एआरओ पूनम बंसल ने वहां पर नया मीटर लगवा कर उनकी समस्या का समाधान कर दिया। जिसके बाद पूनम बंसल को आज ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर में रोड लाइट और सड़क की समस्या:स्पीड ब्रेकर बना जल निकासी में बाधा, बीमारी का बढ़ा खतरा 2.उदयपुर में नगर निगम की सुस्ती से फूटा रोष:खारोल कॉलोनी में चोक नालियों से भरा पानी, दागली की मगरी में हफ्ते भर से रोड लाइट बंद 3.‘भास्कर समाधान’ से मिल रहा हल:उदयपुर में खुले में पड़ा कचरा तो कहीं दरिया बनी सड़कें, विभागों को फिक्र ही नहीं 4.उदयपुर में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान:कहीं गंदे पानी का समाधान तो कहीं सफाई और जल निकासी की मांग, कई इलाकों की समस्याएं बरकरार 5.उदयपुर के अशोक नगर में सुधरी सीवर व्यवस्था:बेदला में 15 दिनों से ठप सफाई व्यवस्था बहाल, सत्यनारायण शर्मा बने ‘स्टार ऑफिसर’ 6.’भास्कर समाधान’ का असर:कहीं चमकीं बंद लाइटें तो कहीं जनता के ‘स्टार’ बने विजय गारू, जनसमस्याओं पर प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन 7.उदयपुर में अधिकारियों की लापरवाही:मनवाखेड़ा में सुधारे बिना काट दी पाइपलाइन, तो नाकोड़ा नगर में खाली प्लॉट बने ‘डंपिंग यार्ड’ 8.उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:जनता की शिकायतों पर जागा प्रशासन; 11 दिन का अंधेरा दूर, कचरे और जाम से मुक्ति की गुहार 9.शोभागपुरा और मादड़ी मार्ग की खुली पोल:उदयपुर के मीरा नगर और हिरण मगरी में शिकायतों के बाद जागा विभाग, नाली दुरुस्त और गंदगी साफ 10.उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं पर सवाल:पानी, सड़क, बिजली और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं बनीं बड़ी चुनौती, एक क्लिक पर हो रहा समाधान

'भास्कर समाधान' बना पब्लिक की आवाज:कोटा में सफाई बनी सबसे बड़ी समस्या, जाम, बिजली के तार और खुदी सड़कें ले रहे परीक्षा

कोटा में नालों, नालियों और गलियों में पड़ा कचरे शहर की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। हर गली में जाम नालियां, चोक नाले और ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या लोग पोस्ट के जरिये ‘भास्कर समाधान’ पर भेज रहे हैं। बिजली के झूलते तार, खुले में रखा ट्रांसफॉर्मर और मेंटीनेंस के लिए खोदी गई सड़कें भी लोगों की परीक्षा ले रहे हैं। संबंधित विभाग भी आसानी से सुलझ जाने वाली इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे। हालांकि दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ लोगों की समस्याओं का हल करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है। विभाग के अधिकारी भी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। पहले उन समस्याओं के समाधान पर एक नजर जिसने स्थानीय लोगों को राहत दी… झाड़ियां हुईं साफ, उठ गया कचरा कोटा के प्रेम नगर आवासीय योजना के डी ब्लॉक से गिरीराज मीणा ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि माताजी मंदिर के सामने लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर खुले में हैं और नीचे की पूरी जमीन चूहों ने बिल खोदकर खोखली कर दी है। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर को जाली से ढकने और सफाई करने की अपील की थी। बिजली विभाग ने सफाई करवा दी है। अंधेरे की समस्या का हुआ समाधान रॉयल सन सिटी एरिया से लोकेश कुमार ने खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि चार पांच दिनों से यह लाइट खराब है। अंधेरे के कारण लोगों को आने–जाने में परेशानी हो रही है। जंगली जीवों का खतरा भी बना हुआ है। बच्चों और महिलाओं को रात में भेजने में डर लगता है। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने लाइट ठी करवा दी है। नालियां ऊंची थीं, पोस्ट के बाद ठीक हुईं वैष्णवी विहार से नीरज ने अपने मकान के दोनों तरफ नालियां ऊंची होने की समस्या बताई थी। उन्होंने लिखा कि घर के दोनों तरफ बनीं नालियाें का ढलान ठीक नहीं है और ऊंची होने के कारण पानी का निकास भी ठीक नहीं है। प्रशासन को कई बार शिकायत कर दी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट करने के बाद उनके एरिया में नालियों का काम शुरू हो गया और लेवलिंग ठीक की जा रही है। कई दिनों से खराब स्ट्रीट लाइट ठीक हुई चौकड़ी के तेलियों की गली से आकाश जैन ने खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत हमें पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि बजाज खाना, रघु पान वाले की गली में स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत करवाया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने समाधान कर दिया। सूरजमल घेंघट बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा के रंगबाड़ी इलाके के कृष्णा नगर से एक यूजर ने नालियों की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि जैन मंदिर वाली गली में नालियों की साफ सफाई नियमित रूप से न होने के कारण सभी नालियां जाम पड़ी हैं। पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भरता है। इस समस्या का जमादार सूरजमल घेंघट ने अपनी टीम भेजकर समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… नाले की सफाई नहीं, लोग परेशान कोटा से ‘भास्कर समाधान’ पर अंशुल मालव ने गणेश मार्ट वाली गली, मानसरोवर से जाम नाले की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में बने इस नाले की कई सप्ताह से सफाई नहीं हुई है। प्लास्टिक, मिट्‌टी और सूखे कचरे से पूरा नाला जाम पड़ा है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही और रुके हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं। 6 महीने पहले खोदी रोड, बनाई नहीं कोटा के सोगारिया क्षेत्र के महावीर नगर से मोतीलाल ने सीवरेज कार्य से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी रिद्धी–सिद्धी नगर में सीवरेज का काम करीब 6 महीने पहले शुरू हुआ था। यूआईटी से अनुमोदित इस कॉलोनी में पूरी रोड खोदकर छोड़ दी गई है। कॉलोनी में पहले से ही नालियां नहीं बनी हैं। खोदी हुई रोड की वजह से वाहन तक गली में नहीं आ पा रहे हैं। राशन की लंबी लाइन, 4 बजे से लगाते नंबर रंगबाड़ी क्षेत्र के वीर सावरकर नगर से विजय कुमार राठौर ने राशन डिपो की परेशानी लिखकर भेजी है। उन्होंने बताया कि महिला जागृति राश्यान डिपो पर तीन दिनों से ऐसे ही लंबी लाइन लगी हुई है। राशन लेने के लिए आए लाभार्थी 4 बजे से अपने नंबर का इंतजार करने के लिए लाइन में लग जाते हैं। अगर इन सभी को टोकन दे दिया जाए तो लाइन की समस्या और इससे लगने वाले जाम दोनों से राहत मिल जाएगी। बिजली के तारों पर लटका हर पेड़ तलवंडी की वीआईपी कॉलोनी से योगेश नागर ने बिजली विभाग को चेताते हुए एक समस्या पोसट की है। उन्होंने बताया है कि शीला चौधरी रोड पर बिजली के तारों पर पूरा हरा पेड़ लटका हुआ है। इससे कभी भी तार टूट सकते हैं और आने जाने वालों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है। अपील है कि इसका जल्द से जल्द समाधान करें। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 3.जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’

‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:महावीर नगर में 2 महीने से पानी की किल्लत, नागौरी गेट पर नहीं उठता कचरा, 4 महीने से खोद रखी है सड़क

जोधपुर में आम लोगों की जरूरत पीने का पानी, साफ–सफाई और अच्छी सड़क ही उनकी सबसे बड़ी परेशानी बन गई है। महावीरर नगर में दो महीने से पीने के पानी की परेशानी बनी हुई है लेकिन जलदाय विभाग सुध नहीं ले रहा। ऐसे ही शहर के नागौरी गेट से नियमित कचरा न उठने क समस्या हमें मिली है। इधर जगह–जगह सीवरेज और पीने की पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क न बनने से आम आदमी रोज परेशान हो रहा है। रही सही कसर सीवरेज के बहते पानी और लंबे पावर कट ने पूरी कर दी है। जोधपुर के लोग संबंधित विभागों की लचर व्यवस्था से दुखी हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर ऐसी सैकड़ों पोस्ट हमें रोज मिलती हैं जिनके समाधन करवाने की अपील लोगों ने लिखी हैं। समस्या से जुड़ी पोस्ट आने पर अधिकारियों ने समाधान भी करवाए हैं। जोधपुर से आईं कुछ ऐसी ही समस्याओं और उनके समाधानों पर नजर.. दो महीने से पानी नहीं आ रहा जोधपुर से अदिति ओझा ने झालामंड के हनुमान नगर से पीने के पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में पीने के पानी की बहुत परेशानी है। बीते दो महीने से पानी नहीं आ रहा है। जब पानी आता भी है तो प्रेशर इतना कम होता है कि बूंद बूंद पानी आता है। इससे पीने भर को भी पानी नहीं मिल पाता। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। रोज कचरा न उठने से हो रही गंदगी ‘भास्कर समाधान’ पर सिंधी भुट्‌टो का चौक, कांच वाला अस्पताल के सामने नागौरी गेट से अयूब खान ने समस्या पोस्ट की है। उन्हाेंने बताया कि नागौरी गेट के अंदर जोधपुर नगर निगम ने डंपिंग जोन बना दिया है। उन्होंने बताया कि इलाके में सारा दिन कचरा पड़ा रहता है। नियमित रूप से कचरा भी नहीं उठाया जाता है। यहां से सप्ताह में दो बार आधा अधूरा कचरा उठाया जाता है। 2 महीने से सीवरेज लाइन खराब ‘भास्कर समाधान’ पर शिव बस्ती, मसूरिया से प्रकाश सिंह राजावत ने सीवरेज की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने दो महीने से सीवरेज लाइन खराब है। सीवर का पानी सड़क पर बहता है जिससे आसपास काफी बदबू फैली हुई है। निगम में कई बार कम्प्लेंट कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आना जाना भी मुश्किल हो गया है। 4 महीने पहले खोदी सड़क, नहीं बनाई बकरा मंडी रोड, सिवाची गेट से हिमांशु ने अपने एरिया की सड़क से जुड़ी परेशानी पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले मेंटीनेंस वर्क के चलते इस सड़क को खोदा गया था। काम खत्म हो गय लेकिन सड़क के गड्‌ढे भरकर ऐसे ही छोड़ दिया गया। लेवलिंग न होने से धूल और कंकड़ से लोग परेशान हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को पथरीली कंकरी राह पर काफी दिक्कत हो रही है। आइए अब एक नजर उन समाधानों पर भी डालें, जो विभागीय अधिकारियों ने करवाए हैं.. पोस्ट के बाद सफाई हुई, उठा कचरा जोधपुर के वार्ड 5 की रामदेव कॉलोनी से मयंक ने कचरा नियमित रूप से न उठाने और सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि न तो कचरा उठाने वाली गाड़ी नियमित आती है न ही गली में ठीक से सफाई ही होती है। इस समस्या के भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड के सफाई प्रभारी राजकुमार ने एक्शन लेते हुए साफ–सफाई करवाकर कचरा हटा दिया है। करण कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर के बनाड़ रोड के महावीर नगर से दीपक चौहान ने बार बार बिजली पॉवर कट की समस्या पोसट की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र महादेव नगर, मारवाड़ आईटीआई कॉलेज के आसपास पावर कट बहुत होता है। बिना पूर्व सूचना के लंबे समय तक लाइट काटी जाती हे। गर्मी में लोग बहुत परेशान होते हैं। इस समस्या के सामने आने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के टीम लीडर करण कुमार ने समस्या का समाधान करवा दिया। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर

समस्या पोस्ट करने के कुछ समय बाद ही हटवाया कचरा:खराब स्ट्रीट लाइट, जाम नाला और बिजली के तारों पर झूलती शाखाओं से लोग परेशान

अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। कहीं खराब स्ट्रीट लाइट के कारण रात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो कहीं कचरे से नाला जाम होने से बदबू और जलभराव का खतरा बना हुआ है। वहीं एक अन्य क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ों की शाखाएं झूलने से हादसे की आशंका जताई गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर: राकेश गहलोत अजमेर हाथीखेड़ा रोड स्थित नागेश्वर कॉलोनी, कोटड़ा में निर्माणाधीन हरिभाऊ थाने के सामने मुख्य सड़क पर पिछले कई दिनों से सात स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थीं। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की शिकायत भास्कर समाधान पर आने के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करा दिया। इस समस्या के समाधान में प्रभावी कार्रवाई करने पर अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता (XEN) राकेश गहलोत को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया है। उनके निर्देशन में टीम ने शिकायत का समय पर निस्तारण कर क्षेत्र में रात के समय रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने लगी है और क्षेत्रवासियों ने विभाग की त्वरित पहल की सराहना की है। कई समस्याओं का हुआ समाधान, बंद स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, आवारा पशुओं से मिली राहत अजमेर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी चार प्रमुख समस्याओं का समाधान हो गया है। नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कुम्हार मोहल्ला में जमा कचरा हटवाया, लक्ष्मीबाई नगर में बंद स्ट्रीट लाइटें चालू कर नालियों की सफाई कराई, हरिभाऊ थाने के सामने बंद पड़ी सात स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया और गणपति नगर से आवारा पशुओं को हटवाया। कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। समस्या पोस्ट करने के बाद नगर निगम ने हटवाया कचरा कुम्हार मोहल्ला निवासी शशांक खंडेलवाल ने समस्या में बताया था कि क्षेत्र में पिछले करीब दो महीने से नियमित सफाई नहीं हो रही थी। सफाई कर्मचारियों के समय पर नहीं आने के कारण गलियों में कचरा जमा होता जा रहा था। साथ ही बाहरी लोग भी यहां आकर कचरा डाल रहे थे, जिससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही थी। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में सफाई कराकर जमा कचरे को हटवा दिया गया है और समस्या का समाधान कर दिया गया है। लक्ष्मीबाई नगर में स्ट्रीट लाइट और नालियों की समस्या दूर आनासागर रोड स्थित लक्ष्मीबाई नगर, ढोला भाटा निवासी मनीष कुमार ने समस्या पोस्ट की थी कि क्षेत्र में पिछले दो से तीन सप्ताह से रोड लाइट बंद पड़ी थी। अंधेरे के कारण रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही कॉलोनी की नालियां भी पूरी तरह चोक हो चुकी थीं, जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं होने से गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कर दिया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी ने समस्या का निस्तारण होने की पुष्टि की है। निर्माणाधीन हरिभाऊ थाने के सामने सात स्ट्रीट लाइटें फिर हुईं चालू हाथीखेड़ा रोड स्थित नागेश्वर कॉलोनी, कोटड़ा में निर्माणाधीन हरिभाऊ थाने के सामने मुख्य सड़क पर लगी सात स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद थीं। शिकायतकर्ता सतविंदर सिंह ने बताया था कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती थी, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने समस्या पर कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करा दिया। गणपति नगर में आवारा पशुओं से मिली राहत पुष्कर रोड स्थित रीजनल कॉलेज के पास गणपति नगर में आवारा गायों और सांडों के जमावड़े की समस्या भी दूर कर दी गई है। शिकायतकर्ता जटवेद सोनी, दयाल चौहान और सतरूधन सिंह ने बताया था कि कॉलोनी की गलियों और सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते थे। सड़क पर गोबर फैला रहने से फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। वहीं सांडों के आपस में लड़ने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल था। नगर निगम ने समस्या के बाद कार्रवाई करते हुए क्षेत्र से आवारा पशुओं को हटवाया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी ने समस्या का समाधान होने की पुष्टि की है। खराब स्ट्रीट लाइट, जाम नाला और बिजली के तारों पर झूलती शाखाओं से लोग परेशान, अंधेरे में आने-जाने को मजबूर लोग ईदगाह रोड पर स्ट्रीट लाइट खराब, रात में बढ़ी परेशानी ईदगाह रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी, अरावली विहार कॉलोनी निवासी जया धरवानी ने समस्या में बताया कि राम मंदिर के पास लगाई गई रोड लाइट कुछ ही समय बाद खराब हो गई। लाइट लगातार झपकती रहती है, जिससे रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती। लोगों का कहना है कि इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने नगर निगम से स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है। रामगंज में कचरे से जाम नाला, बदबू से लोग परेशान रामगंज क्षेत्र में डॉ. खुंगेर के सामने नाला कचरे से पूरी तरह जाम होने की समस्या सामने आई है। शिकायतकर्ता जगदीप सिंह ने बताया कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण उसमें प्लास्टिक और अन्य कचरा जमा हो गया है। इससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है और बरसात के दौरान जलभराव का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई कराने की मांग की है। श्रीनगर रोड पर बिजली के तारों से टकरा रही शाखाएं श्रीनगर रोड स्थित भाटी की गली में बिजली के खंभे पर लगे तारों से पेड़ों की शाखाएं टकरा रही हैं। शिकायतकर्ता रवि भाटी का कहना है कि इस स्थिति में तेज हवा या बारिश के दौरान बिजली के तार टूटकर नीचे गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विद्युत निगम से शाखाओं की छंटाई कराकर तारों को सुरक्षित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग समय रहते इन समस्याओं का समाधान करें, ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की दुर्घटना या आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े। एक माह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, कीर्ति नगर निवासी गीता गिदवानी ने समस्या में बताया कि बोराज रोड स्थित कीर्ति नगर की गली नंबर-9 में लगे दोनों बिजली पोल की स्ट्रीट लाइट पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ी हैं। कई बार समस्या की जानकारी देने के बावजूद अब तक लाइटें चालू नहीं कराई गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही पूरी गली अंधेरे में डूब जाती है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी होती है। साथ ही अंधेरे के कारण चोरी और अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान : टूटी पाइपलाइन की समस्या हुई ठीक:लीकेज, गंदे नाले और सीवरेज की समस्याओं का हुआ निस्तारण, लोगों को मिली राहत 2.भास्कर समाधान: कचरा डिपो की समस्या का हुआ समाधान:दिनभर जलती स्ट्रीट लाइट और बंदरों के आतंक से लोग परेशान, रमेश चौधरी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.भास्कर समाधान का असर:बिजली का खम्भा झुका, तीन साल से नहीं बनाई सड़क, स्ट्रीट लाइट और बेसहारा पशुओं से लोग परेशान 4.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 5.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 6.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 7.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान

सीकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कहीं दो साल से नाले की सफाई नहीं होने से बरसात में जलभराव का खतरा बना हुआ है, तो कहीं सरकारी ट्यूबवेल के खराब वाल्व से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। वहीं कई क्षेत्रों में टूटी सड़कें और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। नागरिकों ने भास्कर समाधान ऐप के माध्यम से अपनी समस्याएं दर्ज कर जल्द समाधान की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर बने वाजिद अली खटीकान प्याऊ के पास खुले चैंबर से लोगों को हादसे का खतरा बना हुआ था। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना की आशंका रहती थी। स्थानीय निवासी रंजीत पंवार ने य़ह समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। समस्या के बाद नगर परिषद सीकर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुले चैंबर को ठीक कर सुरक्षित करवा दिया। समस्या का समय पर समाधान कराने पर नगर परिषद सीकर के एईएन वाजिद अली को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया है। उनकी पहल से संभावित हादसे का खतरा टल गया और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल गई। भास्कर समाधान का असर सीकर शहर के वार्ड नंबर 8, खटीकान, सेवादशी बगीची और खटीकान स्कूल के आसपास लंबे समय से सीवर चैंबर खुले होने, नल से पानी बहने, नाली निर्माण अधूरा रहने, गंदगी और जर्जर सड़कों जैसी कई समस्याएं बनी हुई थीं। स्थानीय निवासी रंजीत पवार ने इन समस्याओं को भास्कर समाधान ऐप के माध्यम से उठाया था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए आवश्यक कार्य पूरे कर दिए हैं। खुले सीवर चैंबर और लीकेज की समस्या दूर क्षेत्र में खुले पड़े सीवर चैंबर बंद करवाए गए और मरम्मत का कार्य कराया गया। साथ ही खुले नल की लीकेज भी ठीक कर दी गई, जिससे दुर्घटना की आशंका समाप्त हुई और पानी की बर्बादी पर रोक लगी। नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था में सुधार रामदेवजी मंदिर के पास अधूरी नाली का निर्माण पूरा कराया गया। इसके साथ ही क्षेत्र की नालियों की सफाई कराई गई, जिससे गंदगी की समस्या में राहत मिली और जल निकासी व्यवस्था बेहतर हुई। जर्जर सड़क की मरम्मत से लोगों को राहत वार्ड की खराब सड़कों, विशेषकर श्मशान भूमि तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराई गई। इससे स्थानीय लोगों और अंतिम यात्रा में आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिली। समस्याओं के समाधान के बाद शिकायतकर्ता रंजीत पवार ने भास्कर समाधान ऐप पर समाधान की पुष्टि करते हुए संबंधित विभाग और भास्कर समाधान टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली। सड़क के गड्ढे की समस्या का हुआ समाधान दीपक कुमार सेन ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट कर बताया था कि बस डिपो तिराहा स्थित बंसल ट्रेनिंग कंपनी के सामने सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया था। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को हादसे का डर बना रहता था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने गड्ढे की मरम्मत कर समस्या का समाधान कर दिया। अब लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। दो साल से नहीं हुई नाले की सफाई, बरसात में जलभराव का खतरा फतेहपुर रोड स्थित रोशनगंज मोहल्ले के निवासी सिकंदर रंगरेज ने बताया कि पिछले दो वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है। नाला मिट्टी, बजरी और कचरे से भर चुका है। बरसात के दौरान पानी की निकासी प्रभावित होने से आसपास के घरों में जलभराव और गंदगी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने समय रहते नाले की सफाई कराने की मांग की है। सरकारी ट्यूबवेल का वाल्व खराब, रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा व्यर्थ दूजोद गांव के वार्ड नंबर-3 के निवासी नरपत सिंह ने सरकारी ट्यूबवेल का वाल्व खराब होने की समस्या उठाई है। उनका कहना है कि वाल्व खराब होने से लगातार पानी बह रहा है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है। पलवास रोड की टूटी सड़क बनी परेशानी, राहगीरों को हो रही दिक्कत शहर के पलवास रोड क्षेत्र में राकेश कुमार ने सड़क टूटने की समस्या सामने रखी है। सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यह मार्ग और अधिक खतरनाक हो जाता है। उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। जयपुर रोड पर कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में बढ़ा हादसों का खतरा जयपुर रोड स्थित किया कार शोरूम से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर अभिनव ने कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या बताई है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को जानकारी देने के बावजूद अब तक लाइटें चालू नहीं हुई हैं। रात के समय अंधेरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट जल्द शुरू कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 2.भास्कर समाधान: गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया:पेयजल रिसाव, गंदी नालियां, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट से शहरवासी परेशान, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा 4.’भास्कर समाधान’ का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 5.सीकर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत 56.सीकर में खुली समस्याओं की पोल:एक तरफ ट्रांसफॉर्मर का खौफ, तो दूसरी तरफ लाइट चालू और सड़क निर्माण के साथ एक्शन में आया प्रशासन 7.सीकर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:सीवर लाइन दुरुस्त होने से राहत, कचरे से अटी नाली साफ, नगर परिषद AEN अमित स्वामी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 8.JEN हरिराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’:एक ही दिन में पानी की 3 समस्याओं का किया समाधान, ‘भास्कर समाधान’ बना प्रशासन और जनता के बीच का ब्रिज 9.सीकर में कहीं टूटी नई सड़क तो कहीं जलभराव:क्षेत्र में अंधेरे से लोग परेशान, कई समस्याओं का हुआ समाधान, नगर परिषद AEN सुरेंद्र गोदारा बने ‘स्टार ऑफिसर’ 10.रोशनगंज मोहल्ले में जर्जर मकान से खतरा:वैष्णव कॉलोनी में गंदी पड़ी नालियां; न्यू इंदिरा कॉलोनी में हुआ समाधान

सलूंबर में तेज आंधी-बारिश:रात 10 बजे बदला मौसम, सड़कों पर जलभराव हुआ

सलूंबर जिले में शुक्रवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली। दिनभर की तेज धूप और उमस के बाद रात करीब 10 बजे तेज आंधी, बादलों की गर्जना और बारिश से लोगों को राहत मिली। बारिश से पहले चली तेज और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट देखने को मिली , जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के दौरान बादलों की तेज गर्जना और आकाशीय बिजली की चमक भी देखी गई। अचानक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। बाजार से घर लौट रहे लोग और दोपहिया वाहन चालक आंधी व बारिश से बचने के लिए दुकानों तथा सुरक्षित स्थानों पर रुकने को मजबूर हो गए। मौसम में आए इस बदलाव ने भले ही लोगों की आवाजाही प्रभावित की, लेकिन लंबे समय बाद चली ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश ने सलूम्बरवासियों को गर्मी से बड़ी राहत दी। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे वातावरण खुशनुमा हो गया।

हर सरकारी स्कूल की सेफ्टी ऑडिट होगी:असुरक्षित भवन मिलने पर तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट होंगे स्कूल, खुले में पढ़ाई पर भी रोक

राज्य में लगातार हो रही बारिश और जर्जर स्कूल भवनों से जुड़े हादसों के बीच शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में किसी छात्र या शिक्षक को जर्जर अथवा असुरक्षित भवन में नहीं बैठाया जाएगा। राज्य के सभी सरकारी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट कर 7 जुलाई तक रिपोर्ट निदेशालय और समग्र शिक्षा को भेजना अनिवार्य किया गया है। जो भवन असुरक्षित, वहां क्लास नहीं बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यदि कोई विद्यालय भवन असुरक्षित या जर्जर पाया जाता है तो वहां कक्षाएं तुरंत बंद कर विद्यार्थियों और स्टाफ को निकट के सुरक्षित सरकारी विद्यालय अथवा अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। यदि सुरक्षित विद्यालय अधिक दूरी पर हो तो विद्यार्थियों के आवागमन के लिए परिवहन अथवा ट्रांसपोर्ट वाउचर का प्रस्ताव भेजा जाए। आवश्यकता होने पर स्कूलों का संचालन दो पालियों में भी किया जा सकता है। खुले मैदान या टीन शेड के नीचे नहीं बैठेंगे विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों को खुले मैदान, टीन शेड, छप्पर या पेड़ों के नीचे बैठाकर पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। यदि किसी भवन से छात्रों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है तो उस नए भवन का भी पहले सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा, उसके बाद ही वहां कक्षाएं संचालित होंगी। जर्जर भवन पर लगेंगे “लाल निशान” बैठक में निर्देश दिए गए कि जर्जर भवनों को तुरंत बैरिकेडिंग कर लाल निशान लगाया जाए और उसकी फोटो रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रखी जाए। हाल ही में जहां भी भवन गिरने की घटनाएं हुई हैं, वहां समग्र शिक्षा के अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। सफाई पर रहेगा विशेष जोर मानसून को देखते हुए सभी स्कूलों में छतों, नालियों और जल निकासी व्यवस्था की नियमित सफाई कराने, भवनों का प्रतिदिन निरीक्षण करने और कहीं भी छत टपकने या भवन कमजोर होने की आशंका मिलने पर उस हिस्से को तत्काल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। भवन की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक वहां किसी भी छात्र या कर्मचारी को बैठाने पर रोक रहेगी। संस्था प्रधान हर रोज करेंगे निरीक्षण समीक्षा बैठक में यह भी कहा गया कि प्रत्येक दिन स्कूल खुलने से पहले संस्था प्रधान पूरे भवन, कक्षाओं, बरामदों और शौचालयों का निरीक्षण करेंगे। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। भारी बारिश या जलभराव की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाने और जरूरत पड़ने पर अवकाश घोषित करने के निर्देश भी दिए गए।

40 दिन में घटकर 4 फीट के हुए बाबा बर्फानी:अमरनाथ यात्रा का आज दूसरा दिन, 23 मई को जारी पहली तस्वीर में आकार 7 फीट था

अमरनाथ में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार 4 फीट रह गया है। 23 मई को BSF के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी, उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था। 29 जून को प्रथम पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी। 3 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 4 फीट का दिखाई दे रहा है। इसकी चौड़ाई भी घट गई है। यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है। पहले दिन 12 हजार यात्रियों ने अमरनाथ गुफा में दर्शन किए हैं। दूसरा जत्था आज पहुंचेगा, जबकि तीसरा जत्था भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हो गया है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… आइस स्टैलेग्माइट हैं अमरनाथ के बाबा बर्फानी अमरनाथ का हिम शिवलिंग किसी बर्फ के ब्लॉक को तराशकर नहीं बनाया जाता, बल्कि यह प्राकृतिक आइस स्टैलेग्माइट है। जैसे चूना-पत्थर की गुफाओं में जमीन से खनिज जमा होकर स्टैलेग्माइट बनते हैं, उसी तरह अमरनाथ गुफा में छत से टपकने वाला पानी जमकर बर्फ का शिवलिंग बनाता है। इसका आकार हर साल मौसम, तापमान और पानी की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग होता है। यही इसकी सबसे अनोखी विशेषता है। शिवलिंग इसलिए तेजी से घट रहा है क्योंकि गुफा में बढ़ती मानवीय और प्राकृतिक गतिविधियों से मौसम गर्म हो रहा है। ऊपर से टपकने वाला पानी पहले की तरह जम नहीं पा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रियों को दिलाए 5 संकल्प इधर, यात्रा के पहले दिन यात्रियों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पत्र लिखा है, जो शुक्रवार को यात्रियों को भी दिया गया। इसमें तीर्थयात्रा को महान सौभाग्य बताते हुए तीर्थयात्रियों से 5 संकल्प लेने को अपील की गई है। रजिस्ट्रेशन वाली डेट से पहले एंट्री नहीं जम्मू प्रशासन ने कहा है कि रजिस्टर्ड तारीख से पहले पहुंचने वाले यात्रियों को यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन आने वाले यात्रियों को तत्काल सुविधा देना संभव नहीं है। यात्रा के 2 रूट, एक 48km लंबा लेकिन सरल, दूसरा 14km का लेकिन कठिन चढ़ाई अमरनाथ यात्रा दो रास्तों से की जाती है। पारंपरिक रास्ता 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम से है। दूसरा रास्ता गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल से है। यात्रा 28 अगस्त को खत्म होगी।

कृषि मंत्री डॉ. मीणा पहुंचे सवाई माधोपुर:कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने पूर्व संगठन महामंत्री रामलाल के पारिवारिक विवाह में शिरकत

सवाई माधोपुर में गुरुवार और शुक्रवार को भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। यहां भाजपा नेता भाजपा पूर्व संगठन महामंत्री रामलाल के पारिवारिक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इसी कड़ी में राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल हुए। रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में डॉ. मीणा ने नवविवाहित दंपति आकाश और किरण को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। नव दंपति को दिए शुभाशीष
इस अवसर पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उन्हें समारोह में अनेक वरिष्ठ जनों एवं आत्मीयजनों से आत्मीय भेंट का अवसर भी प्राप्त हुआ। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए नवविवाहित युगल के जीवन में सुख, समृद्धि, सौहार्द, उत्तम स्वास्थ्य तथा पारिवारिक मूल्यों से परिपूर्ण जीवन की कामना की। समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी इस शादी में शिरकत की थी। हलांकहालांकि वह गुरुवार शाम को यहां पहुंची थी और गुरुवार रात को ही सवाई माधोपुर से वापस लौट गई थी।