समस्या पोस्ट करने के कुछ समय बाद ही हटवाया कचरा:खराब स्ट्रीट लाइट, जाम नाला और बिजली के तारों पर झूलती शाखाओं से लोग परेशान

अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। कहीं खराब स्ट्रीट लाइट के कारण रात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो कहीं कचरे से नाला जाम होने से बदबू और जलभराव का खतरा बना हुआ है। वहीं एक अन्य क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ों की शाखाएं झूलने से हादसे की आशंका जताई गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर: राकेश गहलोत अजमेर हाथीखेड़ा रोड स्थित नागेश्वर कॉलोनी, कोटड़ा में निर्माणाधीन हरिभाऊ थाने के सामने मुख्य सड़क पर पिछले कई दिनों से सात स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थीं। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की शिकायत भास्कर समाधान पर आने के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करा दिया। इस समस्या के समाधान में प्रभावी कार्रवाई करने पर अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता (XEN) राकेश गहलोत को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया है। उनके निर्देशन में टीम ने शिकायत का समय पर निस्तारण कर क्षेत्र में रात के समय रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने लगी है और क्षेत्रवासियों ने विभाग की त्वरित पहल की सराहना की है। कई समस्याओं का हुआ समाधान, बंद स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, आवारा पशुओं से मिली राहत अजमेर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी चार प्रमुख समस्याओं का समाधान हो गया है। नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कुम्हार मोहल्ला में जमा कचरा हटवाया, लक्ष्मीबाई नगर में बंद स्ट्रीट लाइटें चालू कर नालियों की सफाई कराई, हरिभाऊ थाने के सामने बंद पड़ी सात स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया और गणपति नगर से आवारा पशुओं को हटवाया। कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। समस्या पोस्ट करने के बाद नगर निगम ने हटवाया कचरा कुम्हार मोहल्ला निवासी शशांक खंडेलवाल ने समस्या में बताया था कि क्षेत्र में पिछले करीब दो महीने से नियमित सफाई नहीं हो रही थी। सफाई कर्मचारियों के समय पर नहीं आने के कारण गलियों में कचरा जमा होता जा रहा था। साथ ही बाहरी लोग भी यहां आकर कचरा डाल रहे थे, जिससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही थी। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में सफाई कराकर जमा कचरे को हटवा दिया गया है और समस्या का समाधान कर दिया गया है। लक्ष्मीबाई नगर में स्ट्रीट लाइट और नालियों की समस्या दूर आनासागर रोड स्थित लक्ष्मीबाई नगर, ढोला भाटा निवासी मनीष कुमार ने समस्या पोस्ट की थी कि क्षेत्र में पिछले दो से तीन सप्ताह से रोड लाइट बंद पड़ी थी। अंधेरे के कारण रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही कॉलोनी की नालियां भी पूरी तरह चोक हो चुकी थीं, जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं होने से गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कर दिया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी ने समस्या का निस्तारण होने की पुष्टि की है। निर्माणाधीन हरिभाऊ थाने के सामने सात स्ट्रीट लाइटें फिर हुईं चालू हाथीखेड़ा रोड स्थित नागेश्वर कॉलोनी, कोटड़ा में निर्माणाधीन हरिभाऊ थाने के सामने मुख्य सड़क पर लगी सात स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद थीं। शिकायतकर्ता सतविंदर सिंह ने बताया था कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती थी, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने समस्या पर कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करा दिया। गणपति नगर में आवारा पशुओं से मिली राहत पुष्कर रोड स्थित रीजनल कॉलेज के पास गणपति नगर में आवारा गायों और सांडों के जमावड़े की समस्या भी दूर कर दी गई है। शिकायतकर्ता जटवेद सोनी, दयाल चौहान और सतरूधन सिंह ने बताया था कि कॉलोनी की गलियों और सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते थे। सड़क पर गोबर फैला रहने से फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। वहीं सांडों के आपस में लड़ने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल था। नगर निगम ने समस्या के बाद कार्रवाई करते हुए क्षेत्र से आवारा पशुओं को हटवाया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी ने समस्या का समाधान होने की पुष्टि की है। खराब स्ट्रीट लाइट, जाम नाला और बिजली के तारों पर झूलती शाखाओं से लोग परेशान, अंधेरे में आने-जाने को मजबूर लोग ईदगाह रोड पर स्ट्रीट लाइट खराब, रात में बढ़ी परेशानी ईदगाह रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी, अरावली विहार कॉलोनी निवासी जया धरवानी ने समस्या में बताया कि राम मंदिर के पास लगाई गई रोड लाइट कुछ ही समय बाद खराब हो गई। लाइट लगातार झपकती रहती है, जिससे रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती। लोगों का कहना है कि इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने नगर निगम से स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है। रामगंज में कचरे से जाम नाला, बदबू से लोग परेशान रामगंज क्षेत्र में डॉ. खुंगेर के सामने नाला कचरे से पूरी तरह जाम होने की समस्या सामने आई है। शिकायतकर्ता जगदीप सिंह ने बताया कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण उसमें प्लास्टिक और अन्य कचरा जमा हो गया है। इससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है और बरसात के दौरान जलभराव का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई कराने की मांग की है। श्रीनगर रोड पर बिजली के तारों से टकरा रही शाखाएं श्रीनगर रोड स्थित भाटी की गली में बिजली के खंभे पर लगे तारों से पेड़ों की शाखाएं टकरा रही हैं। शिकायतकर्ता रवि भाटी का कहना है कि इस स्थिति में तेज हवा या बारिश के दौरान बिजली के तार टूटकर नीचे गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विद्युत निगम से शाखाओं की छंटाई कराकर तारों को सुरक्षित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग समय रहते इन समस्याओं का समाधान करें, ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की दुर्घटना या आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े। एक माह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, कीर्ति नगर निवासी गीता गिदवानी ने समस्या में बताया कि बोराज रोड स्थित कीर्ति नगर की गली नंबर-9 में लगे दोनों बिजली पोल की स्ट्रीट लाइट पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ी हैं। कई बार समस्या की जानकारी देने के बावजूद अब तक लाइटें चालू नहीं कराई गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही पूरी गली अंधेरे में डूब जाती है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी होती है। साथ ही अंधेरे के कारण चोरी और अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान : टूटी पाइपलाइन की समस्या हुई ठीक:लीकेज, गंदे नाले और सीवरेज की समस्याओं का हुआ निस्तारण, लोगों को मिली राहत 2.भास्कर समाधान: कचरा डिपो की समस्या का हुआ समाधान:दिनभर जलती स्ट्रीट लाइट और बंदरों के आतंक से लोग परेशान, रमेश चौधरी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.भास्कर समाधान का असर:बिजली का खम्भा झुका, तीन साल से नहीं बनाई सड़क, स्ट्रीट लाइट और बेसहारा पशुओं से लोग परेशान 4.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 5.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 6.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 7.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *