ब्रेकिंग न्यूज़
गाय को बचाने में कैम्पर पलटी, 4 घायल, एक अजमेर रेफर

ब्यावर| सेदरिया के पास शाम को भीषण सड़क हादसा हुआ। कैम्पर गाड़ी गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। कैम्पर में सवार चार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान सेदरिया निवासी राहुल पुत्र पोलू सिंह, राहुल पुत्र सूरज सिंह, राहुल पुत्र चमन सिंह, अरविंद पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई। चारों उदयपुर बाईपास से कैम्पर में सेदरिया घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक गाय आ गई। गाड़ी पलट गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों का प्राथमिक उपचार किया। राहुल पुत्र पोलू सिंह की हालत गंभीर मिली। उसे अजमेर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की।

पंजाब BJP को PM मोदी ने 8 चुनावी मुद्दे थमाए:हरी पगड़ी का किसान कनेक्शन, संतों के आशीर्वाद से दलित कैसे रिझाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर में रैली कर पंजाब BJP को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 8 मुद्दे थमा गए हैं। पीएम ने मंच से कर्ज, ड्रग्स, कमजोर लॉ एंड आर्डर, कर्मचारियों के डीए, महिलाओं को सोशल स्कीम, रोजगार, भ्रष्टाचार और कारोबार के मुद्दे उठाए। मोदी ने भाजपा की पंजाब लीडरशिप को साफ संकेत दिया कि आने वाले दिनों में किसी मंच से इन मुद्दों को छोड़ना नहीं है। पीएम के उठाए मुद्दों का तुरंत असर भी देखने को मिला। रैली खत्म होने के बाद भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, हरभजन सिंह, मनप्रीत बादल सहित तमाम नेताओं ने इन्हीं मुद्दों पर बात की। इसके साथ ही हरी पगड़ी पहनकर पीएम ने साफ किया कि उनको किसानों की चिंता है। प्रधानमंत्री ने 4 बार संत रविदास के नाम को दोहराया। सामूहिक सेवा के लिए, ट्रेन का नाम रखने के लिए, आदमपुर एयरपोर्ट के निर्माण और डेरा सचखंड बल्लां आने के लिए। पॉलिटिक्ल एक्सपर्ट डॉ केके रत्तू ने कहा कि संत रविदास जी का बार-बार नाम लेने से साफ है कि पीएम का निशाना सीधा दलित वोट पर रहा। 6 महीने में दो बार संत निरंजन दास से मिलना, उनके पैर छूने-हाथ पकड़ने का फायदा आने वाले चुनाव में पंजाब भाजपा को मिल सकता है। इसके साथ उन्होंने AAP और कांग्रेस पर भी निशान साधा। जिसके बाद दोनों पार्टियों के नेताओं ने काउंटर किया है। अब विस्तार से इन 8 मुद्दों के बारे में पढ़िए… दलित वोट बैंक को साधने में जुटे पंजाब में दलित वोट बैंक करीब 31 प्रतिशत है। मोदी डेरा सचखंड बल्लां में पहले आ चुके हैं और आदमपुर एयरपोर्ट का नाम सतगुरु रविदास के नाम पर रख चुके हैं। अब पंजाब से सीधे बनारस के लिए शुरू की गई ट्रेन का नाम संत रविदास एक्सप्रेस रखा है। फरवरी 2027 में संत रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व है। उसी दौर में पंजाब में विधानसभा चुनाव भी होना है। ऐसे में पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बनारस जाएंगे। पंजाब की राजनीति में डेरों का बेहद गहरा प्रभाव है, प्रधानमंत्री इस बात को भली-भांति जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास के साथ मुलाकात की। नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात से एक बार फिर से पंजाब के दलित वर्ग को साधने की कोशिश की। डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख से मोदी की पांच महीने में यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले नरेंद्र मोदी राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख से भी मुलाकात कर चुके हैं। दोआबा के साथ-साथ इन दोनों डेरों का प्रभाव पंजाब के अन्य सभी जिलों और मालवा-माझा क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से फैला हुआ है। स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन विभिन्न डेरों और आध्यात्मिक शक्तियों के माध्यम से ग्रामीण व जमीनी स्तर पर पंजाब में अपनी पैठ मजबूत करने की पुरज़ोर कोशिश में है। मोदी ने इसके जरिए पंजाब के 31 प्रतिशत दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की, जिसका सीधा असर दोआबा की 23 में से 14-15 सीटों पर दिखेगा। हरी पगड़ी पहनकर किसान हितैषी का दिया संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पंजाब दौरे के दौरान विशेष रूप से हरे रंग की पगड़ी धारण की। मंच से इस पारंपरिक रंग की दस्तार में नजर आकर उन्होंने सीधे तौर पर खुद को बड़ा किसान हितैषी दिखाने का मजबूत संदेश दिया। चूंकि हरा रंग पंजाब की खेती, फसलों और देश के अन्नदाता (किसानों) की पहचान का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पीएम मोदी का यह रूप पिछले कुछ वर्षों की राजनीतिक तल्खी और कृषि आंदोलनों के गतिरोध को भुलाकर ग्रामीण मतदाताओं से सीधा भावनात्मक जुड़ाव बनाने की एक बड़ी और गंभीर कोशिश है। कांग्रेस और आप ने किया काउंटर वड़िंग बोले- झूठा आश्वासन देने के लिए आए पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पीएम आज किसानों को झूठा आश्वासन देने के लिए आए हैं। किसान आंदोलन खत्म करवाने पर पीएम ने एमएसपी देने की बात कही। लेकिन किसानों को कुछ नहीं मिला। भाजपा जब भी चुनाव आते हैं तो धर्म के नाम पर वोट बांटने की कोशिश करती है, लेकिन ये पंजाब है और ये कभी धर्म के नाम पर नहीं बंटा है। केजरीवाल ने कहा- बड़े नेता ईमानदारी का भाषण देकर आए AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर ईमानदारी का भाषण देकर गए हैं। —————- ये खबरें भी खबरें PM मोदी बोले- AAP सरकार की कर्ज पर मौज, कांग्रेस में कुर्सी का रोना-धोना, अकाली अपनी उलझन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (17 जुलाई) को जालंधर रैली में कहा- पंजाब में कट्‌टर बेईमान पार्टी (AAP) की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। इस पार्टी ने किसानों और बहन-बेटियों के साथ धोखा किया है। लॉ एंड ऑर्डर के ये हालात हैं कि कब कहां गैंगवार हो जाए, कहां किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। (पढ़ें पूरी खबर)

अश्लील फोटो विवाद पर पहली बार बोले निहंग जसदीप:कहा- तस्वीर मेरी है, वीडियो का दावा गलत; विक्की थॉमस को चैलेंज- बाणा उतरवाकर देख, पता लग जाएगा

निहंग विक्की थॉमस और निहंग जसदीप सिंह के बीच कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही। विक्की थॉमस द्वारा उनकी अश्लील फोटो रिलीज करने के बाद निहंग जसदीप सिंह पहली बार सामने आया और उसने अश्लील फोटो की बात स्वीकार की। हालांकि, अश्लील वीडियो के दावे पर जसदीप सिंह का कहना है कि विक्की थॉमस जो वीडियो की बात कर रहा है, वह गलत है। उसका कहना है कि एक भी वीडियो साबित कर दे। अगर उसके पास 100 वीडियो हैं, तो कर दे जारी। जब एक कर दी, तो वो भी कर दे। जसदीप सिंह निहंग ने निहंग विक्की थॉमस को सीधा चैलेंज किया है कि वो उसका बाणा उतारने की बात कर रहा था, तो वो आकर देख ले। उसे सब पता लग जाएगा। जसदीप सिंह ने विक्की थॉमस के निहंग होने पर ही सवाल खड़े कर दिए। जसदीप सिंह ने कहा कि विक्की थॉमस ने तो बाणा ही नहीं पहना है। वो तो बाणे वाला ही नहीं है। जो इसने सिखों की सिर पर चढ़ाई है, वो उसे दोगुनी तीगुनी करके मोड़नी पड़ेगी। निहंग जसदीप सिंह ने विक्की थॉमस को क्या-क्या कहा, जानिए… जसदीप सिंह व विक्की थॉमस में विवाद *********** ये खबर भी पढ़ें: अश्लील फोटो पर भिड़े निहंग: विक्की थॉमस की सिख प्रचारक को चुनौती- दिल्ली में मिल, नंगा करके मारूंगा; परवाना ने कहा था- तुझे जवाब देंगे
निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो लीक होने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग विक्की थॉमस सिंह आमने-सामने आ गए हैं। परवाना ने कहा कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। वह जहां भी मिलेगा, वहीं जवाब दिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

मध्य प्रदेश में 9 दिन बाद मानसून फिर सक्रिय:UP के 87 गांवों में बाढ़ का खतरा; अरुणाचल प्रदेश में बाढ़-भूस्खलन के हालात

मध्य प्रदेश में 9 दिन बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को बालाघाट, उमरिया और डिंडौरी में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में भी मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। यूपी में शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। यूपी में नदियां उफनाने लगी हैं। बलिया और बाराबंकी में सरयू नदी उफान पर है। नदियों के किनारे कटान शुरू हो गया है। बाराबंकी में सरयू खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। कई गांवों में खेत डूब गए हैं। 87 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव लो प्रेशर एरिया (वेल मार्क्ड लो प्रेशर) और राजस्थान में एक्टिव सायक्लोनिक सर्क्युलेशन के चलते से गुजरात में बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को 57 तालुकाओं में जोरदार बारिश हुई। अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अपर सुबनसिरी जिले के गिबा, निलिंग, चेतम और दापोरिजो सर्किलों के 35 गांव फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से अब तक 1,13,674 लोग प्रभावित हुए हैं। देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को पढ़ सकते हैं…

खबर हटके- भूतिया घर खरीदने की होड़, 50% डिस्काउंट:कबूतर की जान बचाने के लिए लगाया ऑक्सीजन मास्क; दुनिया की पहली फ्री-स्टाइल रोबोट फाइट

जापान में 50% डिस्काउंट पर भूतिया घर लेने के लिए लोगों की होड़ मची है। वहीं, अमेरिका में एक कबूतर की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन मास्क लगाना पड़ा। उधर, चीन में दुनिया की पहली फ्री-स्टाइल रोबोट फाइट हुई। चीन में बाढ़ में फंसे लोगों को ड्रोन से एयरलिफ्ट किया गया। वहीं, पेरु में है दुनिया की इकलौती खोलती पानी वाली नदी। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

जस्टिस सूर्यकांत बोले- चंडीगढ़ मेरी कर्मभूमि:पंजाब-हरियाणा सरकार कोर्ट की डिमांड को माइंड में रखें; प्रशासक कटारिया ने हेरिटेज को आफत कहा

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां सीजेआई ने सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। इससे आने वाले वकीलों और आम लोगों को पार्किंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- मैंने कटारिया जी को कहा था कि मैं आम भाषा में बात करूंगा। कटारिया जी ने अपने भाषण में कहा कि मैं हिसार में पैदा हुआ लेकिन प्रैक्टिस में मैंने यहां की। ये स्वाभाविक है कि मेरे लिए आपके बीच शामिल होना औपचारिक कर्तव्य ही नहीं है बल्कि मेरे लिए पर्सनल मोमेंट है। दिल से जुड़ी बात है। हिसार शायद मेरी जन्मभूमि तो है लेकिन चंडीगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है। मेरा संघर्ष का जीवन इसी शहर, इन्हीं गलियों और इन्हीं हवाओं में हुआ। जो कुछ मेरे पास है, वह आप सबकी सपोर्ट, गाइडेंस और मेंटोरशिप का परिणाम है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- इन्फ्रास्ट्रक्चर किसी भी शहर की रीढ़ की हड्‌डी है। बेसिक सुविधाएं न हों तो वह शहर आगे कैसे बढ़े, यही मुश्किल हो जाता है। उन्होंने पंजाब-हरियाणा सरकार के लिए भी संदेश जारी कर कहा कि उन्हें कोर्ट की डिमांड को माइंड में रखनी चाहिए। वहीं, चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा- हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हरियाणा के हिसार जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर एक व्यक्ति देश के सबसे बड़े पद तक पहुंचा और आज हमारी धरती पर आए हैं। गवर्नर ने कहा कि हेरिटेज हमारे लिए इतनी बड़ी आफत है कि कोर्ट के अंदर एक बरामदा भी बनाना हो तो ऊपर से नीचे चक्कर काटकर हमें यह बनवाना पड़ता है। CJI की अहम बातें… प्रशासक कटारिया बोले- अब पार्किंग का सही ढंग से इस्तेमाल हो प्रशासक कटारिया ने कहा- बुद्धि की प्रखरता के कारण सूर्यकांत जी ने गोल्ड मेडल के साथ LLB की। तब से लेकर एडवोकेट के नाते इतनी लंबी यात्रा की है। 2004 में इसी हाईकोर्ट के जज बने। इसके बाद हिमाचल के चीफ जस्टिस बने। उसके बाद 2022 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने और आज सीजेआई हैं। राज्यपाल ने कहा कि हमने 3.05 करोड़ रुपया खर्च कर ओपन पार्किंग एरिया बनाया। पार्किंग सुविधा हमने दिला दी लेकिन इसका इस्तेमाल भी सही ढंग से हो, यह भी हमें देखना होगा। ऐसा न हो कि जहां मर्जी खड़ी कर दो, इसके लिए बढ़िया है कि हर जगह सुनिश्वित कर दें कि जज कहां गाड़ी खड़ी करेंगे और वकील कहां पार्किंग करेंगे। सिर्फ आने-जाने वालों की गाड़ी पार्किंग वाले खड़ी करें और वही इसे वापस लौटाएं, तभी ये कामयाब होगी। CJI ने ही बनाई थी मल्टीलेवल पार्किंग की योजना उधर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा- मल्टीलेवल पार्किंग का पूरा श्रेय जस्टिस सूर्यकांत को जाता है क्योंकि जब वह बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन थे तो उन्होंने ही इसकी पूरी योजना बनाई। उन्होंने कहा कि CJI के प्रायोरिटी देने की वजह से आने वाले दिनों में और भी ज्यूडिशियल इन्फ्रास्ट्रक्चर बनेंगे। जानिए… कोर्ट की पार्किंग से क्या फायदा रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं कोर्ट सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में रोजाना हजारों लोग अपने मामलों की सुनवाई के लिए पहुंचते हैं। यहां बड़ी संख्या में वकील भी नियमित रूप से काम करते हैं। मौजूदा पार्किंग व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को अक्सर अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। चार मंजिला पार्किंग में 1500 वाहन खड़े होंगे करीब साढ़े चार एकड़ भूमि में बनी यह मल्टीलेवल पार्किंग बेसमेंट सहित चार मंजिला है। इसमें एक समय में लगभग 1,500 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके शुरू होने के बाद जिला अदालत परिसर और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है। 2022 में रखा गया था शिलान्यास इस परियोजना का शिलान्यास 30 जुलाई 2022 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। करीब चार वर्ष बाद निर्माण कार्य पूरा होने के साथ अब यह मल्टीलेवल पार्किंग लोगों के उपयोग के लिए तैयार है। प्रशासन का मानना है कि इसके शुरू होने से जिला अदालत परिसर की पार्किंग व्यवस्था में सुधार होगा और लंबे समय से चली आ रही वाहन खड़े करने की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। सीजेआई बनने के बाद 7 मार्च 2026 को उनका चंडीगढ़ का पहला बड़ा दौरा था। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (CIAC) और ‘इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक’ का उद्घाटन किया। अब यह दूसरा दौरा है।

सुप्रीम कोर्ट बोला- यात्रियों को सेकेंड क्लास कहना गलत:यह शब्द रेलवे कोच के लिए; ट्रेन हादसे के पीड़ित ​को 10 साल बाद ₹8 लाख मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी यात्री की श्रेणी उसके खर्च से तय नहीं होनी चाहिए। रेलवे के नियमों में इस्तेमाल होने वाले ‘सेकेंड क्लास पैसेंजर’ शब्द पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट ने कहा कि ‘सेकेंड क्लास’ का संबंध कोच से होना चाहिए, यात्री से नहीं। कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल का फैसला पलटते हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिवार को 8 लाख रुपए मुअवाजा देने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि मृत यात्री के पास टिकट नहीं मिलने भर से उसके परिवार को मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता। जस्टिस संजय करोल और एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने केंद्र सरकार को चार सप्ताह के भीतर मुअवाजा राशि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। देरी होने पर दावा दायर करने की तारीख से 8% सालाना ब्याज भी देना होगा। 10 साल पहले ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत मामला नवंबर 2015 का है। मध्य प्रदेश के चंद्रकांत ठक्कर रायपुर से अहमदाबाद जा रहे थे। यात्रा के दौरान वे अहमदाबाद-हावड़ा मेल से गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद उनका बैग भी गायब हो गया, जिसमें टिकट होने की बात कही गई थी। टिकट बरामद नहीं होने पर रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल और बाद में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें बोना फाइड यात्री नहीं माना और मुआवजा देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अब दोनों फैसलों को पलट दिया और मृतक चंद्रकांत ठक्कर की पत्नी लता ठक्कर को मुआवजा देने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट बोला- यात्रियों को भी सतर्क रहना होगा, 3 बड़ी बातें… ट्रेन हादसों की पूरी जिम्मेदारी केवल रेलवे की नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रेन हादसों के लिए पूरी जिम्मेदारी केवल रेलवे पर नहीं डाली जा सकती। यात्रियों को भी अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना होगा। चलती ट्रेन पकड़ना, दरवाजे पर लटककर सफर करना और अनावश्यक जोखिम उठाना खतरनाक है। कोर्ट ने कहा कि कई बार यात्रियों के सामने व्यावहारिक मजबूरियां होती हैं, लेकिन सुरक्षित यात्रा के लिए यात्रियों को सावधानी बरतनी चाहिए। भीड़भाड़ रोकें, रेलवे स्टाफ बढ़ाए: कोर्ट ने कहा कि भीड़भाड़ वाली ट्रेनों से गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रेलवे ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नियम बनाए हैं, लेकिन उनका प्रभावी पालन जरूरी है। अदालत ने रेलवे में स्टाफ बढ़ाने का सुझाव भी दिया ताकि यात्रियों की सुरक्षा बेहतर हो और रोजगार के अवसर बढ़ें। कोर्ट ने कहा कि पर्याप्त मानवबल उपलब्ध होने से टिकट जांच, भीड़ नियंत्रण त्वरित सहायता देना भी अधिक प्रभावी हो सकेगा। वैध यात्री का दर्जा खत्म नहीं होता: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेलवे दुर्घटना मुआवजा कानून एक कल्याणकारी कानून है, इसलिए इसकी संकीर्ण नहीं बल्कि उदार व्याख्या होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ टिकट बरामद नहीं होने से किसी व्यक्ति का वैध यात्री होना समाप्त नहीं हो जाता। दावेदार शपथपत्र और साक्ष्यों के आधार पर अपना प्रारंभिक दावा साबित कर सकता है। इसके बाद दावे को गलत साबित करने की जिम्मेदारी रेलवे की होगी।

अभिजीत दीपके का दावा- वांगचुक पर हमले की कोशिश हुई:पत्थर फेंका; 21वें दिन अनशन, ऋतिक रोशन ने समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर हमला करने की कोशिश की। उनके मुताबिक, वांगचुक की ओर पत्थर फेंका गया, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई। दीपके ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा- कुछ दिन पहले ही मैंने चेतावनी दी थी कि प्रदर्शन को रोकने के लिए लोगों को भेजा जाएगा। मुझे पुलिस के अंदरूनी सूत्र से इसकी जानकारी मिली थी। दीपके ने कहा- अगर वांगचुक को कुछ हुआ तो जिम्मेदारी सरकार की होगी। पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर वांगचुक का अनशन 21वें दिन में पहुंच गया है। उनके समर्थन में एक्टर ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मुझे भी छात्रों के मानसिक तनाव का एहसास तब हुआ, जब मैंने अपनी एक फिल्म में टीचर का किरदार निभाया था। वांगचुक बोले- 20% शरीर खत्म पर 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा जंतर-मंतर के धरने पर बैठे वांगचुक ने शुक्रवार देर रात जारी एक वीडियो में कहा- मैं अभी जिंदा हूं। मेरा 20% शरीर चला गया है। फैट के बाद मसल्स जाएंगी। फिर दिमाग… पर अभी वो नौबत नहीं आई है। इससे पहले उन्होंने कहा था- 20 जुलाई को हर हाल में संसद मार्च होगा और मैं जिंदा रहूंगा। लोग नहीं आए तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा।’ कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया है। भूख हड़ताल से वांगचुक का वजन 9.5 किलो घटा वांगचुक के सेहत की निगरानी कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, लगातार भूख हड़ताल की वजह से वांगचुक का वजन अब तक करीब 9.5 किलो घट चुका है। शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान उनका वजन 350 ग्राम और कम होकर 56.55 किलो रह गया था। वांगचुक के साथ आईसा की नेहा, आमीन और मनीष भी पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। नेहा को गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई है, जबकि आमीन और मनीष की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है। CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी उनके आंदोलन में शामिल हैं। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी। पक्ष-विपक्ष की अपील, वांगचुक भूख हड़ताल खत्म करें लद्दाख को राज्य बनाने की मांग, वांगचुक 170 दिन जेल में रहे वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उन पर आरोप था कि अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए। सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया। ——————————- वांगचुक से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… आमिर खान बोले- 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी, फिल्म के दौरान उन्हें जानता नहीं था सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच आमिर खान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब आमिर ने कहा है कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे उम्मीद करते हैं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। लेकिन साथ ही आमिर ने कहा है कि फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी है। फिल्म बनाते हुए वो उन्हें जानते तक नहीं थे। पूरी खबर पढ़ें…

'मम्मी-पापा मुझे माफ करना' लिखकर युवक ने किया सुसाइड:ऑफिस में फंदा लगाया; मामा के पास काम करता था

शहर के शास्त्री नगर कॉलोनी स्थित एक अकाउंटेंट ऑफिस में शुक्रवार को एक युवक ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना।’। मामा के ऑफिस में काम करता था
पुलिस के अनुसार, जालोर की रामदेव कॉलोनी निवासी राहुल कुमार (25) पुत्र चोपा राम माली पिछले लंबे समय से शास्त्री नगर में अपने मामा बंशीलाल माली के अकाउंटेंट ऑफिस में काम करता था। रोज की तरह राहुल शुक्रवार सुबह भी काम के लिए ऑफिस पहुंचा था। कुछ देर बाद उसके मामा बंशीलाल किसी काम से बाहर चले गए और ऑफिस में राहुल अकेला रह गया। इसी दौरान दोपहर में राहुल ने अंदर से मुख्य दरवाजा बंद कर लिया और पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। काफी देर तक जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो ऑफिस के पास रहने वाले लोगों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों ने तुरंत इसके मालिक बंशीलाल को फोन कर मौके पर बुलाया। जब लोगों ने छत के रास्ते अंदर झांककर देखा, तो राहुल पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने कटर से दरवाजा काटकर शव को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली थानाधिकारी राजेश्वर लाल भाटी ने बताया कि मृतक युवक की जेब से एक पर्ची (सुसाइड नोट) बरामद हुई है। इस सुसाइड नोट में राहुल ने लिखा है, ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना।’ फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बाड़मेर में MD फैक्ट्री पकड़ी, एक करोड़ का माल जब्त:24 लाख कैश बरामद; महिला गिरफ्तार, पति की तलाश जारी

बाड़मेर में भारत- पाकिस्तान बॉर्डर से करीब 50 किलोमीटर पहले एमडी फैक्ट्री को पकड़ा है। एमडी घर पर ही तैयार की जा रही थी। पुलिस ने 920 ग्राम तैयार एमडी, 40 किलो केमिकल, 24 लाख रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से भाग गया। वहीं एमडी बनाने वाली सामान को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ करने के साथ उसके पति की तलाश कर रही है। घर की छत पर और पीछे रूम में एमडी बनाने का सामान भी मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा का माल बरामद किया है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- सेड़वा पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना इलाके के गौड़ा गांव में अवैध मादक-पदार्थ बनाए जा रहे है। इस पर सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम के नेतृत्व में टीम ने गौड़ा गांव निवासी मुकेश कुमार के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के पीछे के रूम में एमडी बनाने की कैमिकल, पाउडर के अलावा तैयार एमडी मिली। वहीं एमडी बनाने के लिए मशीनें भी बरामद की। मुकेश को भनक लगने पर पहले से ही मौके से भाग गया। घर पर उसकी पत्नी अंजु को डिटेन किया गया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घर से सबूत जुटाए। यह माल किया जब्त पुलिस ने घर से 920 ग्राम तैयार एमडी, 40 किलो कैमिकल और पाउडर, छाछ बनाने वाली मशीन समेत अन्य सामान को जब्त किया है। तलाशी के दौरान एमडी की खरीद-फरोख्त में अर्जित 24 लाख रुपए बरामद किए है। एक महिला को किया गिरफ्तार सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम ने बताया- एमडी फैक्ट्री को पकड़कर महिला अंजु पत्नी मुकेश निवास गौड़ा को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।