ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब BJP को PM मोदी ने 8 चुनावी मुद्दे थमाए:हरी पगड़ी का किसान कनेक्शन, संतों के आशीर्वाद से दलित कैसे रिझाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर में रैली कर पंजाब BJP को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 8 मुद्दे थमा गए हैं। पीएम ने मंच से कर्ज, ड्रग्स, कमजोर लॉ एंड आर्डर, कर्मचारियों के डीए, महिलाओं को सोशल स्कीम, रोजगार, भ्रष्टाचार और कारोबार के मुद्दे उठाए। मोदी ने भाजपा की पंजाब लीडरशिप को साफ संकेत दिया कि आने वाले दिनों में किसी मंच से इन मुद्दों को छोड़ना नहीं है। पीएम के उठाए मुद्दों का तुरंत असर भी देखने को मिला। रैली खत्म होने के बाद भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, हरभजन सिंह, मनप्रीत बादल सहित तमाम नेताओं ने इन्हीं मुद्दों पर बात की। इसके साथ ही हरी पगड़ी पहनकर पीएम ने साफ किया कि उनको किसानों की चिंता है। प्रधानमंत्री ने 4 बार संत रविदास के नाम को दोहराया। सामूहिक सेवा के लिए, ट्रेन का नाम रखने के लिए, आदमपुर एयरपोर्ट के निर्माण और डेरा सचखंड बल्लां आने के लिए। पॉलिटिक्ल एक्सपर्ट डॉ केके रत्तू ने कहा कि संत रविदास जी का बार-बार नाम लेने से साफ है कि पीएम का निशाना सीधा दलित वोट पर रहा। 6 महीने में दो बार संत निरंजन दास से मिलना, उनके पैर छूने-हाथ पकड़ने का फायदा आने वाले चुनाव में पंजाब भाजपा को मिल सकता है। इसके साथ उन्होंने AAP और कांग्रेस पर भी निशान साधा। जिसके बाद दोनों पार्टियों के नेताओं ने काउंटर किया है। अब विस्तार से इन 8 मुद्दों के बारे में पढ़िए… दलित वोट बैंक को साधने में जुटे पंजाब में दलित वोट बैंक करीब 31 प्रतिशत है। मोदी डेरा सचखंड बल्लां में पहले आ चुके हैं और आदमपुर एयरपोर्ट का नाम सतगुरु रविदास के नाम पर रख चुके हैं। अब पंजाब से सीधे बनारस के लिए शुरू की गई ट्रेन का नाम संत रविदास एक्सप्रेस रखा है। फरवरी 2027 में संत रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व है। उसी दौर में पंजाब में विधानसभा चुनाव भी होना है। ऐसे में पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बनारस जाएंगे। पंजाब की राजनीति में डेरों का बेहद गहरा प्रभाव है, प्रधानमंत्री इस बात को भली-भांति जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास के साथ मुलाकात की। नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात से एक बार फिर से पंजाब के दलित वर्ग को साधने की कोशिश की। डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख से मोदी की पांच महीने में यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले नरेंद्र मोदी राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख से भी मुलाकात कर चुके हैं। दोआबा के साथ-साथ इन दोनों डेरों का प्रभाव पंजाब के अन्य सभी जिलों और मालवा-माझा क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से फैला हुआ है। स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन विभिन्न डेरों और आध्यात्मिक शक्तियों के माध्यम से ग्रामीण व जमीनी स्तर पर पंजाब में अपनी पैठ मजबूत करने की पुरज़ोर कोशिश में है। मोदी ने इसके जरिए पंजाब के 31 प्रतिशत दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की, जिसका सीधा असर दोआबा की 23 में से 14-15 सीटों पर दिखेगा। हरी पगड़ी पहनकर किसान हितैषी का दिया संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पंजाब दौरे के दौरान विशेष रूप से हरे रंग की पगड़ी धारण की। मंच से इस पारंपरिक रंग की दस्तार में नजर आकर उन्होंने सीधे तौर पर खुद को बड़ा किसान हितैषी दिखाने का मजबूत संदेश दिया। चूंकि हरा रंग पंजाब की खेती, फसलों और देश के अन्नदाता (किसानों) की पहचान का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पीएम मोदी का यह रूप पिछले कुछ वर्षों की राजनीतिक तल्खी और कृषि आंदोलनों के गतिरोध को भुलाकर ग्रामीण मतदाताओं से सीधा भावनात्मक जुड़ाव बनाने की एक बड़ी और गंभीर कोशिश है। कांग्रेस और आप ने किया काउंटर वड़िंग बोले- झूठा आश्वासन देने के लिए आए पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पीएम आज किसानों को झूठा आश्वासन देने के लिए आए हैं। किसान आंदोलन खत्म करवाने पर पीएम ने एमएसपी देने की बात कही। लेकिन किसानों को कुछ नहीं मिला। भाजपा जब भी चुनाव आते हैं तो धर्म के नाम पर वोट बांटने की कोशिश करती है, लेकिन ये पंजाब है और ये कभी धर्म के नाम पर नहीं बंटा है। केजरीवाल ने कहा- बड़े नेता ईमानदारी का भाषण देकर आए AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर ईमानदारी का भाषण देकर गए हैं। —————- ये खबरें भी खबरें PM मोदी बोले- AAP सरकार की कर्ज पर मौज, कांग्रेस में कुर्सी का रोना-धोना, अकाली अपनी उलझन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (17 जुलाई) को जालंधर रैली में कहा- पंजाब में कट्‌टर बेईमान पार्टी (AAP) की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। इस पार्टी ने किसानों और बहन-बेटियों के साथ धोखा किया है। लॉ एंड ऑर्डर के ये हालात हैं कि कब कहां गैंगवार हो जाए, कहां किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। (पढ़ें पूरी खबर)

अश्लील फोटो विवाद पर पहली बार बोले निहंग जसदीप:कहा- तस्वीर मेरी है, वीडियो का दावा गलत; विक्की थॉमस को चैलेंज- बाणा उतरवाकर देख, पता लग जाएगा

निहंग विक्की थॉमस और निहंग जसदीप सिंह के बीच कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही। विक्की थॉमस द्वारा उनकी अश्लील फोटो रिलीज करने के बाद निहंग जसदीप सिंह पहली बार सामने आया और उसने अश्लील फोटो की बात स्वीकार की। हालांकि, अश्लील वीडियो के दावे पर जसदीप सिंह का कहना है कि विक्की थॉमस जो वीडियो की बात कर रहा है, वह गलत है। उसका कहना है कि एक भी वीडियो साबित कर दे। अगर उसके पास 100 वीडियो हैं, तो कर दे जारी। जब एक कर दी, तो वो भी कर दे। जसदीप सिंह निहंग ने निहंग विक्की थॉमस को सीधा चैलेंज किया है कि वो उसका बाणा उतारने की बात कर रहा था, तो वो आकर देख ले। उसे सब पता लग जाएगा। जसदीप सिंह ने विक्की थॉमस के निहंग होने पर ही सवाल खड़े कर दिए। जसदीप सिंह ने कहा कि विक्की थॉमस ने तो बाणा ही नहीं पहना है। वो तो बाणे वाला ही नहीं है। जो इसने सिखों की सिर पर चढ़ाई है, वो उसे दोगुनी तीगुनी करके मोड़नी पड़ेगी। निहंग जसदीप सिंह ने विक्की थॉमस को क्या-क्या कहा, जानिए… जसदीप सिंह व विक्की थॉमस में विवाद *********** ये खबर भी पढ़ें: अश्लील फोटो पर भिड़े निहंग: विक्की थॉमस की सिख प्रचारक को चुनौती- दिल्ली में मिल, नंगा करके मारूंगा; परवाना ने कहा था- तुझे जवाब देंगे
निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो लीक होने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग विक्की थॉमस सिंह आमने-सामने आ गए हैं। परवाना ने कहा कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। वह जहां भी मिलेगा, वहीं जवाब दिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

मध्य प्रदेश में 9 दिन बाद मानसून फिर सक्रिय:UP के 87 गांवों में बाढ़ का खतरा; अरुणाचल प्रदेश में बाढ़-भूस्खलन के हालात

मध्य प्रदेश में 9 दिन बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को बालाघाट, उमरिया और डिंडौरी में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में भी मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। यूपी में शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। यूपी में नदियां उफनाने लगी हैं। बलिया और बाराबंकी में सरयू नदी उफान पर है। नदियों के किनारे कटान शुरू हो गया है। बाराबंकी में सरयू खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। कई गांवों में खेत डूब गए हैं। 87 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव लो प्रेशर एरिया (वेल मार्क्ड लो प्रेशर) और राजस्थान में एक्टिव सायक्लोनिक सर्क्युलेशन के चलते से गुजरात में बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को 57 तालुकाओं में जोरदार बारिश हुई। अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अपर सुबनसिरी जिले के गिबा, निलिंग, चेतम और दापोरिजो सर्किलों के 35 गांव फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से अब तक 1,13,674 लोग प्रभावित हुए हैं। देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को पढ़ सकते हैं…

खबर हटके- भूतिया घर खरीदने की होड़, 50% डिस्काउंट:कबूतर की जान बचाने के लिए लगाया ऑक्सीजन मास्क; दुनिया की पहली फ्री-स्टाइल रोबोट फाइट

जापान में 50% डिस्काउंट पर भूतिया घर लेने के लिए लोगों की होड़ मची है। वहीं, अमेरिका में एक कबूतर की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन मास्क लगाना पड़ा। उधर, चीन में दुनिया की पहली फ्री-स्टाइल रोबोट फाइट हुई। चीन में बाढ़ में फंसे लोगों को ड्रोन से एयरलिफ्ट किया गया। वहीं, पेरु में है दुनिया की इकलौती खोलती पानी वाली नदी। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

जस्टिस सूर्यकांत बोले- चंडीगढ़ मेरी कर्मभूमि:पंजाब-हरियाणा सरकार कोर्ट की डिमांड को माइंड में रखें; प्रशासक कटारिया ने हेरिटेज को आफत कहा

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां सीजेआई ने सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। इससे आने वाले वकीलों और आम लोगों को पार्किंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- मैंने कटारिया जी को कहा था कि मैं आम भाषा में बात करूंगा। कटारिया जी ने अपने भाषण में कहा कि मैं हिसार में पैदा हुआ लेकिन प्रैक्टिस में मैंने यहां की। ये स्वाभाविक है कि मेरे लिए आपके बीच शामिल होना औपचारिक कर्तव्य ही नहीं है बल्कि मेरे लिए पर्सनल मोमेंट है। दिल से जुड़ी बात है। हिसार शायद मेरी जन्मभूमि तो है लेकिन चंडीगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है। मेरा संघर्ष का जीवन इसी शहर, इन्हीं गलियों और इन्हीं हवाओं में हुआ। जो कुछ मेरे पास है, वह आप सबकी सपोर्ट, गाइडेंस और मेंटोरशिप का परिणाम है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- इन्फ्रास्ट्रक्चर किसी भी शहर की रीढ़ की हड्‌डी है। बेसिक सुविधाएं न हों तो वह शहर आगे कैसे बढ़े, यही मुश्किल हो जाता है। उन्होंने पंजाब-हरियाणा सरकार के लिए भी संदेश जारी कर कहा कि उन्हें कोर्ट की डिमांड को माइंड में रखनी चाहिए। वहीं, चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा- हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हरियाणा के हिसार जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर एक व्यक्ति देश के सबसे बड़े पद तक पहुंचा और आज हमारी धरती पर आए हैं। गवर्नर ने कहा कि हेरिटेज हमारे लिए इतनी बड़ी आफत है कि कोर्ट के अंदर एक बरामदा भी बनाना हो तो ऊपर से नीचे चक्कर काटकर हमें यह बनवाना पड़ता है। CJI की अहम बातें… प्रशासक कटारिया बोले- अब पार्किंग का सही ढंग से इस्तेमाल हो प्रशासक कटारिया ने कहा- बुद्धि की प्रखरता के कारण सूर्यकांत जी ने गोल्ड मेडल के साथ LLB की। तब से लेकर एडवोकेट के नाते इतनी लंबी यात्रा की है। 2004 में इसी हाईकोर्ट के जज बने। इसके बाद हिमाचल के चीफ जस्टिस बने। उसके बाद 2022 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने और आज सीजेआई हैं। राज्यपाल ने कहा कि हमने 3.05 करोड़ रुपया खर्च कर ओपन पार्किंग एरिया बनाया। पार्किंग सुविधा हमने दिला दी लेकिन इसका इस्तेमाल भी सही ढंग से हो, यह भी हमें देखना होगा। ऐसा न हो कि जहां मर्जी खड़ी कर दो, इसके लिए बढ़िया है कि हर जगह सुनिश्वित कर दें कि जज कहां गाड़ी खड़ी करेंगे और वकील कहां पार्किंग करेंगे। सिर्फ आने-जाने वालों की गाड़ी पार्किंग वाले खड़ी करें और वही इसे वापस लौटाएं, तभी ये कामयाब होगी। CJI ने ही बनाई थी मल्टीलेवल पार्किंग की योजना उधर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा- मल्टीलेवल पार्किंग का पूरा श्रेय जस्टिस सूर्यकांत को जाता है क्योंकि जब वह बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन थे तो उन्होंने ही इसकी पूरी योजना बनाई। उन्होंने कहा कि CJI के प्रायोरिटी देने की वजह से आने वाले दिनों में और भी ज्यूडिशियल इन्फ्रास्ट्रक्चर बनेंगे। जानिए… कोर्ट की पार्किंग से क्या फायदा रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं कोर्ट सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में रोजाना हजारों लोग अपने मामलों की सुनवाई के लिए पहुंचते हैं। यहां बड़ी संख्या में वकील भी नियमित रूप से काम करते हैं। मौजूदा पार्किंग व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को अक्सर अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। चार मंजिला पार्किंग में 1500 वाहन खड़े होंगे करीब साढ़े चार एकड़ भूमि में बनी यह मल्टीलेवल पार्किंग बेसमेंट सहित चार मंजिला है। इसमें एक समय में लगभग 1,500 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके शुरू होने के बाद जिला अदालत परिसर और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है। 2022 में रखा गया था शिलान्यास इस परियोजना का शिलान्यास 30 जुलाई 2022 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। करीब चार वर्ष बाद निर्माण कार्य पूरा होने के साथ अब यह मल्टीलेवल पार्किंग लोगों के उपयोग के लिए तैयार है। प्रशासन का मानना है कि इसके शुरू होने से जिला अदालत परिसर की पार्किंग व्यवस्था में सुधार होगा और लंबे समय से चली आ रही वाहन खड़े करने की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। सीजेआई बनने के बाद 7 मार्च 2026 को उनका चंडीगढ़ का पहला बड़ा दौरा था। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (CIAC) और ‘इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक’ का उद्घाटन किया। अब यह दूसरा दौरा है।

शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल:मकर राशि वालों को नई जिम्मेदारी और सीनियर का सहयोग मिलेगा, वृश्चिक राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है

शनिवार, 18 जुलाई को मकर राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और सीनियर की मदद से काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। वृश्चिक राशि वालों को पुराने संपर्क से फायदा और रुका भुगतान मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों को ऑफिस में मदद मिलेगी और प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। वृष राशि वालों के घर किसी आयोजन की योजना बनेगी। कन्या राशि वालों को आकर्षक लेकिन जोखिम वाले ऑफर से सावधान रहना होगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – द टॉवर
आज का दिन अचानक बदलावों से भरा रहेगा। किसी बात का सच सामने आ सकता है। बच्चे पढ़ाई को लेकर अचानक अलग व्यवहार कर सकते हैं। कोई अनचाहा खर्च आपकी आर्थिक योजना बिगाड़ सकता है। घर में कुछ हलचल के बाद माहौल दोबारा शांत हो जाएगा। हर बदलाव आगे चलकर आपके लिए नई और अच्छी शुरुआत का रास्ता खोलेगा। करियर- काम में बड़ा बदलाव आ सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने पूरे कॉन्सेप्ट में बदलाव करेंगे। कानूनी मामले में नया सबूत पूरी स्थिति बदल सकता है। मैकेनिकल इंजीनियर मशीन के जरूरी हिस्से में छिपी खराबी पहचान सकते हैं। अपने काम पर फोकस बनाए रखें, ताकि कोई मौका हाथ से न निकले।
लव- रिश्तों में भावनाएं तेज रहेंगी। साथी कोई छिपी बात बता सकता है। कपल्स के बीच अचानक बहस होने से पुराना मुद्दा सामने आएगा। दोस्ती में कोई सीमा टूटने से रिश्ते का रूप बदल सकता है। पुराने मैसेज से मन में हलचल होगी। अपनी भावनाएं सही तरीके से बताने पर समस्या सुलझ सकती है।
हेल्थ- शुगर लेवल थोड़ा कम हो सकता है। ज्यादा सोचने से मानसिक थकान महसूस होगी। खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करें, ताकि शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिले। थोड़ा आराम करने से सेहत बेहतर महसूस होगी।
लकी कलर- पर्पल, लकी नंबर- 1 वृष – फोर ऑफ वांड्स
आज घर में उत्साह और खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ कोई अच्छी याद शेयर करेंगे। बच्चे अपना आर्ट प्रोजेक्ट दिखाकर घर का माहौल खुशनुमा बनाएंगे। घर संभालने वाली महिलाएं सजावट में बदलाव कर सकती हैं। छोटे आयोजन या डिनर की योजना बनेगी। थोड़ा आर्थिक फायदा मिलने से चिंता कम होगी। आज छोटी खुशियां भी रिश्तों की नींव मजबूत करेंगी। करियर- काम में टीम का पूरा सहयोग मिलेगा। सभी लोगों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने डिजाइन को फाइनल करेंगे और उनकी तारीफ होगी। फ्रीलांसर को किसी ग्रुप प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिल सकता है। अपने आइडिया पूरे भरोसे के साथ रखें।
लव- साथी के साथ छोटी खुशियां शेयर करेंगे। कपल्स किसी उपलब्धि का मिलकर जश्न मना सकते हैं। दोस्ती में पुराने मतभेद अपने आप खत्म होंगे। कोई प्यारी याद मन को खुश करेगी। रिश्ते में भरोसा, सहजता और रोमांस बना रहेगा।
हेल्थ- धीमी गति से टहलना और गुनगुना पानी पीना फायदेमंद रहेगा। दिनचर्या में छोटा बदलाव करने से सेहत में सुधार होगा। खुद को एक्टिव रखने से मन भी तरोताजा रहेगा।
लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 7 मिथुन – क्वीन ऑफ वांड्स
आज आप एनर्जी और उत्साह के साथ काम करेंगे। दिनचर्या में नया बदलाव महसूस होगा और घर के काम तय समय पर पूरे होंगे। पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी से तनाव बढ़ सकता है। घर और बाहर की जिम्मेदारियों में संतुलन रखने से काम करने की क्षमता बढ़ेगी। करियर- काम करने के नए तरीके सूझेंगे और लोग आपकी समझ की तारीफ करेंगे। पुरानी उलझनें दूर होंगी। टीम का सहयोग बढ़ेगा और ऑफिस का माहौल संतुलित रहेगा। पार्टनरशिप में बातें साफ होंगी। मीटिंग में शांत रहने से फायदा होगा। किसी तकनीकी समस्या का अचानक समाधान मिल सकता है। सहकर्मी से कुछ नया सीखेंगे। आपकी योजना तेजी से आगे बढ़ेगी। अपने स्किल बेहतर करने का अच्छा समय है।
लव- रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। साथी आपकी भावनाएं समझेगा। किसी पुराने तनाव पर शांति से बातचीत होगी। पार्टनर का व्यवहार खुशी देगा और गलतफहमियां कम होंगी। आप दोनों के बीच सहजता और भरोसा बढ़ेगा। साथ बिताया समय पुराने शक दूर करने में मदद करेगा।
हेल्थ- बेचैनी कम होगी। टहलना फायदेमंद रहेगा और नींद बेहतर होगी। सांस से जुड़े आसान अभ्यास मन और शरीर को शांत रखेंगे। तनाव कम होने से एनर्जी बढ़ेगी।
लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 2 कर्क – नाइट ऑफ कप्स
आज का दिन शांत और सुकून भरा रहेगा। बच्चों की शरारतों से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। घर की सजावट में बदलाव करने का विचार आएगा। छोटा आर्थिक फायदा उत्साह बढ़ा सकता है। किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम की चर्चा होगी। मन किसी क्रिएटिव काम में लगेगा। घर का अच्छा माहौल दिनभर आपका मूड बेहतर रखेगा। करियर- किसी सहकर्मी से भावनात्मक बातचीत के दौरान नया आइडिया मिल सकता है। नौकरी बदलने का विचार आएगा, लेकिन जल्दबाजी न करें। मीटिंग में बात आपके पक्ष में जा सकती है। नई ट्रेनिंग या कोई नया स्किल सीखने की योजना बनेगी। कागजी काम धीमी गति से, लेकिन सही तरीके से पूरे होंगे।
लव- मतभेद का आसान समाधान मिलेगा। पार्टनर ज्यादा संवेदनशील रहेगा। अविवाहित लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भावनात्मक बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा। किसी मैसेज से मन में हलचल होगी। छोटी आउटिंग या कॉफी का प्लान बन सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने से रिश्ता ज्यादा सुरक्षित महसूस होगा।
हेल्थ- मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें। कुछ समय खुली और प्राकृतिक जगह पर बिताना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4 सिंह – टेन ऑफ वांड्स
सुबह से जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप सभी काम संभाल लेंगे। पैसों के मामले में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार में किसी काम को लेकर थोड़ी खींचतान हो सकती है, लेकिन समाधान भी मिल जाएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम का निमंत्रण मिल सकता है। काम की प्राथमिकता तय करने से तनाव कम रहेगा और दिन के आखिर में संतुष्टि मिलेगी। करियर- एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। किसी प्रोजेक्ट की डेडलाइन दबाव बढ़ाएगी, लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे। नौकरी बदलने का विचार आएगा, लेकिन आज फैसला लेना सही नहीं होगा। अपने लक्ष्य और काम करने के तरीके को लेकर स्पष्ट रहें। आज की मेहनत आगे चलकर अच्छे मौके दिलाएगी।
लव- कोई दबा हुआ भाव आज शब्दों में सामने आ सकता है। मैसेज पर बातचीत थोड़ी गंभीर रहेगी। काम की वजह से मुलाकात का प्लान बदल सकता है। कोई पुरानी याद मन हल्का करेगी। रिश्ते में स्थिरता रहेगी, लेकिन कुछ बातों पर गहराई से सोचेंगे। खुलकर बातचीत करने से उलझनें दूर होंगी।
हेल्थ- सुबह सांस से जुड़े आसान अभ्यास करना फायदेमंद रहेगा। खानपान संतुलित रखें। काम के बीच छोटे ब्रेक लें और संगीत सुनें। शरीर को आराम देने से शारीरिक और मानसिक तनाव कम होगा। पूरी नींद लेना जरूरी है।
लकी कलर- लेमन यलो, लकी नंबर- 3 कन्या – द डेविल
आज आकर्षण, उलझन और तेज भावनाएं एक साथ रहेंगी। घर में किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत बढ़ सकती है। पैसों से जुड़ा आकर्षक लेकिन जोखिम वाला ऑफर ध्यान खींचेगा। परिवार में छोटा फायदा हो सकता है। मन इच्छा और समझदारी के बीच उलझा रहेगा। खुद पर कंट्रोल रखने से परेशानी से बच सकेंगे। करियर- किसी मौके को लेकर भ्रम हो सकता है। नए ऑफर की शर्तें उलझी हुई रहेंगी। सहकर्मी किसी छिपी बात का इशारा कर सकता है। कानून, मैनेजमेंट या कला के क्षेत्र में कोई कठिन फैसला लेना पड़ेगा। ट्रांसफर की संभावना है। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें।
लव- बातचीत में तनाव रहेगा, लेकिन आकर्षण बना रहेगा। प्रेमी से मैसेज का जवाब देर से मिलने से बेचैनी बढ़ सकती है। कुछ लोग रिश्ते में जरूरत से ज्यादा कंट्रोल महसूस करेंगे। मुलाकात के दौरान मन में हिचक रहेगी, लेकिन भावनाएं गहरी होंगी। रिश्ते में अपनी सीमाएं तय करने का समय है। भावनाओं को सही दिशा देने से रिश्ता आगे चलकर समझदारी से मजबूत होगा।
हेल्थ- पर्याप्त पानी पिएं। दिनचर्या में हल्का और संतुलित खाना शामिल करें। मानसिक तनाव को नजरअंदाज न करें। कुछ समय आराम और अपने पसंदीदा काम के लिए निकालें।
लकी कलर- ब्लैक, लकी नंबर- 8 तुला – एट ऑफ स्वॉर्ड्स
मन किसी अनजानी चिंता में उलझा रह सकता है। परिवार के बड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले को फिलहाल रोकने की सलाह देंगे। पैसों से जुड़े काम में रुकावट आएगी, लेकिन परेशानी उतनी बड़ी नहीं होगी जितनी आपको लग रही है। परिवार की किसी योजना को लेकर शक बढ़ सकता है। करीबी व्यक्ति से मन की बात शेयर करने पर तनाव कम होगा। करियर- किसी ईमेल का जवाब देर से मिलने से उलझन बढ़ेगी। कानून, तकनीक या कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी नियम या प्रक्रिया में फंसा हुआ महसूस होगा। अपने अधिकार और काम की शर्तों को अच्छी तरह समझें। धैर्य से काम लेने पर परेशानी जल्दी सुलझ जाएगी।
लव- पार्टनर से कुछ कहना चाहेंगे, लेकिन शब्द नहीं मिलेंगे। कोई पुराना अनुभव फिर याद आ सकता है। मैसेज पढ़कर भी जवाब देने से बचेंगे। मुलाकात की योजना टल सकती है। रिश्ते में दूरी महसूस होगी। प्यार से छोटी बातचीत शुरू करने पर यह दूरी कम हो सकती है।
हेल्थ- दिनचर्या में योग शामिल करने से मानसिक थकान कम होगी। खुद को शांत रखने के लिए अपना पसंदीदा काम करें। पर्याप्त आराम भी जरूरी है।
लकी कलर- पिंक, लकी नंबर- 6 वृश्चिक – सिक्स ऑफ कप्स
कोई पुरानी अच्छी याद मन खुश करेगी। घर में पुरानी जमीन-जायदाद से जुड़ी चर्चा हो सकती है। परिवार के बड़े अपने अनुभव से कुछ समझाने की कोशिश करेंगे। घर में प्यार और अपनापन रहेगा। पैसों से जुड़े मामले में किसी पुराने संपर्क से मदद मिल सकती है। इन पलों को संभालकर रखने से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। करियर- कला, शिक्षा या सलाह देने के क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुराने आइडिया से फायदा होगा। टीमवर्क में पुराना अनुभव काम आएगा। मेडिकल या सामाजिक काम से जुड़े लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। फ्रीलांस काम का रुका भुगतान मिल सकता है।
लव- मन पुराने खूबसूरत पलों की ओर जाएगा। पार्टनर के साथ पुरानी बात को लेकर हंसी-मजाक होगा। कॉल या मैसेज से भावनात्मक बातचीत शुरू हो सकती है। मन में दबे भाव आसानी से सामने आएंगे। कोई पुराना वादा पूरा करने की इच्छा होगी। आप रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ- खाने में कुछ अच्छे बदलाव करने से सुस्ती दूर होगी। थोड़ी शारीरिक गतिविधि दिनभर आपको एक्टिव और फिट रखेगी।
लकी कलर- लाइट ग्रीन, लकी नंबर- 3 धनु – ऐस ऑफ कप्स
परिवार में कोई छोटा सरप्राइज मिल सकता है। पैसों को लेकर नई उम्मीद बनेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। रिश्तों में अपनापन और नम्रता बढ़ेगी। मन की बातें खुलकर कहने और नई शुरुआत करने का समय है। खुशी का माहौल पूरे दिन को बेहतर बनाएगा। करियर- मैनेजमेंट, डिजाइन, मेडिकल या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी। किसी सीनियर से अचानक मदद मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम करने का तरीका टीम को पसंद आएगा। मीटिंग का नतीजा संतुष्टि देगा। अपने टैलेंट को सही जगह दिखाने का अच्छा समय है। टीम के साथ बेहतर तालमेल करियर को नई दिशा देगा।
लव- मन खुला और उदार रहेगा। पार्टनर के प्रति प्यार अचानक गहरा हो सकता है। भावनाएं आसानी से जाहिर होंगी। रिश्ते में भरोसा, अपनापन और सहजता लौटेगी। नई शुरुआत से आपसी समझ बढ़ेगी। अपने मन की बात साफ कहने से रिश्ते में पारदर्शिता आएगी।
हेल्थ- रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर होगी। हार्मोन से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। सुबह हल्का सिरदर्द हो सकता है, लेकिन जल्दी ठीक होगा। नींद गहरी और आरामदायक रहेगी।
लकी कलर- व्हाइट, लकी नंबर- 1 मकर – द सन
परिवार के किसी पुराने फैसले को लेकर स्थिति साफ होगी। पैसों के मामले में राहत मिलेगी और रुकी योजना पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। छोटे कार्यक्रम या यात्रा की तैयारी हो सकती है। मन हल्का रहेगा और दिन अच्छी घटनाओं से भरा होगा। इस समय का फायदा उठाकर रुके काम पूरे करें। परिवार का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। करियर- नई जिम्मेदारी आपकी क्षमता दिखाने का मौका देगी। किसी सीनियर से अचानक सहयोग मिलेगा और योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण फाइल या प्रेजेंटेशन पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। हर काम अच्छी तरह पूरा करने से ऑफिस में आपकी अहमियत बढ़ेगी।
लव- पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और रोमांस बढ़ेगा। छोटी आउटिंग या किसी योजना का मौका मिल सकता है। आपकी पहल से रिश्ते में नई गर्माहट आएगी। साथ घूमना या कुछ अच्छा समय बिताना प्यार बढ़ाएगा। एक-दूसरे की परवाह करने से रिश्ते की नींव मजबूत होगी।
हेल्थ- छोटी आदत में बदलाव करने से जल्दी फायदा मिलेगा। सही समय पर आराम करें और जंक फूड से बचें।
लकी कलर- बेज, लकी नंबर- 2 कुंभ – द जस्टिस
परिवार के किसी पुराने मामले का सही समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और रुकी योजना में हलचल शुरू होगी। कागज, नियम या व्यवस्था से जुड़ा काम आसानी से पूरा हो सकता है। छोटी बातचीत पुराने शक दूर करेगी। घर का संतुलित माहौल मानसिक शांति देगा। अपने सिद्धांतों पर टिके रहने से सही नतीजा मिलेगा। करियर- मीटिंग में आपकी बात का गहरा असर होगा। सीनियर आपकी निष्पक्ष सोच से प्रभावित होंगे। दिन काम को सही दिशा देगा और नतीजे संतुलित रहेंगे। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर तारीफ और सहयोग मिलेगा। अनुशासन से करियर में आगे बढ़ने का रास्ता बनेगा।
लव- एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों की किसी दोस्त या परिचित के जरिए शांत और समझदार व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। पुराने मतभेद बिना झगड़े के खत्म होंगे। ईमानदार बातचीत से रिश्ते की दूरी कम होगी। एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करने से संबंध स्थिर रहेगा।
हेल्थ- लंबे समय से टल रहा छोटा चेकअप करवाने का मन बनेगा। कमर या गर्दन में खिंचाव हो, तो आराम करें। नींद पहले से बेहतर रहेगी। पैरों की हल्की थकान जल्दी दूर हो जाएगी।
लकी कलर- कोरल, लकी नंबर- 9 मीन – टेन ऑफ कप्स
रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता कम होगी और दिन आसानी से बीतेगा। भाई-बहनों के साथ किसी पुरानी याद पर मुस्कुराएंगे। घर की सजावट या छोटे बदलाव का विचार आएगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। अपनों का साथ आपको सुरक्षित और खुश महसूस करवाएगा। करियर- मीटिंग में आपके सुझाव जल्दी स्वीकार हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में शांत और अच्छा माहौल मिलेगा। नई योजना पर विचार करने का सही समय है। लक्ष्य धीरे-धीरे साफ होंगे। अच्छा माहौल काम करने की क्षमता बढ़ाएगा।
लव- पार्टनर के साथ दिन बहुत अच्छा रहेगा। छोटी बात पर हंसी-मजाक और खुलकर बातचीत होगी। रिश्ते में भरोसा और भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। परिवार आपके रिश्ते को स्वीकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। आपसी सहमति रिश्ते को लंबे समय की कमिटमेंट की ओर ले जाएगी।
हेल्थ- सुबह हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। नींद बेहतर होगी और मानसिक तनाव कम रहेगा। अपने पसंदीदा शौक के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।
लकी कलर- चेरी रेड, लकी नंबर- 5

सुप्रीम कोर्ट बोला- यात्रियों को सेकेंड क्लास कहना गलत:यह शब्द रेलवे कोच के लिए; ट्रेन हादसे के पीड़ित ​को 10 साल बाद ₹8 लाख मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी यात्री की श्रेणी उसके खर्च से तय नहीं होनी चाहिए। रेलवे के नियमों में इस्तेमाल होने वाले ‘सेकेंड क्लास पैसेंजर’ शब्द पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट ने कहा कि ‘सेकेंड क्लास’ का संबंध कोच से होना चाहिए, यात्री से नहीं। कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल का फैसला पलटते हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिवार को 8 लाख रुपए मुअवाजा देने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि मृत यात्री के पास टिकट नहीं मिलने भर से उसके परिवार को मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता। जस्टिस संजय करोल और एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने केंद्र सरकार को चार सप्ताह के भीतर मुअवाजा राशि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। देरी होने पर दावा दायर करने की तारीख से 8% सालाना ब्याज भी देना होगा। 10 साल पहले ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत मामला नवंबर 2015 का है। मध्य प्रदेश के चंद्रकांत ठक्कर रायपुर से अहमदाबाद जा रहे थे। यात्रा के दौरान वे अहमदाबाद-हावड़ा मेल से गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद उनका बैग भी गायब हो गया, जिसमें टिकट होने की बात कही गई थी। टिकट बरामद नहीं होने पर रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल और बाद में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें बोना फाइड यात्री नहीं माना और मुआवजा देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अब दोनों फैसलों को पलट दिया और मृतक चंद्रकांत ठक्कर की पत्नी लता ठक्कर को मुआवजा देने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट बोला- यात्रियों को भी सतर्क रहना होगा, 3 बड़ी बातें… ट्रेन हादसों की पूरी जिम्मेदारी केवल रेलवे की नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रेन हादसों के लिए पूरी जिम्मेदारी केवल रेलवे पर नहीं डाली जा सकती। यात्रियों को भी अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना होगा। चलती ट्रेन पकड़ना, दरवाजे पर लटककर सफर करना और अनावश्यक जोखिम उठाना खतरनाक है। कोर्ट ने कहा कि कई बार यात्रियों के सामने व्यावहारिक मजबूरियां होती हैं, लेकिन सुरक्षित यात्रा के लिए यात्रियों को सावधानी बरतनी चाहिए। भीड़भाड़ रोकें, रेलवे स्टाफ बढ़ाए: कोर्ट ने कहा कि भीड़भाड़ वाली ट्रेनों से गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रेलवे ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नियम बनाए हैं, लेकिन उनका प्रभावी पालन जरूरी है। अदालत ने रेलवे में स्टाफ बढ़ाने का सुझाव भी दिया ताकि यात्रियों की सुरक्षा बेहतर हो और रोजगार के अवसर बढ़ें। कोर्ट ने कहा कि पर्याप्त मानवबल उपलब्ध होने से टिकट जांच, भीड़ नियंत्रण त्वरित सहायता देना भी अधिक प्रभावी हो सकेगा। वैध यात्री का दर्जा खत्म नहीं होता: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेलवे दुर्घटना मुआवजा कानून एक कल्याणकारी कानून है, इसलिए इसकी संकीर्ण नहीं बल्कि उदार व्याख्या होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ टिकट बरामद नहीं होने से किसी व्यक्ति का वैध यात्री होना समाप्त नहीं हो जाता। दावेदार शपथपत्र और साक्ष्यों के आधार पर अपना प्रारंभिक दावा साबित कर सकता है। इसके बाद दावे को गलत साबित करने की जिम्मेदारी रेलवे की होगी।

अर्जेंटीना-स्पेन को फाइनल में पहुंचाने वाले 10 गेमचेंजर:मेसी ने सबसे ज्यादा 8 गोल दागे, स्पेनिश गोलकीपर सिमोन ने सिर्फ 1 गोल खाया

102 मैच, 31 दिन और 46 टीमों के बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 को दो फाइनलिस्ट मिल गए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंचा है, जबकि स्पेन 16 साल बाद फाइनल खेलेगा। दोनों टीमें 19 जुलाई की रात 12:30 बजे ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। फाइनल तक पहुंचने का रास्ता दोनों टीमों के लिए आसान नहीं रहा। कहीं आखिरी मिनट में मैच पलटा, कहीं एक्स्ट्रा टाइम में जीत मिली तो कहीं गोलकीपर ने शानदार बचाव कर टीम को बाहर होने से बचाया। अर्जेंटीना और स्पेन के इस सफर में 10 खिलाड़ी ऐसे रहे, जो जीत की सबसे बड़ी वजह बने। अर्जेंटीना के टॉप-5 प्लेयर्स 1. लियोनेल मेसी, कप्तान, फॉरवर्ड 39 साल के मेसी एक बार फिर अर्जेंटीना के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। ग्रुप स्टेज में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टीम 85 मिनट तक 0-1 से पिछड़ रही थी, लेकिन आखिरी सात मिनट में मेसी ने दो असिस्ट देकर मैच पलट दिया। उनके नाम पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 8 गोल हैं। 2. एंजो फर्नांडीज, मिडफील्डर सेमीफाइनल में एंजो ने इंग्लैंड के खिलाफ 25 गज दूर से शानदार शॉट लगाकर बराबरी दिलाई। डिफेंस और अटैक के बीच तालमेल बैठाने, गेंद पर नियंत्रण रखने और खेल की रफ्तार तय करने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही। 3. लॉटारो मार्टिनेज, स्ट्राइकर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच 1-1 से बराबरी पर था। लॉटारो बतौर सब्स्टिट्यूट खेलने उतरे। इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में उन्होंने हेडर से गोल कर अर्जेंटीना को लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा दिया। 4. क्रिस्टियन रोमेरो, सेंटर बैक राउंड ऑफ-16 में मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना 0-2 से पीछे थी। 79वें मिनट में रोमेरो ने गोल कर वापसी की शुरुआत की और अगले 13 मिनट में टीम ने तीन गोल दागकर मैच पलट दिया। डिफेंस में उनके टैकल और इंटरसेप्शन ने कई मजबूत टीमों के हमले रोके। 5. जूलियन अल्वारेज, स्ट्राइकर स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल एक्स्ट्रा टाइम तक खिंच गया था। 112वें मिनट में अल्वारेज ने बॉक्स के बाहर से शानदार गोल कर अर्जेंटीना को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। स्पेन के 5 गेमचेंजर 1. उनाई सिमोन, गोलकीपर स्पेन के फाइनल तक पहुंचने की सबसे बड़ी वजह उसका मजबूत डिफेंस रहा और उस डिफेंस की सबसे मजबूत कड़ी गोलकीपर उनाई सिमोन रहे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया। फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में एमबाप्पे के कई शॉट रोके। उन्होंने सभी मैच मिलाकर 609 मिनट तक गोल नहीं खाने का रिकॉर्ड भी बनाया। 2. लामिन यमाल, राइट विंगर यमाल ने अपनी स्पीड और ड्रिब्लिंग से हर मुकाबले में डिफेंडरों को परेशान किया। फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने बॉक्स के अंदर फाउल हासिल किया, जिस पर मिले पेनल्टी को मिकेल ओयारजाबाल ने गोल में बदला। 3. मिकेल ओयारजाबाल, स्ट्राइकर स्पेन के सबसे भरोसेमंद फिनिशर ओयारजाबाल ने सेमीफाइनल में पेनल्टी पर गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने पांच गोल और एक असिस्ट किया। 4. पॉ क्यूबार्सी, डिफेंडर 19 साल के क्यूबार्सी ग्रुप स्टेज के हर मिनट मैदान पर रहने वाले इकलौते टीनएजर रहे। उन्होंने 295 में से 290 पास पूरे किए। 16 बार गेंद रिकवर की और सिर्फ एक फाउल किया। एमबाप्पे और रोनाल्डो जैसे स्टार खिलाड़ियों के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। 5. पेड्रो पोरो, मिडफील्डर पोरो ने मिडफील्ड और अटैक के बीच सबसे मजबूत कड़ी का काम किया। छोटे-छोटे पास और बेहतरीन मूवमेंट से उन्होंने विपक्षी डिफेंस को लगातार तोड़ा। फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में दूसरा गोल कर स्पेन की फाइनल में जगह पक्की कर दी। ——————————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड हारा; मेसी ने 2 गोल असिस्ट किए डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। लियोनेल मेसी की टीम ने बुधवार रात को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया। टीम 85 मिनट 0-1 से पिछड़ रही थी। उसके बाद आखिरी 7 मिनट में दो गोल दागे और जीत हासिल की। फाइनल में उसका मुकाबला 19 जुलाई को स्पेन से होगा। पढ़ें पूरी खबर

ब्रॉन्ज के लिए फुटबॉल वर्ल्डकप में फ्रांस Vs इंग्लैंड मैच:2022 क्वार्टर फाइनल के बाद फिर आमने-सामने; एमबाप्पे-केन की गोल्डन बूट पर नजर

2022 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल के बाद फ्रांस और इंग्लैंड एक बार फिर फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में आमने-सामने होंगे। हालांकि दोनों टीमों के बीच तीसरे स्थान (ब्रॉन्ज मेडल) के लिए यह पहली भिड़ंत होगी। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में शनिवार देर रात 2:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। फ्रांस तीसरी बार वर्ल्ड कप का ब्रॉन्ज मेडल जीतने उतरेगा। टीम इससे पहले 1958 और 1986 में तीसरे स्थान पर रही थी। दूसरी ओर इंग्लैंड के पास पहली बार वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल करने का मौका होगा। फ्रांस के कोच दिदिएर डेशां का आखिरी मैच होगा। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट में सबसे आगे हैं। फ्रांस के किलियन एमबाप्पे भी 8 गोल कर चुके हैं, जबकि इंग्लैंड के हैरी केन और जूड बेलिंघम के नाम 6-6 गोल हैं। ऐसे में तीनों प्लेयर्स के पास मेसी को पीछे छोड़ने का आखिरी मौका होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 17, जबकि फ्रांस ने 10 मैच जीते हैं और 5 मुकाबले ड्रॉ रहे। फीफा वर्ल्ड कप में दोनों टीमें चौथी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 1966 और 1982 के ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2022 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने 2-1 से इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। फ्रांस लगातार तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल नहीं खेल सका फ्रांस ने इस वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में सेनेगल, इराक और नॉर्वे को हराया। इसके बाद नॉकआउट में स्वीडन, पराग्वे और मोरक्को को हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि स्पेन के खिलाफ मिडफील्ड की लड़ाई हारने के कारण 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और लगातार तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का सपना टूट गया। इंग्लैंड फाइनल से सिर्फ 30 मिनट दूर था इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में क्रोएशिया, घाना और पनामा को पीछे छोड़ नॉकआउट में जगह बनाई। इसके बाद डीआर कांगो, मेक्सिको और नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल पहुंचा। अर्जेंटीना के खिलाफ एंथनी गॉर्डन के गोल से बढ़त भी बनाई, लेकिन आखिरी आधे घंटे में सिर्फ 12% बॉल पोजेशन रखने की वजह से मैच हाथ से निकल गया। अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत गया। एमबाप्पे का अटैक Vs केन की फिनिशिंग फ्रांस की सबसे बड़ी ताकत किलियन एमबाप्पे और उस्मान डेम्बेले की जोड़ी है। एमबाप्पे इस टूर्नामेंट में 8 और डेम्बेले 5 गोल कर चुके हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए हैरी केन और जूड बेलिंघम पर नजरें होंगी। केन 14 वर्ल्ड कप गोल के साथ रोनाल्डो की बराबरी से सिर्फ एक गोल दूर हैं, जबकि बेलिंघम ने इस वर्ल्ड कप में 6 गोल किए हैं। पॉसिबल स्टार्टिंग XI फ्रांस: माइक मैग्नन (गोलकीपर), जूल्स कौंडे, दायो उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलीसे, ब्रैडली बारकोला, किलियन एमबाप्पे। इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), काइल वॉकर, मार्क गुएही, लेवी कोलविल, ल्यूक शॉ, डेक्लान राइस, कोबी मैनू, बुकायो साका, जूड बेलिंघम, एंथनी गॉर्डन, हैरी केन।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:जो व्यक्ति मुश्किलों से नहीं डरता और ईमानदारी से लक्ष्य की ओर बढ़ता है, वही सफल होता है

जीवन में सफलता, सम्मान, उपलब्धियां और बड़े लक्ष्य वही लोग हासिल करते हैं जो साहसी हैं। साहस मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। इसके साथ सत्य, पराक्रम, मेहनत और विवेक जैसे गुण भी बहुत जरूरी हैं। जो व्यक्ति कठिन परिस्थितियों से नहीं डरता और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है, वही सफल होता है। स्वाध्याय करने वाला व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करता है और उसके भीतर अच्छे गुण अपने आप विकसित होने लगते हैं। इसलिए हमें नियमित अध्ययन करना चाहिए, साहसी बनना चाहिए और सच्चाई के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए उत्साह बनाए रखने के लिए क्या करें? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।