ब्रेकिंग न्यूज़
फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल आज:टूर्नामेंट में 60 साल बाद भिड़ेंगे स्पेन और अर्जेंटीना, मेसी लगातार दूसरा फाइनल खेलेंगे

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमें 60 साल बाद आमने-सामने हो रही हैं। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में रात 12:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। स्पेन 2010 के बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने उतरेगा। दूसरी ओर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के पास चौथी बार ट्रॉफी जीतने और लगातार दूसरा वर्ल्ड कप अपने नाम करने का मौका होगा। जीत दर्ज करने पर अर्जेंटीना की टीम इटली (1938) और ब्राजील (1962) के बाद लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। करीब 19 साल पहले मेसी ने यमाल को गोद में उठाया था इस फाइनल की सबसे बड़ी कहानी लियोनेल मेसी और लामिन यमाल की है। मेसी अर्जेंटीना के सुपर स्टार हैं तो यमाल स्पेन की युवा सनसनी। मेसी स्पेन के ही क्लब बार्सिलोना के लिए खेलते थे। करीब 19 साल पहले बार्सिलोना के एक चैरिटी फोटोशूट में मेसी ने तीन महीने के यमाल को गोद में उठाकर नहलाया था। तब मेसी खुद 20 साल के थे। आज वही यमाल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेसी के सामने उतरेंगे। यह तस्वीर 2024 में वायरल हुई थी और अब फुटबॉल इतिहास की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल है। गोल्डन बूट की रेस में मेसी सबसे आगे मेसी गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 8 गोल और 4 असिस्ट किए हैं। दूसरी ओर स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल 5 गोल के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, जबकि 19 साल के यमाल 30 सफल ड्रिब्ल के साथ टूर्नामेंट के सबसे इम्पैक्टफुल विंगर रहे हैं। दोनों टीमें बराबरी पर दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ने 6-6 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। वर्ल्ड कप में दोनों की अब तक सिर्फ एक भिड़ंत हुई है। 1966 में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। वहीं पिछली भिड़ंत 2018 के दोस्ताना मैच में हुई थी, जिसमें स्पेन ने अर्जेंटीना को 6-1 से मात दी थी। स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया लुइस डे ला फुएंते की टीम की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ 0-0 के ड्रॉ से हुई थी। इसके बाद स्पेन ने लगातार छह मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया। गोलकीपर उनाई सिमोन ने वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छह क्लीन शीट का रिकॉर्ड बनाया। वहीं कप्तान रोड्री ने रिकॉर्ड 648 सफल पास पूरे किए। अर्जेंटीना लगातार सात जीत के साथ फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को हराया। इसके बाद केप वर्डे, मिस्र, स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 की जीत और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़कर 2-1 से जीत ने टीम की चैंपियन मानसिकता दिखाई। अर्जेंटीना ने लगातार सात मुकाबले जीते हैं और इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं। स्पेन की डिफेंस Vs अर्जेंटीना का अटैक फाइनल में सबसे बड़ी टक्कर स्पेन की डिफेंस और अर्जेंटीना के अटैक के बीच होगी। स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया है, जबकि अर्जेंटीना ने 19 गोल दागे हैं। रोड्री, कुबार्सी और कुकुरेला पर मेसी को रोकने की जिम्मेदारी होगी, जबकि अर्जेंटीना की उम्मीदें मेसी, जूलियन अल्वारेज और एंजो फर्नांडीज पर टिकी होंगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI स्पेन: उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्री (कप्तान), फेबियन रुइज, लामिन यमाल, दानी ओल्मो, एलेक्स बेएना, मिकेल ओयारजाबाल। अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, लिएंड्रो परेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, गिउलियानो सिमियोने, लियोनेल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज। ——————————– फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वर्ल्ड कप फाइनल में 12वीं बार यूरोप Vs लैटिन अमेरिका फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल देर रात स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 96 साल के इतिहास में यह 23वां फाइनल होगा। 12वीं बार फाइनल मुकाबला यूरोप और लैटिन अमेरिका की टीम के बीच होने जा रहा है। इससे पहले इन दोनों महाद्वीपों की टीमों में हुए 11 फाइनल में 8 बार लैटिन अमेरिकी टीमों ने खिताब जीता। यूरोप की टीम 3 बार ही टाइटल जीत पाई। पढ़ें पूरी खबर

सिख प्रचारक बोले- खालिस्तान का CM किसे बनाओगे:बिना प्लानिंग शोर मचाते हैं, मिल गया तो जुत्तियोजुत्ती होंगे; VIDEO सामने आया

पंजाब के सिख प्रचारक सर्बजीत सिंह धुंदा ने खालिस्तान की बात करने वालों को उनकी असलियत दिखाई है। खालिस्तान को लेकर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें धुंदा ने कहा कि खालिस्तान की मांग करने वालों के पास कोई रोड मैप नहीं है। खालिस्तान की मांग करने वालों को तो यह भी पता नहीं है कि इसे बनाना कहां है? धुंदा ने कहा- उन्हें खालिस्तान कभी नहीं मिलेगा। अगर एक फीसदी मान भी लो कि खालिस्तान बन भी गया तो आपका CM कौन होगा? खालिस्तान बने बिना हम कुछ हद तक एकजुट तो हैं। अगर बन गया तो जुत्तमजुत्ता हो जाएंगे। ऐसे राज में फिर कौन रहेगा? CM को लेकर नानसरिए कहेंगे कि वह हमारा हो, टकसाली कहेंगे कि हमारा हो, मिशनरी कहेंगे कि हमारा हो। असली क्लेश तब होगा जब खजाना मंत्री पर बात आएगी। निहंग संगठन कहेंगे कि खजाना मंत्री हमारा लगाओ। खजाने की चाभी जब उनके पास होगी तो बरछा पकड़ कर खड़े हो जाएंगे। हिसाब-किताब कौन मांगेगा? मांग भी लिया तो कहेंगे कि खजाना तो रात का ही खत्म हो गया। हमने सबकुछ रात का घोड़ों को छका दिया (खिला दिया)। खालिस्तान पर ये बातें बोले धुंदा… जानें कौन हैं सर्बजीत धुंदा भाई सरबजीत सिंह धुंदा पंजाब के तरनतारन जिले के गांव धुंदा में जन्मे सिख प्रचारक और कथावाचक हैं। वह लुधियाना स्थित गुरमत ज्ञान मिशनरी कॉलेज से जुड़े रहे हैं और उनका प्रचार-कार्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब व सिख रहित मर्यादा के प्रकाश में डेरावाद, कर्मकांड और नकली संतों की आलोचना पर केंद्रित रहा है। वह पंजाब के गांव-गांव में दीवान सजाते हैं और कनाडा-अमेरिका जैसे देशों में भी प्रचार करते हैं। वह अपने प्रचार के दौरान खालिस्तान के खिलाफ बात करते हैं। इनके विचार टकसालियों के निशाने पर रहते हैं। बेबाक बोलने वाले धुंदा दरबार साहिब के रागियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर अकाल तख्त पर माफी मांग चुके हैं। खालिस्तान की डिमांड करने के कारण और कोशिशें… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… PM के पंजाब दौरे से पहले ट्रेन में खालिस्तानी नारे:आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी किया; खालड़ा का भी जिक्र, इन्हीं पर बनी ‘सतलुज’ बैन हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने जारी किया गया। वीडियो में दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के डिब्बों पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘मोदी मुर्दाबाद’ जैसे नारे लिखे दिखाई दिए। पढ़ें पूरी खबर…

26 जुलाई से शुरू होगी शनि की उल्टी चाल:वृषभ, सिंह और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत; मेष और मीन वाले रहें सावधान

ज्योतिष शास्त्र में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले ग्रह शनि देव 26 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं, यानी इस दिन से शनि की उल्टी चाल शुरू होगी, जो लगभग 140 दिनों तक चलेगी। न्याय, धर्म और अध्यात्म के कारक शनि की इस बदली चाल का असर देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इन राशियों को रहना होगा सतर्क ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि के वक्री होने पर मेष राशि के लोगों में तनाव और एंग्जाइटी बढ़ सकती है। ऐसे में बेवजह अधिक सोचने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं मीन राशि के जातकों को जल्दबाजी से बचते हुए शांत मन से निर्णय लेने चाहिए। वृषभ, सिंह और मकर राशि के लिए शुभ संकेत वहीं वृषभ, सिंह और मकर राशि के लोगों के लिए यह समय लाभदायक माना जा रहा है। करियर, कार्यक्षेत्र और नई योजनाओं में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना जताई गई है। देश-दुनिया पर भी पड़ सकता है असर ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डिब्बेवाला के मुताबिक, शनि करीब 135 से 140 दिन में अपनी चाल बदलते हैं। उनका कहना है कि इस बार शनि के वक्री होने का असर वैश्विक राजनीति, विदेश नीति और कूटनीतिक समझौतों पर दिखाई दे सकता है। देशों में सीमा सुरक्षा, आंतरिक विकास और संसाधनों को मजबूत करने पर अधिक ध्यान दिया जा सकता है। उनके अनुसार भारत के लिए यह समय शोध और नई उपलब्धियों के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। प्राकृतिक असंतुलन की भी आशंका ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान अत्यधिक बारिश, भूस्खलन, भूकंप जैसी प्राकृतिक घटनाओं की संभावना भी बढ़ सकती है। हालांकि यह ज्योतिषीय आकलन है और इसे वैज्ञानिक पूर्वानुमान नहीं माना जाता। क्या होता है शनि का वक्री होना? खगोल विज्ञान के अनुसार, शनि वास्तव में उल्टी दिशा में नहीं चलता। पृथ्वी सूर्य के अधिक निकट होने के कारण शनि की तुलना में तेज गति से अपनी कक्षा में घूमती है। जब पृथ्वी शनि को ओवरटेक करती है, तब पृथ्वी से देखने पर शनि कुछ समय के लिए पीछे की ओर चलता हुआ दिखाई देता है। इसी आभासी स्थिति को वक्री कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय ये खबर भी पढ़ें… 7 साल बाद सावन की तीसरी सवारी और नागपंचमी साथ भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में इस बार सावन में दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। 17 अगस्त को सावन की तीसरी सवारी और नागपंचमी एक ही दिन पड़ रही है। इसी दिन साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। दोनों बड़े आयोजन एक साथ होने से महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें:मलबे से 2 साल के मासूम का शव निकाला; उत्तराखंड में भी लैंडस्लाइड

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फट गए। बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। पुंछ के सुरनकोट में लैंडस्लाइड से एक मकान मलबे में दब गया। उस वक्त घर में 8 लोग थे। इनमें 2 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के शव बरामद किए गए। किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से लोगों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा। राजौरी में भी भारी बारिश के बाद धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं। उत्तराखंड में शनिवार को लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े- खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया। 19 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अरुणाचल में बाढ़ से डेढ़ लाख प्रभावित, केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन के इस दौर में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, 29 लोग घायल हुए हैं और 1,49,257 लोग प्रभावित हुए हैं। मानसून की मार से कुल 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव प्रभावित हुए हैं। इधर, पिथौरागढ़ में, कैलाश-मानसरोवर यात्रा का चौथा जत्था, जिसमें 50 तीर्थयात्री शामिल हैं धारचूला बेस कैंप में रोक दिया गया है। बेस कैंप के इंचार्ज धन सिंह बिष्ट ने बताया कि गरबाधार में भूस्खलन के कारण गुंजी जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। देशभर के मौसम से जुड़े अडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

रविवार का टैरोकार्ड राशिफल:मकर राशि वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, वृष राशि वालों के प्रेम संबंध में नई शुरुआत होन के योग हैं

रविवार, 19 जुलाई को मकर राशि वालों की कोई बड़ी आर्थिक योजना पूरी हो सकती है और करियर में नई सफलता मिलने के योग हैं। वृष राशि वालों के प्रेम संबंधों में नई शुरुआत होगी। मिथुन राशि वालों को पसंद का प्रोजेक्ट या नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए रेगुलर इनकम का नया रास्ता बनेगा। तुला राशि वालों को रिश्तों में साफ और ईमानदार बातचीत करनी होगी। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – पेज ऑफ स्वोर्ड्स
आज नई जानकारी मिलेगी और किसी विषय को गहराई से समझने की इच्छा होगी। घर में किसी मुद्दे पर चर्चा तेज हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई छोटा प्रयोग करने का विचार आएगा। बिजनेस में मिली नई जानकारी फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी युवा सदस्य की बात को महत्व मिलेगा। जल्दबाजी से बचें और कोई फैसला लेने से पहले सही सवाल पूछें। करियर- मीडिया और कंटेंट से जुड़े लोगों को नया असाइनमेंट मिल सकता है। टेक्निकल ट्रेनिंग करने वालों को कोई महत्वपूर्ण अपडेट मिलेगा। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या टेस्ट की सूचना मिल सकती है। मैनेजमेंट के काम में डेटा का अच्छी तरह विश्लेषण करना जरूरी होगा। फिलहाल प्रमोशन के बजाय नए स्किल सीखने से करियर में आगे बढ़ेंगे।
लव- प्रेम संबंधों में बातचीत बढ़ेगी। पार्टनर से सवाल-जवाब होने के बाद स्थिति साफ होगी। दोस्ती में हल्की नोकझोंक हो सकती है। दूरी वाले रिश्ते की गलतफहमी दूर होगी। अपनी भावनाएं ईमानदारी से बताएं। चुप रहने से परेशानी बढ़ सकती है।
हेल्थ- ज्यादा सोचने से सिर भारी रह सकता है। आंखों पर दबाव महसूस होगा। स्क्रीन टाइम कम करें। हल्की एक्सरसाइज और सांस से जुड़े अभ्यास फायदेमंद रहेंगे। नींद का समय बिगड़ने न दें।
लकी कलर- मिंट ग्रीन, लकी नंबर- 5 वृष – ऐस ऑफ कप्स
आज मन हल्का और खुला रहेगा। घर में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। परिवार के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। पैसों को लेकर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस में नई शुरुआत का विचार आएगा। कोई छोटा गिफ्ट या अच्छी खबर दिन को खास बनाएगी। पुराने मतभेद दूर होंगे। करियर- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। काउंसलिंग और ट्रेनिंग के काम में तारीफ होगी। फ्रीलांसर नए क्लाइंट से जुड़ सकते हैं। क्रिएटिव आइडिया को मंजूरी मिलेगी। नई नौकरी की शुरुआत संभव है। प्रमोशन न मिले, तो भी काम से संतुष्टि रहेगी।
लव- प्रेम संबंधों में नई शुरुआत होगी। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। किसी रिश्ते में नरमी आएगी। दोस्ती में अपनापन बढ़ सकता है। दूरी वाले रिश्ते में भरोसा लौटेगा।
हेल्थ- मानसिक सुकून मिलेगा। भावनात्मक तनाव कम होगा और नींद बेहतर आएगी। दिल से जुड़ी चिंता में राहत मिल सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और हल्का खाना खाएं। योग और मेडिटेशन से ऊर्जा बढ़ेगी।
लकी कलर- पर्ल व्हाइट, लकी नंबर- 1 मिथुन – नाइट ऑफ कप्स
आज मन रोमांटिक रहेगा। किसी अच्छे मैसेज या प्रस्ताव से दिन की शुरुआत हो सकती है। घर में शांति और अपनापन बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की भावनाएं समझनी होंगी। पैसों से जुड़ा फैसला दिल और दिमाग दोनों से लें। बिजनेस में क्रिएटिव आइडिया मिलेगा। किसी के लिए छोटा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। करियर- कार्यक्षेत्र में क्रिएटिव सोच से फायदा होगा। आर्ट और डिजाइन से जुड़े लोगों का नया कॉन्सेप्ट पसंद किया जाएगा। काउंसलिंग या सामाजिक क्षेत्र में पहचान मिलेगी। फ्रीलांसर को पसंद का प्रोजेक्ट मिल सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की प्रेजेंटेशन असरदार रहेगी। नई नौकरी का ऑफर मानसिक संतुष्टि देगा।
लव- प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत होगी। किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक प्रस्ताव मिल सकता है। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में नयापन आएगा। दोस्ती में प्रेम की शुरुआत हो सकती है। जल्दबाजी के बजाय भावनाओं को समझें।
हेल्थ- मूड में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हार्मोन से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। हल्का संगीत मन शांत करेगा। नींद अच्छी आएगी। पाचन को ठीक रखने के लिए हल्का खाना खाएं।
लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 7 कर्क – द लवर्स
आज किसी महत्वपूर्ण चुनाव और संतुलन का दिन है। मन दो विकल्पों के बीच उलझ सकता है। घर में भावनात्मक चर्चा होगी। रिश्ते से जुड़ा कोई फैसला सामने आएगा। पैसों के साझा खर्च या पार्टनरशिप को लेकर बातचीत होगी। बिजनेस में किसी के साथ मिलकर काम करने का विचार बनेगा। दिल और दिमाग दोनों की सुनें। करियर- क्रिएटिव क्षेत्र में किसी के साथ नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। मैनेजमेंट में टीम के साथ तालमेल बढ़ेगा। एचआर से जुड़े लोगों का इंटरव्यू या बातचीत सफल रहेगी। फ्रीलांसर को क्लाइंट के साथ लंबी अवधि की डील मिल सकती है। नई नौकरी के दो विकल्पों में चुनाव करना पड़ सकता है।
लव- प्रेम संबंध आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। किसी रिश्ते को नाम देने का विचार आएगा। दूरी वाले रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। दिल की बात कहने का अच्छा समय है, लेकिन सामने वाले पर दबाव न बनाएं।
हेल्थ- हार्मोन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मीठा कम खाएं। योग से शरीर का संतुलन बेहतर होगा। त्वचा संवेदनशील रह सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और तनाव से बचें।
लकी कलर- रोज पिंक, लकी नंबर- 6 सिंह – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स
आज पुराने तनाव से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने विवाद से दूरी बनाना सही रहेगा। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेंगे। बिजनेस की दिशा बदल सकती है। यात्रा या जगह बदलने की चर्चा होगी। परिवार का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। करियर- प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के ट्रांसफर या नई पोस्टिंग की संभावना है। रिसर्च करने वालों को नया डेटा मिलेगा। फ्रीलांसर अपने क्लाइंट बदल सकते हैं। मैनेजमेंट के लोगों को नई टीम मिल सकती है। पुरानी जिम्मेदारी छोड़कर नया काम संभालना पड़ सकता है। प्रमोशन से ज्यादा भूमिका में बदलाव होगा।
लव- पुराने दर्द से बाहर निकलने का दिन है। पार्टनर के साथ शांति से बातचीत होगी। दूरी वाले रिश्ते में नई समझ बनेगी। किसी पुराने प्रेम संबंध की भावना कमजोर हो सकती है। दोस्त से भावनात्मक सहारा मिलेगा। रिश्ते के भविष्य को लेकर सोच साफ होगी।
हेल्थ- माइग्रेन और नींद से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। सांस से जुड़े अभ्यास फायदेमंद रहेंगे। ज्यादा सोचने से बचें। हल्का खाना खाएं और शरीर को आराम दें।
लकी कलर- मस्टर्ड यलो, लकी नंबर- 3 कन्या – एट ऑफ वांड्स
आज रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। घर में हलचल बनी रहेगी। कोई खबर तुरंत फैसला लेने के लिए मजबूर कर सकती है। पैसों से जुड़ा मामला जल्दी सुलझेगा। बिजनेस में ऑर्डर और लोगों से संपर्क बढ़ेगा। यात्रा के योग भी हैं। किसी गलतफहमी को तुरंत दूर कर पाएंगे। अच्छे मौके अचानक मिल सकते हैं। करियर- कार्यक्षेत्र में काम की रफ्तार बढ़ेगी। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। मार्केटिंग में नई लीड मिलेगी। फ्रीलांसर को तुरंत नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ट्रांसफर या जगह बदलने की खबर आ सकती है। प्रमोशन की बातचीत अचानक शुरू हो सकती है। फैसला लेने में ज्यादा देर न करें।
लव- प्रेम संबंधों में अचानक संपर्क बढ़ेगा। पार्टनर के साथ लंबी बातचीत होगी। दूरी वाला रिश्ता ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस होगा। किसी पुराने क्रश का मैसेज आ सकता है। दोस्ती में फ्लर्टिंग शुरू हो सकती है। भावनाएं तेज रहेंगी, इसलिए गुस्से या अहं में कुछ न कहें।
हेल्थ- पैरों में थकान हो सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। नींद कम हो सकती है। स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। जल्दी-जल्दी खाना खाने से बचें।
लकी कलर- टर्कॉइज, लकी नंबर- 5 तुला – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स
आज साफ सोच और सच बोलने का दिन है। घर में किसी मुद्दे पर सीधी बातचीत होगी। गैरजरूरी उलझन खत्म होगी। पैसों से जुड़ा सही चुनाव करेंगे या खर्च कम करने का फैसला लेंगे। परिवार किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी समझ को महत्व देगा। बिजनेस में काम की शर्तें साफ होंगी। करियर- काम में विश्लेषण करने की क्षमता बहुत काम आएगी। लेखन और रिसर्च के क्षेत्र में स्थिति साफ होगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को अधिकार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। फ्रीलांसर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। नई नौकरी स्वीकार करने से पहले सभी नियम समझें। पद से ज्यादा आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
लव- प्रेम संबंधों में ईमानदार बातचीत होगी। सच बोलने से भावनात्मक दूरी कम होगी। पार्टनर आपकी स्पष्टता को समझेगा। रिश्ते में सीमाएं तय होंगी। भावुक वादों के बजाय सच्चाई पर ध्यान देंगे। झूठ और गलतफहमी से दूरी बनाना जरूरी है।
हेल्थ- सिर और आंखों पर दबाव महसूस हो सकता है। मेडिटेशन और सांस से जुड़े अभ्यास फायदेमंद रहेंगे। पर्याप्त पानी पिएं। दिनचर्या में अनुशासन रखने से सेहत ठीक रहेगी।
लकी कलर- डोव ग्रे, लकी नंबर- 3 वृश्चिक – किंग ऑफ पेंटाकल्स
आज समझदारी से लिए फैसले फायदेमंद रहेंगे। घर में जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। पैसों को लेकर भरोसेमंद योजना बनेगी। पुराने संसाधन का सही इस्तेमाल करेंगे। बिजनेस में धीरे-धीरे स्थिर तरक्की होगी। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। छोटे निवेश पर चर्चा हो सकती है। करियर- कार्यक्षेत्र में आपका अधिकार बढ़ेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को टीम संभालने की जिम्मेदारी मिलेगी। बैंकिंग और कॉमर्स में स्थिर प्रगति होगी। खुद का काम करने वाले लोगों के लिए रेगुलर इनकम का रास्ता बनेगा। नई डील साइन हो सकती है। प्रमोशन की मजबूत स्थिति बनेगी। ट्रेनिंग पर किया खर्च फायदेमंद रहेगा।
लव- प्रेम संबंधों में भरोसा जरूरी रहेगा। पार्टनर आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। रिश्ते के भविष्य पर खुलकर बात होगी। दूरी वाले रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। दोस्ती प्रेम संबंध की ओर बढ़ सकती है। भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन दिखावा नहीं होगा।
हेल्थ- ब्लड शुगर और थकान पर ध्यान दें। समय पर खाना खाएं। गर्दन या कंधे में जकड़न हो सकती है। हल्की मालिश से राहत मिलेगी। आराम और अनुशासन से सेहत बेहतर रहेगी।
लकी कलर- वार्म कोरल, लकी नंबर- 6 धनु – टेन ऑफ पेंटाकल्स
आज स्थिरता और सुरक्षा पर ध्यान रहेगा। परिवार की परंपराओं को महत्व देंगे। घर में पुराने फैसले का अच्छा असर दिखाई देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत या प्रॉपर्टी से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। बिजनेस में भरोसेमंद लोगों की मदद मिलेगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। करियर- फाइनेंस और अकाउंट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। मैनेजमेंट में टीम का सहयोग मजबूत रहेगा। फैमिली बिजनेस बढ़ाने की चर्चा होगी। नई नौकरी के बजाय मौजूदा काम में स्थिति मजबूत होगी। प्रमोशन धीरे-धीरे लेकिन सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ेगा। पुराने क्लाइंट से फायदा होगा।
लव- पार्टनर परिवार के लोगों से जुड़ाव महसूस करेगा। शादी के योग्य लोगों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध में भविष्य की योजना बनेगी। दोस्ती में भरोसा बढ़ेगा। किसी पुराने रिश्ते से भावनात्मक सहारा मिल सकता है।
हेल्थ- हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें। पौष्टिक खाना खाएं। वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी है। ज्यादा देर बैठने से शरीर में अकड़न हो सकती है। हल्का योग फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर- मैरून, लकी नंबर- 8 मकर – द स्टार
आज नई उम्मीद और आत्मविश्वास महसूस होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच बनेगी। खुद पर भरोसा रखें और रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश करें। करियर- रिसर्च, खगोल विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के नए और क्रिएटिव आइडिया की बॉस तारीफ करेंगे। आर्थिक फायदा या इंसेंटिव मिलने के योग हैं। इंटरव्यू के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नया काम लंबे समय में पहचान और फायदा देगा।
लव- दूरी वाले प्रेम संबंधों की गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों की किसी समझदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी पुराने वादों को दोबारा निभाने का फैसला करेंगे। रिश्ते में नई शुरुआत और भरोसा बढ़ेगा।
हेल्थ- चेहरे पर ताजगी दिखाई देगी। शरीर में पानी की कमी न होने दें। खाने में ताजा फल और सलाद शामिल करें। नियमित मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी।
लकी कलर- नियॉन ग्रीन, लकी नंबर- 5 कुंभ – द हीरोफैंट
आज परंपरा, नियम और सही मार्गदर्शन पर ध्यान रहेगा। घर में संस्कारों और पारिवारिक नियमों की चर्चा होगी। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की सलाह असरदार रहेगी। पैसों से जुड़ा सुरक्षित रास्ता चुनेंगे। बिजनेस में ईमानदारी और नियमों का पालन करना जरूरी होगा। धार्मिक या शैक्षणिक गतिविधि में रुचि बढ़ेगी। करियर- शिक्षा के क्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी। कंसल्टेंसी और ट्रेनिंग के काम में पहचान मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को नियमों का फायदा मिलेगा। मैनेजमेंट में पॉलिसी से जुड़ा काम मिल सकता है। फ्रीलांसर को स्थायी क्लाइंट मिलेगा। नई नौकरी किसी व्यवस्थित संस्थान में हो सकती है।
लव- प्रेम संबंधों में गंभीरता बढ़ेगी। रिश्ते को परिवार की मंजूरी दिलाने का विचार आएगा। पार्टनर की सोच और मूल्यों को समझना जरूरी होगा। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में कमिटमेंट बढ़ेगा। दिखावे के बजाय भरोसे और स्थिरता पर ध्यान रहेगा।
हेल्थ- रीढ़ और घुटनों का ध्यान रखें। लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से बचें। नियमित दिनचर्या और योग से शरीर में लचीलापन बढ़ेगा। मानसिक संतुलन बना रहेगा।
लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 9 मीन – फोर ऑफ स्वोर्ड्स
आज आराम करने और अपनी ऊर्जा वापस पाने का दिन है। घर का माहौल शांत रहेगा। परिवार में कम बातचीत के बावजूद आपसी समझ बनी रहेगी। पैसों से जुड़ा जोखिम लेने का मन नहीं होगा। बिजनेस में थोड़ा ब्रेक लेकर पुरानी योजना पर दोबारा विचार करेंगे। छोटे धार्मिक या पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। करियर- काम की गति धीमी रहेगी। आईटी से जुड़े लोगों को छुट्टी या ब्रेक मिल सकता है। मैनेजमेंट की मीटिंग टल सकती है। फ्रीलांसर किसी नए प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हां न कहें। कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस्तावेज दोबारा जांचने का समय मिलेगा। प्रमोशन की चर्चा फिलहाल रुकी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोग योजना बनाएंगे, लेकिन नया काम शुरू नहीं करेंगे।
लव- रिश्तों में आज चुप्पी का भी महत्व रहेगा। पार्टनर को थोड़ी जगह देने से रिश्ता मजबूत होगा। दूरी वाले रिश्ते में कम बातचीत के बावजूद भरोसा बना रहेगा। पुराने मुद्दे पर बहस नहीं होगी। दोस्ती में थोड़ी दूरी महसूस होगी, लेकिन इसका गलत अर्थ न निकालें। भावनात्मक रूप से आराम करने का दिन है।
हेल्थ- नींद पूरी न होने से सिर भारी हो सकता है। ज्यादा सोचने से बचें। आंखों में सूखापन और स्क्रीन देखने से थकान हो सकती है। मेडिटेशन और हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। कैफीन कम लें।
लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 4

डकेट-बेथेल के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप, इंग्लैंड का स्कोर 53/0:तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग-11 में 3 बदलाव, बुमराह नहीं खेल रहे

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की है और 10 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन बना लिए हैं। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। चोट के कारण जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं, जबकि केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशिद।

कौन जीतेगा वर्ल्डकप, क्या कहते हैं भारत के स्पोर्ट्स स्टार्स:भूटिया बोले- स्पेन जीतेगा; गगन ने मेसी को फेवरेट बताया; अर्जेंटीना निखत की पसंद

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच आज फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। रात 12:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच पर दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजर हैं। न्यूयॉर्क में होने वाले इस मैच से पहले भास्कर ने भारत के स्पोर्ट्स स्टार्स के मन का हाल जाना। हमने पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया, दिग्गज निशानेबाज गगन नारंग और मुक्केबाज निखित जरीन से वर्ल्ड कप से जुड़े 4 सवाल पूछे।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:अगर परिवार में प्रेम, मित्रता, सहयोग और आपसी सम्मान हो, तो परिवार सुखी और मजबूत बनता है

अच्छा देश और अच्छा समाज तभी बनता है जब परिवार अच्छे हों। परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई है और प्रत्येक व्यक्ति उसका महत्वपूर्ण सदस्य होता है। अगर परिवार में प्रेम, मित्रता, सहयोग और आपसी सम्मान हो, तो परिवार सुखी और मजबूत बनता है। हमें दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए और उनके सुख-दुख का ध्यान रखना चाहिए। दूसरों के अभावों को समझकर यथासंभव सहायता करनी चाहिए। जब हर व्यक्ति अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाता है, तब एक आदर्श समाज और समृद्ध देश बनता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए सभ्य समाज की रचना कब होती है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

नीट‌ रिजल्ट- OMR और मार्कशीट में 600 अंकों तक अंतर:कई क्वालिफाई नहीं कर पाए; हरियाणा में एक ही छात्र के दो अलग रिजल्ट

री-नीट के नतीजों के बाद भी छात्रों के बीच भारी असंतोष है। OMR शीट और जारी मार्कशीट के अंकों में बड़ा अंतर होने से विवाद खड़ा हो गया है। ऐसा एक या दो नहीं, बल्कि कई छात्रों के साथ हुआ है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने जब अपनी OMR शीट का मिलान ‘फाइनल आंसर-की’ से किया, तो उनके अंक काफी अधिक थे, लेकिन मार्कशीट में नंबर अचानक घट गए। कई छात्रों के अंक 15 से लेकर 600 तक कम हो गए हैं। इस वजह से वे छात्र जो OMR के अनुसार परीक्षा पास कर रहे थे, अब वे ‘क्वालिफाई’ भी नहीं कर पा रहे हैं। विवाद का मुख्य कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की जल्दबाजी मानी जा रही है। एजेंसी ने फाइनल आंसर-की जारी करने के महज 3-4 घंटे बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया। NTA ने 16 जुलाई की देर रात नीट का रिजल्ट जारी किया था। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं। 2020 और 2021 के बाद पहली बार कोई भी छात्र 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर पाया। न्याय के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे छात्र अभिभावक और छात्र इसे बड़ी लापरवाही मान रहे हैं। डॉ. राजेश कुमार सिंह जैसे अभिभावकों ने एनटीए को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है और वे अब न्याय के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- हम सभी शिकायतों की जांच कर रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे जांच के लिए केवल मूल ओएमआर ही जमा करें। फर्जी/एआई जनरेटेड ओएमआर के मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।’ हरियाणा में एक ही छात्र के दो अलग रिजल्ट नीट रिजल्ट को लेकर एक और चौंकाने वाला मामला हरियाणा से सामने आया है। हरियाणा के अभ्यर्थी मुकुल काजल ने एनटीए के महानिदेशक को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि उनके स्कोरकार्ड में बिना किसी सूचना के बड़ा फेरबदल कर दिया गया। इसे दुरुस्त कराया जाए। शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए गए स्कोरकार्ड में मुकुल के 605/720 अंक (ऑल इंडिया रैंक 9551) दर्ज थे। लेकिन महज कुछ घंटों बाद 18 जुलाई की सुबह जब दोबारा स्कोरकार्ड डाउनलोड किया गया, तो उनके अंक घटकर सिर्फ 60/720 अंक दिखाए। इससे मुकुल की ऑल इंडिया रैंक घटकर 18,76,324 हो गई। छात्र का दावा है कि उनके पास 17 जुलाई का मूल स्कोरकार्ड सुरक्षित है। साथ ही, ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और एनटीए की फाइनल आंसर-की के मिलान से भी उनका स्कोर 605 अंक ही बनता है। ——————————- नीट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… NEET में सफल होने वालों में करीब आधे OBC:हर दूसरा सफल छात्र इसी वर्ग से; SC परीक्षार्थी 63% और EWS 76% बढ़े NEET 2026 के नतीजों में मेडिकल शिक्षा के सामाजिक-शैक्षणिक रुझानों में बड़ा बदलाव दिखा है। इस साल परीक्षा देने वालों में OBC सबसे बड़ा वर्ग रहा। कुल रजिस्ट्रेशन में OBC की हिस्सेदारी 41.8% थी, जबकि क्वालिफाई करने वालों में यह बढ़कर 45.7% हो गई। यानी लगभग हर दूसरा सफल छात्र OBC वर्ग से है। पूरी खबर पढ़ें…

सरकार बोली- वांगचुक की किडनी खराब हो सकती थी:उन्हें इलाज की जरूरत थी; दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, प्राइवेट हॉस्पिटल भेजने की मांग

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। सरकार की तरफ से पेश ASG चेतन शर्मा ने कहा कि, वांगचुक की तबियत लगातार खराब हो रही थी। उनकी किडनी भी खराब हो सकती थी। इसलिए इलाज जरूरी था। इस पर वांगचुक की पत्नी की तरफ से पेश एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि हमें यह भी नहीं पता कि उन्हें कौन-सी दवाएं या इलाज दिया जा रहा है। हम चाहते हैं कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाए। हमने उन्हें वेदांता अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था भी कर ली है। दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है। रविवार को उनकी भूख हड़ताल का 22वां दिन है। उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवा लेने से इनकार कर दिया है। CJP और वांगचुक 28 जून से NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में आमरण अनशन पर हैं। वांगचुक को उठाने के लिए देर रात 1:30 बजे आदेश मिला था दिल्ली पुलिस के आयुक्त अनुराग कुमार के पद संभालने के 24 घंटे में वांगचुक को धरना स्थल से उठवाकर अस्पताल पहुंचा दिया गया। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात 1:30 बजे इसके निर्देश मिले। फिर नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर मार्ग थाने में रणनीति बनाई। एक मिनट में बिना टकराव के वांगचुक को कैसे एम्बुलेंस तक ले जाएं, इसकी रिहर्सल की। जैमर लगाने पर भी चर्चा हुई, ताकि कार्रवाई के वीडियो न फैलें। सुबह 5 बजे अधिकारी जंतर-मंतर पहुंचें। वहां अंतिम ब्रीफिंग दी। फिर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी सफेद चादरें लेकर मंच पर चढ़ गए। कार्रवाई की वीडियोग्राफी से बचने के लिए चादरों का इस्तेमाल किया गया। जंतर-मंतर से विरोध प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… वांगचुक की हड़ताल का आज 22वां दिन खबर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…