ब्रेकिंग न्यूज़
एसपी ने पूंछरी में सुरक्षा का लिया जायजा:गुरु पूर्णिमा मेले से पहले व्यवस्थाएं परखीं, तैयारियां जांची

डीग जिले में 22 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. ने बुधवार को पूंछरी क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने पूंछरी परिक्रमा मार्ग, प्रमुख मंदिरों और अन्य दर्शनीय स्थलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसपी ने बताया कि मेले के दौरान 24 घंटे निर्बाध सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीग जिले की सीमा में आने वाले पूरे परिक्रमा मार्ग और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यह तैनाती दिन और रात, दो पारियों में की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

सलूंबर के 6 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर:852 बच्चों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में बताया, 'कोर्ट वाली दीदी पेटी' लगाई

सलूंबर में युवाओं को नशे की लत से बचाने और उज्जवल भविष्य को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता अभियान चलाया। ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे’ के तहत ‘से नो टू ड्रग्स, से यस टू योर ड्रीम्स’ विषय पर केंद्रित इस अभियान में न्यायिक अधिकारियों ने स्वयं विद्यालयों में पहुंचकर स्टूडेट्स को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में बताया। 852 स्टूडेंट्स को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में बताया इन शिविरों के दौरान स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्सी सिंघावत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेरिया, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सराडा समेत निजी स्कूल के 852 स्टूडेंट्स को नशे के बुरे प्रभाव, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान तथा सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नशे जैसी बुराईयों से दूर रहने का संदेश कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय सिंह महावर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिपुरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट तन्मय जोशी तथा सराडा के न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्य कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, लक्ष्य निर्धारित करने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। सुझाव पेटिका लगाई गई सचिव विनीत कुमार ने बताया-राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अभिनव पहल ‘कोर्ट वाली दीदी’ के तहत सभी विद्यालयों में शिकायत एवं सुझाव पेटियां स्थापित की गई हैं। इन पेटियों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी किसी भी समस्या या शिकायत को पूरी गोपनीयता के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा सकेंगे, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया इस अवसर पर स्टूडेंट्स को रालसा द्वारा प्रकाशित जागरूकता पुस्तिकाएं एवं पैम्फलेट वितरित किए गए। इन पुस्तिकाओं को विद्यालयों के व्हाट्सएप समूहों में भी साझा किया गया। विद्यार्थियों को नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे कानूनी एवं अन्य सहायता प्राप्त कर सकें। नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प कार्यक्रम में चीफ एलएडीसी महेश कुमार जोशी, असिस्टेंट एलएडीसी संचित सुहालका,फाल्गुनी शर्मा,कनिष्ठ सहायक ऋषिकेश मीणा,विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।जिलेभर में आयोजित इन छह शिविरों से करीब 852 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए,जिन्होंने नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

छोटी सादड़ी में पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री का पुतला जलाया, पूर्व मंत्री आंजना ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

छोटीसादड़ी में बुधवार को कांग्रेस ने पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गांधी चौराहे पर किया गया। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कथित पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और मामले पर संसद में चर्चा कराने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदयलाल आंजना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता आवश्यक है और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इस दौरान आंजना ने छोटीसादड़ी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस पर फर्जी केस दर्ज करने, अवैध वसूली करने और लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया।

'एक स्वस्थ व्यक्ति बचा सकता है 8 लोगों की जान':अंगदान की शपथ मामले में झुंझुनूं सबसे आगे, नर्सिंग स्टूडेंट्स ने निकाली जागरूकता रैली

एक स्वस्थ व्यक्ति मारने के बाद भी अपने अंगों का दान करके 8 जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचा सकता है। झुंझुनूं जिला अंगदान की शपथ लेने के मामले में राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान पर है। इसी प्रेरणा और उद्देश्य के साथ अंगदान ही महादान है के संकल्प को जन-जन तक पहुंचने के लिए झुंझुनूं में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक जागरूकता रैली निकाली। राजकीय बीडीके अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को अंगदान के प्रति जागरूक करना और समाज को जीवन बचाने का संदेश देना रहा, जिसमें युवाओं और चिकित्सा कर्मियों ने हिस्सा लिया। नारे लिखी पट्टियां लेकर चले ​रैली की शुरुआत राजकीय बीडीके अस्पताल परिसर से हुई। इसे बीडीके अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) एवं अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पीएमओ डॉ. भाम्बू ने कहा कि अंगदान-महादान कि मुहिम में युवाओं और आमजन द्वारा सक्रिय भागीदारी निभाना अत्यंत अनुकरणीय और सराहनीय कदम है। यह झुंझुनूं जिलेभर के आमजन की उच्च जागरूकता का परिचायक है, जिससे अनेकों लोगों को नया जीवनदान मिला है। रैली बीडीके अस्पताल परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँची। इसके बाद कलेक्ट्रेट से रोड नंबर 1 के रास्ते होते हुए पुनः बीडीके अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। नर्सिंग विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और नारे लिखी पट्टियां लेकर शहरवासियों को अंगदान के महत्व के बारे में बताया। अस्पताल की ओपीडी में आए रोगियों और उनके परिजनों को भी इस महाअभियान से जुड़ने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। ​एक स्वस्थ व्यक्ति बचा सकता है 8 लोगों की जान ​रैली के दौरान शहरवासियों को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि एक स्वस्थ व्यक्ति मरणोपरांत अपने अंगों का दान करके 8 जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचा सकता है। कार्यक्रम के दौरान यह भी सामने आया कि झुंझुनूं जिला अंगदान की शपथ लेने के मामले में राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जो यहाँ के नागरिकों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ये रहे मौजूद ​इस जन-जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सा विभाग और नर्सिंग कॉलेज के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. सिद्धार्थ शर्मा (RMO), डॉ. अभय सिंह (अंगदान नोडल अधिकारी एवं सहायक आचार्य सर्जरी), ​अंजना चौधरी (जीकॉन नोडल अधिकारी), ​प्यारेलाल (नर्सिंग अधीक्षक), मंजू कटारिया, सरिता सैनी, पूनम भास्कर और पूनम डांगी उपस्थित रहे।

राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे:पेपर लीक मुद्दे पर करेंगे बात, कल PM आवास के बाहर धरने पर बैठे थे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाम 4 बजे मीडिया से बात करेंगे। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। लेकिन राहुल गांधी किन मुद्दों पर बोलेंगे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। संभावना है कि राहुल नीट पेपर लीक पर बोल सकते हैं। इससे पहले राहुल ने मंगलवार को पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया था। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता पीएम आवास के बाहर बैठ गए थे। पीएम ऑफिस में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल से बातचीत की। इसके बाद भी राहुल और अन्य कांग्रेस नेता पीएम आवास के बाहर से नहीं उठे। करीब 3 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में ले लिया। फिर देर रात उन्हें छोड़ दिया।

आनासागर झील में गंदगी को लेकर कल अजमेर रहेगा बंद:सुबह 6 से शाम 5 बजे तक बंद का आह्वान, कांग्रेस ने शहर में निकाली जनजागरण रैली

अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की दुर्दशा, झील में फैल रही गंदगी को लेकर शहर जिला कांग्रेस की ओर से गुरुवार 23 जुलाई को अजमेर बंद का आह्वान किया गया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। बंद को सफल बनाने के लिए निकाली वाहन रैली बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में शहर में वाहन रैली निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आमजन से संपर्क कर बंद को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान आनासागर झील को बचाने और शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। झील में मछलियों की हो रही मौत कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐतिहासिक आनासागर झील लगातार प्रदूषण और बदहाल व्यवस्थाओं का शिकार हो रही है। झील में गंदगी, दुर्गंध और मछलियों की मौत जैसे मामलों को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसी के विरोध में अजमेर बंद का निर्णय लिया गया है। आनासागर संरक्षण की मुहिम में सहयोग की अपील वाहन रैली में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर, महेंद्र सिंह रलावता, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने शहरवासियों से गुरुवार के बंद को सफल बनाने और आनासागर संरक्षण की मुहिम में सहयोग देने की अपील की।

जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई:कांग्रेस कार्यालय घेराव करने निकले थे,राठौड़ बोले- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले भाड़े के टट्‌टू और पत्थरबाज थे

जयपुर में का्ंग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए वाटर कैनन चलाई। पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में बुधवार को हजारों कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस से कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। चौमूं हाउस सर्किल पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले भाड़े के टट्‌टू और पत्थरबाज थे। इन्हें विदेशी फंडिंग थी। प्रदर्शन करने वाले ट्रेंड पत्थरबाज थे। इनमें से एक भी स्टूडेंट नहीं था। जब हॉस्पिटल में इन्हें भर्ती कराया गया और डिटेल ली गई तो इनमें से एक भी स्टूडेंट नहीं निकला। प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS… पल-पल का अपडेट पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

सिंधिया रियासत की 400-साल पुरानी तोप की राजस्थान में तलाश:पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कराई; MP के नरवर किले से चोरी हुई, 5 करोड़ है कीमत

मध्य प्रदेश के सिंधिया रियासत काल की 400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश राजस्थान के करौली जिले तक पहुंच गई है। यह तोप 15 जुलाई की रात को मध्य प्रदेश में शिवपुरी के नरवर किले से चोरी हुई थी। मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना मिली है कि इस 3500 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप को चोर लोडिंग गाड़ी से हिंडौन (राजस्थान) लेकर गए हैं। उन्होंने इसे हिंडौन के गांवड़ा मीणा गांव में कहीं छुपा रखा है। हिंडौन सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया- मध्यप्रदेश की शिवपुरी पुलिस ने हमें जानकारी दी है कि उनके पास चोरी हुई तोप के इनपुट हैं। हिंडौन पुलिस टीम ने पूरे गांवड़ा मीणा गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासन की टीमें जेसीबी मशीनों की मदद से कई स्थानों पर खुदाई कर रही हैं। इस अभियान में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं। पूरे गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तैनाती गई है। पुलिस अभी आरोपियों का पता लगाने में भी जुटी है। एमपी और राजस्थान पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। ये भी जांच का विषय है कि उस तोप को गांवड़ी गांव कब और कैसे लाया गया? पहले देखिए सर्च की PHOTOS… भरतपुर से पहुंची मेटल डिटेक्टर टीम तोप की तलाश में भरतपुर से मेटल डिटेक्टर टीम भी मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पुलिस ने संदिग्ध स्थानों पर नगर परिषद की जेसीबी मशीन से खुदाई कर तोप की तलाश की। हालांकि, तोप का कोई सुराग नहीं मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3-5 करोड़ रुपए है कीमत दरअसल, 15 जुलाई की रात को बदमाश नरवर किले की ओपन कचहरी से 16वीं शताब्दी की ऐतिहासिक तोप चुराकर ले गए। इंटरनेशनल एंटीक ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत 3-5 करोड़ रुपए हो सकती है। चोरों ने वारदात को पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया। तोप को पहले गद्दों में लपेटा। फिर बैरिंग लगी लोहे की ट्रॉली की मदद से करीब 3 हजार फीट नीचे उतारा। इसके बाद लोडिंग गाड़ी में लादकर फरार हो गए। नरवर किले में सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। शक है कि वारदात को इंटरनेशनल एंटीक ब्लैक मार्केट से जुड़े लोगों ने अंजाम दिया है। किले के बाहर हैवी गाड़ियों के टायर के निशान मिले हैं। अब किले में बचीं सिर्फ 13 ऐतिहासिक तोपें नरवर किले की ओपन कचहरी में सिंधिया राजवंश काल की कुल 14 दुर्लभ ऐतिहासिक तोपें रखी थीं। चोरी के बाद अब वहां 13 तोपें ही बची हैं। कचहरी महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में कछवाह राजाओं ने कराया था। इसके बाद 1925 में तत्कालीन महाराजा माधवराव सिंधिया के आदेश पर इसका जीर्णोद्धार कराया गया। यहां रखी गई सभी तोपें पीतल, तांबा, कांसा और अष्टधातु जैसी मिश्रित धातुओं से बनी हैं। इन पर फारसी और देवनागरी लिपि में शिलालेख भी अंकित हैं। घटनास्थल से मिले कई अहम सुराग मध्य प्रदेश के राज्य पुरातत्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल से गद्दे, रजाई, लोहे के पाइप और तोप को घसीटकर ले जाने के निशान मिले हैं। इसके अलावा किले के पिछले दुर्गम रास्ते पर वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं। एमपी पुलिस की पूछताछ में किले के सुरक्षा गार्ड बालकिशन बाल्मीक ने बताया था- किले पर रात में रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है। वहां न टॉर्च उपलब्ध है और न ही अन्य सुरक्षा संसाधन, इसलिए वह रात में अपने घर चला गया था। दूसरे गार्ड शरणलाल जाटव ने भी स्वीकार किया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। उसने यह भी माना कि हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूट की जो कहानी पुलिस को बताई गई थी, वह झूठी थी। 6 गार्ड तैनात, फिर भी हो गई चोरी नरवर किले की सुरक्षा के लिए कुल छह गार्ड तैनात हैं। इनमें चार गार्ड दिन और दो रात की ड्यूटी करते हैं। घटना वाली रात दोनों गार्ड ड्यूटी छोड़कर घर चले गए थे। इसी वजह से चोरों को ऐतिहासिक तोप चोरी करने का मौका मिल गया। पुलिस और पुरातत्व विभाग की जांच जारी राज्य पुरातत्व विभाग के डिप्टी डायरेक्टर तरुण कुमार महोबिया ने बताया कि ऐतिहासिक तोप चोरी होने के पर्याप्त सबूत मिले हैं। पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया जाएगा। वहीं नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि जांच में सुरक्षा गार्डों की लापरवाही सामने आई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन और आरोपियों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल से मिले सबूता की जांच की जा रही है।

'कॉकरोचों' पर बरसीं लाठियां, आंसू गैस से खदेड़ा:सोनम को चादर में छिपाकर ले गई पुलिस, सड़क पर लेटे राहुल; 5 दिन का हंगामा, 40 तस्वीरें

दिल्ली की सड़कों पर पांच दिन तक सिर्फ प्रदर्शन नहीं हुआ, बल्कि सत्ता और विरोध की सीधी टक्कर दिखी। कहीं लाठियां चलीं, कहीं आंसू गैस के गोले दागे गए। कहीं प्रदर्शनकारियों को घसीटकर हिरासत में लिया गया, तो कहीं अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को चादर में ढंककर अस्पताल ले जाया गया। संसद से सड़क तक विपक्ष का विरोध दिखा। राहुल गांधी सड़क पर धरने पर बैठे, विपक्षी सांसदों ने बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश की, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग किया। विरोध, गिरफ्तारियां, राजनीतिक बयान, पुलिस कार्रवाई और संसद के भीतर-बाहर का हंगामा। इन चार दिनों ने राजधानी की राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया। इस विजुअल गाइड में देखिए 5 दिनों की 40 तस्वीरें, जो पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार बयां करती हैं….. 22 जुलाई, पांचवा दिन जंतर-मंतर पर आज के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… संसद में विपक्ष के प्रदर्शन की 2 फोटोज… 21 जुलाई, चौथा दिन कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल के संघर्ष की 8 तस्वीरें जंतर-मंतर पर फिर डटे कॉकरोच, विपक्षी नेता पहुंचे; 5 तस्वीरें 20 जुलाई, तीसरा दिन कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, संसद गेट पर पहुंचे; 20 फोटो 19 जुलाई, दूसरा दिन अभिजीत भूख हड़ताल पर, 2 तस्वीरें 18 जुलाई, पहला दिन वांगचुक को पुलिस ले गई, 2 तस्वीरें ————————– ये खबर भी पढ़ें…. CJP का प्रदर्शन, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद:बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट किए गए; कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार बात करने आए कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा उनसे बात करना चाहते हैं और उन्हें उनके आवास पर बुलाया था लेकिन पार्टी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

पेपर लीक प्रदर्शन-पटना में कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के बीच पत्थरबाजी:जयपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई, कांग्रेस कार्यालय घेर रहे थे

नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के बाद देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बुधवार को पटना में कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के बीच पत्थरबाजी हुई। वहीं पटना पुलिस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इस बीच जयपुर में कांग्रेस कार्यालय घेर रहे बीजेपी कार्यकताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद से बीजेपी के कार्यकता देश के कई राज्यों में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी के बनारस में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस उठाकर ले गई। इधर, मध्य प्रदेश में विधानसभा से लेकर सड़कों तक विरोध देखने को मिला। कांग्रेस के विधायक काली पट्‌टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। उधर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन का घेराव किया। यूपी में लखनऊ समेत कई शहरों में सपा कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की मारपीट के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूपी के ही नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद दिल्ली में 40 घंटे से धरने पर बैठे हुए हैं। इनके अलावा, अहमदाबाद और जालंधर जैसे कई शहरों पर प्रदर्शन जारी हैं। इस स्टोरी में देखिए, कहां क्या हुआ? जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में जयपुर में भाजपा बुधवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान चौमूं हाउस सर्किल पर भारी हंगामा हुआ। पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को रोका, तो उनके बीच तीखी धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद जब भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया। पूरी खबर पढ़ें…
लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की लखनऊ में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भड़क गए। नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इधर, कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता लट्ठ लेकर तैनात हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- “BJP वाले याद रखें। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता शांत और सज्जन जरूर है, लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए हर तरह से तैयार भी है।” पूरी खबर पढ़ें…
पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज; वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले दागे छात्र राजभवन तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग करके रोका और वापस लौटने को कहा। लेकिन, प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। ऐसे में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस के गोले दागे गए और लाठीचार्ज किया। इससे नाराज छात्र सड़क पर ही बैठ गए। 20 मिनट बाद छात्रों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और जेपी गोलंबर से आगे निकल गए। छात्रों ने बताया कि ये मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन और वहां शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में निकाला जा रहा है। वहीं इस बीच BJP के कार्यकर्ता भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। पूरी खबर पढ़िए पटना में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में चले पत्थर-डंडे पटना में बुधवार को कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने डंडे चले हैं। बीजेपी नेता कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ओर से डंडे चले, पत्थर चलाए गए। पुलिस इस दौरान चुपचाप खड़ी नजर आई। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस नेता पहले से पत्थर और डंडे लेकर मारपीट के लिए तैयार बैठे थे। पढ़ें पूरी खबर बनारस में कांग्रेसियों को टांगकर ले गई पुलिस दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसी और सपा कार्यकर्ता बनारस की सड़कों पर उतर आए हैं। अंबेडकर मूर्ति की तरफ बढ़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें टांगकर लेकर गई। बहराइच में सपा विधायक आनंद यादव समेत 5 सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बाहर भारी फोर्स तैनात है। दिल्ली में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 40 घंटे से धरने पर बैठे उधर, दिल्ली में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 40 घंटे से धरने पर बैठे हैं। तेज बारिश के बीच भी संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों के साथ ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर चर्चा नहीं कराई तो मध्यप्रदेश विधानसभ में हंगामा मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। विधायक जंतर-मंतर पर छात्रों से मारपीट और राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायक काली पट्‌टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। सभी ने सदन पर चर्चा की मांग की। लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा की अनुमति नहीं दी। इस पर सदन पर भारी हंगामा हुआ। पढ़ें पूरी खबर छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों का भजन-कीर्तन, लोकभवन घेरा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा के यमुनानगर में पीएम मोदी का पुतला फूंका हरियाणा कांग्रेस ने यमुनानगर में पीएम मोदी के पुतले को लाठी-चप्पलों से पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया। उधर, भिवानी में डीसी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। वहीं, हिसार में कांग्रेस प्रदर्शन में गुटबाजी नजर आई। पंचकूला, कुरुक्षे और करनाल में धरना-प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, फतेहाबाद में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिरसार में जजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी लाठीचार्ज की घटना के विरोध में लघु सचिवालय के गेट पर धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर अहमदाबाद में पुलिस बस में चढ़ गए प्रदर्शन कारी कांग्रेस ने अहमदाबाद स्थित राजीव गांधी भवन में धरना दिया। फिर रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस ने रैली को रोकने की कोशिश की तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल, वरिष्ठ नेता अमित चावड़ा और विधायक इमरान खेड़ावाला समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टांगकर पुलिस वाहन में बैठाया और हिरासत में लिया। रैली के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की बस पर भी चढ़ गए। मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया क्या है पूरा मामला नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है। ————————————————- पेपर लीक प्रदर्शन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… आंदोलन पर पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे, बब्बू मान बोले- हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बंट गई है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ और सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों के अधिकारों और उनकी मांगों को जायज ठहराया है। वहीं बब्बू मान ने आंदोलन के समर्थन से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसकी पुष्टि की है। रांका का कहना है कि कोर टीम से चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उधर, सुरक्षा के कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। यहां बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी पहुंचे हैं। इधर दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर अलग-अलग थानों में 10 FIR दर्ज की हैं। पढ़ें पूरी खबर