ब्रेकिंग न्यूज़
गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल:वृश्चिक राशि वालों को जॉब-बिजनेस में अचानक नया मौका मिल सकता है, वृष राशि वालों का नया बिजनेस आइडिया आगे बढ़ेगा

23 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वालों को इंटरव्यू, ऑडिशन या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े अच्छे संकेत मिल सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों की नई पार्टनरशिप या मिलकर किया जाने वाला प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। वृष राशि वालों का नया बिजनेस आइडिया आगे बढ़ेगा। कन्या राशि के लोगों को मीटिंग या मंच पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को अचानक नया अवसर मिल सकता है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – जजमेंट
किसी पुराने फैसले या अधूरे काम को नए तरीके से देखने का मौका मिलेगा। कुछ समय से जिस बात को लेकर उलझन थी, उसका जवाब धीरे-धीरे सामने आने लगेगा। किसी फॉर्म, दस्तावेज या जरूरी प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति हो सकती है। पुराने अनुभवों से मिली सीख आगे बढ़ने में मदद करेगी। करियर – हाल ही में इंटरव्यू, ऑडिशन, काम से जुड़ी किसी जांच या प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो अच्छे संकेत मिल सकते हैं। कुछ लोगों को अपना वर्क प्रोफाइल अपडेट करने या करियर को नई दिशा में आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। पिछले कामों की समीक्षा करने से आगे की योजना साफ होगी।
लव – रिश्ते को लेकर लंबे समय से कोई सवाल मन में था, तो उस पर खुलकर बात करने का समय है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे बातचीत सहज लगेगी। पुराने रिश्ते से मिली सीख के बाद अपने लिए बेहतर फैसला ले सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं को समझना जरूरी होगा।
हेल्थ – सुबह की दिनचर्या में कुछ अच्छे बदलाव कर सकते हैं। हल्की धूप में समय बिताना और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करना फायदेमंद रहेगा। नींद का समय भी ठीक रखें।
लकी रंग – आइवरी, लकी नंबर – 1 वृष – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
आज आपका दिमाग पहले से ज्यादा सक्रिय रहेगा और काम पर पूरा ध्यान लगा सकेंगे। पिछले कुछ दिनों से जिस बात को लेकर उलझन थी, उसका समाधान मिल सकता है। घर का कोई महत्वपूर्ण फैसला आपकी राय से लिया जाएगा। बेकार की बातचीत और गैर जरूरी विवाद से दूरी रखना बेहतर होगा। करियर – नए बिजनेस मॉडल, स्टार्टअप आइडिया या काम की योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसे लिखकर आगे बढ़ाने का समय है। रिसर्च, कंटेंट प्लानिंग, कानून, डेटा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी मीटिंग में आपकी एक बात पूरे प्रोजेक्ट की दिशा बदल सकती है।
लव – अपनी भावनाओं को शब्दों में नहीं बता पाते हैं, तो आज पहल करने का सही समय है। सिंगल लोगों की बातचीत किसी ऐसे व्यक्ति से शुरू हो सकती है, जिसकी सोच उन्हें प्रभावित करेगी। रिश्ते में अनुमान लगाने के बजाय सीधे और साफ सवाल पूछें।
हेल्थ – लगातार सोचते रहने से बचें और काम के बीच छोटे ब्रेक लें। पर्याप्त पानी पिएं। लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों को आराम दें।
लकी रंग – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 8 मिथुन – द एम्परर
आज कई चीजों को व्यवस्थित करने की जरूरत महसूस होगी। लंबे समय से टल रहे घरेलू कामों की सूची बनाकर उन्हें पूरा करने का मन होगा। घर में निवेश, वाहन खरीदने या भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़े विषय पर चर्चा हो सकती है। सही योजना आपको बड़े लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी। करियर – बिजनेस करते हैं, तो काम की व्यवस्था और नियम मजबूत बनाने पर ध्यान दें। मैनेजमेंट, प्रशासन या बड़ी कंपनी में जिम्मेदारी वाले पदों पर काम करने वालों को अच्छी प्रगति मिल सकती है। केवल मेहनत करना काफी नहीं होगा। काम को सही तरीके से बांटना और समय पर पूरा करना भी जरूरी है।
लव – पार्टनर के साथ भविष्य, पैसों की जिम्मेदारियों और साझा लक्ष्यों पर काम की बातचीत हो सकती है। रिश्ते को गंभीरता से आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो समय अच्छा है। आज आपके लिए रोमांस से ज्यादा भरोसा और सुरक्षा जरूरी रहेगी।
हेल्थ – बैठने के तरीके और लंबे समय तक लगातार काम करने की आदत पर ध्यान दें। शरीर की ताकत बढ़ाने वाली हल्की एक्सरसाइज दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। कमर और कंधों की स्ट्रेचिंग करें।
लकी रंग – नेवी, लकी नंबर – 4 कर्क – द हाई प्रीस्टेस
आज हर बात का जवाब तुरंत देना जरूरी नहीं है। कुछ बातें समय के साथ खुद साफ हो जाएंगी। दिन शांत रहकर लोगों और हालात को समझने का है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार में आया छोटा बदलाव आपकी नजर में आ सकता है। महत्वपूर्ण फैसला लेते समय दूसरों की राय के साथ अपनी समझ पर भी भरोसा रखें। करियर – ऑफिस में ज्यादा बोलने के बजाय ध्यान से सुनना फायदेमंद रहेगा। रिसर्च, लेखन, डिजाइन, मनोविज्ञान, ज्योतिष, शिक्षा या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपकी समझ और कल्पना आपको अलग पहचान दिला सकती है। अपनी योजना पूरी होने से पहले ज्यादा लोगों को न बताएं।
लव – पार्टनर अपनी बात खुलकर नहीं कह पा रहा है, तो उसकी खामोशी को भी समझने की कोशिश करें। कुछ रिश्तों को फिलहाल समय और थोड़ी दूरी की जरूरत होगी। सिंगल लोगों को किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है, लेकिन तुरंत फैसला न लें।
हेल्थ – अपने लिए कुछ समय निकालना जरूरी होगा। सुबह उठते ही मोबाइल देखने से बचें। हल्की खुशबू, शांत संगीत या कुछ देर अकेले बैठने से मन को सुकून मिलेगा।
लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 सिंह – द टॉवर
आज कुछ योजनाएं उम्मीद के अनुसार नहीं चलेंगी, लेकिन यही बदलाव नई शुरुआत का रास्ता भी खोल सकते हैं। कोई काम अचानक रद्द हो जाए या योजना बदल जाए, तो परेशान न हों। घर में पुराने सामान, फाइलें या गैर जरूरी चीजें हटाने का मन होगा। बदलते हालात के अनुसार खुद को ढालना आपकी ताकत बनेगा। करियर – किसी प्रोजेक्ट की दिशा या आपकी जिम्मेदारी अचानक बदल सकती है। लंबे समय से एक ही तरीके से काम कर रहे हैं, तो अब नया तरीका अपनाना होगा। टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में बड़ा सुधार करने का मौका मिल सकता है।
लव – शिकायतों को मन में दबाकर रखने के बजाय उनका समाधान निकालें। रिश्ते में केवल दिखावे की खुशी थी, तो असली भावनाएं सामने आ सकती हैं। पार्टनर के साथ सच्ची बातचीत रिश्ते को नई दिशा देगी। किसी पुरानी गलतफहमी का अंत भी हो सकता है।
हेल्थ – किसी गलत आदत को छोड़ना चाहते हैं, तो आज से शुरुआत कर सकते हैं। कमरा और काम की जगह साफ करने से मूड बेहतर होगा। पर्याप्त आराम करें और शरीर की थकान को नजरअंदाज न करें।
लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7 कन्या – क्वीन ऑफ वांड्स
आज आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व लोगों का ध्यान खींचेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम, पारिवारिक समारोह या नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। काफी समय से कोई नया शौक शुरू करने की सोच रहे थे, तो उसके लिए समय निकाल सकते हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा घर के दूसरे लोगों को भी उत्साहित करेगी। करियर – मीटिंग, वर्कशॉप या मंच पर अपनी बात रखने का मौका मिले, तो उसे स्वीकार करें। सोशल मीडिया, मार्केटिंग, फैशन, पब्लिक रिलेशंस, टीचिंग या कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपके नए आइडिया लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
लव – प्रेम संबंध में आकर्षण और उत्साह बना रहेगा। किसी को पसंद करते हैं, तो पहल करने के लिए दिन अच्छा है। सिंगल लोगों की किसी सामाजिक कार्यक्रम या काम से जुड़े संपर्क के जरिये दिलचस्प मुलाकात हो सकती है। रिश्ता आपको रोकने के बजाय बेहतर बनने में मदद करेगा।
हेल्थ – अपनी देखभाल की दिनचर्या बेहतर कर सकते हैं। डांस, योग या बाहर की किसी गतिविधि में हिस्सा लेने से ताजगी मिलेगी। त्वचा और बालों की देखभाल को नजरअंदाज न करें।
लकी रंग – ऑरेंज, लकी नंबर – 3 तुला – पेज ऑफ कप्स
आज कोई नई चीज सीखने या शुरू करने का मन होगा। घर में मजेदार बातचीत या बच्चों की मासूम हरकतें आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगी। पेंटिंग, संगीत, लेखन या किसी रचनात्मक शौक में रुचि है, तो उसके लिए समय निकालें। अचानक मिले निमंत्रण या छोटे सरप्राइज से दिन खास बनेगा। करियर – काम में नए आइडिया आपकी बड़ी ताकत होंगे। नया कोर्स, इंटर्नशिप या योग्यता बढ़ाने वाला प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो समय अच्छा है। रचनात्मक क्षेत्र, एनीमेशन, डिजाइन, मीडिया, कंटेंट राइटिंग और एजुकेशन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
लव – पार्टनर के साथ किसी मजेदार गतिविधि या अचानक बनी योजना का आनंद लेंगे। प्यार में हर बात की पहले से योजना बनाना जरूरी नहीं है। छोटी बातें और सहज पल रिश्ते को खूबसूरत बनाएंगे। दिल की बात कहने के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ – पर्याप्त पानी पिएं और हल्का भोजन करें। दिनभर खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। खुशी देने वाली गतिविधियों के लिए भी समय निकालें।
लकी रंग – पेस्टल मिंट, लकी नंबर – 5 वृश्चिक – नाइट ऑफ वांड्स
आज एक जगह बैठकर काम करने का मन नहीं होगा। कुछ नया करने, कहीं जाने या दिनचर्या बदलने के लिए उत्साह रहेगा। अचानक यात्रा, रोड ट्रिप या रोमांचक गतिविधि की चर्चा हो सकती है। लंबे समय से कोई काम शुरू करने की सोच रहे थे, तो आज पहला कदम उठा सकते हैं। आपकी ऊर्जा घर के लोगों को भी उत्साहित करेगी। करियर – मार्केटिंग, सेल्स, ट्रैवल, स्पोर्ट्स, इवेंट मैनेजमेंट या स्टार्टअप से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। अचानक मिले नए अवसर पर तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है। लोगों से मिलने-जुलने वाले काम में नए संपर्क फायदेमंद रहेंगे।
लव – पार्टनर के साथ अचानक बनी योजना रिश्ते में नई ताजगी लाएगी। रिश्ता काफी समय से एक ही तरह चल रहा है, तो कुछ नया करने का समय है। हर पल को पहले से तय करने के बजाय थोड़ी सहजता बनाए रखें।
हेल्थ – नई शारीरिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं। डांस, साइकिल चलाना या बाहर खेले जाने वाले खेल अच्छे विकल्प होंगे। लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें।
लकी रंग – क्रिमसन, लकी नंबर – 9 धनु – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं। किसी ऐसे विषय की चिंता होगी, जिसका समाधान फिलहाल आपके हाथ में नहीं है। घर में सब ठीक होने के बावजूद आप खुद पर ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ महसूस कर सकते हैं। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मन की बात शेयर करने पर राहत मिलेगी। करियर – अपने काम के नतीजों को लेकर खुद पर ज्यादा दबाव न बनाएं। कोई प्रोजेक्ट उम्मीद के अनुसार आगे नहीं बढ़ रहा है, तो उसे अपनी योग्यता का पैमाना न मानें। आज कामों की सूची छोटी और पूरी की जा सकने वाली रखें। भविष्य के करियर को लेकर भी उलझन हो सकती है।
लव – मन की बात मन में दबाकर न रखें। किसी बात ने भावनात्मक रूप से परेशान किया है, तो उस पर खुलकर बात करें। सामने वाले व्यक्ति को पुराने अनुभवों के आधार पर न परखें। जरूरत से ज्यादा सोचना रिश्ते में दूरी पैदा कर सकता है।
हेल्थ – दिनभर खुद को काम में उलझाए रखने के बजाय कुछ समय बिना किसी लक्ष्य के आराम करें। चाय-कॉफी कम लें और सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल सीमित रखें।
लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 2 मकर – द मून
आज थोड़ा रुककर हालात समझने की जरूरत है। परिवार की किसी योजना पर अलग-अलग राय सामने आ सकती है, इसलिए तुरंत फैसला न लें। बड़ी खरीदारी या ज्यादा खर्च करने की सोच रहे हैं, तो एक-दो दिन रुकना बेहतर होगा। मन की उलझन दूर करने के लिए शांत जगह पर कुछ समय बिताएं। करियर – काम से जुड़ी हर जानकारी दोबारा जांचना जरूरी होगा। ईमेल, दस्तावेज या किसी वादे को बिना ठीक से पढ़े स्वीकार न करें। नया ऑफर या किसी के साथ मिलकर काम करने की योजना है, तो उसकी सभी शर्तें समझ लें। अधूरी जानकारी के आधार पर फैसला न करें।
लव – पार्टनर के व्यवहार को लेकर बेवजह अनुमान न लगाएं। कोई बात साफ नहीं है, तो सीधे पूछें। सिंगल लोगों को किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है, लेकिन उसे समझने के लिए समय दें। केवल भावनाओं में आकर फैसला न लें।
हेल्थ – हल्की रोशनी में पसंद की किताब पढ़ना या शाम को शांत जगह टहलना मानसिक सुकून देगा। आज आराम करना आलस नहीं, बल्कि जरूरत है। पूरी नींद लें।
लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 9 कुंभ – टू ऑफ कप्स
आज किसी के साथ अच्छा तालमेल बनने का दिन है। ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी सोच और पसंद आपसे मिलती हो। परिवार में लंबे समय से टल रही बातचीत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। नई पार्टनरशिप या मिलकर बनाई जाने वाली योजना में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। करियर – काम से जुड़ी नई पार्टनरशिप, मिलकर किया जाने वाला प्रोजेक्ट या किसी के साथ नया काम शुरू हो सकता है। खुद का काम करते हैं, तो ऐसे व्यक्ति से संपर्क बनेगा, जो आपके काम को नई दिशा दे सकता है। टीम के साथ काम करने पर उम्मीद से बेहतर नतीजे मिलेंगे।
लव – कुछ लोग रिश्ते को पक्का करने या पार्टनर को परिवार से मिलवाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बातचीत सहज लगेगी। प्यार में दिखावे से ज्यादा भावनात्मक तालमेल जरूरी रहेगा।
हेल्थ – लोगों से मिलना-जुलना आपके मन को सुकून देगा। खुलकर हंसें और अपनी बातें शेयर करें। मानसिक शांति का अच्छा असर शरीर की ऊर्जा पर भी दिखाई देगा।
लकी रंग – पिंक, लकी नंबर – 6 मीन – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज भावनाओं के बजाय साफ सोच और तथ्यों के आधार पर फैसले लेंगे। कई दिनों से जिस बात को टाल रहे थे, उस पर अंतिम फैसला लेने का समय आ सकता है। शांत तरीके से अपनी बात रखना सही रहेगा। सही जगह मना करना भी उतना ही जरूरी होगा, जितना सही बात के लिए हां कहना। करियर – प्रेजेंटेशन, दस्तावेजों की जांच या आगे की योजना बनाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। लंबे समय से काम करने का तरीका बदलना चाहते हैं, तो दिन अच्छा है। भावनाओं में आकर फैसला न लें और केवल सही जानकारी के आधार पर आगे बढ़ें।
लव – केवल किसी को दुखी होने से बचाने के लिए रिश्ते को खींचते न रहें। पार्टनर के साथ साफ और सच्ची बातचीत रिश्ते को मजबूत कर सकती है। प्यार में सामने वाले का सम्मान करने के साथ खुद का सम्मान करना भी जरूरी है।
हेल्थ – आंखों को पर्याप्त आराम दें और काम के बीच छोटे ब्रेक लेते रहें। कमरा या काम की जगह साफ रखने से मन हल्का महसूस होगा। स्क्रीन का इस्तेमाल सीमित रखें।
लकी रंग – खाकी, लकी नंबर – 7

श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार:भारत Vs जिम्बाब्वे पहला टी-20 आज हरारे में; सूर्यवंशी ने यहीं बनाए थे 175 रन

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शामल 4:30 बजे से शुरु होगा। भारत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड में 7 में से 6 टी-20 मैच हारे, एक मैच बेनतीजा रहा। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे। वे 3 मैचों में सिर्फ 42 रन बना सके। हालांकि हरारे के मैदान पर उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में यहां 80 गेंद पर 175 रन की पारी खेली थी। भारत को जिम्बाब्वे तीन बार हरा चुका भारत और जिम्बाब्वे के बीच 14 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 11 मैचों में जीत मिली है। वहीं जिम्बाब्वे भी भारत को 3 बार हरा चुका है। आखिरी बार जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे ने हरारे में भारत को 3 रन से शिकस्त दी थी। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। तब भारत ने चेन्नई में खेले गए मुकाबले में 72 रन से जीत दर्ज की थी। ईशान किशन इस साल टीम के टॉप स्कोरर भारत के लिए ईशान किशन ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 20 मैचों में 182.73 की स्ट्राइक रेट से 667 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 103 रन रहा है। उनके अलावा अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। स्क्वाड में शामिल गेंदबाजो में शिवम दुबे ने इस साल सबसे ज्यादा 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि प्रिंस यादव युवा गेंदबाजी अटैक का नेतृत्व करेंगे। मुजरबानी जिम्बाब्वे के पेस अटैक का नेतृत्व करेंगे जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी ताकत उसकी तेज गेंदबाजी है। टीम में ब्लेंसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस की पेस तिकड़ी है। इस साल मुजरबानी टीम के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 9 मैचों में 7.17 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं। ओपनर ब्रायन बेनेट ने 2026 में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 9 मैचों में 135.86 की स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए। नाबाद 97 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। पिच रिपोर्ट और वेदर हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। गुरुवार को हरारे में धूप खिली रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी/तफद्जवा त्सिगा (विकेटकीपर), डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:बहू-बेटियां, माताएं अपने प्रेम, त्याग, धैर्य और संस्कारों से परिवार को जोड़े रखती हैं

परिवार की वास्तविक शक्ति घर की महिलाएं होती हैं। बहू-बेटियां और माताएं अपने प्रेम, त्याग, धैर्य, संस्कारों से परिवार को जोड़े रखती हैं, उनके कारण घर में एकता, संतुलन, सामंजस्य, सौहार्द और सद्भाव बना रहता है। वे हर परिस्थिति में परिवार का सहयोग करती हैं और सभी सदस्यों की देखभाल करती हैं। इसलिए उन्हें घर की लक्ष्मी कहा जाता है। अक्सर उनके योगदान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता, जबकि उनके बिना घर का वातावरण, अपनापन और व्यवस्था संभव नहीं है। वास्तव में, महिलाओं के योगदान से ही घर, घर जैसा बनता है। महिलाओं का हमेशा सम्मान करें। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए घर को सुंदर कौन बनाता है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

भास्कर अपडेट्स:मुंबई में बिना परमिशन के प्रदर्शन करने पर 5 दिन में 13 FIR; 400 लोगों पर एक्शन

मुंबई पुलिस ने 18 से 22 जुलाई के बीच बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में 13 एफआईआर दर्ज कर करीब 400 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सभी मामलों में नोटिस देकर लोगों को छोड़ दिया गया। दिल्ली में CJP के छात्र आंदोलन के समर्थन में मुंबई के शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर और शिवसेना भवन समेत कई जगह प्रदर्शन हुए। पुलिस का कहना है कि इन प्रदर्शनों की अनुमति नहीं ली गई थी।

कोर्ट ने नरेश मीणा की प्रोपर्टी का रिकॉर्ड मांगा:9 दिन पहले जमानत रद्द की थी; SDM थप्पड़ कांड में फिर हो सकती है गिरफ्तारी

टोंक के देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। करीब 9 महीने बाद हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद झालावाड़ में प्रदर्शन के दौरान दोबारा गिरफ्तारी हुई। इसे जमानत की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए टोंक एससी/एसटी कोर्ट ने 13 जुलाई को उनकी जमानत रद्द कर दी थी। अब कोर्ट के आदेश पर नगरफोर्ट थाना पुलिस ने उनकी चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड मांगा है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। नरेश मीणा पर एसडीएम से मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज हैं। वहीं, उनके समर्थकों का आरोप है कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कोर्ट के आदेश पर सरपंच से मांगी चल-अचल संपत्ति की जानकारी नगरफोर्ट थानाधिकारी राजेंद्र ताड़ा ने बताया कि एससी/एसटी कोर्ट के आदेश की पालना में नरेश मीणा की चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके लिए उनकी ग्राम पंचायत नयागांव उर्फ नानवता, तहसील मोठपुर (जिला बारां) के सरपंच (प्रशासक) को पत्र भेजा गया है। पत्र में नगरफोर्ट थाने में दर्ज मुकदमा का हवाला देते हुए जल्द संपत्ति का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि उसे न्यायालय में पेश किया जा सके। समर्थक बोले- सरकार अहंकार में, आवाज दबाने की कोशिश नरेश मीणा के सहयोगी राकेश बैंसला ने कहा कि सरकार अहंकार में है और नरेश मीणा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। उनका आरोप है कि पंचायत राज चुनाव से पहले सरकार उन्हें जेल में रखकर गरीबों, किसानों, मजदूरों और छात्रों की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले स्पेशल लोक अभियोजक नियुक्त कर जमानत रद्द कराई गई और अब संपत्ति का रिकॉर्ड मंगवाया जा रहा है। उनका दावा है कि जनता इसका जवाब पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव में देगी। बात न्याय पालिका के आदेश की तो उसका हम सम्मान करते है, हमें न्याय पालिका में विश्वास है, वह हमारे साथ न्याय करेगी और राहत देगी। SDM को थप्पड़ मारने के मामले में गिरफ्तार हुए थे नरेश मीणा यह मामला 13 नवंबर को देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान शुरू हुआ था। समरावता गांव के लोगों ने गांव को उनियारा उपखंड में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। उस समय निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे थे। आरोप है कि जबरन तीन लोगों से मतदान कराने का विरोध करते हुए नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। अगले दिन 14 नवंबर को पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से गिरफ्तार किया और 15 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इस मामले में 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। नरेश मीणा को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी। करीब 9 महीने बाद हाईकोर्ट ने नरेश मीणा को सशर्त जमानत पर रिहा किया था। झालावाड़ प्रदर्शन के बाद रद्द हुई जमानत 25 जुलाई को झालावाड़ के पिपलोदी सरकारी स्कूल की इमारत का हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नरेश मीणा एसआरजी हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नगरफोर्ट थाना पुलिस ने इसे हाईकोर्ट की जमानत शर्तों के उल्लंघन का आधार बनाते हुए एससी-एसटी कोर्ट में उनकी जमानत रद्द करने की अर्जी लगाई। कोर्ट ने 13 जुलाई को उनकी जमानत रद्द कर दी। जज आरती माहेश्वरी ने माना कि हाईकोर्ट ने नरेश मीणा को सशर्त जमानत दी थी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने उन शर्तों का पालन नहीं किया। जमानत रद्द होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हो सकता है।
….. SDM थप्पड़कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…. 1. राजस्थान थप्पड़कांड- महिलाएं बोलीं, पुलिस ने हमें लाठियों से पीटा:एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश जिस घर में घुसे, वहां सबसे ज्यादा तोड़फोड़ थप्पड़कांड की आग में राजस्थान के देवली-उनियारा (टोंक) का समरावता गांव झुलस गया है। लपटें भले ही बुझ गईं, लेकिन कालिख लगभग हर घर पर है। सबसे बुरी हालत में है कई कच्चे-पक्के घरों के बीच बना एक तीन मंजिला मकान। गेट से लेकर पार्किंग में खड़ी कार और चौक, बरामदे किचन और कमरे, हर तरफ तोड़फोड़ के निशान। फर्श से लेकर दीवारों तक जगह-जगह खून के निशान। पूरी खबर पढ़िए… 2. बुजुर्ग के वोट डालने के बाद भड़के लोग:देवली-उनियारा के समरावता गांव में SDM थप्पड़ कांड के बाद आगजनी-पथराव की पूरी कहानी देवली-उनियारा में 13 नवंबर को एसडीएम थप्पड़ कांड और फिर देर रात हुई आगजनी-पथराव के बाद समरावता गांव खाली हो गया है। गांव के लोग पुलिस से बचने के लिए खेतों और ढाणियों में छुपे हैं। भास्कर टीम हालात जानने के लिए मौके पर पहुंची तो लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़िए… 3. राजस्थान थप्पड़कांड; नरेश मीणा टोंक जेल में शिफ्ट:किरोड़ी ने कहा- टारगेटेड था मामला; वकील बोले- SDM ने थाने में निर्दलीय प्रत्याशी को पीटा राजस्थान के देवली-उनियारा (टोंक) में एसडीएम के थप्पड़कांड विवाद के बाद समरावता गांव में तीसरे दिन शुक्रवार को भी तनाव रहा। घटना के बाद जिला कलेक्टर डॉ सौम्या झा का पहला बयान सामने आया। इधर, नरेश मीणा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। पूरी खबर पढ़िए….

UGC नियमों से कॉलेज परिसरों में बढ़ेंगी दूरियां:यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ श्री राजपूत करणी सेना और स्वर्ण समाज का विरोध, झुंझुनूं में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए यूजीसी (UGC) के नियमों और कानूनों के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना एवं समस्त स्वर्ण समाज, राजस्थान मुखर हो गया है। झुंझुनूं में बुधवार को यात्रा पहुंची। जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। नियमों को वापस लेने और ईडब्ल्यूएस प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग को लेकर करणी सेना द्वारा देशनोक (बीकानेर) स्थित श्री करणी माता मंदिर से राजधानी जयपुर तक 650 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में झुंझुनूं में जिला कलेक्टर के माध्यम से देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ​कॉलेज परिसरों में असुरक्षा और मतभेद का अंदेशा ​श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बताया कि यूजीसी के नए नियमों और कानूनों से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों में भारी हतोत्साह और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। अब तक कॉलेज परिसरों में सभी जातियों और वर्गों के छात्र-छात्राएं अत्यंत सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ शिक्षा ग्रहण करते आए हैं, लेकिन इस नए कानून के लागू होने से विभिन्न वर्गों के बीच मतभेद और दूरियां बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है। उन्होंने मांग की है कि शिक्षा के मंदिर को ऐसी नीतियों से दूर रखा जाए ताकि आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे। ​ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रक्रिया हो सरल ​ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई है कि राजस्थान राज्य सरकार की तर्ज पर केंद्र सरकार को भी ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया को बेहद सरल करना चाहिए। इससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर (गरीब) वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की नौकरियों और योजनाओं में आरक्षण का वास्तविक लाभ सुगमता से मिल सकेगा और वे आम जनजीवन में आर्थिक संबल प्राप्त कर सकेंगे। जब तक रोलबैक नहीं होता, जारी रहेगा संघर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कड़े शब्दों में कहा कि यूजीसी द्वारा जो इक्विटी कमीशन के नाम पर समानता आयोग लाया गया है, उसमें समानता जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था के तहत एससी, एसटी, ओबीसी, एक महिला और एक दिव्यांग को अलग रखकर सामान्य वर्ग (जनरल) को पूरी तरह अलग कर दिया गया है, जो कि न्यायसंगत नहीं है। ​मकराना ने चेतावनी देते हुए कहा हमारा बच्चा चार गुना फीस भरकर और तमाम कठिनाइयों के बावजूद पढ़ाई करने जाता है, लेकिन इस प्रकार के नियमों के जरिए हमारे बच्चों को एजुकेशन से दूर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। हमारे 95%, 98% और 99% अंक लाने वाले बच्चों को अपराधी घोषित करने की कोशिश की जा रही है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। ​उन्होंने आगे कहा कि अभी यह केवल राजस्थान में एक झांकी और शुरुआत है। यदि इन मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया और यूजीसी के इन नियमों को वापस (रोलबैक) नहीं किया गया, तो यह पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन अन्य राज्यों में भी शुरू किए जाएंगे तथा यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं।

अनुयोगाचार्य आदर्शरत्नसागर का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश कल:वैदिक अग्निहोत्रालय आश्रम में 70 बटुकों धारण किए जनेऊ, पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें

शहर विधायक अतुल भंसाली के विधायक कोष से केएन कॉलेज महिला महाविद्यालय में पावर पंप एवं मोटर स्थापना के लिए खुदाई कार्य का आज शुभारंभ किया गया। चांदपोल बिजलीघर के पास स्थित वैदिक अग्निहोत्रालय आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। वहीं, भैरूबाग तीर्थ में अनुयोगाचार्य आदर्शरत्नसागर का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश कल होगा। लाइव ब्लॉग में पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें…

27 जुलाई से बदलेगा लीलण एक्सप्रेस का समय:जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस भी सवा 3 घंटे तक रहेगी प्रभावित, देखें नया टाइम-टेबल

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल परिचालन में सुधार के लिए जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12468 (जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस) आगामी 27 जुलाई से जयपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय 16:30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कनकपुरा स्टेशन पर 16:37 बजे पहुंचकर 16:39 बजे प्रस्थान करेगी तथा आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 16:57 बजे पहुंचकर 16:59 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने बदले हुए समय के अनुसार सुबह 05:05 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। दूसरी ओर, पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के दरा-कंवलपुरा स्टेशनों के मध्य आरयूबी संख्या 148 पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण जोधपुर-इंदौर रेलसेवा प्रभावित रहेगी। गाड़ी संख्या 12466 (जोधपुर-इंदौर रेलसेवा) जो 23 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग में 1 घंटे 40 मिनट रेगुलेट (विलंबित) रहेगी। इसी तरह, 27 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली यही ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे पर 3 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

नोहर में 10लाख की प्रतिबंधित दवाइयों के साथ दो गिरफ्तार:गश्त के दौरान पकड़ा, बाइक और दवाइयां जब्त

नोहर पुलिस ने 10 लाख की कीमत की प्रतिबंधित दवाओं के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 2,400 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल और टेपेन्टाडोल टैबलेट के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गश्त के दौरान बाइक सवारों को रोका
पुलिस के अनुसार, बुधवार को थानाधिकारी जगदीश पांडर के नेतृत्व में पुलिस टीम नोहर कस्बे में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान, मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में मिली प्रतिबंधित दवाइयों
तलाशी के दौरान, उनके कब्जे से 1,400 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल और 1,000 टेपेन्टाडोल टैबलेट बरामद हुईं। बरामद की गई इन दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एचआर-35-एम-6686 नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह (36), पुत्र हनुमान जाट, निवासी दलपतपुरा, थाना नोहर, और प्रमोद कुमार, पुत्र सरजीत कुमार जाट, निवासी कर्मसाना, थाना खुईयां के रूप में हुई है। इस संबंध में नोहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच उप निरीक्षक जसवंत सिंह कर रहे हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, हेड कॉन्स्टेबल पवन कुमार, कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार और कॉन्स्टेबल राजकुमार शामिल थे।

भगवान जगन्नाथ जानकी संग विवाह रचा कर लौटेंगे:गुरुवार रात गंगा बाग से चौपड़ मंदिर को प्रस्थान करेंगे, मेले में उमड़े लोग

राजगढ़ में भगवान जगन्नाथ जानकी के साथ विवाह संपन्न कर गुरुवार रात चौपड़ मंदिर लौटेंगे। वापसी की पूर्व संध्या पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और खरीदारी की। मंदिर के महंत पूर्ण दास, मदन मोहन शास्त्री और मेला कमेटी अध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे भगवान जगन्नाथ जानकी के साथ ऐतिहासिक रथ पर सवार होकर गंगा बाग से चौपड़ बाजार स्थित मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। सीसीटीवी से मेले में निगरानी
बुधवार को सुहावने मौसम के कारण मेले में अच्छी खासी रौनक रही। नगर पालिका ने मेले में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया था, जहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई और महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रसारित की गईं। मेला कमेटी ने भी मंदिर परिसर में पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। ग्राहकों से बनी रही रौनक
कोटकासिम से आए दुकानदार नूर मोहम्मद और इमरान खान ने बताया कि मेले में ग्राहकों की अच्छी उपस्थिति रही, जिससे बाजार में रौनक बनी रही। झूले और अन्य मनोरंजक आइटमों की उपलब्धता के कारण बच्चों, महिलाओं और पुरुषों का खूब मनोरंजन हुआ। मेले में बजरंग सेवा समिति और अन्य संगठनों द्वारा प्रसाद, शरबत, ठंडाई और अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। रात 11 बजे तक मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही। देखे मेले के PHOTOS