ब्रेकिंग न्यूज़
आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि आज से शुरू:23 जुलाई तक करें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा, देवी को चढ़ाएं नारियल, फूल और सुहाग का सामान

आज (15 जुलाई) आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (पहली तिथि) है और इस तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। गुप्त नवरात्रि में देवी सती की दस महाविद्याओं की कृपा पाने के लिए तंत्र-मंत्र से जुड़े लोग विशेष साधना करते हैं। हिन्दी पंचांग में एक साल में चार बार नवरात्रियां आती हैं। पहली चैत्र मास में, दूसरी आषाढ़ में, तीसरी आश्विन में और चौथी माघ मास में। चैत्र और आश्विन मास में प्रकट नवरात्रि रहती है, जबकि आषाढ़ और माघ मास में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, गुप्त नवरात्रि में देवी सती की दस महाविद्याओं की कृपा पाने के लिए गुप्त साधनाएं की जाती हैं। इन महाविद्याओं में मां काली, तारा देवी, षोडषी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, और कमला देवी शामिल हैं। ये साधनाएं तंत्र-मंत्र से जुड़े साधक ही करते हैं। सामान्य भक्तों को इन दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की ही पूजा करनी चाहिए। आज 15 जुलाई को मां शैलपुत्री की पूजा के साथ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। पूजा करते समय दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं। कई भक्त इन नौ दिनों में व्रत भी करते हैं। दो ऋतुओं के संधिकाल में आती है नवरात्रि देवी पूजा के नौ दिवसीय उत्सव नवरात्रि का संबंध ऋतुओं से है। जब दो ऋतुओं का संधिकाल रहता है, उस समय देवी पूजा का यह उत्सव मनाया जाता है। संधिकाल यानी एक ऋतु के खत्म होने का और दूसरी ऋतु के शुरू होने का समय। चैत्र मास की नवरात्रि के समय बसंत ऋतु खत्म होती है और ग्रीष्म ऋतु शुरू होती है। आषाढ़ मास की नवरात्रि के समय ग्रीष्म ऋतु खत्म होती है और वर्षा ऋतु शुरू होती है। आश्विन नवरात्रि के समय वर्षा ऋतु खत्म होती है और शीत ऋतु शुरू होती है। माघ मास की नवरात्रि के समय शीत ऋतु खत्म होती है और बसंत ऋतु शुरू होती है। नवरात्रि में व्रत करने से मिलते हैं स्वास्थ्य लाभ आयुर्वेद के अनुसार व्रत-उपवास करने से हमारे पाचन तंत्र को आराम मिलता है। खान-पान में संयम रखने से हम पेट से जुड़ी कई बीमारियों से बचे रहते हैं। शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जब हम खान-पान में संयम रखते हैं, तो आलस नहीं आता है और मन पूजा-पाठ में लगा रहता है। पूजा-पाठ के बाद एकाग्र मन के साथ किए गए अन्य कामों में भी सफलता मिलती है। नवरात्रि के दिनों में देवी मां के भक्त अन्न का त्याग करते हैं, इन दौरान शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती रहे, इसके लिए भक्त दिन में एक बार फलाहार करते हैं। देवी पूजा और साधनाओं से भक्तों का मन शांत होता है, नकारात्मक विचार दूर होते हैं।

दुखी संत को गुरु की सीख:खुद पर भरोसा करना सीखें, अपनी क्षमता पर विश्वास होगा, तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी संभव लगने लगेगा

कहते हैं कि इंसान के सुख या दुख उसकी परिस्थितियों से कम और उसके नजरिए से ज्यादा तय होते हैं। यह बात एक लोक कथा से समझ सकते हैं। पुराने समय में एक आश्रम में दो संत एक साथ एक आश्रम में रहते थे। दोनों का जीवन एक समान ही था। दोनों सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठते, पूजा-पाठ करते, साधना करते और जरूरतमंद लोगों की सहायता करते थे। आश्रम में दूर-दूर से लोग अपनी परेशानियां लेकर आते और दोनों संत उन्हें अपनी बुद्धि से उचित मार्गदर्शन देते। दोनों की सलाह इतनी प्रभावी होती थी कि लोगों की समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाती थीं। दोनों संतों के स्वभाव में एक बड़ा अंतर था। पहले संत का नाम था सुखी। वह हर परिस्थिति में प्रसन्न रहता था। चाहे कठिन समय हो या सफलता का अवसर, उसके चेहरे पर हमेशा संतोष और आत्मविश्वास झलकता था। वहीं दूसरे संत का नाम था दुखी। वह हर छोटी-बड़ी बात को लेकर चिंतित रहता, परिणामों को लेकर परेशान रहता और हमेशा किसी न किसी कमी का अनुभव करता था। गांव के लोगों ने दोनों संतों के अलग-अलग स्वभाव की वजह से उनके नाम सुखी-दुखी रख दिए थे। एक दिन दुखी संत ने सोचा कि जब दोनों का जीवन, दिनचर्या और कर्म समान हैं, तो फिर उसके जीवन में अशांति क्यों है? वह अपने गुरु के पास पहुंचा और अपनी शंका व्यक्त की। गुरु ने मुस्कुराते हुए कहा, “तुम दोनों के कर्म एक जैसे हैं, लेकिन सोच अलग है। सुखी संत हर परिस्थिति को अवसर मानता है। उसे अपने प्रयासों और ईश्वर पर पूरा विश्वास है। वह परिणाम की चिंता करने के बजाय वर्तमान में अपना श्रेष्ठ कार्य करता है। इसलिए उसका मन शांत रहता है।” फिर गुरु ने दुखी संत से कहा, “तुम हर काम करते समय पहले ही असफलता की कल्पना कर लेते हो। तुम्हें स्वयं पर भरोसा नहीं है और तुम हमेशा दूसरों से तुलना करते रहते हो। यही तुम्हारे दुख का सबसे बड़ा कारण है।” गुरु की बात सुनकर दुखी संत को अपनी भूल समझ आ गई। उसने उसी दिन से अपने विचार बदलने का संकल्प लिया। धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास बढ़ा, मन शांत हुआ और जीवन में खुशियां लौटने लगीं। तब उसे एहसास हुआ कि परिस्थितियां नहीं, बल्कि हमारी सोच ही हमारे जीवन की दिशा तय करती है। प्रसंग की सीख

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:जब व्यक्ति सकारात्मक सोच रखता है और मीठी वाणी बोलता है, तब वह सभी को अच्छा लगता है

अच्छे विचारों और मधुर व्यवहार से हमारे व्यक्तित्व में आकर्षण आता है। जब व्यक्ति सकारात्मक सोच रखता है, मीठी वाणी बोलता है और बिना दिखावे के जीवन जीता है, तब वह सभी को अच्छा लगता है। सच्चाई, सरलता और विनम्रता व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान है। यदि मन में किसी के लिए गलत भावना न हो, तो स्वभाव और भी प्रभावशाली बन जाता है। इसलिए मन, वचन और कर्म में एकरूपता रखें। यही सच्चे और आकर्षक व्यक्तित्व की पहचान है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए व्यक्तित्व को महान बनाने के लिए क्या करें? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

15 जुलाई का राशिफल:कर्क राशि वालों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है, मकर राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं

बुधवार, 15 जुलाई को कर्क राशि के लोगों को नौकरी से जुड़े इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों को रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों को बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। वृष राशि के नौकरी तलाश रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। कुंभ राशि वालों के पक्ष में विभागीय जांच का फैसला आ सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- आज सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज पर बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं। कई काम आपके पक्ष में आसानी से पूरे होते जाएंगे। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर अच्छी तरह विचार जरूर करें। सोच-समझकर आगे बढ़ने से सही फैसला ले पाएंगे।
नेगेटिव- लापरवाही के कारण रुपए-पैसे से जुड़ा नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। घर के अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। उनके सहयोग और आशीर्वाद से घर की व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। करियर- बिजनेस की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बिजनेस में तरक्की के मौके दे सकते हैं। कोई फैसला लेने में परेशानी हो, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के व्यवहार से परेशानी हो सकती है।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल और प्रेम बना रहेगा। शादी के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है। खानपान का ध्यान रखें और इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7 वृष – पॉजिटिव- आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और खुद को ऊर्जावान बनाए रखें। इससे समस्याओं का समाधान जल्दी मिल सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आराम और मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। दोस्तों से मिलने का मौका भी मिल सकता है।
नेगेटिव- आर्थिक परेशानी आने पर शांत रहकर उसका समाधान निकालने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं। समय के हिसाब से अपने व्यवहार और काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। करियर- बिजनेस का टारगेट पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। युवा अपने करियर से जुड़ी नई जानकारियां हासिल करेंगे, जिससे अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
लव- घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। युवा विपरीत लिंग के लोगों से व्यवहार करते समय अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- कोई काम पूरा न होने से निराशा और तनाव बढ़ सकता है। अपनी सोच सकारात्मक रखें और खुद को व्यस्त बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2 मिथुन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात होगी। मनोरंजन में भी समय बीतेगा। आप चिंताओं को छोड़कर हल्के मूड में रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और आगे की योजना पर ध्यान देंगे।
नेगेटिव- व्यावहारिक बने रहना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा आदर्शवादी सोच आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। मन कुछ परेशान रह सकता है। संतान का पढ़ाई पर ध्यान न देना भी आपकी चिंता बढ़ा सकता है। गुस्से के बजाय समझदारी से बात करें। करियर- बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में सकारात्मक नतीजे मिलने के योग हैं। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें।
लव- परिवार का माहौल व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। बाहरी लोगों को अपने वैवाहिक जीवन में दखल न देने दें।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन और योग के लिए समय निकालें। सकारात्मक लोगों के साथ रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6 कर्क – पॉजिटिव- किसी पॉलिसी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। प्रभावशाली और प्रतिभावान लोगों के संपर्क में आने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आगे बढ़ने के अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। युवाओं को नौकरी से जुड़े इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। पूरी तैयारी के साथ जाएं।
नेगेटिव- पारिवारिक मामले को लेकर भाई-बहनों में कहासुनी हो सकती है। घर के अनुभवी सदस्यों की मदद से संबंधों को बिगड़ने से बचाएं। लेनदेन के मामलों में बहुत सावधानी रखें। लापरवाही करने पर धोखा हो सकता है। करियर- बिजनेस में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो योजना बनाकर आगे बढ़ें। अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को परिवार और काम के बीच तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है। रुपए-पैसे के लेनदेन में ज्यादा सावधानी रखें।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। इससे संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में अपनी बात कहने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों से आत्मविश्वास कम हो सकता है। इसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए नई संभावनाएं बना रही है। मुश्किल लगने वाला कोई काम अचानक पूरा हो सकता है। इससे मन में खुशी और उत्साह रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण सामान और दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आपसी संबंधों में शक या मनमुटाव न बढ़ने दें। बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। करियर- बिजनेस से जुड़ा कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने की कोशिश करें। परिस्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के साथ काम करने वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।
लव- मुश्किल परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। आपके तनाव और गुस्से का असर परिवार पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में दूरी आने की आशंका है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या गले में परेशानी हो सकती है। मौसम के हिसाब से दिनचर्या रखें और ठंडी चीजों से बचें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 कन्या – पॉजिटिव- किसी दोस्त की मदद से निजी काम पूरा हो सकता है। घर और बाहर दोनों जगह आपका सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थी और युवा पढ़ाई के साथ दूसरे क्षेत्रों की जानकारी हासिल करने में भी रुचि लेंगे। व्यस्तता के बावजूद अपने निजी कामों के लिए समय निकाल पाएंगे।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कोशिश करनी होगी। कोई बुरी खबर मिलने से तनाव और निराशा बढ़ सकती है। अपना मनोबल कमजोर न होने दें। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। करियर- कार्यक्षेत्र में फिलहाल मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। किसी तरह का जोखिम न लें और नया काम शुरू करने से बचें। दिन की शुरुआत में भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।
लव- परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान सभी सदस्यों के साथ बैठकर निकालें। इससे जल्दी सफलता मिलेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण खांसी, जुकाम और बदन दर्द हो सकता है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3 तुला – पॉजिटिव- आज नए लोगों से संपर्क बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा। इसका भविष्य में फायदा हो सकता है। खास लोगों से बातचीत के दौरान उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। पारिवारिक और सामाजिक काम योजना बनाकर करने से सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- भाइयों के साथ तालमेल बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। छोटी नकारात्मक बातों को ज्यादा महत्व न दें। लापरवाही और देरी के कारण कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। इनकम के साथ खर्च भी ज्यादा रहेगा। बजट बनाकर चलें। करियर- बिजनेस बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम करने का समय अच्छा है। मार्केटिंग और लोगों से संपर्क बढ़ाने पर ध्यान दें। मौजूदा कामों की छोटी-छोटी बातों की भी अच्छी तरह जांच करें। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी।
लव- घर और बिजनेस के बीच तालमेल बनाने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- काम ज्यादा होने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। मनपसंद गतिविधियों में कुछ समय बिताने से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2 वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन अच्छा बीतेगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी और बेचैनी से राहत मिल सकती है। आप दोबारा अपनी ऊर्जा जुटाकर काम पर ध्यान दे पाएंगे। समय का सही इस्तेमाल करेंगे, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं।
नेगेटिव- नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है, इसलिए हिसाब-किताब के काम सावधानी से करें। बिना वजह किसी से न उलझें। समस्या आने पर उसकी असली वजह समझने की कोशिश करें। करियर- बिजनेस की गतिविधियां सामान्य रहेंगी। महत्वपूर्ण फैसला लेते समय स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस में मुनाफा होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव से राहत नहीं मिलेगी।
लव- परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- काम का दबाव और तनाव बढ़ने से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। आराम करें और जरूरत होने पर नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7 धनु – पॉजिटिव- आज घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। आप उन्हें अच्छी तरह पूरा कर लेंगे। परिवार के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। परिस्थितियों को शांत मन से संभालने की कोशिश करें। नकारात्मक सोच वाले दोस्तों की सलाह पर तुरंत भरोसा न करें। अपनी योग्यता और समझ पर विश्वास रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। करियर- कार्यक्षेत्र में बेहतर व्यवस्था और काम करने का सही तरीका बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। निजी कामों के कारण बिजनेस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोग पब्लिक डीलिंग से जुड़े काम सावधानी से करें।
लव- घर का माहौल सुकून भरा रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और नजदीकी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। काम के साथ आराम और सेहत पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी बातचीत की कला और काम करने की क्षमता से मुश्किल काम भी पूरा कर लेंगे। रुका हुआ पेमेंट लेने पर पूरा ध्यान दें। इससे आर्थिक फायदा हो सकता है। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है।
नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और अहंकार से बचें। अपने स्वभाव में सरलता बनाए रखें। दोस्तों से मिलते समय मान-मर्यादा का ध्यान रखें। आपकी किसी गलत बात के कारण कुछ लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं। करियर- कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। घबराने के बजाय परिस्थितियों को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ सकती है। कर्मचारियों और साथ काम करने वालों से संबंध खराब न होने दें। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव- घरेलू जीवन में एक के बाद एक परेशानी आ सकती है। स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी आपको ही निभानी होगी। प्रेम संबंधों में निराशा हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण सावधानी रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6 कुंभ – पॉजिटिव- कोई पेमेंट अटका हुआ है, तो आज उसे मांगने का सही समय है। भावुक होने के बजाय व्यावहारिक तरीके से काम पूरे करें। इससे सही फैसला लेने में आसानी होगी। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
नेगेटिव- समय के हिसाब से अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। बेकार के विवादों में न उलझें। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। करियर- बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। बिजनेस से जुड़ी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑफिस की फाइलें और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर तनाव और परेशानी का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- गैस और वात के कारण जोड़ों या घुटनों में दर्द बढ़ सकता है। योग और व्यायाम नियमित रूप से करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1 मीन – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। घर के बड़े लोगों की सलाह और अनुभव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। उनकी बातों से जीवन के सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ सकती है।
नेगेटिव- फिलहाल कहीं भी निवेश करने से बचें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। दूसरे कामों में व्यस्त रहने के साथ बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। संबंधों में प्रेम बनाए रखने के लिए छोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। करियर- बिजनेस की मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। पार्टनरशिप के काम में पुराने विवाद दोबारा न उठाएं। इस समय उधार देना या लेना नुकसानदायक हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
लव- परिवार के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। समझदारी और सावधानी से काम लेंगे, तो संबंध पहले से ज्यादा मजबूत हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पौष्टिक और प्राकृतिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

आज आषाढ़ मास की अमावस्या:दोपहर में करें पितरों के लिए धूप-ध्यान और सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास जलाएं, जानिए अमावस्या पर कौन-कौन से शुभ काम करें

आज (मंगलवार, 14 जुलाई) आषाढ़ मास की अमावस्या यानी हलहारिणी अमावस्या है। यह पर्व किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन खेती में उपयोग होने वाले हल, बैल और अन्य कृषि उपकरणों की पूजा करने की परंपरा है। किसान अच्छी फसल, भूमि की उर्वरता और खेती में सफलता की कामना से इन यंत्रों का पूजन करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, आषाढ़ी अमावस्या पर इष्टदेव की पूजा, पितरों का स्मरण, तर्पण और जरूरतमंद लोगों को दान करने की परंपरा है। दिन की शुरुआत सूर्य देव की पूजा से करेंगे, तो बहुत शुभ रहेगा। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए शुभ कार्यों से अक्षय पुण्य मिलता है, ऐसा पुण्य जिसका शुभ असर जीवन में बना रहता है। तांबे के लोटे से चढ़ाएं सूर्य को जल आज सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे में जल लें, जल में कुमकुम, चावल, फूल डाल लें। इसके बाद सूर्य देव को अर्पित करें और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जप करें। इसके बाद घर के मंदिर में अपने इष्टदेव की पूजा करें। अमावस्या पर भगवान गणेश, भगवान शिव, भगवान विष्णु, माता दुर्गा और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करने से विशेष फल मिलता है। अगर कोई व्यक्ति इस दिन व्रत रखने का विचार कर रहा है तो पूजा के समय व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इष्टदेव के मंत्रों का करें जप अमावस्या पर उपवास करें। जो लोग निराहार व्रत नहीं रख सकते, वे एक समय फलाहार करके भी व्रत कर सकते हैं। पूजा में भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए। भगवान गणेश के लिए श्री गणेशाय नम:, भगवान शिव के लिए ऊँ नम: शिवाय, भगवान विष्णु के लिए ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय और माता दुर्गा के लिए दुं दुर्गायै नम: मंत्र का जप किया जा सकता है। अगर आपके पास पर्याप्त समय हो, तो धार्मिक ग्रंथों का पाठ भी कर सकते हैं। अपनी सुविधा के अनुसार शिवपुराण, विष्णुपुराण या श्रीमद्भागवत कथा के अध्याय पढ़े जा सकते हैं। इसके अलावा संतों के प्रवचन भी सुन सकते हैं। दोपहर में करें पितरों के लिए धूप-ध्यान अमावस्या पर पितरों के लिए धूप-ध्यान करने की विशेष परंपरा है। दोपहर करीब 12 बजे का समय पितरों के लिए किए जाने वाले पूजन कर्मों के लिए शुभ माना जाता है। इसे कुतप काल कहते हैं। इस समय में गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर धूप दी जाती है। जब कंडे से धुआं निकलना बंद हो जाए, तब उस पर गुड़ और घी अर्पित कर सकते हैं। कुछ लोग पितरों की प्रसन्नता के लिए खीर-पुड़ी का भोग भी लगाते हैं।
पितरों का स्मरण करते हुए हथेली में जल लेकर अंगूठे की ओर से जल अर्पित करने की परंपरा है। इसके बाद कुछ समय शांत बैठकर पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए और ऊँ पितृभ्यो नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। पितरों को धूप देने के बाद जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर के बाहर गाय, कुत्ते और कौओं के लिए भी भोजन रखना चाहिए। गौशाला में दान करना भी पुण्यदायी माना गया है। नदी स्नान न कर पाएं, तो क्या करें? अमावस्या पर गंगा, यमुना, नर्मदा और शिप्रा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन तीर्थ स्नान करने से व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए गलत कर्मों का फल कम होता है। अगर किसी वजह से नदी में स्नान करना संभव न हो, तो घर पर ही स्नान के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है। स्नान करते समय सभी तीर्थों और देवी-देवताओं का ध्यान करने से भी पुण्य प्राप्त होने की मान्यता है। मंगलवार और अमावस्या के योग में करें ये शुभ काम आषाढ़ अमावस्या और मंगलवार के योग में हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। श्रद्धा के अनुसार राम नाम का जप और सुंदरकांड का पाठ भी किया जा सकता है। ज्योतिष में मंगलवार का कारक मंगल ग्रह को माना जाता है। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहते हैं। यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में होता है, वे मंगल दोष को शांत करने के लिए मंगलवार को मंगल देव की पूजा कर सकते हैं। इस ग्रह की पूजा शिवलिंग रूप में की जाती है, इसलिए शिवलिंग पर लाल फूल, लाल गुलाल, बिल्व पत्र, धतूरा और आंकड़े के फूल चढ़ाए जा सकते हैं। इस दौरान ऊं भों भौमाय नम: मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। शाम को सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। तुलसी की परिक्रमा करके देवी तुलसी से सुख-शांति की प्रार्थना करनी चाहिए।

मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल:सिंह वालों को बिजनेस में अचानक फायदा और कन्या राशि वालों के कामकाज में अचानक बदलाव के योग बनेंगे

14 जुलाई, मंगलवार के टैरोकार्ड बताते हैं कि सिंह राशि वालों का प्रॉपर्टी या दस्तावेज से जुड़ा मामला आगे बढ़ सकता है। बिजनेस में अचानक फायदा मिलने के भी योग हैं। मीन राशि के फ्रीलांसर्स को आकर्षक ऑफर मिल सकता है। मिथुन राशि वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी और अधिकारी उनके काम से प्रभावित होंगे। धनु राशि वालों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कन्या राशि वालों के कामकाज में अचानक बदलाव आएंगे। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – सेवन ऑफ कप्स
आज कई विकल्पों और उलझे विचारों के बीच सही फैसला लेना होगा। घर में छोटे उत्सव या मेहमानों के आने की चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में अच्छे ऑफर मिलेंगे। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। नई पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही सहमति दें। करियर – नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कई विकल्पों में से किसी एक को चुनना पड़ सकता है। डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया और डिजाइन से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। प्रेजेंटेशन या इंटरव्यू में आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी भी बात में कल्पना और सच्चाई का फर्क समझना जरूरी होगा।
लव – प्रेम संबंधों में मिली-जुली भावनाएं रहेंगी। शादीशुदा लोग साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। दूरी वाले रिश्तों में अनुमान लगाने के बजाय खुलकर बात करें। किसी पुराने मैसेज या याद से मन भावुक हो सकता है।
हेल्थ – आंखों में जलन या स्क्रीन के कारण थकान महसूस हो सकती है। देर रात तक जागने से ऊर्जा कम होगी। हल्का योग और सांस से जुड़ी एक्सरसाइज फायदेमंद रहेगी। मीठे पेय के बजाय ताजे फल लें।
लकी कलर – टर्क्वॉइज, लकी नंबर – 5 वृष – थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आज मिलकर किए गए काम सफल रहेंगे। घर के किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए परिवार के सभी सदस्य साथ आएंगे। किसी पारिवारिक आयोजन की तैयारी शुरू हो सकती है। बड़े भाई या बहन की सलाह उपयोगी रहेगी। आर्थिक मामलों में छोटी, लेकिन स्थायी प्रगति होगी। लोग आपके विचारों को गंभीरता से सुनेंगे। करियर – वास्तु, इंटीरियर, शिक्षा और तकनीकी ट्रेनिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। नया हुनर सीखने का मौका मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आगे का रास्ता आसान करेगा। अपना बिजनेस कर रहे लोग काम की अच्छी क्वालिटी से नया क्लाइंट जोड़ सकते हैं।
लव – रिश्तों में समझदारी और तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं के साथ व्यावहारिक सहयोग भी जरूरी होगा। किसी से दोस्ती धीरे-धीरे खास रिश्ते में बदल सकती है। साझा पसंद पर हुई बातचीत नजदीकियां बढ़ाएगी। आपसी भरोसा मजबूत होगा।
हेल्थ – हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। बारिश के मौसम में त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं।
लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4 मिथुन – थ्री ऑफ पेंटाकल्स
घर की किसी महत्वपूर्ण योजना में आपकी राय को खास महत्व मिलेगा। परिवार के दो सदस्यों के बीच चल रही असहमति को दूर करने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम या पढ़ाई से जुड़ी उपलब्धि के कारण घर में उत्साह रहेगा। पैसों से जुड़े फैसलों में आपकी व्यावहारिक सोच फायदा देगी। अनुभवी व्यक्ति से हुई बातचीत भविष्य की दिशा साफ कर सकती है। करियर – रिसर्च, शिक्षा, कंसल्टेंसी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पैनल डिस्कशन, प्रेजेंटेशन या मूल्यांकन में आपकी तैयारी असर डालेगी। अधिकारी आपके सोचने और चीजों का विश्लेषण करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं।
लव – रिश्ते में समझदारी और सम्मान बना रहेगा। साथी आपकी महत्वाकांक्षाओं को समझने की कोशिश करेगा। इससे नजदीकियां बढ़ेंगी। साझा पसंद रिश्ते में नया उत्साह लाएगी। भावनाएं शब्दों से ज्यादा आपके व्यवहार में दिखाई देंगी। पुराना शक दूर होने से मन हल्का होगा।
हेल्थ – मौसम बदलने के कारण गले में हल्की परेशानी हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या ऊर्जा बनाए रखेगी। सांस से जुड़ी हल्की एक्सरसाइज मानसिक स्पष्टता बढ़ाएगी।
लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 3 कर्क – टू ऑफ कप्स
आज किसी महत्वपूर्ण रिश्ते में अच्छी बातचीत शुरू हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ समय बिताने से नजदीकियां बढ़ेंगी। शुभ समाचार से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पैसों से जुड़े साझेदारी वाले फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति का भरोसा आपके लिए खास रहेगा। करियर – एचआर, जनसंपर्क, काउंसलिंग और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। किसी अनुभवी सहकर्मी से हुई बातचीत नया नजरिया देगी। आज प्रतिस्पर्धा से ज्यादा पार्टनरशिप फायदा देगी। लोगों के साथ बनाए अच्छे संबंध भविष्य में बिजनेस के मौके दिला सकते हैं।
लव – रिश्ते में सहजता और नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके साथ केवल आकर्षण नहीं, बल्कि अच्छी समझ भी बनेगी। किसी रिश्ते में लंबे समय से जिस स्पष्टता का इंतजार था, वह मिल सकती है। आपसी विश्वास मजबूत होगा।
हेल्थ – मन शांत रहने का अच्छा असर सेहत पर भी दिखाई देगा। मौसम में नमी के कारण सुस्ती हो सकती है। हल्की सैर करें और प्राकृतिक माहौल में कुछ समय बिताएं।
लकी कलर – रोज क्वार्ट्ज, लकी नंबर – 2 सिंह – किंग ऑफ पेंटाकल्स
आज प्रभाव, प्रतिष्ठा और पैसों से जुड़े फैसलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। प्रॉपर्टी, दस्तावेज या पारिवारिक व्यवस्था से जुड़ा मामला आपके पक्ष में आगे बढ़ सकता है। घर की सुविधाएं बढ़ाने या कीमती सामान खरीदने की योजना बनेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपकी फैसला लेने की क्षमता पर भरोसा करेंगे। पुराना बिजनेस संपर्क दोबारा फायदा दे सकता है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी खास रहेगी। करियर – मैनेजमेंट, बैंकिंग, फाइनेंस और प्रशासन से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। किसी बड़े फैसले में आपकी अंतिम सहमति ली जा सकती है। संस्थागत व्यवस्था या काम करने के तरीके में सुधार का मौका मिलेगा। बिजनेस करने वाले छोटी, लेकिन असरदार रणनीति बनाकर फायदा पा सकते हैं। आपकी विश्वसनीयता और जिम्मेदार काम करने की आदत लंबे समय तक फायदा देगी।
लव – रिश्ते में भावनाओं के साथ भरोसा, जिम्मेदारी और भविष्य की सुरक्षा महत्वपूर्ण रहेगी। साथी के साथ साझा योजनाओं और जिम्मेदारियों पर बात हो सकती है। अविवाहित लोगों की मुलाकात व्यावहारिक और संतुलित सोच वाले व्यक्ति से होगी। दिखावे से ज्यादा भरोसेमंद व्यवहार रिश्ते को मजबूत करेगा।
हेल्थ – भारी भोजन से पाचन बिगड़ सकता है और सुस्ती महसूस होगी। पौष्टिक भोजन लें और समय पर खाएं। ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन आराम को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर – मैजेंटा, लकी नंबर – 6 कन्या – द टॉवर
अचानक बदलाव किसी पुरानी व्यवस्था को नया रूप दे सकता है। लंबे समय से टल रहा मामला निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगा। घर का बेकार सामान हटाने या जगह बदलने की योजना बनेगी। परिवार में साफ और सच्ची बात करने से कुछ देर तनाव हो सकता है, लेकिन बाद में माहौल बेहतर होगा। करियर – ऑफिस में नई नीति, टीम में बदलाव या काम करने का नया तरीका आपकी दिनचर्या पर असर डालेगा। आईटी, डेटा एनालिसिस और ऑडिट से जुड़े लोगों को किसी छिपी गलती का पता चल सकता है। पुराने तरीकों पर अड़े रहने के बजाय नई व्यवस्था अपनाएं। शुरुआत में असुविधा होगी, लेकिन यही बदलाव आगे चलकर करियर और बिजनेस में फायदा देगा।
लव – रिश्ते में दिखावे की परतें हटेंगी। अनकही बातें और पुराने सवाल सामने आ सकते हैं। उनसे बचने के बजाय ईमानदारी से बात करें। कोई बात भावनात्मक रूप से चौंका सकती है, लेकिन इससे रिश्ते की आगे की दिशा साफ होगी। सच्चाई रिश्ते को दोबारा मजबूत बनाने में मदद करेगी।
हेल्थ – लगातार भागदौड़ से थकान बढ़ सकती है। अव्यवस्थित दिनचर्या का असर नींद पर होगा। शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें और पर्याप्त आराम लें।
लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8 तुला – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
पिछले दिनों की उलझनें धीरे-धीरे दूर होंगी और आगे का रास्ता साफ दिखाई देगा। परिवार के किसी सदस्य की यात्रा या जगह बदलने की चर्चा हो सकती है। मानसिक चिंता कम होगी। घर या काम करने की जगह में छोटा बदलाव राहत देगा। करियर – विभाग बदलने, नई जिम्मेदारी मिलने या कार्यस्थल बदलने की संभावना है। पब्लिशिंग, ट्रांसलेशन, शिक्षा और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को नई दिशा मिलेगी। पुराने तरीके छोड़कर ज्यादा असरदार तरीका अपनाने का समय है।
लव – दूरी वाले रिश्ते में बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है। कुछ लोग पुरानी भावनात्मक घटनाओं को स्वीकार कर आगे बढ़ने का फैसला लेंगे। साथी आपकी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझेगा। अविवाहित लोगों की मुलाकात यात्रा, पढ़ाई या सामाजिक संपर्क के दौरान हो सकती है।
हेल्थ – लंबी यात्रा या लगातार बैठने से पैरों में भारीपन हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और बीच-बीच में चलते रहें। बारिश के मौसम में साफ पानी और पेय पदार्थों का ध्यान रखें।
लकी कलर – मिस्ट ब्लू, लकी नंबर – 3 वृश्चिक – टेन ऑफ वांड्स
आज जिम्मेदारियां सामान्य से ज्यादा रहेंगी। कई छोटे काम एक साथ पूरे करने पड़ेंगे। परिवार की किसी महत्वपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। समारोह या सामाजिक कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्तता रहेगी। हर काम अकेले संभालने की कोशिश न करें, वरना थकान बढ़ेगी। करियर – लॉजिस्टिक्स, कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन मैनेजमेंट और प्रोडक्शन से जुड़े लोगों पर काम का दबाव रहेगा। मीटिंग और रिपोर्ट के बीच प्राथमिकताएं तय करना जरूरी होगा। बिजनेस बढ़ाने से पहले मौजूदा व्यवस्था को मजबूत करें।
लव – समय की कमी रिश्ते पर असर डाल सकती है। साथी को महसूस हो सकता है कि आप जिम्मेदारियों में ज्यादा व्यस्त हैं। कुछ देर की अच्छी बातचीत भी दूरी कम करेगी। साथी से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें और भावनाओं के लिए समय निकालें।
हेल्थ – मांसपेशियों में जकड़न हो सकती है। आराम और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। पौष्टिक भोजन लें और पर्याप्त पानी पिएं।
लकी कलर – रस्ट, लकी नंबर – 9 धनु – नाइन ऑफ कप्स
आज संतुष्टि और खुशी मिलेगी। लंबे समय से मन में रखी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ हंसी-मजाक और अच्छे पल बिताएंगे। पसंदीदा खाना, खास निमंत्रण या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन खुश करेगी। आर्थिक स्थिरता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर – क्रिएटिव फील्ड, कंटेंट, फोटोग्राफी और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम की तारीफ होगी। किसी प्रेजेंटेशन या काम के नमूने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। उपलब्धि का आनंद लेने के साथ अगले लक्ष्य की योजना भी बनाएंगे।
लव – साथी के साथ बिताया समय खास रहेगा। लंबे समय से अटकी मुलाकात या साझा योजना पूरी हो सकती है। रिश्ते में उलझनों की जगह स्पष्टता और खुशी रहेगी। उम्मीद से ज्यादा संतुष्टि महसूस होगी।
हेल्थ – पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। मीठी चीजों की मात्रा सीमित रखें। प्राकृतिक माहौल में कुछ समय बिताने से ताजगी मिलेगी।
लकी कलर – केसरिया, लकी नंबर – 1 मकर – किंग ऑफ वांड्स
आज नेतृत्व करने और आगे बढ़कर फैसला लेने की जरूरत होगी। ऐसी स्थिति में पहल करनी पड़ सकती है, जहां दूसरे लोग फैसला लेने से बच रहे हों। आपके सुझावों को सम्मान मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। किसी नए विचार पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। करियर – स्टार्टअप, रणनीति, ब्रांड डेवलपमेंट और नेतृत्व वाली भूमिका में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। नई योजना का शुरुआती ढांचा तैयार हो सकता है। सीनियर अधिकारियों की मीटिंग में आपके विचारों को गंभीरता से सुना जाएगा। आपकी फैसला लेने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी।
लव – रिश्ते को नई दिशा देने के लिए पहल करेंगे। अविवाहित लोगों की मुलाकात आत्मनिर्भर, प्रभावशाली और साफ बोलने वाले व्यक्ति से हो सकती है। संबंध में नेतृत्व करें, लेकिन साथी पर नियंत्रण करने की कोशिश न करें। भावनाएं खुलकर बताने से रिश्ते में ताजगी आएगी।
हेल्थ – पर्याप्त पानी और संतुलित भोजन जरूरी है। आंखों में थकान या हल्की जलन हो सकती है। काम के बीच छोटे ब्रेक लेते रहें।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7 कुंभ – द स्ट्रेंथ
आज किसी परिस्थिति को ताकत से जीतने के बजाय धैर्य से संभालना बेहतर होगा। जिद्दी व्यक्ति के साथ संतुलित व्यवहार करने से अच्छा नतीजा मिलेगा। परिवार के किसी छोटे सदस्य को आपके मार्गदर्शन की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में संयम रखें। तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले पूरी बात समझें। करियर – हेल्थकेयर, मनोविज्ञान, ट्रेनिंग और सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। मुश्किल क्लाइंट या जटिल स्थिति को समझदारी से संभाल लेंगे। ऑफिस में विवाद होने पर आपकी संतुलित भूमिका की तारीफ होगी।
लव – साथी अपनी निजी चिंता शेयर कर सकता है। इस समय उसे सलाह से ज्यादा आपकी समझ और साथ की जरूरत होगी। अविवाहित लोगों का आकर्षण शांत, लेकिन अंदर से मजबूत व्यक्ति की ओर बढ़ सकता है। जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष न निकालें। आपका सहज व्यवहार रिश्ते को गहराई देगा।
हेल्थ – दांत या मसूड़ों में हल्की संवेदनशीलता हो सकती है। संतुलित भोजन लें और कैल्शियम वाली चीजें शामिल करें। लंबे समय से दबा तनाव गर्दन के आसपास जकड़न बढ़ा सकता है।
लकी कलर – हनी, लकी नंबर – 4 मीन – नाइट ऑफ कप्स
आज रचनात्मक सोच और भावनाओं का अच्छा तालमेल रहेगा। अचानक मिला निमंत्रण या सुखद मैसेज दिन खास बना सकता है। परिवार में कला, संगीत या किसी क्रिएटिव काम को लेकर उत्साह रहेगा। आप आसपास के लोगों की भावनाओं को सामान्य से ज्यादा गहराई से समझेंगे। छोटी सी घटना भी बड़ी खुशी दे सकती है। करियर – लेखन, विज्ञापन, फैशन, संगीत, फिल्म और कंटेंट से जुड़े लोगों को प्रेरणादायक मौका मिलेगा। किसी आइडिया को पेश करने का आपका तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। फ्रीलांस काम करने वालों को आकर्षक ऑफर मिल सकता है। आपकी प्रेजेंटेशन स्टाइल अलग पहचान बनाएगी।
लव – रिश्ते में रोमांस और मधुरता बढ़ेगी। साथी का कोई भावनात्मक मैसेज या व्यवहार मन खुश करेगा। ऑनलाइन बातचीत से नया और रोचक परिचय हो सकता है। रिश्ते में औपचारिकता कम होगी और भावनाएं खुलकर सामने आएंगी।
हेल्थ – मौसम में नमी बढ़ने से साइनस या नाक बंद होने की परेशानी हो सकती है। शांत संगीत मानसिक आराम देगा। नियमित पानी पीते रहें।
लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 2

कथा: संत की क्रोधी व्यक्ति को सीख:गुस्सा आने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ क्षण रुकें, यही छोटा-सा विराम बड़े विवाद को टाल सकता है

क्रोध इंसान का ऐसा शत्रु है, जो पलभर में करीबी रिश्तों को भी तोड़ सकता है। गुस्से में कहे गए शब्द अक्सर मन पर ऐसे घाव दे जाते हैं, जो समय बीतने पर भी नहीं भरते। इसलिए कहा गया है कि अगर कोई हमारी आलोचना करे या अपमानित करने का प्रयास करे, तब भी धैर्य और मौन सबसे बड़ा उत्तर होते हैं। यह बात एक लोक कथा से समझ सकते हैं… बहुत समय पहले एक संत थे, जो अपने शांत और सरल स्वभाव के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने जीवन में कभी किसी पर क्रोध नहीं किया था। उनके आश्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रवचन सुनने आते थे। संत सभी को यही शिक्षा देते थे कि क्रोध से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। यदि कोई आपका अपमान भी करे, तब भी संयम बनाए रखना चाहिए। संत की बढ़ती प्रसिद्धि से कुछ लोग ईर्ष्या करने लगे। उनमें से एक व्यक्ति ने घोषणा कर दी कि वह संत का असली चेहरा सबके सामने लाकर रहेगा और उन्हें क्रोधित करके उनकी सच्चाई साबित करेगा। अगले दिन वह व्यक्ति आश्रम पहुंचा। वहां मौजूद लोगों के सामने उसने संत को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। उसने झूठे आरोप लगाए कि यह संत नहीं, बल्कि चोर है। रात में चोरी करता है और दिन में साधु बनने का ढोंग करता है। इतना ही नहीं, उसने संत के पूरे परिवार पर भी झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए। आश्रम में मौजूद लोग यह सब सुनकर हैरान थे। सभी को लगा कि अब संत अवश्य क्रोधित होंगे, लेकिन संत शांत भाव से उसकी बातें सुनते रहे। उनके चेहरे पर न गुस्सा था, न ही किसी प्रकार की बेचैनी। जब वह व्यक्ति लगातार बोलते-बोलते थक गया, तब संत ने उसे एक गिलास पानी दिया और मुस्कुराकर बोले, “तुम काफी देर से बोल रहे हो, निश्चित ही तुम्हें प्यास लगी होगी। पहले पानी पी लो।” संत का यह व्यवहार देखकर वह व्यक्ति शर्म से झुक गया। उसने तुरंत संत के चरणों में गिरकर क्षमा मांगी। उस व्यक्ति ने कहा, “मैंने आपको इतना कुछ कहा, लेकिन आपको क्रोध नहीं आया।”
तब संत ने कहा, “तुम जो शब्द मेरे लिए लाए थे, मैंने उन्हें स्वीकार ही नहीं किया। जिसे हम ग्रहण नहीं करते, वह हमारे पास ठहरता भी नहीं। मान लो अगर को व्यक्ति तुम्हें कोई उपहार दे और तुम उसे लेने से मना कर दो, उसे स्वीकार ही न करो, तो वह उपहार, उसी व्यक्ति के पास ही रहेगा। ठीक इसी तरह मैंने तुम्हारे बुरे शब्दों को स्वीकार ही नहीं किया।” संत की यह सीख उस व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल गई। उसने समझ लिया कि सच्ची जीत दूसरों को हराने में नहीं, बल्कि अपने क्रोध पर विजय पाने में है। संत की सीख गुस्सा आने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ क्षण रुकें। यही छोटा-सा विराम बड़े विवाद को टाल सकता है। हर आलोचना सच नहीं होती। कई बार लोग अपनी सोच, ईर्ष्या या परिस्थितियों के कारण कठोर बातें कह देते हैं। उन्हें अपने आत्मसम्मान का आधार न बनाएं। हर आरोप का जवाब देना जरूरी नहीं है। कई बार आपकी शांति ही सामने वाले को अपनी गलती का एहसास करा देती है। क्रोध में निकले शब्द वापस नहीं आते। इसलिए बोलने से पहले सोचें कि आपकी बात का रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा। दूसरों की नकारात्मक बातों पर समय और ऊर्जा खर्च करने के बजाय अपने लक्ष्य और विकास पर ध्यान दें। धैर्य कमजोर लोगों का नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी लोगों का गुण है। जो स्वयं पर नियंत्रण रखता है, वही परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पा लेता है। क्षमा करना सामने वाले पर उपकार नहीं, बल्कि स्वयं को मानसिक तनाव से मुक्त करना है। इससे मन हल्का रहता है। ध्यान, योग, गहरी सांस लेना या नियमित व्यायाम जैसी आदतें मन को शांत रखने में मदद करती हैं और क्रोध कम करती हैं। प्रतिक्रिया नहीं, समाधान चुनें किसी भी विवाद में यह सोचें कि आपका उद्देश्य जीतना है या समस्या का समाधान करना। समाधान पर ध्यान देने से रिश्ते भी सुरक्षित रहते हैं और समस्या का समाधान भी मिल जाता है। दूसरों को हराना आसान है, लेकिन अपने क्रोध, अहंकार और नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण पाना ही जीवन की सबसे बड़ी सफलता है।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:जो व्यक्ति हमेशा सच बोलता है और ईमानदारी से काम करता है, उसे लोगों का विश्वास मिलता है

हमारी बातों, व्यवहार, सोच, स्वभाव और चरित्र में सच्चाई होनी चाहिए। जो व्यक्ति हमेशा सच बोलता है और ईमानदारी से काम करता है, उसे लोगों का विश्वास मिलता है। सत्य के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है। प्रकृति भी ऐसे व्यक्ति की मदद करती है। सच्चाई हमें सही निर्णय लेने की शक्ति देती है और जीवन में सम्मान दिलाती है। इसलिए हमें हर स्थिति में सत्य के साथ रहना चाहिए। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए किन लोगों को सफलता नहीं मिलती है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

14 जुलाई का राशिफल:वृष और कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, तुला राशि की नौकरीपेशा महिलाओं को उपलब्धि मिल सकती है

14 जुलाई, मंगलवार को वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कन्या राशि वाले बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि की नौकरीपेशा महिलाओं को काम में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग हैं। मीन राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस आ सकता है। कर्क राशि वालों की बिजनेस यात्रा फायदेमंद रहेगी। मिथुन और कुंभ राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- ज्यादा व्यस्तता और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय पसंदीदा कामों में बिताएं। इससे आप खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई विवाद चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं।
नेगेटिव- युवाओं को इस समय बहुत समझदारी से काम करना होगा। किसी योजना पर अच्छी तरह सोचने के बाद ही काम शुरू करें। सार्वजनिक जगह पर विवाद की स्थिति बन सकती है। गुस्से और अहंकार पर काबू रखें, वरना बनी हुई बात बिगड़ सकती है। बिजनेस- बिजनेस के लिए उपलब्धियों वाला समय है। तकनीक से जुड़े कामों में आपका दिमाग तेजी से चलेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ कोई प्रोजेक्ट पूरा करने में आपका खास योगदान रहेगा।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में तालमेल की कमी से गलतफहमी हो सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- सोच सकारात्मक रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को बार-बार याद करने से तनाव और उदासी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2 वृष – पॉजिटिव- पूरे दिन सक्रियता बनी रहेगी। किसी काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा और दिनभर की थकान भी महसूस नहीं होगी। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में जीत मिलने के अच्छे योग हैं।
नेगेटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में थोड़े तनाव के बाद समाधान मिल सकता है। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। किसी के बहकावे में न आएं। अचानक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। बिजनेस- काम में गंभीरता और एकाग्रता जरूरी है। लाभदायक ऑर्डर मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स से जुड़े काम समय पर पूरे रखें। सरकारी नौकरी करने वालों को ज्यादा काम से कुछ राहत मिलेगी।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। मेहमानों के आने और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या एलर्जी जैसी मौसमी परेशानी हो सकती है। इलाज के साथ खानपान और दिनचर्या का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3 मिथुन – पॉजिटिव- समय और भाग्य आपके लिए अच्छे मौके बना रहे हैं, लेकिन मेहनत से ही सही नतीजे मिलेंगे। अपने समय और ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना पूरी होने का समय आ गया है।
नेगेटिव- विपरीत स्थिति में गुस्सा न करें और शांति से समाधान निकालें। खर्च ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन जल्दी ही स्थिति संभल जाएगी। युवाओं को मन मुताबिक सफलता न मिलने पर धैर्य रखना होगा। बिजनेस- बिजनेस में ज्यादा समय देना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप के काम सफल रहेंगे। कोई भी फैसला भावनाओं में आकर नहीं, सोच-समझकर लें। सरकारी नौकरी में काम बढ़ सकता है।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी भरोसा मजबूत होगा।
स्वास्थ्य- चोट या दुर्घटना की आशंका है। जोखिम वाले कामों से दूर रहें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9 कर्क – पॉजिटिव- समय सुखद रहेगा। आप किसी परेशानी को आसानी से दूर करने में सफल होंगे। जगह बदलने की योजना पर चर्चा हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला भी सुलझने के योग हैं। किसी करीबी मित्र की सलाह आपको सही रास्ता दिखाएगी।
नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। अपनी जरूरी चीजें संभालकर रखें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी योजनाएं न बताएं, वरना वह फायदा उठा सकता है। बिजनेस- बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है और इससे मनचाहा फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचाएगी। बिजनेस शुरू करने या काम जमाने की कोशिश कर रहे युवाओं को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी मिलकर घर की व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। युवाओं को ऐसे प्रेम संबंधों से दूर रहना चाहिए, जिनमें केवल समय बर्बाद हो रहा हो।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज दिनचर्या व्यवस्थित रखें। दवा, खानपान और आराम में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4 सिंह – पॉजिटिव- दिन बहुत व्यस्त रहेगा, लेकिन मजबूत मनोबल से सभी काम व्यवस्थित कर लेंगे। किसी खास व्यक्ति के साथ रहने से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर की देखभाल और व्यवस्था में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- बजट से ज्यादा खर्च चिंता बढ़ा सकता है। दूसरों की सलाह पर शक करने से पहले उसे समझने की कोशिश करें। बेवजह शक करने से संबंध बिगड़ सकते हैं। यात्रा के दौरान सेहत और सामान का ध्यान रखें। बिजनेस- बिजनेस में चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन मेहनत और योग्यता से उनका समाधान निकाल लेंगे। आयात-निर्यात के काम में अच्छे हालात बनेंगे और सही ऑर्डर मिल सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लेनदेन में सावधानी रखें।
लव- पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को दखल न देने दें। परिवार के सदस्यों का आपसी तालमेल घर की व्यवस्था सुखद रखेगा।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से बचें। इसका असर आपकी सेहत और काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 कन्या – पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने पर मानसिक शांति और ऊर्जा महसूस होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। सफलता का नया रास्ता खुल सकता है और आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक उलझनें सामने आएंगी, लेकिन आप हिम्मत से उनका सामना करेंगे और समाधान भी निकाल लेंगे। बिजनेस- काम बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। बिजनेस से जुड़े फैसले खुद लें और जरूरत से ज्यादा दखल न होने दें। इससे कामकाज बेहतर होगा।
लव- आपकी व्यस्तता के बावजूद जीवनसाथी परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग देगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा और आपसी सम्मान बना रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम और नकारात्मक माहौल से बचाव रखें। रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत रखने के लिए सही खानपान, नींद और व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 तुला – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से कीमती उपहार मिल सकता है। घर के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
नेगेटिव- सरकारी काम लापरवाही से अधूरा न छोड़ें, वरना परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अभी और उलझ सकता है। तनाव लेने के बजाय सही सलाह लेकर समाधान निकालें। बिजनेस- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से खास प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को लेकर लापरवाह न रहें। महिलाओं से जुड़े बिजनेस सफल रहेंगे। नौकरीपेशा महिलाओं को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
लव- घर में खुशहाली रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह के नशे से दूर रहें। व्यस्तता के बावजूद दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार से जुड़ी योजना पर काम शुरू करने का अच्छा समय है। अपनी समझदारी और अच्छे व्यवहार से लक्ष्य हासिल कर लेंगे। आज किसी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, उससे जरूरी जानकारी मिल सकती है।
नेगेटिव- छोटी सी बात पर घर में विवाद हो सकता है। शांति से समस्या सुलझाएं। बच्चों पर जरूरत से ज्यादा अनुशासन न रखें, वरना उनकी काम करने और सीखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। बिजनेस- बिजनेस की गतिविधियों को गंभीरता से लें। कंसल्टेंसी से जुड़े काम फायदेमंद रहेंगे। कोई नया प्रयोग करने जा रहे हैं तो पूरी सावधानी रखें। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
लव- घर-परिवार के प्रति सहयोग और जिम्मेदारी निभाएं। प्रेम संबंधों में ईमानदारी रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- तनाव, उदासी और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सकारात्मक रहें। व्यायाम और ध्यान के लिए समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8 धनु – पॉजिटिव- दिनचर्या में नयापन लाने के लिए रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तित्व बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और नई जानकारियां मिलेंगी। सही प्रयासों से आय के साधन मजबूत होंगे। अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव- सोच सकारात्मक रखें और सभी काम योजना बनाकर करें। एक साथ कई कामों में उलझने से बचें। सही दिशा में लगातार प्रयास करने पर ही मन मुताबिक सफलता मिलेगी। बिजनेस- बिजनेस में मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। मौजूदा हालात में धैर्य रखना जरूरी है। नौकरी में भी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और तालमेल बना रहेगा। इससे घर की व्यवस्था सुखद रहेगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द परेशान कर सकता है। नियमित व्यायाम और योग से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9 मकर – पॉजिटिव- दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। हर काम पूरे उत्साह से करेंगे और अच्छे नतीजे मिलेंगे। रचनात्मक कामों में समय बीतेगा। कुछ निजी समस्याएं रहेंगी, लेकिन आप समझदारी से उनका समाधान निकाल लेंगे।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पुरानी बात को लेकर किसी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। बोलते समय नकारात्मक शब्दों से बचें। खर्चों पर काबू नहीं रखा तो बजट बिगड़ सकता है। बिजनेस- अपनी मेहनत और समझदारी से विरोधियों की चाल नाकाम कर देंगे। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से काम नहीं रुकेंगे। लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रहे युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था सुखद और अनुशासित रखेंगे। दोस्तों से मिलने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत से कमजोरी और तनाव महसूस हो सकता है। व्यस्तता के बीच आराम के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 कुंभ – पॉजिटिव- संतान को लेकर बनी कोई योजना पूरी हो सकती है। लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चल रही चिंता दूर होगी और मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में लिए गए ठोस फैसले सफल रहेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण परिवार में छोटी बात पर गलतफहमी हो सकती है। विद्यार्थी गलत संगत और नकारात्मक सोच वाले दोस्तों से दूरी रखें। बिजनेस- मनचाहा नतीजा न मिलने से चिंता रहेगी। आपकी कोई ऐसी बात सामने आ सकती है, जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ऐसी ऑफिस यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसे वे टालना चाहते थे।
लव- दांपत्य जीवन के मनमुटाव को बैठकर और सहज तरीके से सुलझाएं। इससे संबंध फिर बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। नशे और तनाव से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 2 मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। प्रोफेशनल पढ़ाई की कोशिश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक परेशानी दूर होगी। परिवार के साथ खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक लोगों से दूरी रखें, उनकी गलत सलाह लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। बिजनेस- नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए मौजूदा कामों पर ध्यान दें। बिजनेस से जुड़े किसी सरकारी मामले की जांच चल रही है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑफिस की फाइलें संभालकर रखें।
लव- बाहरी लोगों को वैवाहिक जीवन में दखल न देने दें। समझदारी से काम लेकर संबंधों को बिगड़ने से बचा सकते हैं।
स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। प्रदूषण और मौसम के कारण एलर्जी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल:वृश्चिक वालों को बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है और मेष राशि के लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग हैं

सोमवार, 13 जुलाई को मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को अवार्ड या प्रमोशन मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों को नई बिजनेस पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों के पक्ष में कानूनी फैसला आने और पुरानी नौकरी से अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि वालों को बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। मेष राशि के लोगों को अचानक आर्थिक फायदा होने के संकेत हैं। वहीं, वृष और सिंह राशि वालों को रिश्तों और करियर से जुड़े मामलों में निराशा से बचना होगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – द फूल
आज नई और रोमांचक शुरुआत का आनंद लेंगे। पुराने विचारों को पीछे छोड़कर जीवन को नए नजरिये से देखने की कोशिश करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक हुई छोटी सी बातचीत आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा भर सकती है। आपके भीतर निडरता और उत्साह बढ़ेगा। अचानक आर्थिक फायदा होने के संकेत भी हैं। करियर – एविएशन और एयरलाइंस इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए दिन नए मौके लेकर आ सकता है। आपको कोई इंटरनेशनल असाइनमेंट या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। बॉस आपके नए और हटकर आइडिया से प्रभावित होंगे। जोखिम लेने से पहले जरूरी जानकारी और दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें।
लव – प्रेम संबंधों में बचपना और सहज उत्साह दिखाई देगा। सिंगल लोगों की किसी दिलचस्प और अलग स्वभाव वाले व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ एडवेंचर ट्रिप की योजना बन सकती है। शादीशुदा लोग एक-दूसरे के साथ दोस्तों जैसा सहज व्यवहार करेंगे।
हेल्थ – पैरों या टखनों में अचानक दर्द और खिंचाव हो सकता है। बदलते मौसम की वजह से ठंड लगने या कंपकंपी जैसी परेशानी भी हो सकती है। आराम करें और शरीर को गर्म रखें। दर्द ज्यादा होने या बार-बार होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
लकी कलर – ऑरेंज, लकी नंबर – 3 वृष – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन गहरे भावनात्मक चिंतन और पुरानी यादों से जुड़ा रह सकता है। परिवार के किसी करीबी सदस्य की कड़वी बात आपको दुख पहुंचा सकती है। संपत्ति के विवाद में निराशाजनक स्थिति बनने की आशंका है। मन में चल रही पुरानी उथल-पुथल के कारण अकेले रहने की इच्छा होगी। विचारों को शांत करने में कुछ समय लग सकता है। करियर – टेक्सटाइल और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को नुकसान या रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। कोई भरोसेमंद क्लाइंट कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर सकता है। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन किसी और को मिलने से निराशा होगी। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय आगे की रणनीति बनाएं।
लव – पार्टनर का कोई पुराना झूठ सामने आने से विवाद हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दूरी और गलतफहमियां बढ़ने की आशंका है। किसी तीसरे व्यक्ति की दखल रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। भावुक होकर अंतिम फैसला लेने के बजाय पूरी बात समझना जरूरी होगा।
हेल्थ – कमर दर्द या गर्दन में जकड़न परेशान कर सकती है। हल्का योग और स्ट्रेचिंग राहत देंगे। जिम में जरूरत से ज्यादा मेहनत न करें। आंखों में सूखापन या सिरदर्द महसूस हो सकता है। गुनगुना पानी और हल्की मालिश फायदेमंद रहेगी। तनाव कम करने के लिए ध्यान और हल्का संगीत सुनें।
लकी कलर – काला, लकी नंबर – 8 मिथुन – जजमेंट
आज गलतियों से सीखकर जीवन में सुधार करने का महत्वपूर्ण मौका मिलेगा। लंबे समय से रुके किसी कानूनी मामले का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार में चल रही गलतफहमियां स्पष्ट बातचीत के बाद दूर होंगी। अपनी अंतरात्मा की आवाज को नजरअंदाज न करें। कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आपकी सोच को नई दिशा दे सकता है। करियर – म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। पुरानी नौकरी में वापस जाना चाहते हैं तो अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। किसी बड़ी गलती को सुधारने का आखिरी मौका भी मिल सकता है। मैनेजमेंट के सामने आपके काम की खुलकर तारीफ होगी।
लव – प्रेम संबंधों में अंतिम फैसला लेने का समय है। अलग हो चुके कपल्स दोबारा साथ आने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। पार्टनर के सामने मन की शंकाएं खुलकर रखने से गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों की किसी सच्चे और गंभीर व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
हेल्थ – नर्वस सिस्टम और मानसिक तनाव पर ध्यान देना जरूरी है। माइग्रेन की परेशानी में सुधार हो सकता है। झील या नदी के पास कुछ समय बिताने से सुकून मिलेगा। यात्रा की वजह से थकान हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं। किसी भी डिटॉक्स प्रक्रिया को डॉक्टर की सलाह के बिना न अपनाएं। त्वचा की ड्राइनेस में हल्की ऑयल मसाज उपयोगी रहेगी।
लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 1 कर्क – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आज दुनिया की भागदौड़ से दूर रहकर आराम करने की जरूरत महसूस होगी। घर के किसी शांत कोने में अकेले बैठकर सोच-विचार करना पसंद करेंगे। पारिवारिक झगड़ों और शोरगुल से खुद को दूर रखने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में नया कदम उठाने के बजाय मौजूदा स्थिति की समीक्षा करना बेहतर रहेगा। मन की गति धीमी और शांत रहेगी। करियर – लाइब्रेरी और आर्काइव मैनेजमेंट से जुड़े लोगों का दिन सामान्य और कुछ नीरस रह सकता है। नया असाइनमेंट या मीटिंग न होने की वजह से खाली समय मिलेगा। पेंडिंग दस्तावेजों और फाइलों को व्यवस्थित करने में समय बीतेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोफेशनल फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
लव – रिश्ते में कुछ समय के लिए शांत ठहराव रहेगा। पार्टनर बिना झगड़े के एक-दूसरे से दूरी बना सकते हैं। रोमांस या नई हलचल कम रहेगी। डेटिंग या किसी नए व्यक्ति से मिलने में भी रुचि नहीं होगी। इस दूरी को रिश्ते का अंत मानने के बजाय आत्मचिंतन का समय समझें।
हेल्थ – ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लैपटॉप और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल आंखों को थका सकता है। गुनगुने पानी से नहाना राहत देगा। सलाद, हल्का भोजन और पर्याप्त पानी ऊर्जा बनाए रखने में मदद करेंगे। योग और ध्यान से मन स्थिर रहेगा। मानसिक दबाव कम करने के लिए खुले वातावरण में समय बिताएं।
लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4 सिंह – फाइव ऑफ कप्स
आज अतीत की गलतियों और छूटे हुए मौकों को लेकर पछतावा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के दूर जाने से उदासी महसूस होगी। जीवन में मौजूद अच्छी चीजों को नजरअंदाज करके केवल नुकसान पर ध्यान देने से निराशा बढ़ सकती है। वर्तमान अवसरों पर ध्यान देना जरूरी होगा। करियर – इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस में किसी बड़े शिपमेंट को नुकसान होने की आशंका है। पुराना प्रोजेक्ट असफल होने से आपकी प्रोफेशनल इमेज प्रभावित हो सकती है। कोई जूनियर सहकर्मी आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर सकता है। कोई बड़ा मौका हाथ से निकल सकता है, इसलिए दस्तावेज और समय-सीमा पर पूरी नजर रखें।
लव – प्रेम संबंधों में कोई पुरानी कड़वी याद दोबारा दुख दे सकती है। वर्तमान पार्टनर की तुलना पुराने प्रेमी से करना रिश्ते को नुकसान पहुंचाएगा। खोए हुए प्यार को याद करके उदास रह सकते हैं। माफी या बातचीत का असर तभी होगा, जब दोनों लोग ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें।
हेल्थ – गले में सूजन या खराश हो सकती है। पेट दर्द और पाचन से जुड़ी परेशानी भी रह सकती है। गुनगुना पानी पिएं और तला-भुना भोजन कम करें। परेशानी ज्यादा होने या लगातार बने रहने पर डॉक्टर की सलाह लें।
लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7 कन्या – सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन मेहनत और उसके परिणामों की समीक्षा करने का है। पहले किए गए निवेश की प्रगति पर बारीकी से नजर रखेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के धीमे नतीजों से थोड़ी निराशा हो सकती है। कोई नया कदम उठाने से पहले हर पहलू पर गंभीरता से सोचेंगे। करियर – कृषि और फार्मिंग उपकरण से जुड़े बिजनेस की ग्रोथ धीमी रह सकती है। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने के करीब पहुंचकर कुछ समय के लिए रुक सकता है। परफॉर्मेंस रिव्यू के दौरान बॉस के सामने अपने पक्ष में मजबूत तर्क रखेंगे। शॉर्टकट से फायदा नहीं होगा, इसलिए लगातार मेहनत करते रहें।
लव – प्रेम संबंधों में धैर्य और इंतजार की परीक्षा हो सकती है। पार्टनर से किसी ठोस फैसले की उम्मीद रहेगी। लंबे समय से सिंगल लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बिना किसी स्पष्ट नतीजे के रिश्ते में लगातार समय और भावनाएं लगाना परेशान करेगा।
हेल्थ – लगातार लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों में सूजन और भारीपन हो सकता है। बीच-बीच में आराम करें और पैरों को कुछ देर ऊंचा रखें। ज्यादा नमक से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। सूजन लगातार रहने पर डॉक्टर से जांच करवाएं।
लकी कलर – ऑलिव, लकी नंबर – 5 तुला – टू ऑफ कप्स
आज का दिन आपसी जुड़ाव और तालमेल का रहेगा। किसी परिचित से मुलाकात धीरे-धीरे खास रिश्ते में बदल सकती है। संपत्ति को लेकर चल रहा पुराना विवाद आपसी सहमति से सुलझने की संभावना है। किसी व्यक्ति से पहली मुलाकात में ही गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। करियर – ज्वैलरी डिजाइनिंग और जेमोलॉजी से जुड़े लोगों को अच्छा कोलैबोरेशन मिल सकता है। किसी टैलेंटेड सहकर्मी के साथ नई पार्टनरशिप का मौका मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सही बिजनेस पार्टनर मिल सकता है। आपसी समझ और तालमेल से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं।
लव – प्रेम संबंधों में रोमांस और भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो उनकी पसंद और सोच के मुताबिक होगा। रिश्ते में गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। दोनों साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।
हेल्थ – शरीर में पानी की कमी और हार्मोनल बदलाव की वजह से थकान हो सकती है। किडनी और मूत्र संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। पर्याप्त पानी पिएं और बहुत ज्यादा नमक से बचें। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग से शरीर में सक्रियता बनी रहेगी।
लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 6 वृश्चिक – टू ऑफ वांड्स
आज सीमाओं से बाहर निकलकर भविष्य की नई योजनाएं बनाने का दिन है। अपने सुरक्षित दायरे से बाहर निकलकर किसी अनजान रास्ते पर आगे बढ़ने का विचार करेंगे। दुनिया और भविष्य को लेकर नया नजरिया बनेगा। मौजूदा स्थिति से असंतुष्टि के कारण बड़े बदलाव की इच्छा होगी। करियर – टेलीकम्युनिकेशन और नेटवर्क इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने का जोखिम लेने का विचार बनेगा। किसी बड़ी इंटरनेशनल मीटिंग का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। आपका विजन टीम को प्रेरित करेगा।
लव – पार्टनर के साथ विदेश जाकर बसने की योजना बन सकती है। रिश्ता रोमांचक मोड़ पर पहुंचेगा। सिंगल लोग दूर रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन रिश्ते में जुड़ सकते हैं। प्रेम जीवन की बोरियत दूर होगी, लेकिन बड़ा फैसला लेने से पहले व्यावहारिक पहलुओं पर भी विचार करें।
हेल्थ – ज्यादा यात्रा या लंबे समय तक बैठकर काम करने से कमर और कंधों में खिंचाव हो सकता है। आंखों और गर्दन को आराम दें। पर्याप्त पानी पिएं और बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करें। जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें।
लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2 धनु – नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आज धीमी लेकिन मजबूत और भरोसेमंद प्रगति होगी। हर काम को बारीकी और सावधानी से पूरा करेंगे। किसी नए जोखिम से दूरी बनाए रखेंगे। दिनचर्या तय रूटीन के मुताबिक चलेगी। संपत्ति से जुड़ा काम धीमी गति से आगे बढ़ सकता है। करियर – ऑडिटिंग और क्वालिटी कंट्रोल के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत व्यस्त रहेगा। हर फाइल और दस्तावेज को बार-बार जांचेंगे। आपकी जिम्मेदारी और भरोसेमंद कार्यशैली की पूरे संस्थान में तारीफ होगी। धीमी गति से काम करने के बावजूद गलती की संभावना बहुत कम रहेगी।
लव – प्रेम संबंधों में रोमांच कम रहेगा, लेकिन स्थिरता और भरोसा बना रहेगा। पार्टनर के प्रति वफादार और व्यावहारिक सहयोग देने वाले साबित होंगे। रिश्ता सुरक्षित और स्थिर दायरे में रहेगा। सिंगल लोग आर्थिक और भावनात्मक रूप से स्थिर व्यक्ति को प्राथमिकता देंगे।
हेल्थ – घुटनों, जोड़ों या पैरों में जकड़न हो सकती है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से बचें। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग करें। भोजन समय पर लें और पाचन से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7 मकर – द सन
आज का दिन सफलता, आत्मविश्वास और खुशी लेकर आ सकता है। घर में किसी बड़े उत्सव या जश्न का शानदार माहौल रहेगा। आपके भीतर उत्साह और बालसुलभ ऊर्जा साफ दिखाई देगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है। करियर – पावर कॉरपोरेशन और सोलर एनर्जी से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए दिन शानदार है। ऑफिस में कोई बड़ा अवार्ड या सम्मान मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। बॉस आपकी बातों और योजनाओं का समर्थन करेंगे। प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के मजबूत योग हैं।
लव – रिश्ते की पुरानी कड़वाहट दूर होगी। सिंगल लोगों की सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते में पारदर्शिता और सच्ची खुशी महसूस होगी। परिवार के सामने रिश्ते को लेकर सकारात्मक बातचीत भी हो सकती है।
हेल्थ – शरीर हल्का महसूस होगा, लेकिन मन कुछ संवेदनशील रह सकता है। हार्मोनल बदलाव या थकान महसूस हो सकती है। ग्रीन टी और ध्यान से राहत मिलेगी। जंक फूड कम करें और गले की परेशानी से बचने के लिए ठंडे पेय न लें। योग से मानसिक संतुलन बना रहेगा।
लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 3 कुंभ – द एम्परर
आज परिवार और निजी जीवन पर मजबूत नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। आपका व्यवहार कुछ सख्त और आदेश देने वाला हो सकता है। घर में पुराने नियम और अनुशासन लागू करने पर जोर देंगे। आपकी कठोरता से परिवार के कुछ लोग दबाव महसूस कर सकते हैं। अपनी बात रखने के साथ दूसरों की राय भी सुनें। करियर – सरकारी प्रशासन और ब्यूरोक्रेसी से जुड़े बड़े अधिकारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विरोधी और जूनियर कर्मचारी आपके प्रभाव को स्वीकार करेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी या मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण कुर्सी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपका दबदबा दिखाई देगा।
लव – रिश्ते में आपका व्यवहार बहुत ज्यादा हावी और आदेश देने वाला हो सकता है। पार्टनर की बात सुने बिना अपने नियम थोपने से दूरी बढ़ सकती है। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिस पर वे आसानी से प्रभाव जमा सकें। बराबरी और सम्मान के बिना रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकेगा।
हेल्थ – बहुत ज्यादा सक्रियता से शरीर थक सकता है। पानी का सेवन बढ़ाएं। ओवरवर्क से नींद कम हो सकती है। कैफीन और बहुत मसालेदार भोजन से बचें। मानसिक उत्तेजना कम करने के लिए सांस से जुड़े व्यायाम करें। स्पोर्ट्स या रनिंग करते समय चोट से सावधान रहें और शरीर को पर्याप्त आराम दें।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 मीन – नाइट ऑफ वांड्स
आज का दिन जल्दबाजी और आवेग में लिए गए फैसलों से भरा रह सकता है। परिणाम की चिंता किए बिना अचानक कोई बड़ा कदम उठाने का मन होगा। पूरे दिन भागदौड़ और अस्थिरता बनी रहेगी। ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे तो मुश्किल काम भी जल्दी पूरे हो सकते हैं। करियर – सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े युवाओं के लिए दिन बहुत तेज और व्यस्त रहेगा। मुश्किल टारगेट को जुनून और मेहनत से जल्दी पूरा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से बहस होने की आशंका है। जोश में आकर ऐसी बात न कहें, जिससे बाद में परेशानी हो।
लव – प्रेम जीवन में रोमांस अचानक शुरू होकर जल्दी कमजोर भी पड़ सकता है। बिना सोच-विचार कोई बड़ा वादा कर सकते हैं। रिश्ते में अस्थिरता और हलचल महसूस होगी। किसी नए आकर्षण को गंभीर रिश्ता मानने से पहले थोड़ा समय दें।
हेल्थ – शरीर में ऊर्जा अच्छी रहेगी। जिम या फिटनेस गतिविधियों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग जरूर करें। डाइट में प्रोटीन और फल शामिल करें। तेज धूप से त्वचा का बचाव करें। दिमाग सक्रिय रहेगा, लेकिन ज्यादा सोचने से नींद प्रभावित हो सकती है। मन और शरीर के बीच संतुलन बनाए रखें।
लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9