ब्रेकिंग न्यूज़
5 राशियों के लिए धन लाभ और फायदे वाला हफ्ता:मेष राशि को प्रमोशन और तुला को रुका पैसा मिल सकता है, कुंभ वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं

13 से 19 जुलाई के बीच मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से प्रमोशन के योग बन सकते हैं। तुला राशि वालों की इनकम बेहतर होगी और रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। कर्क राशि के रियल एस्टेट कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। कुंभ राशि वालों के इनकम के नए स्रोत बढ़ सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से काम पूरे करने में आसानी होगी। वहीं, धनु राशि के लोगों को चोट से बचने के लिए जोखिम वाले कामों में सावधानी रखनी होगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता मेष – पॉजिटिव- बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करें। इससे आपका मान-सम्मान और प्रभाव बना रहेगा।
नेगेटिव- इस सप्ताह फाइनेंस से जुड़े कामों में लापरवाही न करें, वरना नुकसान होने की आशंका है और इस वजह से घर में तनाव भी हो सकता है। शक करने की आदत आपके और दूसरों के लिए परेशानी बन सकती है। अपने विचारों को सकारात्मक रखना जरूरी है। व्यवसाय- बिजनेस के काम करने के तरीके में अचानक सुधार आएगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं।
लव- परिवार में तालमेल बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेट पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और थायराइड की समस्या वाले लोग लापरवाही न करें। मौसम में बदलाव की वजह से ये परेशानियां बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5 वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको सही सलाह मिलेगी। आप अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- बातचीत के दौरान विचारों में मतभेद होने से विवाद की स्थिति बन सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच-विचार करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। व्यवसाय- काम की क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है। स्टाफ पर अपना नियंत्रण बनाए रखें, इससे कामकाज में सुधार होगा। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में बॉस या अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन बिना वजह चिंता होने से नींद न आने की समस्या हो सकती है। मेडिटेशन पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह मन मुताबिक कोई काम पूरा होने से राहत मिलेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आना होगा। आपसी बातचीत से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
नेगेटिव- मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखें। महिलाओं को खास सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में किसी तरह की दखल न दें। संतान की कोई जिद आपको परेशान कर सकती है। व्यवसाय- स्टाफ या कर्मचारियों की वजह से बिजनेस में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन अपनी समझदारी से जल्दी ही उनका हल निकाल लेंगे। कामकाज से जुड़ी बातें गोपनीय रखें। ऑफिस में शांत माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें। अच्छी आदतें और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ बनाए रखेंगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7 कर्क -पॉजिटिव- घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से सुखद माहौल रहेगा। समाज में आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। इस समय सेविंग से जुड़ी गतिविधियों में भी फायदा हो सकता है। धार्मिक आयोजन होने की संभावना है।
नेगेटिव- किसी विवादित मामले में दखल देने से परेशानी बढ़ सकती है। गुस्से पर काबू रखें। युवा करियर में रुकावट आने पर निराश होने के बजाय उसका हल खोजें। गैरजरूरी भागदौड़ भी बनी रहेगी। व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाने होंगे। कामकाज से जुड़ी योजनाओं को गोपनीय रखें। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बिजनेस को लेकर पूरी तरह सतर्क रहना जरूरी है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
लव- दोस्तों से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच भी अच्छे संबंध बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- प्राकृतिक और पौष्टिक चीजों को भोजन में शामिल करें। गलत खानपान की वजह से इंफेक्शन और छाती में जलन की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑफ व्हाइट, भाग्यशाली अंक- 3 सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी समस्या या रुकावट की स्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह आपको सही दिशा देगी। अपने मनपसंद कामों में भी कुछ समय बिताएं। इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी। कोई सरकारी फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।
नेगेटिव- घर के रखरखाव और सजावट से जुड़े कामों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कोर्ट केस से जुड़े मामलों में फिलहाल कोई समाधान मिलने की उम्मीद कम है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। व्यवसाय- बिजनेस में कोई नया प्रयोग लागू करना फायदेमंद रहेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी को पैसा देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी गैरकानूनी काम में शामिल न हों।
लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेट पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और व्यायाम व योग नियमित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या – पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसले लेने पर आपकी कई योजनाएं पूरी होंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने और परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। अपनी काम करने की क्षमता पर पूरा भरोसा रखें।
नेगेटिव- आलोचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ तनाव वाली स्थितियां बन सकती हैं, लेकिन इससे आपका कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रखने के लिए गैरजरूरी खर्च कम करें। व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला लागू हो सकता है, इसलिए अपने प्रयास जारी रखें। फाइनेंस से जुड़े काम रुकावटों के बाद पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा।
लव- घर का माहौल मधुर बना रहेगा। परिवार या जीवनसाथी के साथ घूमने और डिनर का कार्यक्रम यादगार रहेगा।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी और किसी बड़ी चिंता की बात नहीं है। फिर भी संक्रमण और मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 6 तुला – पॉजिटिव- जिस काम में सफलता के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उससे जुड़ी अच्छी खबर इस सप्ताह मिल सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह से आपको आगे बढ़ने का नया रास्ता मिलेगा। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई उम्मीद मिल सकती है।
नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थी मनोरंजन में ज्यादा समय बिताकर पढ़ाई से समझौता न करें। सरकारी काम पूरा करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। व्यवसाय- बिजनेस में व्यवस्थित तरीके से काम होगा और इनकम बेहतर रहेगी। रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े काम तेजी पकड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी टूर पर जाना पड़ सकता है और यह यात्रा फायदेमंद रहेगी।
लव- घर में मेहमान आने से चहल-पहल और खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी पुराने विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और अपच की समस्या हो सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 वृश्चिक – पॉजिटिव- विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने के बजाय सकारात्मक बने रहें। इससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक चिंता दूर हो सकती है।
नेगेटिव- अजनबी लोगों से व्यवहार और पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। किसी साजिश या धोखे का शिकार होने की आशंका है। गलत लोगों की संगत से दूरी रखें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। व्यवसाय- किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होने पर आपके काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। कुछ मामलों में आपका स्वाभिमान ही आगे बढ़ने में रुकावट बन सकता है। व्यवहार में थोड़ी नरमी बनाए रखें।
लव- पति-पत्नी आपसी सहमति से कोई अच्छा फैसला लेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 8 धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपको अच्छा मौका दे सकती है। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी। गैरजरूरी गतिविधियों से ध्यान हटाकर जरूरी कामों पर फोकस रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने का है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यवसाय- बिजनेस की इनकम सामान्य रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। बिजनेस और नौकरी दोनों जगह राजनीति जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा का आदेश मिल सकता है।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल से घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। चोट लगने की आशंका है। जल्दबाजी से बचें और सावधानी से समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 मकर – पॉजिटिव- विपरीत परिस्थिति में भी आप अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता से समाधान निकाल लेंगे। महिलाएं खास तौर पर अपनी सभी जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी कर पाएंगी। सफलता के लिए अपने हितों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
नेगेटिव- पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद होने की आशंका है। थोड़ी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। बच्चों को समय-समय पर सही मार्गदर्शन देते रहें। व्यवसाय- बिजनेस में पैसों के लेनदेन से जुड़े काम सावधानी से करें। जरूरत से ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाएं। ऑफिस के जरूरी कागज और फाइलें पूरी रखें। किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है।
लव- घर में तनाव का माहौल बन सकता है। परिवार के लोग साथ बैठकर आपसी बातचीत से समस्या का हल निकालें।
स्वास्थ्य- काम के साथ पर्याप्त आराम भी लें। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1 कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। ज्यादातर काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे और समय खुशी से बीतेगा। परिवार की जरूरतों पर खुलकर खर्च करेंगे। दूसरों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी और आपसी संबंध मजबूत बनेंगे।
नेगेटिव- किसी भी स्थिति में गुस्से और अहंकार पर काबू रखें। दूसरों से ज्यादा सहयोग की उम्मीद न रखें, वरना निराशा हो सकती है। भाइयों से चल रहा मनमुटाव किसी व्यक्ति की मदद से जल्दी दूर हो सकता है। व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। अभी कोई नई गतिविधि शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल में सुधार के कामों पर ज्यादा खर्च हो सकता है, लेकिन इनकम के स्रोत भी बढ़ेंगे। इसलिए आर्थिक परेशानी नहीं होगी।
लव- परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें। विवाहेतर संबंधों की वजह से घर में तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 3 मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह का ज्यादातर समय सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। लोगों से मेलजोल बढ़ने पर नए संपर्क बनेंगे और कई उपयोगी जानकारियां भी मिलेंगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
नेगेटिव- सप्ताह के आखिर में परिस्थितियां कुछ कमजोर रह सकती हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें और दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें। व्यवसाय- बिजनेस में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। जल्दबाजी या लापरवाही हो सकती है, इसलिए कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। युवाओं को करियर से जुड़ा फैसला लेने में सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा।
लव- घर-परिवार में अपनी खुशियां तलाशें। विवाहेतर संबंधों का गलत असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ सकता है, इसलिए मर्यादा बनाए रखें।
स्वास्थ्य- योग और मेडिटेशन नियमित करें। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

आषाढ़ मास की अमावस्या मंगलवार को:सुबह सूर्य पूजा और दोपहर में करें पितरों के लिए धूप-ध्यान, सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास जलाएं दीपक

मंगलवार, 14 जुलाई को आषाढ़ मास की अमावस्या है। इसका नाम हलहारिणी अमावस्या है। यह पर्व किसानों के लिए बहुत खास है, इस दिन हल और अन्य कृषि यंत्र पूजा करने की परंपरा है। इस अमावस्या पर नदी स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इन शुभ कामों से भक्तों को अक्षय पुण्य मिलता है, ऐसा पुण्य जिसका शुभ असर जीवन भर बना रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, आषाढ़ी अमावस्या पर व्रत-उपवास, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और पितरों के लिए धूप-ध्यान करना चाहिए। दिन की शुरुआत सूर्य पूजा के साथ करनी चाहिए। सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जप करें। घर के मंदिर में इष्टदेव की विधिवत पूजा करें। दोपहर में करीब 12 बजे पितरों के लिए पूजा-पाठ, ध्यान, पिंडदान और तर्पण आदि शुभ करना चाहिए। इष्टदेव की विधिवत पूजा करें और व्रत का संकल्प लें सुबह सूर्य पूजा के बाद घर के मंदिर में भगवान गणेश, भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी दुर्गा और श्रीकृष्ण की श्रद्धापूर्वक पूजा करनी चाहिए। अगर आप अमावस्या का व्रत रख रहे हैं, तो पूजा के समय व्रत करने का संकल्प भी लें। इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार पूरे दिन उपवास करें। यदि निराहार रहना संभव न हो, तो एक समय फलाहार कर सकते हैं। पूजा में इष्टदेव के मंत्रों का जप करें। जैसे श्री गणेशाय नम:, ऊँ नम: शिवाय, ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, दुं दुर्गायै नम:, कृं कृष्णाय नम:, रां रामाय नम:, ऊँ रामदूताय नम: आदि। इसके साथ ही शिवपुराण, विष्णुपुराण, श्रीमद्भागवत कथा जैसे ग्रंथों के कुछ अध्यायों का पाठ अपने समय के अनुसार कर सकते हैं। किसी संत के प्रवचन भी सुन सकते हैं। ऐसे कर सकते हैं पितरों के लिए धूप-ध्यान दोपहर में करीब 12 बजे के समय को कुतप काल कहते हैं। यह समय पितरों के लिए धूप-ध्यान, तर्पण आदि काम करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। दोपहर में गाय के गोबर से बना कंडा जलाएं और जब कंडे से धुआं निकलना बंद हो जाए, तब पितरों का मन ही मन स्मरण करें और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुड़-घी अंगारों पर चढ़ाएं। आप चाहें, तो खीर-पुड़ी भी चढ़ा सकते हैं। हथेली में जल लेकर पितरों का ध्यान ध्यान करते हुए अंगूठे की ओर से अर्पित करें। कुछ देर मौन ध्यान करें, मंत्र ॐ पितृभ्यो नमः का पर करें। पितरों को धूप देने के बाद जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। घर के बाहर गाय, कुत्ते और कौएं को भी खाना खिलाएं। किसी गौशाला में धन का दान करें। पवित्र स्नान का महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या पर गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ काम से भक्त के जाने-अनजाने में हुए पापों का प्रभाव कम हो जाता है। यदि किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो घर पर ही पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के समय सभी तीर्थों का ध्यान करें। ऐसा करने से भी तीर्थ स्नान के समान पुण्य मिल सकता है। मंगलवार और अमावस्या का विशेष योग यदि अमावस्या मंगलवार को पड़े, तो उसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मंगलवार और अमावस्या के योग में हनुमान जी की विशेष पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें। समय और श्रद्धा के अनुसार राम नाम का जप या सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को मंगलवार का कारक माना जाता है। मंगल को नौ ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं है, उन्हें कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। इस ग्रह के दोषों को शांत करने के लिए हर मंगलवार मंगल की विशेष पूजा करनी चाहिए। मंगल की पूजा शिवलिंग रूप में की जाती है, इसलिए शिवलिंग पर लाल गुलाल, लाल फूल चढ़ाएं। बिल्व पत्र, धतुरा, आंकड़े के फूल से श्रृंगार करें। ऊँ भों भौमाय नम: मंत्र का जप कर सकते हैं। दान करें और तुलसी के पास दीपक जलाएं अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी पुण्यदायी माना जाता है। अपनी श्रद्धा के अनुसार अनाज, भोजन, धन या जूते-चप्पल जैसी उपयोगी वस्तुओं का दान करें। शाम को सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें। मान्यता है कि अमावस्या पर किए गए इन शुभ कामों की वजह से घर में सुख-शांति और सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:अपनी सुख-सुविधाओं का त्याग करके दूसरों की सहायता करना हमारी संस्कृति की विशेषता है

भारतीय संस्कृति परोपकार और दूसरों के सुख के लिए त्याग करने की सीख देती है। इसमें दूसरों की भलाई को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। हमारी परंपरा दान, सेवा और सहयोग की भावना पर आधारित है। अपनी सुख-सुविधाओं का त्याग करके दूसरों की सहायता करना हमारी संस्कृति की विशेषता है। अतिथि को देवता मानकर उसका सम्मान करना और उसकी सेवा करना हमारे संस्कारों का महत्वपूर्ण अंग है। दूसरों के सम्मान, सुरक्षा और उत्थान के लिए निस्वार्थ भाव से किया गया काम ही यज्ञ कहलाता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए ईश्वर की कृपा कैसे मिल सकती है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

युधिष्ठिर की द्रौपदी को सीख:जीवन में समस्याएं कभी पूरी तरह खत्म नहीं होतीं, हमें परिस्थितियों के बीच भी संतुलन बनाना सीखना चाहिए

महाभारत में पांडवों का वनवास काल चल रहा था, उस समय उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। कभी भोजन की चिंता होती, कभी रहने की, तो कभी आने वाली चुनौतियों की चिंताएं सदा ही बनी रहती थीं। इतने कष्टों के बीच भी युधिष्ठिर अपने मन को शांत और संतुलित रखने का प्रयास करते रहते थे। एक दिन वन में युधिष्ठिर एक शांत स्थान पर बैठे थे। चारों ओर हरियाली थी, पक्षियों की मधुर आवाजें वातावरण को सुखद बना रही थीं। वे आंखें बंद करके ध्यान में लीन हो गए। कुछ समय बाद जब उनका ध्यान पूरा हुआ, तो उनके चेहरे पर अद्भुत शांति और प्रसन्नता दिखाई दे रही थी। उसी समय द्रौपदी वहां पहुंचीं। द्रौपदी ने युधिष्ठिर के चेहरे की खुशी देखकर आश्चर्य से पूछा, “आप इतने दुखों के बीच भी इतने प्रसन्न कैसे रह सकते हैं? आप तो भगवान पर बहुत विश्वास करते हैं। जब आप ध्यान करते हैं, तो निश्चित ही भगवान से बात करते होंगे। फिर उनसे यह क्यों नहीं पूछते कि हमारे जीवन में इतनी परेशानियां क्यों हैं? हम कब तक इन कठिन परिस्थितियों का सामना करेंगे?” द्रौपदी ने अपने मन की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, “हम वर्षों से वनवास सह रहे हैं। कभी थोड़ा सुख मिलता है, तो उसके बाद बड़ी परेशानी आ जाती है। कई बार तो भोजन और पानी तक की चिंता करनी पड़ती है। क्या भगवान से यह नहीं पूछा जा सकता कि हमारे जीवन में इतने कष्ट क्यों हैं?” युधिष्ठिर ने शांत भाव से उत्तर दिया, “देवी, जब मैं ध्यान में भगवान से जुड़ता हूं, तो उनसे कुछ मांगने या शिकायत करने के लिए नहीं जुड़ता। यदि मैं उनसे केवल अपनी इच्छाएं पूरी करने की मांग करूं तो यह प्रेम नहीं, बल्कि एक प्रकार का सौदा होगा।” उन्होंने आगे कहा, “मैं भगवान से इसलिए जुड़ता हूं, क्योंकि उनसे जुड़ने पर मेरे मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। यही प्रसन्नता मेरी सबसे बड़ी शक्ति बन जाती है। जीवन में जब कठिन समय आता है, तो यही आंतरिक शक्ति मुझे धैर्य देती है और संघर्षों से लड़ने की क्षमता देती है।” युधिष्ठिर ने संदेश दिया कि बाहरी परिस्थितियां हमेशा हमारे नियंत्रण में नहीं होतीं, लेकिन अपने मन की स्थिति को संभालना हमारे हाथ में होता है। जो व्यक्ति कठिन समय में भी अपने भीतर शांति और सकारात्मकता बनाए रखता है, वह बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है। युधिष्ठिर की सीख अपनी खुशी को परिस्थितियों पर निर्भर न बनाएं अक्सर लोग सोचते हैं कि जब समस्याएं खत्म होंगी, तभी वे खुश होंगे, लेकिन जीवन में समस्याएं कभी पूरी तरह समाप्त नहीं होतीं। हमें परिस्थितियों के बीच भी संतुलन बनाना सीखना चाहिए। बाहरी सफलता से ज्यादा जरूरी है भीतर की प्रसन्नता। हम भीतर से प्रसन्न रहते हैं और जीवन में संतुलित रहते हैं, तब हमारा मन शांत रहता है। ईश्वर से संबंध को सौदे में न बदलें पूजा का उद्देश्य केवल इच्छाओं की पूर्ति नहीं है। प्रार्थना और ध्यान मन को स्थिर करने के साधन हैं। जब व्यक्ति निस्वार्थ भाव से ईश्वर को याद करता है, तो उसके अंदर धैर्य, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा विकसित होती है। भगवान से कुछ मांगने के लिए पूजा करेंगे, तो यह एक सौदे की तरह हो जाएगा, जबकि भक्ति, तो नि:स्वार्थ भाव से ही करनी चाहिए। कठिन समय को प्रशिक्षण की तरह देखें मुश्किलें हमें कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि मजबूत बनाने के लिए आती हैं। हर चुनौती हमें कुछ नया सिखाती है। समस्याओं से भागने के बजाय उनसे सीखने की आदत विकसित करें। अपने मन की शक्ति बढ़ाएं शरीर की तरह मन को भी अभ्यास की जरूरत है। ध्यान, सकारात्मक विचार, अच्छी संगति और आत्मचिंतन मन को मजबूत बनाते हैं। मजबूत मन वाला व्यक्ति ही विपरीत परिस्थितियों में भी सही निर्णय ले सकता है। शिकायतों से समाधान की ओर बढ़ें समस्या आने पर बार-बार यह सोचना कि “मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ?” मन को कमजोर करता है। इसके बजाय यह सोचें कि “इस स्थिति में मैं क्या बेहतर कर सकता हूं?” यह सोच जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति देती है। छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करें जीवन केवल बड़ी उपलब्धियों का नाम नहीं है। प्रकृति, परिवार, मित्रों का साथ और छोटी सफलताएं भी खुशी देती हैं। जो व्यक्ति छोटी खुशियों को महत्व देता है, उसका जीवन अधिक संतुलित रहता है। आत्मविश्वास को अपनी पूंजी बनाएं जब व्यक्ति अपने अंदर विश्वास रखता है तो कठिन परिस्थितियां भी आसान लगने लगती हैं। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास जीवन की बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हथियार हैं। युधिष्ठिर का संदेश यही है कि जीवन में दुख और सुख आते-जाते रहते हैं, लेकिन मन की प्रसन्नता को बनाए रखना हमारे हाथ में है। जो व्यक्ति भीतर से मजबूत होता है, वह कठिन परिस्थितियों में भी सफलता का रास्ता खोज लेता है।

13 जुलाई का राशिफल:सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और कुंभ राशि वालों की रुकी इनकम शुरू होने के योग हैं

13 जुलाई, सोमवार को सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम की वजह से तरक्की मिल सकती है। कुंभ राशि वालों की रुकी हुई इनकम दोबारा शुरू होने के योग हैं। कन्या राशि के बिजनेस में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। तुला राशि वालों को शेयर और स्टॉक मार्केट से फायदा हो सकता है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को यात्रा का आदेश मिल सकता है। धनु राशि वालों को मार्केट में नई उपलब्धियां मिलेंगी। वहीं, मेष राशि के लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- पिछले कुछ दिनों से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिलेगी और आप बिना तनाव अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती हैं। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है।
नेगेटिव- बीती हुई कोई नकारात्मक बात याद आने से मन परेशान हो सकता है। व्यक्तिगत कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। अपनी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा किसी के सामने न करें। स्वभाव में नरमी बनाए रखें, क्योंकि गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। कई अच्छे मौके सामने आएंगे। आज आपके ज्यादातर काम फोन और संपर्कों के जरिये पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। युवाओं को अपनी मेहनत के मुताबिक फायदा मिलने की पूरी संभावना है।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है। थोड़ी समझदारी से काम लें, समस्या जल्दी हल हो जाएगी।
स्वास्थ्य- पेट खराब होने की वजह से भूख न लगने और अपच जैसी परेशानी हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 वृष – पॉजिटिव- आज परिवार या व्यक्तिगत काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है और आप इसमें सफल भी रहेंगे। घर में किसी मांगलिक काम की योजना बनेगी। नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर हो सकता है। फाइनेंस से जुड़े कुछ रुके काम भी पूरे होंगे।
नेगेटिव- मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है। अपने मान-सम्मान और साख का ध्यान रखें। किसी से बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। कोई नजदीकी मित्र ही आपके बारे में अफवाह फैला सकता है, इसलिए सावधान रहना जरूरी है। व्यवसाय- आज बिजनेस की गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कुछ बेहतर विकल्प मिलते नजर आ रहे हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े बिजनेस में स्टॉक बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में कर्मचारियों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है।
लव- परिवार की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी रखें।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से बचें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 मिथुन – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान देने और मेहनत करने से सफलता जरूर मिलेगी। ज्ञान बढ़ाने वाली किताबें पढ़ने में समय बीतेगा। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी मिल सकता है।
नेगेटिव- कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी योजनाओं पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। भावुक स्वभाव की वजह से कोई आपका फायदा उठा सकता है। युवा ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से अपना ही नुकसान कर सकते हैं। व्यवसाय- बिजनेस के लिए समय अच्छा है। पिछले कुछ समय से आप कारोबार में बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कारोबार बढ़ाने की नई योजनाएं भी बनेंगी। हालांकि पार्टनरशिप के कामों में मतभेद होने की आशंका है।
लव- वैवाहिक जीवन में सहयोग और भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है।
स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम का स्वास्थ्य पर कुछ गलत असर पड़ सकता है। थोड़ी सावधानी रखेंगे तो सेहत ठीक रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9 कर्क – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छे मौके बन सकते हैं। हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना और अपने काम पर पूरा ध्यान देना सफलता दिलाएगा। दूर की यात्रा के योग भी बन रहे हैं और ये यात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
नेगेटिव- किसी के प्रभाव में आने से पहले उससे जुड़ी सभी बातों पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। व्यवसाय- बिजनेस में कुछ रुकावटें और परेशानियां बनी रहेंगी। किसी कर्मचारी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। बिजनेस की व्यवस्था और काम करने के तरीके में किए गए बदलाव से समस्याएं कम होंगी। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान की वजह से सेहत ठीक रहेगी। गैस और कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 सिंह – पॉजिटिव- आज सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। रचनात्मक कामों में समय बिताने से ऊर्जा बनी रहेगी। ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे, हालांकि मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- कानूनी नियमों की अनदेखी आपको मुश्किल में डाल सकती है। परिवार में तालमेल की कमी की वजह से तनाव की स्थिति बनेगी और इसका असर सभी की काम करने की क्षमता पर भी पड़ सकता है। आर्थिक परेशानी आने पर घबराने के बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें। व्यवसाय- बिजनेस में लिए गए फैसलों को लागू करने में शुरुआत में दिक्कतें आएंगी, इसलिए उम्मीद के मुताबिक फायदा मिलने में समय लग सकता है। लंबे समय से जिस काम को बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे, वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम की वजह से तरक्की मिल सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में चल रहे मनमुटाव को आपसी समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। विवाद बढ़ने पर घर की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। नियमित मेडिकल चेकअप करवाएं और अच्छे डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2 कन्या – पॉजिटिव- इस समय भावुकता के बजाय समझदारी से काम करना बेहतर रहेगा। व्यावहारिक होकर अपने काम पूरे करेंगे तो ज्यादा सफलता मिलेगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े काम में खास सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी सरकारी काम को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला और उलझने की आशंका है। तनाव लेने के बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े प्रोडक्ट की क्वालिटी और बेहतर करने से फायदे की स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल के सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। डॉक्टर की सलाह से इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 तुला – पॉजिटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपना पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी से अपनी उपलब्धियों और योजनाओं की चर्चा न करें, वरना आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। मन मुताबिक काम न बनने पर धैर्य बनाए रखें। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन इस वजह से अपना नुकसान न करें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शेयर और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। ऑफिस के काम समय पर पूरे कर लें, वरना अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
लव- घर में अनुशासित और तनाव रहित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में सावधान रहें। किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या, काम करने के तरीके और व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 वृश्चिक – पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए दिन बहुत अनुकूल है। पिछले कुछ समय से मन में चल रहा असमंजस दूर होगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात खुशी देगी। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने से संतोष रहेगा।
नेगेटिव- संतान की किसी गलत गतिविधि की वजह से घर में तनाव हो सकता है। समस्या को शांति से सुलझाएं। सरकारी कामों में किसी तरह की दखल न दें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से गलतफहमी हो सकती है। व्यवसाय- बिजनेस की स्थिति अच्छी रहेगी। पैसों का लेनदेन करते समय बहुत सावधानी रखें, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। समय के मुताबिक काम करने के तरीके में बदलाव लाना होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा का आदेश मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- व्यायाम और योग के लिए समय जरूर निकालें, वरना नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7 धनु – पॉजिटिव- दिन खुशहाली भरा रहेगा। प्रभावशाली और आध्यात्मिक लोगों से संपर्क बनेगा। उनके अनुभव से कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलेंगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे और उसे जल्दी पूरा कर लेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से बदनामी जैसी स्थिति बन सकती है। इन कामों में अपनी ऊर्जा खर्च करने के बजाय खुद की गतिविधियों पर ध्यान दें। समय शांति से बिताएं। जल्दबाजी और लापरवाही से कोई काम न करें। व्यवसाय- मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत से नई उपलब्धियां मिलेंगी, हालांकि इनके नतीजे धीरे-धीरे मिलेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी से कहासुनी होने की आशंका है। बिजनेस या ऑफिस के काम से यात्रा की योजना बन सकती है।
लव- दोस्तों से मुलाकात यादगार रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। मौसम की वजह से सिरदर्द और बदन दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 9 मकर – पॉजिटिव- किसी नकारात्मक स्थिति में घबराने के बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें। इससे काम करने का तरीका बेहतर होगा। आप खुद में ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे और अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।
नेगेटिव- गैरजरूरी खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों के आने से कामों में रुकावट भी आएगी। मेहमानों का ध्यान रखने के साथ अपने कामों पर भी फोकस रखें। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है। व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियों में सुधार आएगा और कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। बिजनेस के लिए जरूरत से ज्यादा लोन लेना परेशानी बढ़ा सकता है। अपनी क्षमता के मुताबिक ही काम करें।
लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। खांसी, जुकाम और हल्का बुखार जैसी स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 4 कुंभ – पॉजिटिव- आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और आप उसे अच्छी तरह निभा लेंगे। कोई अच्छा मौका भी मिल सकता है, लेकिन उसका फायदा उठाना आपकी योग्यता पर निर्भर करेगा। घर की सजावट से जुड़ी योजनाओं पर भी विचार होगा।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थिति को गुस्से के बजाय शांति से संभालें। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। युवाओं का आलस उनके कामों में रुकावट डाल सकता है। पड़ोसियों से संबंध अच्छे रखें। व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने की योजनाओं को तुरंत लागू करें, अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। रुकी हुई इनकम का कोई स्रोत आज दोबारा शुरू हो सकता है। पार्टनरशिप करने से पहले कागजी कार्रवाई पूरी करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति सतर्क रहना होगा।
लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपसी प्रेम बढ़ाएगा। युवा प्रेम संबंधों से दूरी रखें और करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। दवाइयों के साथ डॉक्टर की सलाह से व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3 मीन – पॉजिटिव- मीन राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। सभी रिश्तों में सुधार आएगा और चारों तरफ खुशी महसूस होगी। कोई व्यक्तिगत काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने में किसी की मदद मिल सकती है। घर के रखरखाव और सजावट से जुड़े कामों में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव- युवाओं को अपने व्यवहार में ज्यादा समझदारी और परिपक्वता लानी होगी। शक करने की आदत आपके लिए परेशानी बन सकती है। पुरानी जायदाद से जुड़ी समस्या फिर उठ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से इसे जल्द सुलझाने की कोशिश करें। व्यवसाय- प्रभावशाली कारोबारियों से संपर्क बढ़ाएं। इससे नई जानकारियां मिलेंगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने जरूरी कागज किसी दूसरे व्यक्ति को न दें, वरना कोई आपके काम का श्रेय ले सकता है।
लव- घर-परिवार के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों से मुलाकात होने पर मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिरदर्द और कमजोरी हो सकती है। हल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

रविवार का टैरोकार्ड राशिफल:वृष राशि वालों का तनाव दूर हो सकता है और तुला राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है

रविवार, 12 जुलाई को मेष राशि वालों के घर मेहमान आने से चहल-पहल रहेगी। वृष राशि वालों का किसी पुराने मनमुटाव से सुकून मिल सकता है। मिथुन राशि वाले घर की सजावट में बदलाव की योजना बना सकते हैं। सिंह राशि वालों के रिश्तों में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। तुला राशि वालों के परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि वाले पार्टनर के साथ छोटी ट्रिप की योजना बना सकते हैं। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – थ्री ऑफ कप्स
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। परिवार के लोगों के साथ किसी बड़े समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। घर में खास मेहमान के आने से चहल-पहल रहेगी। आर्थिक नजरिये से स्थिरता और मजबूती महसूस होगी। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। करियर – लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो आज मैनेजमेंट आपको अच्छी खबर दे सकता है। कार्यस्थल पर काम आसानी से और अच्छी तरह पूरा होगा। टीम के सदस्य आपके फैसलों में आपका पूरा समर्थन करेंगे।
लव – लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के बीच की दूरियां कम होंगी। साथी के साथ किसी शांत और एकांत जगह पर रोमांटिक समय बिताएंगे। रिश्ते में नई ताजगी और गहराई आएगी। विवादों को भूलकर नई और सुखद शुरुआत करेंगे।
हेल्थ – कंप्यूटर स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों में भारीपन और रूखापन हो सकता है। बदलते मौसम के असर से वायरल फीवर की समस्या हो सकती है।
लकी कलर – मैजेंटा, लकी नंबर – 3 वृष – टेम्परेंस
आज हर पहलू में अच्छा बैलेंस देखने को मिलेगा। किसी उलझन का शांत तरीके से स्थायी समाधान निकल जाएगा। बजट बनाकर चलने से फाइनेंस सुरक्षित रहेंगे और मानसिक शांति मिलेगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा पुराना मनमुटाव खत्म हो सकता है। अपनी पुरानी हॉबी दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। करियर – आर्किटेक्चर फील्ड के लोगों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा। आपकी अच्छी डिजाइनिंग स्किल्स को किसी बड़े क्लाइंट से तारीफ मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। ऑफिस में आप शांति और धैर्य से अपना टारगेट पूरा कर लेंगे।
लव – सगाई या विवाह तय करने के लिए दिन शुभ है। रिश्ते में पारदर्शिता और ईमानदारी रहेगी। सिंगल लोग किसी अजनबी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। प्यार में तनाव खत्म होगा।
हेल्थ – ठंडी चीजों के कारण छाती में कफ जमा हो सकता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। सर्वाइकल की वजह से गर्दन और कंधों में दर्द रह सकता है।
लकी कलर – टर्क्वॉइज, लकी नंबर – 5 मिथुन – किंग ऑफ कप्स
आज मन शांत और संतुष्ट रहेगा। समाज में आपके परोपकारी और दयालु स्वभाव की तारीफ होगी। आर्थिक मामलों में लिया गया कोई पुराना रिस्क फायदेमंद साबित होगा। घर की सजावट में कुछ नए और आकर्षक बदलाव करने का अच्छा आइडिया आएगा। भाई-बहनों के बीच आपसी समझ और मजबूत होगी। करियर – आपके सही मार्गदर्शन से किसी परेशान क्लाइंट को राहत मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके नए आइडिया को तुरंत अप्रूवल दे सकते हैं। अपनी प्रेजेंटेशन स्किल्स के दम पर आप मीटिंग में सबको प्रभावित करेंगे।
लव – पार्टनर की अनकही भावनाओं को आसानी से समझ जाएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए परिवार की ओर से अच्छा रिश्ता आ सकता है। दोस्तों के साथ छोटी ट्रिप की प्लानिंग आपका मूड रिफ्रेश कर देगी। अपने दिल की बात खुलकर कहने में संकोच नहीं होगा।
हेल्थ – पेट में एसिडिटी की वजह से परेशानी हो सकती है। ज्यादा मसालेदार भोजन से पाचन गड़बड़ा सकता है। कमर के निचले हिस्से में खिंचाव के कारण उठने-बैठने में तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 2 कर्क – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज हर जरूरी फैसला लॉजिक और तथ्यों के आधार पर लेंगे। फालतू खर्चों पर आपकी सख्त नजर रहेगी। किसी सरकारी काम में आ रही पुरानी रुकावट दूर हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने विवाद में आपको जीत मिल सकती है। समय का सही उपयोग करते हुए आप कुछ नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करेंगे। करियर – चार्टर्ड अकाउंटेंट और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों का दिन व्यस्त रहेगा। टैक्स ऑडिट या कैलकुलेशन के दौरान आपकी एक्यूरेसी अच्छी रहेगी। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को मैनेजमेंट की ओर से नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव – रिश्ते में साफ बातचीत बहुत जरूरी रहेगी। ब्रेकअप के बाद मूव ऑन कर रहे लोगों को आज मानसिक शांति मिलेगी। फालतू की फ्लर्टिंग से बचकर आप सीरियस कमिटमेंट पर ध्यान देंगे।
हेल्थ – धूल और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से एलर्जी बढ़ सकती है। सर्दी-जुकाम के कारण नाक बंद रहने की परेशानी हो सकती है।
लकी कलर – काला, लकी नंबर – 8 सिंह – द लवर्स
घर में किसी मांगलिक काम की अच्छी योजना बनेगी। नए कपड़ों और ज्वेलरी की शॉपिंग में दिन का काफी समय बीत सकता है। किसी पुराने और खास वादे को निभाने का सही समय है। आपकी आकर्षण क्षमता बढ़ेगी और लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। करियर – आपके शुरू किए गए नए कैंपेन को जनता का अच्छा समर्थन मिलेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में मुनाफा और ग्रोथ देखने को मिलेगी। जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो किसी मल्टीनेशनल कंपनी से अच्छा ऑफर लेटर मिल सकता है।
लव – लव लाइफ में रोमांस और पैशन दोनों रहेंगे। पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर का प्लान शाम को यादगार बना देगा। सच्चे और निष्ठावान प्यार की तलाश कर रहे लोगों की खोज पूरी हो सकती है। रिश्ते में आपका डेडिकेशन और लॉयल्टी भरोसा बढ़ाएंगे।
हेल्थ – शुगर लेवल बिगड़ने से ज्यादा पसीना और चक्कर जैसी स्थिति बन सकती है। रात में ठीक से नींद न आने से पूरे दिन सिर में भारीपन रह सकता है।
लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9 कन्या – द डेविल
आज भौतिक सुख-सुविधाओं और लग्जरी की तरफ आपका झुकाव ज्यादा रहेगा। किसी भी तरह के लालच या शॉर्टकट से दूर रहना बेहतर होगा। अनचाहे और अचानक खर्चों से मासिक बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। किसी अजनबी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। करियर – माइनिंग और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कामकाज में सावधान रहना होगा। किसी लालची या मुश्किल क्लाइंट से डील करते समय अपनी शर्तें स्पष्ट रखें। ऑफिस की फालतू पॉलिटिक्स और गॉसिप से ध्यान हटाकर सिर्फ काम पर फोकस करें।
लव – रिश्ते में पजेसिवनेस या बेकार के शक को जगह न दें। पार्टनर पर दबाव बनाने के बजाय उन्हें पर्सनल स्पेस देना जरूरी है। किसी टॉक्सिक और घुटन भरे रिश्ते से बाहर निकलने के लिए हिम्मत दिखानी होगी।
हेल्थ – जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक के ज्यादा सेवन से लिवर पर असर पड़ सकता है। शरीर में टॉक्सिन बढ़ने से पूरे दिन सुस्ती रह सकती है।
लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 4 तुला – एस ऑफ कप्स
आज खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा की अच्छी शुरुआत होगी। परिवार में किसी बच्चे के जन्म की शुभ सूचना मिल सकती है। समाज सेवा और परोपकार के कामों में मन लगेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा। घर का माहौल आध्यात्मिक, सुखद और शांत रहेगा। करियर – टीचिंग और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। छात्रों के बीच आपकी लोकप्रियता और सम्मान बढ़ेगा। एनजीओ में काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा डोनेशन या सरकारी फंड मिल सकता है।
लव – दिल की छिपी बात क्रश को बताने के लिए दिन अच्छा है। मैरिड कपल्स अपने पुराने रिश्ते में नई ताजगी और गहराई महसूस करेंगे। पार्टनर का इमोशनल सपोर्ट आपके कमजोर होते कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगा।
हेल्थ – हार्मोनल असंतुलन के कारण अचानक मूड स्विंग्स हो सकते हैं। हाथों और पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।
लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7 वृश्चिक – द चैरियट
आपका फोकस अपने लक्ष्यों पर पूरी तरह रहेगा। नई कार या स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का पुराना सपना पूरा हो सकता है। विरोधियों की चालाकियां आज आपके सामने नाकाम साबित होंगी। आप पूरे दिन कॉन्फिडेंट और ऊर्जावान रहेंगे। करियर – डिफेंस और पुलिस विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को कोई खास अवॉर्ड या सम्मान मिल सकता है। मजबूत विल पावर के दम पर आप ऑफिस का मुश्किल काम भी पूरा कर लेंगे। आपको लीडरशिप की नई और बड़ी भूमिका निभानी पड़ सकती है।
लव – पार्टनर के साथ वीकेंड गेटअवे पर जाने का अच्छा रोमांटिक प्लान बनेगा। जो लोग अपने रिश्ते को लेकर कंफ्यूज थे, उनका विजन आज स्पष्ट हो जाएगा। प्यार में कोई नई पहल करने से झिझकना नहीं चाहिए।
हेल्थ – मांसपेशियों में जकड़न के कारण झुकने और उठने में परेशानी हो सकती है। तेज सिरदर्द के साथ आंखों के सामने अंधेरा छाने जैसी शिकायत हो सकती है।
लकी कलर – पर्ल वाइट, लकी नंबर – 2 धनु – पेज ऑफ वांड्स
आज मन कुछ नया सीखने और नई चीजें एक्सप्लोर करने के लिए उत्सुक रहेगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने शौक को निखारने के लिए कोई ऑनलाइन क्लास जॉइन कर सकते हैं। हर चुनौती को पॉजिटिव तरीके से लेंगे। करियर – जर्नलिज्म और ट्रैवल ब्लॉगिंग से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी नए विषय पर वायरल कंटेंट बनाने का मौका मिल सकता है। इंटर्नशिप कर रहे युवाओं को नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसमें वे अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखा सकेंगे।
लव – रिलेशनशिप में चुलबुला और मजेदार माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ कोई फन एक्टिविटी करने से बॉन्डिंग मजबूत होगी। रिश्ते में बोरियत न आने दें और नए सरप्राइज देते रहें। फ्लर्टिंग का दायरा सीमित और सुरक्षित रखें।
हेल्थ – शरीर का तापमान बढ़ने से तेज बुखार और सिरदर्द हो सकता है। आंखों में धूल जाने से लालिमा और पानी आने की शिकायत हो सकती है।
लकी कलर – मस्टर्ड, लकी नंबर – 3 मकर – द एम्प्रेस
आज का दिन सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। घर के गार्डन में नए पौधे लगाने और प्रकृति के बीच रहने से सुकून मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक उछाल देखने को मिल सकता है। परिवार की सुविधा के लिए कोई लग्जरी या महंगा सामान खरीदा जा सकता है। करियर – रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों को अच्छा प्रॉफिट मिलेगा। बुटीक या फैशन डिजाइनिंग का काम करने वाले लोगों का नया कलेक्शन मार्केट में पसंद किया जाएगा। ऑफिस में बॉस का रवैया आपके प्रति सपोर्टिव रहेगा।
लव – रिश्ते में केयर और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रहेगी। पार्टनर आपकी छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखेगा। सिंगल लोग किसी जिम्मेदार और मेच्योर इंसान की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
हेल्थ – थायराइड लेवल बिगड़ने से गले में भारीपन और सूजन की समस्या हो सकती है। आलस और सुस्ती बढ़ सकती है।
लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6 कुंभ – द हाई प्रीस्टेस
आज आपका इंट्यूशन तेज रहेगा, इसलिए मन की आवाज ध्यान से सुनें। ऑकल्ट साइंस या ज्योतिष की पुरानी किताबें पढ़ने में मन लगेगा। ध्यान और अध्यात्म की प्रैक्टिस से गहरी मानसिक शांति मिलेगी। किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। करियर – रिसर्च स्कॉलर्स और डेटा एनालिस्ट के लिए दिन महत्वपूर्ण और प्रोडक्टिव रहेगा। किसी जटिल समस्या का सही समाधान अचानक मिल सकता है। ऑफिस में ज्यादा बातें करने के बजाय शांति से काम पूरा करना बेहतर रहेगा। कोई भी गोपनीय जानकारी दूसरों से शेयर न करें। आपकी गहरी सोच आज बहुत काम आएगी।
लव – रिश्ते में टेलीपैथिक और गहरा मानसिक कनेक्शन महसूस होगा। बिना कहे ही पार्टनर के मन की बात समझ जाएंगे। किसी गंभीर कमिटमेंट से बचकर रहना पसंद करेंगे। अपनी लव लाइफ को लोगों की नजरों से प्राइवेट रखना रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा।
हेल्थ – रात में नींद न आने या इंसोम्निया की परेशानी बढ़ सकती है। थकान के कारण शरीर सुस्त और भारी महसूस होगा।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 मीन – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
आज पूरा फोकस धन प्रबंधन और व्यावहारिक चीजों पर रहेगा। घर के पालतू जानवरों या बेसहारा पशुओं की प्यार से देखभाल करेंगे। घर का मासिक बजट समझदारी से संभाल लेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। करियर – बैंकिंग और स्टॉक मार्केट से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए दिन मुनाफे वाला रहेगा। होम बेकरी या क्लाउड किचन चलाने वाले लोगों को बड़े और प्रॉफिटेबल ऑर्डर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी इमेज भरोसेमंद और मेहनती कर्मचारी की बनेगी। पुराने आर्थिक लक्ष्य समय पर पूरे हो सकते हैं।
लव – पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग करना रिश्ते को मजबूत बनाएगा। घर की जिम्मेदारियां आपस में बांटने से प्रेम बढ़ेगा। सिंगल लोग ऐसे इंसान को साथी बनाना चाहेंगे, जो आर्थिक रूप से सुरक्षित हो। रिश्ते में लॉयल्टी सबसे अहम रहेगी।
हेल्थ – लगातार देर तक खड़े रहने से पैरों और एड़ियों में दर्द हो सकता है। शरीर में कैल्शियम की कमी से दांतों में संवेदनशीलता और दर्द की स्थिति बन सकती है।
लकी कलर – रूबी, लकी नंबर – 5

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:सुख-शांति चाहते हैं, तो हम दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा हम अपने लिए चाहते हैं

जीवन में सफलता और सुख-शांति पाने का सबसे सरल उपाय यह है कि हम दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा हम अपने लिए चाहते हैं। जो बात हमें अपने लिए अच्छी नहीं लगती, वह दूसरों के साथ भी नहीं करनी चाहिए। अगर हम सभी के प्रति प्रेम, सम्मान, दया और ईमानदारी का व्यवहार करेंगे, तो लोग हमारा आदर करेंगे। हमारे कार्यों में कम रुकावट आएगी और हमें सफलता मिलेगी। अच्छे कर्म करने से ईश्वर की कृपा भी बनी रहती है। इसलिए हमेशा दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें और अच्छा इंसान बनने का प्रयास करें। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करें? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

12 जुलाई का राशिफल:मिथुन और सिंह राशि वालों को प्रॉपर्टी के कामों में फायदा और कुंभ राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं

12 जुलाई, रविवार को वृष राशि वाले परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ की संभावना है। कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों का रुका काम पूरा होगा और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है। तुला राशि वालों को कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। कुंभ राशि वालों को रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- दिनभर उत्साह और पराक्रम बना रहेगा। कुछ नजदीकी लोगों से मुलाकात के मौके बनेंगे और नई जानकारियां भी मिलेंगी। भागदौड़ के बजाय शांत तरीके से काम निपटाने की कोशिश करें। कोई विवादित मामला सुलझ सकता है।
नेगेटिव- गुस्सा और आक्रोश जैसे नकारात्मक स्वभाव पर नियंत्रण रखें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं। युवा लोग करियर से जुड़े कामों में रुकावट आने से थोड़े निराश रहेंगे, लेकिन समय रहते समस्या का हल भी निकल जाएगा। बिजनेस- बिजनेस में कॉम्पिटिशन रहेगा। इस समय कोई भी नया काम शुरू करना ठीक नहीं है। अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें। नौकरीपेशा लोग बॉस और उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनाए रखें। इसके लिए उन्हें अपने काम पर और ज्यादा फोकस करना होगा।
लव- जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। घर के कामों में आपका सहयोग पारिवारिक माहौल को सुखद बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- चोट लगने जैसी आशंका है। बेहतर होगा कि आज वाहन न चलाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 वृष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कोई समस्या रहेगी, लेकिन जल्दी ही उसका समाधान भी मिल जाएगा। कोई अच्छी सूचना मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। अपने कामों को सही दिशा दे पाएंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनेगा।
नेगेटिव- दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने फैसले को प्राथमिकता दें। कुछ लोग आपके लिए रुकावटें पैदा कर सकते हैं। इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाना चुनौती रहेगा। बिजनेस- कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी और आत्मविश्वास रहेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में खुशनुमा समय बीतेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव करें। इस समय सेहत से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। महिलाओं के लिए आज का दिन खास तौर पर शुभ रहेगा। वे हर परिस्थिति का समाधान करने में सक्षम रहेंगी। किसी पॉलिसी में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- ध्यान रखें, बच्चों का पढ़ाई से ध्यान हट रहा है। मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी एकाग्रता रखना जरूरी है। अपने गुस्से पर काबू रखकर आप परिस्थितियों को आराम से संभाल सकते हैं। बेकार की आवाजाही पर रोक लगाएं। बिजनेस- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन आप सूझबूझ से हालात संभाल लेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलेगी।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में सुख-शांति वाला समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से दूर रहें। वाहन भी सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 कर्क – पॉजिटिव- कोई भी व्यक्तिगत फैसला सोच-समझकर लेंगे, तो वह सही साबित होगा। आज कुछ ऐसा भी सीख सकते हैं, जो आपके लिए चुनौतीपूर्ण था। आर्थिक लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे, तो उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण चीजें और दस्तावेज खुद संभालें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिजनेस- बिजनेस बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। कोई बिजनेस डील फाइनल करते समय बहुत समझदारी और सूझबूझ की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी में बदलाव जैसी स्थिति बन सकती है।
लव- परिवार के लोगों और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपकी चिंताएं कम करेगा। डेटिंग पर जाने का मौका भी मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए आज अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। बेहतर होगा कि आज वाहन का उपयोग न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम आज आसानी से और मन मुताबिक तरीके से पूरा हो जाएगा। नए वस्त्र या आभूषण जैसी चीजें खरीदने की योजना बनेगी। सोसाइटी की गतिविधियों में आपकी किसी सलाह को खास सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव- बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। बात-बात पर डांटना-फटकारना ठीक नहीं है। कोई रिश्तेदार आपके पीछे अफवाह फैला सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखकर शांत तरीके से काम लेंगे, तो परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। बिजनेस- कारोबार को लेकर दोपहर बाद लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में पेपर से जुड़े कामों में थोड़ी सावधानी रखें। इस समय काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई उम्मीद नजर आ सकती है।
स्वास्थ्य- गर्दन और पीठ से जुड़ा दर्द परेशान करेगा। योग और व्यायाम के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या – पॉजिटिव- कोई खास काम रुका हुआ है, तो आज उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आध्यात्मिक और रुचि से जुड़ी गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश सफल रहेगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव- मित्रों या भाई-बहनों के साथ संबंध बिगड़ने से बचाएं। इसके लिए आपको ही खास कोशिश करनी होगी। कभी-कभी जिद की वजह से आप अपने ही नुकसान का कारण बन सकते हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। बिजनेस- कारोबार में जो जैसा चल रहा है, उसी में संतोष रखना अभी उचित है। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है, वरना कोई गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी दिक्कत रहेगी। तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 तुला – पॉजिटिव- आज आपको किसी खास काम में मनचाही सफलता मिल सकती है। इसलिए समय और ऊर्जा का सही तरीके से उपयोग करें। घर के रखरखाव में भी आपका योगदान रहेगा। किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों से मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- कोई विपरीत परिस्थिति बने, तो अपने व्यवहार को संयमित और संतुलित रखें। तनाव का असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह जरूर लें। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे विषयों की जानकारी पर भी ध्यान दें। बिजनेस- बिजनेस में मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों और संपर्कों में सुधार आएगा। सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने पर ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित तरीके से चलती रहेंगी।
लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर का माहौल भी अनुशासित और खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से खांसी-जुकाम जैसी एलर्जी परेशान कर सकती है। आयुर्वेदिक उपायों का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 वृश्चिक – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आप फिर आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने कामों में जुट जाएंगे। युवा लोग भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। कोशिश करने पर कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- दोपहर बाद भ्रम जैसी स्थिति रहेगी। ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकल रही हैं, लेकिन धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर-परिवार के कामों में ज्यादा व्यस्तता के कारण खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस- कारोबार में फाइनेंस से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े काम में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, लेकिन मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ कुछ दिक्कत आ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच ईगो से जुड़े मतभेदों का असर घर की सुखद व्यवस्था पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भी कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी।
स्वास्थ्य- खान-पान को लेकर लापरवाही न करें। गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6 धनु – पॉजिटिव- दिनचर्या चुनौतियों से भरी रहेगी, लेकिन आप आत्मविश्वास से उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। घर के रखरखाव से जुड़ा सामान ऑनलाइन खरीदने में समय बीतेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। आज भी ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही है। इसलिए खुद पर भरोसा रखकर काम करें, तभी सफलता मिलेगी। संपर्कों को भी मजबूत बनाए रखें। बिजनेस- आपने बिजनेस स्थल की अंदरूनी व्यवस्था और अपनी कार्यप्रणाली में जो बदलाव किए हैं, अब उनके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। जरूरत के अनुसार काम पूरे होते जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी को अच्छा फायदा होगा।
लव- अपने व्यवहार को संयमित रखें। आपके रूखे व्यवहार से परिवार के लोगों में तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- असंतुलित दिनचर्या का असर पाचन पर पड़ेगा। हेल्दी खान-पान लें और तनाव दूर करने के लिए योग का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9 मकर – पॉजिटिव- इस समय किसी भी तरह की यात्रा टालना आपके समय और धन की बचत करवाएगा, क्योंकि बेकार के खर्चों की स्थिति बन रही है। किसी मित्र की मदद से पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा उधार न लें। कभी-कभी मन में बेचैनी और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। अपनी इन कमियों पर काबू पाएं। किसी भी कानूनी नियम का उल्लंघन करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। विद्यार्थी गलत संगति में रुचि न लें और अनुशासन में रहें। बिजनेस- कारोबारी मामलों में दूसरों से सलाह लेने के बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। बिजनेस में बदलाव की योजना बन रही है, तो उस पर ध्यान दें। जल्दी ही अच्छे नतीजे सामने आएंगे। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर दिक्कत आ सकती है।
लव- परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- मौसमी बुखार और खांसी-जुकाम रह सकता है। बचाव के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी है। अपने सपने और कल्पनाएं साकार करना चाहते हैं, तो अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर भरोसा रखें। आपको कई परेशानियों का समाधान मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
नेगेटिव- किसी भी प्रतिकूल स्थिति में घबराने के बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी या धन से जुड़े लेन-देन के कारण किसी नजदीकी रिश्तेदार या भाई के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कोई कीमती चीज न मिलने से भी मन परेशान रहेगा। बिजनेस- कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे और दोस्ताना बने रहें। ज्यादा टोका-टाकी से स्टाफ परेशानी महसूस कर सकता है।
लव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- गलत खान-पान की वजह से पाचन गड़बड़ा सकता है। बाहर के खाने-पीने से बचें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 मीन – पॉजिटिव- किसी खास काम को लेकर की गई कोशिशों के आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। पढ़ाई कर रहे युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। घर बदलने से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर अमल कर सकते हैं।
नेगेटिव- आपके किसी वहम या जिद की वजह से रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी गलत सलाह से भी नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। खरीदारी और मनोरंजन करते समय अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। बिजनेस- बिजनेस में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लेना जरूरी है। हालांकि कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। होलसेल से जुड़े कारोबार में मुनाफा रहेगा। अपनी ऑफिस से जुड़ी बातें किसी से शेयर न करें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा।
लव- घर में किसी मांगलिक काम को लेकर बातचीत होगी। युवा लोग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर से समझौता न करें।
स्वास्थ्य- तनाव और ज्यादा व्यस्तता की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल:सिंह राशि वालों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है और कन्या राशि वालों को पुराने तनाव से राहत मिल सकती है

11 जुलाई, शनिवार को मिथुन राशि वाले कठिन हालात को धैर्य और साहस से संभालेंगे। सिंह राशि वालों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कन्या राशि वालों को पुराने तनाव से राहत मिलेगी। धनु राशि वालों के घर मांगलिक काम की योजना बन सकती है। मकर राशि वालों की प्रमोशन से जुड़ी रुकी फाइल आगे बढ़ सकती है। मीन राशि वालों को टीम वर्क से फायदा मिलेगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – एइट ऑफ कप्स
अतीत की निराशाओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। विवादों से बचें। पारिवारिक जीवन में नया बदलाव संभव है। पुराने स्थान से भावनात्मक दूरी महसूस होगी। खुद की पहचान खोजने के लिए समय ठीक है। बेकार की बहसों में अपनी ऊर्जा खर्च न करें। घर का माहौल शांत रहेगा। मन की आवाज सुनकर सही रास्ता चुनें। करियर – मौजूदा नौकरी से थोड़ा असंतोष महसूस होगा। एविएशन सेक्टर के कर्मचारियों को ट्रांसफर मिल सकता है। इस्तीफे का विचार मन में आ सकता है। नए अवसरों की तलाश में आपका ध्यान रहेगा। बॉस के रवैये से परेशानी हो सकती है। नई और बेहतर कंपनी तलाशना आपके लिए ठीक रहेगा।
लव – स्थिर हो चुके रिश्ते से आप बाहर निकलना चाहेंगे। पार्टनर की बेरुखी मन को आहत करेगी। भावनात्मक जुड़ाव की कमी साफ दिखेगी। नए साथी की तलाश में जल्दबाजी न करें। दूरियों को स्वीकार करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। खोया हुआ विश्वास दोबारा पाना कठिन होगा।
हेल्थ – डिजिटल डिटॉक्स करें। योग के जरिए अपनी नर्वस एनर्जी को शांत करें। किसी शांत जगह पर जाकर ध्यान लगाएं। ध्यान मुद्रा आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करेगी।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 वृष – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
किसी जटिल पारिवारिक समस्या का तार्किक समाधान निकलेगा। घर के फैसले लेते समय आपका रवैया सख्त रहेगा। भावनाओं के बजाय बुद्धि से काम लेना लाभदायक होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। सच बोलने की आपकी आदत सम्मान दिलाएगी। करियर – न्यायपालिका से जुड़े कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वरिष्ठ वकील कोर्ट में अपने तर्कों से प्रभावित करेंगे। ऑफिस में नियम-कानून का सख्ती से पालन करें। किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ें। कार्यस्थल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का हिस्सा बनना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपका संवाद साफ और सीधा रहेगा।
लव – रिश्ते में ईमानदारी और पारदर्शी बातचीत को प्राथमिकता दें। किसी भी तरह का झूठ आप बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीमाएं स्पष्ट करना जरूरी है। अपनी उम्मीदों को जीवनसाथी के सामने खुलकर रखें। प्रेम जीवन में तार्किक नजरिया अपनाना सही रहेगा।
हेल्थ – माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या से परेशानी हो सकती है। तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। ताजे फलों का सेवन आपकी इम्युनिटी बेहतर बनाएगा।
लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4 मिथुन – स्ट्रेंथ
कठिन परिस्थितियों को धैर्य और साहस से संभालेंगे। पारिवारिक विवादों को सुलझाने में आपका शांत रवैया काम आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। दूसरों की गलतियों को माफ करने का साहस दिखाएं। चुनौतियों का डटकर सामना करना जरूरी है। आपकी सहनशक्ति आत्मविश्वास बढ़ाएगी। संघर्ष आपको मानसिक रूप से परिपक्व बनाएंगे। करियर – हेल्थकेयर वर्कर्स अपने मरीजों की देखभाल लगन से करेंगे। क्राइसिस मैनेजमेंट टीम अपनी कार्यक्षमता का अच्छा प्रदर्शन करेगी। आपके नेतृत्व में टीम जटिल प्रोजेक्ट पूरा करेगी। धैर्यपूर्वक काम करने से प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। बॉस की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे।
लव – प्रेम में बहुत धैर्य दिखाना होगा। उग्र स्वभाव वाले पार्टनर को प्यार से शांत करेंगे। आपका शांत स्वभाव रिश्ते में स्थिरता और गहराई लाएगा। साथी का मुश्किल समय में पूरा साथ निभाएं। प्यार में संयम रखना आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। रिश्ते की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
हेल्थ – कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ बेहतर बनाने के लिए व्यायाम करें। अपने ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं। फाइबर युक्त भोजन पाचन प्रणाली को सक्रिय रखेगा।
लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8 कर्क – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
किसी करीबी की कड़वी बातें आपको आहत कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन में किसी बात से निराशा हो सकती है। अपनी भावनाएं व्यक्त करके मन का बोझ हल्का करें। किसी मित्र से अप्रत्याशित रूप से धोखा मिल सकता है। क्षमा करने की भावना आपको सुकून देगी। किसी भी तरह की बहस से खुद को बचाएं। करियर – एचआर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को छंटनी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी अहम प्रोजेक्ट से आपको अचानक हटाया जा सकता है। कार्यस्थल पर आपके भरोसे का गलत फायदा उठाया जा सकता है। असफलता के दुख से बाहर निकलकर नए विकल्पों पर विचार करें। नए इंटरव्यू की तैयारी पर ध्यान दें।
लव – रिश्ते में तीसरे व्यक्ति के कारण कष्ट हो सकता है। ब्रेकअप के दुख से उबरने में समय लगेगा। खुद को समय दें। जीवनसाथी के साथ कम्युनिकेशन गैप आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है। दिल टूटने के बाद सेल्फ केयर पर ध्यान दें। नकारात्मक भावनाओं को मन से निकालकर सकारात्मकता अपनाएं।
हेल्थ – एंग्जायटी और डिप्रेशन से बचने के लिए थेरेपिस्ट से मिलें। एक्यूपंक्चर तकनीक आपके नर्वस सिस्टम को आराम दे सकती है। अनिद्रा से बचने के लिए सोने से पहले ध्यान करें। पौष्टिक आहार चुनें।
लकी कलर – ऐश ग्रे, लकी नंबर – 4 सिंह – द फूल
आज नई शुरुआत का स्वागत करें। किसी रोमांचक ट्रिप की योजना बन सकती है। पारिवारिक समस्याओं को आप नए नजरिए से देखेंगे। बच्चों के साथ खेलते समय मन प्रसन्न रहेगा। अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा करके सही फैसला लें। चिंताओं को छोड़कर वर्तमान का आनंद उठाएं। दिन बेफिक्र होकर बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर – फ्रेशर्स को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को नई स्किल सीखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर आप जोखिम लेकर नया प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। ऑफिस की पॉलिटिक्स की परवाह किए बिना काम करते रहें। किसी स्टार्टअप कंपनी में काम करने का अवसर मिल सकता है।
लव – ब्लाइंड डेट नया रोमांच लाएगी। किसी कमिटमेंट से बचेंगे। पार्टनर के साथ हंसी-मजाक में समय बीतेगा। रिश्ते में बचपना और निश्छलता आपके रिश्ते को मजबूत करेगी। वर्तमान पलों को जिएंगे। प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ – नई फिटनेस क्लास जॉइन करना आपके लिए उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। खुद को तनावमुक्त और युवा महसूस करेंगे। ताजी हवा रेस्पिरेटरी सिस्टम को बेहतर करेगी।
लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3 कन्या – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
जीवन की उथल-पुथल से अब शांति मिलेगी। परिवार के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर जाना संभव है। मानसिक तनाव के दौर से आप धीरे-धीरे बाहर आएंगे। बदलाव को खुले मन से स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा। पुरानी समस्याओं का ठोस और स्थायी समाधान निकल आएगा। जीवन की नई दिशा सुरक्षित भविष्य देगी। किसी मित्र की मदद से रुके काम बनेंगे। नकारात्मक माहौल से दूर जाना आपके हित में रहेगा। करियर – लॉजिस्टिक्स से जुड़े कर्मचारियों का दिन आसानी से बीतेगा। ऑफिस में आपको दूसरे शहर की ब्रांच में ट्रांसफर मिल सकता है। कार्यस्थल के पुराने विवाद अब शांत होते दिखेंगे। सप्लाई चेन विभाग के अधिकारी अपने लक्ष्य आसानी से पा सकेंगे।
लव – लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में साथी से मिलने जा सकते हैं। आपसी गलतफहमियों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी शांत जगह पर समय बिताना सुखद रहेगा। सिंगल लोग पुरानी यादों से बाहर निकलकर नए विकल्प तलाशेंगे। प्रेम में सकारात्मक और मधुर शांति बनेगी।
हेल्थ – लंबी और पुरानी बीमारी से धीरे-धीरे रिकवरी मिलेगी। दिनचर्या में मेडिटेशन शामिल करके तनाव कम करें। पर्याप्त आराम आपके शरीर को स्वस्थ होने में मदद करेगा।
लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5 तुला – द टावर
परिवार में अचानक सामने आई किसी सच्चाई से आप हैरान हो सकते हैं। बनी-बनाई पारिवारिक योजनाएं अचानक अटक सकती हैं। पुराने और कमजोर विश्वास आज टूट सकते हैं। घर की मरम्मत का कोई अचानक काम सामने आएगा। अहंकार छोड़कर वास्तविकता का सामना करना जरूरी है। करियर – कंस्ट्रक्शन और आर्किटेक्चर से जुड़े कर्मचारियों को कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। कंपनी में पुनर्गठन की अचानक खबर आ सकती है। प्रोजेक्ट के असफल होने से नए सिरे से काम करना होगा। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। सुरक्षित समझी जाने वाली नौकरी में अचानक अस्थिरता महसूस होगी। आप नई दिशा तय करेंगे।
लव – पुराने टॉक्सिक पैटर्न को अचानक तोड़ देंगे। जीवनसाथी के साथ तीखी और अप्रत्याशित बहस की संभावना है। सिंगल लोगों को डेटिंग में चौंकाने वाला सच पता चल सकता है। मोहभंग होने के बाद आप वास्तविकता को गहराई से समझेंगे। गुस्से में कोई तुरंत फैसला लेने से बचें।
हेल्थ – किडनी स्टोन का दर्द अचानक परेशान कर सकता है। डाइट में अचानक किया गया बदलाव आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है।
लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9 वृश्चिक – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
पड़ोसियों के साथ छोटी बातों पर बेवजह बहस से बचें। अहंकार की लड़ाई जीतने से आपके कई रिश्ते टूट सकते हैं। कड़वे शब्द बोलने से परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। जीत हासिल करने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल न करें। विवादों से दूर रहना ही आज आपकी सबसे बड़ी समझदारी है। किसी स्वार्थी व्यक्ति की असलियत आपके सामने साफ आ सकती है। करियर – सेल्स डिपार्टमेंट में कड़ी और अनुचित प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। किसी से तीखी बहस आपके करियर ग्राफ को नुकसान पहुंचा सकती है। कार्यस्थल पर अपने आइडियाज सुरक्षित रखना जरूरी है। नौकरी में आज कूटनीतिक रवैया अपनाना आपके लिए ज्यादा सुरक्षित रहेगा। मैनेजमेंट के सामने अपनी बात निष्पक्ष तरीके से रखें।
लव – ईगो के कारण आप जीवनसाथी से दूरी बना सकते हैं। रिश्ते में ताने मारने की आदत आपके प्रेम को नुकसान पहुंचाएगी। अपनी गलती मानकर माफी मांगने से रिश्ता सुरक्षित रहेगा। बहस जीतने के चक्कर में पार्टनर को खो सकते हैं। सिंगल लोग किसी भी तरह के मैनिपुलेटिव इंसान से बचें। असहमति के दौरान भी सम्मानजनक और मधुर भाषा का इस्तेमाल करें। प्रेम संबंधों में कड़वाहट न आने दें।
हेल्थ – गले के इंफेक्शन से बचने के लिए गुनगुना पानी पिएं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज गुस्से से बचना जरूरी है। दूसरों से उलझने पर मानसिक शांति खराब हो सकती है।
लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2 धनु – फोर ऑफ वांड्स
पारिवारिक मिलन के लिए यह सुखद और अच्छा अवसर है। घर में किसी मांगलिक काम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। समाज में आपके परिवार की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। गृह प्रवेश या नई संपत्ति खरीदने के लिए दिन अच्छा है। घर का माहौल आज शांति और उल्लास से भरा रहेगा। करियर – इवेंट मैनेजमेंट के कर्मचारियों को आज अपना लक्ष्य आसानी से मिलेगा। कॉन्ट्रैक्ट की नौकरी स्थायी और पक्की होने की संभावना है। मैनेजमेंट आपके अच्छे प्रदर्शन को पुरस्कार से सम्मानित कर सकता है। टीम वर्क के जरिए आप किसी जटिल काम को पूरा करेंगे।
लव – रिश्ते को शादी में बदलने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनर की मुलाकात परिवार वालों से करवाने का सही अवसर है। लिव-इन में रहने का फैसला आज अंतिम रूप ले सकता है। सिंगल लोगों की सगाई तय होने की प्रबल संभावना है। प्रेम जीवन में आज स्थिरता और सुरक्षा महसूस होगी।
हेल्थ – मानसिक प्रसन्नता आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगी। त्वचा पर नया निखार आएगा। दिनचर्या में व्यायाम बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7 मकर – द सन
आपके सभी भ्रम दूर होंगे। घर में बच्चों की हंसी-खुशी से माहौल आनंदमय रहेगा। किसी उलझे हुए मामले में आपको पूरी स्पष्टता मिलेगी। सकारात्मक सोच आपके रुके हुए काम आसानी से बनाएगी। समाज में आपका रुतबा नए स्तर पर पहुंचेगा। ईश्वर की कृपा से आपके रास्ते की बाधाएं दूर होंगी। करियर – शिक्षण और एजुकेशन से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को मैनेजमेंट से मान्यता मिलेगी। प्रमोशन की रुकी हुई फाइल पास हो सकती है। नए जॉब इंटरव्यू में पूरी सफलता मिल सकती है। प्रतिष्ठित कंपनी से अच्छा पैकेज मिल सकता है।
लव – रिश्ते में भरपूर गर्माहट और सच्चाई रहेगी। जीवनसाथी के साथ खुले स्थान पर पिकनिक मनाने जा सकते हैं। सभी गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम में आनंद और सुखद शांति रहेगी। आपसी विश्वास के कारण वैवाहिक जीवन आनंदमय बना रहेगा।
हेल्थ – विटामिन डी के लिए सुबह की ताजी धूप जरूर लें। त्वचा से जुड़ी पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। मेटाबॉलिज्म अच्छे स्तर पर काम करेगा।
लकी कलर – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6 कुंभ – द मून
अपने अंतर्ज्ञान पर ज्यादा भरोसा करें। परिवार में किसी छिपे हुए उद्देश्य को समझने की कोशिश करें। कोई भी तुरंत और अहम फैसला न लें। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी है। महिलाओं का मार्गदर्शन आपकी सफलता में मददगार रहेगा। दिन अच्छा साबित होगा। करियर – क्रिएटिव राइटिंग और कला क्षेत्र के कर्मचारियों को नए विचार मिलेंगे। कार्यस्थल पर मैनेजमेंट के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है। छिपी हुई ऑफिस पॉलिटिक्स आपके काम को मानसिक रूप से प्रभावित करेगी। किसी भी नए दस्तावेज पर आज साइन करने से बचें। करियर से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें।
लव – असुरक्षा की भावना प्रेम जीवन में बेकार का तनाव ला सकती है। पार्टनर के प्रति मन में उठने वाले अकारण संदेह से बचें। छोड़ दिए जाने का पुराना डर आज फिर उभर सकता है। रिश्ते में अपनी भावनाएं स्पष्ट रूप से शेयर करें। सिंगल लोग ऑनलाइन मिल रहे प्रस्तावों की गहराई से जांच करें।
हेल्थ – हार्मोनल असंतुलन के कारण मूड स्विंग्स हो सकते हैं। ध्यान और आध्यात्मिक संगीत का सहारा लें। तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाकर शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है।
लकी कलर – पर्ल वाइट, लकी नंबर – 1 मीन – थ्री ऑफ पेंटाकल्स
परिवार के सभी सदस्य आपसी सहयोग से कठिन काम पूरे करेंगे। दूसरों की राय का सम्मान करना आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। समाज में आपके अच्छे कौशल और बारीक समझ की तारीफ होगी। किसी सामूहिक काम में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। घर का माहौल आज रचनात्मक और सहयोग भरा रहेगा। करियर – सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के कर्मचारियों को अच्छा टीम वर्क मिलेगा। मैनेजमेंट आपकी बारीक कार्यक्षमता और प्रोफेशनल नजरिए से प्रसन्न होगा। आर्किटेक्चर फील्ड के लोगों को बड़ा कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट मिल सकता है। अपनी स्किल को निखारने के लिए नई ट्रेनिंग में हिस्सा लें।
लव – रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के साथ मिलकर योजनाएं बनाएं। भविष्य की आर्थिक सुरक्षा पर जीवनसाथी के साथ तार्किक चर्चा करें। प्रेम जीवन में आज व्यावहारिक नजरिया अपनाना जरूरी है। सिंगल लोगों को ऑफिस के किसी सहयोगी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आपसी समस्याओं को सुलझाने में दोनों की बराबर भागीदारी दिखेगी।
हेल्थ – फिटनेस के लिए किसी प्रोफेशनल ट्रेनर की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। मस्कुलर पेन दूर करने के लिए फिजिकल थेरेपिस्ट से संपर्क करें। डाइट चार्ट बनाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट की मदद लेना ठीक रहेगा।
लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:जो व्यक्ति बड़ों का सम्मान करता है, उसे लंबी उम्र, विद्या, यश और शक्ति मिलती है

शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति बड़ों का सम्मान करता है, उसे लंबी उम्र, विद्या, यश और शक्ति मिलती है। ऐसे व्यक्ति का जीवन ज्ञानपूर्ण होता है। उसे समाज में प्रतिष्ठा, सम्मान और सफलता मिलती है। उसके पास साधन, सहयोग और अपने लोगों का स्नेह बना रहता है। जो व्यक्ति दूसरों के प्रति आदर और विनम्रता का भाव रखते हैं, वे सभी का विश्वास जीत लेते हैं। समाज में उनका स्थान ऊंचा होता है। इसलिए हमें सदैव बड़ों का सम्मान करना चाहिए। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए लोक संग्रह बढ़ाने के लिए क्या करें? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।