ब्रेकिंग न्यूज़
पटियाला में निहंगों ने महिला को पीटा, VIDEO:बालों से घसीटकर बाहर लाए, सामान बाहर फेंका; घर का कब्जा दिलाने आए थे

पटियाला में निहंगों ने एक महिला की सरेआम पिटाई की। निहंग महिला को बालों से घसीटकर अंदर से गली में लाए और फिर उसके साथ मारपीट की। महिला निहंगों के साथ लड़ती रही। निहंग महिला को जिस डंडे से पीट रहे थे उसने वो डंडा पकड़ दिया। महिला इतनी दिलेरी से लड़ी कि तीन चार निहंग मिलकर भी उससे डंडा नहीं छुड़ा पाए। निहंग सिंह घर में घुसे और उन्होंने परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। उनका कुछ सामान बाहर निकाल दिया। निहंग उनकी अलमारी लेकर गली में आए और उसको लेकर विवाद और बढ़ गया। यह सारी घटना आसपास के लोगों ने मोबाइल में कैद की और साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और निहंगों को वहां से लौटाया। घटना पटियाला के सनौर हलके के संत हजारा सिंह नगर की है। जहां निहंग सिंह घर का कब्जा दिलाने पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष के बयान लेकर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा। निहंगों ने महिला व परिवार के साथ क्यों की मारपीट जानिए… प्रॉपर्टी विवाद में निहंगों को बुलाकर करवाया हमला
थाना सनौर के एडीशनल एसएचओ हरजिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक परिवार पर प्रॉपर्टी को लेकर निहंगों ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और उन्होंने निहंगों को समझा बुझाकर भेजा। उन्होंने कहा कि महिला सुरजीत कौर व रविंदर के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर देंगे। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने रविंदर और उसकी मां से 43 लाख रुपए में मकान का सौदा किया और 35 लाख रुपए बयाना लिया। उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मामला कोर्ट में है।

रातोंरात 18 आईपीएस का ट्रांसफर, फिर बदला जोधपुर कमिश्नर:रिफाइनरी के कारण चर्चित SP को भी फील्ड से हटाया, 4 जिलों में नए पुलिस मुखिया

राजस्थान सरकार ने मंगलवार (14 जुलाई) देर रात 18 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। महानिदेशक (DG) स्तर के दो अफसरों के साथ जोधपुर पुलिस कमिश्नर, अजमेर और भरतपुर रेंज के आईजी भी बदले गए हैं। 4 जिलों में अब नए पुलिस अधीक्षक होंगे। रिफाइनरी हादसे के दौरान चर्चा में आए बालोतरा एसपी का ट्रांसफर भी किया गया है।उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाया गया है। इधर जोधपुर कमिश्नर को पांच महीने से भी कम समय में बदल दिया गया है। ट्रैफिक की कमान मालिनी अग्रवाल के पास अनिल पालीवाल को डीजी ट्रेनिंग एंड ट्रैफिक से डीजी और कमांडेंट जनरल होमगार्ड (जयपुर) लगाया गया है। वहीं, सीनियर आईपीएस मालिनी अग्रवाल को डीजी और कमांडेंट जनरल होमगार्ड से डीजी पुलिस ट्रैफिक के पद पर लगाया है। वहीं, प्रदीप मोहन शर्मा का ट्रांसफर इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी (जयपुर) से एडशिनल कमिश्नर (यातायात और प्रशासन), पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के पद पर किया है। अजेय सिंह राठौड़ को एएसपी वृत्त-किशनगढ़ से कमांडेंट, 7 वीं बटालियन आरएसी (भरतपुर) लगाया गया है। वहीं, अनुष्ठा कालिया का एएसपी बीकानेर सदर, डीसीपी (मुख्यालय) से पुलिस कमिश्नरेट (जयपुर) ट्रांसफर किया गया है। डॉ रवि अजमेर, डॉ प्रीति चंद्रा भरतपुर की रेंज आईजी इस ट्रांसफर लिस्ट में दो बड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) भी बदले गए हैं। इनमें अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह का तबादला आईजी सतर्कता (जयपुर) की पोस्ट पर किया गया है। भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद बिश्नोई का ट्रांसफर आईजी, पुलिस आधुनिकीकरण और कल्याण, (जयपुर) के पद पर किया है। वहीं, पुलिस मॉर्डनाइजेशन और वेलफेयर के आईजी डॉ रवि अजमेर रेंज के नए आईजी होंगे। डॉ प्रीति चंद्रा को आईजी लॉ एंड ऑर्डर से भरतपुर रेंज आईजी के पद पर पोस्टिंग दी गई है। ये ट्रांसफर सबसे ज्यादा चर्चा में फिर बदला कमिश्नर: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में फिर बदलाव हुआ है। शरत कविराज को 23 फरवरी को जोधपुर पुलिस कमिश्नर के पद की जिम्मेदारी दी गई थी। पौने पांच महीने में ही उनका त​बादला कर दिया है। वे अब आईजी क्राइम ब्रांच होंगे। वहीं, सीनियर आईपीएस अंशुमन भोमिया नए कमिश्नर होंगे। वे अभी आईजी एसएसबी हैं। बालोतरा एसपी को हटाया: रिफाइनरी के कारण चर्चित बालोतरा के एसपी का भी ट्रांसफर किया गया है। एसपी रमेश का तबादला एसपी सी.बी.(ह्यूमन राइट्स एंड वीकर सेक्शन्स), जयपुर के पद पर किया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी मुख्यालय राजेश कुमार बालोतरा के नए एसपी होंगे। 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले जोधपुर ग्रामीण एसपी पीडी नित्या अब जोधपुर में ही एसीबी एसपी होंगी। नित्या की जगह अब पंकज यादव जोधपुर ग्रामीण के एसपी होंगे। पंकज यादव अभी आरएसी बटालियन -1 जोधपुर में कमांडेंट हैं। प्रतापगढ़ एसपी बी आदित्य को हनुमानगढ़ एसपी के पद पर लगाया है। हनुमानगढ़ एसपी नरेंद्र सिंह मीणा का तबादला 10वीं आरएसी बटालियन बीकानेर के पद पर किया है। विशाल जांगिड़ को कमांडेंट, 10वीं बटालियन, आरएसी बीकानेर से प्रतापगढ़ एसपी के पद पर लगाया है। …. राजस्थान में ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कैबिनेट मंत्री के बेटे का ट्रांसफर कैंसिल:59 की उम्र में हेडमास्टर का 500KM दूर तबादला, बोले-BJP के लिए काम किया, बदले में यह मिला
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के बेटे दीपक कुमावत के तबादले को लेकर भी सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। पूरी खबर पढ़िए…

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान वहां से मशीनगन के पुराने और जंग लगे कारतूस बरामद किए गए। पुंछ पुलिस के अनुसार बरामदगी के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… नासिक में दो ट्रक और कार की टक्कर; 4 की मौत, एक गंभीर घायल महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नासिक-पेठ रोड पर पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सवला घाट में हुआ। पुलिस के मुताबिक, गुजरात नंबर की मारुति ईको कार सप्तशृंगी गढ़ से सिलवासा जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे चल रहे दूसरे ट्रक से भी भिड़ गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। इनमें से एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अहमदाबाद विमान हादसा: अक्टूबर तक आएगी जांच रिपोर्ट का ड्राफ्ट एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि जून 2025 में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे की जांच रिपोर्ट का ड्राफ्ट अक्टूबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी। AAIB ने अदालत को जांच की प्रगति से अवगत कराते हुए यह जानकारी दी। एआई से बने विज्ञापनों पर भी लगाना होगा टैग, विज्ञापन काउंसिल ने बनाया नियमों का मसौदा देश में पहली बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार होने वाले विज्ञापनों के लिए अलग नियम की तैयारी शुरू हो गई है। विज्ञापन नियामक संस्था एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने इसका मसौदा जारी किया है। इसके अनुसार, किसी विज्ञापन में एआई की मदद से किसी सेलिब्रिटी की आवाज या चेहरा बनाया गया है, प्रोडक्ट का डेमो तैयार किया गया है, वर्चुअल इन्फ्लुएंसर दिखाया गया है या ऐसा दृश्य है जो उपभोक्ता के खरीदी के फैसले पर असर डाल सकता है, तो उस पर साफ तौर पर बताना होगा कि यह एआई से बनाया गया है। हालांकि, केवल टैग लगा देना हर मामले में पर्याप्त नहीं होगा। फर्जी डॉक्टर, नकली प्रशंसापत्र (टेस्टिमोनियल), बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए नतीजे या बिना अनुमति किसी व्यक्ति की आवाज और चेहरा इस्तेमाल करने वाले एआई विज्ञापनों को सीधे खारिज किया जाएगा। इससे पहले केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर डीपफेक और एआई कंटेंट की पहचान तथा शिकायत मिलने के तीन घंटे के भीतर उसे हटाने के नियम बना चुकी है। अब एआई से तैयार विज्ञापनों के लिए दिशा-निर्देश लाए जा रहे हैं। इससे यह तय होगा कि कौन-से विज्ञापन टैग से चल सकेंगे और किन पर रोक लगेगी।

खबर हटके – जापानी गांव जहां इंसान से ज्यादा पुतले:लड़की ने शादी से बचने के लिए सिर मुंडवाया; फ्रिज में बना शिवलिंग, पूजा करने पहुंचे लोग

जापान में एक ऐसा गांव है, जहां इंसानों से ज्यादा पुतले हैं। वहीं, केरलम में एक लड़की ने शादी से बचने के लिए सिर मुंडवा लिया। इधर, आगरा में एक फ्रिज में शिवलिंग बन गया, जिसके बाद पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। यूके में एक कुत्ता गांजे का पौधा खाकर 4 हजार से ऊंचा पहाड़ चढ़ गया। वहीं, बिहार में पुलिस ने बुखार की दवा को स्मैक समझकर 3 युवकों को 9 महीने के लिए जेल में डाल दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू:व्हिस्की, कारें और कपड़े सस्ते मिलेंगे; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे

भारत में UK की कारें, व्हिस्की, कपड़े और फुटवियर आज से सस्ते मिलेंगे। आज से भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो गया है। यानी अब भारत के 99% सामानों को UK में जीरो टैरिफ पर निर्यात किया जाएगा। वहीं UK के 99% सामान 3% एवरेज टैरिफ पर आयात होंगे। इससे 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। करीब 3 साल में 14 राउंड की बातचीत के बाद 24 जुलाई 2025 को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की मौजूदगी में इस समझौते पर साइन किए थे। ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने कहा- ‘ऐतिहासिक पल’ इस व्यापार समझौते के लागू होने से पहले भारत में UK की हाई कमिश्नर लिंडी कैमरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘उल्टी गिनती शुरू हो गई है! UK और भारत इस बात पर सहमत हैं कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू हो जाएगा। यह आधुनिक यूके-भारत पार्टनरशिप के लिए ऐतिहासिक पल है। यह दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए ग्रोथ के नए युग की शुरुआत करेगा।’ सवाल जवाब में समझिए, इस एग्रीमेंट से क्या-क्या फायदा होगा… सवाल 1: भारत में कौन सी चीजें सस्ती होंगी? जवाब: UK से आयात होने वाले सामानों पर औसत टैरिफ 15% से घटकर 3% होगा। 85% सामान 10 साल में पूरी तरह टैरिफ-मुक्त होंगे। इससे कई चीजें सस्ती होंगी: सवाल 2: भारत के किन-किन सेक्टर्स को फायदा होगा? जवाब: टेक्सटाइल से लेकर इंजीनियरिंग, मेडिकल और केमिकल जैसे सेक्टर्स को फायदा होगा। 1. टेक्सटाइल सेक्टर यूके में भारतीय कपड़ों और होम टेक्सटाइल्स जैसे चादर, परदे पर 8-12% टैक्स लगता था, वो अब पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इससे हमारे कपड़े बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों के मुकाबले सस्ते और ज्यादा कॉम्पिटीटिव हो जाएंगे। तिरुप्पुर, सूरत और लुधियाना जैसे एक्सपोर्ट हब में अगले तीन साल में 40% तक की ग्रोथ हो सकती है। 2. गहने और चमड़े का सामान भारत से यूके जाने वाली ज्वेलरी और चमड़े के सामान जैसे बैग, जूतों पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे छोटे बिजनेस (MSME) और लग्जरी ब्रांड्स को बड़ा फायदा होगा। साथ ही यूके के रास्ते यूरोप में भारत का दबदबा और बढ़ेगा। 3. इंजीनियरिंग सामान और ऑटो पार्ट्स यूके ने भारतीय मशीनरी, इंजीनियरिंग टूल्स और ऑटो पार्ट्स जैसे कार के पुर्जे पर लगने वाला इम्पोर्ट टैक्स खत्म कर दिया है। इससे भारत, यूके और यूरोप की इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन और मजबूत होगी। पुणे, चेन्नई और गुड़गांव जैसे मैन्युफैक्चरिंग हब को फायदा होगा। 4. दवाइयां और मेडिकल डिवाइस भारतीय फार्मा कंपनियों को यूके में जेनेरिक दवाइयों के लिए आसान रजिस्ट्रेशन प्रोसेस मिलेगी। इससे भारत की दवाइयां यूके की हेल्थ सर्विस (NHS) में आसानी से पहुंचेंगी और दवाओं का अप्रूवल भी जल्दी मिलेगा। 6. खाने-पीने का सामान, चाय, मसाले और समुद्री प्रोडक्ट्स बासमती चावल, झींगा जैसे समुद्री प्रोडक्ट, प्रीमियम चाय और मसालों पर यूके का इम्पोर्ट टैक्स खत्म हो जाएगा। इससे असम, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे इलाकों की एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट मिलेगा। 7. केमिकल्स और स्पेशलिटी मटेरियल्स एग्रोकेमिकल्स, प्लास्टिक और स्पेशल केमिकल्स पर टैक्स कम होने से गुजरात और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख हब से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इस डील के तहत भारत का लक्ष्य है कि 2030 तक यूके में अपने केमिकल निर्यात को दोगुना कर दे। 8. ग्रीन एनर्जी और क्लीनटेक ये समझौता रिन्यूएबल एनर्जी में जॉइंट वेंचर्स का रास्ता खोलेगा, जिसमें सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। यूके भारत के क्लीन एनर्जी सेक्टर में और निवेश करेगा, जिससे नई टेक्नोलॉजीज का को-डेवलपमेंट होगा। सवाल 3: इस डील से भारत की अर्थव्यवस्था को क्या फायदा होगा? जवाब: FTA भारत की अर्थव्यवस्था के लिए कई तरह से फायदेमंद है: सवाल 4: भारत-UK के बीच एग्रीमेंट को लेकर बातचीत कब शुरू हुई थी? जवाब: भारत और UK के बीच एग्रीमेंट को लेकर बातचीत 13 जनवरी 2022 को शुरू हुई थी, जो करीब 3.5 साल बाद पूरी हुई। 2014 से भारत ने मॉरीशस, UAE, ऑस्ट्रेलिया और EFTA (यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन) के साथ 3 ऐसे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत यूरोपियन यूनियन (EU) के साथ इसी तरह के समझौतों पर एक्टिवली बातचीत कर रहा है। सवाल 5: ट्रेड एग्रीमेंट्स कितने टाइप के होते हैं? जवाब: फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स को उसके नेचर के हिसाब से अलग-अलग नाम दिए जाते हैं। इनमें PTA (प्रेफरेंशियल), RTA (रीजनल) और BTA (बाइलेटरल) शामिल हैं। WTO इस तरह के सभी इकोनॉमिक इंगेजमेंट्स को RTA नाम देता है। सवाल 7: भारत ने किन देशों के साथ इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं? जवाब: भारत ने श्रीलंका, भूटान, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, कोरिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, मॉरीशस, ASEAN और EFTA ब्लॉक्स के साथ ट्रेड एग्रीमेंट्स किए हैं। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के अनुसार, एशिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ डील हासिल करने के बाद भारत ने अपना FTA फोकस ईस्ट (ASEAN, जापान, कोरिया) से वेस्टर्न पार्टनर्स की ओर शिफ्ट कर दिया है। भारत अब एक्सपोर्ट्स का विस्तार करने और वेस्ट की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए EU और US के साथ FTA को प्राथमिकता दे रहा है।

चन्नी के दबाव में क्यों नहीं आ रहा कांग्रेस हाईकमान:पंजाब CM बनाया, 2 सीटों से चुनाव लड़ाया; पार्टी 18 सीट पर सिमटी तो विदेश चले गए

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत चन्नी कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के आगे 3 सांसद, 9 MLA और चुनाव हारे-जीते 92 नेताओं की परेड करा चुके हैं। इसके बावजूद कांग्रेस हाईकमान उनके दबाव में नहीं आ रहा। बागी गुट की 3 मीटिंग के बाद अब चन्नी ने यूथ कांग्रेस के नेताओं को भी बुला लिया है। इसके बावजूद हाईकमान परवाह नहीं कर रहा। सबसे बड़ा सवाल है कि ऐसा क्यों? इसकी बड़ी वजह 2022 का चुनाव और उसके नतीजे के बाद का करीब 8 महीने का वक्त है, जब चन्नी की अगुआई में न केवल पार्टी बुरी तरह से पंजाब का विधानसभा चुनाव हारी, बल्कि खुद चन्नी भी 2 सीटों से हार गए। इसके बाद निराश संगठन को छोड़ वह अचानक विदेश चले गए और करीब 9 महीने वहीं डटे रहे। कांग्रेस हाईकमान से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक, यही वजह है कि चन्नी के पक्ष में समर्थन के बावजूद कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को हटाकर यह मैसेज नहीं देना चाहती कि वह सिर्फ मौके के हिसाब से तेवर दिखाने वालों को तरजीह देती है और मुश्किल वक्त में संगठन संभालने वालों को नजरअंदाज कर देती है। चुनाव से 8 महीने पहले हुई कलह मिटाने के लिए आज दिल्ली में राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे प्रभारी भूपेश बघेल से बात कर सकते हैं। वहीं, चन्नी जालंधर में यूथ कांग्रेस के नेताओं को बुलाकर फिर ताकत दिखाएंगे। जानिए, चन्नी पर भरोसा क्यों नहीं कर रहा हाईकमान वड़िंग पर क्यों भरोसा जता रहा हाईकमान 2022 में AAP ने 117 में से 92 सीटें जीतकर लैंडस्लाइड विक्ट्री हासिल की। मालवा की 69 में से 66 सीटें AAP ने जीती। राजा वड़िंग इकलौते ऐसे कांग्रेस उम्मीदवार थे, जिन्होंने गिद्दड़बाहा से जीत हासिल की। दूसरे कांग्रेसी संदीप जाखड़ थे, जिन्होंने अबोहर से चुनाव जीता। 5 साल सत्ता से बाहर देख उस वक्त कोई संगठन की कमान लेने को तैयार नहीं था, तब राजा वड़िंग तैयार हुए। करीब साढ़े 4 साल से वह संगठन चला रहे। इस दौरान किसी ने प्रधान पद पर दावेदारी नहीं ठोकी। अब चुनाव में करीब 8 महीने का टाइम बचा हुआ है तो सब वड़िंग की कुर्सी के पीछे पड़े हुए हैं। यही वजह है कि हाईकमान इस वक्त वड़िंग का साथ नहीं छोड़ना चाहता। बघेल की रिपोर्ट भी राजा वडिंग के फेवर में पंजाब प्रभारी ने छह दिन के पंजाब दौरे की जो रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी है वो भी राजा वडिंग के फेवर में ही है। चन्नी गुट जहां राजा वडिंग को हटाने की मांग पर अड़ा रहा वहीं राजा वडिंग लगातार चरणजीत सिंह चन्नी व सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी का सीनियर नेता बताते रहे और कहते रहे कि जल्दी ही सभी एक मंच पर होंगे। इसके अलावा राजा वडिंग को 23 जिलों के जिला प्रधानों का समर्थन मिला। बघेल ने अपनी रिपोर्ट में ये सभी बातें लिखकर हाईकमान को दी हैं। राहुल गांधी से मीटिंग करेगा चन्नी खेमा चरणजीत सिंह चन्नी खेमा एक बार राहुल गांधी से मुलाकात करना चाहता है। दरअसल चन्नी खेमा राहुल गांधी के सामने अपना पक्ष रखना चाहता है। चन्नी खेमे को लगता है कि भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के सामने एक तरफा रिपोर्ट पेश की होगी। इसलिए वो राहुल गांधी से मिलने की बात कर रहे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी व सुखजिंदर सिंह रंधावा लगातार कांग्रेस के सीनियर नेताओं के संपर्क में हैं ताकि राहुल गांधी से मीटिंग फिक्स हो जाए। क्या कहते हैं पॉलिटिकल एक्सपर्ट… पॉलिटिकल एक्सपर्ट व सीनियर जर्नलिस्ट प्रमोद बातिश का कहना है कि चन्नी खेमे को भूपेश बघेल ने यहीं पर संकेत दे दिए थे कि हाईकमान में उनकी सुनवाई नहीं होगी। बघेल ने जब कहा कि हाईकमान अपना फैसला नहीं बदलेगा। बघेल ने भी राजा वडिंग को प्रधान बनाए रखने की बात हाईकमान के इशारे पर ही कही। जिससे साफ है कि हाईकमान चन्नी खेमे के दबाव में नहीं आएगा। राहुल गांधी चन्नी पर भरोसा करने से कतरा रहे हैं क्योंकि 2022 विधानसभा चुनाव में हार के बाद वो विदेश चले गए। मुश्किल में राजा वडिंग ने पार्टी को संभाला। राजा वडिंग शुरू से राहुल गांधी की गुड बुक में रहे हैं इसलिए वो इस बार राजा वडिंग को बदलने को बदलने से गुरेज करेंगे। पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रोफेसर डॉ केके रत्तू का कहना है कि कांग्रेस ने नो सीएम फेस कह दिया है। जिससे चन्नी खेमे को करारा झटका लगा है। उनका कहना है कि चन्नी गुट की डिमांड राजा वडिंग को हटाने की है और हाईकमान स्पष्ट कर चुका है कि प्रधान नहीं बदला जाएगा। जिससे साफ है कि चन्नी न तो प्रधान बनेंगे और न ही सीएम फेस होंगे। ऐसे में चन्नी या तो हाईकमान के सामने सरेंडर कर देंगे या फिर वो कोई बड़ा फैसला लेंगे। उनका कहना है कि चन्नी अच्छा आधार रखते हैं ऐसे में उनको दरकिनार करके कांग्रेस को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबरें भी पढ़ें… पंजाब कांग्रेस विवाद से हिमाचल में लटका कैबिनेट विस्तार:PAC मीटिंग स्थगित; इसमे होनी थी चर्चा, वेणुगोपाल नहीं आएंगे, राजनीतिक नियुक्तियां में देरी हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चर्चा में चल रहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट का विस्तार फिर लटक सकता है। कांग्रेस की ओर से 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में बुलाई गई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक स्थगित हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपलब्धता नहीं होने के कारण यह बैठक अभी नहीं हो पाएगी। पूरी खबर पढ़ें… ——————– राहुल गांधी ने पंजाब प्रभारी को दिल्ली तलब किया, बघेल के दावे का तोड़ निकालने में जुटे चन्नी, जालंधर में यूथ कांग्रेस की मीटिंग बुलाई पंजाब में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा दे सकते हैं। दिल्ली में राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई मीटिंग के बीच से सोर्सेज से ये खबर सामने आ रही है। इसी के साथ सूचना यह भी है कि पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को भी राहुल गांधी ने तलब किया है। बघेल छत्तीसगढ़ से दिल्ली निकल चुके हैं, और इनकी बुधवार को राहुल गांधी के साथ मीटिंग हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान-MP, दिल्ली में तापमान 38°C से ज्यादा:बिहार-ओडिशा में भारी बारिश की आशंका; असम-अरुणाचल में बाढ़ से 1.40 लाख लोग प्रभावित

मानसून ब्रेक ने उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ा दिया है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पिछले 3 दिन से तेज गर्मी पर पड़ रही है। दिल्ली में मंगलवार को पारा 38°C रहा। पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश के चार जिलों में बाढ़, लैंडस्लाइड और भारी बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा। राज्य में बारिश-बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1,02,917 हो गई है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक राज्य में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 29 लोग घायल हुए हैं। इधर, असम में बाढ़ का पानी 6 जिलों में फैल गया है, जिससे 12 रेवेन्यू सर्कल और 99 गांव प्रभावित हुए हैं। कुल 37,032 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर जिला है। यहां 35,696 लोग प्रभावित हैं। सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति… पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भारी बारिश की आशंका… मौसम विभाग ने ओडिशा के कई इलाकों में रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पुरी भी शामिल है। यह चेतावनी बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिमी बांग्लादेश के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण बुधवार से शुक्रवार सुबह तक पुरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। देशभर में मौसम कैसा रहेगा, देखें अलर्ट… बारिश रुकने से बढ़ी गर्मी, देखें मैप… मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

बुधवार का टैरो राशिफल:मकर राशि वालों का रुका काम आगे बढ़ेगा, वृश्चिक राशि वालों की इच्छा पूरी हो सकती है

बुधवार, 15 जुलाई को मकर राशि वालों का लंबे समय से रुका काम अचानक आगे बढ़ सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों की कोई खास इच्छा पूरी होने के योग हैं। मेष राशि के नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि वालों को नई जिम्मेदारी और सम्मान मिलने की संभावना है। धनु राशि के लोगों का पुराना लेनदेन सुलझ सकता है। मेष – पेज ऑफ वांड्स
आज नई शुरुआत का उत्साह मन में ऊर्जा भर देगा। अचानक मिली कोई सूचना दिन की दिशा बदल सकती है। परिवार का कोई युवा सदस्य कामयाबी की ओर पहला कदम बढ़ा सकता है। आपकी जिज्ञासा आपको नए अनुभवों की ओर ले जाएगी। आज कुछ नया करने का साहस भविष्य में बड़े अवसर दिला सकता है। करियर – नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। स्टार्टअप, डिजिटल मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट या स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को रोमांचक अवसर मिल सकते हैं। किसी वर्कशॉप में शामिल होने से फायदा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं।
लव – साथी के साथ अचानक बना कोई प्लान रिश्ते में नई ऊर्जा लाएगा। अविवाहित लोगों की किसी यात्रा, शौक या ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बातचीत सहज और उत्साह से भरी रहेगी। आपकी मुस्कान और सकारात्मक व्यवहार व्यक्तित्व को ज्यादा प्रभावशाली बनाएंगे।
हेल्थ – ज्यादा दौड़भाग के कारण टखनों में हल्की परेशानी हो सकती है। नियमित स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद रहेगा। संतुलित दिनचर्या से पूरे दिन सक्रियता बनी रहेगी।
लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3 वृष – पेज ऑफ पेंटाकल्स
आज सीखने और भविष्य की तैयारी पर ध्यान रहेगा। कोई उपयोगी जानकारी लंबे समय तक आपके काम आएगी। घर के लिए छोटी लेकिन कीमती चीज खरीदी जा सकती है। आर्थिक मामलों में तुरंत फायदा पाने के बजाय लंबे समय की योजना ज्यादा असरदार रहेगी। अनुभवी व्यक्ति से मिली व्यावहारिक सलाह आपकी सोच को नई दिशा देगी। करियर – अकाउंटिंग, एग्रीकल्चर, फार्मास्यूटिकल या सप्लाई चेन से जुड़े लोगों को अपनी स्किल बढ़ाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का समय अनुकूल है। बिजनेस में नई तकनीक अपनाने का विचार फायदेमंद रहेगा। जिज्ञासा और अनुशासन आपको बड़ी उपलब्धि की ओर ले जाएंगे।
लव – रिश्तों में भरोसा धीरे-धीरे बढ़ेगा। किसी व्यक्ति की ईमानदारी और शालीन व्यवहार आपको आकर्षित कर सकता है। अविवाहित लोगों की मनपसंद साथी से मुलाकात संभव है। दिखावे के बजाय सादगी रिश्ते को मजबूत बनाएगी। भावनाएं धीरे-धीरे गहरी होंगी और स्थिर रिश्ते की संभावना बनेगी।
हेल्थ – खाने में सूखे मेवे और मौसमी सब्जियां शामिल करना फायदेमंद रहेगा। बारिश के मौसम में साफ और ताजा भोजन पर खास ध्यान दें। तय समय पर खाना खाने से ऊर्जा बनी रहेगी।
लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5 मिथुन – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
आज जिज्ञासा के साथ सतर्कता भी बनी रहेगी। कोई बात आपकी सोच बदल सकती है। परिवार में किसी मामले की सच्चाई जानने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले पूरी जानकारी जुटाएं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क बनेंगे। करियर – साइबर सिक्योरिटी, पत्रकारिता, कानूनी रिसर्च या बिजनेस इंटेलिजेंस से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी रिपोर्ट या दस्तावेज की बारीकी से जांच करने पर आपकी तारीफ होगी। गोपनीय प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। जरूरी जानकारी दूसरों के साथ शेयर करते समय सावधानी रखें।
लव – साथी की बात अधूरी सुनकर कोई नतीजा निकालने से बचें। अविवाहित लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी समझ और बातचीत का तरीका उन्हें आकर्षित करेगा। ऑनलाइन बातचीत से दिलचस्प रिश्ता बन सकता है। ईमानदार सवाल और साफ जवाब रिश्ते को मजबूत बनाएंगे।
हेल्थ – हल्का तनाव या आंखों पर ज्यादा दबाव महसूस हो सकता है। पूरी नींद लें और बीच-बीच में मोबाइल तथा लैपटॉप से ब्रेक लें। काम पर संतुलित ध्यान रखने से ऊर्जा बनी रहेगी।
लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9 कर्क – एट ऑफ स्वॉर्ड्स
आज कुछ परिस्थितियां असलियत से ज्यादा मुश्किल लग सकती हैं। खुद पर संदेह करने से आपकी गति धीमी होगी। खुलकर बातचीत करने से भ्रम दूर हो सकता है। किसी अधूरे फैसले को लेकर मन बार-बार उलझेगा। दूसरों की राय से ज्यादा अपनी समझ पर भरोसा रखें। करियर – कानून, सरकारी प्रशासन, कंप्लायंस या रिकॉर्ड मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को दस्तावेज दोबारा जांचने पड़ सकते हैं। अप्रूवल या क्लियरेंस मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। अधूरी जानकारी के आधार पर कोई फैसला न लें। अनुभवी सहकर्मी की सलाह समस्या का रास्ता निकाल सकती है।
लव – मन की झिझक बातचीत पर असर डाल सकती है। साथी आपकी चुप्पी का गलत मतलब निकाल सकता है। अविवाहित लोग पुराने अनुभव के कारण नए रिश्ते की ओर कदम बढ़ाने से हिचक सकते हैं। धैर्य रखने से भरोसा धीरे-धीरे दोबारा बनेगा।
हेल्थ – लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से शरीर में परेशानी बढ़ सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग करें और काम के बीच नियमित ब्रेक लें। ताजी हवा में कुछ समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 सिंह – नाइन ऑफ वांड्स
आज आपका अनुभव सबसे बड़ी ताकत बनेगा। हाल की चुनौतियों ने आपको पहले से ज्यादा सतर्क बना दिया है। परिवार के किसी मामले में अंतिम फैसला लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार करेंगे। अधूरा काम पूरा करने का मजबूत इरादा रहेगा। अपनी हर योजना की जानकारी सभी लोगों को देना सही नहीं होगा। करियर – डिफेंस सर्विस, औद्योगिक सुरक्षा, क्वालिटी चेक या प्रोजेक्ट की निगरानी से जुड़े लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। डेडलाइन से पहले काम की अंतिम जांच जरूरी होगी। पुराने अनुभव आपको संभावित गलती से बचाएंगे। नया अवसर स्वीकार करने से पहले मौजूदा काम पूरा करना जरूरी होगा।
लव – रिश्ते में भरोसा धीरे-धीरे दोबारा बनेगा। पहले किसी बात से मन दुखा था, तो अब परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं। साथी आपकी भावनाओं और निजी सीमाओं का सम्मान करेगा। अविवाहित लोग बिना जल्दबाजी किए किसी नए व्यक्ति को समझने के लिए समय लेंगे।
हेल्थ – कलाई या कोहनी के आसपास हल्की अकड़न महसूस हो सकती है। खासतौर पर लगातार एक जैसा काम करने पर परेशानी बढ़ सकती है। पर्याप्त आराम और हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर – प्लम, लकी नंबर – 9 कन्या – टेन ऑफ वांड्स
आज जिम्मेदारियों की सूची लंबी रहेगी, लेकिन आपकी व्यवस्थित काम करने की आदत सब कुछ संभाल लेगी। घर और निजी कामों के बीच तालमेल बनाना मुश्किल हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की उम्मीदें बढ़ेंगी। हर काम खुद करने की आदत आपका बोझ बढ़ाएगी। जिम्मेदारियां बांटने से राहत मिलेगी। महत्वपूर्ण काम की अंतिम तैयारी पूरी हो सकती है। करियर – हेल्थ – केयर एडमिनिस्ट्रेशन, लेब मैनेजमेंट, एडिटिंग या ऑफिस कोऑर्डिनेशन से जुड़े लोगों का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। किसी असाइनमेंट की फाइनल सबमिशन समय पर पूरी करनी होगी। एक्स्ट्रा जिम्मेदारी लेने से पहले अपने समय और क्षमता पर अच्छी तरह विचार करें।
लव – साथी आपसे कुछ शांत पल और पूरा ध्यान चाहेगा। रिश्ते में औपचारिकता कम करके सहज बातचीत बढ़ाएं। अविवाहित लोगों को कार्यस्थल पर किसी जिम्मेदार और मेहनती व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है। रिश्ते में एक-दूसरे का साथ देना और जिम्मेदारियां बांटना प्रेम को मजबूत बनाएगा।
हेल्थ – लगातार खड़े होकर काम करने वाले लोगों की एड़ियों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। दिन के बीच छोटे ब्रेक लेने से शरीर दोबारा सक्रिय रहेगा।
लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6 तुला – द हायरोफैंट
आज परंपरा, ज्ञान और अनुशासन आपके फैसलों का आधार बनेंगे। परिवार में किसी शुभ संस्कार, धार्मिक कार्यक्रम या खास सलाह से जुड़ी योजना बन सकती है। पारिवारिक मूल्यों की अहमियत दोबारा महसूस होगी। किसी सम्मानित व्यक्ति से प्रेरणा देने वाली मुलाकात हो सकती है। विनम्र व्यवहार और अनुशासन आपको उम्मीद से ज्यादा सम्मान दिलाएंगे। करियर – शिक्षा, न्यायिक सेवा, धार्मिक संस्थान, ह्यूमन रिसोर्स या पॉलिसी बनाने के काम से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है। सीनियर अधिकारी आपकी भरोसेमंद और ईमानदार कार्यशैली से प्रभावित होंगे। संस्थान में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। दूसरों को सिखाने के साथ खुद सीखते रहने से आपकी पहचान बढ़ेगी।
लव – रिश्तों में गंभीरता और भविष्य को लेकर स्थिरता रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए परिवार की मदद से रिश्ता आ सकता है। आपसी सम्मान केवल आकर्षण से ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। प्रेम भरोसे, संस्कार और एक जैसी सोच के आधार पर आगे बढ़ेगा।
हेल्थ – लंबे समय तक बैठकर काम करने से रीढ़ के बीच वाले हिस्से में हल्का तनाव हो सकता है। बैठने की सही स्थिति रखें। हल्का और आसानी से पचने वाला खाना फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 2 वृश्चिक – नाइन ऑफ कप्स
आज मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। लंबे समय से इंतजार कर रहे किसी निजी काम के पूरे होने की संभावना है। आपकी मुस्कान और अपनापन आसपास का माहौल हल्का बनाए रखेंगे। किसी प्रिय मेहमान के आने से घर में रौनक बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। खुद पर किया गया छोटा खर्च भी संतोष देगा। जो मिला है, उसकी अहमियत समझने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर – होटल मैनेजमेंट, फूड इंडस्ट्री, लग्जरी सर्विस या कस्टमर एक्सपीरियंस से जुड़े लोगों को खास उपलब्धि मिल सकती है। किसी प्रेजेंटेशन या पोर्टफोलियो पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। आपके काम की गुणवत्ता नई पहचान बनाएगी। अपने काम की समीक्षा भी करें, क्योंकि अगला मौका पहले से बड़ा हो सकता है।
लव – साथी आपकी कोई छोटी इच्छा बिना बताए पूरी करने की कोशिश कर सकता है। अविवाहित लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो बातचीत में माहिर हो। रिश्ते में दोबारा हंसी और हल्कापन लौटेगा। प्रेम जताने के छोटे तरीके संबंधों को गहरा और मजबूत बनाएंगे।
हेल्थ – हल्की साइकिलिंग या तेज चाल से पैदल चलना फायदेमंद रहेगा। मौसमी फल खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। मन में संतोष रहने से तनाव कम होगा।
लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6 धनु – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आज आपकी मदद करने की भावना और संतुलित व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिल सकता है। परिवार में पैसों या दूसरी सुविधाओं का सही बंटवारा सभी को संतुष्ट रखेगा। पुराना लेनदेन आसानी से सुलझ सकता है। समाज में आपकी निष्पक्ष सोच की तारीफ होगी। कोई व्यक्ति आपकी मदद के लिए धन्यवाद दे सकता है। करियर – बैंकिंग, माइक्रोफाइनेंस, सामाजिक संस्था या फाइनेंशियल कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को सम्मानजनक अवसर मिल सकता है। किसी ग्रांट, फंडिंग या बजट की प्रक्रिया आपके पक्ष में आगे बढ़ सकती है। सीनियर अधिकारी आपकी निष्पक्ष कार्यशैली से प्रभावित होंगे। व्यापारियों को भरोसेमंद पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
लव – साथी आपकी जरूरतों को समझने की ईमानदार कोशिश करेगा। हाल के दिनों में किसी बात को लेकर असंतुलन था, तो अब उसे ठीक करने का मौका मिलेगा। रिश्ते में केवल प्रेम ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की जरूरत और जिम्मेदारी को समझना भी जरूरी होगा।
हेल्थ – आयरन या जरूरी विटामिन की कमी से हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रखने के लिए हल्की शारीरिक गतिविधि करें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें।
लकी कलर – कैरमेल, लकी नंबर – 7 मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून
आज परिस्थितियां अचानक आपके पक्ष में बदल सकती हैं। लंबे समय से रुका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। परिवार में किसी अच्छी खबर से उत्साह का माहौल बनेगा। किस्मत और मेहनत का सही तालमेल खास नतीजे देगा। बदलावों को स्वीकार करने का समय है। सही अवसर बिना किसी सूचना के अचानक मिल सकता है। करियर – इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रैवल, ई-कॉमर्स या इंटरनेशनल बिजनेस से जुड़े लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं। किसी ऑफर या कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया आपके पक्ष में आगे बढ़ेगी। जगह बदलने या नई जिम्मेदारी मिलने से भविष्य में फायदा होगा। लंबे समय से जिस जवाब का इंतजार था, वह मिल सकता है। परिस्थितियां आपकी तैयारी का साथ देंगी।
लव – लंबे समय से शांत चल रहे रिश्ते में फिर से उत्साह आएगा। साथी की ओर से मिला अचानक सरप्राइज आपको खुश करेगा। अविवाहित लोगों की अचानक ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर जीवन में खास जगह बना ले। पुराने मनमुटाव अपने आप खत्म हो सकते हैं। प्रेम के मामले में समय आपके पक्ष में रहेगा।
हेल्थ – पिछले कुछ दिनों से सुस्ती थी, तो अब सक्रियता लौट सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित भोजन करें। बाहर का खाना ज्यादा खाने से बचें।
लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 8 कुंभ – सेवन ऑफ वांड्स
आज अपने सिद्धांतों पर मजबूती से टिके रहने का समय है। कुछ परिस्थितियां आपके धैर्य और आत्मविश्वास की परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन संतुलित नजरिया आपको मजबूत बनाए रखेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी अलग सोच लोगों का ध्यान खींचेगी। खुद पर भरोसा रखना ही आज आपकी सबसे बड़ी जीत होगी। करियर – रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेलीकम्युनिकेशन या नई तकनीक से जुड़े लोगों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। अपने विचारों के पक्ष में पक्के तथ्य रखें। विरोध के बावजूद आपकी योजना को मंजूरी मिल सकती है। दूसरों की आलोचना से घबराने के बजाय काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
लव – साथी आपकी स्वतंत्र सोच को समझने की कोशिश करेगा। छोटी असहमति को अहंकार का मुद्दा न बनाएं। रिश्ते में अपनी पहचान बनाए रखते हुए नजदीकी बढ़ाना जरूरी होगा। आपसी सम्मान प्रेम को ज्यादा समझदार और मजबूत बनाएगा।
हेल्थ – नियमित स्ट्रेचिंग और पर्याप्त आराम फायदेमंद रहेगा। बारिश के मौसम में फिसलन वाली जगहों पर सावधान रहें। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के बीच कुछ समय बिताएं।
लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9
मीन – एट ऑफ पेंटाकल्स
आज लगातार अभ्यास और छोटी-छोटी कमियों को सुधारने का दिन है। परिवार के किसी सदस्य की मेहनत आपको प्रेरित कर सकती है। घर का कोई अधूरा काम व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में नियमित बचत की अहमियत समझ आएगी। तुरंत नतीजे मिलने की उम्मीद न रखें। एकाग्रता और धैर्य धीरे-धीरे सफलता की मजबूत नींव तैयार करेंगे। करियर – सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, ज्वेलरी मेकिंग, हस्तशिल्प या बारीकी वाले मैन्युफैक्चरिंग काम से जुड़े लोगों को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। किसी प्रोटोटाइप पर बारीकी से किया गया काम तारीफ दिला सकता है। बेहतर काम करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लगातार अभ्यास से ही बड़ी उपलब्धि मिलेगी।
लव – साथी के लिए निकाला गया थोड़ा समय भी रिश्ते को मजबूत बनाएगा। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी मेहनती और विनम्र व्यक्ति से हो सकती है। रिश्ते में अधूरी बातों को धैर्य से सुलझाने का मौका मिलेगा। प्रेम बड़े वादों के बजाय नियमित देखभाल और भरोसे से मजबूत होगा।
हेल्थ – काम के बीच हाथों और हथेलियों की हल्की एक्सरसाइज करना फायदेमंद रहेगा। पर्याप्त प्रोटीन और संतुलित मात्रा में पानी पीने से शरीर की क्षमता बनी रहेगी। नियमित दिनचर्या आपकी सेहत को बेहतर रखेगी।
लकी कलर – हेजल, लकी नंबर – 4

बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय:धोनी मैच देखने पहुंचे, नन्हे फैन के साथ पॉपकॉर्न खाया; कैच के दौरान गिल-बरार टकराए

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की पारी में जोस बटलर का कैच लेने की कोशिश में शुभमन गिल और गुरनूर बरार आपस में टकरा गए। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच देखने पहुंचे। स्टैंड्स में उनका एक नन्हें फैन के साथ बैठकर पॉपकॉर्न खाते हुए वीडियो वायरल हो गया। IND Vs ENG वनडे के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. बुमराह ने इंग्लैंड में 31 विकेट लिए बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बर्मिंघम में एक विकेट लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड में उनके 31 विकेट हो गए हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा। जडेजा ने 30 विकेट लिए हैं। 2. बुमराह के वनडे में 150 विकेट पूरे बुमराह वनडे में सबसे कम गेंद पर 150 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने 4605 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए। पहले स्थान पर मोहम्मद शमी है। उन्होंने 4070 गेंद में 150 विकेट लिए थे। कुलदीप यादव 4513 गेंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 3. डॉसन ने 36 साल की उम्र में पहली फिफ्टी लगाई डॉसन वनडे में पहली फिफ्टी लगाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज इंग्लिश खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 36 साल 135 दिन की उम्र में 68 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा उम्र में पहली फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड ज्योफ्री बॉयकॉट के नाम है। उन्होंने 38 साल 245 दिन की उम्र में ऐसा किया था। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. धोनी मैच देखने पहुंचे, नन्हें फैन के साथ पॉपकॉर्न खाया धोनी मैच देखने बर्मिंघम पहुंचे। इस दौरान उनके पास बैठे एक छोटे बच्चे ने उन्हें पॉपकॉर्न ऑफर किया। धोनी ने मना नहीं किया और पॉपकॉर्न खाया। हालांकि फिर बच्चे को इशारा किया की मेरा पेट भरा है, आप खाओ। 2. कैच के दौरान गिल और बरार में टक्कर 17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर जोस बटलर कैच आउट हुए। ओवर की पहली गेंद पर बटलर ने लेग साइड में शॉट खेला, लेकिन गेंद ने बैट का टॉप एज लिया। कैच पकड़ने के लिए मिड-ऑफ से शुभमन गिल और मिड-ऑन से गुरनूर बरार दौड़े। इस दौरान दोनों की टक्कर हो गई। हालांकि बरार ने कैच पकड़ लिया और किसी को चोट भी नहीं लगी। 3. शिवम दुबे ने रूट का रिटर्न कैच छोड़ा शिवम दुबे ने पारी के 20वें ओवर में अपनी ही गेंद पर कैच छोड़ दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर रूट ड्राइव शॉट खेलने में जल्दबाजी कर गए। गेंद सीधे दुबे के पास गई। उन्होंने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर नीचे गिर गई। तब रूट 7 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने 76 रन की पारी खेली। 4. बरार चोट की वजह मैदान से बाहर गए गुरनूर बरार 47वें ओवर के बाद परेशानी में नजर आए। उन्हें 48वें ओवर में गेंदबाजी करनी थी। बरार गेंद हाथ में लेकर दौड़े, लेकिन तकलीफ के कारण रन-अप के बीच में ही रुक गए। उन्हें पैर के काफ में परेशानी थी। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए। जांच के बाद बरार को मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह अक्षर पटेल ने यह ओवर डाला। 5. अक्षर ने 3 गेंद में 2 विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी समेटी अक्षर पटेल ने 48वें ओवर में ही इंग्लैंड को ऑलआउट कर दिया। उन्होंने 3 गेंद के अंदर आदिल राशिद और जोश टंग को आउट किया। अक्षर ने तीसरी गेंद पर आदिल राशिद को केएल राहुल के हाथों स्टंप आउट कराया। फिर पांचवीं गेंद पर जोश टंग को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड 258 रन पर ऑलआउट हो गई। 6. शुभमन गिल 80 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए पारी के 26वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल को पैर में परेशानी के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। दरअसल 23वें ओवर के बाद भी उन्हें पैरों में थोड़ दिक्कत हुई थी। तब फीजियो ने आकर उन्हें चेक किया। थोड़ी स्ट्रेचिंग के बाद उन्होंने बैटिंग जारी रखी। हालांकि 26वें ओवर में चौथी गेंद खेलने के बाद उन्हें फिर परेशानी हुई। इसके बाद उन्होंने पवेलियन लौटने का फैसला किया। 7. सुंदर ने छक्के से भारत को मैच जिताया सुंदर ने 46वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। इसके साथ ही उनकी फिफ्टी भी पूरी हुई। आदिल राशिद ने स्लॉट में गेंद डाली, जिसे सुंदर ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया।

फुटबॉल वर्ल्डकप का दूसरा सेमीफाइनल आज रात:अर्जेंटीना Vs इंग्लैंड मुकाबला अटलांटा में; मेसी टूर्नामेंट में 8 गोल कर चुके, हैरी केन ने 6 गोल दागे

फुटबॉल वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना और इंग्लैंड 24 साल बाद आमने-सामने होंगे। दोनों के बीच दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार देर रात अटलांटा स्टेडियम में भारतीय समय के हिसाब से 12:30 बजे से खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में दोनों की पिछली भिड़ंत 2002 में हुई थी, तब इंग्लैंड ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में सबकी नजरें लियोनेल मेसी और हैरी केन पर रहेंगी। मेसी इस वर्ल्ड कप में 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन अब तक 6 गोल कर चुके हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 14 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 6, जबकि अर्जेंटीना ने 3 मैच जीते हैं। 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में यह दोनों टीमों की छठी भिड़ंत होगी। इससे पहले खेले गए पांच मुकाबलों में इंग्लैंड ने 3 और अर्जेंटीना ने 2 मैच जीते हैं। अर्जेंटीना ने सभी मुकाबले जीते अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट में सभी 6 मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में टीम ने अल्जीरिया को 3-0, ऑस्ट्रिया को 2-0 और जॉर्डन को 3-1 से हराया। इसके बाद राउंड ऑफ 32 में काबो वर्डे को 3-2 से मात दी। फिर राउंड ऑफ 16 में मिस्र को 3-2 और क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया। अगर अर्जेंटीना जीता तो… इस मुकाबले में जीत के साथ ही अर्जेंटीना सातवीं बार फाइनल में पहुंच जाएगा। इससे पहले टीम ने 1978, 1986 और 2022 में खिताब जीता था। वहीं 1930, 1990 और 2014 में टीम रनर-अप रही थी। इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को हराया था इंग्लैंड ने इस वर्ल्ड कप में 6 मुकाबले खेले हैं। टीम ने 5 मैच जीते, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 और पनामा को 2-0 से हराया। घाना के खिलाफ मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इसके बाद राउंड ऑफ 32 में टीम ने कांगो डीआर को 2-1 और राउंड ऑफ 16 में मैक्सिको को 3-2 से हराया। फिर क्वार्टर फाइनल में अर्लिंग हालैंड की नॉर्वे को 2-1 से हराया। अगर इंग्लैंड जीता तो… अगर इंग्लैंड यह मुकाबला जीतता है, तो वह 60 साल बाद वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा। इससे पहले टीम 1966 में फाइनल पहुंची थी। तब टीम ने इकलौती बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, काइल वॉकर, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, कीरन ट्रिपियर, डेकलान राइस, कोबी मेनु, बुकायो साका, जूड बेलिंगहम, फिल फोडेन, हैरी केन। अर्जेंटीना: एमी मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैगलियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, एन्जो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज, निकोलस गोंजालेज।