ब्रेकिंग न्यूज़
पारिवारिक कारण…चारा घोटाला, अभिषेक बंटी का टिकट क्या इसलिए कटा:BJP असली वजह क्यों नहीं बता रही, बांकीपुर में खेला के पीछे की कहानी

बांकीपुर विधानसभा सीट से अभिषेक कुमार बंटी ने नामांकन करने के 24 घंटे बाद टिकट वापस कर दिया। इसके बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को नया प्रत्याशी बनाया। नीरज आज यानी 13 जुलाई को नामांकन करेंगे। बंटी ने टिकट वापस क्यों किया, इस वक्त सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। पार्टी ने सूत्रों के हवाले से मीडिया को तरह-तरह के कारण बताए हैं। लेकिन इसके पीछे क्या वही कारण हैं, जो बताए जा रहे हैं या कहानी कुछ और है, समझेंगे, बूझे की नाही में…। टिकट कटने के 4 कारण बताए जा रहे, क्या वह सही हैं? 1. पारिवारिक कारण 10 जुलाई की दोपहर अभिषेक कुमार बंटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैं पारिवारिक कारणों से चुनाव लड़ने में असमर्थ हूं। इसी वजह से अपना नामांकन वापस ले रहा हूं। बंटी ने भाजपा नेतृत्व को इस संबंध में पत्र भी लिखा और मौका देने के लिए आभार जताया। यह थोड़ा अटपटा है। क्योंकि… 2. चारा घोटाले में माता-पिता को मिली है सजा भाजपा ने सूत्रों के हवाले से मीडिया में जानकारी दी कि अभिषेक कुमार बंटी के माता-पिता पर चारा घोटाला का केस है। उनकी मां चंचला सिन्हा और पिता रविंद्र प्रसाद सिन्हा को चारा घोटाले में सजा हो चुकी है। पार्टी चारा घोटाले के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही थी। ऐसे में टिकट देने से पार्टी की इमेज खराब होती। हां, यह सच बात है कि CBI अदालत ने अभिषेक की मां और पिता को डोरंडा ट्रेजरी घोटाले में 3-3 साल की सजा सुनाई है। दोनों अभी जमानत पर बाहर हैं। केस झारखंड हाईकोर्ट में पेंडिंग है। हालांकि, यह तर्क बहुत कमजोर है, क्योंकि… 3. मैट्रिक के सर्टिफिकेट में गड़बड़ी की चर्चा पार्टी ने सूत्रों के हवाले से दूसरा बड़ा कारण बताया कि अभिषेक कुमार बंटी के मैट्रिक के सर्टिफिकेट में गड़बड़ी थी। कुछ तकनीकी गड़बड़ी थी। इससे पार्टी की फजीहत होती। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। उससे गलत मैसेज जाता। वहीं, अभिषेक के पिता का दावा है कि बेटे के मैट्रिक के सर्टिफिकेट में कोई गड़बड़ी नहीं है। चाहे तो कोई जांच कर सकता है। BJP का यह तर्क उसकी दोहरी नीतियों को उजागर कर रहा। क्योंकि… 4. नामांकन रद्द होने का खतरा पार्टी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अभिषेक ने नामांकन में गलत जानकारी दी थी। उन्होंने पढ़ाई से जुड़ी जानकारियां भी छिपाई थी। इस गलती की वजह से उनका नॉमिनेशन रद्द हो सकता था। ऐसे में भाजपा ने जोखिम नहीं लेने का फैसला किया। पार्टी का यह तर्क व्यवहारिक नहीं है। क्योंकि… अभिषेक ने 9 जुलाई को 2 सेट में नामांकन किया था। अगर पार्टी को जानकारी हो गई थी कि नामांकन में गलत जानकारी दी गई है तो वह दोबारा 2 सेट या एक सेट में नामांकन दाखिल करा सकती थी। क्योंकि अभी नामांकन में 2 दिन और बाकी थे। 10 और 13 जुलाई। …तो अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा हमारी पड़ताल में मौटे तौर पर 3 बड़े कारण सामने आए हैं… 1. अभिषेक के पीछे सीनियर नेताओं की लॉबी लगी थी तारीख-7 जुलाई 2026। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि उनकी अपनी सीट (बांकीपुर) पर कैंडिडेट के नाम का आज ही ऐलान होना है। वे जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे को बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट आए। दिल्ली लौटने के बाद नितिन नवीन ने बंटी का नाम फाइनल किया। इसके बाद पार्टी ने तुरंत इसका ऐलान कर दिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही बंटी के नाम का ऐलान हुआ। पटना में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। अपनी पसंद के नेता को टिकट नहीं दिला पाने से निराश नेताओं की एक लॉबी एक्टिव हुई। दिल्ली में मजबूत पोजिशन में बैठे एक नेता के माध्यम से टॉप लीडरशिप को सीनियर नेताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद टॉप लीडरशिप ने नितिन नवीन के पटना दौरे को रोक दिया। चूंकि नितिन नवीन को 9 जुलाई को बंटी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होना था। तब कहा गया कि अब नितिन नवीन 10 जुलाई को पटना आएंगे। 2. प्रशांत किशोर फैक्टर और खराब इमेज का फीडबैक सीनियर नेताओं की नाराजगी के फीडबैक के बीच पार्टी हाईकमान को बांकीपुर सीट की एक रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया गया कि प्रशांत किशोर के खुद मैदान में उतरने से बांकीपुर का मुकाबला बेहद कड़ा और हाई-प्रोफाइल हो गया है। अभिषेक बंटी एक कमजोर उम्मीदवार हैं। बंटी की इलाके में इमेज कथित तौर पर बहुत साफ-सुथरी नहीं है। ना ही वह मैच्योर नेता हैं। इलाके में उनकी पहचान सिर्फ नितिन नवीन के कामों को मैनेज करने वाले की है। 3. बड़े नेताओं की लड़ाई में नीरज की चमकी किस्मत बताया जा रहा है कि लगातार मिल रहे फीडबैक पर टॉप लीडरशिप ने नितिन नवीन से बात की। उन्हें पुनर्विचार करने की सलाह दी गई। और अंतिम फैसला भी नितिन नवीन के ऊपर छोड़ दिया गया। चूंकि टॉप लीडरशिप नितिन नवीन के मर्जी के बिना प्रत्याशी नहीं बदलना चाहती थी। क्योंकि वह इलाका उनका है। चर्चा है कि इसके बाद नितिन नवीन ने पासा पलट दिया। उन्होंने अपने दूसरे भरोसेमंद नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दिला दिया। वह जानते थे कि नीरज के नाम पर पार्टी को ज्यादा आपत्ति नहीं हो सकती है क्योंकि… नीरज को खुद नहीं पता था कि हमको टिकट मिलेगा। एक इंटरव्यू में नीरज ने बताया, ‘10 जुलाई की दोपहर हम बूथ पर पर्ची बांट रहे थे। तब दोस्तों का फोन आया कि तुम्हारा नाम टिकट की रेस में है। हमको भरोसा नहीं हुआ। कुछ देर बाद पार्टी के सीनियर नेताओं का फोन आया और पार्टी दफ्तर बुलाया गया। दफ्तर पहुंचे तो बताया गया कि आपको चुनाव लड़ना है। हम तो खानदानी जनसंघी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरोसा जताया है तो उनके भरोसे पर खरा उतरेंगे। उनके कामों का आगे बढ़ाएंगे।’

पंजाब में परिवार ने जहर क्यों निगला:मजार पर ₹55 लाख की कसम, SHO की धमकी; जज के सामने जिंदा बची पत्नी ने खोला हर राज

पटियाला में परिवार के जहर निगले के मामले में महिला ने जज के सामने पूरे राज खोले। ICU में भर्ती महिला तमन्ना ने जज को बताया कि ननद-ननदोई ने उनसे 55 लाख रुपए ठगे। पैसे वापस मांगे तो देने से मुकर गए। ननदोई रणबीर छिब्बर उर्फ लक्की ने अपने एसएचओ साढ़ू का रौब दिखाकर धमकाया। तमन्ना ने बताया कि पैसे लिए या नहीं इसका फैसला करने मजार पर गए तो वहां ननद-ननदोई ने झूठी कसम खाई। तमन्ना ने अपनी जेठानी पर भी गंभीर आरोप लगाए। तमन्ना ने बताया कि जेठानी उसके पति पर बुरी नजर रखती थी। जब उसने विरोध किया तो उसने व पूरे परिवार ने उस पर जादू-टोना करवाने का आरोप लगाया। इसके साथ पति विकास बातिश को उसके अफसरों ने बैंक में प्रताड़ित किया। महिला ने बताया कि चारों तरफ से घिरने की वजह से पति विकास और वह डिप्रेशन में आ गए थे। उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझा तो बच्चों के साथ जहर निगला। इससे पति विकास बातिश (45) और बेटी खुशी बातिश (13) की मौत हो गई। जबकि, तमन्ना बातिश (43) और बेटा कनव (11) बच गए। दोनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं। सिलसिलेवार ढंग से जानिए, परिवार के जहर खाने का पूरा मामला ननद, ननदोई, जेठ और जेठानी पर केस दर्ज
इस बयान के आधार पर पटियाला पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी ननद निधि छिब्बर उर्फ साक्षी, ननदोई रणबीर छिब्बर उर्फ लकी, जेठानी और जेठ पंकज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत थाना में गैर-जमानती मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए कर रहे हैं रेड
एसएचओ इंस्पेक्टर विनरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही हैं। पीड़िता ने जज के सामने बयान दिए हैं उनके आधार पर ही एफआईआर हुई है। जांच में जो जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। ************* ये खबर भी पढ़ें: पटियाला में बैंक मैनेजर ने परिवार समेत जहर खाया: बाप और बेटी की मौत; मां-बेटे की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती कराया गया पटियाला में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते सभी को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि, मां और बेटे का इलाज चल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

गोल्डन टेंपल के बाहर सगी बहनें भिड़ीं, VIDEO:माथा टेकने से पहले दोनों में बहस, एक ने दूसरी को थप्पड़ मारे, फिर भाग निकली

अमृतसर में गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई सगी बहनें आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच पहले जोरदार बहस हुई। इसके बाद एक बहन इस कदर गुस्से में आई कि उसने दूसरी को थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें रोका। हंगामा और भीड़ देखकर थप्पड़ मारने वाली बहन वहां से भाग निकली। इसका वीडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए वीडियो में दिख रहे आसपास के लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है। सबसे पहले जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा
वीडियो में सबसे पहले टी-शर्ट पहने लड़कियां पीले सूट वाली लड़की पर अचानक उसे मारने की नीयत से झपट पड़ती है और उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ देती है। थप्पड़ खाने के बाद पीले सूट पहने लड़की भी जवाबी हमला करने के लिए उसकी ओर दौड़ती है, लेकिन तभी वहां मौजूद एक लड़का बीच-बचाव करते हैं। लड़का काफी देर तक पीले सूट वाली लड़की को पकड़कर रोकता है। इसके बाद हमला करने वाली लड़की वहां से जाने लगती है, लेकिन मौका मिलते ही पीले सूट पहने लड़की खुद को छुड़ाकर दोबारा उसके पीछे दौड़ पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों शांत हुईं। पढ़िए, क्या है पूरा मामला
पुलिस की जांच के मुताबिक यह घटना गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास हुई थी। मामला शनिवार शाम करीब 6 बजे का है। दोनों लड़कियां अमृतसर की ही रहने वाली हैं। वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकने साथ आईं थी। हालांकि गेट के पास ही उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस बोली- दोनों नाबालिग, कहासुनी के बाद मारपीट हुई
कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरमनजीत सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाली दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। दोनों गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ———- ये खबरें भी पढ़ें… गोल्डन टेंपल में युवकों की पिटाई, 2 सेकेंड में 3 थप्पड़ जड़े; मोबाइल चोरी की जांच कर रहे थे अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के मंजी साहिब दीवान हाल के बाहर जांच के दौरान 2 युवकों के पासे से इंजेक्शन, तंबाकू और बीड़ी मिली है। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने दोनों को पीट दिया है। इस दौरान एक युवक आरोपी दोनों को करीब 2 सेकंड में 3 थप्पड़ जड़ देता है। इसका वीडियो भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर) गोल्डन टेंपल में निक्कर पहने विदेशी कपल को रोका, सिख बोला- पूरे कपड़े पहनकर आओ अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में निक्कर पहन कर माथा टेकने जा रहे विदेशी कपल को सिख ने रोक दिया। महिला और युवक दोनों ने निक्कर पहनी हुई थी। सिख ने उन्हें गेट पर रोका और नियमों के बारे में बताया। सिख ने बताया कि निक्कर पहनकर अंदर जाना मना है। (पढ़ें पूरी खबर)

7 दिन में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून:अभी राजस्थान-गुजरात समेत कई राज्यों में कमजोर; यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बीते 3-4 दिनों में कमजोर पड़ा मानसून 20 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा। सैटेलाइट इमेज में पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर घने बादल दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 6-7 दिनों तक कई जगह अच्छी से भारी बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 126 सड़कें बंद उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड हुई है। 2 नेशनल हाईवे समेत 126 सड़कें बंद हैं। स्यानाचट्टी के पास ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे रविवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। हरियाणा में हिमाचल से आ रहे पानी के कारण यमुना और मारकंडा नदी में पानी बढ़ गया है। इससे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। दिल्ली में बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को यमुना नदी में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बह गए। देशभर से मौसम की 6 तस्वीरें… देशभर के मौसम के बारे में जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

5 राशियों के लिए धन लाभ और फायदे वाला हफ्ता:मेष राशि को प्रमोशन और तुला को रुका पैसा मिल सकता है, कुंभ वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं

13 से 19 जुलाई के बीच मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से प्रमोशन के योग बन सकते हैं। तुला राशि वालों की इनकम बेहतर होगी और रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। कर्क राशि के रियल एस्टेट कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। कुंभ राशि वालों के इनकम के नए स्रोत बढ़ सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से काम पूरे करने में आसानी होगी। वहीं, धनु राशि के लोगों को चोट से बचने के लिए जोखिम वाले कामों में सावधानी रखनी होगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता मेष – पॉजिटिव- बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करें। इससे आपका मान-सम्मान और प्रभाव बना रहेगा।
नेगेटिव- इस सप्ताह फाइनेंस से जुड़े कामों में लापरवाही न करें, वरना नुकसान होने की आशंका है और इस वजह से घर में तनाव भी हो सकता है। शक करने की आदत आपके और दूसरों के लिए परेशानी बन सकती है। अपने विचारों को सकारात्मक रखना जरूरी है। व्यवसाय- बिजनेस के काम करने के तरीके में अचानक सुधार आएगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं।
लव- परिवार में तालमेल बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेट पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और थायराइड की समस्या वाले लोग लापरवाही न करें। मौसम में बदलाव की वजह से ये परेशानियां बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5 वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको सही सलाह मिलेगी। आप अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- बातचीत के दौरान विचारों में मतभेद होने से विवाद की स्थिति बन सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच-विचार करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। व्यवसाय- काम की क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है। स्टाफ पर अपना नियंत्रण बनाए रखें, इससे कामकाज में सुधार होगा। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में बॉस या अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन बिना वजह चिंता होने से नींद न आने की समस्या हो सकती है। मेडिटेशन पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह मन मुताबिक कोई काम पूरा होने से राहत मिलेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आना होगा। आपसी बातचीत से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
नेगेटिव- मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखें। महिलाओं को खास सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में किसी तरह की दखल न दें। संतान की कोई जिद आपको परेशान कर सकती है। व्यवसाय- स्टाफ या कर्मचारियों की वजह से बिजनेस में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन अपनी समझदारी से जल्दी ही उनका हल निकाल लेंगे। कामकाज से जुड़ी बातें गोपनीय रखें। ऑफिस में शांत माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें। अच्छी आदतें और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ बनाए रखेंगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7 कर्क -पॉजिटिव- घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से सुखद माहौल रहेगा। समाज में आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। इस समय सेविंग से जुड़ी गतिविधियों में भी फायदा हो सकता है। धार्मिक आयोजन होने की संभावना है।
नेगेटिव- किसी विवादित मामले में दखल देने से परेशानी बढ़ सकती है। गुस्से पर काबू रखें। युवा करियर में रुकावट आने पर निराश होने के बजाय उसका हल खोजें। गैरजरूरी भागदौड़ भी बनी रहेगी। व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाने होंगे। कामकाज से जुड़ी योजनाओं को गोपनीय रखें। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बिजनेस को लेकर पूरी तरह सतर्क रहना जरूरी है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
लव- दोस्तों से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच भी अच्छे संबंध बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- प्राकृतिक और पौष्टिक चीजों को भोजन में शामिल करें। गलत खानपान की वजह से इंफेक्शन और छाती में जलन की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑफ व्हाइट, भाग्यशाली अंक- 3 सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी समस्या या रुकावट की स्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह आपको सही दिशा देगी। अपने मनपसंद कामों में भी कुछ समय बिताएं। इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी। कोई सरकारी फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।
नेगेटिव- घर के रखरखाव और सजावट से जुड़े कामों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कोर्ट केस से जुड़े मामलों में फिलहाल कोई समाधान मिलने की उम्मीद कम है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। व्यवसाय- बिजनेस में कोई नया प्रयोग लागू करना फायदेमंद रहेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी को पैसा देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी गैरकानूनी काम में शामिल न हों।
लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेट पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और व्यायाम व योग नियमित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या – पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसले लेने पर आपकी कई योजनाएं पूरी होंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने और परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। अपनी काम करने की क्षमता पर पूरा भरोसा रखें।
नेगेटिव- आलोचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ तनाव वाली स्थितियां बन सकती हैं, लेकिन इससे आपका कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रखने के लिए गैरजरूरी खर्च कम करें। व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला लागू हो सकता है, इसलिए अपने प्रयास जारी रखें। फाइनेंस से जुड़े काम रुकावटों के बाद पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा।
लव- घर का माहौल मधुर बना रहेगा। परिवार या जीवनसाथी के साथ घूमने और डिनर का कार्यक्रम यादगार रहेगा।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी और किसी बड़ी चिंता की बात नहीं है। फिर भी संक्रमण और मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 6 तुला – पॉजिटिव- जिस काम में सफलता के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उससे जुड़ी अच्छी खबर इस सप्ताह मिल सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह से आपको आगे बढ़ने का नया रास्ता मिलेगा। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई उम्मीद मिल सकती है।
नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थी मनोरंजन में ज्यादा समय बिताकर पढ़ाई से समझौता न करें। सरकारी काम पूरा करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। व्यवसाय- बिजनेस में व्यवस्थित तरीके से काम होगा और इनकम बेहतर रहेगी। रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े काम तेजी पकड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी टूर पर जाना पड़ सकता है और यह यात्रा फायदेमंद रहेगी।
लव- घर में मेहमान आने से चहल-पहल और खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी पुराने विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और अपच की समस्या हो सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 वृश्चिक – पॉजिटिव- विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने के बजाय सकारात्मक बने रहें। इससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक चिंता दूर हो सकती है।
नेगेटिव- अजनबी लोगों से व्यवहार और पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। किसी साजिश या धोखे का शिकार होने की आशंका है। गलत लोगों की संगत से दूरी रखें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। व्यवसाय- किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होने पर आपके काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। कुछ मामलों में आपका स्वाभिमान ही आगे बढ़ने में रुकावट बन सकता है। व्यवहार में थोड़ी नरमी बनाए रखें।
लव- पति-पत्नी आपसी सहमति से कोई अच्छा फैसला लेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 8 धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपको अच्छा मौका दे सकती है। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी। गैरजरूरी गतिविधियों से ध्यान हटाकर जरूरी कामों पर फोकस रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने का है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यवसाय- बिजनेस की इनकम सामान्य रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। बिजनेस और नौकरी दोनों जगह राजनीति जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा का आदेश मिल सकता है।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल से घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। चोट लगने की आशंका है। जल्दबाजी से बचें और सावधानी से समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 मकर – पॉजिटिव- विपरीत परिस्थिति में भी आप अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता से समाधान निकाल लेंगे। महिलाएं खास तौर पर अपनी सभी जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी कर पाएंगी। सफलता के लिए अपने हितों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
नेगेटिव- पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद होने की आशंका है। थोड़ी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। बच्चों को समय-समय पर सही मार्गदर्शन देते रहें। व्यवसाय- बिजनेस में पैसों के लेनदेन से जुड़े काम सावधानी से करें। जरूरत से ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाएं। ऑफिस के जरूरी कागज और फाइलें पूरी रखें। किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है।
लव- घर में तनाव का माहौल बन सकता है। परिवार के लोग साथ बैठकर आपसी बातचीत से समस्या का हल निकालें।
स्वास्थ्य- काम के साथ पर्याप्त आराम भी लें। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1 कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। ज्यादातर काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे और समय खुशी से बीतेगा। परिवार की जरूरतों पर खुलकर खर्च करेंगे। दूसरों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी और आपसी संबंध मजबूत बनेंगे।
नेगेटिव- किसी भी स्थिति में गुस्से और अहंकार पर काबू रखें। दूसरों से ज्यादा सहयोग की उम्मीद न रखें, वरना निराशा हो सकती है। भाइयों से चल रहा मनमुटाव किसी व्यक्ति की मदद से जल्दी दूर हो सकता है। व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। अभी कोई नई गतिविधि शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल में सुधार के कामों पर ज्यादा खर्च हो सकता है, लेकिन इनकम के स्रोत भी बढ़ेंगे। इसलिए आर्थिक परेशानी नहीं होगी।
लव- परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें। विवाहेतर संबंधों की वजह से घर में तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 3 मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह का ज्यादातर समय सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। लोगों से मेलजोल बढ़ने पर नए संपर्क बनेंगे और कई उपयोगी जानकारियां भी मिलेंगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
नेगेटिव- सप्ताह के आखिर में परिस्थितियां कुछ कमजोर रह सकती हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें और दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें। व्यवसाय- बिजनेस में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। जल्दबाजी या लापरवाही हो सकती है, इसलिए कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। युवाओं को करियर से जुड़ा फैसला लेने में सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा।
लव- घर-परिवार में अपनी खुशियां तलाशें। विवाहेतर संबंधों का गलत असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ सकता है, इसलिए मर्यादा बनाए रखें।
स्वास्थ्य- योग और मेडिटेशन नियमित करें। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल:वृश्चिक वालों को बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है और मेष राशि के लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग हैं

सोमवार, 13 जुलाई को मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को अवार्ड या प्रमोशन मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों को नई बिजनेस पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों के पक्ष में कानूनी फैसला आने और पुरानी नौकरी से अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि वालों को बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। मेष राशि के लोगों को अचानक आर्थिक फायदा होने के संकेत हैं। वहीं, वृष और सिंह राशि वालों को रिश्तों और करियर से जुड़े मामलों में निराशा से बचना होगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – द फूल
आज नई और रोमांचक शुरुआत का आनंद लेंगे। पुराने विचारों को पीछे छोड़कर जीवन को नए नजरिये से देखने की कोशिश करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक हुई छोटी सी बातचीत आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा भर सकती है। आपके भीतर निडरता और उत्साह बढ़ेगा। अचानक आर्थिक फायदा होने के संकेत भी हैं। करियर – एविएशन और एयरलाइंस इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए दिन नए मौके लेकर आ सकता है। आपको कोई इंटरनेशनल असाइनमेंट या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। बॉस आपके नए और हटकर आइडिया से प्रभावित होंगे। जोखिम लेने से पहले जरूरी जानकारी और दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें।
लव – प्रेम संबंधों में बचपना और सहज उत्साह दिखाई देगा। सिंगल लोगों की किसी दिलचस्प और अलग स्वभाव वाले व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ एडवेंचर ट्रिप की योजना बन सकती है। शादीशुदा लोग एक-दूसरे के साथ दोस्तों जैसा सहज व्यवहार करेंगे।
हेल्थ – पैरों या टखनों में अचानक दर्द और खिंचाव हो सकता है। बदलते मौसम की वजह से ठंड लगने या कंपकंपी जैसी परेशानी भी हो सकती है। आराम करें और शरीर को गर्म रखें। दर्द ज्यादा होने या बार-बार होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
लकी कलर – ऑरेंज, लकी नंबर – 3 वृष – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन गहरे भावनात्मक चिंतन और पुरानी यादों से जुड़ा रह सकता है। परिवार के किसी करीबी सदस्य की कड़वी बात आपको दुख पहुंचा सकती है। संपत्ति के विवाद में निराशाजनक स्थिति बनने की आशंका है। मन में चल रही पुरानी उथल-पुथल के कारण अकेले रहने की इच्छा होगी। विचारों को शांत करने में कुछ समय लग सकता है। करियर – टेक्सटाइल और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को नुकसान या रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। कोई भरोसेमंद क्लाइंट कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर सकता है। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन किसी और को मिलने से निराशा होगी। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय आगे की रणनीति बनाएं।
लव – पार्टनर का कोई पुराना झूठ सामने आने से विवाद हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दूरी और गलतफहमियां बढ़ने की आशंका है। किसी तीसरे व्यक्ति की दखल रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। भावुक होकर अंतिम फैसला लेने के बजाय पूरी बात समझना जरूरी होगा।
हेल्थ – कमर दर्द या गर्दन में जकड़न परेशान कर सकती है। हल्का योग और स्ट्रेचिंग राहत देंगे। जिम में जरूरत से ज्यादा मेहनत न करें। आंखों में सूखापन या सिरदर्द महसूस हो सकता है। गुनगुना पानी और हल्की मालिश फायदेमंद रहेगी। तनाव कम करने के लिए ध्यान और हल्का संगीत सुनें।
लकी कलर – काला, लकी नंबर – 8 मिथुन – जजमेंट
आज गलतियों से सीखकर जीवन में सुधार करने का महत्वपूर्ण मौका मिलेगा। लंबे समय से रुके किसी कानूनी मामले का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार में चल रही गलतफहमियां स्पष्ट बातचीत के बाद दूर होंगी। अपनी अंतरात्मा की आवाज को नजरअंदाज न करें। कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आपकी सोच को नई दिशा दे सकता है। करियर – म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। पुरानी नौकरी में वापस जाना चाहते हैं तो अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। किसी बड़ी गलती को सुधारने का आखिरी मौका भी मिल सकता है। मैनेजमेंट के सामने आपके काम की खुलकर तारीफ होगी।
लव – प्रेम संबंधों में अंतिम फैसला लेने का समय है। अलग हो चुके कपल्स दोबारा साथ आने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। पार्टनर के सामने मन की शंकाएं खुलकर रखने से गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों की किसी सच्चे और गंभीर व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
हेल्थ – नर्वस सिस्टम और मानसिक तनाव पर ध्यान देना जरूरी है। माइग्रेन की परेशानी में सुधार हो सकता है। झील या नदी के पास कुछ समय बिताने से सुकून मिलेगा। यात्रा की वजह से थकान हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं। किसी भी डिटॉक्स प्रक्रिया को डॉक्टर की सलाह के बिना न अपनाएं। त्वचा की ड्राइनेस में हल्की ऑयल मसाज उपयोगी रहेगी।
लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 1 कर्क – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आज दुनिया की भागदौड़ से दूर रहकर आराम करने की जरूरत महसूस होगी। घर के किसी शांत कोने में अकेले बैठकर सोच-विचार करना पसंद करेंगे। पारिवारिक झगड़ों और शोरगुल से खुद को दूर रखने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में नया कदम उठाने के बजाय मौजूदा स्थिति की समीक्षा करना बेहतर रहेगा। मन की गति धीमी और शांत रहेगी। करियर – लाइब्रेरी और आर्काइव मैनेजमेंट से जुड़े लोगों का दिन सामान्य और कुछ नीरस रह सकता है। नया असाइनमेंट या मीटिंग न होने की वजह से खाली समय मिलेगा। पेंडिंग दस्तावेजों और फाइलों को व्यवस्थित करने में समय बीतेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोफेशनल फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
लव – रिश्ते में कुछ समय के लिए शांत ठहराव रहेगा। पार्टनर बिना झगड़े के एक-दूसरे से दूरी बना सकते हैं। रोमांस या नई हलचल कम रहेगी। डेटिंग या किसी नए व्यक्ति से मिलने में भी रुचि नहीं होगी। इस दूरी को रिश्ते का अंत मानने के बजाय आत्मचिंतन का समय समझें।
हेल्थ – ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लैपटॉप और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल आंखों को थका सकता है। गुनगुने पानी से नहाना राहत देगा। सलाद, हल्का भोजन और पर्याप्त पानी ऊर्जा बनाए रखने में मदद करेंगे। योग और ध्यान से मन स्थिर रहेगा। मानसिक दबाव कम करने के लिए खुले वातावरण में समय बिताएं।
लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4 सिंह – फाइव ऑफ कप्स
आज अतीत की गलतियों और छूटे हुए मौकों को लेकर पछतावा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के दूर जाने से उदासी महसूस होगी। जीवन में मौजूद अच्छी चीजों को नजरअंदाज करके केवल नुकसान पर ध्यान देने से निराशा बढ़ सकती है। वर्तमान अवसरों पर ध्यान देना जरूरी होगा। करियर – इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस में किसी बड़े शिपमेंट को नुकसान होने की आशंका है। पुराना प्रोजेक्ट असफल होने से आपकी प्रोफेशनल इमेज प्रभावित हो सकती है। कोई जूनियर सहकर्मी आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर सकता है। कोई बड़ा मौका हाथ से निकल सकता है, इसलिए दस्तावेज और समय-सीमा पर पूरी नजर रखें।
लव – प्रेम संबंधों में कोई पुरानी कड़वी याद दोबारा दुख दे सकती है। वर्तमान पार्टनर की तुलना पुराने प्रेमी से करना रिश्ते को नुकसान पहुंचाएगा। खोए हुए प्यार को याद करके उदास रह सकते हैं। माफी या बातचीत का असर तभी होगा, जब दोनों लोग ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें।
हेल्थ – गले में सूजन या खराश हो सकती है। पेट दर्द और पाचन से जुड़ी परेशानी भी रह सकती है। गुनगुना पानी पिएं और तला-भुना भोजन कम करें। परेशानी ज्यादा होने या लगातार बने रहने पर डॉक्टर की सलाह लें।
लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7 कन्या – सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन मेहनत और उसके परिणामों की समीक्षा करने का है। पहले किए गए निवेश की प्रगति पर बारीकी से नजर रखेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के धीमे नतीजों से थोड़ी निराशा हो सकती है। कोई नया कदम उठाने से पहले हर पहलू पर गंभीरता से सोचेंगे। करियर – कृषि और फार्मिंग उपकरण से जुड़े बिजनेस की ग्रोथ धीमी रह सकती है। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने के करीब पहुंचकर कुछ समय के लिए रुक सकता है। परफॉर्मेंस रिव्यू के दौरान बॉस के सामने अपने पक्ष में मजबूत तर्क रखेंगे। शॉर्टकट से फायदा नहीं होगा, इसलिए लगातार मेहनत करते रहें।
लव – प्रेम संबंधों में धैर्य और इंतजार की परीक्षा हो सकती है। पार्टनर से किसी ठोस फैसले की उम्मीद रहेगी। लंबे समय से सिंगल लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बिना किसी स्पष्ट नतीजे के रिश्ते में लगातार समय और भावनाएं लगाना परेशान करेगा।
हेल्थ – लगातार लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों में सूजन और भारीपन हो सकता है। बीच-बीच में आराम करें और पैरों को कुछ देर ऊंचा रखें। ज्यादा नमक से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। सूजन लगातार रहने पर डॉक्टर से जांच करवाएं।
लकी कलर – ऑलिव, लकी नंबर – 5 तुला – टू ऑफ कप्स
आज का दिन आपसी जुड़ाव और तालमेल का रहेगा। किसी परिचित से मुलाकात धीरे-धीरे खास रिश्ते में बदल सकती है। संपत्ति को लेकर चल रहा पुराना विवाद आपसी सहमति से सुलझने की संभावना है। किसी व्यक्ति से पहली मुलाकात में ही गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। करियर – ज्वैलरी डिजाइनिंग और जेमोलॉजी से जुड़े लोगों को अच्छा कोलैबोरेशन मिल सकता है। किसी टैलेंटेड सहकर्मी के साथ नई पार्टनरशिप का मौका मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सही बिजनेस पार्टनर मिल सकता है। आपसी समझ और तालमेल से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं।
लव – प्रेम संबंधों में रोमांस और भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो उनकी पसंद और सोच के मुताबिक होगा। रिश्ते में गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। दोनों साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।
हेल्थ – शरीर में पानी की कमी और हार्मोनल बदलाव की वजह से थकान हो सकती है। किडनी और मूत्र संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। पर्याप्त पानी पिएं और बहुत ज्यादा नमक से बचें। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग से शरीर में सक्रियता बनी रहेगी।
लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 6 वृश्चिक – टू ऑफ वांड्स
आज सीमाओं से बाहर निकलकर भविष्य की नई योजनाएं बनाने का दिन है। अपने सुरक्षित दायरे से बाहर निकलकर किसी अनजान रास्ते पर आगे बढ़ने का विचार करेंगे। दुनिया और भविष्य को लेकर नया नजरिया बनेगा। मौजूदा स्थिति से असंतुष्टि के कारण बड़े बदलाव की इच्छा होगी। करियर – टेलीकम्युनिकेशन और नेटवर्क इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने का जोखिम लेने का विचार बनेगा। किसी बड़ी इंटरनेशनल मीटिंग का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। आपका विजन टीम को प्रेरित करेगा।
लव – पार्टनर के साथ विदेश जाकर बसने की योजना बन सकती है। रिश्ता रोमांचक मोड़ पर पहुंचेगा। सिंगल लोग दूर रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन रिश्ते में जुड़ सकते हैं। प्रेम जीवन की बोरियत दूर होगी, लेकिन बड़ा फैसला लेने से पहले व्यावहारिक पहलुओं पर भी विचार करें।
हेल्थ – ज्यादा यात्रा या लंबे समय तक बैठकर काम करने से कमर और कंधों में खिंचाव हो सकता है। आंखों और गर्दन को आराम दें। पर्याप्त पानी पिएं और बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करें। जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें।
लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2 धनु – नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आज धीमी लेकिन मजबूत और भरोसेमंद प्रगति होगी। हर काम को बारीकी और सावधानी से पूरा करेंगे। किसी नए जोखिम से दूरी बनाए रखेंगे। दिनचर्या तय रूटीन के मुताबिक चलेगी। संपत्ति से जुड़ा काम धीमी गति से आगे बढ़ सकता है। करियर – ऑडिटिंग और क्वालिटी कंट्रोल के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत व्यस्त रहेगा। हर फाइल और दस्तावेज को बार-बार जांचेंगे। आपकी जिम्मेदारी और भरोसेमंद कार्यशैली की पूरे संस्थान में तारीफ होगी। धीमी गति से काम करने के बावजूद गलती की संभावना बहुत कम रहेगी।
लव – प्रेम संबंधों में रोमांच कम रहेगा, लेकिन स्थिरता और भरोसा बना रहेगा। पार्टनर के प्रति वफादार और व्यावहारिक सहयोग देने वाले साबित होंगे। रिश्ता सुरक्षित और स्थिर दायरे में रहेगा। सिंगल लोग आर्थिक और भावनात्मक रूप से स्थिर व्यक्ति को प्राथमिकता देंगे।
हेल्थ – घुटनों, जोड़ों या पैरों में जकड़न हो सकती है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से बचें। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग करें। भोजन समय पर लें और पाचन से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7 मकर – द सन
आज का दिन सफलता, आत्मविश्वास और खुशी लेकर आ सकता है। घर में किसी बड़े उत्सव या जश्न का शानदार माहौल रहेगा। आपके भीतर उत्साह और बालसुलभ ऊर्जा साफ दिखाई देगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है। करियर – पावर कॉरपोरेशन और सोलर एनर्जी से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए दिन शानदार है। ऑफिस में कोई बड़ा अवार्ड या सम्मान मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। बॉस आपकी बातों और योजनाओं का समर्थन करेंगे। प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के मजबूत योग हैं।
लव – रिश्ते की पुरानी कड़वाहट दूर होगी। सिंगल लोगों की सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते में पारदर्शिता और सच्ची खुशी महसूस होगी। परिवार के सामने रिश्ते को लेकर सकारात्मक बातचीत भी हो सकती है।
हेल्थ – शरीर हल्का महसूस होगा, लेकिन मन कुछ संवेदनशील रह सकता है। हार्मोनल बदलाव या थकान महसूस हो सकती है। ग्रीन टी और ध्यान से राहत मिलेगी। जंक फूड कम करें और गले की परेशानी से बचने के लिए ठंडे पेय न लें। योग से मानसिक संतुलन बना रहेगा।
लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 3 कुंभ – द एम्परर
आज परिवार और निजी जीवन पर मजबूत नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। आपका व्यवहार कुछ सख्त और आदेश देने वाला हो सकता है। घर में पुराने नियम और अनुशासन लागू करने पर जोर देंगे। आपकी कठोरता से परिवार के कुछ लोग दबाव महसूस कर सकते हैं। अपनी बात रखने के साथ दूसरों की राय भी सुनें। करियर – सरकारी प्रशासन और ब्यूरोक्रेसी से जुड़े बड़े अधिकारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विरोधी और जूनियर कर्मचारी आपके प्रभाव को स्वीकार करेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी या मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण कुर्सी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपका दबदबा दिखाई देगा।
लव – रिश्ते में आपका व्यवहार बहुत ज्यादा हावी और आदेश देने वाला हो सकता है। पार्टनर की बात सुने बिना अपने नियम थोपने से दूरी बढ़ सकती है। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिस पर वे आसानी से प्रभाव जमा सकें। बराबरी और सम्मान के बिना रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकेगा।
हेल्थ – बहुत ज्यादा सक्रियता से शरीर थक सकता है। पानी का सेवन बढ़ाएं। ओवरवर्क से नींद कम हो सकती है। कैफीन और बहुत मसालेदार भोजन से बचें। मानसिक उत्तेजना कम करने के लिए सांस से जुड़े व्यायाम करें। स्पोर्ट्स या रनिंग करते समय चोट से सावधान रहें और शरीर को पर्याप्त आराम दें।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 मीन – नाइट ऑफ वांड्स
आज का दिन जल्दबाजी और आवेग में लिए गए फैसलों से भरा रह सकता है। परिणाम की चिंता किए बिना अचानक कोई बड़ा कदम उठाने का मन होगा। पूरे दिन भागदौड़ और अस्थिरता बनी रहेगी। ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे तो मुश्किल काम भी जल्दी पूरे हो सकते हैं। करियर – सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े युवाओं के लिए दिन बहुत तेज और व्यस्त रहेगा। मुश्किल टारगेट को जुनून और मेहनत से जल्दी पूरा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से बहस होने की आशंका है। जोश में आकर ऐसी बात न कहें, जिससे बाद में परेशानी हो।
लव – प्रेम जीवन में रोमांस अचानक शुरू होकर जल्दी कमजोर भी पड़ सकता है। बिना सोच-विचार कोई बड़ा वादा कर सकते हैं। रिश्ते में अस्थिरता और हलचल महसूस होगी। किसी नए आकर्षण को गंभीर रिश्ता मानने से पहले थोड़ा समय दें।
हेल्थ – शरीर में ऊर्जा अच्छी रहेगी। जिम या फिटनेस गतिविधियों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग जरूर करें। डाइट में प्रोटीन और फल शामिल करें। तेज धूप से त्वचा का बचाव करें। दिमाग सक्रिय रहेगा, लेकिन ज्यादा सोचने से नींद प्रभावित हो सकती है। मन और शरीर के बीच संतुलन बनाए रखें।
लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

युधिष्ठिर की द्रौपदी को सीख:जीवन में समस्याएं कभी पूरी तरह खत्म नहीं होतीं, हमें परिस्थितियों के बीच भी संतुलन बनाना सीखना चाहिए

महाभारत में पांडवों का वनवास काल चल रहा था, उस समय उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। कभी भोजन की चिंता होती, कभी रहने की, तो कभी आने वाली चुनौतियों की चिंताएं सदा ही बनी रहती थीं। इतने कष्टों के बीच भी युधिष्ठिर अपने मन को शांत और संतुलित रखने का प्रयास करते रहते थे। एक दिन वन में युधिष्ठिर एक शांत स्थान पर बैठे थे। चारों ओर हरियाली थी, पक्षियों की मधुर आवाजें वातावरण को सुखद बना रही थीं। वे आंखें बंद करके ध्यान में लीन हो गए। कुछ समय बाद जब उनका ध्यान पूरा हुआ, तो उनके चेहरे पर अद्भुत शांति और प्रसन्नता दिखाई दे रही थी। उसी समय द्रौपदी वहां पहुंचीं। द्रौपदी ने युधिष्ठिर के चेहरे की खुशी देखकर आश्चर्य से पूछा, “आप इतने दुखों के बीच भी इतने प्रसन्न कैसे रह सकते हैं? आप तो भगवान पर बहुत विश्वास करते हैं। जब आप ध्यान करते हैं, तो निश्चित ही भगवान से बात करते होंगे। फिर उनसे यह क्यों नहीं पूछते कि हमारे जीवन में इतनी परेशानियां क्यों हैं? हम कब तक इन कठिन परिस्थितियों का सामना करेंगे?” द्रौपदी ने अपने मन की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, “हम वर्षों से वनवास सह रहे हैं। कभी थोड़ा सुख मिलता है, तो उसके बाद बड़ी परेशानी आ जाती है। कई बार तो भोजन और पानी तक की चिंता करनी पड़ती है। क्या भगवान से यह नहीं पूछा जा सकता कि हमारे जीवन में इतने कष्ट क्यों हैं?” युधिष्ठिर ने शांत भाव से उत्तर दिया, “देवी, जब मैं ध्यान में भगवान से जुड़ता हूं, तो उनसे कुछ मांगने या शिकायत करने के लिए नहीं जुड़ता। यदि मैं उनसे केवल अपनी इच्छाएं पूरी करने की मांग करूं तो यह प्रेम नहीं, बल्कि एक प्रकार का सौदा होगा।” उन्होंने आगे कहा, “मैं भगवान से इसलिए जुड़ता हूं, क्योंकि उनसे जुड़ने पर मेरे मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। यही प्रसन्नता मेरी सबसे बड़ी शक्ति बन जाती है। जीवन में जब कठिन समय आता है, तो यही आंतरिक शक्ति मुझे धैर्य देती है और संघर्षों से लड़ने की क्षमता देती है।” युधिष्ठिर ने संदेश दिया कि बाहरी परिस्थितियां हमेशा हमारे नियंत्रण में नहीं होतीं, लेकिन अपने मन की स्थिति को संभालना हमारे हाथ में होता है। जो व्यक्ति कठिन समय में भी अपने भीतर शांति और सकारात्मकता बनाए रखता है, वह बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है। युधिष्ठिर की सीख अपनी खुशी को परिस्थितियों पर निर्भर न बनाएं अक्सर लोग सोचते हैं कि जब समस्याएं खत्म होंगी, तभी वे खुश होंगे, लेकिन जीवन में समस्याएं कभी पूरी तरह समाप्त नहीं होतीं। हमें परिस्थितियों के बीच भी संतुलन बनाना सीखना चाहिए। बाहरी सफलता से ज्यादा जरूरी है भीतर की प्रसन्नता। हम भीतर से प्रसन्न रहते हैं और जीवन में संतुलित रहते हैं, तब हमारा मन शांत रहता है। ईश्वर से संबंध को सौदे में न बदलें पूजा का उद्देश्य केवल इच्छाओं की पूर्ति नहीं है। प्रार्थना और ध्यान मन को स्थिर करने के साधन हैं। जब व्यक्ति निस्वार्थ भाव से ईश्वर को याद करता है, तो उसके अंदर धैर्य, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा विकसित होती है। भगवान से कुछ मांगने के लिए पूजा करेंगे, तो यह एक सौदे की तरह हो जाएगा, जबकि भक्ति, तो नि:स्वार्थ भाव से ही करनी चाहिए। कठिन समय को प्रशिक्षण की तरह देखें मुश्किलें हमें कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि मजबूत बनाने के लिए आती हैं। हर चुनौती हमें कुछ नया सिखाती है। समस्याओं से भागने के बजाय उनसे सीखने की आदत विकसित करें। अपने मन की शक्ति बढ़ाएं शरीर की तरह मन को भी अभ्यास की जरूरत है। ध्यान, सकारात्मक विचार, अच्छी संगति और आत्मचिंतन मन को मजबूत बनाते हैं। मजबूत मन वाला व्यक्ति ही विपरीत परिस्थितियों में भी सही निर्णय ले सकता है। शिकायतों से समाधान की ओर बढ़ें समस्या आने पर बार-बार यह सोचना कि “मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ?” मन को कमजोर करता है। इसके बजाय यह सोचें कि “इस स्थिति में मैं क्या बेहतर कर सकता हूं?” यह सोच जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति देती है। छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करें जीवन केवल बड़ी उपलब्धियों का नाम नहीं है। प्रकृति, परिवार, मित्रों का साथ और छोटी सफलताएं भी खुशी देती हैं। जो व्यक्ति छोटी खुशियों को महत्व देता है, उसका जीवन अधिक संतुलित रहता है। आत्मविश्वास को अपनी पूंजी बनाएं जब व्यक्ति अपने अंदर विश्वास रखता है तो कठिन परिस्थितियां भी आसान लगने लगती हैं। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास जीवन की बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हथियार हैं। युधिष्ठिर का संदेश यही है कि जीवन में दुख और सुख आते-जाते रहते हैं, लेकिन मन की प्रसन्नता को बनाए रखना हमारे हाथ में है। जो व्यक्ति भीतर से मजबूत होता है, वह कठिन परिस्थितियों में भी सफलता का रास्ता खोज लेता है।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:अपनी सुख-सुविधाओं का त्याग करके दूसरों की सहायता करना हमारी संस्कृति की विशेषता है

भारतीय संस्कृति परोपकार और दूसरों के सुख के लिए त्याग करने की सीख देती है। इसमें दूसरों की भलाई को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। हमारी परंपरा दान, सेवा और सहयोग की भावना पर आधारित है। अपनी सुख-सुविधाओं का त्याग करके दूसरों की सहायता करना हमारी संस्कृति की विशेषता है। अतिथि को देवता मानकर उसका सम्मान करना और उसकी सेवा करना हमारे संस्कारों का महत्वपूर्ण अंग है। दूसरों के सम्मान, सुरक्षा और उत्थान के लिए निस्वार्थ भाव से किया गया काम ही यज्ञ कहलाता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए ईश्वर की कृपा कैसे मिल सकती है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

आषाढ़ मास की अमावस्या मंगलवार को:सुबह सूर्य पूजा और दोपहर में करें पितरों के लिए धूप-ध्यान, सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास जलाएं दीपक

मंगलवार, 14 जुलाई को आषाढ़ मास की अमावस्या है। इसका नाम हलहारिणी अमावस्या है। यह पर्व किसानों के लिए बहुत खास है, इस दिन हल और अन्य कृषि यंत्र पूजा करने की परंपरा है। इस अमावस्या पर नदी स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इन शुभ कामों से भक्तों को अक्षय पुण्य मिलता है, ऐसा पुण्य जिसका शुभ असर जीवन भर बना रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, आषाढ़ी अमावस्या पर व्रत-उपवास, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और पितरों के लिए धूप-ध्यान करना चाहिए। दिन की शुरुआत सूर्य पूजा के साथ करनी चाहिए। सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जप करें। घर के मंदिर में इष्टदेव की विधिवत पूजा करें। दोपहर में करीब 12 बजे पितरों के लिए पूजा-पाठ, ध्यान, पिंडदान और तर्पण आदि शुभ करना चाहिए। इष्टदेव की विधिवत पूजा करें और व्रत का संकल्प लें सुबह सूर्य पूजा के बाद घर के मंदिर में भगवान गणेश, भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी दुर्गा और श्रीकृष्ण की श्रद्धापूर्वक पूजा करनी चाहिए। अगर आप अमावस्या का व्रत रख रहे हैं, तो पूजा के समय व्रत करने का संकल्प भी लें। इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार पूरे दिन उपवास करें। यदि निराहार रहना संभव न हो, तो एक समय फलाहार कर सकते हैं। पूजा में इष्टदेव के मंत्रों का जप करें। जैसे श्री गणेशाय नम:, ऊँ नम: शिवाय, ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, दुं दुर्गायै नम:, कृं कृष्णाय नम:, रां रामाय नम:, ऊँ रामदूताय नम: आदि। इसके साथ ही शिवपुराण, विष्णुपुराण, श्रीमद्भागवत कथा जैसे ग्रंथों के कुछ अध्यायों का पाठ अपने समय के अनुसार कर सकते हैं। किसी संत के प्रवचन भी सुन सकते हैं। ऐसे कर सकते हैं पितरों के लिए धूप-ध्यान दोपहर में करीब 12 बजे के समय को कुतप काल कहते हैं। यह समय पितरों के लिए धूप-ध्यान, तर्पण आदि काम करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। दोपहर में गाय के गोबर से बना कंडा जलाएं और जब कंडे से धुआं निकलना बंद हो जाए, तब पितरों का मन ही मन स्मरण करें और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुड़-घी अंगारों पर चढ़ाएं। आप चाहें, तो खीर-पुड़ी भी चढ़ा सकते हैं। हथेली में जल लेकर पितरों का ध्यान ध्यान करते हुए अंगूठे की ओर से अर्पित करें। कुछ देर मौन ध्यान करें, मंत्र ॐ पितृभ्यो नमः का पर करें। पितरों को धूप देने के बाद जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। घर के बाहर गाय, कुत्ते और कौएं को भी खाना खिलाएं। किसी गौशाला में धन का दान करें। पवित्र स्नान का महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या पर गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ काम से भक्त के जाने-अनजाने में हुए पापों का प्रभाव कम हो जाता है। यदि किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो घर पर ही पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के समय सभी तीर्थों का ध्यान करें। ऐसा करने से भी तीर्थ स्नान के समान पुण्य मिल सकता है। मंगलवार और अमावस्या का विशेष योग यदि अमावस्या मंगलवार को पड़े, तो उसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मंगलवार और अमावस्या के योग में हनुमान जी की विशेष पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें। समय और श्रद्धा के अनुसार राम नाम का जप या सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को मंगलवार का कारक माना जाता है। मंगल को नौ ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं है, उन्हें कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। इस ग्रह के दोषों को शांत करने के लिए हर मंगलवार मंगल की विशेष पूजा करनी चाहिए। मंगल की पूजा शिवलिंग रूप में की जाती है, इसलिए शिवलिंग पर लाल गुलाल, लाल फूल चढ़ाएं। बिल्व पत्र, धतुरा, आंकड़े के फूल से श्रृंगार करें। ऊँ भों भौमाय नम: मंत्र का जप कर सकते हैं। दान करें और तुलसी के पास दीपक जलाएं अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी पुण्यदायी माना जाता है। अपनी श्रद्धा के अनुसार अनाज, भोजन, धन या जूते-चप्पल जैसी उपयोगी वस्तुओं का दान करें। शाम को सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें। मान्यता है कि अमावस्या पर किए गए इन शुभ कामों की वजह से घर में सुख-शांति और सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

खबर हटके- 14 बेटों की एक साथ शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी का कचरा बेचकर लाखों कमाए; छात्रों ने बनाई कुत्तों को भगाने वाली स्मार्टवॉच

मध्य प्रदेश में एक शख्स ने अपने 14 बेटों की एक साथ शादी करा दी। वहीं, न्यूयॉर्क में सिंगर टेलर स्विफ्ट की शादी का कचरा बेचकर एक शख्स ने लाखों कमा डाले। उधर, केरल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एक ऐसी स्मार्टवॉच बना डाली जो कुत्तों को भगाती है। चीन में एक 19 साल के लड़के ने अपनी ₹24 करोड़ की वसीयत माता-पिता की जगह अपने दोस्त के नाम कर दी। वहीं, अमेरिका में होने वाले 19 जुलाई के फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले स्टेडियम की घास का एक-एक टुकड़ा 450 डॉलर (करीब ₹39 हजार) में बेचा जा रहा है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…