ब्रेकिंग न्यूज़
17 जुलाई का राशिफल:कर्क राशि वालों की रुकी इनकम शुरू हो सकती है, कुंभ राशि वालों को नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है

शुक्रवार, 17 जुलाई को कर्क राशि वालों की रुकी हुई इनकम दोबारा शुरू हो सकती है और बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग हैं। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मेष, वृष और वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। मिथुन राशि के लोगों को करियर से जुड़ी मनचाही सूचना मिल सकती है। धनु राशि वालों के नए बिजनेस की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- कहीं पैसा रुका हुआ है, तो आज उसके वापस मिलने की संभावना है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी कर लेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से चल रहा पुराना विवाद परिवार के अनुभवी सदस्य की मदद से सुलझ सकता है।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। जल्दबाजी और लापरवाही से काम में गड़बड़ी हो सकती है। धैर्य और शांति बनाए रखें। मानसिक सुकून के लिए धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएं। करियर- बिजनेस में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने या किसी पर पूरी तरह निर्भर रहने से बचें। बिजनेस बढ़ाने के लिए सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी है। अपने काम करने का खास तरीका और योजनाएं दूसरों के सामने जाहिर न करें।
लव- पति-पत्नी की कोशिशों से घर की व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। प्रेम संबंध को शादी में बदलने की योजना भी बन सकती है।
हेल्थ- बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। बदन दर्द, खांसी या जुकाम की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4 वृष – पॉजिटिव- मनपसंद कामों में कुछ समय बिताने से रोज की भागदौड़ और तनाव से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने की योजना है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद हो सकती है।
नेगेटिव- समय के अनुसार अपने व्यवहार और काम करने के तरीके में बदलाव लाना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा भावुकता और उदारता आपका नुकसान करा सकती है। किसी पॉलिसी में निवेश करने से पहले उसके नियम और फायदे-नुकसान की अच्छी तरह जांच कर लें। करियर- पार्टनरशिप के बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी गलती भी बड़ी गलतफहमी पैदा कर सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। रुका हुआ पेमेंट भी मिल सकता है।
लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। साथ में घूमने या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें।
हेल्थ- तनाव और थकान को खुद पर हावी न होने दें। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने से ताजगी और ऊर्जा मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9 मिथुन – पॉजिटिव- युवाओं को करियर से जुड़ी मनचाही अच्छी खबर मिल सकती है। मजबूत इरादे के साथ अपने कामों पर ध्यान दें। आर्थिक नजरिये से दिन अच्छी उपलब्धियां दिला सकता है। रचनात्मक और मनपसंद गतिविधियों में भी अच्छा समय बीतेगा।
नेगेटिव- पैसा आने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें और दिनचर्या व्यवस्थित बनाएं। बिना वजह गुस्सा करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेकार की आवाजाही से बचें और निजी कामों पर ध्यान दें। करियर- कार्यक्षेत्र में स्टाफ की वजह से कोई परेशानी हो सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप शुरू करने से पहले फायदे और नुकसान पर अच्छी तरह विचार करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी की कोशिशों से घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
हेल्थ- घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। गैस और वात बढ़ाने वाली चीजें खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1 कर्क – पॉजिटिव- मनपसंद गतिविधि में समय बिताने से खुशी मिलेगी। इनकम का कोई रुका हुआ जरिया दोबारा शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आलस छोड़कर कोशिश तेज करें।
नेगेटिव- कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, इसलिए धैर्य बनाए रखें। गुस्से में प्रतिक्रिया देने से संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा या बाहर से जुड़ी गतिविधियां आज टालना बेहतर होगा। युवा किसी असफलता से घबराने के बजाय दोबारा कोशिश करें। करियर- बिजनेस की परिस्थितियां मुनाफा देने वाली हैं। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। पार्टनरशिप में छोटी बातों को ज्यादा महत्व देने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें। ऑफिस की सभी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- वैवाहिक जीवन में कभी नाराजगी और कभी प्रेम की स्थिति रहेगी। आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए आपको पहल करनी होगी। गैरजरूरी प्रेम संबंधों से दूर रहें।
हेल्थ- दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। संतुलित भोजन करने से गैस और एसिडिटी की परेशानी कम होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2 सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है, इसका पूरा फायदा उठाएं। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। इसके लिए जरूरी कोशिश करते रहें। घर में धार्मिक कार्यक्रम होने से सकारात्मक माहौल बनेगा।
नेगेटिव- जोखिम वाले कामों से दूर रहें। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। करीबी रिश्तेदार से छोटी बात पर कहासुनी हो सकती है। इसका असर परिवार के दूसरे संबंधों पर भी पड़ सकता है। करियर- बिजनेस में काम की गुणवत्ता बेहतर करने की कोशिश करें। नए कारोबारी संपर्क आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। फिलहाल इनकम की रफ्तार धीमी रह सकती है। नौकरी में लापरवाही से परेशानी हो सकती है।
लव- घर का माहौल खुशनुमा और आपसी प्रेम से भरा रहेगा। प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
हेल्थ- ज्यादा काम की वजह से तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है। इससे ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4 कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कामों की सही योजना बना लेंगे, तो सभी जिम्मेदारियां आसानी से पूरी हो जाएंगी। निजी कामों के लिए भी समय मिल जाएगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। पिता की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी।
नेगेटिव- बच्चों की भावनाओं को समझें और उनके साथ सहयोग वाला व्यवहार रखें। घर की समस्या सुलझाते समय गुस्से के बजाय समझदारी से काम लें। घर के बड़े लोगों के सम्मान का खास ध्यान रखें। करियर- मार्केटिंग से जुड़े काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। ज्यादातर काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। छोटी बात पर बहस होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं।
लव- परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही नाराजगी दूर होगी और दोबारा नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- ज्यादा काम के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपने व्यवहार को सहज रखें और आराम के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9 तुला – पॉजिटिव- लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार था, आज वह सुलझ सकता है। इससे आप दूसरी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रखने से व्यक्तित्व में निखार आएगा।
नेगेटिव- समय के अनुसार अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। ससुराल पक्ष के लोगों से मनमुटाव हो सकता है। घर की बात बाहर न जाने दें, वरना समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है। उधार लेने से आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। करियर- बिजनेस में काम ज्यादा होने से संतुलन बनाने में परेशानी होगी। स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां ठीक चलती रहेंगी। बिजनेस की फाइलें और जरूरी दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न दें। आपकी कोई योजना या जानकारी बाहर जा सकती है। ऑफिस के काम से यात्रा भी संभव है।
लव- पति-पत्नी को संबंध बेहतर रखने के लिए आपसी तालमेल बढ़ाना होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बनी रहेगी।
हेल्थ- सेहत बेहतर रखने के लिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। बदलते मौसम और खराब वातावरण से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5 वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुकून भरी होगी। फोन से कोई अच्छी खबर मिलने पर खुशी होगी। नई तकनीक का इस्तेमाल करके काम को आगे बढ़ाएंगे। मनपसंद गतिविधियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे।
नेगेटिव- आज ज्यादा लोगों से मिलने-जुलने से बचें। किसी से कहासुनी होने की आशंका है। जरूरत से ज्यादा भावुक और उदार रहने पर कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। करीबी रिश्तेदार से भी विवाद हो सकता है। करियर- बिजनेस में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। बेकार की बातों को लेकर किसी से न उलझें।
लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपका मनोबल मजबूत रखेगा। विवाहेतर संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं।
हेल्थ- जोड़ों और घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। योग और व्यायाम नियमित रूप से करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3 धनु – पॉजिटिव- आपकी कोशिशों में तेजी आएगी और अपने दम पर खास लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। पुरानी गलतियों से सीखकर काम करने का तरीका सुधारना फायदेमंद रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से दिन खुशनुमा बीतेगा।
नेगेटिव- व्यस्तता के कारण परिवार और बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। उन्हें उचित समय देना जरूरी है। महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी के हाथ में न दें और उनकी जानकारी भी शेयर न करें। इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। करियर- बिजनेस में नया काम शुरू करने की योजना है, तो आज उसे आगे बढ़ाने का समय अच्छा है। ये योजनाएं भविष्य में तरक्की दिला सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
लव- परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध में चल रही नाराजगी दूर होगी और दोबारा नजदीकी आएगी।
हेल्थ- मौसम के विपरीत खानपान करने से पेट की परेशानी हो सकती है। खाने से जुड़ी आदतों में सुधार करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5 मकर – पॉजिटिव- सकारात्मक सोच बनाए रखें। आपके काम धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे। पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए समय अनुकूल है। किसी दोस्त से मन की बात करने पर सही सलाह मिल सकती है। घर के विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- राजनीति या किसी संस्था से जुड़े लोग अपने मान-सम्मान को लेकर सावधान रहें। बाहरी लोगों को परिवार और बिजनेस के मामलों में दखल न देने दें। बजट बनाकर खर्च करने से आर्थिक परेशानी से बच जाएंगे और फैसले लेना भी आसान होगा। करियर- बिजनेस के कामों में दिनभर व्यस्तता रहेगी। मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। पार्टनरशिप का बिजनेस सफल रहेगा, लेकिन काम और पैसों के मामले में पारदर्शिता रखना जरूरी है। प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने में समय और पैसा खराब न करें।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी रह सकती है। साथ बैठकर बात करने से समस्या सुलझ जाएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ- ज्यादा काम के कारण थकान और कमजोरी हो सकती है। सही खानपान और पर्याप्त आराम दोनों जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8 कुंभ – पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। काफी समय बाद करीबी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होने से सभी खुश रहेंगे। किसी दोस्त की परेशानी में मदद करने से आपको खुशी और संतोष मिलेगा। घर में नया वाहन खरीदने की संभावना भी बन रही है।
नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने के बजाय समाधान खोजें। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बहस या झगड़े की स्थिति बन सकती है। करियर- कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक अच्छी सफलता मिलेगी। महिलाओं से जुड़े सामान या सेवाओं के बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आत्मविश्वास के साथ अपने काम पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा।
हेल्थ- ज्यादा मेहनत से थकान और शरीर में दर्द हो सकता है। मौसम के हिसाब से खानपान और दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6 मीन – पॉजिटिव- रोज की एक जैसी दिनचर्या से राहत पाने के लिए मनपसंद कामों में समय बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। जमीन-जायदाद और निवेश से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी पर अपनी इच्छा थोपने से बचें। मनचाही बात पूरी करने के लिए आपको ज्यादा कोशिश करनी पड़ सकती है। खरीदारी करते समय पेमेंट में लापरवाही न करें। बिल और भुगतान की रकम दोबारा जांच लें। करियर- बिजनेस में काम करने की नई तकनीक सफल रहेगी। लोग आपके काम को पसंद करेंगे। मीटिंग में आपकी बात और मौजूदगी की तारीफ होगी। नौकरीपेशा लोगों को काम ज्यादा होने के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद और शांत रहेगा। शादी या सगाई से जुड़े कामों में व्यस्तता रह सकती है।
हेल्थ- बिजली के उपकरण इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें। लापरवाही से चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:उज्जैन में पहली बार 3 रथ, ढाई लाख की पोशाक में विराजे प्रभु

उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्राएं श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जा रही हैं। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा के बीच भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा नगर भ्रमण पर निकले। पन्ना में परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई। भिंड में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, जबकि उज्जैन में इस्कॉन मंदिर की यात्रा में पहली बार तीन अलग-अलग रथ शामिल हुए। इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी रथयात्रा में शामिल हुए। उज्जैन के इस्कॉन मंदिर की यात्रा में भगवान बलभद्र ‘तालध्वज’, देवी सुभद्रा ‘दर्पदलन’ और भगवान जगन्नाथ सबसे बड़े 35 फीट ऊंचे ‘नंदीघोष’ रथ पर विराजमान हैं। भगवान के लिए बंगाल के कारीगरों ने जापान से मंगाए गए विशेष धागों और मोतियों से करीब ढाई लाख रुपए की विशेष पोशाक तैयार की है। यात्रा इंदिरा नगर से फ्रीगंज और टॉवर चौक होते हुए मंदिर लौटेगी। वहीं, कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर से खाती समाज की पारंपरिक रथयात्रा भी निकली। इसमें 1200 गांवों के श्रद्धालु करीब 100 साल पुराने लकड़ी के रथ को अपने हाथों से खींच रहे हैं। प्रदेशभर से बड़े अपडेट देखिए अलग-अलग शहरों से रथ यात्रा की तस्वीरें… लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल:सिंह राशि वालों को नया मौका मिल सकता है और मकर राशि वालों की योजना आगे बढ़ेगी

16 जुलाई, गुरुवार को सिंह राशि के नौकरी तलाश रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है। मकर राशि वालों की लंबे समय से तैयार योजना आगे बढ़ेगी। कन्या राशि के लोगों का रुका काम उनकी पहल से पूरा हो सकता है। धनु राशि वालों को विदेश या दूसरे शहर से जुड़ा बिजनेस संपर्क मिलेगा। मीन राशि के लोगों के काम की खुलकर तारीफ हो सकती है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – फाइव ऑफ वांड्स
आज अलग-अलग विचार सामने आने से कुछ टकराव हो सकता है, लेकिन इससे आपको नई सीख मिलेगी। हर असहमति को विरोध न समझें। किसी योजना को लेकर परिवार या परिचित लोगों की राय अलग हो सकती है। शांत रहकर बातचीत करेंगे, तो समाधान जल्दी मिल जाएगा। पड़ोसी या परिचित से चर्चा के दौरान कोई नया आइडिया मिल सकता है। खर्चों को लेकर सावधानी रखें और खुद पर भरोसा बनाए रखें। करियर – आपके काम की तुलना दूसरे लोगों से की जा सकती है। स्पोर्ट्स, सेल्स, विज्ञापन या जनसंपर्क से जुड़े लोगों को अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। प्रेजेंटेशन देते समय आत्मविश्वास बनाए रखें। आपकी अलग सोच भीड़ से अलग पहचान दिला सकती है। बहस में समय खराब करने के बजाय नतीजों पर ध्यान दें।
लव – साथी की अलग सोच को ध्यान से सुनने से रिश्ते में संतुलन बना रहेगा। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो अपनी बात खुलकर रखता हो। प्रेम में जीतने के बजाय एक-दूसरे को समझना जरूरी होगा। धैर्य से की गई बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाएगी।
हेल्थ – ज्यादा दौड़भाग से पिंडलियों में हल्का खिंचाव हो सकता है। समय-समय पर पानी पीते रहें। योग करने से मन शांत रहेगा।
लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7 वृष – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
आज कुछ बातें मन मुताबिक न होने से निराशा हो सकती है, लेकिन यही अनुभव आपको मजबूत बनाएगा। मन की बात दबाकर रखने से परेशानी बढ़ेगी। किसी करीबी व्यक्ति की सच्ची सलाह आपको सही दिशा दिखा सकती है। आर्थिक फैसला भावनाओं में बहकर न लें। सच्चाई स्वीकार करने से भविष्य में मानसिक शांति मिलेगी। करियर – निराश होने के बजाय अपनी कमियों को समझने की कोशिश करें। बीमा, कानूनी सलाह, ह्यूमन रिसोर्स या शिकायतों का समाधान करने वाले लोगों को संवेदनशील मामले संभालने पड़ सकते हैं। किसी रिव्यू से जरूरी सीख मिलेगी। आलोचना को निजी तौर पर न लें और उससे अपने काम को बेहतर बनाएं।
लव – मन की बातें न कहने से रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। किसी बात से मन दुखा है, तो सही समय पर शांत तरीके से अपनी बात रखें। पुराने मनमुटाव को बार-बार याद करने से रिश्ता आगे नहीं बढ़ेगा। माफी और साफ बातचीत दोनों जरूरी होंगे। समझदारी से व्यवहार करने पर रिश्ते को नई दिशा मिल सकती है।
हेल्थ – भावनात्मक तनाव का असर शरीर पर दिखाई दे सकता है। सीमित मात्रा में गर्म पेय लेने से राहत मिलेगी। मन हल्का रखने के लिए प्रिय लोगों के साथ समय बिताएं।
लकी कलर – डस्टी रोज, लकी नंबर – 2 मिथुन – नाइट ऑफ वांड्स
आज तेजी से काम करने और नए अनुभव हासिल करने की इच्छा रहेगी। अचानक बनी कोई योजना दिन को दिलचस्प बना सकती है। घर में लंबे समय से रुकी तैयारी आगे बढ़ेगी। किसी नए स्थान पर जाने या नए लोगों से मिलने की संभावना है। फैसला लेते समय केवल उत्साह नहीं, धैर्य भी रखें। करियर – टूरिज्म, ट्रांसपोर्ट, डिफेंस सर्विस, स्पोर्ट्स या फील्ड वर्क से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। कोई कैंपेन या टारगेट समय से पहले पूरा हो सकता है। नए काम के लिए खुद आगे बढ़ने से फायदा मिलेगा। जल्दबाजी में छोटी गलती हो सकती है, इसलिए काम की अंतिम जांच जरूर करें।
लव – साथी के साथ अचानक घूमने या कोई नया अनुभव साझा करने का मौका मिल सकता है। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी साहसी और मिलनसार व्यक्ति से हो सकती है। खुलकर बातचीत करने से रिश्ता सहज बनेगा। जल्दी किसी नतीजे पर पहुंचने के बजाय संबंध को समय दें।
हेल्थ – ज्यादा दौड़भाग से शरीर जल्दी थक सकता है। यात्रा करने वाले लोग पर्याप्त पानी साथ रखें। दिनभर की भागदौड़ के बाद पूरी नींद लेना जरूरी होगा। संतुलित गति से काम करने पर ऊर्जा बनी रहेगी।
लकी कलर – सनसेट ऑरेंज, लकी नंबर – 9 कर्क – द टॉवर
आज अचानक हुई कोई घटना आपकी सोच बदल सकती है। जो बात पहले मुश्किल लग रही थी, वही नया रास्ता खोल सकती है। घर की व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत होगी। किसी गलतफहमी का अंत होने से मन हल्का रहेगा। तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय परिस्थिति को समझें। हर बदलाव नुकसान देने वाला नहीं होता। करियर – किसी विभाग का पुनर्गठन, नई जिम्मेदारी या काम करने के तरीके में बदलाव आपको नई भूमिका दे सकता है। सिविल इंजीनियरिंग, आपदा प्रबंधन, रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी सिस्टम या सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण शुरुआत में परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में काम आसान होगा।
लव – रिश्ते में छिपी भावनाएं सामने आ सकती हैं। कोई बात लंबे समय से नहीं कही थी, तो अब उसे साफ करने का समय है। अविवाहित लोगों को किसी व्यक्ति का असली स्वभाव समझने का मौका मिलेगा। सच्चाई स्वीकार करना मानसिक स्थिरता की पहली सीढ़ी बनेगा।
हेल्थ – फिसलन वाली जगहों पर ज्यादा सावधानी रखें। पूरी नींद और हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा। शरीर की परेशानी को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर उसकी जरूरत समझें।
लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 1 सिंह – ऐस ऑफ वांड्स
किसी नए विचार को पहली बार असली रूप देने का मौका मिल सकता है। परिवार आपके नए फैसले का समर्थन करेगा। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। लंबे समय से कमजोर पड़ा आत्मविश्वास दोबारा लौटेगा। अवसर का इंतजार करने के बजाय खुद आगे बढ़ने का समय है। करियर – बिजनेस शुरू करने, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, ग्राफिक डिजाइन या डिजिटल कंटेंट बनाने से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी आइडिया पर तुरंत काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। नौकरी तलाश रहे लोगों को नई संभावना दिखाई दे सकती है। पहल करने से दूसरों से आगे निकल पाएंगे।
लव – साथी के साथ रिश्ते में दोबारा उत्साह आ सकता है। अविवाहित लोगों का परिचय किसी दिलचस्प व्यक्ति से हो सकता है। नई बातचीत से मन में खास उत्सुकता जागेगी। अपनी भावनाएं सहजता से व्यक्त करें। प्रेम में स्वाभाविक पहल रिश्ते को नई दिशा देगी।
हेल्थ – सुबह की धूप और हल्का व्यायाम ऊर्जा बढ़ाएगा। तली हुई चीजें कम खाएं। सकारात्मक सोच आपकी शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाएगी और दिनभर उत्साह बना रहेगा।
लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6 कन्या – द मैजिशियन
आज आपकी योग्यता सही समय पर अच्छे नतीजे दे सकती है। जो साधन पहले मामूली लग रहे थे, वही बड़ी उपलब्धि का कारण बन सकते हैं। किसी उलझे काम का व्यावहारिक समाधान आपके सुझाव से निकलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी बातचीत, समझ और स्किल परिस्थितियों को पक्ष में मोड़ सकती है। करियर – सॉफ्टवेयर टेस्टिंग, टेक्निकल राइटिंग, प्रोडक्ट रिसर्च या बिजनेस कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। किसी डेमो या मॉडल की प्रस्तुति सीनियर अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। नए साधनों का समझदारी से उपयोग करें। रुका काम आपकी पहल से आगे बढ़ेगा।
लव – बातचीत से रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। आपकी सहज अभिव्यक्ति साथी के मन की दूरी कम कर सकती है। किसी अधूरी चर्चा को आज नई दिशा मिलेगी। दिखावा छोड़कर स्वाभाविक रहें। सच्चे शब्द किसी महंगे उपहार से ज्यादा असर छोड़ेंगे और भरोसा मजबूत करेंगे।
हेल्थ – कंधों में हल्की थकान महसूस हो सकती है। काम के बीच छोटे ब्रेक लें। बारिश के मौसम में ताजा और हल्का भोजन पाचन को बेहतर रखेगा।
लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8 तुला – टू ऑफ पेंटाकल्स
एक साथ कई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी उन्हें आसान बना देगी। घर और निजी कामों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। आर्थिक योजना में बदलाव करना फायदेमंद होगा। समय का सही इस्तेमाल करने से कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। परिस्थितियां बदलेंगी, लेकिन संतुलित व्यवहार से सब कुछ संभाल लेंगे। करियर – रिटेल, बिजनेस ऑपरेशन या एयरलाइन सर्विस से जुड़े लोगों को तेजी से फैसले लेने पड़ सकते हैं। शेड्यूल में अचानक बदलाव होगा। छोटे कामों को नजरअंदाज करने से बाद में परेशानी बढ़ सकती है। फ्रीलांस काम करने वाले लोग दो अलग अवसरों के बीच सोच-समझकर फैसला करेंगे।
लव – रिश्ते और निजी समय के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। साथी आपकी व्यस्तता समझेगा, लेकिन आपको अपनी स्थिति खुलकर बतानी होगी। किसी दोस्त से बढ़ती नजदीकी रिश्ते को नया मोड़ दे सकती है। संतुलित व्यवहार से आपसी भरोसा बढ़ेगा।
हेल्थ – ज्यादा चलने से पैरों के तलवों में थकान हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और मौसमी फल खाएं। नियमित दिनचर्या से शरीर सक्रिय बना रहेगा।
लकी कलर – ऑलिव, लकी नंबर – 5 वृश्चिक – द मून
आज हर बात वैसी नहीं होगी, जैसी पहली नजर में दिखाई दे रही है। पूरी सच्चाई जानने के लिए थोड़ा समय देना सही रहेगा। मन पुराने अनुभवों की ओर जा सकता है, लेकिन वर्तमान पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद होगा। परिवार के किसी सदस्य की चुप्पी के पीछे छिपी भावना समझ पाएंगे। जल्दबाजी में कोई नतीजा न निकालें। करियर – फॉरेंसिक, समुद्री रिसर्च, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग या फिल्म एडिटिंग से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है। किसी फाइल या रिकॉर्ड की गहराई से जांच करने पर नया तथ्य सामने आ सकता है। अफवाहों के बजाय प्रमाणों पर भरोसा करें। अधूरी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
लव – साथी के व्यवहार को बिना समझे गलत अर्थ न दें। कुछ बातें समय के साथ अपने आप साफ हो जाएंगी। अविवाहित लोगों का आकर्षण किसी शांत और रहस्यमय स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर बढ़ सकता है। मन की आशंकाओं को तुरंत सच मानने से बचें।
हेल्थ – मौसम की नमी से साइनस या कानों में हल्की परेशानी हो सकती है। सोने से पहले स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें। गुनगुना पानी और शांत वातावरण मानसिक आराम देंगे।
लकी कलर – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 4 धनु – थ्री ऑफ वांड्स
आज भविष्य की सोच आपको आगे बढ़ने का मौका देगी। परिवार के किसी सदस्य की नई शुरुआत से उत्साह रहेगा। घर से जुड़े काम का विस्तार करने का विचार बन सकता है। दूर रहने वाले व्यक्ति से उपयोगी खबर मिल सकती है। सीमित दायरे से बाहर निकलकर नए अवसर देखने का सही समय है। करियर – इंटरनेशनल बिजनेस, विदेशी भाषा, समुद्री परिवहन या एक्सपोर्ट सर्विस से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। ऑनलाइन मीटिंग से नया बिजनेस संपर्क बनेगा। अपने काम का दायरा बढ़ाने का साहस रखें। आगे की योजना बनाकर चलने से फायदा मिलेगा।
लव – साथी के साथ किसी साझा लक्ष्य या यात्रा की योजना बन सकती है। लंबी दूरी के रिश्ते में बातचीत पहले से सहज रहेगी। अविवाहित लोगों का परिचय दूसरे शहर या अलग संस्कृति से जुड़े व्यक्ति से हो सकता है। रिश्ते में वर्तमान के साथ भविष्य पर भी विचार होगा।
हेल्थ – पर्याप्त पानी और समय पर भोजन करना जरूरी रहेगा। बारिश में बाहर का खाना कम खाएं। सुबह का हल्का व्यायाम शरीर को संतुलित रखेगा। नियमित दिनचर्या से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी।
लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3 मकर – द स्टार
आज उम्मीद की नई किरण आत्मविश्वास बढ़ाएगी। हाल की किसी चिंता का समाधान धीरे-धीरे मिलने लगेगा। परिवार में सकारात्मक बातचीत से संबंध बेहतर होंगे। किसी अधूरी इच्छा को फिर से पूरा करने का उत्साह जागेगा। प्रेरणा देने वाले व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच को नई दिशा दे सकती है। करियर – पर्यावरण संरक्षण, रिन्यूएबल एनर्जी, साइंटिफिक रिसर्च या सामाजिक विकास के प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को अच्छी प्रगति मिल सकती है। किसी प्रपोजल पर सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। लंबे समय से तैयार योजना अब तेजी से आगे बढ़ सकती है। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें।
लव – रिश्ते में पहले दूरी आई थी, तो अब मन की गांठें खुल सकती हैं। साथी के साथ भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत होगी। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी सरल और संवेदनशील व्यक्ति से हो सकती है। धीरे-धीरे भरोसा और नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ – त्वचा की नमी बनाए रखने पर ध्यान दें। पर्याप्त पानी पिएं, ताजे फल खाएं और आराम करें। शाम को खुली हवा में टहलने से मन और शरीर को ताजगी मिलेगी।
लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7 कुंभ – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
आज व्यावहारिक सोच और संवेदनशीलता का अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार की किसी महिला सदस्य का सहयोग महत्वपूर्ण साबित होगा। घर की व्यवस्था को ज्यादा सुविधाजनक बनाने की योजना सफल होगी। बचत और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा। जिम्मेदारी निभाते हुए अपनों का ध्यान भी रखेंगे। करियर – न्यूट्रिशन, बागवानी, टेक्सटाइल इंडस्ट्री या इंटीरियर डेकोरेशन से जुड़े लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं। किसी कैटलॉग या डिजाइन पर बारीकी से किया गया काम तारीफ दिलाएगा। काम की गुणवत्ता पर ध्यान देने से आपकी भरोसेमंद छवि मजबूत होगी।
लव – साथी आपकी छोटी जरूरतों का ध्यान रख सकता है। अविवाहित लोगों का परिचय किसी सरल और जिम्मेदार स्वभाव वाले व्यक्ति से हो सकता है। प्रेम केवल बातों में नहीं, बल्कि व्यवहार और सहयोग में दिखाई देगा। आपसी अपनापन स्वाभाविक रूप से बढ़ेगा।
हेल्थ – भोजन में कैल्शियम और हरी सब्जियां शामिल करें। बारिश के मौसम में साफ रसोई और ताजे भोजन पर ध्यान दें। पर्याप्त आराम से शरीर की क्षमता बनी रहेगी।
लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9 मीन – नाइन ऑफ कप्स
छोटी कोशिश भी सुखद नतीजा दे सकती है। घर में किसी अच्छी खबर से खुशी का माहौल बनेगा। अपने लिए लिया गया व्यावहारिक फैसला भविष्य में फायदेमंद होगा। पुराने शौक को दोबारा शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। मन का संतोष बाहरी परिस्थितियों से ज्यादा असरदार रहेगा। करियर – कार्यस्थल पर आपकी काम करने की शैली लोगों का भरोसा जीतेगी। फूड इंडस्ट्री, टूरिज्म, बुक पब्लिशिंग या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी फीडबैक में आपकी मेहनत की खुलकर तारीफ हो सकती है। काम की गुणवत्ता बनाए रखें।
लव – साथी के साथ किया कोई पुराना वादा पूरा करने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों का परिचय किसी सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति से हो सकता है। रिश्ते की तुलना दूसरों से करने के बजाय वर्तमान का आनंद लें। प्रिय व्यक्ति की सच्ची तारीफ संबंधों में गर्माहट बढ़ाएगी।
हेल्थ – मीठी चीजें खाने की इच्छा बढ़ सकती है। शाम को हल्की सैर करने से मन और शरीर को ताजगी मिलेगी। मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा। छोटी स्वस्थ आदतें दिनभर ऊर्जा और खुशी बनाए रखेंगी।
लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:हमारे विचार सकारात्मक, वाणी मीठी और संयमित होनी चाहिए, सभी लोगों के साथ अपनापन रखें

हमारे विचार सकारात्मक, वाणी मीठी और संयमित होनी चाहिए। व्यक्तित्व आकर्षक और सरल होना चाहिए। हमारी हर बात, व्यवहार, हाव-भाव और अभिव्यक्ति स्वाभाविक होने के साथ ही अर्थपूर्ण भी हो। मन में हमेशा अच्छे संकल्प रखें। जब हम अपने स्वभाव के अनुसार रहते हैं, तो अधिक सहज, शांत और प्रेमपूर्ण बनते हैं। हमें अपने व्यवहार में लचीलापन रखना चाहिए और हर परिस्थिति के अनुसार खुद को सकारात्मक सोच के साथ ढालना चाहिए। जिद, हठ और दुराग्रह से बचना चाहिए। सभी लोगों के साथ प्रेम और अपनापन रखें। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन में श्रेष्ठता कैसे आता है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

कथा- एक पिता के दो बेटे, एक सफल, दूसरा बर्बाद:समस्याओं से भागने के बजाय उन्हें स्वीकार करके समाधान खोजें, जो व्यक्ति धैर्य रखता है, वही सफल होता है

एक कथा है, पुराने समय में एक छोटे से गांव में एक व्यक्ति को नशे की बुरी आदत लग गई। वह अपना अधिकतर समय नशे में बिताता था। घर की जिम्मेदारियों से वह दूर रहता और इस वजह से उसके परिवार में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उसके दो छोटे बेटे थे, जो अपने पिता की आदतों और घर के वातावरण को देखते हुए बड़े हो रहे थे। समय बीतता गया और जब दोनों बेटे थोड़े बड़े हुए तो उनके पिता की भी मृत्यु हो गई। पिता के जाने के बाद दोनों भाइयों के सामने अपने-अपने जीवन को लेकर कई परेशानियां थीं, लेकिन दोनों ने अपने अनुभवों को अलग-अलग तरीके से देखा। बड़ा बेटा अपने पिता की आदतों से प्रभावित हुआ। उसने भी नशे को अपना सहारा बना लिया। धीरे-धीरे उसका जीवन भी उसी दिशा में जाने लगा, जिस दिशा में उसके पिता का गया था। उसकी आर्थिक स्थिति खराब होती गई और समाज में उसका सम्मान भी कम होने लगा। वहीं, दूसरी ओर छोटा बेटा उसी घर के माहौल को देखकर कुछ अलग सीखा था। उसने अपने पिता की गलत आदतों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि जीवन की सीख बना लिया। उसने मन में ठान लिया कि उसे अपने पिता जैसी जिंदगी नहीं जीनी है। उसने नकारात्मक परिस्थितियों से अपना ध्यान हटाकर पढ़ाई और मेहनत पर ध्यान लगाया। समय के साथ उसकी मेहनत रंग लाई। वह पढ़-लिखकर एक बड़ा अधिकारी बन गया। उसके पास सुख-सुविधाएं थीं, समाज में सम्मान था और लोग उसकी सफलता की प्रशंसा करते थे। जब लोगों ने देखा कि एक ही परिवार के दो बच्चों का जीवन इतना अलग हो गया है, तो उन्होंने दोनों भाइयों से इसका कारण पूछा। बड़े बेटे ने कहा, “मेरी यह हालत मेरे पिता की वजह से हुई है। मैंने उन्हें हमेशा नशा करते देखा और वही आदतें अपना लीं।” इसके बाद लोगों ने छोटे बेटे से पूछा, “तुम इतनी सफलता तक कैसे पहुंचे?” छोटे बेटे ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं भी अपने पिता की वजह से ही सफल हुआ हूं। मैंने उनके जीवन से यह सीखा कि मुझे क्या नहीं करना है। मैंने उनके गलत रास्ते को देखकर सही रास्ता चुनने का फैसला किया। मैंने मेहनत और शिक्षा को अपना साथी बनाया।” यह सुनकर सभी लोग समझ गए कि परिस्थिति नहीं, बल्कि परिस्थिति को देखने का नजरिया इंसान का भविष्य तय करता है। इस कथा की सीख यही है कि जीवन में अच्छी और बुरी दोनों तरह की बातें होती रहती हैं। सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति कठिनाइयों में भी अवसर खोज लेता है, जबकि नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति अवसरों में भी समस्याएं ढूंढ लेता है। हमारा नजरिया ही हमारी सफलता और खुशी का आधार बनता है। प्रसंग की सीख हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में कठिन समय से गुजरना पड़ता है। समस्याओं से भागने के बजाय उन्हें स्वीकार करके समाधान खोजने की आदत बनाएं। जो व्यक्ति मुश्किल समय में धैर्य रखता है, वही आगे बढ़ता है। हमारे विचार ही हमारे कार्यों को प्रभावित करते हैं। अगर मन में हमेशा डर, चिंता और असफलता के विचार रहेंगे, तो आत्मविश्वास कम होगा। सकारात्मक विचारों को अपनाने से ऊर्जा और उत्साह बढ़ता है। असफलता जीवन का अंत नहीं होती। हर गलती हमें कुछ नया सिखाती है। अपनी गलतियों को कमजोरी नहीं, बल्कि सुधार का अवसर मानें। जिन लोगों के साथ हम रहते हैं, उनकी सोच का असर हमारे जीवन पर पड़ता है। सकारात्मक और मेहनती लोगों के साथ रहने से हमारी सोच भी बेहतर होती है। बिना लक्ष्य के जीवन दिशाहीन हो सकता है। छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और उन्हें पूरा करने के लिए नियमित प्रयास करें। बीती हुई बातें वापस नहीं आतीं। पुराने दुखों और असफलताओं को बार-बार याद करने से वर्तमान प्रभावित होता है। वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें। जीवन में जो अच्छी चीजें हैं, उनके लिए आभार व्यक्त करें। आभार मानने की भावना मन को शांत और सकारात्मक बनाती है। अच्छा स्वास्थ्य सकारात्मक सोच के लिए जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद जीवन में ऊर्जा बनाए रखते हैं। हर व्यक्ति की परिस्थितियां और यात्रां अलग होती हैं, दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी प्रगति पर ध्यान दें। सफल लोग समस्याओं को रुकावट नहीं, बल्कि सीखने का अवसर मानते हैं। जीवन की हर चुनौती हमें मजबूत बनाने के लिए आती है। सकारात्मक सोच एक आदत है, जिसे लगातार अभ्यास से विकसित किया जा सकता है। जब हम अपने विचारों को नियंत्रित करना सीख लेते हैं, तो मुश्किल परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सकते हैं।

गुप्त नवरात्रि 23 जुलाई तक:देवी सती के क्रोध से प्रकट हुई थीं दस महाविद्याएं, देवी पूजा और मंत्र जप के साथ ध्यान करने से दूर होता है तनाव

15 जुलाई (आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा) से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। यह उत्सव 23 जुलाई तक रहेगा। इन दिनों में तंत्र साधना से जुड़े लोग देवी सती की दस महाविद्याओं की कृपा पाने की कामना से विशेष साधनाएं करते हैं। देवी सती के क्रोध से प्रकट हुई थीं दस महाविद्याएं उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, दस महाविद्याओं का संबंध देवी सती से है। मान्यता है कि देवी सती के क्रोध से दस महाविद्याएं प्रकट हुई थीं। इन महाविद्याओं में मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुरी भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला शामिल हैं। गुप्त नवरात्रि में इन्हीं दस महाविद्याओं को प्रसन्न करने के लिए साधना की जाती है। माना जाता है कि इनकी आराधना से विशेष आध्यात्मिक शक्ति और मन की शांति प्राप्त होती है। दक्ष यज्ञ से जुड़ी है दस महाविद्याओं के प्रकट होने की कथा पौराणिक कथा है कि भगवान शिव का विवाह देवी सती से हुआ था। देवी सती के पिता प्रजापति दक्ष भगवान शिव को पसंद नहीं करते थे। वे कई बार भगवान शिव का अपमान करने का प्रयास करते थे। एक बार प्रजापति दक्ष ने एक बड़े यज्ञ का आयोजन किया। इसमें सभी देवी-देवताओं को बुलाया गया, लेकिन भगवान शिव और देवी सती को निमंत्रण नहीं दिया गया। जब देवी सती को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने भगवान शिव से यज्ञ में जाने की इच्छा जताई। भगवान शिव ने उन्हें समझाया कि प्रजापति दक्ष ने हमें आमंत्रित नहीं किया है, इसलिए हमारे लिए वहां जाना उचित नहीं होगा। भगवान शिव के समझाने के बाद भी देवी सती अपने पिता के घर जाने की जिद पर अड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि पिता के घर जाने के लिए संतान को निमंत्रण की जरूरत नहीं होती। बार-बार निवेदन करने के बाद भी भगवान शिव ने सहमति नहीं जताई, तो देवी सती क्रोधित हो गईं। मान्यता है कि इसी क्रोध से दस महाविद्याएं प्रकट हुईं। देवी सती का यह रूप देखकर भगवान शिव ने उन्हें यज्ञ में जाने से नहीं रोका। इसके बाद देवी सती अपने पिता दक्ष के यज्ञ में पहुंचीं। वहां प्रजापति दक्ष ने देवी सती के सामने ही भगवान शिव का अपमान करना शुरू कर दिया। पति का अपमान सहन नहीं कर पाने के कारण देवी सती ने यज्ञ कुंड में प्रवेश कर अपनी देह का त्याग कर दिया। साधना में नियमों का पालन जरूरी गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की साधना विशेष नियमों के साथ करनी चाहिए। साधना में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इसलिए ऐसी साधनाएं तंत्र विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में करना उचित माना जाता है। इन दिनों में सामान्य भक्तों के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करने, सूर्यदेव को अर्घ्य देने और घर के मंदिर में पूजा करने का महत्व बताया गया है। पूजा की शुरुआत भगवान गणेश की आराधना से करने के बाद देवी मां की पूजा करनी चाहिए। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के समय मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है। गर्मी कम होने लगती है और बारिश का मौसम शुरू हो जाता है। इस दौरान खान-पान में सावधानी रखना जरूरी है। बारिश के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है, इसलिए हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। अधिक तला-भुना या ऐसा भोजन करने से बचना चाहिए, जिससे गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है। ध्यान और मंत्र जप से दूर होता है तनाव गुप्त नवरात्रि में ध्यान करने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि ध्यान से मन शांत होता है और नकारात्मक विचार और तनाव दूर होते हैं। ध्यान के लिए घर के मंदिर में देवी पूजा करने के बाद शांत स्थान पर आसन लगाकर बैठ सकते हैं। आंखें बंद करके देवी मां का स्मरण करें और अपना ध्यान दोनों आंखों के बीच स्थित आज्ञा चक्र पर केंद्रित करें। इस दौरान सामान्य गति से सांस लेते हुए दुं दुर्गायै नम: मंत्र का जप किया जा सकता है।

जगन्नाथ रथयात्रा आज:87 दिन में 220 कारीगर बनाते हैं तीन रथ, यात्रा के बाद 3 लाख रूपए तक बिकता है एक पहिया

ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी। भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मंदिर से बाहर आएंगे। तीनों देवता अलग-अलग रथों में सवार होकर गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे। लोक परंपरा में गुंडिचा मंदिर को भगवान की मौसी का घर कहा जाता है।
देवता गुंडिचा मंदिर में सात दिन रहेंगे। 24 जुलाई को बहुड़ा यात्रा से मुख्य मंदिर लौटेंगे। इसके बाद भगवान दो दिनों तक मंदिर के बाहर रथ पर ही रहेंगे और 27 को मंदिर में प्रवेश करेंगे। कुछ दिन बाद मंदिर प्रशासन रथों को खोलने की तारीख तय करेगा। तब रथ के कुछ हिस्से बेचे जाएंगे। 2025 में भगवान जगन्नाथ के रथ के एक पहिए की न्यूनतम कीमत 3 लाख रुपए थी। बलभद्र के रथ के पहिए की कीमत 2 लाख और सुभद्रा के रथ के पहिए की 1.5 लाख रुपए रखी गई थी। वसंत पंचमी पर लकड़ियों की पूजा, रामनवमी पर लट्ठों की चिराई और अक्षय तृतीया से रथ बनने शुरू होते हैं रथ बनाने के लिए ओडिशा वन विभाग मंदिर को बिना कीमत लकड़ियां देता है। सरकारी रिकॉर्ड के हिसाब से 13 तरह के पेड़ों की लकड़ियों से रथ बनते हैं। इनमें फासी, धौरा, आसन, मोई, सिमिली, साल, गम्भारी, कदंब और देवदारु समेत अन्य प्रजातियां होती हैं। भविष्य में रथ बनाने के लिए जरूरी लकड़ियों की कमी न हो, इसलिए ओडिशा सरकार जंगल प्रोजेक्ट भी चला रही है। बसंत पंचमी पर लकड़ियों की पूजा होती है। इसके बाद रामनवमी पर पूजा के बाद तीन धौरा लट्ठों की चिराई से काम शुरू होता है। नक्शे के बजाय पीढ़ियों पुरानी माप से रथ बनते हैं, खास छड़ी और रस्सी से नापते हैं हर हिस्सा कारीगर पहले पहिए बनाते हैं। इसके बाद नीचे से ऊपर की ओर रथ का ढांचा खड़ा करते हैं। नाप के लिए आधुनिक फीते के साथ पीढ़ियों से चली आ रही करीब 20 इंच की खास छड़ी और रस्सी का इस्तेमाल होता है। हर साल तय डिजाइन और पुराने अनुपात के हिसाब से रथ बनते हैं। इसके लिए किसी बड़े इंजीनियरिंग नक्शे की जरूरत नहीं होती। इन सेवाओं से जुड़ा ज्ञान पीढ़ियों से तय परिवारों में आगे बढ़ता है। नई पीढ़ी रथखला में बड़े कारीगरों के साथ काम करके यह हुनर सीखती है। तीनों रथ तैयार होने के बाद सरकारी इंजीनियर उनकी अंतिम सुरक्षा जांच करते हैं। वे पहियों, धुरी, लकड़ी के जोड़ और पूरे ढांचे को देखते हैं। फिटनेस प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही रथों को यात्रा के लिए तैयार माना जाता है। यात्रा में रथ तीन रहते हैं, लेकिन उनमें प्रतिमाएं चार होती हैं रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के अलावा भगवान सुदर्शन (चक्र) की भी मूर्ति होती हैं। रथयात्रा वाले दिन देवताओं को मंदिर से बाहर आगे-पीछे झुलाते हुए रथों तक ले जाते हैं। इस परंपरा को पहांडी कहते हैं। सबसे पहले भगवान सुदर्शन मंदिर से बाहर आते हैं। फिर बलभद्र, सुभद्रा और आखिर में भगवान जगन्नाथ आते हैं। इसके बाद पुरी के गजपति महाराज सोने की झाड़ू से तीनों रथ साफ करते हैं और सुगंधित जल छिड़कते हैं। इस सेवा को छेरा–पहरा कहते हैं। गजपति महाराज मंदिर के सबसे बड़े सेवक माने जाते हैं। यात्रा में सबसे आगे बलभद्र का रथ चलता है। फिर सुभद्रा का और आखिरी में भगवान जगन्नाथ का रथ होता है। हजारों लोग मोटी रस्सियों से रथों को करीब दो किलोमीटर खींचकर गुंडिचा मंदिर तक ले जाते हैं। यात्रा के बाद 3 लाख रुपये तक बिकता है एक पहिया, लगभग 20 दिनों में खुल जाते हैं तीनों रथ रथयात्रा पूरी होने के बाद सिंहद्वार के सामने बड़ा डंडा पर खड़े रथ तुरंत नहीं खोले जाते। इसकी तारीख मंदिर प्रशासन तय करता है और पारंपरिक भोई सेवक यह काम करते हैं। सबसे पहले रथों में लगे लकड़ी के घोड़े, सारथी और रथ के चारों ओर लगी देवी-देवताओं की मूर्तियां उतारकर सुरक्षित रखी जाती हैं। ये हर साल नई नहीं बनाई जातीं। रथों से निकाली गई लोहे की कीलें मंदिर प्रशासन के ऑफिस में जमा की जाती हैं। पहिए और नक्काशी वाले खास हिस्से अलग गोदाम में सुरक्षित रखे जाते हैं।

16 जुलाई का राशिफल:कुंभ राशि वालों को बोनस या तरक्की मिल सकती है, मीन राशि वालों का फंसा पैसा मिलने के योग हैं

16 जुलाई, गुरुवार को कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है। मीन राशि वालों का फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। सिंह राशि के लोगों को रुका पेमेंट मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों को बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन… मेष – पॉजिटिव- समय सफलता देने वाला है। अपने काम पर पूरी तरह ध्यान रखें। ज्यादातर काम मनचाहे तरीके से पूरे होते जाएंगे। काफी समय बाद किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी का अच्छा रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव- आपसी संबंधों में टकराव होने से किसी दोस्त पर शक कर सकते हैं, लेकिन यह केवल आपका वहम हो सकता है। अनजान लोगों से ज्यादा नजदीकी न बढ़ाएं। किसी से वादा करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें। वादा पूरा न होने पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। करियर- बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। गंभीरता और समझदारी से परेशानियों का समाधान निकाल लेंगे। कामकाजी महिलाओं को परिवार और बिजनेस के बीच तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। परिवार का माहौल सुखद हो जाएगा। विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।
हेल्थ- यात्रा के दौरान खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। नियमित दवा लेते हैं, तो समय पर लेना न भूलें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 वृष – पॉजिटिव- आज फोन या इंटरनेट की मदद से कोई काम आसानी से पूरा हो सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। लंबे समय से देखी हुई कोई इच्छा या सपना पूरा होने की संभावना है। किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है।
नेगेटिव- आसपास के लोगों के साथ धैर्य और संयम बनाए रखें। लापरवाही और जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। संबंधों को बेहतर रखने के लिए आपकी कोशिश जरूरी है। तनाव से दूर रहें और परिवार के साथ भी समय बिताएं। करियर- बिजनेस में ज्यादा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। काम में लापरवाही न करें, वरना कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। परिवार के सभी सदस्यों का साथ समय बिताना घर में खुशियां बढ़ाएगा।
हेल्थ- तनाव और थकान से बचें। सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें और पर्याप्त आराम करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6 मिथुन – पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ समय बिताने और बातचीत करने से किसी खास मामले का समाधान निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहा विवाद किसी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकता है। संबंधों में दोबारा तालमेल बनेगा।
नेगेटिव- कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। फिलहाल कहीं भी निवेश न करें। युवाओं को मेहनत के मुताबिक नतीजे न मिलने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। करियर- बिजनेस के कामों में आलस और लापरवाही से परेशानी हो सकती है। योजना बनाकर काम पूरे करें। सरकारी कामों में बेवजह दखल न दें। ऑफिस से जुड़े दस्तावेज और फाइलें पूरी तथा व्यवस्थित रखें।
लव- परिवार का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
हेल्थ- तनाव को खुद पर हावी न होने दें। इसका असर आपकी काम करने की क्षमता और सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क – पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी और कई विषयों पर सकारात्मक बातचीत होगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है।
नेगेटिव- निजी जीवन में दूसरे लोगों का दखल न होने दें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। मौज-मस्ती में समय खराब हो सकता है। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उससे जुड़े हर पहलू पर गंभीरता से विचार करें। करियर- बिजनेस का लक्ष्य पूरा करने में चुनौतियां आएंगी, लेकिन कोशिश करने पर समाधान भी मिल जाएगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कामों में ज्यादा सावधानी रखें। किसी गलत बात या व्यवहार से अपमानजनक स्थिति बन सकती है।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार का कोई महत्वपूर्ण काम आपके मार्गदर्शन में पूरा हो सकता है।
हेल्थ- पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बारिश के मौसम में बाहर के खाने और दूषित पानी से बचें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7 सिंह – पॉजिटिव- आज कुछ खास गतिविधियां होंगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है और उनकी मदद से लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की उपलब्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- आलस को खुद पर हावी न होने दें। काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। फिलहाल अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। चचेरे भाई-बहनों से संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए आपको पहल करनी होगी। करियर- बिजनेस के कामों पर गंभीरता से विचार और समीक्षा करने की जरूरत है। उधार दिया हुआ पैसा या रुका पेमेंट लेने के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक यात्रा पर जाने का आदेश मिल सकता है।
लव- परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- मौसम के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और मौसम के अनुसार खानपान करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद घर, परिवार और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे और महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम होंगे।
नेगेटिव- महिलाओं को ससुराल पक्ष से किसी बात की शिकायत हो सकती है। तनाव लेने के बजाय समझदारी से समाधान निकालें। किसी दूसरे व्यक्ति के निजी मामले में दखल देने से आपकी छवि खराब हो सकती है। करियर- ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर के काम पूरे करने में बीतेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपके फैसलों को महत्व मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी परेशानी में फंस सकते हैं। नियमों और दस्तावेजों को लेकर सावधान रहें।
लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपके वैवाहिक जीवन में गंभीर परेशानी पैदा कर सकते हैं।
हेल्थ- जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। गैस और वात बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें। हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3 तुला – पॉजिटिव- बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और नई ऊर्जा महसूस होगी। तनाव कम होने पर दूसरे कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी खास जरूरत के लिए लोन का आवेदन किया है, तो आज वह काम आगे बढ़ सकता है।
नेगेटिव- किसी पॉलिसी में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो मामला ज्यादा उलझ सकता है। जरूरी न हो, तो आज उससे जुड़ा फैसला टाल दें। घर के अनुभवी सदस्यों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। करियर- बिजनेस की कार्यप्रणाली बेहतर होगी। स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। मार्केट में अच्छी छवि के कारण अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में फायदा होगा। नौकरी में लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी ज्यादा कोशिश करनी होगी।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध के कारण बदनामी होने की आशंका है। अपने व्यवहार और बातचीत में सावधानी रखें।
हेल्थ- खांसी-जुकाम से राहत के लिए घरेलू उपाय फायदेमंद हो सकते हैं। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा। कोई भी काम करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करें। थोड़ी सावधानी रखने से कई काम आपके पक्ष में आसानी से पूरे हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा उधार या लोन लेना सही नहीं है। गैरजरूरी कामों में ज्यादा खर्च होने से परेशानी हो सकती है। तनाव कम करने के लिए मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। करियर- बिजनेस की योजनाएं किसी के साथ शेयर न करें, वरना कोई व्यक्ति उनका फायदा उठा सकता है। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से अच्छे संबंध बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेंगे। अच्छे ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही समस्या का शांत तरीके से समाधान निकालें। विवाद का असर परिवार की व्यवस्था पर न पड़ने दें।
हेल्थ- मौसम के कारण इंफेक्शन होने की आशंका है। इम्यूनिटी मजबूत रखें और साफ-सफाई का ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 धनु – पॉजिटिव- आसपास का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में सुधार या बदलाव की योजना बना सकते हैं। संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर करने के लिए समय अच्छा है।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। मामा पक्ष से कहासुनी हो सकती है। आपकी जिद संबंधों को खराब कर सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान की समस्या सुनें और समाधान निकालने में उसकी मदद करें। करियर- बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी होगी। राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। नई पार्टियों या ग्राहकों से काम करते समय पूरी सावधानी रखें। गलत या नियमों के खिलाफ काम करने से बचें।
लव- पति-पत्नी के संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। इनका असर आपके करियर और काम पर भी पड़ सकता है।
हेल्थ- डायबिटीज के मरीज सेहत का खास ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं। सुबह की सैर और हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 मकर – पॉजिटिव- सही समय पर लिया गया फैसला पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत दिलाएगा। अचानक किसी व्यक्ति से सहयोग और उपयोगी सलाह मिल सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को खास सूचना मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- दूसरे कामों में व्यस्त रहने से निजी काम अधूरे रह सकते हैं। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। अपने लक्ष्य पर दोबारा ध्यान लगाएं। माता-पिता बच्चों का आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद करें। करियर- बिजनेस में कुछ मंदी रह सकती है। योजना बनाकर काम पूरे करें। पार्टनरशिप के काम में पैसों से जुड़े मामलों को स्पष्ट रखें। ऑफिस में दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय अपनी योग्यता और समझ पर विश्वास रखें।
लव- जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें और पारिवारिक कामों में सहयोग करें। युवा प्रेम संबंधों और सोशल मीडिया में जरूरत से ज्यादा समय खराब न करें।
हेल्थ- व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान से सेहत अच्छी रहेगी। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 कुंभ – पॉजिटिव- आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। अपने व्यक्तित्व और काम करने के तरीके को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी।
नेगेटिव- कुछ तनाव वाली परिस्थितियां बन सकती हैं। गुस्सा करने के बजाय शांत रहकर समस्या का समाधान निकालें। रुपए-पैसे के मामले में किसी करीबी रिश्तेदार से कहासुनी होने की आशंका है। करियर- बिजनेस से जुड़ा कोई फायदेमंद ऑफर मिल सकता है। अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता से उसे पूरा कर लेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी में बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है।
लव- परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। अचानक किसी पुराने विपरीत लिंग के दोस्त से मुलाकात होने पर अच्छी यादें ताजा होंगी।
हेल्थ- पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। खानपान और दिनचर्या को पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8 मीन – पॉजिटिव- राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी में समय बीतेगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में जाने की योजना बन सकती है। फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
नेगेटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। कोई योजना बनाने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार करें, वरना गलतियां हो सकती हैं। फाइनेंस से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच करें। करियर- फिलहाल मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। काम में बदलाव के लिए बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। पैसों के लेनदेन में पक्का बिल और जरूरी दस्तावेज रखना जरूरी है। नौकरी में एक्स्ट्रा काम मिल सकता है।
लव- काफी समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ी योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर दूरी बढ़ सकती है।
हेल्थ- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें। उनके व्यवहार का असर आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

साधु-संत बोले-कांवड़ मेले के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराएंगे:हरिद्वार में कहा-योगी 9 अगस्त से पहले घोषित करें तिथि; राहुल गांधी-अखिलेश को देंगे न्योता

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब हरिद्वार के संत समाज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला खत्म होने के बाद कार सेवा की तिथि घोषित की जाएगी। मंगलवार को निरंजनी अखाड़े में हुई बैठक में संतों ने अभियान की रणनीति बनाई और देशभर के साधु-संतों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। वहीं, काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने योगी सरकार से 9 अगस्त से पहले मंदिर निर्माण की तिथि घोषित करने की मांग की। संतों ने कहा कि कार सेवा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया जाएगा। ‘चलो मथुरा चलें’ का दिया आह्वान रविंद्रपुरी महाराज ने कहा, ‘सभी संतों ने आह्वान किया है कि ‘चलो मथुरा चलें’। जैसे अयोध्या में साधु-संत और महात्मा बड़ी संख्या में पहुंचे थे, उसी तरह अब मथुरा में भी सभी संत-महात्मा और श्रद्धालु पहुंचेंगे। सभी की एक ही मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो।’ कार सेवा को लेकर उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल, कार सेवा होगी। देशभर के साधु-संत, महात्मा और श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। जिनकी भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि में आस्था है, वे सभी वहां पहुंचेंगे। हमारा प्रयास है कि मंदिर निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो।’ उन्होंने कहा कि यह आह्वान केवल कुछ संतों का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज का है। ‘सभी की आवाज है- ‘चलो मथुरा चलें’। ‘आस्था, अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत का विषय’ रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद अब संत समाज श्रीकृष्ण जन्मभूमि को उसके वास्तविक स्वरूप में स्थापित कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने इसे आस्था, अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के बाद कार सेवा कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसमें विभिन्न अखाड़ों के आचार्य, महामंडलेश्वर, संत और महंत शामिल होंगे। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी कार सेवा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। स्वामी सच्चिदानंद बोले- मेला खत्म होने के बाद होगी तारीख की घोषणा श्री चित्रगुप्त पीठ, वृंदावन-मथुरा के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि कांवड़ मेला खत्म होने के बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज के साथ विचार-विमर्श कर कार सेवा की तिथि घोषित की जाएगी। काली सेना प्रमुख बोले- जरूरत पड़ी तो कार सेवा में होंगे शामिल काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि 9 अगस्त भारत में क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यदि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए संतों के नेतृत्व में कोई क्रांति होती है तो सभी संतों को एकजुट होकर उसका समर्थन करना चाहिए। हम भी कार सेवा में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 9 अगस्त से पहले ही श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की तिथि घोषित कर देते हैं तो कार सेवा की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो संत प्रतीकात्मक कार सेवा कर संदेश देंगे। स्वामी आनंद स्वरूप ने यह भी कहा कि उनके अनुसार मुस्लिम समाज का एक वर्ग भी चाहता है कि श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण हो, ताकि लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो और देश में हिंदू-मुस्लिम एकता मजबूत हो सके।

बुधवार का टैरो राशिफल:मकर राशि वालों का रुका काम आगे बढ़ेगा, वृश्चिक राशि वालों की इच्छा पूरी हो सकती है

बुधवार, 15 जुलाई को मकर राशि वालों का लंबे समय से रुका काम अचानक आगे बढ़ सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों की कोई खास इच्छा पूरी होने के योग हैं। मेष राशि के नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि वालों को नई जिम्मेदारी और सम्मान मिलने की संभावना है। धनु राशि के लोगों का पुराना लेनदेन सुलझ सकता है। मेष – पेज ऑफ वांड्स
आज नई शुरुआत का उत्साह मन में ऊर्जा भर देगा। अचानक मिली कोई सूचना दिन की दिशा बदल सकती है। परिवार का कोई युवा सदस्य कामयाबी की ओर पहला कदम बढ़ा सकता है। आपकी जिज्ञासा आपको नए अनुभवों की ओर ले जाएगी। आज कुछ नया करने का साहस भविष्य में बड़े अवसर दिला सकता है। करियर – नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। स्टार्टअप, डिजिटल मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट या स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को रोमांचक अवसर मिल सकते हैं। किसी वर्कशॉप में शामिल होने से फायदा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं।
लव – साथी के साथ अचानक बना कोई प्लान रिश्ते में नई ऊर्जा लाएगा। अविवाहित लोगों की किसी यात्रा, शौक या ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बातचीत सहज और उत्साह से भरी रहेगी। आपकी मुस्कान और सकारात्मक व्यवहार व्यक्तित्व को ज्यादा प्रभावशाली बनाएंगे।
हेल्थ – ज्यादा दौड़भाग के कारण टखनों में हल्की परेशानी हो सकती है। नियमित स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद रहेगा। संतुलित दिनचर्या से पूरे दिन सक्रियता बनी रहेगी।
लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3 वृष – पेज ऑफ पेंटाकल्स
आज सीखने और भविष्य की तैयारी पर ध्यान रहेगा। कोई उपयोगी जानकारी लंबे समय तक आपके काम आएगी। घर के लिए छोटी लेकिन कीमती चीज खरीदी जा सकती है। आर्थिक मामलों में तुरंत फायदा पाने के बजाय लंबे समय की योजना ज्यादा असरदार रहेगी। अनुभवी व्यक्ति से मिली व्यावहारिक सलाह आपकी सोच को नई दिशा देगी। करियर – अकाउंटिंग, एग्रीकल्चर, फार्मास्यूटिकल या सप्लाई चेन से जुड़े लोगों को अपनी स्किल बढ़ाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का समय अनुकूल है। बिजनेस में नई तकनीक अपनाने का विचार फायदेमंद रहेगा। जिज्ञासा और अनुशासन आपको बड़ी उपलब्धि की ओर ले जाएंगे।
लव – रिश्तों में भरोसा धीरे-धीरे बढ़ेगा। किसी व्यक्ति की ईमानदारी और शालीन व्यवहार आपको आकर्षित कर सकता है। अविवाहित लोगों की मनपसंद साथी से मुलाकात संभव है। दिखावे के बजाय सादगी रिश्ते को मजबूत बनाएगी। भावनाएं धीरे-धीरे गहरी होंगी और स्थिर रिश्ते की संभावना बनेगी।
हेल्थ – खाने में सूखे मेवे और मौसमी सब्जियां शामिल करना फायदेमंद रहेगा। बारिश के मौसम में साफ और ताजा भोजन पर खास ध्यान दें। तय समय पर खाना खाने से ऊर्जा बनी रहेगी।
लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5 मिथुन – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
आज जिज्ञासा के साथ सतर्कता भी बनी रहेगी। कोई बात आपकी सोच बदल सकती है। परिवार में किसी मामले की सच्चाई जानने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले पूरी जानकारी जुटाएं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क बनेंगे। करियर – साइबर सिक्योरिटी, पत्रकारिता, कानूनी रिसर्च या बिजनेस इंटेलिजेंस से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी रिपोर्ट या दस्तावेज की बारीकी से जांच करने पर आपकी तारीफ होगी। गोपनीय प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। जरूरी जानकारी दूसरों के साथ शेयर करते समय सावधानी रखें।
लव – साथी की बात अधूरी सुनकर कोई नतीजा निकालने से बचें। अविवाहित लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी समझ और बातचीत का तरीका उन्हें आकर्षित करेगा। ऑनलाइन बातचीत से दिलचस्प रिश्ता बन सकता है। ईमानदार सवाल और साफ जवाब रिश्ते को मजबूत बनाएंगे।
हेल्थ – हल्का तनाव या आंखों पर ज्यादा दबाव महसूस हो सकता है। पूरी नींद लें और बीच-बीच में मोबाइल तथा लैपटॉप से ब्रेक लें। काम पर संतुलित ध्यान रखने से ऊर्जा बनी रहेगी।
लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9 कर्क – एट ऑफ स्वॉर्ड्स
आज कुछ परिस्थितियां असलियत से ज्यादा मुश्किल लग सकती हैं। खुद पर संदेह करने से आपकी गति धीमी होगी। खुलकर बातचीत करने से भ्रम दूर हो सकता है। किसी अधूरे फैसले को लेकर मन बार-बार उलझेगा। दूसरों की राय से ज्यादा अपनी समझ पर भरोसा रखें। करियर – कानून, सरकारी प्रशासन, कंप्लायंस या रिकॉर्ड मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को दस्तावेज दोबारा जांचने पड़ सकते हैं। अप्रूवल या क्लियरेंस मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। अधूरी जानकारी के आधार पर कोई फैसला न लें। अनुभवी सहकर्मी की सलाह समस्या का रास्ता निकाल सकती है।
लव – मन की झिझक बातचीत पर असर डाल सकती है। साथी आपकी चुप्पी का गलत मतलब निकाल सकता है। अविवाहित लोग पुराने अनुभव के कारण नए रिश्ते की ओर कदम बढ़ाने से हिचक सकते हैं। धैर्य रखने से भरोसा धीरे-धीरे दोबारा बनेगा।
हेल्थ – लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से शरीर में परेशानी बढ़ सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग करें और काम के बीच नियमित ब्रेक लें। ताजी हवा में कुछ समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 सिंह – नाइन ऑफ वांड्स
आज आपका अनुभव सबसे बड़ी ताकत बनेगा। हाल की चुनौतियों ने आपको पहले से ज्यादा सतर्क बना दिया है। परिवार के किसी मामले में अंतिम फैसला लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार करेंगे। अधूरा काम पूरा करने का मजबूत इरादा रहेगा। अपनी हर योजना की जानकारी सभी लोगों को देना सही नहीं होगा। करियर – डिफेंस सर्विस, औद्योगिक सुरक्षा, क्वालिटी चेक या प्रोजेक्ट की निगरानी से जुड़े लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। डेडलाइन से पहले काम की अंतिम जांच जरूरी होगी। पुराने अनुभव आपको संभावित गलती से बचाएंगे। नया अवसर स्वीकार करने से पहले मौजूदा काम पूरा करना जरूरी होगा।
लव – रिश्ते में भरोसा धीरे-धीरे दोबारा बनेगा। पहले किसी बात से मन दुखा था, तो अब परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं। साथी आपकी भावनाओं और निजी सीमाओं का सम्मान करेगा। अविवाहित लोग बिना जल्दबाजी किए किसी नए व्यक्ति को समझने के लिए समय लेंगे।
हेल्थ – कलाई या कोहनी के आसपास हल्की अकड़न महसूस हो सकती है। खासतौर पर लगातार एक जैसा काम करने पर परेशानी बढ़ सकती है। पर्याप्त आराम और हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर – प्लम, लकी नंबर – 9 कन्या – टेन ऑफ वांड्स
आज जिम्मेदारियों की सूची लंबी रहेगी, लेकिन आपकी व्यवस्थित काम करने की आदत सब कुछ संभाल लेगी। घर और निजी कामों के बीच तालमेल बनाना मुश्किल हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की उम्मीदें बढ़ेंगी। हर काम खुद करने की आदत आपका बोझ बढ़ाएगी। जिम्मेदारियां बांटने से राहत मिलेगी। महत्वपूर्ण काम की अंतिम तैयारी पूरी हो सकती है। करियर – हेल्थ – केयर एडमिनिस्ट्रेशन, लेब मैनेजमेंट, एडिटिंग या ऑफिस कोऑर्डिनेशन से जुड़े लोगों का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। किसी असाइनमेंट की फाइनल सबमिशन समय पर पूरी करनी होगी। एक्स्ट्रा जिम्मेदारी लेने से पहले अपने समय और क्षमता पर अच्छी तरह विचार करें।
लव – साथी आपसे कुछ शांत पल और पूरा ध्यान चाहेगा। रिश्ते में औपचारिकता कम करके सहज बातचीत बढ़ाएं। अविवाहित लोगों को कार्यस्थल पर किसी जिम्मेदार और मेहनती व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है। रिश्ते में एक-दूसरे का साथ देना और जिम्मेदारियां बांटना प्रेम को मजबूत बनाएगा।
हेल्थ – लगातार खड़े होकर काम करने वाले लोगों की एड़ियों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। दिन के बीच छोटे ब्रेक लेने से शरीर दोबारा सक्रिय रहेगा।
लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6 तुला – द हायरोफैंट
आज परंपरा, ज्ञान और अनुशासन आपके फैसलों का आधार बनेंगे। परिवार में किसी शुभ संस्कार, धार्मिक कार्यक्रम या खास सलाह से जुड़ी योजना बन सकती है। पारिवारिक मूल्यों की अहमियत दोबारा महसूस होगी। किसी सम्मानित व्यक्ति से प्रेरणा देने वाली मुलाकात हो सकती है। विनम्र व्यवहार और अनुशासन आपको उम्मीद से ज्यादा सम्मान दिलाएंगे। करियर – शिक्षा, न्यायिक सेवा, धार्मिक संस्थान, ह्यूमन रिसोर्स या पॉलिसी बनाने के काम से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है। सीनियर अधिकारी आपकी भरोसेमंद और ईमानदार कार्यशैली से प्रभावित होंगे। संस्थान में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। दूसरों को सिखाने के साथ खुद सीखते रहने से आपकी पहचान बढ़ेगी।
लव – रिश्तों में गंभीरता और भविष्य को लेकर स्थिरता रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए परिवार की मदद से रिश्ता आ सकता है। आपसी सम्मान केवल आकर्षण से ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। प्रेम भरोसे, संस्कार और एक जैसी सोच के आधार पर आगे बढ़ेगा।
हेल्थ – लंबे समय तक बैठकर काम करने से रीढ़ के बीच वाले हिस्से में हल्का तनाव हो सकता है। बैठने की सही स्थिति रखें। हल्का और आसानी से पचने वाला खाना फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 2 वृश्चिक – नाइन ऑफ कप्स
आज मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। लंबे समय से इंतजार कर रहे किसी निजी काम के पूरे होने की संभावना है। आपकी मुस्कान और अपनापन आसपास का माहौल हल्का बनाए रखेंगे। किसी प्रिय मेहमान के आने से घर में रौनक बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। खुद पर किया गया छोटा खर्च भी संतोष देगा। जो मिला है, उसकी अहमियत समझने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर – होटल मैनेजमेंट, फूड इंडस्ट्री, लग्जरी सर्विस या कस्टमर एक्सपीरियंस से जुड़े लोगों को खास उपलब्धि मिल सकती है। किसी प्रेजेंटेशन या पोर्टफोलियो पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। आपके काम की गुणवत्ता नई पहचान बनाएगी। अपने काम की समीक्षा भी करें, क्योंकि अगला मौका पहले से बड़ा हो सकता है।
लव – साथी आपकी कोई छोटी इच्छा बिना बताए पूरी करने की कोशिश कर सकता है। अविवाहित लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो बातचीत में माहिर हो। रिश्ते में दोबारा हंसी और हल्कापन लौटेगा। प्रेम जताने के छोटे तरीके संबंधों को गहरा और मजबूत बनाएंगे।
हेल्थ – हल्की साइकिलिंग या तेज चाल से पैदल चलना फायदेमंद रहेगा। मौसमी फल खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। मन में संतोष रहने से तनाव कम होगा।
लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6 धनु – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आज आपकी मदद करने की भावना और संतुलित व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिल सकता है। परिवार में पैसों या दूसरी सुविधाओं का सही बंटवारा सभी को संतुष्ट रखेगा। पुराना लेनदेन आसानी से सुलझ सकता है। समाज में आपकी निष्पक्ष सोच की तारीफ होगी। कोई व्यक्ति आपकी मदद के लिए धन्यवाद दे सकता है। करियर – बैंकिंग, माइक्रोफाइनेंस, सामाजिक संस्था या फाइनेंशियल कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को सम्मानजनक अवसर मिल सकता है। किसी ग्रांट, फंडिंग या बजट की प्रक्रिया आपके पक्ष में आगे बढ़ सकती है। सीनियर अधिकारी आपकी निष्पक्ष कार्यशैली से प्रभावित होंगे। व्यापारियों को भरोसेमंद पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
लव – साथी आपकी जरूरतों को समझने की ईमानदार कोशिश करेगा। हाल के दिनों में किसी बात को लेकर असंतुलन था, तो अब उसे ठीक करने का मौका मिलेगा। रिश्ते में केवल प्रेम ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की जरूरत और जिम्मेदारी को समझना भी जरूरी होगा।
हेल्थ – आयरन या जरूरी विटामिन की कमी से हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रखने के लिए हल्की शारीरिक गतिविधि करें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें।
लकी कलर – कैरमेल, लकी नंबर – 7 मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून
आज परिस्थितियां अचानक आपके पक्ष में बदल सकती हैं। लंबे समय से रुका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। परिवार में किसी अच्छी खबर से उत्साह का माहौल बनेगा। किस्मत और मेहनत का सही तालमेल खास नतीजे देगा। बदलावों को स्वीकार करने का समय है। सही अवसर बिना किसी सूचना के अचानक मिल सकता है। करियर – इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रैवल, ई-कॉमर्स या इंटरनेशनल बिजनेस से जुड़े लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं। किसी ऑफर या कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया आपके पक्ष में आगे बढ़ेगी। जगह बदलने या नई जिम्मेदारी मिलने से भविष्य में फायदा होगा। लंबे समय से जिस जवाब का इंतजार था, वह मिल सकता है। परिस्थितियां आपकी तैयारी का साथ देंगी।
लव – लंबे समय से शांत चल रहे रिश्ते में फिर से उत्साह आएगा। साथी की ओर से मिला अचानक सरप्राइज आपको खुश करेगा। अविवाहित लोगों की अचानक ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर जीवन में खास जगह बना ले। पुराने मनमुटाव अपने आप खत्म हो सकते हैं। प्रेम के मामले में समय आपके पक्ष में रहेगा।
हेल्थ – पिछले कुछ दिनों से सुस्ती थी, तो अब सक्रियता लौट सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित भोजन करें। बाहर का खाना ज्यादा खाने से बचें।
लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 8 कुंभ – सेवन ऑफ वांड्स
आज अपने सिद्धांतों पर मजबूती से टिके रहने का समय है। कुछ परिस्थितियां आपके धैर्य और आत्मविश्वास की परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन संतुलित नजरिया आपको मजबूत बनाए रखेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी अलग सोच लोगों का ध्यान खींचेगी। खुद पर भरोसा रखना ही आज आपकी सबसे बड़ी जीत होगी। करियर – रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेलीकम्युनिकेशन या नई तकनीक से जुड़े लोगों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। अपने विचारों के पक्ष में पक्के तथ्य रखें। विरोध के बावजूद आपकी योजना को मंजूरी मिल सकती है। दूसरों की आलोचना से घबराने के बजाय काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
लव – साथी आपकी स्वतंत्र सोच को समझने की कोशिश करेगा। छोटी असहमति को अहंकार का मुद्दा न बनाएं। रिश्ते में अपनी पहचान बनाए रखते हुए नजदीकी बढ़ाना जरूरी होगा। आपसी सम्मान प्रेम को ज्यादा समझदार और मजबूत बनाएगा।
हेल्थ – नियमित स्ट्रेचिंग और पर्याप्त आराम फायदेमंद रहेगा। बारिश के मौसम में फिसलन वाली जगहों पर सावधान रहें। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के बीच कुछ समय बिताएं।
लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9
मीन – एट ऑफ पेंटाकल्स
आज लगातार अभ्यास और छोटी-छोटी कमियों को सुधारने का दिन है। परिवार के किसी सदस्य की मेहनत आपको प्रेरित कर सकती है। घर का कोई अधूरा काम व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में नियमित बचत की अहमियत समझ आएगी। तुरंत नतीजे मिलने की उम्मीद न रखें। एकाग्रता और धैर्य धीरे-धीरे सफलता की मजबूत नींव तैयार करेंगे। करियर – सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, ज्वेलरी मेकिंग, हस्तशिल्प या बारीकी वाले मैन्युफैक्चरिंग काम से जुड़े लोगों को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। किसी प्रोटोटाइप पर बारीकी से किया गया काम तारीफ दिला सकता है। बेहतर काम करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लगातार अभ्यास से ही बड़ी उपलब्धि मिलेगी।
लव – साथी के लिए निकाला गया थोड़ा समय भी रिश्ते को मजबूत बनाएगा। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी मेहनती और विनम्र व्यक्ति से हो सकती है। रिश्ते में अधूरी बातों को धैर्य से सुलझाने का मौका मिलेगा। प्रेम बड़े वादों के बजाय नियमित देखभाल और भरोसे से मजबूत होगा।
हेल्थ – काम के बीच हाथों और हथेलियों की हल्की एक्सरसाइज करना फायदेमंद रहेगा। पर्याप्त प्रोटीन और संतुलित मात्रा में पानी पीने से शरीर की क्षमता बनी रहेगी। नियमित दिनचर्या आपकी सेहत को बेहतर रखेगी।
लकी कलर – हेजल, लकी नंबर – 4