ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण बोले- कंपनी को काम नहीं करने देंगे:पावर ग्रिड के तार के बदले मुआवजे की मांग, चार दिन से धरने पर बैठे

झुंझुनूं के सोनासर में अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में चल रहा किसानों का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसान नेता रोहितास महला की अध्यक्षता में हुए धरने में सीकर जिले के फकीरपुरा गांव के प्रभावित किसान भी पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और अग्रिम मुआवजा नहीं मिलता, तब तक पावर ग्रिड की कंपनी को काम नहीं करने दिया जाएगा। चौथे दिन भी जारी रहा धरना अखिल भारतीय किसान सभा सोनासर के नेतृत्व में चल रहे धरने की अध्यक्षता किसान नेता रोहितास महला ने की। किसानों ने एकजुट होकर कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सीकर के किसानों ने दिया समर्थन आंदोलन को मजबूती देने के लिए सीकर जिले के फकीरपुरा गांव के प्रभावित किसान भी धरना स्थल पहुंचे। इनमें मंजीत बाजिया, बनवारी बाजिया और विनोद कालेर शामिल रहे। उन्होंने सोनासर के किसानों के प्रति एकजुटता जताई और कहा कि जरूरत पड़ने पर सीकर से बड़ी संख्या में किसान समर्थन के लिए पहुंचेंगे। कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप मीडिया से बातचीत में सीकर से आए किसान मंजीत बाजिया ने पावरग्रिड कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारी लिखित समझौता करने के बाद भी अपनी बात से मुकर जाते हैं। उन्होंने बताया कि सीकर में भी कंपनी के अधिकारियों ने किसानों के साथ लिखित समझौता किया था, लेकिन बाद में उसे नहीं माना। पहले अग्रिम मुआवजा, फिर होगा काम किसानों ने कहा कि नियमानुसार पहले नुकसान का अग्रिम (एडवांस) मुआवजा दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि जब तक किसानों को मुआवजे की राशि नहीं मिलती, तब तक कंपनी को किसी भी हालत में काम नहीं करने दिया जाएगा। आगे की रणनीति पर हुई बैठक धरना स्थल पर किसानों की बैठक भी हुई। इसमें आंदोलन को आगे बढ़ाने, कंपनी पर दबाव बनाने और आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। धरने में महिपाल पूनिया, नवीन चौधरी, जयपाल महला (सहकारी समिति अध्यक्ष), सुरेंद्र सिंह सिलाइच (पूर्व सरपंच), सुनील महला, अमित, नरेंद्र महला, लीलाधर महला, हरफूल यादव, छाजू राम यादव, रतन यादव, सहीराम महला, राजेंद्र, बलदेव, सुरेंद्र महला, विकास योगी, धर्मेंद्र नायक, सुरजीत महला, नवीन महला और जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।​

जालंधर- डेढ़ मिनट में PM को बांधी शाही पगड़ी:मोदी ने सनप्रीत से कहा- पिछली बार से बेहतर बांधना, फिर शीशा देखकर मुस्कुराए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जालंधर दौरे के दौरान हरे रंग की पगड़ी शहर के सनप्रीत सिंह ने बांधी। सनप्रीत ने पीएम मोदी को तीसरी बार पगड़ी पहनाई है। 17 जुलाई को सनप्रीत को प्रधानमंत्री के लिए हरे रंग की सेमी पटियाला शाही पगड़ी सजाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने महज डेढ़ मिनट में प्रधानमंत्री की पगड़ी सजा दी। सनप्रीत के अनुसार, पगड़ी सजाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा था पिछली बार की तुलना में इस बार और बेहतर पगड़ी सजानी है। सनप्रीत ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वे प्रधानमंत्री से बातचीत करें, लेकिन पगड़ी सजाने पर पूरा ध्यान होने के कारण वे ज्यादा बात नहीं कर पाए। सनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की पगड़ी सजाना उनके लिए गर्व भरा और एक यादगार अनुभव रहा। पीएम और सनप्रीत के बीच क्या बातचीत हुई, विस्तार से पढ़िए… पगड़ी बांधने की फीस नहीं बताई
पगड़ी बांधने के लिए पार्टी ने कितने पैसे दिए, इसके बारे में सनप्रीत ने डिसक्लोज नहीं किया। इतना कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें PM को पगड़ी बांधने का मौका मिला। उन्होंने पगड़ी बांधने के लिए कोई प्रैक्टिस नहीं की। वह पहले भी पीएम को पगड़ी बांध चुके थे, इसलिए मन में यही था कि ठीक से पगड़ी बंध जाए। इससे भी ज्यादा ये कि पीएम को बंधी हुई पगड़ी पसंद आ जाए। पगड़ी बंधने के बाद पीएम 1 मिनट के लिए भी नहीं रुके और सीधा स्टेज की तरफ रवाना हो गए। 5 साल से युवाओं को पगड़ी बांधना सिखा रहे
सनप्रीत जालंधर में वेडिंग नाम से अकेडमी चलाते हैं और युवकों को पगड़ी बांधना सिखाते हैं। पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से वो प्रोफेशनली पगड़ी बांधने और सिखाने का काम कर रहे हैं। ————— ये खबरें भी खबरें PM मोदी बोले- AAP सरकार की कर्ज पर मौज, कांग्रेस में कुर्सी का रोना-धोना, अकाली अपनी उलझन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (17 जुलाई) को जालंधर रैली में कहा- पंजाब में कट्‌टर बेईमान पार्टी (AAP) की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। इस पार्टी ने किसानों और बहन-बेटियों के साथ धोखा किया है। लॉ एंड ऑर्डर के ये हालात हैं कि कब कहां गैंगवार हो जाए, कहां किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। (पढ़ें पूरी खबर)

खेत में कुत्ते के मुंह में मिला नवजात का शव:चेहरे को नोच डाला, रैयाटुंडा गांव की घटना

चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र में एक नवजात का शव कुत्ते के मुंह में मिला। यह घटना रैयाटुंडा गांव के एक खेत में सामने आई है।
ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाते समय एक कुत्ते को कुछ मुंह में दबाए देखा। पास जाने पर पता चला कि वह नवजात था। ग्रामीणों ने नवजात को कुत्ते से छुड़वाया, लेकिन तब तक कुत्ते उसके चेहरे को नोच चुके थे। डीएनए सैंपल से होगी पहचान
सूचना मिलने पर साहवा थाना के एएसआई सुल्तान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और नवजात का शव कब्जे में लिया।
एएसआई सुल्तान सिंह ने बताया कि नवजात के शव को साहवा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पहचान करने के लिए डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवजात को किसने और कब फेंका, इसकी जानकारी जुटाने के लिए आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है।

पटियाला में छात्रा को पीछे से सुआ घोंपा:स्कूल जा रही थी, अचानक आया युवक, हमला कर भागा; VIDEO सामने आया

पटियाला में दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा पर तेजधार सुए से हमला कर दिया गया। हमलावर पीछे से दबे पांव दौड़कर आया और गली में जा रही लड़की की टांगों के बीच सुआ मारकर तुरंत भाग गया। इसके बाद लड़की दर्द में कराहती हुई गली में ही बैठ गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक को साफ देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि हमलावर को हिरासत में लिया गया है। उसके परिजन का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। इधर, लड़की को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने उसकी मरहम पट्टी कर उसे छुट्टी दे दी। लड़की के टांगों के बीच हल्की चोट आई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने पेंट पहना था, जिससे सुए से वार का बचाव हो गया। छात्रा पर हमले के 3 PHOTOS… स्कूल जाते समय हुई वारदात पुलिस के मुताबिक, यह घटना पटियाला के बिशन नगर इलाके की है। सामने आए सीसीटीवी के मुताबिक, यह वारदात 17 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे हुई। यहां रहने वाली एक लड़की बैग लटकाकर स्कूल जा रही थी। उसने स्कार्फ से अपना चेहरा ढंका हुआ था। जब वह बिशन नगर की गली नंबर-9 से गुजर रही थी, तभी पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ और लड़की के पीछे टांगों के बीच सुआ मारकर भाग गया। चोट से घायल लड़की गली में ही चीखकर बैठ गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने वारदात की सूचना लड़की के परिजन को दी। परिजन लड़की को फौरन निजी अस्पताल लेकर गए। वहां लड़की का इलाज कराया। हालांकि, चोट ज्यादा गहरी नहीं थी, इसलिए लड़की को मरहम पट्‌टी के बाद ही छुट्‌टी दे दी गई। इसके बाद परिजन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा… पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया थाना लाहौरी गेट के इंस्पेक्टर सौरव सभरवाल ने बताया कि लड़की पर हमला करने वाले आरोपी को कल शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसकी पहचान संजय उर्फ मूसा के नाम से हुई, विकास कॉलोनी का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि वह मानसिक तौर पर बीमार है और इसका इलाज भी चल रहा है। अब इसका मेडिकल रिकॉर्ड देखा जा रहा है कि यह किस बीमारी की वजह से अपना इलाज करवा रहा रहा है और इसमें कितनी सच्चाई है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। लड़की की देवी गढ़ कस्बे के नजदीक के गांव की रहने वाली है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पटियाला में AAP नेता पर जानलेवा हमला, वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप पटियाला जिले के गांव रामगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता और हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन बोर्ड के सदस्य अंग्रेज सिंह पर कथित तौर पर हमला किया गया है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे:सांड के हमले में जान गंवाने वाले परिवार को सहायता नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के बन्दा गांव में शनिवार को शिक्षा मंत्री एवं स्थानीय विधायक मदन दिलावर के दौरे के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। नगर निगम की गौशाला में सांड के हमले में जान गंवाने वाले गोपाल भील के परिवार को अनुकंपा सहायता दिलाने की मांग लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने मंत्री से मुलाकात की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक के वीडियो बनाने पर मंत्री के निजी सहायक ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मंत्री वहां से रवाना हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री ने उनकी बात सुने बिना ही कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने नाराजगी जताते हुए मदन दिलावर के खिलाफ नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। ज्ञापन देने गए थे ग्रामीण निवर्तमान उप महापौर पवन मीणा के नेतृत्व में ग्रामीण गोपाल भील के परिवार की ओर से ज्ञापन सौंपकर अनुकंपा नियुक्ति और आर्थिक सहायता की मांग करना चाहते थे। पवन मीणा ने कहा कि ग्रामीण किसी निजी हित के लिए नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय और नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने की मांग लेकर पहुंचे थे। उनका कहना है कि यह एक संवेदनशील मामला है और ऐसे मामलों में जनप्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार की बात सुननी चाहिए। ग्रामीणों ने सरकार से गोपाल भील के परिवार को जल्द आर्थिक सहायता और आवश्यक राहत देने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।

टोंक में तेज हवा और बारिश का येलो अलर्ट:ठंडी हवा से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, सुबह से छाए बादल

टोंक में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर जारी है। जिससे लोगों को गर्मी और उमससे राहत मिली है। जिसके कारण जिले में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार- येलो अलर्ट को देखते हुए शाम तक जिले के कई हिस्सों में बिजली गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। सुबह से हल्के बादल छाए रहे ​जिले में ​रविवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बादलों की मौजूदगी के कारण धूप का असर कम है, जिससे स्थानीय लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, हवा में नमी के चलते हल्की उमस का अहसास भी हो रहा है। तापमान में गिरावट आई ​मौसम विभाग के अनुसार, जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। टोंक का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बदले मौसम के चलते बीते दिनों के मुकाबले लोगों को गर्मी और उमस कम महसूस हो रही है।

उदयपुर सांसद बोले-'आदिवासी हिंदू नहीं हैं' जैसी मार्केटिंग हो रही:धर्मांतरण का एक पूरा इकोसिस्टम काम कर रहा; आदिवासी इलाकों में बड़ा नेटवर्क सक्रिय

आदिवासी समाज के बच्चों को गोवा से शनिवार शाम उदयपुर लाया गया। उन्हें बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम यहां लेकर पहुंची। जिसके बाद उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत ने अपना एक वीडियो जारी किया। रावत ने वीडियो के जरिए कहा कि बच्चों को अवैध तरीके से मानव तस्करी के लिए तमिलनाडु ले जाया जा रहा था। ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं और इसकी सूचनाएं लगातार आ रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि क्षेत्र में धर्मांतरण का एक पूरा इकोसिस्टम काम कर रहा है। आदिवासी इलाकों में बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। सांसद रावत ने नेटवर्क का खुलासा करते हुए कहा कि ऋषभदेव थाना क्षेत्र के कानूवाड़ा में एक एफआईआर दर्ज हुई है। 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक व्यक्ति नेपाल का है, एक पंजाब का है। जानकारी के अनुसार नेपाल के व्यक्ति के साथ पाकिस्तानी भी था। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से भी तीन लोग इसमें जुड़े हुए थे। बाहरी लोग यहां आकर आदिवासी क्षेत्रों में छद्म तरीके से रहते हैं और धर्मांतरण की अवैध गतिविधियों को अंजाम देकर स्थानीय लोगों में अलगाव पैदा करते हैं। विकास को रोकने का प्रयास किया जा रहा सांसद ने आरोप लगाया कि ये लोग क्षेत्र में हो रही विकास की गतिविधियों और विकास के मार्ग को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। ये आदिवासियों को गरीब बनाए रखने के लिए लोभ-प्रलोभन देते हैं और यहां बड़े पैमाने पर पैसे के लेन-देन की सूचनाएं हैं। डूंगरपुर और बांसवाड़ा से भी ऐसी घटनाएं सामने आई सांसद ने पहले की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डूंगरपुर के सेंट पॉल स्कूल और बांसवाड़ा के कलिंजरा में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कोई ‘ऐसी भारत’ नाम के लोग भी यहां आकर कट्टरता की बातें करते हैं और लोगों को भड़काकर संविधान के खिलाफ ले जाते हैं। बड़ी पार्टी का नेता कहता है-धर्मांतरण अधिकार है सांसद ने राजनीतिक मिलीभगत पर भी सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा कि दुखद बात यह है कि कानूवाड़ा में राजस्थान के एक राजनीतिक दल का बड़ा नेता जाकर कहता है कि धर्मांतरण अधिकार है, जो कि एक बहुत बड़ा पाप है। साथ ही ‘आदिवासी हिंदू नहीं हैं’ जैसी मार्केटिंग करने वाली नई पार्टियां पैदा हो गई हैं। ये सब मिलकर विकास की गति को रोकना चाहते हैं। जब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पानी सब कुछ दे रही है, तो ये लोग बाहर क्यों जा रहे हैं? रावत ने संदेह जताया कि तमिलनाडु में सनातन को डेंगू-मलेरिया बताने वाले डायलॉग बोले जाते हैं, कहीं ये सारा इशारा उसी तरफ तो नहीं है? हम सब साथ आगे बढ़ेंगे उन्होंने कहा कि जनगणना में ओआरपी की मांग करने वाले लोग आदिवासियों पर आईपीसी लागू नहीं होने की बात करते हैं। अब इस पूरे इकोसिस्टम को रुकना चाहिए। विकसित भारत के लिए हम सब साथ आगे बढ़ेंगे, लेकिन इन तत्वों को रोकना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस गंभीर मामले की एनआईए (NIA) और सीबीआई (CBI) से गहनता से जांच कराई जाए ताकि इसकी जड़ों तक पहुंचकर इसे पूरी तरह रोका जा सके। दो दिन पहले छुड़ाए 7 बच्चे बता दें कि उदयपुर बाल कल्याण समिति की टीम 2 दिन पहले गोवा पहुंचकर वहां से छुडवाए गए 7 बच्चों को लेकर उदयपुर आई। गिरोह इन बच्चों को बस से अहमदाबाद और फिर ट्रेन से गोवा लेकर पहुंचा था। गिरोह गोवा से बच्चों को तमिलनाडु ले जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही रेलवे पुलिस ने छुड़ा लिया। फ्री शिक्षा दिलाने के बहाने ले जा रहे थे गिरोह से छुड़ाए गए बच्चों में 2 लड़कियां और 5 लड़के शामिल हैं, जिनकी उम्र 7 से 12 साल के बीच है। सांसद ने आरोप लगाया कि इन गरीब आदिवासी बच्चों को फ्री शिक्षा के बहाने धर्मांतरण कराने के लिए राजस्थान से तमिलनाडू ले जाया जा रहा था। —————– यह खबर भी पढ़िए.. धर्मांतरण कराने राजस्थान से बाहर भेजे जा रहे थे बच्चे:गिरोह ने फ्री पढ़ाई का लालच दिया; गोवा में रेलवे पुलिस ने 7 बच्चों को छुड़ाया

बालोतरा में सड़क किनारे लहूलुहान मिला युवक, मौत:सिर फटा हुआ था, खून बहा; इलाज से पहले दम तोड़ा

बालोतरा में रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकला युवक हाईवे किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसका सिर फटा हुआ था और काफी खून बह चुका था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस उसे गंभीर हालत में समदड़ी उप जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे समदड़ी-करमावास हाईवे पर गोगाजी मंदिर के पास हुआ। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कह रही है। रिश्तेदार के घर जाते समय हाईवे किनारे अचेत मिला पुलिस ने बताया – लुदराड़ा (बालोतरा) निवासी रमेश (27) पुत्र धानाराम शनिवार शाम को पैदल ही अपने घर से समदड़ी में रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकला था। घर से करीब 3 किलोमीटर दूर समदड़ी-करमावास हाईवे पर गोगाजी मंदिर के पास वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट थी और काफी खून बह चुका था। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। युवक की अस्पताल पहुंचने तक सांसें चल रही थीं, इसलिए उसे गंभीर हालत में समदड़ी उप जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि रमेश संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। परिजनों ने मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा करने के लिए निष्पक्ष और गहन जांच कराने तथा यदि कोई दोषी सामने आए तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा पुलिस का कहना है कि रमेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और आसपास के साक्ष्य व परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

अभिषेक बोले- बंगाल में पुलिस की वर्दी में चोरी हुई:मेरा ऑफिस तोड़ा, बीजेपी के गुंडे सामान उठा ले गए; कोलकाता हाईकोर्ट ने रोक लगाई

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पश्चिम बंगाल पुलिस खुद कानून तोड़ने वाली बन गई है। यह बयान उन्होंने दक्षिण 24 परगना के अमतला स्थित अपने ऑफिस को तोड़े जाने के एक दिन बाद दिया। शनिवार को जिला प्रशासन ने इमारत का अगला हिस्सा बुलडोजर से गिरा दिया था। आरोप था कि यह बिना मंजूरी के बना था। हालांकि रविवार को कोलकाता हाईकोर्ट ने इस तोड़-फोड़ पर रोक लगा दी है। साथ ही इसे अगली सुनवाई तक ज्यों का त्यों रखने का आदेश दिया है। इससे पहले इमारत तोड़ने के बाद रात का एक वीडियो अभिषेक ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया है।अभिषेक ने आरोप लगाया- बंगाल पुलिस बीजेपी के गुंडों के साथ मिलकर लैपटॉप, प्रिंटर, कागजात, टेबल, कुर्सियां ​​और दूसरे फर्नीचर से भरे बक्से ले जा रही है। यह तोड़-फोड़ नहीं थी बल्कि यह वर्दी में चोरी थी। जिसे कानून का कोई सम्मान किए बिना और हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद अंजाम दिया गया। अभिषेक के ऑफिस में कार्रवाई की 3 तस्वीरें… अभिषेक बनर्जी का पलटवार, 6 बातें; कहा- ये भाजपा का बुलडोजर मॉडल प्रशासन बोला- दो नोटिस का जवाब नहीं मिला, फिर कार्रवाई प्रशासन के अनुसार, इस ऑफिस के खिलाफ अवैध निर्माण की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद 15 जुलाई को संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दो नोटिसों का कोई जवाब नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने आगे की कार्रवाई का फैसला लिया। नोटिस के मुताबिक, जिस जमीन पर यह ऑफिस बना है, वह कथित तौर पर ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नाम की कंपनी के नाम पर खरीदी गई थी। प्रशासन ने जमीन के मालिकाना हक और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों पर स्पष्टीकरण मांगा था। फिलहाल मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहा है। अमतला ऑफिस- अभिषेक का पॉवर सेंटर, हार के बाद से बंद… —————————– ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- भाजपा चाहती थी मुझे हार्ट अटैक आ जाए: मैं तब तक जिंदा रहूंगी, जब तक उनका अंत न हो जाए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चाहती थी मुझे हार्ट अटैक आ जाए, लेकिन मैं तब तक जिंदा रहूंगी जब तक उनका अंत न हो जाए। पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता ने बुधवार को एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने इस मैसेज में तृणमूल में जारी फूट पर भी अपना पक्ष रखा। ममता ने कहा- जो लोग जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

टॉप-10-कंपनियों में से 5 की वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी:TCS टॉप गेनर, वैल्यू ₹72 हजार करोड़ बढ़ी; रिलायंस-SBI का मार्केट कैप भी बढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते रही तेजी के कारण देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 के मार्केट वैल्यूएशन यानी मार्केट कैप में संयुक्त रूप से 1.54 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस तेजी में IT सेक्टर की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS टॉप गेनर रही। पिछले कारोबारी हफ्ते में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 582.06 अंक यानी 0.75% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का निफ्टी 127.4 अंक यानी 0.52% मजबूत हुआ। TCS की वैल्यू 72,072.3 करोड़ रुपए बढ़ी TCS का वैल्यूएशन 72,072.3 करोड़ रुपए बढ़कर 8,20,672.70 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। TCS के अलावा जिन चार अन्य कंपनियों को फायदा हुआ है, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। 5 कंपनियों को नुकसान; LT और LIC का वैल्यूएशन सबसे ज्यादा घटा बाजार में तेजी के बावजूद टॉप-10 की बाकी 5 कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा। लार्सन एंड टुब्रो (LT) को सबसे ज्यादा घाटा हुआ। मार्केट एक्सपर्ट बोले- ग्लोबल अनिश्चितता के बीच घरेलू मजबूत फंडामेंटल्स से मिला सपोर्ट रेलीगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च एसवीपी (SVP) अजीत मिश्रा के मुताबिक, “ग्लोबल मार्केट में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और जियो पॉलिटिकल टेंशन के बावजूद भारतीय शेयर बाजार रिकवरी करने में कामयाब रहा और हफ्ते के आखिरी दिनों में मजबूती के साथ बंद हुआ। उन्होंने बताया कि आईटी सेक्टर में TCS के शानदार तिमाही नतीजों (Q1 FY27) और बैंकिंग व फाइनेंशियल शेयरों में दोबारा लौटी खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया। इसके अलावा भारत के मजबूत आर्थिक आंकड़े भी बाजार को मजबूती दे रहे हैं।