ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग की पिटाई का VIDEO:बुड्‌ढा दल के निहंगों ने कहा- वाहेगुरू बोल; डंडे पड़े तो जसदीप बोला- हाय बाबा जी

पंजाब में अश्लील फोटो सामने आने और हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए गए बयानों के बाद निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई का बुड्ढा दल ने दूसरा वीडियो जारी किया है। नए वीडियो में जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधकर निहंग डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। हर डंडा पड़ने पर उनसे वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह का जयकारा लगवाया जा रहा है। इस दौरान जसदीप दर्द से हाय बाबा जी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। उनके सिर, पीठ और पैरों पर लगातार डंडे मारे गए। यह वीडियो बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने दावा किया कि पहले सुनाई गई सजा के दौरान जसदीप बीच में ही वहां से भाग गए थे और उन्हें अब तक किसी तरह की माफी नहीं दी गई थी। जसदीप ने क्या कहा, क्या पाबंदी रहेगी, 2 पॉइंट में पढ़िए पॉडकास्ट के बाद जसदीप को दोबारा मिली सजा
मान सिंह ने कहा कि अभी जसदीप को माफी नहीं दी गई थी, बल्कि कहा गया था की वह पंथ में रहकर अभी सेवा करें। पॉडकास्ट करने वाले व्यक्ति को यह पता होना चाहिए इनकी औकात क्या है। एक पॉडकास्ट और एक कुकर्म, इन दोनों की सजा दी गई है। वहीं, दूसरे निहंग ने कहा कि जसदीप को पहले भी सजा लग चुकी थी। लेकिन अब पॉडकास्ट करने के कारण दोबारा सजा दी गई है। सजा के तौर पर वह बर्तन साफ करने की सेवा करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो फरले दिए जाते हैं, वे ऐसे व्यक्ति को दिए जाने चाहिए, जिसने पंथ के लिए कोई सेवा की हो। केवल पैसे कमाने के लिए किसी को भी इस तरह फरले नहीं दिए जाने चाहिए। दरअसल, पॉडकास्ट में जसदीप ने कहा था कि उन्हें बुड्‌ढा दल ने माफ कर दिया है। पूरा मामला क्या, 2 पॉइंट में समझिए… सिख प्रचारक और निहंग आमने-सामने हुए
अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग विक्की थॉमस सिंह आमने-सामने आ गए। परवाना ने कहा कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। वह जहां भी मिलेगा, वहीं जवाब दिया जाएगा। उन्होंने विक्की पर किन्नर से शादी करके उसे छोड़ने और शराब की बोतल रखकर केक काटने का आरोप लगाया। इस पर विक्की ने पलटवार किया। विक्की ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित किया जाए। उन्होंने परवाना को चुनौती दी कि अगर दम है तो वह उनसे दिल्ली में मिले। विक्की ने कहा- दिल्ली आ, केवल मैं और तू मिलते हैं। तुझे नंगा करके मारूंगा। ————- ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग को संगलों से बांधा, डंडों से पिटवाया निहंग जसदीप सिंह को उनके अश्लील फोटो सामने आने के बाद धार्मिक सजा दी गई है। बुड्ढा दल ने निहंग जसदीप सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इसके तहत जसदीप सिंह को संगल (जंजीरों) से बांधा गया और दंड स्वरूप डंडों से मार भी लगाई गई। (पढ़ें पूरी खबर)

PM मोदी बोले- अकाली दल 'स्वार्थी', पंजाब में क्या माहौल?:सुखबीर बोले- हमारे बारे में नहीं कहा, वल्टोहा का तंज- ये बंगाल नहीं; 2027 में गठबंधन होगा या नहीं

PM नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जालंधर में अकाली दल को स्वार्थों में फंसे होने के बयान से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब पॉलिटिक्स में नई बहस छेड़ दी है। ये बहस चुनाव में अकाली दल से गठबंधन को लेकर हो रही है। पहले अकाली दल व भाजपा के गठबंधन को नाखून-मांस का रिश्ता कहा जाता था। मगर, PM के बयान से भाजपा के सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ने की तैयारी दिख रही है। हालांकि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने PM के बयान को यह कहकर टाल दिया कि ये बात हमारे लिए नहीं कही। मगर, उनके करीबी सीनियर नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने सीधे चैलेंज करते हुए कहा कि ये बंगाल नहीं है। अगर गठबंधन नहीं करना तो सर्वे क्यों करवा रहे हो। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा-अकाली गठबंधन फिर बनेगा या दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे?। गठबंधन को लेकर बहस क्यों छिड़ी गठबंधन को लेकर पार्टी में 2 राय
प्रधानमंत्री के बयान से पहले भी भाजपा के भीतर गठबंधन को लेकर अलग-अलग संकेत मिल चुके हैं। गठबंधन पर BJP का औपचारिक पक्ष क्या है, पार्टी अध्यक्ष का बयान पढ़िए..
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कुछ दिन पहले जालंधर में दौरे के दौरान गठबंधन के सवाल पर कहा कि विधानसभा चुनाव में अभी समय है। चुनाव नजदीक आने पर पार्टी नेतृत्व परिस्थितियों के हिसाब से फैसला करेगा। फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। जानिए, अकाली-भाजपा गठबंधन का पिछले चुनावों में कैसा प्रदर्शन रहा
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन करीब 3 दशक तक पंजाब की राजनीति की सबसे सफल चुनावी गठजोड़ों में रहा। दोनों दलों ने 1997, 2007 और 2012 में मिलकर सरकार बनाई। भाजपा-अकाली गठबंधन की कामयाबी का राज क्या था
भाजपा-अकाली गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत दोनों दलों का अलग-अलग वोट बैंक था। अकाली दल की पकड़ ग्रामीण, किसान और पंथक इलाकों में थी, जबकि भाजपा शहरों और शहरी हिंदू मतदाताओं के बीच मजबूत थी। दोनों दलों के साथ आने से गांव और शहर का चुनावी समीकरण बन जाता था। दूसरी बड़ी वजह थी तय सीट शेयरिंग और मजबूत संगठन। लंबे समय तक अकाली दल 94 और भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ती रही। दोनों पार्टियां अपने-अपने मजबूत क्षेत्रों में चुनाव लड़ती थीं और कार्यकर्ताओं के स्तर पर भी एक-दूसरे का साथ मिलता था। गठबंधन की वजह से दोनों दलों का वोट बंटने के बजाय एक जगह ट्रांसफर होता था और कई सीटों पर मुकाबला मजबूत बन जाता था। यही समीकरण 2012 में गठबंधन की बड़ी जीत का आधार बना, जब दोनों दलों ने मिलकर 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई। लेकिन 2022 में गठबंधन टूटने के बाद दोनों का वोट अलग-अलग बंट गया और दोनों दल दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। भाजपा-अकाली गठबंधन टूटने का विरोधियों पर असर *********** ये खबर भी पढ़ें: PM मोदी ने पंजाब BJP को 8 मुद्दे बताए: सबसे ज्यादा AAP के खिलाफ; जानिए हरे रंग की ही पगड़ी क्यों पहनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर में रैली कर पंजाब BJP को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 8 मुद्दे थमा गए हैं। पीएम ने मंच से कर्ज, ड्रग्स, कमजोर लॉ एंड आर्डर, कर्मचारियों के डीए, महिलाओं को सोशल स्कीम, रोजगार, भ्रष्टाचार और कारोबार के मुद्दे उठाए। (पढ़ें पूरी खबर)

'खान सर टीचर नहीं, हवसी…राक्षस है':गाली-गलौज पर क्यों उतरे खान और रौशन आनंद; 3 फैक्टर्स, कहां तक जाएगी ये लड़ाई

जमानत मिलने के 5 दिन बाद फैजल खान उर्फ खान सर ने अपने विरोधी टीचर रौशन आनंद, अपने कथित चाचा, कुछ यूट्यूबरों और पत्रकारों को अपशब्द कहे। वहीं, पलटवार करते हुए रौशन आनंद ने खान को हवसी और राक्षस कहा। खान और रौशन आनंद की ये लड़ाई आगे कहां तक जाएगी, दोनों गाली-गलौज पर क्यों उतर गए हैं, क्या पुलिस करेगी जांच, समझेंगे; बूझे की नाही में…। सवाल-1ः फैजल खान का पूरा विवादित बयान क्या है? जवाबः 17-18 जुलाई को खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर का एक पॉडकास्ट आया। जिसमें उन्होंने कई आरोप लगाए हैं और कुछ मौकों पर अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए, खान ने क्या-क्या कहा… सवाल-2ः पलटवार करते हुए रौशन आनंद ने फैजल खान पर क्या गंभीर आरोप लगाए? जवाबः भाई दिवंगत प्रिंस यादव को लेकर खान के लगाए गए आरोप पर रौशन आनंद भड़क गए। उन्होंने फैजल खान पर पलटवार किया। रौशन आनंद ने कहा- ‘हमने आपको चेताया था कि आप व्यक्तिगत मत होइए, आप व्यक्तिगत हो गए हैं। अब हम भी व्यक्तिगत होंगे। आप शिक्षक नहीं है आप शिक्षक के भेष में राक्षस हैं। जो अपने जीवन के शुरुआती दौर में अपनी छात्राओं को आपने हवस का शिकार बनाया हो, वो कभी शिक्षक हो ही नहीं सकता है, वो राक्षस है।’ खान के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हुए रौशन आनंद ने कहा, ‘क्या आपने वंदना नाम की लड़की का जीवन बर्बाद नहीं किया है? क्या आपने उसनारा, आरती, अमृता नाम की लड़की का जीवन बर्बाद नहीं किया है? क्या आप हर सैटरडे-संडे को हाजीपुर के अनामिका होटल नहीं जाते थे?’ सवाल-3ः दोनों के बीच की यह लड़ाई खत्म क्यों नहीं हो रही? जवाबः फैजल खान और रौशन आनंद के बीच की यह लड़ाई ईगो, क्रेडिट वार से लेकर मार्केट पर कब्जा करने की है। यह अभी खत्म नहीं होगी, बल्कि लंबी चलेगी। इसके पीछे 3 बड़े कारण हैं… 1. 15 हजार करोड़ से ज्यादा का सालाना बाजार पटना का मुसल्लहपुर हाट और नया टोला का इलाका बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वन-डे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स (जैसे- दरोगा, सिपाही, BSSC, रेलवे) का सबसे बड़ा हब है। 2023 की शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में 12,736 प्राइवेट कोचिंग संस्थाओं में 10 लाख से अधिक स्टूडेंट पढ़ रहे थे। उसके बाद से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 2. सोशल मीडिया पर परसेप्शन वार खान की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर है, वहीं रौशन आनंद का बिहार के स्टूडेंट्स के बीच मजबूत आधार है। इस विवाद के बाद स्टूडेंट्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। 3. भाई की मौत से पर्सनल हुई लड़ाई इस विवाद की सबसे दुखद बात है कि रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रौशन आनंद ने जेल से बाहर आते ही सीधे खान पर मौत की साजिश रचने का आरोप लगाया है। सवाल-4ः क्या रौशन आनंद के आरोपों पर पुलिस खान पर कार्रवाई कर सकती है? जवाबः रौशन आनंद लड़कियों का नाम लेकर फैजल खान पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में पटना पुलिस चाहे तो खान पर कार्रवाई कर सकती है। पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सर्वदेव सिंह कहते हैं, ‘खान का बयान काफी आपत्तिजनक है। रौशन आनंद ने जो आरोप लगाए हैं, वह गंभीर है। इसमें पुलिस को बिना इंतजार के तुरंत FIR करनी चाहिए और जांच शुरू कर देनी चाहिए।’ अब इसे कानून की नजर से ऐसे समझिए… पटना पुलिस चाहे तो इन 2 केस से ले सकती है सीख 1. तरुण तेजपाल केसः मीडिया रिपोर्ट के आधार पर FIR पुलिस के स्वतः संज्ञान लेने का सबसे बड़ा उदाहरण है- तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल का केस। नवंबर 2013 में तरुण तेजपाल की साथी महिला सहकर्मी ने गोवा के एक होटल में लिफ्ट में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 2. बॉयज लॉकर रूम केसः सोशल मीडिया पोस्ट पर एक्शन मई 2020 में इंस्टाग्राम पर एक सीक्रेट ग्रुप ‘बॉयज लॉकर रूम’ का मामला सामने आया था। जिसमें स्कूली लड़के लड़कियों की तस्वीरों को मॉर्फ करके उनके उत्पीड़न और बलात्कार को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें करते थे।

खबर हटके- 9 साल का बच्चा चला रहा म्यूजियम:31 हजार लोगों ने आसमान से छलांग लगाई; दुल्हन नहीं मिली, तो मैरिज ब्यूरो देगा हर्जाना

अमेरिका एक 9 साल का बच्चा म्यूजियम चला रहा है। वहीं, एक ही दिन में 31 हजार से ज्यादा लोगों ने स्काइडाइविंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इधर, केरलम में 9 साल तक दुल्हन नहीं ढूंढ पाने पर एक मैरिज ब्यूरो को हर्जाना देना होगा। इंडोनेशिया में एक ऐसा ज्वालामुखी है, जहां नीले रंग का लावा निकलता है। वहीं, बिहार में चोरों का एक गिरोह चोरी करने के बाद महिलाओं के बाल काट रहा है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

UCC विधेयक सदन में पेश, चर्चा कल:विधानसभा घेरने निकले OBC महासभा के सदस्यों की पुलिस से झड़प; वाटर कैनन चलाई, अरेस्ट किया

मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक 2026 पेश कर दिया। स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस पर कल चर्चा कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। उधर, विधानसभा का घेराव करने निकले ओबीसी महासभा के सदस्यों को भोपाल पुलिस ने रंगमहल चौराहे पर रोक लिया। इसके विरोध में प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे। पीछे धकेलने पर वे जवानों से भिड़ गए। पुलिस को वाटर कैनन चलानी पड़ी। हल्के बल प्रयोग के बाद प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जमीन खरीदी पर कार्यवाही दो बार स्थगित विधानसभा में उज्जैन जमीन खरीदी मामले पर चर्चा को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों का शोर-शराबा जारी रहा। इसके चलते विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई। इससे पहले कांग्रेस विधायक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे लगाकर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- शिवराज और मोहन यादव फाइल-फाइल खेल रहे हैं। किसानों की किसी को चिंता नहीं है। मध्य प्रदेश में समय पर न खाद मिल रही है, न बीज मिल रहा है। विधानसभा के भीतर सिंघार ने कहा- बरगी क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। नीट परीक्षार्थी अव्यवस्था के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हुए किंतु उनका नाम श्रद्धांजलि सूची में शामिल नहीं किया गया। विधानसभा सचिवालय ने ऐसी गलती क्यों की? विधानसभा में ये विधेयक पेश किए गए देखिए, तस्वीरें… विधानसभा की कार्यवाही के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल:मकर राशि वालों की इनकम के नए रास्ते खुलेंगे और कुंभ राशि के लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं

सोमवार, 20 जुलाई को मकर राशि वालों की इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं और कठिन काम आसानी से पूरे होंगे। कुंभ राशि के लोगों को बड़े प्रोजेक्ट और ऊंचे पद का ऑफर मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों को नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। तुला राशि के लोगों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान से स्थायी नौकरी का मौका मिल सकता है। मेष, वृषभ और धनु राशि के लोगों को विवाद और आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – फाइव ऑफ कप्स
आज किसी भावनात्मक नुकसान या पुरानी निराशा के कारण मन उदास रह सकता है। पुराना मनमुटाव दोबारा सामने आने से बेचैनी बढ सकती है। बिजनेस करने वाले लोग घाटे वाले सौदे पर पछताने के बजाय बचे हुए संसाधनों और नए विकल्पों पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में कोई उम्मीद पूरी न होने से बजट प्रभावित हो सकता है। आप अपनी परेशानी दूसरों से शेयर करने में झिझक महसूस करेंगे। बीती बातों को स्वीकार कर आगे बढना ही आज आपके लिए सबसे सही रास्ता है। करियर – कला, लेखन या विज्ञापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए विचारों की कमी महसूस हो सकती है। काम का दबाव बढने से एकाग्रता प्रभावित होगी। छोटी गलतियों के कारण वरिष्ठ नाराज हो सकते हैं, इसलिए हर काम दोबारा जांच लें। नई नौकरी के इंटरव्यू में मन मुताबिक नतीजा न मिलने से अपनी काबिलियत पर संदेह न करें। यह एक अस्थायी रुकावट है।
लव – प्रेम संबंधों में अलगाव, पछतावा या अकेलापन महसूस हो सकता है। पुरानी बातों को लेकर बहस होने से रिश्ते में दूरियां बढेंगी। हाल ही में ब्रेकअप से गुजरे लोग खुद को उदास और अकेला महसूस कर सकते हैं। खुद को दोष देने के बजाय अतीत को स्वीकार करें। अपने और पार्टनर के प्रति माफी का भाव रखने से मन हल्का होगा।
हेल्थ – पाचन संबंधी परेशानी और भूख कम लगने की समस्या हो सकती है। सादा, हल्का और ताजा भोजन लें। पर्याप्त पानी पिएं। मेडिटेशन और गहरी सांस लेने का अभ्यास मानसिक तनाव कम करने में मदद करेगा।
लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2 वृष – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य की कड़वी बात या पुराना विवाद मन को दुखी करेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में मतभेद होने या कोई महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट टूटने की स्थिति बन सकती है। अचानक नुकसान या रुका हुआ पेमेंट न मिलने से बजट बिगड़ सकता है। समाज में अपनी छवि को लेकर असुरक्षा महसूस होगी। भावनाओं में बहने के बजाय मानसिक मजबूती के साथ स्थिति संभालें। करियर – किसी प्रोजेक्ट के रद्द या स्थगित होने से निराशा हो सकती है। कानून, चिकित्सा या संपादन के क्षेत्र से जुड़े लोग हर काम बहुत सावधानी से करें। मैनेजमेंट में काम कर रहे लोगों को छंटनी या कठिन प्रशासनिक फैसलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के इंटरव्यू में असफलता मिलने से आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है, लेकिन इसे अंतिम नतीजा न मानें।
लव – रिश्ते में मानसिक तनाव, नाराजगी और अलगाव की स्थिति बन सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के दखल या पुरानी बेवफाई की बात सामने आने से रिश्ता कमजोर हो सकता है। भावनाओं को दबाने के बजाय शांत तरीके से अपनी बात रखें। जल्दबाजी में रिश्ता खत्म करने का फैसला न लें।
हेल्थ – तनाव के कारण ब्लड प्रेशर बढ सकता है। खुद को शांत रखने की कोशिश करें और नकारात्मक विचारों को बार-बार दोहराने से बचें। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3 मिथुन – नाइट ऑफ कप्स
आज भावनाओं, प्रेम और रचनात्मकता से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। इससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। सौंदर्य, फैशन या सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च हो सकता है। समाज में आपकी पहचान संवेदनशील और मददगार व्यक्ति के रूप में बनेगी। किसी सुखद संदेश या प्रस्ताव का इंतजार पूरा हो सकता है। करियर – कला, डिजाइनिंग, कविता, लेखन या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है। टीम के साथ तालमेल बनाने में आसानी होगी। ऑफिस में कोई सहयोगी आपकी मदद कर सकता है या साथ काम करने का प्रस्ताव दे सकता है। अपने रचनात्मक विचारों को केवल सोच तक सीमित न रखें, बल्कि उन पर काम शुरू करें।
लव – पार्टनर के साथ बिताया गया समय बहुत सुखद रहेगा। बातचीत में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। इससे पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग अचानक मिलने या सरप्राइज देने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है।
हेल्थ – पर्याप्त पानी पिएं और ताजे फल अपनी डाइट में शामिल करें। संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें। संगीत सुनना, प्रकृति के बीच समय बिताना या पानी के किनारे बैठना मानसिक शांति देगा।
लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5 कर्क – पेज ऑफ पेंटाकल्स
आज नई संभावनाएं सामने आएंगी। कुछ नया सीखने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने की शुरुआत हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की पढाई में सफलता या नए करियर की शुरुआत से खुशी मिलेगी। बजट बनाने और बचत की नई योजना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। व्यावहारिक सोच के साथ लिए गए फैसले आगे चलकर आर्थिक सुरक्षा देंगे। करियर – शिक्षा, रिसर्च या शुरुआती स्तर के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आगे बढने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसमें नई चीजें सीखने और बारीकी से काम करने की जरूरत होगी। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को डेटा संभालते समय सटीकता रखनी होगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है।
लव – रिश्ते में ईमानदारी, भरोसा और गंभीरता बढेगी। नया रिश्ता शुरू करने वाले लोग एक-दूसरे को धीरे-धीरे समझेंगे। जल्दबाजी में बड़े वादे करने के बजाय रिश्ते की मजबूत नींव बनाने पर ध्यान दें। बातचीत में चंचलता से ज्यादा समझदारी और सम्मान दिखाई देगा।
हेल्थ – डाइट में ताजी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें। शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को नजरअंदाज न करें। पर्याप्त नींद लें। प्रकृति के बीच समय बिताने से तनाव कम होगा और मन तरोताजा रहेगा।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 सिंह – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज सोच में स्पष्टता रहेगी और आप स्वतंत्र रूप से महत्वपूर्ण फैसले ले सकेंगे। भावनाओं के बजाय तथ्य और सही-गलत को ध्यान में रखकर काम करेंगे। आर्थिक मामलों में आपकी सतर्कता और सही गणना नुकसान से बचाएगी। लोग आपकी समझदारी, साफ बोलने की आदत और निष्पक्ष फैसलों की तारीफ करेंगे। करियर – कानून, संपादन, शिक्षण, लेखन या डेटा एनालिसिस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी के इंटरव्यू में आपकी हाजिरजवाबी और आत्मविश्वास सकारात्मक नतीजे दिला सकता है। ऑफिस में किसी भ्रम या गलतफहमी को दूर करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अपने अनुभव और तर्क के दम पर खुद को साबित करेंगे।
लव – पार्टनर के साथ साफ और खुली बातचीत होगी। इससे पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। आज भावनाओं के आवेग से ज्यादा समझदारी दिखाई देगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग भविष्य और रिश्ते की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा करेंगे। रिश्ते में सम्मान और मानसिक तालमेल मजबूत होगा।
हेल्थ – गले, साइनस या सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ताजी हवा में हल्का प्राणायाम करें और नियमित स्ट्रेचिंग पर ध्यान दें। बहुत ठंडी चीजों से बचें। परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7 कन्या – जस्टिस
आज अपने कर्मों और पुराने फैसलों का उचित नतीजा मिल सकता है। किसी विवाद में आपकी भूमिका निर्णायक रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए कानूनी दस्तावेज, कॉन्ट्रैक्ट, टैक्स और हिसाब-किताब से जुड़े मामले सुलझाने का सही समय है। पुराने निवेश से उचित रिटर्न मिलने की संभावना है। समाज में आपकी ईमानदार और न्यायप्रिय छवि मजबूत होगी। करियर – कानून, वकालत, न्यायपालिका, प्रशासन या सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। मैनेजमेंट में काम कर रहे लोगों को टीम के वेतन, जिम्मेदारियों या काम के बंटवारे को लेकर निष्पक्ष फैसला लेना होगा। शॉर्टकट अपनाने से बचें और सभी नियमों का सही तरीके से पालन करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढें।
लव – पार्टनर के साथ रिश्ते की सीमाओं, जिम्मेदारियों और अधिकारों पर खुली चर्चा हो सकती है। कुछ समय से अनबन चल रही है, तो समझौता होने के योग हैं। बातचीत में भावनाओं के बजाय सच्चाई और तथ्य महत्वपूर्ण रहेंगे। लंबे समय से रिश्ते में रहने वाले लोग अपने वादे निभाने को लेकर गंभीर होंगे।
हेल्थ – बैठते और काम करते समय शरीर की सही मुद्रा रखें। संतुलित भोजन लें और पर्याप्त नींद पूरी करें। अनियमित दिनचर्या के कारण थकान या कमर में परेशानी हो सकती है। रोज थोड़ी देर चलना फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8 तुला – नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आज धैर्य, मेहनत और लगातार प्रयास से प्रगति होगी। घरेलू जिम्मेदारियां व्यवस्थित तरीके से पूरी करेंगे। बिजनेस करने वाले लोग लंबी अवधि के निवेश और धीरे-धीरे फायदा देने वाली योजनाओं पर ध्यान देंगे। बचत बढाने और सुरक्षित भविष्य की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। समाज में आपकी पहचान भरोसेमंद और मेहनती व्यक्ति के रूप में बनेगी। करियर – बैंकिंग, अकाउंटिंग, कृषि या फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम दिया जा सकता है, जिसमें बहुत बारीकी और जिम्मेदारी की जरूरत होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी प्रतिष्ठित संस्थान से स्थायी अवसर मिल सकता है। प्रमोशन की राह में आपकी मेहनत और अनुशासन मदद करेंगे।
लव – प्रेम संबंधों में भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। बातचीत में चंचलता के बजाय गंभीरता और सम्मान रहेगा। लंबे समय से रिश्ते में रहने वाले लोग एक-दूसरे के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। दोस्ती में भी भरोसा बढेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की आर्थिक योजना पर चर्चा हो सकती है।
हेल्थ – पाचन बेहतर रखने के लिए फाइबर वाला भोजन और साबुत अनाज लें। गार्डनिंग या प्रकृति से जुड़े कामों में समय बिताने से तनाव कम होगा। हड्डियों और कैल्शियम से जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह से जांच कराएं।
लकी कलर – डार्क ग्रे, लकी नंबर – 4 वृश्चिक – टेम्परेन्स
आज जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में संतुलन बनाने में सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही अशांति कम होगी। बिजनेस करने वाले लोग अलग-अलग विचारों को मिलाकर नई कार्ययोजना बनाएंगे। इनकम और खर्च के बीच बेहतर तालमेल बना सकेंगे। जल्दबाजी के बजाय धैर्य और संतुलित सोच से फायदा होगा। करियर – आपकी समझदारी, संयम और लोगों के बीच तालमेल बनाने की क्षमता बड़ी सफलता दिला सकती है। फार्मा, केमिकल, रिसर्च या लिक्विड मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए नए प्रयोगों का समय है। ऑफिस में अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बनाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छा अवसर मिलेगा।
लव – प्रेम संबंधों में शांति, सुकून और भावनात्मक जुड़ाव बढेगा। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर कर नई शुरुआत कर सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग एक-दूसरे की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझेंगे। धैर्य और समर्पण रिश्ते को मजबूत बनाएगा।
हेल्थ – पाचन और मेटाबॉलिज्म में सुधार महसूस हो सकता है। इससे शरीर हल्का और ऊर्जावान रहेगा। योग और मेडिटेशन नियमित रूप से करें। खानपान और नींद का समय तय रखें।
लकी कलर – टर्किश ब्लू, लकी नंबर – 2 धनु – फाइव ऑफ वंड्स
आज वैचारिक संघर्ष और व्यक्तिगत मतभेद बढ सकते हैं। छोटी बातों पर बहस होने से घर या कार्यस्थल का माहौल खराब होगा। बिजनेस में कड़ा मुकाबला और नए प्रतिस्पर्धियों के आने से चुनौतियां बढेंगी। आर्थिक लेन-देन में तालमेल की कमी से नुकसान हो सकता है। अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। करियर – स्पोर्ट्स या एथलेटिक्स से जुड़े लोगों के लिए कड़ी मेहनत और मुकाबले का दिन है। प्रोजेक्ट की डेडलाइन पूरी करने के दबाव में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी के इंटरव्यू में कठिन चयन प्रक्रिया और ज्यादा कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। दूसरों को पीछे करने के बजाय अपनी तैयारी मजबूत रखें।
लव – पार्टनर के साथ बातचीत में तीखापन आने से तनाव बढ सकता है। विवाह की बात चल रही है, तो दोनों परिवारों में सहमति बनने में देरी होगी। दोस्ती में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और पुराने विवादित विषय न उठाएं।
हेल्थ – तनाव के कारण घबराहट, सिर भारी होना या ब्लड प्रेशर बढने जैसी परेशानी हो सकती है। तेज धूप से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। त्वचा पर रैशेज या ज्यादा गर्मी महसूस हो, तो लापरवाही न करें।
लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7 मकर – द मैजिशियन
आज नई संभावनाएं सामने आएंगी। अपनी बुद्धि, योग्यता और उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर सकेंगे। आपकी दूरदर्शिता बड़ा फायदा दिला सकती है। इनकम के कई नए रास्ते खुलने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में बढोतरी होगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान प्रभावशाली और कई तरह की योग्यता रखने वाले व्यक्ति के रूप में बनेगी। करियर – इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्किटेक्चर या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत का अच्छा समय है। कठिन समस्या आसानी से सुलझाने की आपकी क्षमता वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोग उपलब्ध साधनों का सही तालमेल बनाकर मुश्किल लक्ष्य भी पूरा कर सकते हैं।
लव – प्रेम संबंधों में आकर्षण और भावनात्मक तालमेल बढेगा। आपकी साफ सोच और समझदारी रिश्ते में नई ताजगी लाएगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग फोन या वीडियो कॉल के जरिये दूरियां कम करेंगे। सिंगल लोगों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है।
हेल्थ – पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने की गति तेज हो सकती है। संतुलित और पौष्टिक भोजन लें। मानसिक सक्रियता के साथ पर्याप्त आराम भी जरूरी है। सकारात्मक सोच और मेडिटेशन मन को शांत रखने में मदद करेंगे।
लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6 कुंभ – किंग ऑफ वंड्स
आज नेतृत्व क्षमता, साहस और दूर की सोच आपको आगे बढाएगी। आपकी प्रतिष्ठा बढेगी और किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी भूमिका रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए कारोबार का विस्तार करने और नई मार्केटिंग योजना लागू करने का अच्छा समय है। आप बड़ा जोखिम लेने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। करियर – उच्च प्रबंधन, सरकारी सेवा या खुद का बिजनेस कर रहे लोगों के काम और सोच की तारीफ होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को ऊंचे पद का सीधा ऑफर मिल सकता है। आर्किटेक्चर और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। टीम को सही दिशा देने में सफल रहेंगे।
लव – प्रेम संबंधों में ईमानदारी, सुरक्षा और जिम्मेदारी का भाव रहेगा। विवाह के इच्छुक लोग परिवार के सामने आत्मविश्वास से अपनी बात रखेंगे। आपकी पहल से रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। पार्टनर के प्रति निष्ठा और स्थिरता रिश्ता मजबूत बनाएगी। अपने सुरक्षात्मक व्यवहार को नियंत्रण में रखें, वरना साथी को दबाव महसूस हो सकता है।
हेल्थ – रक्त संचार बेहतर रखने के लिए नियमित वॉक या हल्की कार्डियो एक्सरसाइज करें। शरीर में गर्मी बढने से एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। हल्का भोजन लें और पर्याप्त पानी पिएं।
लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9 मीन – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
आज घटनाओं की रफ्तार तेज रहेगी। किसी मुद्दे पर बहस या तुरंत फैसला लेने की स्थिति बनेगी। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ने के लिए तेजी से कदम उठाएंगे। आर्थिक लेन-देन में तेजी आएगी, लेकिन जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। अपनी बात साफ और बेबाक तरीके से रखने के कारण आप लोगों के बीच चर्चा में रहेंगे। करियर – रक्षा विभाग, पुलिस, तकनीकी क्षेत्र या आईटी से जुड़े लोगों को कोई चुनौतीपूर्ण काम पूरा करना पड़ सकता है। नई नौकरी के लिए फोन, ईमेल या दूसरे संचार माध्यम से अचानक बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। आईटी इंजीनियर कठिन तकनीकी समस्या या जटिल बग सुलझाने में सफल होंगे। जल्दबाजी में गलत फैसला न लें।
लव – पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी दूर करने के लिए आप सीधी बात करेंगे। शब्दों में कठोरता आने से बहस भी हो सकती है, इसलिए बोलने का तरीका शांत रखें। नया रिश्ता तलाश रहे लोगों की सोशल मीडिया पर किसी बुद्धिमान और तेज सोच वाले व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अचानक मिलने की योजना बनेगी।
हेल्थ – आंखों में जलन, थकान या संक्रमण जैसी परेशानी हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम रखें और आंखों को आराम दें। दांतों में झनझनाहट या मसूड़ों में तकलीफ हो सकती है। परेशानी बनी रहे, तो डॉक्टर या दंत चिकित्सक की सलाह लें।
लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट, हरियाणा में नाकेबंदी:सोनीपत में पुलिस ने कोचिंग संचालक की गर्दन पकड़ी, कुरुक्षेत्र में चढ़ूनी भी डिटेन; 4 जिलों में प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हरियाणवी नेताओं को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार को चार जिलों में इस तरह की घटनाक्रम देखने को मिले। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता विमल किशोर को पुलिस ने रोक दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर दावा किया कि पुलिस ने जबरदस्ती डिटने करने की कोशिश की। इसी दौरान आईसीएस कोचिंग सेंटर के संचालक परिमल कुमार को पुलिस ने गर्दन पकड़कर धक्के मारे। वो प्रोटेस्ट के लिए स्टूडेंट को साथ लेकर जा रहे थे। इसके अलावा रोहतक में जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर को पुलिस ने दिल्ली में संसद कूच में शामिल होने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया। कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन चढूनी (भाकियू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया। वहीं, पंजाब की तरफ जंतर मंतर जा रहे लोगों को रोकने के लिए जीटी रोड पर कई जगह पुलिस तैनात की गई है। पानीपत में टोल प्लाजा के ऊपर पुलिस बेरिकेड लगाए बैठी है। जंतर-मंतर पर जाने से रोकने की PHOTOS… अब पढ़िये…वांगचुक को उठाने और जंतर-मंतर पर बने हालात की कहानी दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज हरियाणा के सोनीपत के विजेता दहिया ने इसे ‘लोकतंत्र के लिए काला दिन’ करार दिया है। पुलिस ने गुंडों की तरह बर्ताव किया और वांगचुक सर को किडनैप कर ले गई। आज सीजेपी के संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर दैनिक भास्कर टीम से हुई बातचीत में विजेता दहिया ने आशंका जताई कि अब पुलिस उन्हें और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को कभी भी अरेस्ट कर सकती है। मगर, हरियाणवी डरते नहीं हैं। पढ़िए पूरी बातचीत… शनिवार को जंतर-मंतर पर क्या हुआ?
विजेता दहिया: NEET पेपर लीक और शिक्षा तंत्र की खामियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रोटेस्ट चल रहा है। शनिवार सुबह पुलिस वालों ने निहत्थे वॉलंटियर्स के साथ धक्का-मुक्की की और लात-घूंसे मारे। जब सोनम सर अपना अनशन नहीं तोड़ना चाहते थे, तो क्यों जबरदस्ती की जा रही है। अभी वांगचुक कहां है और उनकी मांग क्या?
विजेता दहिया: उनको सफदरजंग हॉस्पिटल में जबरदस्ती डिटेन किया हुआ है। जब वो भूख हड़ताल नहीं तोड़ना चाहते, तो आप क्यों फालतू कोशिश कर रहे हैं? अगर सरकार को इतनी ही चिंता है उनकी, तो जो चीज डिमांड कर रहे हैं आप उनकी बात सुन लीजिए। वो यही तो कह रहे थे कि आप एक बार बात तो कर लो। वह अपने लिए नहीं देश की जनता-युवाओं के लिए लड़ रहे हैं। वांगचुक को यहां से हटाने के बाद आगे क्या होगा?
विजेता दहिया: अभी ये आशंका बनी हुई है या यू कहें कि यह कभी भी हो सकता है कि हमें डिटेन कर लिया जाए। हम गिरफ्तारी से नहीं डरते। हमें गिरफ्तार करना है तो आओ गिरफ्तार कर लो। अभी कौन-कौन अनशन पर बैठे हैं?
विजेता दहिया: बाकी पहले से जो लोग थे… नेहा, मनीष, आमिन ये तो हैं ही। एक बहादुर सिंह हैं वहां पर और आज अभिजीत दीपके ने भी जॉइन कर लिया हैं। दुष्यंत-दिग्विजय समेत हरियाणा के कई नेता भी आए थे यहां?
विजेता दहिया: संसद मार्च के लिए हरियाणा से भी काफी लोग आ रहे हैं, क्योंकि अगर उसूलों पर आंच आएगी तो बोलना जरूरी है। हरियाणा में तो हम ऐसे कहते हैं कि भाई वीरों की भूमि है, हम किसी से डरते नहीं हैं। पेपर लीक के विरोध में हम सभी को एक साथ खड़ा होना होगा। यहां पर देखिए उन बच्चों की फोटो लगी हुई है जिन्होंने पेपर लीक के बाद सुसाइड कर लिया। मगर सरकार को कोई मतलब नहीं है। प्रधानमंत्री विदेश में जाकर मेलोडी- मेलोडी कर रहे थे। लोगों की भीड़ बढ़ी है या इसमें कमी आई है?
विजेता दहिया: जब हम 20 जून को यहां पर आए तब पहले कुछ दिनों तक काफी भीड़ थी, फिर थोड़ी कम हुई, फिर सोनम सर आए तो भीड़ बढ़ गई, फिर थोड़ी कम हुई, तो ऐसे ऊपर नीचे चलता रहता है। पिछले तीन-चार दिन से ये काफी ज्यादा मोमेंटम पकड़ रहा था और आज तो मतलब एकदम से बहुत ज्यादा ऊपर चला गया। हरियाणा में PM ने हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन किया?
विजेता दहिया: ये कभी कहते हैं स्पेस टेक्नोलॉजी से रोड बनाएंगे, कभी वो नाले की गैस से चाय बनाएंगे। कभी बादलों से रडार को रोक देंगे। मगर जमीनी हकीकत ये है कि हरियाणा में कितने सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं, ओवरऑल पूरे देश में ही हो रहे हैं। पिछले 10 साल में 94,000 के आसपास स्कूल बंद हो चुके। सरकार को सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था पर जोर देना चाहिए और इसे बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए। ऐसी-ऐसी सिचुएशन हमने सुनी है कि डेड बॉडी को चूहों ने कुतर दिया, सरकार को बेसिक चीजों पर ध्यान देना चाहिए। क्या है पूरा मामला? मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहे जाने के विरोध में 16 मई 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी की डिजिटल शुरुआत हुई थी। 6 जून 2026 से इसका जमीनी प्रदर्शन शुरू हुआ, जो मुख्य रूप से NEET-UG पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है। शिक्षाविद और समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी छात्रों के अधिकारों के समर्थन में खुद को “मानद कॉकरोच” बताकर 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। 21 दिनों के उपवास के कारण वांगचुक का स्वास्थ्य गंभीर रूप से बिगड़ा और 9.5 किलो वजन घट गया। इसके बाद 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनकी पत्नी ने इसे ‘अवैध हिरासत’ बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। हरियाणा के रहने वाले हैं विजेता दहिया विजेता दहिया हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के बाद विदेश मंत्रालय में एसएससी-सीजीएल (SSC-CGL) के जरिये नौकरी की। सिस्टम से मोहभंग होने पर सरकारी नौकरी छोड़ दी और ‘भाड़ में जाए वो नौकरी’ नाम की चर्चित किताब लिखी। वे यूट्यूबर ध्रुव राठी के लिए रिसर्च और स्क्रिप्ट राइटिंग का काम भी कर चुके हैं और अब CJP मूवमेंट के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। बोले- डर गए तो समझो मर गए
भास्कर टीम से बातचीत के अंत में दहिया ने तीखे तेवर में कहा कि आज देश में हर इंसान असुरक्षित है, चाहे वो अस्पताल हो, सड़क हो या ट्रेन। उन्होंने दो टूक कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं, अगर मुझे भी गिरफ्तार करना है तो कर लें। मैं यहीं जंतर-मंतर पर बैठा हूं”। अपनी बात के अंत में उन्होंने मशहूर शायर फैज अहमद फैज की नज़्म – “बोल के लब आज़ाद हैं तेरे….” का जिक्र करते हुए युवाओं से हक की आवाज बुलंद करने की अपील की। ———————— ये खबर भी पढ़ें… यूट्यूबर ध्रुव राठी का साथी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रवक्ता:विदेश मंत्रालय में नौकरी की, फिल्में बना चुके; पढ़िए सोनीपत के विजेता दहिया की कहानी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पार्टी की कोर टीम में शामिल सोनीपत के विजेता दहिया की कहानी भी काफी दिलचस्प है। विजेता CJP के तीन प्रवक्ताओं में से एक हैं। उन्होंने दिल्ली से इंजीनियरिंग की, विदेश मंत्रालय में नौकरी की, फिर उसे छोड़कर हरियाणवी फिल्में, लेखन और कंटेंट क्रिएशन की राह चुनी। (पूरी खबर पढ़ें)

देश के 70% हिस्से में बादल छाए:25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, यूपी में 40 मंदिर डूबे; राजस्थान में तापमान 41° पार

इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक देश के करीब 70% हिस्से में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। अगले 25 जुलाई तक उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के 60% से ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में देशभर में बारिश सामान्य से 24% कम हुई है। इधर, यूपी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। काशी में दशाश्वमेध से लेकर पंचगंगा घाट तक रत्नेश्वर महादेव मंदिर समेत 40 छोटे मंदिरों में पानी घुस गया है। वहीं, राजस्थान में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। बीकानेर संभाग के तीन जिलों में रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। राज्यभर में कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। 20 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

रोहित लॉर्ड्स पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय:इंग्लैंड में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले विदेशी बैटर; कोहली के साथ 21वीं शतकीय साझेदारी

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने 138 रन की पारी खेली। वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। रोहित का यह इंग्लैंड की धरती पर आठवां वनडे शतक रहा। इसके साथ ही वे किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ते हुए सबसे ज्यादा उम्र में वनडे शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी बनाया। रोहित ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने वनडे क्रिकेट में 21वीं बार 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की। मैच के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। रोहित अपनी पारी खेलने के लिए शार्दूल ठाकुर का बैट लेकर मैदान में उतरे। उनकी यह तस्वीर वायरल हो रही है। IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. रोहित-कोहली ने एकसाथ 400 इंटरनेशनल मैच खेले विराट-रोहित ने एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया। एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बनी। दोनों ने इंटरनेशनल खेलते हुए साझेदारी में 8 हजार रन से ज्यादा जोड़े हैं। 2. रोहित-कोहली के बीच 21वीं शतकीय साझेदारी रोहित और कोहली ने 21वीं शतकीय साझेदारी की। इसके साथ ही वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली यह दूसरी जोड़ी बन गई। उन्होंने श्रीलंका के दिलशान-संगकारा के 20 शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है। उनके बीच वनडे में 26 शतकीय साझेदारियां हुई हैं। 3. रोहित ने इंग्लैंड में आठवां शतक लगाया रोहित शर्मा ने घर से बाहर किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 138 रन की पारी के दौरान इंग्लैंड में अपना आठवां वनडे शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के सईद अनवर के 7-7 शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। दोनों ने UAE में 7-7 शतक लगाए हैं। 4. रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय रोहित ने 110 गेंद पर 138 रन की पारी खेली। वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सौरव गांगुली के 90 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा। इसके साथ ही रोहित भारत के लिए किसी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने। उन्होंने 39 साल 80 दिन की उम्र में शतक लगाया। सचिन तेंदुलकर ने 38 साल 327 दिन की उम्र में शतक बनाया था। 5. विराट 87 और रोहित 73 शतकीय साझेदारियों में शामिल रहे कोहली और रोहित ने शतकीय साझेदारियों का नया रिकॉर्ड बनाया। वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के मामले में विराट दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर हैं। कोहली 87 बार और रोहित 73 बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे। सचिन तेंदुलकर 99 बार के साथ पहले स्थान पर हैं। 6. रोहित ने लॉर्ड्स का तीसरा सबसे तेज वनडे शतक लगाया रोहित ने 84 गेंद पर शतक लगाया। उन्होंने लॉर्ड्स पर वनडे क्रिकेट का तीसरा सबसे तेज वनडे शतक लगाया। पहले स्थान पर इंग्लैंड के जोस बटलर हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 61 गेंद में शतक पूरा किया था। 7. ओपनर्स ने सबसे ज्यादा 447 रन बनाए तीसरे वनडे में दोनों टीमों के ओपनर्स ने मिलकर कुल 447 रन बनाए। यह वनडे के किसी एक मैच में ओपनर्स द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 2009 में भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट में ओपनर्स ने 442 रन बनाए थे। 8. रूट ने बिना आउट हुए सीरीज में 249 रन बनाए जो रूट बाइलेटरल सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने नाबाद 74 रन बनाए। रूट ने इस सीरीज के तीन मैचों में बिना आउट हुए 249 रन बनाए। उन्होंने जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा। बटलर ने नीदरलैंड के खिलाफ 2022 में 248 रन बनाए थे। 9. डकेट ने लॉर्ड्स का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाया बेन डकेट ने 141 रन की पारी खेली। उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे का सबसे बड़ा इंडिविजुअल बनाया। डकेट ने विवियन रिचर्ड्स का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रिचर्ड्स ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 138 रन बनाए थे। 10. लॉर्ड्स पर वनडे में सबसे बड़ा टीम स्कोर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 387 रन बनाए। यह लॉर्ड्स पर वनडे का सबसे बड़ा टीम टोटल है। साथ ही भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर भी है। टीम ने 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ही 1975 में 4 विकेट पर 334 रन बनाए थे। 11. भारत के खिलाफ इंग्लैंड बैटर्स की सबसे बड़ी साझेदारी बेन डकेट और जैकब बेथेल ने पहले विकेट के लिए 192 रन रन जोड़े। यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने रूट और इयोन मॉर्गन का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों ने 2018 में भारत के खिलाफ नाबाद 186 रन की साझेदारी की थी। 12. प्रसिद्ध कृष्णा के वनडे में 50 विकेट पूरे प्रसिद्ध कृष्णा वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने इस मामले में जसप्रीत बुमराह की बराबरी की। दोनों ने 28 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। भारत के लिए सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम है। उन्होंने 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। 13. बेन डकेट ने लॉर्ड्स पर टेस्ट और वनडे में शतक लगाए बेन डकेट लॉर्ड्स पर टेस्ट और वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के छठवें बल्लेबाज बने। उन्होंने 141 रन की पारी खेली। उनसे पहले डेनिस एमिस, ग्राहम गूच, मार्कस ट्रेस्कोथिक, एलेस्टेयर कुक और ग्रीम वुड यह कारनामा कर चुके हैं। 14. बरार ने वनडे में भारत का तीसरा महंगा स्पेल डाला गुरनूर बरार ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 97 रन दिए। उन्होंने वनडे में भारत के लिए तीसरा सबसे महंगा स्पेल डाला। इस मामले में भुवनेश्वर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 106 रन दिए थे। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. गैरी सोबर्स को खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि दी। सभी ने लाइन में खड़े होकर एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा और क्लाइव लॉयड भी स्टेडियम में मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने ब्लैक पट्टी बांधकर मैच खेला। सोबर्स 17 जुलाई को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट में 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए। वहीं 383 फर्स्ट-क्लास मैचों में 28 हजार से ज्यादा रन बनाए और हजार से ज्यादा विकेट चटकाए। 2. युवराज सिंह ने बेल बजाकर मैच की शुरुआत की युवराज सिंह ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मैच शुरू होने से पहले पारंपरिक बेल बजाया। लॉर्ड्स में खेल शुरु होने से 5 मिनट पहले बेल बजाया जाता है। इसके लिए किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को इनवाइट किया जाता है। रविवार को युवराज के घंटी बजाने के बाद खेल शुरु हुआ। 3. शार्दूल ठाकुर की बैट से खेले रोहित रोहित मुंबई के साथी खिलाड़ी शार्दूल ठाकुर का बैट लेकर उतरे थे। रोहित के बैट के निचले हिस्से पर शार्दूल ठाकुर का नाम लिखा था। इसकी तस्वीर टीवी स्क्रीन पर दिखाई गई, जबकि शार्दूल कमेंट्री में बैठे थे। इस दौरान शार्दुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आप मुझे टीम से बाहर नहीं रख सकते। उन्होंने बताया की रोहित ने उनसे कई बैट लिए हैं। ———————————————— भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे की मैच रिपोर्ट पढ़िए… रोहित शर्मा के शतक के बावजूद हारा भारत, इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में 27 रन से हराया इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 360 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने 138 रन की पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:अपने महापुरुषों के चरित्र, आदर्शों और उनके बलिदानों के बारे में पढ़ेंगे, तो जीवन में शक्ति मिलेगी

जीवन में शक्ति और सामर्थ्य पाना चाहते हैं, तो अपने महापुरुषों के दिव्य चरित्र, त्याग, उच्च आदर्शों और उनके बलिदानों के बारे में पढ़ें। इन महापुरुषों ने राष्ट्र, समाज, परिवार और दूसरों के सुख के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इसलिए हमें अपने गौरवशाली इतिहास का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। जब हम इस महान इतिहास को पढ़ते हैं, तब हमें उनके संघर्षों और जीवन मूल्यों की गहराई का अहसास होता है। यह ज्ञान हमें न केवल ऊर्जावान बनाता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करें? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।