ब्रेकिंग न्यूज़
अलवर में आज और कल हल्की बारिश के आसार:20-22 जुलाई को बिजली गिरने का अलर्ट जारी, IMD ने दी खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह

अलवर में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार रात शहर के कुछ इलाकों में करीब 20 मिनट तक अच्छी बारिश हुई, जबकि कई क्षेत्रों में बूंद तक नही गिरी। देर रात हुई बारिश से लोगों को दिन-भर की उमस से राहत मिली। इन दिनों जिले का मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी घने बादल छा जाते हैं तो कभी तेज धूप निकल जाती है, जिससे उमस और गर्मी का असर बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को जिले में सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 18 और 19 जुलाई को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं 20 से 22 जुलाई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। इस बार जिले में मानसून की बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में अब तक आधी भी बारिश नहीं होने से किसानों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों की चिंता भी बढ़ गई है। अच्छी बारिश होने पर सरिस्का, सिलीसेढ़ झील, बालाकिला और वाटरफॉल जैसे पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। वहीं नदियों, बांधों और जलाशयों में पानी भरने का इंतजार भी लोगों को है। अब सभी की नजरें मानसून के फिर से सक्रिय होने और अच्छी बारिश पर टिकी हैं।

जयपुर में पर्यटकों के सामने लेपर्ड ने किया शिकार:10 महीने की मादा शावक ने खरगोश को दबोचा; जबड़े में दबाकर इधर-उधर घूमती रही

जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को रोमांचक नजारा देखने को मिला। लेपर्ड फ्लोरा की मादा शावक के सामने एक जंगली खरगोश घास में छिपकर बैठा था। मादा शावक भी घात लगाकर बैठी थी, मौका देखते ही शावक ने झपट्‌टा मारकर खरगोश को जबड़े में दबोच लिया। इस पल को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह रोमांचक घटनाक्रम रिजर्व के रूट नंबर-1 और रूट नंबर-2 के बीच शनिवार सुबह देखने को मिला। दरअसल, इन दिनों लेपर्ड फ्लोरा अपने दोनों शावकों को जंगल में शिकार करने की बारीकियां सिखा रही है। लेपर्ड फ्लोरा की मादा शावक के PHOTOS मौका देखते ही छलांग लगाकर मुंह में दबोचा गाइड सीपी सैनी ने बताया कि फ्लोरा की मादा शावक ने जंगली खरगोश का शिकार किया है। शावक घास खा रहे खरगोश पर कुछ देर तक नजर रखे हुए थी। जैसे ही खरगोश हल्का-सा बाहर निकला, तुरंत शावक ने छलांग लगा दी और खरगोश को दबोच लिया। शिकार को मुंह में दबाकर कुछ देर तक इधर-उधर घूमती रही। इसके बाद जंगल में चली गई। इस दौरान वहां मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे दृश्य कैमरे में कैद कर लिया किया। शिकार की बारीकियां सिखा रही लेपर्ड फ्लोरा सीपी सैनी ने बताया कि फ्लोरा इन दिनों अपने दोनों शावकों को शिकार करने की बारीकियां सिखा रही है। मां की निगरानी में शावक शिकार का अभ्यास कर रहे हैं। देश-दुनिया से वन्यप्रेमी आते झालाना लेपर्ड रिजर्व देश-दुनिया के वन्यजीव प्रेमियों के बीच लेपर्ड साइटिंग के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां अक्सर पर्यटकों को लेपर्ड और उनके शावकों की गतिविधियां देखने का मौका मिलता है। फ्लोरा और उसके शावकों की मौजूदगी इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा दल धारचूला में फंसा:भूस्खलन से 18 सड़कें बंद; केदारनाथ मार्ग पर भी पत्थर गिरे, पैदल यात्रा जारी

उत्तराखंड में लगातार बारिश का असर अब प्रमुख तीर्थ यात्राओं पर दिखने लगा है। पिथौरागढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से चौथा दल धारचूला में ही रुक गया है, जबकि जिले की 18 सड़कें बंद हैं। वहीं रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी कई जगह भूस्खलन हुआ, हालांकि प्रशासन ने रास्ता साफ कर पैदल यात्रा फिर शुरू करा दी है। पिथौरागढ़ जिले में गर्भाधार के पास पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आ गईं। इसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इसी कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा दल धारचूला में रोक दिया गया है। सड़क खुलने के बाद ही श्रद्धालुओं को गुंजी के लिए रवाना किया जाएगा। जानिए पूरा मामला 1. 18 सड़कें बंद, थल-मुनस्यारी मार्ग 5 घंटे बाद खुला
भारी बारिश के बाद कैलाश मानसरोवर मार्ग समेत जिले की 18 सड़कें मलबा आने से बंद हो गईं। इनमें तवाघाट-गुंजी, मुवानी-आलम दारमा, सोबला-उमचिया, बंगापानी-जाराजिबली और होकरा-नामिक जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं। वहीं थल-मुनस्यारी सड़क पर शुक्रवार रात मलबा गिरने से करीब पांच घंटे तक यातायात ठप रहा। सड़क सुबह करीब 10 बजे खुलने के बाद आवाजाही फिर शुरू हो सकी। 2. 15 दिन से बारिश बनी आफत
पिछले 15 दिनों से सीमांत जिले में लगातार बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र में कई सड़कें, पैदल रास्ते और पुल प्रभावित हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 3. मलबा हटाने में जुटीं बीआरओ और प्रशासन की टीमें
जिला आपदा प्रबंधन विभाग और बीआरओ की टीमें कैलाश मानसरोवर मार्ग समेत अन्य प्रभावित सड़कों से मलबा हटाने में जुटी हैं। मौसम अनुकूल रहने पर बंद मार्गों पर जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। कैलाश यात्रा का पहला दल लौटा कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल दर्शन कर सकुशल भारत लौट आया है। शनिवार सुबह लिपुलेख दर्रे पर टेकओवर प्रक्रिया के बाद चीनी अधिकारियों ने यात्रियों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के हवाले किया। पहले दल में 49 में से 48 यात्री कैलाश मानसरोवर पहुंचे थे। इनके साथ एक डॉक्टर और तीन किचन स्टाफ भी शामिल थे। लौटने के बाद दल गुंजी होते हुए बुंदी के लिए रवाना हुआ। उधर, तीसरे दल ने शनिवार सुबह लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश किया, जबकि दूसरा दल फिलहाल कैलाश परिक्रमा पर है। वहीं चौथा दल सड़क की स्थिति सामान्य होने के बाद धारचूला से गुंजी के लिए रवाना किया जाएगा। केदारनाथ यात्रा पर भी बारिश का असर रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच गौरीकुंड-चीड़बासा पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने कुछ समय के लिए यात्रा रोकी, लेकिन मलबा हटाने के बाद पैदल यात्रा फिर से शुरू करा दी गई। फिलहाल चीड़बासा में कुछ बड़े पत्थर हटाने का काम जारी है, इसलिए घोड़े-खच्चरों का संचालन अभी बंद रखा गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा फिलहाल सुचारु रूप से जारी है। मानसून को देखते हुए जिले के सभी कंट्रोल रूम समन्वित तरीके से काम कर रहे हैं। नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भूस्खलन संभावित स्थानों पर जेसीबी मशीनें पहले से तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कई नदियां खतरे के निशान के करीब लगातार बारिश के बीच उत्तराखंड की प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा, भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर, सरयू और काली नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। यदि अगले एक-दो दिन तक बारिश जारी रही तो कई स्थानों पर जलस्तर खतरे के स्तर तक पहुंच सकता है। फिलहाल ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर 337.88 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 340.50 मीटर है। वहीं हरिद्वार में गंगा 290.70 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 294 मीटर से नीचे है। इन जगहों पर प्रशासन की सबसे ज्यादा नजर बाढ़ की आशंका को देखते हुए श्रीनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार और रामनगर को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। भीमगौड़ा बैराज (हरिद्वार) से 36,183 क्यूसेक और वीरभद्र बैराज (ऋषिकेश) से 41,989 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं मनेरी, जोशियाड़ा, इछाड़ी, आसन और व्यासी डैम से भी नियंत्रित जल निकासी जारी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने निचले इलाकों के लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। —————– ये खबर भी पढ़ें : उत्तराखंड में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 4 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी; देहरादून और चंपावत में स्कूल बंद रहेंगे उत्तराखंड में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। खराब मौसम को देखते हुए देहरादून और चंपावत में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

मदनी का दावा-दुनिया में इस्लाम सबसे तेजी से फैल रहा:लखनऊ में कहा- सबको कुरान पढ़ाइए; यह कत्ल की बात नहीं करता

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सभी लोगों को बुलाइए और उन्हें कुरान पढ़ाइए। उन्हें बताइए कि कुरान क्या कहता है? कुरान कहीं भी कत्ल या नफरत की बात नहीं करता। इस्लाम मोहब्बत का मजहब है, इसीलिए आज यह पूरी दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर के पढ़े-लिखे लोगों ने भी इस्लाम के तेजी से फैलने की बात स्वीकार की है। वह लखनऊ में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हिंदू-मुस्लिम इत्तेहाद कॉन्फ्रेंस (हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन) को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन उनकी संस्था जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने किया। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न संगठनों, समुदायों के प्रतिनिधि और शिक्षाविद शामिल हुए। सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैंने बचपन में अजान सीखी थी, लेकिन कोर्ट की व्यस्तताओं के बीच उसे भूल गई। अब मैं उसे फिर से सीखना चाहती हूं।” 3 तस्वीरें देखिए- पढ़िए मौलाना मदनी की कही 5 बड़ी बातें 1- इस देश में मुसलमान का विरोध बहुत पहले से हो रहा है। मौजूदा सरपरस्ती (सरकार) मस्जिद को मुसलमान की बरकत समझती है। इसीलिए बुलडोजर चलाती है। जो इस्लाम का केंद्र मस्जिद को समझते हैं, वही इसका विरोध करते हैं। 2- मस्जिद से अजान दी जाती है। ये लोग अजान का मतलब नहीं समझते। अजान में अल्लाहु अकबर कहा जाता है, जिसका मतलब है- अल्लाह सबसे बड़ा है। वह भी कहते हैं कि ओम सबसे बड़ा है। हम कहते हैं कि अल्लाह सबसे बड़ा है। अजान का दूसरा अल्फाज ईश्वर है। वह एक है, उसका कोई साथी नहीं है। 3- आजम खान एक सियासी व्यक्ति हैं। लेकिन, जिस शख्स के नाम पर यूनिवर्सिटी है, मौलाना मोहम्मद अली जौहर, उन्होंने देश और समाज के हित में बहुत काम किया है। इसलिए हम चाहते हैं कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम से यूनिवर्सिटी हमेशा रहे। वहां जो किया जा रहा है, वह गलत है, गलत है, गलत है। 4- हम प्यार-मोहब्बत का पैगाम देने आए हैं। इस धरती पर जो नफरत की आग लगी है, उस पर प्यार-मोहब्बत का पानी नहीं छिड़का जाएगा तो आग और भड़केगी। नफरत की सियासत करना इस देश की जड़ को कमजोर करना है, मुल्क को बर्बाद करना है। 5- जो लोग छात्रों का विरोध कर रहे हैं, उससे छात्रों का बहुत नुकसान हो रहा है। जो पेपर लीक हो रहा है, छात्रों के लिए बहुत नुकसानदेह है। सरकार को इस तरह की चीजों पर ध्यान देना चाहिए। करीब 32 लाख बच्चों का मकसद बर्बाद हो गया। सम्मेलन के मुख्य अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

भीलवाड़ा MGH से रेफर प्रसूता की उदयपुर में मौत:परिजन बोले- ऑपरेशन के समय पेट में गंदा पानी रहने से संक्रमण फैला

भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। भीलवाड़ा से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर की गई 19 साल की ज्योति कुमारी की 13 जुलाई को उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ज्योति कुमारी जहाजपुर क्षेत्र के रघुनाथपुरा रावत खेड़ा गांव की रहने वाली थी। डिलीवरी के लिए उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ी परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी को लिखित शिकायत दी है। मृतका ज्योति कुमारी कीर के पति फोरूलाल कीर ने बताया कि 7 जुलाई को उन्होंने ज्योति को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 8 जुलाई की सुबह उसका सीजेरियन ऑपरेशन हुआ, जिसमें एक बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। परिवार के अनुसार ऑपरेशन के बाद शुरुआत में ज्योति की हालत सामान्य थी, लेकिन 9 जुलाई की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज सिरदर्द होने लगा और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। उदयपुर में बताया ऑपरेशन के दौरान पेट में रहा गंदा पानी इसके बाद ज्योति को मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया। हालत लगातार बिगड़ने पर 10 जुलाई की सुबह डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया। परिजन उसी दिन उसे लेकर उदयपुर पहुंचे, जहां दोपहर करीब 2 बजे आरएनटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि उदयपुर में भर्ती के दौरान वहां के चिकित्सा कर्मियों ने उन्हें बताया कि ऑपरेशन के समय पेट में संक्रमण वाला द्रव (गंदा पानी) मौजूद था। इसी वजह से संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया और उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। तीन दिन इलाज चलने के बाद दम तोड़ा उदयपुर में कई जांचों के बाद डॉक्टरों ने ज्योति की हालत बेहद गंभीर बताई। वह तीन दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ती रही। आखिरकार 13 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, ज्योति की नवजात बच्ची अब उसकी बुआ काली देवी की देखरेख में है। परिवार का आरोप है कि इलाज के दौरान उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई। अब उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अब उमंग एप से एक्टिवेट होगा UAN:फेस ऑथेंटिकेशन भी करना होगा, यहां जानें एक्टिवेट करने की पूरी प्रोसेस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। EPFO ने अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा को बंद कर दिया है। अब इन दोनों सर्विसेज को ‘उमंग’ एप पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को जरूरी कर दिया गया है। EPFO के मुताबिक, डेटाबेस कंसॉलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद ऑनलाइन सर्विसेज को फास्ट और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। स्टेटस चेक करने का तरीका UAN एक्टिवेट हुआ है या नहीं, यह चेक करने के लिए उमंग एप में ‘UAN Services Through Face Auth’ के तहत ‘UAN allotment and activation’ ऑप्शन पर जाएं। वहां अपना UAN, आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर कंसेंट बॉक्स को टिक करें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। अगर प्रोसेस सफल रहा होगा, तो स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा- ‘The UAN entered is already activated’। इस साल भी 8.25% मिलेगी ब्याज दर वित्त मंत्रालय ने इस फाइनेंशियल ईयर यानी FY2025-26 के लिए EPF पर 8.25% की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यह लगातार तीसरा मौका है जब सब्सक्राइबर्स को 8.25% की दर से ब्याज मिल रहा है। पैसे निकालने की लिमिट: 25% बैलेंस मेंटेन करना जरूरी EPFO के नियमों के अनुसार, सब्सक्राइबर्स को अपने EPF अकाउंट में हर समय कम से कम 25% का मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना जरूरी होता है। इसका मतलब यह है कि अगर आप नौकरी के दौरान आंशिक रूप से पैसा निकालना चाहते हैं, तो अपने कुल फंड का अधिकतम 75% हिस्सा ही निकाल सकते हैं। फुल सेटलमेंट केवल नौकरी छोड़ने की स्थिति में ही मंजूर किया जाता है। उदहारण के लिए: अगर किसी सब्सक्राइबर के अकाउंट में (कर्मचारी और कंपनी दोनों का हिस्सा मिलाकर) कुल ₹2 लाख जमा हैं, तो वह पार्शियल विड्रॉल के तौर पर अधिकतम ₹1,50,000 ही निकाल सकेगा, जबकि ₹50,000 का मिनिमम बैलेंस अकाउंट में ही रहेगा।

कोटा के सीमलिया में आठ घंटे में दो मर्डर:खेत की बाड़ और शराब के विवाद में बुजुर्ग व युवक की हत्या, आधे घंटे में दबोचे आरोपी

कोटा ग्रामीण के सीमलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग और युवक का मर्डर हो गया। पहली घटना शाम करीब 6 बजे मंडोला गांव में हुई, जहां खेत की बाड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा बन गया। मंडोला गांव के रिटायर्ड शिक्षक बद्रीलाल मीणा (65) अपने खेत पर मौजूद थे। चार साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद वे खेती-किसानी कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत मालिक और ज्वेलरी कारोबारी अंकुर उर्फ सारंगी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि अंकुर ने बद्रीलाल पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बद्रीलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही सीमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को आधे घंटे के भीतर डिटेन कर लिया। दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष वहीं, दूसरी घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मोतिकुआ गांव में सामने आई। यहां शराब के नशे में दो भाइयों के बीच शुरू हुई बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। हेमराज लश्करी और उसके भाई राजू लश्करी (45) साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में आए हेमराज ने लकड़ी से राजू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में राजू को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने दोनों मामलों में विशेष टीमों का गठन किया। इस मामले में भी सीमलिया थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी हेमराज को घटना के करीब आधे घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। आज हो सकता है दोनों मर्डर का खुलासा एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को डिटेन कर लिया गया है और सीमलिया थाना पुलिस अग्रिम अनुसंधान में जुटी हुई है। एसपी सुजीत शंकर आज दोनों हत्याकांडों का खुलासा कर सकते हैं।

कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ, VIDEO:मेस में खाना बना रहे कर्मचारी जान बचाकर भागे; स्टूडेंट्स में दहशत फैल गई

कोटा के बोरखेड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कोरल पार्क के एक बॉयज हॉस्टल में मगरमच्छ घुस गया। हॉस्टल के मेस में खाना बना रहा कुक डरकर भाग गया। वहीं पूरे हॉस्टल में दहशत मच गई। हॉस्टल कर्मचारियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर जब करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ हॉस्टल की बेसमेंट स्थित मेस में घुस आया। मेस में खाना बना रहे कुक और कर्मचारियों ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा, वे जान बचाकर बाहर भाग निकले। घटना से हॉस्टल में रहने वाले कोचिंग छात्रों में भी दहशत फैल गई। मगरमच्छ की एंट्री सीसीटीवी में कैद मगरमच्छ की पूरी एंट्री मेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ सीढ़ियों से होते हुए धीरे-धीरे मेस के अंदर पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और कुछ ही समय में पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। पकड़ने की कोशिश पर घबरा गया मगरमच्छ घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र मौके पर इकट्ठा हो गए। कुछ छात्रों ने खुद ही मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इससे मगरमच्छ और घबरा गया और मेस के भीतर इधर-उधर भागने लगा। इससे काफी देर तक हॉस्टल परिसर में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। नाले से निकलकर हॉस्टल में घुसा बताया जा रहा है कि हॉस्टल के पास से एक बड़ा नाला गुजरता है। आशंका है कि मगरमच्छ उसी नाले से निकलकर हॉस्टल में पहुंच गया। हॉस्टल प्रशासन ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। वनकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और बाद में उसे चंबल नदी में छोड़ दिया। घटना के बाद छात्रों और हॉस्टल स्टाफ ने राहत की सांस ली।

पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में:चीन की यूफेई को 7 साल बाद हराया, यामागुची से होगा खिताबी मुकाबला

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा। सिंधु ने सेमीफाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर-4 चेन यूफेई को हराया। सिंधु सेमीफाइनल में 21-19, 15-10 से आगे थीं, तभी चेन यूफेई हैमस्ट्रिंग में परेशानी के कारण मैच से हट गईं। इसी के साथ सिंधु ने लगातार 5 हार के सिलसिले को तोड़ दिया। सिंधु 7 साल के बाद चीनी खिलाड़ी को हराने में कामयाब हुई हैं। उन्हें यूफेई पर पिछली जीत 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान मिली थी। 2 साल बाद वर्ल्ड टूर इवेंट का फाइनल खेलेंगी सिंधु करीब 2 साल बाद BWF वर्ल्ड टूर के किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगी। इससे पहले उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था। वे अब इस सीजन में अपना पहला और बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 लेवल का लंबे समय बाद पहला खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। क्वार्टर फाइनल में ओकुहारा ने वॉकओवर दिया सिंधु को क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया था। इससे पहले वे चीन की हान यू को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने दूसरे दौर के मुकाबले को महज 35 मिनट में 21-16, 21-14 से जीत लिया। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… सिंधु को ओकुहारा ने वॉकओवर दिया, जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया। पढ़ें पूरी खबर

पीवी सिंधु जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में:चीन की यूफेई को 7 साल बाद हराया, यामागुची-वारदानी की विजेता से मैच

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने सेमीफाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर-4 चेन यूफेई को हराया। सिंधु सेमीफाइनल में 21-19, 15-10 से आगे थीं, तभी चेन यूफेई हैमस्ट्रिंग में परेशानी के कारण मैच से हट गईं। इसी के साथ सिंधु ने लगातार 5 हार के सिलसिले को तोड़ा। सिंधु 7 साल के बाद चीनी खिलाड़ी को हराने में कामयाब हुई हैं। उन्हें यूफेई पर पिछली जीत 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान मिली थी। 2 साल बाद वर्ल्ड टूर इवेंट का फाइनल खेलेंगी सिंधु अब बीडब्ल्यूएफ टूर पर करीब दो साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगी। इससे पहले उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था। फाइनल में सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागुची और इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वारदानी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। सिंधु अब इस सीजन का अपना पहला और बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 लेवल का लंबे समय बाद पहला खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। क्वार्टर फाइनल में ओकुहारा ने वॉकओवर दिया सिंधु को क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया था। इससे पहले वे चीन की हान यू को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने दूसरे दौर के मुकाबले को महज 35 मिनट में 21-16, 21-14 से जीत लिया। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… सिंधु को ओकुहारा ने वॉकओवर दिया, जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया। पढ़ें पूरी खबर