ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब- आंगन में बंधी गाय को उठा ले गया तेंदुआ,VIDEO:होशियारपुर में दीवार फांदकर घर में घुसा, जबड़े में दबोचकर घसीट ले गया

होशियारपुर के दसूहा में एक तेंदुए ने रिहायशी इलाके में घुसकर घर के आंगन में बंधी गाय को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ आते ही गाए के गले को अपने मुंह में डाल लेता है। गाय कुछ देकर मुकाबला करती है लेकिन इसके बाद तेंदुआ उसका गला घोंट देता है और मार देता है। गाय को शिकार बनाते तेंदुए का वीडियो भी सामने आया है। गाय तेंदुए से जान बचाने के लिए काफी देर संघर्ष करती है। इस दौरान गाय जोर-जोर से आवाज निकालती है, लेकिन मालिक नहीं उठते हैं जिससे तेंदुआ गाय को खा जाता है। तेंदुए के गाय पर अटैक के PHOTOS… VIDEO में क्या दिख रहा… गार्ड ने कहा- रात को लाइट जलाकर रखें सुबह बछड़ी मृत मिलने के बाद परिजनों ने पंचायत और वन्यजीव विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया, जबकि दातारपुर वेटरनरी अस्पताल की डॉक्टर पूनम शर्मा ने बछड़ी का पोस्टमार्टम किया। फॉरेस्ट गार्ड गुरमेल सिंह ने ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने और घरों के बाहर लाइटें जलाकर रखने की सलाह दी। जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की भी बात कही गई। तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण रिहायशी इलाके में तेंदुए के घुसने और घर के आंगन में बंधी बछड़ी को मारने की घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ दोबारा भी आबादी वाले इलाके में आ सकता है, इसलिए लोग रात के समय लाइट जगाकर सो रहे हैं। ————— यह खबर भी पढ़ें… होशियारपुर में जंगल से सड़क पर आया तेंदुआ,VIDEO:पानी की तलाश में 10 मिनट भटकता रहा; घबराए बाइक सवारों ने रास्ता बदला होशियारपुर में 20 दिन पहले भी सड़क पर घूमता हुआ तेंदुआ दिखा था। सड़क से गुजर रहे लोग तेंदुआ देख अचानकर रुक गए और बाइकों को मोड़कर वापस जाने लगे। इस दौरान कुछ नौजवानों ने अपने मोबाइल में तेंदुए का वीडियो बना लिया। पूरी खबर पढ़ें…

सावरकर मानहानि केस; पड़पोते बोले- नेहरू ब्रिटिश समर्थक थे:अगर सावरकर अंग्रेजों से समझौता कर लेते तो पीएम बन सकते थे

स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के पड़पोते सात्यकि ने मंगलवार को पुणे की विशेष अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ थे और उन्होंने ब्रिटिश समर्थक नीतियां अपनाई थीं। राहुल गांधी की तरफ से वकील मिलिंद पवार ने पैरवी की। जिरह के दौरान सात्यकि ने कहा, सावरकर की संपत्ति जब्त कर ली गई थी और उनकी बैरिस्टर की डिग्री रद्द कर दी गई थी। सात्यकि का दावा- बोस के विरोधी थे नेहरू सात्यकि ने कोर्ट में दावा किया कि नेहरू ने कहा था कि वे सुभाष चंद्र बोस और उनकी पार्टी से भी लड़ेंगे। यह नेहरू का बोस के प्रति विरोध साबित करता है। मैंने ये तथ्य ‘सिलेक्टेड वर्क्स ऑफ जवाहरलाल नेहरू’ से लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैडम कामा, भगत सिंह और शरद पवार जैसे नेताओं ने सावरकर की प्रशंसा की थी। जानें, क्या है सावरकर मानहानि मामला सात्यकि ने राहुल गांधी के खिलाफ मार्च 2023 में लंदन में दिए गए भाषण को लेकर मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। राहुल ने सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया था। पुणे पुलिस ने 27 मई 2024 को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि राहुल गांधी ने सावरकर को बदनाम किया है। राहुल गांधी ने मामले में खुद को निर्दोष बताया। लंदन में कहा था- सावरकर ने मुस्लिम को पीटा था राहुल पर आरोप है कि उन्होंने मार्च 2023 में लंदन में सावरकर की किताब का हवाला देते हुए एक भाषण में दावा किया था कि सावरकर और उनके 5-6 दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और उन्हें इससे खुशी हुई थी। इसी भाषण का हवाला देते हुए सात्यकि ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया। सात्यकि ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई और न ही सावरकर ने ऐसा कुछ लिखा।

LDC भर्ती नकल मामले में आरोपियों को मिली जमानत:बोले- पुलिस ने FIR से पहले ही मारपीट की, कान का पर्दा फाड़ दिया

जैसलमेर के चर्चित एलडीसी भर्ती परीक्षा नकल मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी पदमसिंह और मनु कंवर को जमानत दे दी है। कोर्ट ने पदमसिंह को एक लाख रुपए के निजी बांड और पचास-पचास हजार रुपए की दो जमानतों पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस पर एफआईआर से पहले अवैध हिरासत में रखने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए, जिस पर अदालत ने मेडिकल जांच कराने के आदेश भी जारी किए हैं। पुलिस पर लगा कान का पर्दा फाड़ने का आरोप आरोपियों के वकील कंवराज सिंह राठौड़ की ने अदालत में पुलिस पर प्रार्थना पत्र पेश कर गंभीर आरोप लगाए कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से पहले ही पदमसिंह को अवैध हिरासत में रखा और उसे बुरी तरह टॉर्चर किया। इस मारपीट के कारण पदमसिंह के कान का पर्दा फट गया और उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। अदालत ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जवाहिर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) को तुरंत एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया। इस बोर्ड में नाक, कान और गला (ईएनटी) विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी शामिल किया गया। पदमसिंह को जेल से अस्पताल लाकर उसकी चोटों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिसकी सीलबंद रिपोर्ट जल्द ही कोर्ट में पेश की जाएगी। इससे पहले महिला आरोपी मनु कंवर को भी अदालत ने इसी तरह की शर्तों पर जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। महिला आरोपी का आरोप: टॉर्चर से बिगड़ी तबीयत दूसरी तरफ, महिला आरोपी मनु कंवर ने भी पुलिस पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। मनु कंवर के वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने एफआईआर से पहले ही महिला को हिरासत में लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। वकील के अनुसार, मनु कंवर गर्भवती थी और पुलिस के टॉर्चर व धक्के के कारण वह गिर गई, जिससे उसकी तबीयत बेहद खराब हो गई और ब्लीडिंग होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने किया विरोध, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित सरकारी वकील और पुलिस टीम ने इन सभी आरोपों को झूठा बताते हुए आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराने का विरोध किया। पुलिस का कहना था कि आरोपियों के शरीर पर कोई चोट नहीं है। इस पर पलटवार करते हुए आरोपी के वकील ने दलील दी कि कानून में हर आरोपी के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा का अधिकार है। जब महिला को ब्लीडिंग हो रही है, तो महिला डॉक्टरों की टीम से उसके सैंपल लेकर गर्भपात और चोटों की पूरी जांच होनी चाहिए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की तीखी बहस सुनने के बाद महिला आरोपी के मेडिकल टेस्ट कराने के आवेदन पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिस पर जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा। एलडीसी नकल कांड: क्या था मुख्य मामला? 5 जुलाई 2026 को जैसलमेर के रामगढ़ रोड स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र पर एलडीसी भर्ती परीक्षा चल रही थी। आरोप है कि परीक्षा के दौरान केंद्र पर तैनात रिलीवर पदमसिंह ने महिला अभ्यर्थी मनु कंवर को नकल कराने के लिए प्रश्नपत्र परीक्षा कक्ष से बाहर निकाला और उसे हल करवाकर वापस अंदर पहुंचाया। जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी कैमरा ठीक 9 मिनट के लिए बंद या गायब कर दिया गया था। इसी 9 मिनट के खेल में पर्चा बाहर भेजा गया और वापस टेबल पर रख दिया गया। …. ये खबरें भी पढ़ें… LDC भर्ती- पेपर फाइल में छिपाकर ले गया था टीचर:कैंडिडेट्स ने हंगामा किया तो बोले- तुम्हें भी बता देंगे, शोर मत मचाओ जैसलमेर में LDC (ग्रेड सेकेंड) भर्ती परीक्षा में नकल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। टीचर की ओर से महिला अभ्यर्थी को नकल कराने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।(पूरी खबर पढ़ें)

बाइक ने 4 साल के बच्चे को कुचला, मौत:फैक्ट्री में चादर ओढ़कर लेटा था, ऊपर से निकली बाइक; 3 बहनों का इकलौता भाई था

अलवर शहर में आज सुबह दूध सप्लाई करने आए बाइक सवार ने चार साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित कामधेनू मिनरल्स फैक्ट्री का है। बच्चा खेलते-खेलते थकने पर चादर ओढ़कर ले गया था। इस दौरान बाइक उसके ऊपर से गुजर गई। बच्चे को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चादर ओढकर लेटा था बच्चा पुलिस के मुताबिक-कामधेनू मिनरल्स फैक्ट्री परिसर में चार साल का मनजीत चादर ओढ़कर लेटा था। इस दौरान दूध की सप्लाई देने एक बाइक सवार आया। उसने बच्चे के ऊपर बाइक को चढ़ा दिया। बच्चे को ईएसआई हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर अलवर जिला हॉस्पिटल लेकर आए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे के माता-पिता बिहार के नवादा निवासी मिथिलेश चौहान अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ इस फैक्ट्री में मजदूरी करते है। पिता एक दिन पहले गए थे गांव परिजनों ने बताया कि बच्चे का पिता मिथिलेश गुरुवार को ही किसी जरूरी काम से बिहार स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हॉस्पिटल परिसर में मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

नवजात बच्चे को जंगल में फेंका, काट रही थीं चींटियां:रोने की आवाज सुनकर लोगों ने बचाया, शरीर पर चोट के निशान

जन्म के कुछ घंटे बाद ही बच्चे को जंगल में एक खंडहर में फेंक दिया। उसके चेहरे और हाथों पर चींटियां काट रही थीं। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद ANM नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। मामला बीकानेर के रणजीतपुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे का है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे का वजन करीब ढाई किलो है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। नर्सिंग स्टाफ उसकी देखभाल कर रहा है। पहले देखें…ये दो तस्वीरें अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… 1. चींटियों के काटने से रो रहा था बच्चा रणजीतपुरा की ANM मधु श्रीवास्तव ने बताया- आज सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने झाड़ियों के बीच खंडहर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। वे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पूछा कि क्या अस्पताल में किसी महिला की डिलीवरी हुई है। जब उन्हें बताया गया कि यहां कोई डिलीवरी नहीं हुई है, तो उन्होंने खंडहर में नवजात के पड़े होने की सूचना दी। मैं कपड़ा लेकर मौके पर पहुंची। नवजात को सुरक्षित उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां बच्चे को साफ किया गया। उसकी पूरी जांच की गई और दूध भी पिलाया गया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। 2. शरीर पर चोट के निशान प्राथमिक जांच में नवजात सुरक्षित और स्वस्थ मिला। हालांकि उसके शरीर पर हल्की चोट के निशान थे। चेहरे, हाथों समेत कई जगह चींटियां चढ़ी हुई थीं। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि जन्म के तुरंत बाद ही अज्ञात लोग बच्चे को खंडहर में छोड़कर चले गए थे। 3. परिजनों का नहीं चला पता घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया। बच्चे की देखभाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है। रणजीतपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। नवजात के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि बच्चे को खंडहर में छोड़ने वाले लोगों तक पहुंचा जा सके। … नवजात को फेंकने की ये खबरें भी पढ़ें … 1. मुंह में पत्थर ठूंसकर बच्चे को जंगल में फेंका, VIDEO:रोने की आवाज नहीं आए, इसलिए फेवीक्विक लगाया; जलाने के भी निशान मिले भीलवाड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 15 दिन के मासूम को जंगल में फेंक दिया। रोने की आवाज न आए, इसलिए उसके मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक से चिपका दिया। पूरी खबर पढ़िए 2. नवजात बच्ची को 80 फीट गहरे कुएं में फेंक गए:अस्पताल के कपड़े में लिपटी थी, युवक ने जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला 80 फीट गहरे कुएं से नवजात बच्ची मिली है। अपनी जान जोखिम में डालकर एक युवक रस्सी के सहारे कुएं में उतरा और बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लाया। पूरी खबर पढ़िए

जयपुर में ब्ल्यूसीस कैफे पर पुलिस का छापा:7 हुक्के, चिलम और फ्लेवर बरामद, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया

राजधानी जयपुर में अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात ब्ल्यूसीस कैफ़े पर छापा मारा। पुलिस ने कैफ़े की आड़ में संचालित किए जा रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। 7 हुक्के, चिलम जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 7 हुक्के, चिलम और विभिन्न प्रकार के हुक्का फ्लेवर बरामद किए हैं। साथ ही आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर की गई। कार्रवाई को संबंधित थाना प्रभारी एसएचओ नरेन्द्र सिंह भड़ाना के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कैफे संचालक के खिलाफ केस दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है और कैफे संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैफ़े में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है।

जयपुर के आरयूएचएस हॉस्पिटल में हुई दुर्लभ सर्जरी:डॉक्टर्स ने पिता और पुत्र की आंखों की रोशनी बचाई; झुकी पलकों से ढकी रहती थी आंखें

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) के नेत्र रोग विभाग ने एक दुर्लभ सर्जरी कर पिता और पुत्र की आंखों की रोशनी बचाने में सफलता हासिल की है। दोनों प्टोसिस (Ptosis) नामक बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण उनकी ऊपरी पलकें इतनी झुक गई थीं कि उन्हें सामान्य रूप से देखने में भी परेशानी हो रही थी। चिकित्सकों ने दोनों की एक साथ सर्जरी कर उनकी दृष्टि और सामान्य जीवन लौटाने का सफल प्रयास किया। आरयूएचएस के नेत्र रोग विभाग की सह आचार्य डॉ. माया हाड़ा ने बताया कि करौली निवासी नारायण (29) अपने आठ वर्षीय बेटे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। बच्चे की ऊपरी पलक इतनी झुकी हुई थी कि उसकी आंख लगभग ढकी रहती थी और उसे साफ दिखाई नहीं देता था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि पिता भी उसी बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी पलकें भी असामान्य रूप से झुकी हुई हैं। जांच में सामने आया दुर्लभ मामला डॉक्टरों की टीम ने बताया कि पिता और पुत्र दोनों में एक साथ जन्मजात प्टोसिस का होना बेहद दुर्लभ मामला है। विस्तृत जांच और काउंसलिंग के बाद चिकित्सकों ने दोनों की एक साथ सर्जरी करने का निर्णय लिया। गुरुवार को सफल ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज स्वस्थ हैं और उनकी आंखों की कार्यक्षमता में सुधार हुआ है। डॉ. माया हाड़ा ने बताया कि प्टोसिस केवल सौंदर्य संबंधी समस्या नहीं है। यदि बच्चे की पलक लंबे समय तक आंख को ढके रहती है तो आंख का विकास प्रभावित हो सकता है और स्थायी रूप से दृष्टि कमजोर होने या आलसी आंख (Amblyopia) जैसी समस्या का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे मामलों में समय रहते सर्जरी कराना बेहद आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि कई अभिभावक इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि समय पर उपचार से बच्चे की रोशनी पूरी तरह सुरक्षित रखी जा सकती है। विशेषज्ञ टीम ने किया सफल ऑपरेशन यह जटिल सर्जरी नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीशा दुलानी के निर्देशन में की गई। ऑपरेशन टीम में डॉ. माया हाड़ा के साथ एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. वरुण और डॉ. साधना शामिल रहे। विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक तकनीक की मदद से दोनों मरीजों की पलकों की सफल रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की। आरयूएचएस के प्रिंसिपल डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बताया कि अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में पिछले एक महीने के दौरान ओपीडी और आईपीडी में मरीजों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों और बेहतर उपचार व्यवस्था के कारण प्रदेशभर से मरीज आरयूएचएस का रुख कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 मामले, 4 मौत:जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे गए सैंपल, पड़ोसी राज्य कर्नाटक अलर्ट पर

आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना संक्रमण के 12 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य सरकार ने वायरस के वैरिएंट का पता लगाने के लिए 5 सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे भेजे हैं। उधर पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी सावधानियां बढ़ा दी गई हैं। आंध्र प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव और कमिश्नर वीरा पांडियन के मुताबिक, जिन 4 मरीजों की मौत हुई, वे पहले से ही गंभीर बीमारियों जैसे हाइपरटेंशन, डायबिटीज और किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। राज्य में अब तक कुल 339 कोरोना मामले सामने आए हैं, जिनमें से 12 आंध्र प्रदेश के हैं। आंकड़ों के अनुसार, कडपा में 8, गुंटूर में 2, विशाखापत्तनम और काकीनाडा में 1-1 मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये मामले अलग-अलग इलाकों से हैं और कहीं भी क्लस्टर नहीं बना है। फिलहाल 3 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 2 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 3 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। विशाखापत्तनम के KGH अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. वाणी ने बताया कि वहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। लक्षण दिखने पर डॉक्टर ने उसे टेस्ट की सलाह दी थी। निजी लैब में पुष्टि के बाद KGH अस्पताल में भी दोबारा जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रशासन की अपील- घबराएं नहीं आंध्र प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव वीरा पांडियन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि राज्यभर के अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। देशभर में 1 जुलाई से अब तक 339 कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी सावधानी बरती जा रही कोराना के नए मामलों को देखते हुए आंध्र प्रदेश के पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी सावधानी बरती जा रही है। तुमकुरु जिले की डिप्टी कमिश्नर शुभा कल्याण ने कहा, “आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। हमारे तुमकुरु जिले की कुछ तहसीलें, जैसे पावागड़ा, आंध्र प्रदेश की सीमा से लगी हुई हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर हमने सावधानी संबंधी उपाय लागू करने का फैसला किया है।” कोरोना के अब तक हजारों वैरिएंट आ चुके अब तक कोरोना वायरस के हजारों वैरिएंट सामने आ चुके हैं। इनमें से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कुछ प्रमुख वैरिएंट को विशेष श्रेणी में रखा है, जिनमें अल्फा (Alpha), बीटा (Beta), गामा (Gamma), डेल्टा (Delta) और ओमिक्रॉन (Omicron) शामिल हैं। ओमिक्रॉन के भी समय-समय पर कई सब-वैरिएंट, जैसे JN.1, XFG और NB.1.8.1, सामने आए हैं। ————————- सेहत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मानसून में बढ़ते फूड पॉइजनिंग के केस:ये 7 लक्षण इग्नोर न करें, बचाव के लिए 12 सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इससे खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में फूड पॉइजनिंग, डायरिया और हैजा के मामले बढ़ जाते हैं। हालांकि कुछ बुनियादी सावधानियां अपनाकर इन बीमारियों के रिस्क से बचा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 मामले, 4 मौत:जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे गए सैंपल, स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना संक्रमण के 12 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य सरकार ने वायरस के वैरिएंट का पता लगाने के लिए 5 सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे भेजे हैं। स्वास्थ्य सचिव और कमिश्नर वीरा पांडियन के मुताबिक, जिन 4 मरीजों की मौत हुई, वे पहले से ही गंभीर बीमारियों जैसे हाइपरटेंशन, डायबिटीज और किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। राज्य में अब तक कुल 339 कोरोना मामले सामने आए हैं, जिनमें से 12 आंध्र प्रदेश के हैं। आंकड़ों के अनुसार, कडपा में 8, गुंटूर में 2, विशाखापत्तनम और काकीनाडा में 1-1 मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये मामले अलग-अलग इलाकों से हैं और कहीं भी क्लस्टर नहीं बना है। फिलहाल 3 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 2 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 3 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। विशाखापत्तनम के KGH अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. वाणी ने बताया कि वहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। लक्षण दिखने पर डॉक्टर ने उसे टेस्ट की सलाह दी थी। निजी लैब में पुष्टि के बाद KGH अस्पताल में भी दोबारा जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य सचिव वीरा पांडियन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि राज्यभर के अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। देशभर में 1 जुलाई से अब तक 339 कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी सावधानी बरती जा रही
कोराना के नए मामलों को देखते हुए आंध्र प्रदेश के पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी सावधानी बरती जा रही है। तुमकुरु जिले की डिप्टी कमिश्नर शुभा कल्याण ने कहा, “आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। हमारे तुमकुरु जिले की कुछ तहसीलें, जैसे पावागड़ा, आंध्र प्रदेश की सीमा से लगी हुई हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर हमने सावधानी संबंधी उपाय लागू करने का फैसला किया है।” सेहत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मानसून में बढ़ते फूड पॉइजनिंग के केस:ये 7 लक्षण इग्नोर न करें, बचाव के लिए 12 सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इससे खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में फूड पॉइजनिंग, डायरिया और हैजा के मामले बढ़ जाते हैं। हालांकि कुछ बुनियादी सावधानियां अपनाकर इन बीमारियों के रिस्क से बचा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

रिश्वत के आरोपों के बाद मोठपुर थानाधिकारी सस्पेंड:कॉन्स्टेबल को किया लाइन हाजिर, एसपी ने जारी किए आदेश

बारां एसपी ने रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद मोठपुर थानाधिकारी देवकरण चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि कॉन्स्टेबल कुलदीप को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसपी के आदेश के अनुसार उप निरीक्षक देवकरण चौधरी के खिलाफ पुलिस थाना मोठपुर के मामले में गंभीर अनियमितता, लापरवाही और दोषपूर्ण अनुसंधान के आरोप हैं। उन पर मामले की जांच में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है।
इस आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संचित पुलिस लाइन बारां रहेगा। सूत्रों के अनुसार, यह मामला थानाक्षेत्र में काम कर रही एक कंपनी के पाइप चोरी की घटना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। युवती के बयान पक्ष में करवाने के बदले में मांगे थे 50 हजार
गौरतलब है कि एसीबी ने हाल ही में देवकरण चौधरी और कॉन्स्टेबल कुलदीप के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया था। आरोप है कि परिवादी के बेटे को पुलिस कार्रवाई में राहत दिलाने और भगाकर ले गई युवती के बयान परिवादी के पक्ष में करवाने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। गोपनीय सत्यापन के दौरान कॉन्स्टेबल कुलदीप द्वारा 20 हजार रुपए लेने की पुष्टि हुई थी। ट्रैप की भनक लगने पर शेष राशि नहीं ली गई।
सत्यापन में रिश्वत मांगने और राशि लेने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में कॉन्स्टेबल कुलदीप को पुलिस लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।