ब्रेकिंग न्यूज़
स्पोर्ट्स अपडेट:BCCI सचिव सैकिया ICC रिव्यू कमेटी के प्रेसिडेंट बने, वेस्टइंडीज बोर्ड को 1.28 करोड़ डॉलर का लोन

ICC ने अपनी एनुअल बैठक में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया को गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। समिति में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मूसाजी और ICC की डॉ. रोस रिवाज भी शामिल हैं। ICC ने फ्रेंचाइजी लीग्स पर निगरानी के लिए एक नई फ्रेंचाइजी लीग कमेटी भी बनाई है। इसकी अध्यक्षता बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल करेंगे। इस समिति में देवजीत सैकिया के अलावा क्रिकेट नामीबिया के डॉ. रूडी वान वुरेन, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के रिचर्ड गोल्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टॉड ग्रीनबर्ग शामिल हैं। बैठक में ICC ने आर्थिक संकट से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) को 1.28 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 12.82 मिलियन डॉलर) का लोन मंजूर किया। इसके अलावा मॉरीशस को ICC का 111वां सदस्य बनाया गया, जबकि क्रिकेट कनाडा का निलंबन फिलहाल जारी रहेगा। फ्रांस क्रिकेट को सदस्यता नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बुडापेस्ट रैंकिंग टूर्नामेंट में अमन सेहरावत ने गोल्ड जीता ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सेहरावत ने बुडापेस्ट रैंकिंग टूर्नामेंट के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में जॉर्जिया के रोबर्टी डिंगाशविली को 13-3 से हराया। 61 किग्रा वर्ग में भारत के दीपक ने अजरबैजान के पहलवान को 9-8 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा कुमार मोहित और विशाल कालीरमन भी 65 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगे। दीपक ने जीता ब्रॉन्ज, दो और मेडल की उम्मीद इसी टूर्नामेंट के 61 किग्रा वर्ग में भारत के दीपक ने अज़रबैजान के पहलवान को रोमांचक मुकाबले में 9-8 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, कुमार मोहित और विशाल कालीरमन भी 65 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगे।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ पैरा पावरलिफ्टर बनीं जसप्रीत, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेंगी पंजाब की रहने वाली जसप्रीत कौर कभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। तीन साल की उम्र में पोलियो से प्रभावित जसप्रीत ने स्वास्थ्य बिगड़ने और बढ़ते वजन के कारण नौकरी छोड़ दी। फिटनेस के लिए जिम जाना शुरू किया और वहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। 32 साल की जसप्रीत अब ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पैरा पावरलिफ्टिंग टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने हाल ही में खेलो इंडिया पैरा गेम्स में महिलाओं के 45 किलोग्राम वर्ग में 101 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इंडिया U-19 ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 372 रन बनाए, लक्ष्य दोहरे शतक के करीब भारत और श्रीलंका अंडर-19 टीमों के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 378 रन बना लिए हैं। भारत अभी पहली पारी में श्रीलंका से 46 रन पीछे है और उसके सात विकेट बाकी हैं। ओपनर लक्ष्य राजेश रायचंदानी 196 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अब तक 306 गेंदों का सामना किया है। भारत को मजबूत शुरुआत सागर विर्क और लक्ष्य की 295 रन की ओपनिंग साझेदारी से मिली। सागर ने 312 गेंदों में 134 रन बनाए। इसके बाद कप्तान यशवर्धन चौहान 6 और कुशाग्र ओझा 24 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी 9 विकेट पर 424 रन बनाकर घोषित की थी, जिसमें सेनुजा वेकुनागोडा ने 233 रन बनाए थे। मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है। दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट 20 जुलाई से गॉल में ही खेला जाएगा।

मंदिर में मूर्ति खंडित करने का आरोप:कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में शिकायत दी

जालोर दुर्ग मार्ग स्थित सूरजपोल के पास गोगाजी भगवान के प्राचीन मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गौड़ी जी निवासी जितेंद्र सेन ने पुलिस थाना कोतवाली में परिवाद देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। परिवाद में बताया गया है कि 14 जुलाई 2026 की रात अज्ञात असामाजिक तत्व मंदिर में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर गए। आरोप है कि उन्होंने मंदिर में स्थापित गोगाजी भगवान की मूर्तियों को खंडित कर बिखेर दिया और मंदिर को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इसके अलावा मंदिर पर लगी धार्मिक ध्वजा को फाड़कर कचरे में फेंक दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। परिवादी ने पुलिस से मांग की है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली थाना अधिकारी रामेश्वर लाल भाटी ने कहा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जमीनी विवाद में कैंपर से अधेड़ को कुचला, मौत:धर्मकांटे पर बैठे थे, परिजनों ने दिया धरना; दो आरोपी हिरासत में

सरदारशहर के सावर गांव में 15 साल पुराने जमीनी विवाद ने एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर कैंपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना धर्मकांटे के बाहर हुई। धर्मकांटे पर बैठे अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद गांव में तनाव है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरदारशहर अस्पताल के बाहर धरना दिया। भानीपुरा पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। धर्मकांटे के बाहर बैठे थे, कैंपर चढ़ाई डीएसपी कुलदीप वालिया ने बताया-घटना में सावर गांव निवासी प्रभुराम मेघवाल की मौत हुई है। प्रभुराम के बेटे लीलाधर मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे उसके पिता प्रभुराम गांव के दल्लूसर फाटे के पास स्थित धर्मकांटे के बाहर अन्य लोगों के साथ बैठे थे। इसी दौरान गांव के मैनपाल सारण और मुकेश सारण कैंपर लेकर वहां पहुंचे और वाहन को बैठे लोगों की ओर मोड़ दिया। कैंपर को अपनी ओर आता देख 3-4 लोग भागकर बच गए, लेकिन पिता प्रभुराम कुर्सी से उठ नहीं सके और वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले सरदारशहर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया, लेकिन डूंगरगढ़ के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 15 साल से चल रहा जमीनी विवाद बेटे लीलाधर ने बताया कि आरोपी पक्ष से उनका 15 साल से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने प्रभुराम को निशाना बनाया। घटना से दो दिन पहले प्रभुराम को जान से मारने की धमकी दी गई थी, साथ ही जातिसूचक अपमान भी किया गया था। पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर मैनपाल सारण और मुकेश सारण के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। डीएसपी कुलदीप वालिया ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कैंपर को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी:धक्का लगाकर करीब 100 मीटर दूर लेकर गए; सीसीटीवी में नजर आए 3 बदमाश

जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाश बुधवार अल सुबह 3 बजे कार चोरी कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार- आम वाली ढाणी, श्रीराम की नांगल (12 मील) निवासी राजू लाल मीणा ने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उनकी ब्लैक कलर की महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक S-11 (रजिस्ट्रेशन नंबर 24-BH-2362-E) 14 जुलाई की शाम करीब 6 बजे घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। 15 जुलाई की सुबह करीब 3 बजे उठकर देखा तो कार नहीं थी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है है, जिसमें आरोपी स्विफ्ट वीडीआई से 3 बदमाश देर रात आते नजर आए है। पहले आरोपी स्कॉर्पियों को घर से धक्का लगाकर बेक साइड तक करीब 100 मीटर तक ले गए। उसके बाद बोनेट खोलकर स्कोर्पियो को स्टार्ट किया। आरोपी पहले पैदल गाड़ी चुराने आए थे। गाड़ी चुराने के बाद एक आरोपी स्कोर्पियो लेकर फरार हो गया बाकि आरोपी स्विफ्ट वीडीआई में फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वाहन का चेसिस नंबर MA1TA2YS2R2D13107 और इंजन नंबर YSR4D76220 है। शिकायत मिलने के बाद सांगानेर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश एएसआई रामरतन को सौंपी गई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन चोरों की तलाश में जुटी है। एफआईआर का नंबर सीसीटीएनएस पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:वेंटिलेटर का पाइप लगाना भूले,मरीज की मौत; कार ने 2 दोस्तों को उड़ाया, स्कूटी को 2KM घसीटा; कोर्ट ने कहा-मजबूर मत कीजिए

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भीलवाड़ा से है। यहां प्राइवेट हॉस्पिटल का स्टाफ वेंटिलेटर का पाइप लगाना भूल गया, जिसके कारण मरीज की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. पंचायत-निकाय चुनाव नहीं कराने पर हाईकोर्ट नाराज
हाईकोर्ट ने पंचायत-निकाय चुनाव तय समय सीमा में नहीं कराने पर कड़ी नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा- अगर राज्य चुनाव आयोग चुनाव कराने में सक्षम नहीं है तो हम हाईकोर्ट से किसी को अपॉइंट कर देते हैं। कोर्ट ने सरकार से कहा- हमें सख्त आदेश पास करने के लिए मजबूर मत कीजिए। पूरी खबर पढ़ें 2. पूर्व जज के बेटे ने बहन पर किया हमला
जयपुर में पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज के बेटे और बेटी के बीच विवाद सामने आया है। पूर्व जज के बेटे ने बहन पर हमला कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। उसने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। पूरी खबर पढ़ें 3. पत्नी के साथ घूमने गए डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत
डूंगरपुर से विदेश घूमने गए डॉक्टर अनिल बनवीर की हार्टअटैक से मौत हो गई। वे अपनी पत्नी के साथ क्रूज में अमेरिका से मेक्सिको जा रहे थे। इस दौरान उनको हार्टअटैक आ गया। क्रूज पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें 4. वसुंधरा बोलीं- राजनीति के कारण रिश्ते खराब नहीं करना चाहिए
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा- सामाजिक रिश्तों को राजनीति के कारण खराब नहीं करना चाहिए। विधानसभा से बाहर आने पर बहुत सी बातें ऐसी होती हैं, जिन पर हम साथ बैठ सकते हैं। लेकिन अब सदन के भीतर अमर्यादित आचरण के छींटे लगने लगे हैं और भाषा का स्तर बहुत गिर चुका है। पूरी खबर पढ़ें 5. कार ने 2 दोस्तों को उड़ाया, स्कूटी को 2KM घसीटा
झुंझुनूं में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों 2 दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों दोस्त उछलकर नीचे गिर गए, जबकि स्कूटी कार के नीचे गई फंस गई। कार ड्राइवर स्कूटी को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान कार का टायर फट गया तो गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. वेंटिलेटर का ऑक्सीजन पाइप नहीं लगाया, मरीज की मौत
भीलवाड़ा में रामस्नेही हॉस्पिटल का स्टाफ वेंटिलेटर का ऑक्सीजन पाइप लगाना भूल गया, जिसके कारण मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। अस्पताल प्रबंधन के गलती मानने पर परिजन शांत हुए। पूरी खबर पढ़ें 7. बिजनेसमैन के बेटे-बहू में विवाद, मानसिक प्रताड़ना का आरोप
अलवर शहर के रहने वाले बिजनेसमैन विजय डाटा के बेटे-बहू ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बेटे सौरभ ने पत्नी शिखा के खिलाफ कोतवाली थाने में जबरन घर में घुसने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और शिखा ने मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दी है। पूरी खबर पढ़ें 8. तेज रफ्तार 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत
जयपुर में आमेर घाटी में तेज रफ्तार 2 बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंसल को सूचना दी। दोनों घायलों को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. चलती जीप में स्टंट, फिर माफी मांगता दिखा युवक
उदयपुर में युवक ड्राइविंग सीट छोड़ बगल वाली सीट पर बैठकर जीप दौड़ाता रहा। स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद युवक ने माफी मांगी और कहा- ऐसा स्टंट बिल्कुल मत करना। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. रिमोट कंट्रोल वाले रथ पर निकलेंगे जगन्नाथ जी
जयपुर में 16 जुलाई को तीन प्रमुख रथयात्राएं निकाली जाएंगी। पहली रथयात्राया गोविंददेवजी मंदिर की 250 साल पुरानी पारंपरिक यात्रा है। दूसरी श्री जगन्नाथ सेवक समिति की पुरी की तर्ज पर भव्य रथयात्रा है। तीसरी गुप्त वृंदावन धाम की रथयात्रा है, जिसमें जगन्नाथजी रिमोट कंट्रोल वाले रथ पर निकलेंगे। पूरी खबर पढ़ें

दुबई में बिजनेसमैन को किडनैप कर फिरौती-वसूलने वाले 3 गिरफ्तार:दो को जेल भेजा, एक रिमांड पर; पूर्व पार्षद के खिलाफ लुकआउट का नोटिस जारी

भीलवाड़ा के एक व्यापारी को दुबई में बंधक बनाकर मारपीट करने और उससे फिरौती की रकम मांगने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी को पूछताछ के लिए सात दिन के रिमांड पर लिया गया। सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि दुबई में बंधक बनाकर मारपीट और फिरौती के इस अंतरराष्ट्रीय मामले में पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया है। इसके तहत मुकेश को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोपी मोइन खान और उसके सहयोगी वसीम को गिरफ्तार किया। मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से योगेश और वसीम को जेल भेज दिया गया, जबकि मोइन को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। थाना प्रभारी विश्नोई ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में इस संगठित अपराध और अवैध वसूली के नेटवर्क से जुड़े मामले में कई बातों का खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपी फजले रऊफ उर्फ लुत्फी और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। जांच में सामने आया कि दुबई में घटना पूर्व पार्षद के फ्लैट पर ही हुई थी, ऐसे में उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। 3 पॉइंट्स में समझिए पूरा घटनाक्रम 1. दुबई में बंधक बनाकर पीटा एसपी सागर राणा ने बताया- भीलवाड़ा निवासी बिजनेसमैन मुकेश टेलर जून में बिजनेस ट्रिप पर दुबई गए थे। 1 जुलाई को दुबई में भीलवाड़ा के पूर्व पार्षद एवं वांटेड आरोपी फजले रऊफ शेख उर्फ लुत्फी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उन्हें एक फ्लैट में 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की। आरोपियों ने मुकेश से UAE की करेंसी दिरहम में फिरौती देने की मांग की। इस पर मुकेश ने कहा कि उनके पास फिलहाल 40 लाख रुपए नहीं हैं और इस कारण वे दिरहम में भुगतान भी नहीं कर सकते। 2. ससुर को फोन करके 40 लाख रुपए फिरौती मांगी बिजनेसमैन मुकेश के भीलवाड़ा में रहने वाले ससुर गोपाललाल को आरोपियों ने गुरुवार को फोन कर कहा कि उनके दामाद का अपहरण कर लिया गया है और उन्हें छुड़ाने के लिए 40 लाख रुपए देने होंगे। इसके बाद गोपाललाल अपनी बेटी के घर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को आरोपी योगेश मूंदड़ा और उसका साथी राजू पठान बिजनेसमैन के घर पहुंचे और 40 लाख रुपए का चेक लेकर लौट गए। 3. चेक कंफर्मेशन मिलते ही छोड़ा भीलवाड़ा से चेक की कंफर्मेशन मिलते ही बदमाशों ने दुबई में बंधक बनाए गए मुकेश को छोड़ दिया। इसके बाद बिजनेसमैन मुकेश फ्लाइट से शुक्रवार रात भीलवाड़ा पहुंचे। शनिवार देर रात पति-पत्नी सुभाष नगर थाने पहुंचे और पूर्व पार्षद फजले रऊफ शेख उर्फ लुत्फी, उसके साथी फाइनेंसर योगेश मूंदड़ा और राजू पठान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले में योगेश मूंदड़ा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि साथी राजू पठान के लिए अलग- अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है। वहीं मास्टरमाइंड आरोपी फजले रऊफ शेख उर्फ लुत्फी को पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया जा रहा है, जिससे दुबई पुलिस उसे गिरफ्तार कर सके। पुलिस ने फिरौती के इस मामले में रविवार को योगेश मूंदड़ा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस मामले में शामिल मोइन और वसीम को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल राजा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। ये खबर भी पढ़िए…
दुबई में बिजनेसमैन का किडनैप, भीलवाड़ा में 40-लाख फिरौती ली:10 दिन तक बंधक बनाकर रखा; घर जाकर पत्नी से चेक लिया, इसके बाद छोड़ा भीलवाड़ा के बिजनेसमैन को दुबई(UAE) में बंधक बनाकर पत्नी से 40 लाख रुपए की फिरौती वसूलने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित के ससुर को दुबई से फोन किया और 40 लाख रुपए की डिमांड की। पूरी खबर पढ़िए

LDC भर्ती-परीक्षा में नकल, टोंक में तीन कर्मचारियों को नोटिस:परीक्षार्थी ने शिकायत दी, लिखा- एग्जाम रूम में शिक्षक ने अभ्यर्थी को आंसर बताए

जैसलमेर के बाद अब टोंक में भी LDC भर्ती(ग्रेड सेकंड) परीक्षा में नकल कराने के आरोप लगे है। 5 जुलाई को जिला मुख्यालय के पास देवनारायण बालिका आवासीय स्कूल, चराई में बनाए गए LDC भर्ती परीक्षा सेंटर के परीक्षार्थी ने परीक्षा सेंटर के तीन कर्मचारियों पर यह आरोप लगाए हैं। परीक्षार्थी ने आरोप लगाया कि 5 जुलाई को सेकंड पारी में परीक्षा के दौरान दो वीक्षक कमरे से बाहर चले गए, तभी एक अन्य शिक्षक अंदर आया और एक अभ्यर्थी को सवाल हल करवाने लगा। शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो उसे भी धमकाया गया। परीक्षार्थी ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) अध्यक्ष, टोंक कलेक्टर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर(ADM) को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद अतिरिक्त कलेक्टर विनोद मीना ने वीक्षक लक्ष्मण सिंह, सुपरवाइजर समेत तीन कार्मिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ADM बोले- शिकायत मिली है, जांच करवा रहे हें
ADM विनोद कुमार मीना ने बताया- परीक्षार्थी ने शिकायत दी है, जिसमें बताया कि जिस कमरे में वह परीक्षा दे रहा था, उस कमरे ड्यूटी में तैनात कर्मचारी बाहर निकल गए और वो निकलते ही एक व्यक्ति अंदर आया और मेरे दो तीन लाइन पीछे की साइड में एक व्यक्ति अंदर आया और करीब 10 मिनट तक परीक्षार्थी के पास खड़ा रहा, मुझे ऐसा लगता है कि उस व्यक्ति ने परीक्षार्थी को नकल कराई होगी। उस व्यक्ति को मैंने टोका तो मुझे कहा गया कि आप अपना काम करो, फिर मैंने शिकायत करने की बात कही तो उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि तेरे से जो हो कर लेना। ADM ने बताया कि अब नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़िए… LDC भर्ती- पेपर फाइल में छिपाकर ले गया था टीचर:कैंडिडेट्स ने हंगामा किया तो बोले- तुम्हें भी बता देंगे, शोर मत मचाओ जैसलमेर में LDC (ग्रेड सेकेंड) भर्ती परीक्षा में नकल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। टीचर की ओर से महिला अभ्यर्थी को नकल कराने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। पूरी खबर पढ़िए

पंजाब- फरार हत्यारे की जगह चली DSP की फोटो:एक जैसा नाम होने से फंसे मलोट के अफसर; तस्वीर देख रिश्तेदारों के आने लगे फोन

पंजाब के चर्चित जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड के दोषी और पैरोल मिलने के बाद फरार हुए पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह के ‘नाम’ का खामियाजा अब मलोट के वर्तमान डीएसपी जसपाल सिंह को भुगतना पड़ रहा है। केवल नाम की समानता के कारण सोशल मीडिया और कई चैनलों पर मलोट के डीएसपी जसपाल सिंह धालीवाल की फोटो को जसवंत सिंह खालड़ा के हत्यारे के रूप में दिखाया जा रहा है। इससे आहत डीएसपी मलोट ने स्पष्ट किया है कि वह इस मानहानि को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और संबंधित चैनल्स को कानूनी नोटिस भेजेंगे। उनका कहना है कि फोटो लगाकर उनको बदनाम किया गया है और कई लोग तो उन्हें ही हत्यारा समझने लगे हैं। डीएसपी मलोट ने क्या क्या कहा जानिए… पैरोल पर आया, फिर नहीं लौटा जसपाल
मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह नाभा की ओपन एग्रीकल्चरल जेल में बंद था। वह पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी वापस जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। नाभा जेल प्रशासन ने पुलिस को उसे ढूंढने के निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर यह मुद्दा पंजाब की सियासत में बेहद गर्म है, जिस कारण मीडिया में यह खबर प्रमुखता से चल रही है, लेकिन लापरवाही में निर्दोष डीएसपी मलोट की फोटो को दोषी की जगह इस्तेमाल कर दिया गया। फरार जसपाल सिंह पर आरोप
फरार पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह पर 6 सितंबर 1995 को मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा का अमृतसर स्थित घर के बाहर से अपहरण करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व करने और पूरी साजिश में शामिल होने का आरोप है। आरोप है कि खालड़ा को अगवा कर अवैध रूप से झबाल थाने में रखा गया, जहां उनके साथ अमानवीय शारीरिक प्रताड़ना की गई। बाद में पुलिस हिरासत में ही उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए शव को हरीके के पास नहर में फेंक दिया गया। इस मामले में नवंबर 2005 में पटियाला की विशेष CBI अदालत ने जसपाल सिंह को अपहरण, हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2007 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखा। इसके अलावा, स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के रिश्तेदार कुलजीत सिंह धत्त के अपहरण और हत्या की साजिश के मामले में भी 2014 में उसे 5 साल के कठोर कारावास की सजा मिली।

मंदसौर के जॉइंट कलेक्टर के खिलाफ वसूली वारंट:भरण-पोषण नहीं देने पर फैमिली कोर्ट का फैसला; साढ़े 5 लाख नहीं दिए तो हो सकते हैं गिरफ्तार

इंदौर की फैमिली कोर्ट ने मंदसौर के जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ वसूली वारंट जारी किया है। मामला चौहान और उनकी पत्नी निर्मला के बीच तलाक और भरण पोषण के केस से जुड़ा है। कोर्ट ने बुधवार को कहा- जिम्मेदार प्रशासनिक पद पर कार्यरत अधिकारी से अदालत के आदेशों का पालन करने की अपेक्षा अधिक होती है। भरण पोषण की राशि का भुगतान नहीं करने पर चौहान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। दरअसल, निर्मला ने फैमिली कोर्ट में याचिका लगाई थी कि अदालत के आदेश के बावजूद चौहान ने नियमित रूप से भरण-पोषण राशि का भुगतान नहीं किया। उनके ऊपर 5 लाख 56 हजार रुपए की राशि बकाया है। पिछली सुनवाई में उन्होंने केवल 40 हजार रुपए जमा किए हैं। राहुल चौहान फिलहाल मंदसौर जिले की गरोठ तहसील में जॉइंट कलेक्टर हैं। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई 2026 तय की गई है। कोर्ट ने हर महीने 20 हजार रुपए देने को कहा था निर्मला चौहान के वकील प्रवीण कचोले ने बताया कि केस 31 अप्रैल 2023 से फैमिली कोर्ट में है। जहां 4 मई 2026 को हर महीने 20 हजार रुपए का भरण पोषण के लिए आदेश दिया गया था। राहुल ने तब से सिर्फ एक बार पिछली पेशी में 40 हजार रुपए भरे हैं। बुधवार को सुनवाई के दौरान राहुल चौहान कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। उनके वकील विनोद पाटीदार ने अदालत को बताया कि उन्हें अपने मुवक्किल की ओर से आगे की पैरवी या उपस्थिति को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा- प्रतिपक्ष की ओर से प्रभावी उपस्थिति नहीं है और न्यायालय के आदेश के बावजूद भरण-पोषण की शेष राशि का भुगतान भी नहीं किया गया। ये गंभीर मामला है। अगली तारीख पर उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा। पत्नी ने लगाए हैं दहेज प्रताड़ना के आरोप निर्मला चौहान ने 27 नवंबर 2025 को राहुल चौहान के खिलाफ इंदौर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की FIR दर्ज कराई थी। इसमें लिखवाया था- मेरी शादी 16 दिसंबर 2018 को हुई थी। तब राहुल चौहान ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर थे। शादी दोनों परिवार की मर्जी से हुई थी। मेरी मां ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के अगले दिन से ही मेरे पति कम दहेज मिलने की बात कहते हुए मारपीट करने लगे। कुछ दिन बाद मेरी मां ने जमीन रजिस्ट्री के लिए 50 हजार रुपए मेरे ससुर को दिए। इसके बाद मैं पति के साथ खरगोन में रहने लगी। पति ने साथ रखने से इनकार कर दिया निर्मला ने पुलिस को बताया था कि जून 2019 में राहुल UPSC की तैयारी करने दिल्ली मुझे साथ लेकर गए। मैं भी PSC की तैयारी कर रही थी। वहां भी उन्होंने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। मैंने विरोध जताया तो 31 जुलाई 2019 को मुझे मेरी मां के घर छोड़कर चले गए। तलाक देने की धमकी दी। सितंबर 2019 में वे मुझे अपने साथ खरगोन ले आए लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला नहीं थमा। 21 सितंबर 2019 को राहुल ने यह कहते हुए मेरा मोबाइल तोड़ दिया कि मां ने दहेज में लाखों रुपए नहीं दिए हैं। मैंने आपत्ति जताई तो मारपीट की। फिर घर से निकाल दिया। इसके बाद मैंने खरगोन थाने में शिकायत दर्ज कराई और मां के साथ इंदौर लौट आई। दो-तीन बार परामर्श केंद्र ने समझौते का प्रयास किया लेकिन पति ने मुझे रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद राहुल ने 2022 में तलाक का केस लगा दिया, जो 2023 में खारिज हो गया था। ये खबर भी पढ़ें… रेप केस में गिरफ्तार डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड मुरैना में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को चंबल संभाग के आयुक्त सुरेश कुमार ने 4 जून को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले 3 जून की रात सिविल लाइन पुलिस ने उन्हें युवती से रेप और जान से मारने की धमकी देने के केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेशी से पहले अरविंद माहौर थाने परिसर में टहलते और मोबाइल चलाते दिखाई दिए। पढ़ें पूरी खबर…

वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप नए फॉर्मेट में होंगे:वनडे में सेमीफाइनलिस्ट सुपर-7 से, टी-20 में सुपर-10 से तय होंगे, क्वालिफिकेशन का सिस्टम भी बदला

2027 का वनडे वर्ल्ड कप और 2028 का टी-20 वर्ल्डकप नए फॉर्मेट में होगा। वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमों के साथ नया थ्री-स्टेज फॉर्मेट लागू होगा, जिसमें सेमीफाइनलिस्ट सुपर-7 राउंड से चुने जाएंगे। अब तक यह सुपर-6 से चुने जाते थे। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की जगह सुपर-10 स्टेज खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दो नए एलिमिनेटर मुकाबले भी जोड़े गए हैं। ICC ने बुधवार को नए फॉर्मेट में बदलावों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नया क्वालिफिकेशन स्ट्रक्चर बनाया गया है। इनका ऐलान एडिनबर्ग में हुई ICC की सालाना बैठक (AGM) के बाद किया गया। वनडे वर्ल्डकप में 14 टीमें ही हिस्सा लेंगी वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें ही खेलेंगी, लेकिन फॉर्मेट को थ्री-स्टेज में बदल दिया गया है। नए फॉर्मेट में सबसे पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी। इसमें रैंकिंग की आखिरी तीन टीमें (12, 13 और 14) राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी और एक टीम दूसरे राउंड में पहुंचेगी। दूसरे राउंड में 12 टीमें ही होंगी। 6-6 टीमों के दो ग्रुप होंगे, जिनमें कुल 30 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें और दोनों ग्रुप को मिलाकर एक बेस्ट (सातवीं) टीम तीसरे राउंड यानी सुपर-7 में पहुंचेगी। सुपर-7 में सभी सात टीमें आपस में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में कुल 21 मैच खेलेंगी। इसके बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल (1 बनाम 4 और 2 बनाम 3) में पहुंचेंगी। इनकी विजेता टीमें फाइनल खेलेंगी। 2027 वनडे वर्ल्ड कप में ऐसे तय होंगी 14 टीमें 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी। इनमें दो मेजबान (साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे), रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालिफाई करने वाली टॉप-8 टीमें और वर्ल्ड कप क्वालिफायर से आने वाली टीमें शामिल होंगी। तीसरे होस्ट नामीबिया को भी क्वालीफायर खेलना होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इन 14 टीमों में सबसे निचली रैंक वाली तीन टीमें (12वीं, 13वीं और 14वीं) राउंड-1 खेलेंगी, जिसमें सिर्फ एक टीम अगले दौर में पहुंचेगी। इसके बाद बाकी 11 टीमों के साथ मिलकर 12 टीमें दो ग्रुप (6-6) में खेलेंगी। दोनों ग्रुप से टॉप-3 और चौथे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों में से बेहतर एक टीम सुपर-7 में पहुंचेगी। सुपर-7 की सातों टीमें राउंड-रॉबिन मुकाबले खेलेंगी, जहां से टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल और फिर फाइनल के जरिए चैंपियन तय करेंगी। पुराने फॉर्मेट में दो ग्रुप और सुपर सिक्स स्टेज होती थी पुराने फॉर्मेट में 7-7 टीमों के दो ग्रुप होते थे, जिनमें कुल 42 मैच खेले जाते थे। दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें सुपर सिक्स में पहुंचती थीं। सुपर सिक्स में 3-3 टीमों के दो ग्रुप बनते थे, जहां कुल 9 मैच खेले जाते थे। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचती थीं। वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के 3 मुकाबले हो सकते हैं नए वनडे वर्ल्ड कप फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अधिकतम तीन मुकाबले हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों टीमें ग्रुप स्टेज, सुपर-7 और फिर नॉकआउट तक एक-दूसरे के सामने आ सकती हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 की जगह सुपर 10 टी-20 वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट में ग्रुप स्टेज में 4-4 टीमों के पांच ग्रुप होंगे, जिनमें कुल 30 मैच खेले जाएंगे। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी, जिससे कुल 10 टीमें ‘सुपर 10’ स्टेज में खेलेंगी। सुपर 10 में 5-5 टीमों के दो ग्रुप होंगे और कुल 20 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी। बाकी दो स्थानों के लिए एलिमिनेटर मुकाबले होंगे, जिसमें एक ग्रुप की दूसरे स्थान की टीम का सामना दूसरे ग्रुप की तीसरे स्थान की टीम से होगा। दोनों एलिमिनेटर के विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे और इसके बाद फाइनल खेला जाएगा। पुराने फॉर्मेट में सुपर 8 स्टेज होती थी पुराने फॉर्मेट में ग्रुप स्टेज में 5-5 टीमों के चार ग्रुप होते थे, जिनमें कुल 40 मैच खेले जाते थे। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर 8 में पहुंचती थीं। इसके बाद 4-4 टीमों के दो ग्रुप बनते थे, जिनमें 12 मैच खेले जाते थे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचती थीं। टी-20 वर्ल्ड कप 2028 का क्वालिफिकेशन स्ट्रक्चर ICC ने 2028 मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नया क्वालिफिकेशन सिस्टम तय किया है। स्कॉटलैंड को सीधे यूरोप रीजनल फाइनल में जगह मिलेगी। वहीं, 2026 टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली जो टीमें सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं, वे ग्लोबल क्वालिफायर में खेलेंगी। बाकी आठ टीमें रीजनल क्वालिफायर से आएंगी। इसके बाद हर रीजन की टॉप टीम और ओवरऑल रैंकिंग के आधार पर अगली तीन सर्वश्रेष्ठ टीमें 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। ———————– स्पोर्ट्स की इस खबर को भी पढ़ें… ICC की वनडे ऑलरांउडर रैंकिंग में अक्षर टॉप-10 में पहुंचे ICC ने 15 जुलाई को वनडे रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल तीन स्थान की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर पहुंच गए। शुभमन गिल दूसरे स्थान पर बरकरार हैं और नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ 11 रेटिंग अंक दूर हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में सस्ते में आउट होने के बावजूद रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप-5 बल्लेबाजों में बने हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…