ब्रेकिंग न्यूज़
36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा:गुरुग्राम में हाईवे धंसा, 10km लंबा जाम; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी

गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 18 इंच बारिश हुई। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। सड़कों पर कारें बह गईं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद हैं। लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर गया। दिल्ली-जयपुर NH-48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। एक नाले में स्कूल बस भी फंस गई। पुलिस ने कंपनियों से अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) देने की अपील की है। इधर, राजस्थान के जालोर में एक जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई। मानसून ने देश का 95% हिस्सा कवर किया अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से 94 हजार लोग प्रभावित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं। इधर, कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोगा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *