ब्रेकिंग न्यूज़
गुमशुदा के लिए कलेक्ट्रेट पर भीम-आर्मी ने किया प्रदर्शन:पत्नी बोली-पति 15 महीने से लापता; हर बार अधिकारी देते आश्वासन

गुमशुदा व्यक्ति के लिए सोमवार को भरतपुर कलेक्ट्रेट पर भीम आर्मी ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि समाज के व्यक्ति की तलाश के लिए लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लापता युवक की पत्नी ने कहा-पति 15 महीने से लापता हैं। प्रशासन हर बार आश्वासन दे देता है। भरतपुर के नगला हरिहर गांव की रहने वाली पूनम बैरवा ने बताया- मेरे पति प्रहलाद (37) ने 4 साल पहले दो परिचितों धर्मेंद्र धाकड़ और राजेश कुमार गर्ग को उधार पैसा दिया था। धर्मेंद्र को 4.5 लाख और राजेश को 15 लाख रुपए दिए थे। दोनों पैसा नहीं लौटा रहे थे। ढाई साल पहले पति प्रहलाद ने दोनों के खिलाफ वैर थाने धोखाधड़ी की FIR दर्ज करवाई। मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। 26 मार्च 2025 को प्रहलाद मुक़दमे की तारीख पर कोर्ट गया था। वहां से दोनों आरोपियों ने प्रहलाद को किडनैप कर लिया। तब से पति का कुछ पता नहीं है। पुलिस नहीं कर पाई तलाश प्रहलाद के परिजन ने बताया- हमने गुमशुदगी की FIR वैर थाने में करवाई थी। 15 महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ है। हमने अप्रैल महीने में वैर थाने पर धरना दिया था, 6 दिन धरना देने के बाद पुलिस ने आश्वासन देकर धरना खत्म करवा दिया था। हर बार अधिकारी आश्वासन देकर पलड़ा झाड़ लेते हैं। सोमवार को फिर से कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया है।

सरकारी जमीन पर बसी कॉलोनियों के नियमन पर रोक:हाईकोर्ट ने यूडीएच ACS से पूछा- किस अधिकार से ये गैर कानूनी आदेश जारी किया

हाईकोर्ट ने शहरी सेवा शिविर में सरकारी जमीन पर बसी कॉलोनियों और अवैध कब्जों के नियमन पर सोमवार को रोक लगा दी । कोर्ट ने यूडीएच विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और शासन सचिव से पूछा- आपने किस अधिकार से यह गैर कानूनी आदेश जारी किया। एसीएस यूडीएच और सचिव को व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र पेश करने के लिए भी कहा। यह अंतरिम आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने पब्लिक अगेंस्ट करप्शन संस्था की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। कोर्ट ने नगरीय विकास और आवासन विभाग (यूडीएच) के 10 जून को जारी सर्कुलर पर रोक लगाई दी। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को नियमित करने के लिए 12 जून से शिविर लगाए जा रहे हैं। ये शिविर 15 जुलाई तक चलेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खुला उल्लंघन याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट पीसी भंडारी और डॉ. टीएन शर्मा ने कोर्ट को बताया- राज्य सरकार भू-माफिया के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खुला उल्लंघन कर रही है। सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि अनधिकृत निर्माणों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी गलत सहानुभूति होगी। नियमन योजनाएं केवल अपवादस्वरूप परिस्थितियों में, विस्तृत सर्वे के बाद, आवासीय मकानों के लिए केवल एक बार के उपाय (वन टाइम मेजर) के रूप में ही लाई जा सकती है। राजस्थान सरकार पहले ही 1 जनवरी 1999 तक के अतिक्रमणों के नियमन की एकमुश्त छूट दे चुकी है। ऐसे में बार-बार नियमन योजनाएं लाना अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं को संरक्षण देने जैसा है। कब्जा कर लो, सरकार नियमन कर देगी याचिका में कहा गया कि सरकार के ऐसे कदमों से आम जनता में यह गलत संदेश जाता है कि पहले सरकारी जमीन पर कब्जा कर लो। बाद में सरकार उसे वैध (रेगुलाइज) कर देगी। इस कारण ही आमजन बिना डर के जानबूझकर अतिक्रमण करने को प्रेरित होते हैं। इससे शहरों का नियोजित विकास बाधित होता है। प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। अवैध कब्जों को नियमित करने से कानून का पालन करने वाले ईमानदार नागरिकों के हितों की अनदेखी होती है। …………… जयपुर में जमीन और मकान खरीदना होगा महंगा:5 से 49% तक डीएलसी रेट बढ़ाने की तैयारी, 4 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी जयपुर में जमीन और मकान खरीदना अब महंगा होगा। सरकार ने डीएलसी दरों में जुलाई महीने से ही 5 से लेकर 49 फीसदी तक बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। (पूरी खबर पढ़ें)

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ट्रेन के आगे कूदा युवक, सिर कटा; हॉस्पिटल में पंखा-प्लास्टर गिरा, डॉक्टर का सिर फटा; जयपुर में सड़कें धंसी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मानसून से जुड़ी है। जोधपुर में 1 घंटे तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। जयपुर में कई इलाकों में सड़कें धंस गई और पेड़ टूट गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर में जमीन और मकान खरीदना होगा महंगा
जयपुर में जमीन और मकान खरीदना अब महंगा होगा। सरकार ने डीएलसी दरों में जुलाई महीने से ही 5 से लेकर 49 फीसदी तक बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जयपुर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में बढ़ोतरी के प्रस्ताव रखे गए। इससे पहले अप्रैल महीने में भी ये डीएलसी दरें बढ़ाई गई थी। पूरी खबर पढ़ें 2. जोधपुर में पानी में फंसी बस, जयपुर में सड़कें धंसी
जोधपुर में सोमवार को 1 घंटे तेज बारिश से सड़कें दरिया बन गई। यहां ड्राइवर की लापरवाही के कारण सवारियों से भरी बस पानी में फंस गई। जयपुर में तेज बारिश के कारण कई जगह सड़कें धंस गई और पेड़ टूट गए। सीकर जिले में भारी बरसात से हालात बिगड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. 5 लाख लूटने के लिए व्यापारी की गोली मारकर हत्या
भरतपुर में बदमाशों ने 5 लाख रुपए लूटने के लिए बर्तन व्यापारी को गोली मार दी। घायल व्यापारी खुद बाइक चलाकर भरतपुर के RBM हॉस्पिटल पहुंचे। हालत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर के SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। था। पूरी खबर पढ़ें 4. 20 साल बाद पांचना बांध से छोड़ा गया पानी
करौली जिले के पांचना बांध से 20 साल बाद सोमवार को पानी छोड़ा गया। बांध के 3 गेट खोलकर गंभीरी नदी में पानी की निकासी शुरू की गई। इसके बाद चाबी से गेट खोलकर नहरों में पानी छोड़ा गया। इसके साथ ही गुडला पांचना लिफ्ट में भी पानी छोड़ने की शुरुआत की गई। पूरी खबर पढ़ें 5. तस्करों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
बालोतरा के गुड़ामालानी थाना इलाके में पुलिस से बचने के लिए भाग रहे शराब तस्करों की कार पेड़ से टकरा गई। तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछा किया। हादसे में 1 तस्कर की मौत हो गई, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. सरकारी हॉस्पिटल में पंखा-प्लास्टर गिरा, डॉक्टर का सिर फटा
अलवर के सैटेलाइट हॉस्पिटल में सोमवार सुबह छत का प्लास्टर और पंखा डॉक्टर और महिला मरीज पर गिर गया। ओपीडी रूम में हुए हादसे में डॉक्टर का सिर फट गया, जबकि महिला के हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके नाक पर 3 टांके लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. ट्रेन के आगे कूदा युवक, सिर कटकर अलग गिरा
जालोर में सोमवार सुबह एक युवक ने भगत की कोठी-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। हादसे में युवक का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। हादसे के बाद करीब 50 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। पुलिस ने ट्रैक से सिर और धड़ के टुकड़े समेटकर मॉर्च्युरी में रखवाए। पूरी खबर पढ़ें 8. पति ने पत्नी की हत्या की, खुद भी फंदे से लटका
भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना इलाके में पति ने कहासुनी होने पर पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटक गया। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। युवक का साढ़ू और साली खेत से घर लौटकर आए तो दोनों के शव मिले। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. मूंग के दाने से भी छोटी भगवान जगन्नाथ की मूर्ति
उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के मौके पर दुनिया का सबसे छोटा सोने-चांदी का रथ बनाया है। इस रथ की साइज महज 1 गुना 1 सेंटीमीटर है। इसके अंदर जो मूर्ति विराजमान है, वह मूंग के दाने से भी छोटी है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 371 पदों पर भर्ती के लिए कल तक भर सकेंगे फॉर्म
RPSC की सहायक लोक अभियोजक (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 7 जुलाई है। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर को प्रस्तावित है।

चित्तौड़गढ़ बाईपास का रास्ता साफ, जमीन अधिग्रहण शुरू:शहर को जाम से मिलेगी राहत, उद्योग-पर्यटन को मिलेगा फायदा

चित्तौड़गढ़ शहर के बहुप्रतीक्षित बाईपास प्रोजेक्ट को बड़ा प्रशासनिक कदम मिल गया है। केंद्र सरकार ने परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही बाईपास निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है और जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। बाईपास बनने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-27 को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से सीधा संपर्क मिलेगा। इससे शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव कम होगा, ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। साथ ही उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। कई गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित सांसद सी.पी. जोशी ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत गंगरार तहसील के डेट, भवानीपुरा, मेडीखेड़ा और शिवपुरा तथा बस्सी तहसील के आंवलहेड़ा बिलिया, नगरी और गुर्जरखेड़ा सहित कई गांवों की जमीन इस परियोजना में शामिल होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद अब इन गांवों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जिससे निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता आसान हो जाएगा। शहर की ट्रैफिक समस्या से मिलेगी राहत चित्तौड़गढ़ शहर से रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। इससे शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव बना रहता है और लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। बाईपास बनने के बाद भारी वाहन शहर में प्रवेश किए बिना नए मार्ग से गुजर सकेंगे। इससे शहर के अंदर यातायात सुगम होगा, सड़क हादसों में कमी आने की संभावना रहेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों का समय भी बचेगा। उद्योग, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा बाईपास बनने से जिले के औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे माल परिवहन आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। वहीं विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी पहले से अधिक सुविधाजनक होगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कई सड़क परियोजनाओं के बाद अब बाईपास की बारी पिछले कुछ वर्षों में चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में किशनगढ़-अहमदाबाद सिक्स लेन, देसूरी-भटेवर नेशनल हाईवे, प्रतापगढ़, देबारी और मंगलवाड़ बाईपास सहित कई सड़क परियोजनाएं पूरी हुई हैं। इसके अलावा सर्विस रोड, अंडरपास और ओवरब्रिज का भी निर्माण किया गया है। अब चित्तौड़गढ़ बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है। तय समय पर निर्माण पूरा होने पर यह परियोजना जिले की यातायात व्यवस्था और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

5 आतंकियों को उनके गांव लेकर पहुंची गुजरात ATS:मध्यप्रदेश-गुजरात से गिरफ्तार किए गए थे 8 आतंकी, टेररिस्ट नेटवर्क फैलाने का काम कर रहे थे

गुजरात ATS ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े आठ आतंकियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से पकड़ा था। जांच में पता चला है कि ये सभी गुजरात के रहने वाले हैं। इनमें से 5 तो पालनपुर तालुका के भागल गांव के ही रहने वाले हैं। सोमवार को एटीएस इन पांचों को लेकर भागल गांव में इनके घर पहुंची। क्योंकि, गिरफ्तार किए गए 8 में से 5 आतंकी इसी गांव के रहने वाले हैं। मुदाशिर गाजीवाला और अहमद गाजीवाला चचेरे भाई हैं। एटीएस सभी संबंधित लोगों को साथ लेकर जांच कर रही है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। आतंकियों के घर से साहित्य और अन्य सामान जब्त
पालनपुर तालुका के भागल गांव में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकवादियों के घर पर तलाशी अभियान के दौरान, गुजरात एटीएस टीम ने आतंकवादी संगठन से संबंधित आपत्तिजनक साहित्य जब्त किया है। एटीएस अधिकारियों ने आतंकवादियों में से एक के घर से सामग्री से भरे दो बड़े बैग भी जब्त किए हैं। 3 जुलाई को गुजरात और मध्य प्रदेश से पकड़े गए थे आतंकी गुजरात ATS ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े आठ आतंकियों को 3 जुलाई को गुजरात और मध्य प्रदेश से पकड़ा है। सभी को अलग अलग जिलों से पकड़ा गया है। इनमें से दो की उम्र 18 और 19 साल है। ये सभी गुजरात में JeM का एक एक्टिव नेटवर्क बनाने के लिए काम कर रहे थे, ताकि आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया सके। एटीएस ने इनसे पूछताछ शुरू कर दी है। सूचना मिलने के बाद, एटीएस ने 5 अलग-अलग टीमें बनाकर एक बड़ा अभियान चलाया। एटीएस की टीमों ने गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, नवसारी, पाटण और मध्य प्रदेश के देवास से 8 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि ये सभी गुजरात के ही रहने वाले हैं और एक पाकिस्तानी हैंडलर के इशारों पर काम कर रहे थे। पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था: डीआईजी गुजरात के एटीएस डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और बाद में छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से काफी साहित्य और झंडे भी बरामद हुए। आरोपियों से जब्त मोबाइल फोन से काफी जानकारियां मिली हैं। पाकिस्तान के अब्दुल्ला साहब नाम के हैंडलर के संपर्क में थे: डीआईजी डीआईजी सुनील जोशी ने आगे बताया कि सभी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के अब्दुल्ला साहब नाम के एक हैंडलर के संपर्क में थे। हैंडलर के इशारे पर ही गुजरात में मजबूत नेटवर्क खड़ा करने कोशिशों में लगे हुए थे। इन्हें एक शख्स के जरिए 3 लाख रुपए भी मिले थे। ये गुजरात में पाटण के एक मदरसे में रह रहे थे। मदरसे से साहित्य और कुछ पर्चे भी जब्त किए गए हैं। सदस्यों की भर्ती के लिए तंजीम नाम का संगठन बनाया था डीआईजी सुनील जोशी ने कहा- आरोपियों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के लिए गुजरात में एक तंजीम नाम का संगठन बनाया था। वर्तमान में, तंजीम में 8 सदस्य शामिल हो चुके थे और अपने क्षेत्र में अन्य सदस्यों को शामिल करने के लिए उनका ब्रेनवॉश कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला है कि ये जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी साहित्य का गुजराती में अनुवाद करके स्थानीय स्तर पर इसकी विचारधारा का प्रचार भी कर रहे थे। —————————— ये खबर भी पढ़ें… गुजरात से 4 अलकायदा आतंकी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट गुजरात एटीएस ने बताया कि उसने अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दो आतंकी गुजरात, एक दिल्ली और एक नोएडा से पकड़ा गया है। ये चारों नकली नोटों के रैकेट और आतंकी संगठन से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे थे। ये ऐसे एप्स का उपयोग कर रहे थे जिसमें कंटेंट अपने आप डिलीट हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

अजमेर में सामान्य से 49% ज्यादा हुई बारिश:आधा घंटे की बारिश से सड़कों पर भरा पानी, गड्ढे में कार फंसी, घर का सोलर पैनल उड़ा

अजमेर में सोमवार शाम 5 बजे बाद दिनभर की गर्मी और उमस के बाद हुई तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। मानसून के सक्रिय होने के साथ जिले में सामान्य से 49 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में भी गिरावट आई। महज आधे घंटे की तेज बारिश से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जलभराव के बीच एक कार गड्ढे में फंस गई, पुलिस लाइन स्थित शिक्षा स्कूल के पीछे एक मकान की छत पर लगा सोलर पैनल तेज हवा के कारण उखड़कर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय कोई उसकी चपेट में नहीं आया, लेकिन घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मकान मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है। सोमवार को रात 8:30 बजे तक 26.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पहले देखिए बारिश के बाद की ये PHOTO’S शाम को बारिश के बाद तापमान में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 88 प्रतिशत और शाम को 68 प्रतिशत रही। दिनभर बारिश नहीं हुई, लेकिन शाम के बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सड़कों पर भर पानी, कार गड्ढे में गिरी शाम को कुछ देर की बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। खासकर शास्त्री नगर में एक सीवरेज चैंबर का ढक्कन खुल गया, जिसके कारण वहां से गुजर रही एक कार गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया, जिससे इस इलाके में सुरक्षा और अव्यवस्था की गंभीर स्थिति उजागर हुई। 12 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर संभाग में 12 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी जिले में बादल छाए रहने, तेज हवाओं के साथ बारिश होने और मौसम सुहावना बने रहने का अनुमान है। इधर, मानसून सीजन में अजमेर जिले में अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है। 6 जुलाई तक सामान्य बारिश 91.6 मिमी के मुकाबले 136.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो सामान्य से 49 प्रतिशत अधिक है। पूरे मानसून सीजन (जून से सितंबर) में जिले में 510.5 मिमी वर्षा सामान्य मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार जिले में सामान्य से बेहतर मानसून रहने के संकेत हैं, जिससे किसानों और जल स्रोतों के लिए भी स्थिति अनुकूल बनी हुई है।

क्रूड ऑयल पाइपलाइन लीकेज रिपेयर कर रही इंजीनियर-टेक्निकल टीमें:18 इंच पाइप काटकर नया लगाएंगे, बारिश-आंधी ने 20 मिनट रोका

बाड़मेर में क्रूड ऑयल पाइपलाइन में हुए लीकेज के दूसरे दिन सोमवार को केयर्न वेदांता कंपनी के इंजीनियरों और टेक्निकल टीमों ने काम शुरू कर दिया। लीकेज वाली 18 इंच की पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से को दोनों तरफ से काटकर नया पाइप लगाया जा रहा है। मरम्मत के दौरान कुछ देर आंधी और बारिश भी आई, जिससे करीब 20 से 30 मिनट तक काम रोकना पड़ा। इसके बाद टीम ने दोबारा मरम्मत शुरू कर दी। लीकेज वाली पाइप काटकर लगाया जा रहा नया हिस्सा बता दें, रविवार (5 जुलाई) सुबह करीब 6 बजे भाग्यम वेलपैड-12 से मदर वेलपैड तक बिछी 18 इंच की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। इससे बोथिया गांव के दो खेतों की करीब एक बीघा जमीन पर क्रूड ऑयल फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर कंपनी प्रबंधन अलर्ट हुआ और एहतियात के तौर पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में गुजर रही सभी पाइपलाइनों की सप्लाई बंद कर दी गई। रात करीब 10 बजे लीकेज पॉइंट का पता चल पाया था। क्रेन, जेसीबी और तकनीकी टीम मौके पर तैनात केयर्न वेदांता कंपनी ने लीकेज वाली जगह पर जेसीबी से करीब 8 से 10 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा खुदवाया। सोमवार सुबह इंजीनियर और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पाइप को रस्सियों से सहारा दिया गया और क्षतिग्रस्त हिस्से को दोनों तरफ से काटकर नया पाइप जोड़ा गया। मौके पर क्रेन, जेसीबी, वैक्यूम टैंकर सहित करीब एक दर्जन इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। आंधी-बारिश से कुछ देर रुका काम, अब होगी टेस्टिंग दोपहर करीब 3 बजे आंधी और बारिश आने से मरम्मत कार्य करीब 20 से 30 मिनट तक रोकना पड़ा। मौसम सामान्य होने पर टीम ने दोबारा काम शुरू कर दिया। कंपनी के अनुसार मरम्मत पूरी होने के बाद पाइपलाइन की टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद ही क्रूड ऑयल की सप्लाई दोबारा शुरू की जाएगी। कंपनी बोली- लीकेज तुरंत रोका, किसानों को मिलेगा मुआवजा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को राजस्थान के भाग्यम क्षेत्र में एक वेल-पैड साइट के पास तरल पदार्थ का रिसाव हुआ था। ऑपरेशंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लीकेज को सीमित क्षेत्र तक रोक दिया। प्रभावित इलाके की लगातार निगरानी की गई और फैलाव रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए। कंपनी ने बताया कि प्रभावित किसानों को सरकारी नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही समुदाय और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी उपाय किए जा रहे हैं। —– पढ़ें इससे जुड़ी खबर ….. 1. किसान बोले- क्रूड ऑयल से खेत बंजर हुए:पिछली बार 3 हजार मुआवजा मिला था, हकीकत में करोड़ों से भी भरपाई नहीं होगी
बाड़मेर जिले के बोथिया गांव में रविवार को क्रूड ऑयल की पाइपलाइन में लीकेज होने से 16 घंटे तक दो खेतों में तेल बहता रहा। क्रूड के रिसाव के कारण खेतों में तेल का तालाब बन गया। गड्ढा बनाकर 15 वैक्यूम (खाली) टैंकरों में तेल को भरा गया। (पढ़े पूरी खबर) 2. किसान के खेत में निकलने लगा क्रूड ऑयल:इलाके से गुजर रही पाइपलाइन में सप्लाई बंद की; वेलपैड से 1KM दूर मिला लीकेज पॉइंट बाड़मेर जिले के बोथिया गांव के एक खेत में रविवार सुबह 6 बजे क्रूड ऑयल का रिसाव होने लगा। क्रूड ऑयल 2 खेतों में 500 मीटर के दायरे में फैल गया। लीकेज की सूचना पर केयर्न वेदांता कंपनी के इंजीनियर और अधिकारी मौके पर पहुंचे। (पढ़े पूरी खबर)

भगोड़े नीरव मोदी को जल्द लाया जा सकता है भारत:यूरोपियन-कोर्ट में आखिरी केस भी हारा; पिछले 7 साल से लंदन की जेल में बंद

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता अब साफ हो गया है। नीरव मोदी यूरोपीय मानवाधिकार अदालत में अपना आखिरी केस भी हार गया है। जिसके बाद उसको भारत लाने यानी प्रत्यर्पण के मामले में बची आखिरी कानूनी बाधा भी दूर हो गई है। न्यूज18 द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, यूके की अदालतों में अपील के सभी रास्ते बंद होने के बाद नीरव मोदी ने अप्रैल 2026 में यूरोपीय मानवाधिकार अदालत का दरवाजा खटखटाया था। यूरोपीय अदालत से भी नीरव मोदी को कोई राहत नहीं मिली है, जिससे अब उसके पास अपने प्रत्यर्पण का विरोध करने के लिए कोई भी कानूनी विकल्प नहीं बचा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त होने के बाद, यूके सरकार ने नीरव मोदी को भारतीय अधिकारियों को सौंपने की प्रोसेस शुरू कर दी है। अब नीरव मोदी को किसी भी समय भारत लाया जा सकता है। नीरव मोदी 2019 से लंदन की जेल में बंद है। CBI और ED, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कई हजार करोड़ रुपए के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहे हैं। मानवाधिकार अदालत से भी नहीं मिली राहत नीरव मोदी ने यूके की अदालतों में अपील के सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद अप्रैल 2026 में यूरोपीय मानवाधिकार अदालत का रुख किया था। हालांकि, यूरोपीय अदालत ने भी नीरव मोदी को राहत देने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद प्रत्यर्पण को चुनौती देने के उसके सारे कानूनी रास्ते अब आधिकारिक रूप से बंद हो गए हैं। यूके सरकार ने शुरू की भारत भेजने की प्रोसेस कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह खत्म होने के बाद अब यूके सरकार एक्शन में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटिश सरकार ने नीरव मोदी को भारतीय जांच एजेंसियों को सौंपने के लिए जरूरी फॉर्मेलिटीज शुरू कर दी हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और उसे किसी भी समय भारत लाया जा सकता है। मार्च 2019 से लंदन की जेल में बंद है नीरव मोदी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी पिछले सात सालों से यूके में है और मार्च 2019 से लंदन की एचएमपी वांड्सवर्थ जेल में बंद है। वह जेल में रहते हुए ही भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा था, जिसमें अब उसे पूरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। PNB घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में है तलाश भारत की प्रमुख जांच एजेंसियां, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED), नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं। नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ मिलकर कई हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच के लिए उसे भारत लाना जरूरी है। क्या होती है यूरोपीय मानवाधिकार अदालत (ECHR)? ECHR क्या है: यह एक अंतरराष्ट्रीय अदालत है जो फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में स्थित है। यह यूरोपीय मानवाधिकार कन्वेंशन के उल्लंघन के मामलों की सुनवाई करती है। प्रत्यर्पण में भूमिका: अक्सर यूके की अदालतों से केस हारने के बाद अपराधी मानवाधिकारों का हवाला देकर ECHR में अपील करते हैं। नीरव मोदी के पास यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय कानूनी कवच था, जो अब खत्म हो चुका है। ये खबर भी पढ़ें… नीरव मोदी को बैंक को ₹108 करोड़ चुकाने होंगे: पर्सनल लोन गारंटी मामले में लंदन हाईकोर्ट का फैसला, 7 साल से जेल में बंद है भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया (BOI) को 1.15 करोड़ डॉलर यानी करीब 108 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। लंदन के हाई कोर्ट ने दुबई की एक कंपनी ‘फायरस्टार डायमंड एफजेडई’ के लिए दी गई पर्सनल लोन गारंटी और उस पर लगे ब्याज से जुड़े मामले में ये फैसला सुनाया है। नीरव बीते 7 सालों से लंदन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

जगन्नाथ धाम की अनूठी परंपरा:365 दिन बाद जमीन से निकला खास फुलुरी तेल, रथयात्रा से पहले शुरू हुआ उपचार और श्रृंगार

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी (रविवार) को ओडिशा के पुरी स्थित बड़ा ओड़िया मठ में एक गुप्त जगह से जमीन के नीचे गाड़ा गया मिट्टी का घड़ा निकाला गया। इसमें 365 दिन से रखा विशेष औषधीय तेल ‘फुलुरी तेल’ था। परंपरा के मुताबिक दैतापति सेवक (विशेष) इसे भक्ति यात्रा के साथ श्रीमंदिर लेकर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ के श्रीअंग में श्रद्धा से इसकी मालिश की गई। माना जाता है कि इससे महाप्रभु के शरीर का दर्द कम होगा और बुखार धीरे-धीरे उतरेगा, ताकि वे रथयात्रा से पहले नेत्रोत्सव के लिए तैयार हो सकें। रथयात्रा में अब 10 दिन बाकी हैं और मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। फुलुरी तेल नीति के बाद कैथा गोंद (कैंथा आठा), खड़ी, बनकलागी जैसी संरक्षण और श्रृंगार से जुड़ी नीतियां भी होंगी। महाप्रभु को ‘अनसर पाना’ का भोग: अनवसर काल (भगवान का विश्राम और उपचार काल) में तीनों विग्रहों को प्रतीकात्मक रूप से ज्वर माना जाता है। इस दौरान 15 दिनों तक ‘अनसर पाना’ नाम का पवित्र पेय भोग लगाया जाता है। यह दूध, ताजी मलाई, मिश्री और कपूर से बनता है। इसे रोज ‘अनसर घर’ के भीतर तैयार किया जाता है। फिर इसे भगवान को भोग लगाकर प्रसाद बांटा जाता है। मंदिर में पूजा-श्रृंगार कर रहे वासुदेव सिंघारी के मुताबिक अनवसर के 15 दिनों में देवता सादे सफेद कपड़े पहनते हैं और पूजा में केवल सफेद फूल ही चढ़ाए जाते हैं। देवताओं को आराम में बाधा न हो, इस दौरान मंदिर में घंटियां नहीं बजाई जा रही हैं। अनवसर काल में मुख्य विग्रहों के दर्शन बंद हैं। भक्तों को साक्षात दर्शन की जगह प्रतिनिधि रूप में ‘पट्टाचित्र’ (कपड़े पर बनी पेंटिंग) के दर्शन कराए जा रहे हैं। तिल, फूल और जड़ी-बूटियों से तैयार होता है विशेष तेल पुजारी मधुसूदन पूजा पंडा के मुताबिक, यह तिल के तेल से बनने वाला विशेष औषधीय व सुगंधित तेल है। इसमें केतकी, चमेली, बकुल, चंपा, कपूर, चंदन चूर्ण समेत कई औषधीय जड़ों का मिश्रण मिला मिट्टी के पात्र में भरकर सील किया जाता है। तेल बडाग्राही हलधर दास महापात्र की देखरेख में तैयार होता है। रथयात्रा के समय रथ के गुंदिचा मंदिर पहुंचने पर हेरा पंचमी के दिन इसे बड़ा ओड़िया मठ में गुप्त स्थान पर मिट्टी में दबा दिया जाता है। 365 दिन बाद निकालने पर इसमें औषधीय गुण विकसित माने जाते हैं। तेल धार्मिक महत्व के साथ भगवान जगन्नाथ के दारु (काष्ठ) विग्रहों को नमी, कीट व घुन से बचाने में भी उपयोगी है।

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा 91 वर्ष के हुए:धर्मशाला-लद्दाख में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पीएम मोदी का बधाई संदेश- विश्व शांति के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय

विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा सोमवार को 91 वर्ष के हो गए हैं। इस विशेष अवसर पर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित उनके अस्थायी निवास स्थान के मुख्य तिब्बती मंदिर ‘त्सुगलाखंग प्रांगण’ में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) और स्थानीय तिब्बती समुदाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए सैकड़ों बौद्ध अनुयायियों, पर्यटकों और स्थानीय भारतीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दलाई लामा के बारे में जानें- नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है जन्म: 6 जुलाई 1935 को पूर्वोत्तर तिब्बत के ताकत्सेर गांव में हुआ। भारत आगमन: वर्ष 1959 में तिब्बत पर चीनी आक्रमण के बाद वे भारत आए और तब से धर्मशाला को अपना निवास स्थान बनाकर विश्व को शांति का संदेश दे रहे हैं। वैश्विक सम्मान: विश्व शांति और अहिंसा के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1989 में प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं दलाई लामा के जन्मदिन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति रहा है। उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति तथा वैश्विक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” राष्ट्रगान और विशेष प्रार्थना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत धर्मशाला में आयोजित इस समारोह में कांगड़ा के उपायुक्त (डीसी) हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत भारत और तिब्बत के राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके बाद दलाई लामा की लंबी उम्र और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और केक काटा गया। मुख्य अतिथि का संबोधन: दलाई लामा शांति और करुणा के जीवंत प्रतीक मुख्य अतिथि डीसी हेमराज बैरवा ने राज्य सरकार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दलाई लामा केवल एक वैश्विक आध्यात्मिक गुरु नहीं, बल्कि संघर्ष और विभाजन से त्रस्त इस आधुनिक विश्व में शांति, करुणा और सार्वभौमिक उत्तरदायित्व के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि असली सुख भौतिकता में नहीं, बल्कि दयालु हृदय और क्षमा में है। इसके साथ ही डीसी ने क्षेत्र के पर्यटन और अर्थव्यवस्था में तिब्बती समुदाय के योगदान की सराहना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आधिकारिक संदेशों का वाचन समारोह के दौरान तिब्बती स्कूलों और ‘तिब्बती प्रदर्शन कला संस्थान’ के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। इस मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद के उपाध्यक्ष खेनपो सोनम टेनफेल और कार्यवाहक सिक्योंग त्सेग्याल चुक्या द्रानी ने क्रमशः संसद और काशाग (कैबिनेट) का आधिकारिक संदेश पढ़ा। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सीटीए के कई सिविल सेवकों को भी सम्मानित किया गया।