ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यपाल माथुर बोले-अरविंद, कमाल कर दिया…ओल्ड को गोल्ड बना दिया:JNVU में 132 साल बाद जसवंत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में महाराजा जसवंत सिंह (द्वितीय) की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह में सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने कहा, “अरविंद, कमाल कर दिया…ओल्ड को गोल्ड कर दिया। वहीं जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य गजसिंह ने विश्वविद्यालय के पुराने परिसर का नाम बदलकर “जसवंत कैंपस” करने का सुझाव दिया। कैंपस में 132 साल बाद महाराजा जसवंत सिंह (द्वितीय) की प्रतिमा लगाई गई है। समारोह में कई जनप्रितिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस प्रतिमा को पूर्व विश्विविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी ने चार भामाशाहों की मदद से तैयार करवाई है। इस कार्यक्रम में जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य गजसिंह, सिक्किम राज्यपाल ओम माथुर, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, विधायक बाबू सिंह राठौड़ और राजेंद्र राठौड़ समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ओल्ड कैंपस का नाम जसवंत कैंपस हो समारोह में जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य गजसिंह ने कहा- उस समय जसवंत सिंह मारवाड़ को आधुनिक रास्ते पर लेकर आए, डेवलपमेंट के काम करवाए। उनके समय एक्साइज, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, एग्रीकल्चर, खनिज आदि में विकास करवाया। बड़े-बड़े बांध बनवाए और पानी की व्यवस्था करवाई। जसवंत सागर बांध उन्हीं के नाम से है। वे धार्मिक रूप से आर्य समाज के मुख्यिा को भी यहां लेकर आए और समाज सुधार का काम किया। इस कैंपस का नाम जसवंत कैंपस के नाम से होना चाहिए। गजसिंह ने कहा- महाराजा उम्मेद सिंह के नाम से एयरपोर्ट का नाम होना चाहिए। 100 साल पहले उन्होंने हवाई पट्टी बनवाई थी। एम्स का नाम भी..। जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी में राजस्थानी विभाग, राजस्थान को राज्य भाषा बनानी चाहिए। मैं आशा करता हूं ये काम जल्दी से जल्दी होगा। अरविंद तुमने ओल्ड को गोल्ड कर दिया वहीं, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने कहा- अरविंद कमाल कर दिया- ओल्ड से गोल्ड कर दिया। जैसे ही आपने सोशल मीडिया पर डाला मेरे पास कई फोन आ गए कि भाईसाहब मैं भी उस कॉलेज से हूं। हमारी भी ये खोट रही हमें इतना समय लगा। भाई आपने गजब कर दिया। वास्तव में इसका स्वागत होना चाहिए। इस बच्चे ने इस इतिहास को याद किया। वहीं, राजेंद्र राठौड़ ने युग परिवर्तन की बात कहीं। उन्होंने कहा कि कल एक कॉलेज में गया तो वहां विजन 2026 रखा। देश बदल रहा है, अब हमें 2047 करके विजन रखना है। 2014 के बाद देश बदल रहा है। मोदी ने जो सपना देखा है वो इन युवा पीढ़ी के भरोसे देखा है। मेरे सामने बैठे सिपाही विजन 2047 देखेंगे। राठौड़ ने कहा- मेरी इच्छा है कि जसवंत सिंह द्वितीय की जयंती पर मेला भरना चाहिए और पुष्प अर्पित होने चाहिए।
1893 में हुई थी स्थापना, पहला हायर एजुकेशन कॉलेज था साल 1893 में जसवंत कॉलेज की स्थाना की गई थी। ये उस समय का जोधपुर का पहला कॉलेज था, जो इलाहबाद यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड था। 1962 में ये जोधपुर यूनिवर्सिटी में आया और 1992 में इसका नाम जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के तौर पर हुआ। जयपुर में तैयार हुई पंच धातु की प्रतिमा अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि जयपुर से महाराज जसवंत सिंह (द्वितीय) की प्रतिमा को तैयार किया गया है। पंच धातु से बनी ये प्रतिमा 8:50 फीट की हाइट है। इसके साथ ही इसका वजन 350-400 तक है। उन्होंने बताया कि साल 2024 में यूनिवर्सिटी से परमिशन मिली थी। लेकिन आर्थिक सहयोग के लिए मना कर दिया था। इसके बाद 25 जनवरी 2025 में इसका भूमि पूजन हुआ।

जयपुर के अशोक शर्मा का टीम इंडिया में सिलेक्शन:जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू; IPL में 154 की स्पीड से फेंक चुके गेंद

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम में जयपुर के रामपुरा गांव के रहने वाले तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को भी जगह मिली है। जिम्बाब्वे में 23 से 26 जुलाई तक 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसमें अशोक शर्मा डेब्यू कर सकते हैं। अशोक शर्मा ने तेज रफ्तार गेंदबाजी से घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खास पहचान बनाई है। टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद अशोक शर्मा ने कहा- यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा- जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तभी से भारतीय टीम की जर्सी पहनने का सपना देखा था। अब वह सपना सच हो गया है। इस खुशी को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस मौके का पूरा फायदा उठाऊं और प्रदर्शन से टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाऊं। IPL में कई टीमों का हिस्सा रह चुके अशोक
अशोक शर्मा ने IPL में राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि उनको खेलने का मौका नहीं मिला था। साल-2025 में हुए ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने अशोक शर्मा को 90 लाख रुपए में खरीदा था। IPL-2026 में गुजरात टाइटंस ने पंजाब के खिलाफ अशोक को डेब्यू कराया। इस दौरान अशोक ने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इस सीजन अशोक ने 6 मैच में 6 विकेट लिए थे। 32 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। RCA का साथ छोड़ गुजरात के साथ जुड़े अशोक
IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने अशोक शर्मा को घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का प्रस्ताव दिया था। इसे स्वीकार करते हुए अशोक शर्मा ने नए घरेलू सत्र से गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले खेलने का फैसला किया। (पूरी खबर पढ़ें) अब भारतीय टीम में अशोक शर्मा का सिलेक्शन हुआ है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि अशोक शर्मा अपनी तेज गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभाव छोड़ेंगे और भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि इससे पहले अशोक शर्मा को भारतीय-ए टीम के लिए सिलेक्ट किया गया था। जून महीने में श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में भारतीय-ए टीम के सदस्य युद्धवीर सिंह फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद अशोक शर्मा को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था। ये खबर भी पढ़ें सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को फिर मौका:लगातार तीसरी सीरीज में चुने गए, रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी BCCI ने जिम्बाब्वे में 23 से 26 जुलाई तक होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। बोर्ड ने उनको बाहर करने की कोई वजह भी नहीं बताई है। (पूरी खबर पढ़ें)

कर्ज से बचने भागा युवक, पुलिस लापता मानकर ढूंढती रही:रिश्तेदार के घर छुपकर बैठा था, घरवालों से कॉन्टेक्ट में था

चित्तौड़गढ़ में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से बचने के लिए एक युवक घर छोड़कर भाग गया। पुलिस लापता मानकर सात दिन तक ढूंढती रही। इस दौरान आरोपी घरवालों के कॉन्टेक्ट में था और रिश्तेदार के घर छुपकर बैठा था। जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। परिजनों की हादसे की आशंका के चलते पुलिस तलाश करती रही, दो कुओं का पानी खाली कराया। सिविल डिफेंस और गोताखोरों की मदद ली। लगातार जांच के बाद पुलिस ने युवक को नागौर से पकड़ लिया। पुलिस अब युवक और उसके परिजनों के खिलाफ करेगी। अब पढ़िए … सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम 1. मोबाइल और बाइक मिलने से हादसे की आशंका बनी
चंदेरिया थानाधिकारी मोतीराम सारण ने बताया – रतनलाल गाडरी (40) 28 जून को घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए आशंका जताई कि वह किसी कुएं में गिर गया है। जांच के दौरान एक कुएं के पास उसका मोबाइल और दूसरे कुएं के पास बाइक मिली। इसके बाद पुलिस ने हादसे की आशंका मानते हुए उसी रात मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी। 2. दो कुओं का पानी खाली कराया, फिर भी नहीं मिला सुराग
थानाधिकारी ने बताया कि अगले दिन सिविल डिफेंस और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। बड़े मोटरों से दोनों कुओं का पानी घंटों तक खाली कराया गया और पूरी तलाशी ली गई, लेकिन रतनलाल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य संभावित सुरागों पर काम जारी रखा। 3. जांच में सामने आया कर्ज और जमीन विवाद का मामला
मोतीराम सारण ने बताया कि जांच में पता चला कि रतनलाल ने फाइनेंस पर पांच ट्रैक्टर, एक पिकअप, एक कार, एक बुलेट और एक प्लेटिना बाइक सहित कई वाहन ले रखे थे। इसके अलावा उस पर कई छोटे-बड़े लोन भी थे। पड़ोसियों से जमीन विवाद चल रहा था और कोर्ट का फैसला भी उसके खिलाफ आया था। पुलिस के अनुसार इन्हीं कारणों से उसने खुद के लापता होने की योजना बनाई। 4. परिवार को थी जानकारी, फिर भी पुलिस को गुमराह किया
थानाधिकारी के अनुसार रतनलाल घर छोड़ने के बाद भी लगातार अपने परिवार के संपर्क में था। उसके बेटे और अन्य परिजनों को उसके सुरक्षित होने की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने यह बात पुलिस से छिपाई। इस दौरान परिजनों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन भी दिए तथा धरने की तैयारी तक कर ली थी। 5. नागौर से मिला, अब होगी कानूनी कार्रवाई
मोतीराम सारण ने बताया कि जांच के दौरान सूचना मिली कि रतनलाल पहले नागौर के कुचेरा क्षेत्र में रह चुका है। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से उसे उसके पुराने परिचित के यहां से सकुशल बरामद कर चित्तौड़गढ़ लाया गया। अब रतनलाल और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग करवाने के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UCC पर जनसुनवाई, प्रारूप समिति सदस्य ने सुने सुझाव:10 जुलाई तक वेबसाइट और QR कोड से लोग दे सकते हैं राय

राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर सोमवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जोधपुर से प्रारूप समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह सुनवाई हुई। इसमें फलौदी जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए। सुझावों को प्रारूप तैयार करने में किया जाएगा शामिल डॉ. शुचि चौहान ने सभी प्रतिभागियों के सुझावों को ध्यान से सुना। उन्होंने बताया कि प्राप्त सुझावों का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में उचित परीक्षण किया जाएगा। डॉ. चौहान ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश का कोई भी नागरिक 10 जुलाई तक यूसीसी पर अपने सुझाव और विचार साझा कर सकता है। सुझाव देने के लिए प्रचार सामग्री पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है या https://ucc.rajasthan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी और गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव अंजलि राजोरिया सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान एक प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के जरिए समान नागरिक संहिता के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए तैयार की गई जानकारी साझा की गई। लोगों से सुझाव देने का आह्वान किया जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने नागरिकों से अधिक से अधिक सुझाव देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और एसडीएम पूजा चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

मदन राठौड़ बोले- सोनिया, राहुल सहित पूरा विपक्ष जमानत पर:छात्र सम्मेलन में कहा- निष्कलंक व्यक्तिव वाले लोग आपके सामने, कोई अंगुली नहीं उठा सकता

जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- हमारे विपक्षी दल के नेता आज जमानत पर हैं। सोनिया गांधी आर्थिक अपराध में जमानत पर हैं। राहुल गांधी भी जमानत पर हैं। रॉबर्ट वाड्रा भी जमानत पर हैं। केजरीवाल, संजय सिंह, लालू यादव की पार्टी के नेता और मुलायम सिंह यादव की पार्टी के नेता भी जमानत पर हैं। राठौड़ सोमवार को जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित ‘छात्र सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। राठौड़ ने कहा- हम सभी को इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। कई लोग अपनी पीठ थपथपाते हैं कि हमने बहुत कुछ किया है। कुछ नहीं किया उन्होंने। कुछ किया है तो राष्ट्रीय चरित्र युक्त नागरिकों ने किया है। इस देश को एक रखने के लिए अपना सर्वस्व समर्पण किया है। राठौड़ ने कहा- आज भी आप देखिए कि राष्ट्र के प्रति भावना किसके मन में है। राष्ट्र प्रथम का भाव किसके मन में है। यह सोच किसी और पार्टी में देखने को मिलती है क्या? उन्होंने कहा- एकमात्र यदि कोई निष्कलंक व्यक्तित्व वाले लोग हैं तो आप सबके सामने हैं। आप सब जानते हैं कि इन पर कोई अंगुली भी उठा सकता है क्या? कोई आपका क्या मुकाबला करेगा। कौन आपके सामने टिक सकता है। डॉ. मुखर्जी सबसे युवा कुलपति बने वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन और विचारों का अध्ययन करना चाहिए, ताकि उन्हें यह समझने का अवसर मिले कि अपनी ऊर्जा और युवावस्था को राष्ट्र निर्माण में किस प्रकार लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मात्र 33 वर्ष की आयु में डॉ. मुखर्जी कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। बाद में बंगाल सरकार में वित्त मंत्री और स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में उद्योग मंत्री के रूप में काम किया। वहीं पूर्वी पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार और नेहरू-लियाकत समझौते से असहमति के कारण उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर राष्ट्रवादी राजनीतिक विकल्प के निर्माण का मार्ग चुना। मंडल स्तर तक होंगे छात्र सम्मेलन युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा- छात्र सम्मेलन केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं से व्यापक संवाद अभियान की शुरुआत है। इससे पहले आदिवासी क्षेत्र से छात्र सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया- यह अभियान संभाग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी जिलों और मंडलों तक चलाया जाएगा। युवा मोर्चा विभिन्न छात्र सम्मेलनों और संपर्क अभियानों के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी देगा।

डीबी अस्पताल में करंट से मजदूर की मौत:बिजली कनेक्शन करते समय हादसा, सुरक्षा उपकरण और अर्थिंग पर उठे सवाल

चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल में सोमवार शाम बिजली कनेक्शन का काम करते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में बिजली लाइन जोड़ने के दौरान हुआ। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा उपकरणों की कमी और अस्पताल में पैनल व अर्थिंग का काम अधूरा होने जैसे गंभीर तथ्य सामने आए हैं। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित एजेंसी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जबकि परिजनों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। बिजली कनेक्शन के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, डीडवाना निवासी ओमप्रकाश (25) राजकीय डीबी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में बिजली कनेक्शन जोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान रेडियोलॉजी विभाग की गैलरी में उसे तेज करंट लगा और वह सीढ़ी से नीचे गिर गया। साथी मजदूर उसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने काफी देर तक इलाज किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, आरएसआरडीसी के अधिकारी और अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सुरक्षा उपकरण नहीं होने पर उठे सवाल इमरजेंसी वार्ड में मौजूद अन्य मजदूरों का कहना है कि यदि ओमप्रकाश ने सुरक्षा ग्लव्स और सेफ्टी शूज पहन रखे होते तो संभवतः उसकी जान बच सकती थी। डिस्कॉम के एईएन अशोक ढाका ने भी बताया कि एलटी लाइन पर कार्य करते समय सुरक्षा जूते और ग्लव्स अनिवार्य होते हैं। अधूरी अर्थिंग भी बनी जांच का विषय प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि अस्पताल में पैनल और अर्थिंग का कार्य पूरा नहीं हुआ था। मजदूर पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग की लाइन जोड़ रहे थे। अधिकारियों का मानना है कि यदि अर्थिंग का कार्य पूरा होता तो हादसे की गंभीरता कम हो सकती थी। मामले की जांच जारी है। परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश जिस फर्म के माध्यम से कार्य कर रहा था, उसके अधिकारियों को मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ममता गुट बोला- TMC पर बागी खेमे का दावा फर्जी:चुनाव आयोग से कहा पार्टी संविधान के अनुसार सभी समितियां 2027 तक वैध

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) गुट ने सोमवार को चुनाव आयोग (EC) के समक्ष अपना विस्तृत जवाब दाखिल करते हुए बागी गुट के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की सभी संगठनात्मक समितियां पार्टी संविधान के अनुसार 2027 तक वैध हैं और बागी गुट का दावा तथ्यात्मक और कानूनी रूप से गलत है। चुनाव आयोग में जवाब दाखिल करने के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि पार्टी ने बागी नेता रितब्रत बनर्जी की ओर से दिए गए प्रतिवेदन का विस्तृत जवाब सौंपा है। उन्होंने कहा कि बागी गुट का यह दावा कि AITC समिति और राष्ट्रीय कार्यसमिति का कार्यकाल 2025 में समाप्त हो गया, पूरी तरह गलत है। विशेष अधिवेशन पार्टी संविधान के पूरी तरह खिलाफ था: बनर्जी कल्याण बनर्जी ने बागी नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वे मानते हैं कि पार्टी 2025 में ही समाप्त हो गई थी, तो फिर उन्होंने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव TMC के चुनाव चिन्ह पर और ममता बनर्जी के हस्ताक्षर वाले नामांकन पत्र के आधार पर कैसे लड़े। उनके मुताबिक, यदि बागी गुट का तर्क सही माना जाए तो उनका चुनाव भी अवैध हो जाएगा और उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। TMC ने यह भी आरोप लगाया कि 22 जून को बागी गुट द्वारा आयोजित विशेष अधिवेशन पार्टी संविधान के पूरी तरह खिलाफ था। पार्टी का कहना है कि संविधान के अनुसार संगठनात्मक प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से शुरू होकर जिला और राज्य समितियों के बाद राष्ट्रीय समिति तक पहुंचती है, लेकिन बागी गुट ने इन सभी प्रक्रियाओं की अनदेखी की। पार्टी ने आरोप लगाया कि न तो सार्वजनिक सूचना जारी की गई और न ही सांसदों एवं विधायकों सहित पदेन सदस्यों को आवश्यक नोटिस दिया गया। कल्याण बनर्जी ने बागी गुट की कार्रवाई को पूरी तरह फर्जी प्रक्रिया बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यालयों पर भी अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश की है। विपक्ष के नेता की मान्यता मूल राजनीतिक दल की सिफारिश पर दी जाती है: TMC TMC ने अपने जवाब में पार्टी के इतिहास का भी उल्लेख किया है। पार्टी ने कहा कि वर्ष 1997 में गठन के समय उसे “घास-फूल” चुनाव चिन्ह मिला था और वर्ष 2000 में उसका नाम बदलकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस किया गया। पार्टी का कहना है कि संविधान में हुए सभी संशोधनों और संगठनात्मक बदलावों की जानकारी चुनाव आयोग को लगातार दी जाती रही है और आयोग ने कभी कोई आपत्ति नहीं जताई। पार्टी ने यह भी दावा किया कि इसी वर्ष फरवरी में चुनाव आयोग को पार्टी संविधान की संशोधित प्रति सौंपी गई थी, जिसे आयोग ने स्वीकार किया था। ऐसे में यह कहना कि पार्टी की समितियां 2025 में समाप्त हो गई थीं, तथ्यात्मक और कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है। TMC ने विधानसभा की पूर्व परंपराओं का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता की मान्यता मूल राजनीतिक दल की सिफारिश पर दी जाती है, न कि केवल विधायक दल के स्वतंत्र निर्णय पर। पार्टी ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद बागी विधायक स्वयं विधानसभा अध्यक्ष के पास AITC विधायक दल के रूप में मान्यता मांगने गए थे, जिससे उन्होंने मूल संगठन के अस्तित्व को स्वीकार किया था। पार्टी ने बागी गुट पर चुनाव आयोग के समक्ष खुद को AITC के अधिकृत पदाधिकारी बताकर प्रतिरूपण (Impersonation) करने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके द्वारा जमा किए गए दस्तावेज अधिकृत नहीं हैं, इसलिए उन्हें खारिज किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी गुट और रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट, दोनों से अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं और पार्टी के संगठनात्मक चुनावों से जुड़े दावे और जवाब मांगे हैं। पिछले सप्ताह बागी गुट ने चुनाव आयोग के समक्ष खुद को “असली AITC” बताया था, जिसके बाद यह विवाद और तेज हो गया। ——— ये खबर भी पढ़ें… TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय:3 साल पहले पति-पत्नी ने यह पार्टी बनाई; बैंक बैलेंस ₹75 तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के विलय के बाद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) चर्चा में है। रिकॉर्ड के अनुसार, 3 साल पहले 2023 में बंगाल के उत्तिया कुंडू और शेउली कुंडू नाम के कपल ने पार्टी की नींव रखी थी। पूरी खबर पढ़ें…

लखनऊ में BJP के रोड-शो में हनुमान बनकर नाचा कलाकार:उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता ने दी शिकायत, कहा- भगवान का रूप बनाकर नचाना बिल्कुल गलत

लखनऊ में आयोजित BJP के एक रोड-शो में हनुमान का रूप धरे एक कलाकार के नाचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज सुखवाल ने इस आयोजन को लेकर नाराजगी जताई।कांग्रेस कार्यकर्ता सुखवाल ने इस संबंध में शिकायत देते हुए कहा कि भगवान के स्वरूप को इस तरह नृत्य के लिए प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने सूरजपोल थाने पहुंचकर बीजेपी के बड़े नेताओं के खिलाफ एक शिकायत पत्र (परिवाद) सौंपा है। इस शिकायत में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यक्रम की आयोजन समिति के पदाधिकारियों को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की। मामले में जल्द कार्रवाई नहीं तो करेंगे आंदोलन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि अगर पुलिस ने इस मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करेंगे। इलाके में इस बात को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज सुखवाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य नेताओं के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान का वेश धारण किए एक व्यक्ति को उनके आगे नचाया गया। राजनीतिक फायदे के लिए भगवान का रूप बनाकर नचाना गलत सुखवाल ने कहा कि राजनीति के फायदे के लिए इस तरह भगवान का रूप बनाकर नचाना बिल्कुल गलत है। इससे देश के करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन राजनीति के नाम पर किसी भी कीमत पर हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह पूरी कार्रवाई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ के निर्देश पर की गई है। उनके कहने पर कांग्रेस का एक पूरा प्रतिनिधिमंडल सूरजपोल थाने पहुंचा था। इस दौरान पुलिस को परिवाद सौंपकर तुरंत मुकदमा दर्ज करने की मांग दोहराई गई। थाने पर शिकायत देने पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में सोहन सिंह सिसोदिया, हितेश साहू, जगदीश लोहार और मुकेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रतापगढ़ में करंट लगने से महिला की मौत:खेत में काम के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में मृत घोषित

प्रतापगढ़ जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के चित्तरवा बारावरदा गांव में सोमवार दोपहर खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, चित्तरवा बारावरदा निवासी सुनीता (25) पत्नी भगवतीलाल मीणा सोमवार करीब दो बजे अपने खेत पर काम कर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही अचेत हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत बारावरदा से प्रतापगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर धमोत्तर थाना पुलिस जिला चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंची और शव को रखवाया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतका अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सौतेला बेटा पसंद नहीं था तो पिता ने मार डाला:प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर पानी भरा, लोगों से बोला-डूबने से मौत हुई, जंगल में दफनाया

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सौतेले पिता ने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी पिता ने बेटे के प्राइवेट पार्ट में पाइप डाला और उसके पेट में पानी भर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने परिवार और लोगों को बताया कि टैंक (हौद) में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। उसने जल्दबाजी करते हुए शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को बच्चे की मौत पर शक हुआ तो उसने अगले दिन पुलिस को शिकायत दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। पुलिस ने FSL टीम को को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए और मामले की जांच शुरू की। इसके साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बच्चे की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बानसूर एसडीएम की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मामला बास दयाल थाना के एक गांव का है। पत्नी के साथ आया था 4 साल का बेटा
थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया- आरोपी पिता का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। 2 महीने पहले ही वह बिहार से दूसरी पत्नी लेकर आया था। पत्नी के साथ उसका 4 साल का बेटा भी आया था, जिसे आरोपी पसंद नहीं करता था। पिछले कई दिनों से वह उसे रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था। 4 जुलाई को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मौका पाकर आरोपी पिता ने पानी की मोटर चलाई और मासूम के प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर पानी भर दिया। इसके कारण बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां बाथरूम में कपड़े धो रही थी। हत्या के बाद आरोपी ने लोगों को बताया कि बच्चा टैंक में डूब गया और उसकी मौत हो गई। उसने जल्दबाजी करते हुए शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया। आरोपी पिता क्रेशर पर मुनीम का काम करता था। दूसरी शादी के बाद से वह गांव में ही रह रहा था। पहली पत्नी का 7 साल का बेटा आरोपी के साथ ही रह रहा था।