पंजाब कांग्रेस में कलह, राहुल गांधी आज विदेश से लौटेंगे:चन्नी वड़िंग के 3 बयानों की रिपोर्ट लेकर दिल्ली पहुंचे; प्रधान का उनके समर्थकों पर एक्शन शुरू

पंजाब कांग्रेस में चुनाव से 8 महीने पहले नेताओं में कलह तेज हो गई है। पूर्व CM व जालंधर सांसद मौजूदा प्रधान राजा वड़िंग की बयानबाजियों का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। वहां वे सांसद सुखजिंदर रंधावा, प्रगट सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे। राहुल गांधी आज विदेश से लौट रहे हैं। चन्नी को अब तक एक सांसद और 6 MLA का समर्थन मिल चुका है। वहीं राजा वड़िंग ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर चन्नी की मीटिंग को वह यूनिटी ऑफ स्ट्रेंथ (एकता की ताकत) बता रहे और उनके समर्थकों पर एक्शन भी शुरू कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अनुशासनिक कमेटी के चेयरमैन व जालंधर नॉर्थ से MLA बावा हैनरी ने पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर को नोटिस निकालकर 3 दिन में जवाबतलबी कर ली है। वड़िंग को फिलहाल एक सांसद का समर्थन मिला है। MLA कोई खुलकर उनके साथ नहीं आया। वहीं कांग्रेस इंचार्ज व छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी पंजाब में डेरा डाल लिया है। वह 5 दिन यहां रहेंगे। सोमवार को उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा से मुलाकात की। इसके बाद राजा वड़िंग के साथ मीटिंग करने के लिए पहुंचे। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ:- गुटबाजी को लेकर किसने क्या कहा:- ******************* ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले बगावत:चन्नी गुट वड़िंग का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंचा, इंचार्ज बघेल की मीटिंग का बायकॉट पंजाब कांग्रेस में खुली बगावत हो गई है। पूर्व CM व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल की मीटिंग का बायकॉट कर दिया है। चन्नी अपने समर्थक सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों से मीटिंग के बाद प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वे हाईकमान से मिलेंगे। चन्नी समर्थकों ने बघेल को रिसीव तक नहीं किया (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब कांग्रेस की लड़ाई में सिद्धू गुट की एंट्री: पूर्व DGP मुस्तफा बोले- मजबूत नेता को कमान दो पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टूट के आसार बढ़ गए हैं। पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की लड़ाई में नवजोत सिद्धू गुट की भी एंट्री हो गई है। सिद्धू के करीबी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के पति पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने राजा वड़िंग के इस्तीफे की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *